September 21, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    थाना नगरी पुलिस को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि शासकीय अस्पताल नगरी के पास दो व्यक्ति चोरी का बाइक लेकर बिक्री करने हेतु ग्राहक ढूंढ रहा है मुखबीर की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी विनय पम्मार द्वारा सूचना तस्दीक करने हेतु थाना नगरी से टीम रवाना किया नगरी पुलिस द्वारा मौके पर जाकर 2 संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस के पूछने पर अपना नाम क्रमशः(1 )अर्जुन सिंह जालेश पिता गणेश जालेश उम्र27 वर्ष व (2) भुनेश्वर जालेश पिता गणेश उम्र 21 वर्ष दोनो निवासी सोंढुर मेचका जिला धमतरी बताए और उनके पास से एक हीरो कंपनी का स्प्लेंडर मोटर साईकल बिना नम्बर प्लेट के बरामद हुआ उक्त मोटर सायकल के संबंध में कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया जिस पर दोनों व्यक्तियों द्वारा कोई वैध कागजात पेश नही कर पाए और कड़ाई से पूछताछ करने पर रायपुर तरफ से करीब 1 माह पूर्व चोरी करना स्वीकार किये
    जो कि बरामद मोटर सायकिल के चुराई हुई संपत्ति होने अपराध करने का उचित रूप से संदेह होने पर मोटर सायकिल की जप्ती आरोपी से की जाकर दोनो आरोपियों को धारा 41(1)(4)/379, 34 भादवि0 के तहत दिनांक 24/02/22 को ही गिरफ्तार किया गया जो कि रिमांड पर आज न्यायालय पेश किया जा रहा है
    चुराई गई मोटर साईकल के मालिक के बारे में नगरी पुलिस द्वारा पता तलाश किया जा रहा है
    सूचना संकलन से लेकर सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना नगरी से थाना सउनि गोविंद राजपूत, अलखराम सिरदार प्र0 आर0 उमाकांत साहू, आर0 आनंद कटकवार, सिंधु राघवेन्द्र, गिरीश नाग, चंद्र भारती, रूपेंद्र साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा

    जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अमले द्वारा केरेगांव स्थित ग्राम बहानापथरा में छापामार कार्रवाई के दौरान संतराम से नौ लीटर और रामेश्वरी से 18 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। साथ ही संबंधितों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) तथा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें जेल दाखिल किया गया।

    महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना नगरी अंतर्गत ग्राम गोरेगांव में महिला जागृति शिविर का भव्य आयोजन किया गया ।जिसमें महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, प्रावधानों के प्रति जागृत करना, विभिन्न सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध महिलाओं को जागृत व संगठित करना तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना तथा सुपोषण मिशन की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे श्यामन्त बिसेन जनपद सदस्य, अध्यक्षता श्रीमती मालती ध्रुव सरपंच गोरेगाँव, विशेष अतिथि मन्नूलाल यादव जनपद सदस्य, श्रीमती धनेश्वरी अटल खाम उपसरपंच गोरेगाँव, श्रीमती पिंकी तारक परियोजना अधिकारी नगरी ,साधना बोदले सेक्टर पर्यवेक्षक नगरी, के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं दौड़, गीत ,प्रश्नोत्तरी, प्रहसन, रस्सी खींच,हांडी फोड आदि कराए गए। श्रीमती गीता हेमने ,गीता ध्रुव, अश्वनी बाई, मीना बाई आदि महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

    *धमतरी थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

           प्रार्थी अशोक कुमार अग्रवाल निवासी ब्राह्मण पारा धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात चोर दिनांक 21-22/02/2021 की दरमियानी रात्रि इतवारी बाजार काम्प्लेक्स स्थित उनके आलू प्याज की थोक दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान अंदर रखें एक बोरी प्याज एवं दो बोरी लहसुन को चोरी कर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

              पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने थाना प्रभारी कोतवाली को त्वरित कार्यवाही कर चोरी गए मशरूका एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश करने निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल के दिशा निर्देश में अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही हरिशंकर वैष्णव एवं उसके साथी ललित पटेल के सकुनत में दबिश दी। दोनों संदेहियों के मिलने पर पकड़कर पृथक पृथक पूछताछ किया गया। पूछताछ में दोनों ने मिलकर दुकान से लहसुन, प्याज की बोरी एवं डिटर्जेंट पाउडर चोरी करना स्वीकार करते हुए छिपा कर रखना बताया। जिस पर दोनों आरोपियों के कब्जे से लहसुन की बोरी एवं 13.5 किलोग्राम डिटर्जेंट पाउडर बरामद किया गया।

            मामले में उपलब्ध साक्ष्य, दोनों आरोपियों के मेमोरेंडम कथन व अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। जिन्हें न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

    *गिरफ्तार आरोपियों के नाम-*
    01. हरिशंकर वैष्णव पिता स्वर्गीय लक्ष्मण दास वैष्णव उम्र 35 वर्ष साकिन इतवारी बाजार राम मंदिर धमतरी
    02. ललित पटेल पिता मनीराम पटेल उम्र 27 वर्ष साकिन बनिया पारा धमतरी

             इस प्रकार थाना कोतवाली से प्रधान आरक्षक अमित सिंह, आरक्षक अंकुश नंदा एवं महिला आरक्षक सुमन सार्वा ने 24 घंटे के भीतर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उनके कब्जे से चोरी गई मसरुका बरामद करने में सफलता अर्जित किया गया है।

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को
    प्रविष्टियां 28 फरवरी तक आमंत्रित

    धमतरी ।
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को आगामी 08 मार्च को राज्य स्तर पर आयोजित महिला सम्मेलन में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुकों को जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से आवेदन का प्रारूप प्राप्त कर आगामी 28 फरवरी तक जमा करना होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद मिली प्रविष्टियांे पर विचार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि यह सम्मान 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की ऐसी महिलाओं को दिया जाएगा, जो साहित्य, शिक्षा, लोककला एवं संस्कृति, महिला एवं बच्चों के विकास के लिए किए गए सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हों, जिससे महिलाओं एवं बच्चों के जीवन-स्तर में सुधार हुआ हो।

    नगरी,,झिरिया धोबी समाज नगरी ने सन्त शिरोमणि गाडगे बाबा की जयंती धूमधाम से मनाया। गाडगे भवन नगरी में आयोजित कार्यक्रम में समाज के जिला अध्यक्ष व एल्डरमेन भरत निर्मलकर, परिछेत्र अध्यक्ष चमन निर्मलकर,नगर पंचायत के सभापति सुनील निर्मलकर, पार्षद सुनीता निर्मलकर आदि समाज जनो ने बाबा जी की मूर्ति में माल्यार्पण कर उनकी जीवनी में प्रकाश डालते हुए कहा कि सन्त गाडगे बाबा महान समाज सुधारक थे वे अपने कीर्तन के माध्यम से लोगो को उपदेश देकर स्वच्छता अभियान चलाते थे उन्होंने आजीवन सामाजिक अन्यायों के खिलाफ संघर्ष रत रहे और शिक्षा के प्रति अलख जगाया।इस दौरान इन्दरमल रजक, राजू निर्मलकर,संजू निर्मलकर, ललित
    निर्मलकर,जय राम निर्मलकर, बीरेंद्र निर्मलकर,राजू निर्मलकर,घासी निर्मलकर, केशव निर्मलकर,संजय निर्मलकर, राजकुमार निर्मलकर,प्रकास निर्मलकर, कमलेश निर्मलकर, चरण निर्मलकर,भुनेश्वर निर्मलकर ,ईश्वर निर्मलकर खूब लाल निर्मलकर, अमन निर्मलकर,आदि उपस्थित थे*

    *भा.द.वि एवं पाक्सो एक्ट के तहत् आरोपी गिरफ्तार*

    *थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही*

                पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री बी.पी. राजभानु ने लंबित मामलों के निराकरण करने के साथ-साथ गुम नाबालिग बालक-बालिकाओं की पता तलाश कर दस्तयाबी पश्चात जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किये जाने पर विगत कुछ दिनों में कई लंबित मामलों का निराकरण किया गया है। साथ ही नाबालिग बालक-बालिकाओं एवं गुम इंसानों को दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

               इसी क्रम में थाना कोतवाली अंतर्गत वार्ड की एक नाबालिग बालिका दिनांक 20/10/2020 को घर से कपड़ा सिलाने जा रही हूं कहकर टेलर के पास गई थी जो घर वापस नहीं आने पर आस-पड़ोस, रिश्तेदारों एवं उसकी सहेलियों से पता तलाश किया गया, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर परिजन द्वारा उनकी नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की आशंका व्यक्त करते हुए थाना कोतवाली में रिपोर्ट करने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

                पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी. राजभानू ने अपहृत नाबालिग बालिका एवं आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही करने थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में अपहृत नाबालिग बालिका व आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। इसी दौरान तकनीकी साक्ष्यों से मिली जानकारी एवं मुखबिर से सूचना मिली कि बेमेतरा के ग्राम जैतपुरी निवासी श्रीराम राजपूत ने अपहृत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर रखा है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल ने सहायक उपनिरीक्षक संतोषी नेताम के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना किया गया। उक्त टीम ने संदेही के घर जाकर दबिश दी। नाबालिग बालिका के मिलने पर श्रीराम राजपूत के कब्जे से बरामद कर उससे पूछताछ कर कथन लिया गया। विवेचना क्रम में पीड़ित नाबालिग बालिका के कथन, चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर मामले में धारा 376 भादवि एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 जोड़ते हुए आरोपी श्रीराम राजपूत पिता सुरेंद्र राजपूत उम्र 21 वर्ष साकिन जयपुरी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

    शाम 7:00 बजे के लगभग सीता नदी पुल के पास दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गया।

    जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
    वहां से गुजर रहे थे , सिहावा पुलिस के ए एस आई गेंद लाल साहू और आरक्षक सम्पत कुमार मंडावी ने अपने निजीय वाहन कार से घायल को बेलरगाव हॉस्पिटल पहुंचाया और उनके परिजनो को सूचित किया।

       रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम टेमरूपानी में आदिवासी बुढ़ालपेन पोड़दगुमा गोंडवाना विकास समिति के वार्षिक सेसा पण्डुम कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कार्यक्रम में आह्वान किया कि हमारे समाज के कुछ साथी भटक गए हैं, वे समाज की मुख्यधारा में लौटें। शासकीय योजनाओं का लाभ लें तथा आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि हमारे आदिवासी समाज के प्रमुख, समाज को जागरूक करें, संगठित करें और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगारमूलक योजनाओं से जोड़ें, साथ ही समाज को बांटने वाले तत्वों से सचेत रहें। राज्यपाल ने टेमरूपानी में पहुंचकर पूजा अर्चना की और धार्मिक जात्रा कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने आदिवासी बुढ़ालपेन पोड़दगुमा गोंडवाना विकास समिति को दो लाख रूपए की आर्थिक सहयोग देने की घोषणा भी किया ।

      राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि जनजातीय समाज हमेशा प्रकृति के साथ रहता है और कभी दुखी नही रहता। हम देव पोड़द-गुमा (सूर्य देव) से प्रार्थना करते हैं कि हम सबको सुख-समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आदिवासी सदैव सम्मान से जीता है, वह किसी गलत कामों में न लिप्त रहता है न ही भिक्षा मांगने के लिए किसी के समक्ष हाथ फैलाता है। जीवन भर मान सम्मान से जीवन यापन करता है। राज्यपाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी जाति धर्म से छोटा या बड़ा नहीं होता है, बल्कि अपने कर्मों से बड़ा होता है। सुश्री उइके ने कहा कि आदिवासी समाज के बुढ़ादेव अर्थात महादेव हम सबके इष्टदेव हैं, जो पूरे संसार का संरक्षण करते हैं। देश का हर नागरिक अपने-अपने धर्म, संम्प्रदाय, देवी-देवता और अपने महापुरूषों को मानने और उनके आदर्शों पर चलने के लिए स्वतंत्र है, किन्तु जब देश हित की बात आए तब सभी एकजुट होकर कार्य करें।
    राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति बड़ी महान है। प्रकृति के प्रति आदिवासी समाज में अपार श्रद्धा होती है और इस श्रद्धा में प्रकृति संरक्षण का भाव होता है। हमारे आदिवासी संस्कृति में सामुदायिकता और प्रेम सद्भाव की भावना रहती है। इस पर्व पर आदिवासी समाज द्वारा सूर्य देव से अन्न भंडारण तथा उसकी सुरक्षा की अनुमति मांगी जाती है। यह कितनी महान परंपरा है कि प्रकृति से प्राप्त हुए उनके उत्पाद को उपयोग करने के लिए उनसे आज्ञा ली जा रही है। इससे यह सिद्ध होता है कि आदिवासी समाज में प्रकृति के प्रति कितनी आस्था है। ऐसी परंपरा शायद ही और कहीं देखने को मिलती है। राज्यपाल ने कहा कि प्राचीनकाल से आज तक जंगल किसी न किसी रूप में जो सुरक्षित है, आदिवासी समाज के इसी भावना के कारण है। आज जब पूरा विश्व में आधुनिकीकरण के कारण आपस में दूरियां बढ़ती जा रही है, परिवार अलग-अलग हो रहे हैं, उस समय आदिवासी समाज पूरे विश्व के समक्ष सामाजिकता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करता है।
    राज्यपाल ने कार्यक्रम में उइके गोत्र के मांझी, पेन पुजारी, मंड़ा के समस्त सात भाई-कोर्राम, कचलाम, जुर्री, जट्टी, कातो, वेड़दो, उयका का अभिवादन किया। राज्यपाल को आयोजकों ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक श्री अनुप नाग, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री नितिन पोटाई, पूर्व विधायक श्री भोजराज नाग, पूर्व विधायक श्री विक्रम उसेण्डी, श्री विश्राम सिंह गावड़े, श्रीमती जय लक्ष्मी ठाकुर, श्रीमती कमला नेताम, श्री श्यामलाल उइके, श्री मेतूराम उइके, श्री शरद कोर्राम, श्री चंदन सिंह उइके, श्री सुरजूराम उइके, श्री हरिसिंह उइके, श्रीमती सुशीला उइके, श्री मनेश राम उइके, श्री दशरथ उइके सहित मांझी, सिरहा एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
    राज्यपाल ने पत्रकारो एवं सुरक्षाबलो की सराहना किया
    राज्यपाल सुश्री उइके ने पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, बस्तर तथा अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य करते हुए जनसमस्याओं और समाज की अन्य खबरों को सामने लाते हैं। इस दौरान उन्हें कई खतरों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और फिर भी वे अपने कार्य में समर्पित भाव से लगे रहते हैं। उनकी खबरों से मुझे महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है, उस पर मैं संज्ञान भी लेती हूं। राज्यपाल ने सुरक्षा बलों की भी सराहना करते हुए कहा कि हमारे सुरक्षा बलों के जवान सभी जगह हर परिस्थिति में तैनात रहते हैं और आम जनों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। उनके प्रति मानवीय संवेदना रखें और उनके साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। कार्यक्रम में बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री जी.आर चुरेन्द्र, आई.जी सुन्दर राज पी., डीआईजी विनित खन्ना, कलेक्टर चन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक एम.आर. अहिरे सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision