September 21, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    यातायात राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन माननीय विधायक सिहावा डॉ श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, उपाध्यक्ष,मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, श्री विजय देवांगन महापौर नगर पालिक निगम धमतरी, श्री शरद लोहाना जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धमतरी, श्री राजेश ठाकुर पार्षद एवं सभापति नगर पालिक निगम धमतरी, श्री बी. पी. राजभानू पुलिस अधीक्षक जिला धमतरी, श्री मनीष मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी धमतरी, श्रीमती सारिका वैद्य उप पुलिस अधीक्षक अजाक/यातायात धमतरी, श्री नीतिश ठाकुर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नगरी, श्री गौरव साहू जिला परिवहन अधिकारी धमतरी के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

           राष्ट्रीय यातायात जन जागरूकता सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ दिनांक 17/01/2021 को पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री बी.पी. राजभानू द्वारा हरी झंडी दिखाकर हेलमेट जागरूकता रैली से किया गया। इस दरमियान रूपरेखा तैयार कर धमतरी शहर ही नहीं अपितु जिले के ग्रामीण अंचलों में  प्रत्येक दिवस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें आम नागरिकों, वाहन चालकों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं सप्ताहिक हाट बाजार में यातायात नियमों की जानकारी देकर उसका पालन करने समझाइश देते हुए जन जागरूकता पाम्पलेट वितरण किया गया। वाहन चालकों व परिचालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने वाले आम नागरिकों को गुलाब फूल देखकर प्रोत्साहित भी किया गया । इसी क्रम में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूली छात्र छात्राओं हेतु निबंध, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

          समापन के अवसर पर गांधी मैदान धमतरी में यातायात एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चों के द्वारा यातायात जागरूकता संबंधी चित्रकला पोस्टर की प्रदर्शनी लगाई गई तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के वॉलिंटियर्स द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं संदीप राव व आयुषी राव द्वारा संगीत के माध्यम से समापन समारोह में उपस्थित स्कूली छात्र छात्राओं, गणमान्य नागरिकों एवं आम जनता को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई ।

              राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के समापन अवसर पर राजकीय गीत *अरपा पैरी की धार की* मनमोहक प्रस्तुति सुश्री आयुषी राव के द्वारा दी गई, तत्पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया गया। उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सारिका वैद्य ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के दौरान चलाये गये जन जागरूकता अभियान के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी गई। रेड क्रॉस सोसाइटी धमतरी श्री आकाश गिरी गोस्वामी एवं उनके साथियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित अतिथियों एवं जन समूह को यातायात जागरूकता का संदेश दिया।

            इस कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री शरद लोहाना ने कहा कि पूर्व में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता था, यह पहला अवसर है जब सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया है, जो जिला मुख्यालय तक ही सीमित न रह कर ग्रामीण अंचलों में भी धमतरी पुलिस के द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देखकर पालन करने अपील की गई है। इसका प्रभाव निश्चित है परिलक्षित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धमतरी शहर के प्रथम नागरिक एवं महापौर श्री विजय देवांगन ने रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह स्वयं एवं उनकी टीम धमतरी पुलिस के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है।

            सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी. राजभानू ने अपने उद्बोधन में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जीवन की रक्षा, सुरक्षा स्वयं के हाथों में होती है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान धमतरी पुलिस ने आम जनता तक पहुंचने का प्रयास किया है। व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनता की सहभागिता आवश्यक है। यातायात नियमों का पालन करके अपने साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा में भी योगदान दे सकते हैं। साथ ही आम नागरिकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने अपील की गई।

           राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, विधायक सिहावा एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन ने धमतरी पुलिस को जनता की रक्षा करने के लिए ऐसे आयोजन प्रभावशाली बनाने व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बधाई दी। साथ ही दुर्घटना के कारणों पर प्रकाश डालते हुए आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होकर उसका पालन करने समझाइश दी गई।

               राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं-रेड क्रॉस सोसाइटी, लायनेस क्लब, लायंस क्लब, जेसीआई क्लब, संत कबीर सेवा संस्था, रक्तदान सेवा समिति, सुरक्षित भव फाउंडेशन, आसरा फाउंडेशन महासमुंद, स्वास्थ्य विभाग के नेत्र/स्वास्थ्य परीक्षण दल, नगर पालिक निगम के अतिक्रमण रोधी दल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। जिनके सहयोग से यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।

      समापन समारोह में उपस्थित अतिथियों के द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात नियम, सड़क सुरक्षा व्यवस्था जागरूकता हेतु अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करने वाले आम नागरिकों, शासकीय जिला अस्पताल की टीम, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित किए जाने हेतु आयोजित निबंध, स्लोगन, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। तेजस्विनी फाउंडेशन द्वारा भी सम्मानित किया गया। सड़क सुरक्षा माह समापन कार्यक्रम मंच संचालन श्री चंद्रशेखर शर्मा द्वारा किया गया।

            पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानु के निर्देशन में सड़क सुरक्षा माह का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से किया गया । पुलिस के इस सार्थक प्रयास से जिले के लोगों में यातायात नियमों के प्रति काफी जागरूकता देखी गई। यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री गगन बाजपेई ने उपस्थित अतिथि गणों का आभार प्रदर्शित करते हुए यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सहयोग प्रदान करने वाले विभिन्न संस्थाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

         उक्त कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री के देव राजू, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली श्री नवनीत पाटिल, थाना प्रभारी अर्जुनी श्री उमेंद टंडन, थाना प्रभारी रुद्री श्री युगल किशोर नाग, महिला सेल प्रभारी श्रीमती रीना कुजूर, श्रीमती सत्यकला रामटेके थाना अजाक, सूबेदार श्रीमती रेवती वर्मा, यातायात तथा थाना सिटी कोतवाली के अधिकारी व कर्मचारी गण एवं सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    नगरी -महतारी एक्सप्रेस में गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया ।
    सरस्वती बाई पति मिथिलेश कुमार मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष ग्राम छिन्दीटोला (उमरगांँव )निवासी महिला ने महतारी एक्सप्रेस में लड़के बच्चे को जन्म दिया ।
    एंबुलेंस डिलीवरी लोकेशन नगरी 102 महतारी एक्सप्रेस से जिला अस्पताल धमतरी के लिए डॉक्टर नेताम द्वारा रिफयर किए जाने पर धमतरी ले जाते वक्त
    महतारी एक्सप्रेस ग्राम -
    पालगांव के पहुंचा ही था की महिला को तीव्र प्रसव पीड़ा होने लगी।
    E M T फागू राम साहू व पायलट दिनेश कुमार नेताम 102 वाहन  में प्रसव कराए ।
    सरस्वती ने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी में भर्ती कराया गया है ।
    *जब महतारी एक्सप्रेस के पायलट व सहायक ने मिलकर एंबुलेंस में ही महिला का सफल प्रसव कराया तो समझ नहीं आता की नगरी अस्पताल में यह काम क्यों नहीं हो पाया*

    मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी।
    युवक अमरदीप मरकाम,पिता देवराम मरकाम उम्र 23 वर्ष ,घोरा गाँव का रहने वाला था ।
    नक्सलियों ने सुबह 4 बजे के आसपास गाँव के बाहर जंगल में ले हत्या कर दी ।

    ग्रामिणों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक अमरदीप का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था। जिसके चलते वह इलाज के लिए बाहर रहता था । अभी हाल ही में गाँव वापस आया था।
    रोजगार गारेंटी में मेट का कार्य कर रहा था।
    घटने के बाद इलाके में दहशत का का माहौल है।

    अभयारण्य क्षेत्र में आ रहे ग्रामों के निवासियों ने एसडीएम नगरी से मुलाकात कर सरकार के वव्यवस्थापन नीतिका विरोध किया।
    उनका कहना है कि उनके पुरखे इस जमीन पर रहते आए हैं। उन्हें अपने जमीनों से हटाया ना जाए।
    इन वन्य क्षेत्रों में उनका अधिकार है,।
    मेचका, अरसिकन्हार, बेलरबहरा व कई अन्य ग्रामों के रहवासियों ने sdm कूर्रे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

    सेमरा,बोकराबेडा मार्ग मरम्मत के नाम पर लिपापोति की जा रही है।
    3.10 k.m. लम्बी इस सडक मरम्मत के नाम पर शासन को धोखा दिया जा रहा है।
    बजरी गिट्टी व डामर के डालने के स्थान पर, पूरानी सडक के उपर डामर आईल का स्प्रे कर रेत बिछाया जा रहा है।
    सडक मरम्मत का काम कर रहे श्रामिकों व मुंशी ने बताया कि बडा गड्ढा होने पर ही मरम्मत के लिए बजरी गिट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा।
    उक्त सडक 4-5 वर्ष पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी।

    सेमरा, बोकराबेडा मार्ग पूरी तरीके से जर्जर हो चुकी है ।जिसका मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
    ग्रामीणों ने आरोप लगाया की ठेकेदार द्वारा सड़क मरम्मत के नाम पर लीपापोती कर, शासन को धोखा देने का कार्य किया जा रहा है।

    जनपद कम्लेक्स, नगरी में संचालित आयुष ट्रेडर्स में सोमवार रात्रि लगभग 8 बजे आग लग जानेभ से अफरातफरी मच गई।
    समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वरना भारी नुकसान हो सकता था।
    दुकानदार के अनुसार शाम को भगवान के फोटो के सामने दीपक जलाया गया था।
    दीपक की जलती हुई बाती को चूहे ने प्लास्टिक सामानों के ढेर में ले जा के छोड़ दिया। जिसकी वजह से आग लग गई । अभी नुकसान का अनुमान नहीं लग पाया है

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी के दिन हम विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना करते हैं। यह ऋतु परिवर्तन का भी दिन है। इस दिन से ऋतुराज बसंत का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कामना की है कि ऋतु परिवर्तन के साथ यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह का संचार लेकर आए।

    रायपुर / शौर्यपथ / भारत से क्षय रोग को 2025 तक पूर्ण रुप से समाप्‍त करने के उद्देश्‍य से चलाए गए विशेष क्षय रोगी खोजी अभियान में 8 क्षय रोगी मिले हैं । ग्रामीण और शहरी मलिन बस्तियों को लक्षित करके चलाए गए इस अभियान में कुल 26,589 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी थी । साथ ही 705 संभावित व्यक्तियों की जांच की गई। जिसमें से 8 लोगों में टीबी की पुष्टी हुयी है जिनका पंजीकरण कर इलाज शुरू कर दिया गया है ।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल ने बताया ‘‘ ज़िले में सघन क्षय रोगी खोज अभियान जो कि विशेष रुप से जिले के शहरी और ग्रामीण मलिन बस्ती, खदान क्षेत्र, प्लांट क्षेत्र, अनाथ आश्रम एवं वृद्ध आश्रम, हाई रिस्क क्षेत्र, जेल (महिला एवं पुरुष ) गिट्टी खदान क्षेत्र, राईस मिल क्षेत्र, में चलाया गया था ।उन्होंने कहा जिले के शहरी और ग्रामीण मलिन बस्ती क्षेत्र में कुल 18,072 लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी । जिसमें 456 संभावित की विशेष जांच की गई उसमें से 6 लोगों में क्षय रोग के लक्षण मिले है ।वही खदान क्षेत्र में कुल 4,772 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 209 संभावित की विशेष जांच की गई उसमें से 2 लोगों में क्षय रोग के लक्षण मिले है ।टीम द्वारा हाई रिस्क क्षेत्र में 135 लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी जिसमें 14 संभावित लोगों की विशेष जांच की गई थी ।लेकिन किसी में भी टीबी की पुष्टी नहीं हुयी है ।अनाथ आश्रम एवं वृद्ध आश्रम में 245 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें से 24 संभावित लोगोंकी विशेष जांच की गई थी । किसी में भी लक्षण नहीं पाए गए ।राइस मिल और धान खरीदी क्षेत्रों में भी 3065 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जहां पर 2 संभावित की विशेष जांच की गई किसी में भी लक्षण नहीं मिले ।जिले में कुल 8 लोगों में लक्षण मिले हैं जिनका नियमित रूप से निशुल्क इलाज शुरू कर दिया गया है ।’’
    14 टीमों के द्वारा चलाया गया अभियान
    सघन टीबी रोगी खोज अभियान में विभाग ने 14 टीमें लगाई थी । प्रत्येक टीम में 4 से 5 सदस्य रखे गये थे ।टीबी सुपरवाइजर,मितानिन, आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्थानिय एनजीओ कार्यकर्ताओं का भी विशेष सहयोग रहा है , इस दौरान 8 नए लोगों में टीबी की पुष्टि भी हुई है।

    पंजीकरण और इलाज पर जोर
    क्षय रोगी खोजी अभियान में यह भी बताया जा रहा है कि अगर उनके यहां कोई भी क्षय रोग से सम्‍बन्धित किसी का इलाज चल रहा है तो उनको क्षय रोग कार्यालय में पंजीकृत कराएं। ताकि उन्‍हें बेहतर दवाएं निशुल्क मिलें और उनका इलाज करने के साथ ही उन्‍हें पोषण भत्‍ता दिलाया जा सके।
    ऐसे लक्षण दिखे तो जांच जरूरी
    दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी का आना। खांसी के साथ बलगम और बलगम के साथ खून आना। वजन घटना। बुखार, सीने में दर्द, शाम के समय हल्का बुखार, रात में बेवजह पसीना आना। कम भूख लगने जैसी जैसी शिकायत है तो एक बार अपनी जांच जरुर करा लें। समय पर इलाज हो जाने से टीबी ठीक हो सकता है।

    भारत से क्षय रोग को 2025 तक पूर्ण रुप से समाप्तल करने के उद्देश्यय से चलाए गए विशेष क्षय रोगी खोजी अभियान में 8 क्षय रोगी मिले हैं । ग्रामीण और शहरी मलिन बस्तियों को लक्षित करके चलाए गए इस अभियान में कुल 26,589 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी थी । साथ ही 705 संभावित व्यक्तियों की जांच की गई। जिसमें से 8 लोगों में टीबी की पुष्टी हुयी है जिनका पंजीकरण कर इलाज शुरू कर दिया गया है ।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल ने बताया ‘‘ ज़िले में सघन क्षय रोगी खोज अभियान जो कि विशेष रुप से जिले के शहरी और ग्रामीण मलिन बस्ती, खदान क्षेत्र, प्लांट क्षेत्र, अनाथ आश्रम एवं वृद्ध आश्रम, हाई रिस्क क्षेत्र, जेल (महिला एवं पुरुष ) गिट्टी खदान क्षेत्र, राईस मिल क्षेत्र, में चलाया गया था ।उन्होंने कहा जिले के शहरी और ग्रामीण मलिन बस्ती क्षेत्र में कुल 18,072 लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी । जिसमें 456 संभावित की विशेष जांच की गई उसमें से 6 लोगों में क्षय रोग के लक्षण मिले है ।वही खदान क्षेत्र में कुल 4,772 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 209 संभावित की विशेष जांच की गई उसमें से 2 लोगों में क्षय रोग के लक्षण मिले है ।टीम द्वारा हाई रिस्क क्षेत्र में 135 लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी जिसमें 14 संभावित लोगों की विशेष जांच की गई थी ।लेकिन किसी में भी टीबी की पुष्टी नहीं हुयी है ।अनाथ आश्रम एवं वृद्ध आश्रम में 245 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें से 24 संभावित लोगोंकी विशेष जांच की गई थी । किसी में भी लक्षण नहीं पाए गए ।राइस मिल और धान खरीदी क्षेत्रों में भी 3065 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जहां पर 2 संभावित की विशेष जांच की गई किसी में भी लक्षण नहीं मिले ।जिले में कुल 8 लोगों में लक्षण मिले हैं जिनका नियमित रूप से निशुल्क इलाज शुरू कर दिया गया है ।’’
    14 टीमों के द्वारा चलाया गया अभियान
    सघन टीबी रोगी खोज अभियान में विभाग ने 14 टीमें लगाई थी । प्रत्येक टीम में 4 से 5 सदस्य रखे गये थे ।टीबी सुपरवाइजर,मितानिन, आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्थानिय एनजीओ कार्यकर्ताओं का भी विशेष सहयोग रहा है , इस दौरान 8 नए लोगों में टीबी की पुष्टि भी हुई है।
    पंजीकरण और इलाज पर जोर
    क्षय रोगी खोजी अभियान में यह भी बताया जा रहा है कि अगर उनके यहां कोई भी क्षय रोग से सम्ब न्धित किसी का इलाज चल रहा है तो उनको क्षय रोग कार्यालय में पंजीकृत कराएं। ताकि उन्हेंे बेहतर दवाएं निशुल्क मिलें और उनका इलाज करने के साथ ही उन्हें पोषण भत्तार दिलाया जा सके।
    ऐसे लक्षण दिखे तो जांच जरूरी
    दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी का आना। खांसी के साथ बलगम और बलगम के साथ खून आना। वजन घटना। बुखार, सीने में दर्द, शाम के समय हल्का बुखार, रात में बेवजह पसीना आना। कम भूख लगने जैसी जैसी शिकायत है तो एक बार अपनी जांच जरुर करा लें। समय पर इलाज हो जाने से टीबी ठीक हो सकता है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision