September 21, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
    रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश महासचिव विनय तिवारी ने 14 फरवरी 2019 के पुलवामा हमले में हुए देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी हैं। तिवारी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र उनकी शहादत को सलाम करता है।
    बता दें साल 2019 के फरवरी महीने की 14 तारीख ने देश को झकझोर कर रख दिया था। इस दिन हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर आतंकियों ने विस्फोटक भरी कार से सीआरपीएफ काफिले की बस को टक्कर मार दी थी। धमाका इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए थे। इसके बाद घात लगाए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की थी। पुलवामा आतंकी हमले ने 70 अन्य जवानों को जख्मी कर दिया था है। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज 28वें दिवस में लायंस क्लब के पदाधिकारियों के सहयोग से आम जनता को सड़क दुर्घटनाओं से बचने एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मकई चौक में यातायात द्वारा बनाए गए प्रदर्शनी स्टॉल में भ्रमण हेतु आए लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर उसका पालन करने अपील की गई।

    लायंस क्लब के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद लुनावत, सचिव श्री मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष श्री लोकेश चोपड़ा, हरजिंदर छाबड़ा एवं सदस्य गण द्वारा बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, ओवर स्पीड, वाहन चालन के दौरान मोबाइल का उपयोग नहीं करने, प्रेशर हॉर्न नहीं बजाने, वाहनों को रोड में अव्यवस्थित खड़ी नहीं करने, रात्रि में वाहन खड़े करने पर पार्किंग लाइट का उपयोग करने, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं देने सहित यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देकर यातायात जन जागरूकता पाम्पलेट वितरण किया गया।

    यातायात शाखा धमतरी द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर यातायात के प्रति जागरूक करते हुए जन जागरूकता पाम्पलेट वितरण किया जा रहा है । कार्यक्रम में लायंस क्लब के पदाधिकारियों सहित यातायात के उप निरीक्षक शत्रुहन पांडेय, प्रधान आरक्षक उमेश शुक्ला उपस्थित रहे।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनसामान्य को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भूमि के बाजार मूल्य (गाइड लाइन दर) में 30 प्रतिशत की कमी और पंजीयन शुल्क में रियायत और छोटे भूखण्डों के क्रय-विक्रय पर लगे प्रतिबंध को हटाने के चलते राज्य भूखण्डों एवं मकानों के पंजीयन में तेजी आयी है। रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना को इसके चलते अच्छा प्रतिसाद मिलने लगा है। बीते 12 फरवरी को निविदा के जरिए 118 भूखण्डों की बिक्री से रायपुर विकास प्राधिकरण को 52 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हुई है, जो अपने आप में भूखण्डों की बिक्री का रिकार्ड है। कमल विहार योजना के कुल 118 भूखण्ड बिके जिसमें 108 भूखण्ड व्यावसायिक, 9 आवासीय, एक भूखण्ड सार्वजनिक/अर्द्धसार्वजनिक उपयोग के भूखण्ड शामिल है। कमल विहार योजना में एक साथ इतने भूखण्डों की बिक्री और इससे प्राप्त होने वाली 52 करोड़ रूपए की राशि अपने आप में एक रिकार्ड है।
    गौरतलब है कि व्यावसायिक प्रयोजन, मिश्रित, सार्वजनिक एवं अर्द्धसार्वजनिक प्रयोजन के भूखण्डों की वर्ष 2018-19 में बिक्री से एक करोड़ 84 लाख तथा वर्ष 2019-20 में 5 करोड़ 70 लाख रूपए की आय हुई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में कमल विहार योजना के भूखण्डों की बिक्री के लिए दी गई रियायत एवं निविदा आमंत्रण को अच्छा प्रतिसाद मिला है। यही वजह है कि निविदा के माध्यम से एक दिन में ही विभिन्न प्रयोजनों के लिए कुल 118 भूखण्ड बिके, जिससे प्राधिकरण को 52 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हुई है।
    एक दिन में 52 करोड़ रूपए की इस अभूतपूर्व बिक्री के लिए प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ जी के द्वारा व्यावसायिक भूखण्डों के समस्त क्रेताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

    रायपुर / शौर्यपथ / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देशन पर जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जा रही है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने जल जीवन मिशन के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। जल जीवन मिशन के कार्यों को जिले स्तर पर क्रियान्वित किए जाने और स्थानीय ठेकेदारों को कार्यों के क्रियान्वयन में सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
    प्रमुख अभियंता एम.एल. अग्रवाल ने बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 45 लाख 48 हजार ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल प्रदाय किया जाना है। जिसके अंतर्गत अब तक विभिन्न माध्यमों से 5 लाख 66 हजार नल कनेक्शन प्रदाय किया जा चुका है और जल जीवन मिशन के माध्यम से नल कनेक्शन का कार्य प्रारंभ किया जाना शेष है। उन्होंने बताया कि राज्य जल एवं स्वच्छता समिति की कार्यकारिणी बैठक में प्रमुख अभियंता की अध्यक्षता में गठित तकनीकी समिति के द्वारा तैयार किए गए निविदा प्रस्तुत की गई। जिसमें राज्य के स्थानीय ठेकेदारों को अधिक से अधिक कार्य मिल सके इस बात को मद्देनजर रखते हुए पात्रता की शर्तों को शिथिल किया गया है।
    प्रमुख अभियंता अग्रवाल ने बताया कि बैठक में तकनीकी समिति द्वारा लिए गए निर्णय में एक करोड़ रूपए तक के कार्य के लिए वित्तीय क्षमता के आंकलन की आवश्यकता नहीं होगी। निविदाकारों के लिए 5 वर्ष के टर्न ओव्हर के स्थान पर अब 10 वर्षों का टर्न ओव्हर कर दिया गया है। साथ ही साथ निविदाकारों को 5 वर्ष के अनुभव की पात्रता को बढ़ाते हुए विगत 10 वर्षों का अनुभव किया गया है। इसी तरह पाइप लाइन के कार्य संबंधी अनुभव के लिए 7 हजार 500 मीटर तक के लिए शिथिल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि टंकी निर्माण संबंधी कार्य के अनुभव के लिए 75 हजार लीटर तक के लिए शिथिल कर दिया गया है। बिजली कनेक्शन के विलंब को देखते हुए अब ग्राम में नल जल योजना के कार्यों के लिए ठेकेदारों को स्वयं बिजली के कनेक्शन विद्युत मण्डल से लेना होगा। जिसका भुगतान विभाग द्वारा किया जाएगा। श्री अग्रवाल ने बताया कि ठेकेदारों के द्वारा विद्युत कनेक्शन के साथ अब आवश्यक मोटर पंप और इससे संबंधी समस्त कार्य भी योजना के अंतर्गत कराए जाएंगे। ठेकेदारों को योजना के अंतर्गत बनाए जाने वाले टंकी के अनुमोदित ड्राइंग और डिजाइन भी विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके एवज में मात्र 500 रूपए की कटौती की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए पहले ठेकेदारों को इस कार्य के लिए 10 हजार रूपए खर्च करने पड़ते थे। इन पात्रता की शर्तों में शिथिलता लाए जाने से इस कार्य के लिए लगने वाले दो माह के समय की बचत होगी और सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगी।

    घटुला सिहावा रोड, तालाब के पास युवक की मोटरसईकल दुर्घटना में मौत हो ग ई है ।

    दुर्घटना के कारणों की अभी जानकारी नही मिल पाई है।

    रायपुर / शौर्यपथ / बस्तर में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध वनोपज का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण कर यहां के लोग समृद्धि का नया अध्याय लिखेंगे। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने यह बात बस्तर प्रवास के दौरान वन धन केन्द्र के रुप में धुरागांव में संचालित वनोपज प्रसंस्करण केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए कही। उन्होंने वनधन केंद्र में तेलगीन माता स्व-सहायता समूह द्वारा टोरा तेल प्रसंस्करण कार्य एवं अमर ज्योति जय माँ सरस्वती समूह द्वारा इमली चटनी सॉस निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इसके साथ ही यहां विभिन्न वन धन केन्द्रों में वनोपज प्रसंस्करण का कार्य कर रहे समूहों ने भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।
    बकावंड वनधन केंद्र में काजू प्रसंस्करण, आसना वनधन केंद्र में इमली कैंडी निर्माण, अगरबत्ती निर्माण व चिरौंजी प्रसंस्करण और कुरंदी वनधन केंद्र में वनौषधि प्रसंस्करण का कार्य कर रहे समूहों की महिलाओं से भेंट के दौरान राज्यपाल ने गतिविधियों की जानकारी लेते हुए शासन द्वारा इन उत्पादों की बिक्री के लिए वृहद तौर पर मार्केट उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जानकारी दी।
    इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति घोटिया के जय माँ लक्ष्मी स्व-सहायता समूह पुसगुड़ा गोड़ियापाल को वर्ष 2020-21 में वनोपज संग्रहण के कमीशन की राशि के तौर पर 7 हजार 536 रूपए का चेक प्रदान किया।राज्यपाल ने बस्तर को वन संपदा से भरपूर बताते हुए यहां वनोपज संग्रहण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इस कार्य में संलग्न महिलाओं के समृद्धि की कामना की।
    राज्यपाल को दिया गया बस्तर काजू, टोरा तेल और इमली चपाती, कैण्डी का उपहार
    इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके को समूहों द्वारा बस्तर काजू, टोरा तेल और इमली चपाती, कैण्डी का उपहार दिया गया। राज्यपाल ने बस्तर के इन उत्पादों के उच्च गुणवत्ता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे राजभवन में आने वाले अतिथियों से भी बस्तर के वनोपजों से तैयार अच्छी गुणवत्ता के इन उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करेंगी। इस अवसर पर कमिश्नर जी.आर चुरेंद्र, कलेक्टर रजत बंसल, वनमण्डलाधिकारी सुश्री स्टायलो मंडावी सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की आज जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें  याद करते हुए कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने लोगों के कल्याण और उनकी शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक उन्नति के उद्देश्य के लिए काम किया। उनका सामाजिक योगदान अविस्मरणीय हैं। महर्षि दयानन्द ने सामाजिक कुरीतियों, अन्धविश्वासों, पाखण्डों का खुलकर विरोध किया। आध्यात्मिक पुनरुत्थान के माध्यम से राष्ट्रीय जागरण की दिशा में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महर्षि दयानंद के विचार मूल्य हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे।  

    नगरी में जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं जिला रोजगार विभाग  जिला धमतरी द्वारा आयोजित संकल्प परियोजना अंतर्गत रोजगार मेला का आयोजन सद्भावना भवन में किया गया ।
    कार्यक्रम की मुख्यातिथि थी विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ।
    कार्यक्रम मे डॉ लक्ष्मी ध्रूव ने युवाओं को सम्बोधित करते हुये, कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने प्रयासरथ है।
    इंटरनेट के युग में सभी चीज ऑनलाइन है, नौकरियों की जानकारी भी ऑनलाइन निकलते है ऐसे में सभी बच्चो को इंटरनेट का प्रयोग आना चाहिये।
    प्रत्येक इंजीनियरिंग कॉलेजों मे कौशल विकास के तहत निःशुक कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
    आने वाले समय पर फूड प्रोसेसिंग, फोटोग्राफी, आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस,मार्डन आफिस मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन, इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी,बिग डाटा एनालिसिस, बैंकिंग,मेटालर्जिकल साइंस जैसे क्षेत्रों में युवा अपना कौशल विकसित कर सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकते है
    किसी भी फील्ड मे अपने करियर का चुनाव आप इंटरनेट के युग मै आसनी से समझ सकते है कई सारे वेवसाईट, ब्लॉग्स, वीडियो मे कैरियर सम्बन्धी कई अच्छी जानकारी उपलब्ध है।
    हर युवा को उच्च शिक्षा के साथ साथ किसी भी एक विधा में पारंगत होना बहुत जरूरी है जिसका चुनाव आप अपनी रुचि एवं स्वभाव के आधार पर कर सकते है।
    हर युवा अपनी छूपी हुई प्रतिभा को निखारकर,चीजो को समझ कर अपनी बॉडी लैंग्वेज एवं स्किल्स को डेवलप कर प्रेजेंटबल बन कर आत्मनिर्भर बन सकता है
    करियर सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या पर उस विषय के एक्सपर्ट से सलाह लेकर गहन चिंतन कर आगे बढ़े
    अंत में उन्होने रोजगार मेला मे आये सभी युवाओं को उनके आने वाली भविष्य हेतु बधाई दी एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण जिला धमतरी की इस पहल की सराहना करते हुवे आगे भी इस तरह के आयोजन कराने की बात कही।
    उप संचालक जिला रोजगार पुष्पा चौधरी ने कहा कि कोविड के चलते कई युवा बेरोजगार हुये है जिसे देखते हुवे हमने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से गाइडलाइन प्राप्त कर रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है हमने रोजगार पंजीकरण की सुविधा अब ऑफ लाइन के साथ साथ ऑनलाइन भी चालू कर दी है जिससे कोई भी युवा आसानी ने अपना बेरोजगार पंजीयन करा सकता है इस रोजगार मेला मे कई प्राइवेट कम्पनी प्लेसमेंट के लिए आई हुई है जैसे
    भाग्योदय फर्नीचर उद्योग, अलर्ट सेक्युरिटी, ओम डाई, ए यू स्माल फाइनैंस बैंक,नवा किसान एग्रोटेक ,एक्सिस बैंक जिसमें योग्यता के हिसाब से युवाओं का चयन किया जाएगा नगरी ब्लॉक में इस साल हर महीने रोजगार शिवीर लगाने की भी घोषणा की गई


    शिविर में अव्यवस्था

    सद्भावना भवन के नाम से नगरी में दो सद्भावना भवन है, एक नगरी बस स्टैंड के पास हाई स्कूल मैदान में व दूसरा बस स्टैंड से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
    शिविर का आयोजन बस स्टैंड से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सद्भावना भवन में किया गया।
    ग्रामीण क्षेत्रों से बसों में आए युवाओं को 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
    पीने के पानी के नाम से बाहर सड़क में एक पानी का टैंकर खड़ा कर दिया गया।

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज छब्बीसवें दिवस में यातायात शाखा धमतरी द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धमतरी शहर स्थित हाई स्कूल बठेना, सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय बालक स्कूल, नत्थू राम जगताप स्कूल धमतरी में स्कूली छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने कार्यशाला आयोजित की गई । उक्त कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए जन जागरूकता पाम्पलेट वितरण किया गया ।

    इसी क्रम में आयोजित निबंध, स्लोगन, चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूली छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह में पुरस्कृत भी किया जाएगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision