September 21, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    *राज शेखर नायर*/ धमतरी/ *दैनिक शौर्यपथ समाचार*

    जय मां भवानी युवा ब्रिगेड एवं समस्त ग्रामवासी बांसपारा कुकरेल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय चार दिवसीय भव्य मानस महोत्सव एवं व्यख्यान माला का विशाल महाकुंभ के समापन कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी ने मुख्यअतिथि के आसंदी से कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम के आदर्श को मानने वाले,उनकी गाथा के गुनगान करने वाले,उनकी कथा सुनने वाले हमेशा आगे बढ़ते हैं उनका हमेशा विकास होता है।सांसद मोहन मंडावी ने बांसपारा में आयोजित इस महाकुंभ की सराहना करते हुए कहा कि गांव गांव में राम कथा होना चाहिए।नगरी सिहावा का वन्यांचल धरा ऋषिमुनियों की धरा है।यहां सप्त ऋषियों का आश्रम है।श्रृंगी ऋषि के द्वारा पुत्रेष्ठी यग्य करने पर राजा दशरथ को चार पुत्रों की प्राप्ति हुई।भगवान राम दशरथ के पुत्र थे जो अपनी माता की कहने पर चौदह वर्ष के लिए वनवास चले गए।ऐसे मर्यादा पुरूषोत्तम राम की गाथा से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।उन्होने कहा कि मैं रामायणी होने के कारण आज सांसद हूं।भगवान राम की कृपा मुझे मिला है।मैंने लोगों 40हजार रामायण ग्रंथ अब तक वितरित किया है।सांसद मंडावी ने कहा जो राम का विरोध करता है उसका सर्वनाश हो जाता है जैसे रावण की लंका को हनुमान ने जलाकर खाख कर दिया था।रामायण से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।सांसद मोहन मंडावी ने कहा कुछ बाहर के लोग यहां आकर ग्रामीणों को ईलाज के नाम पर दिग्भ्रमित कर ईसाई करण कर रहे हैं इसके लिए हमें जाग्रित होना पड़ेगा। ऐसे लोगों की जांच होना चाहिए उन पर कार्यवाही होना चाहिए।हम इसपर सतर्क नही हुए तो देश फिर से गुलाम हो जायेगा।महात्मा गांधी ने भगवान राम का भजन गा कर देश को आजाद कराया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव,भाजपा के जिला मंत्री कुकरेल मंडल प्रभारी दुरसंचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा,मंडल अध्यछ टेलेश्वर ठाकुर,उपाध्यछ श्रीमति चन्द्रकला साहू,सरपंच प्रेमसिंह सलाम,संजय शाण्डिल्य,जनपद सदस्य शैलेन्द्र साहू उपस्थित रहे।

    *राज शेखर नायर*/धमतरी/*दैनिक शौर्यपथ समाचार*

    राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के नगरी ब्लॉक संयोजक शैलेंद्र कौशल,टीकमचंद सिन्हा,तोमल साहू और कैलाश सोन ने बताया कि 01  जनवरी 2004 को पूरे देश मे पुरानी पेंशन के स्थान पर नवीन अंशदायी पेंशन योजना लागू किया गया था, एनपीएस रूपी काले कानून को वापस लेने के लिए 1 जनवरी 2021 को काली पट्टी व काला मास्क लगाकर काला दिवस मनाकर सभी एनपीएस कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सरकार तक नए अंदाज में पहुंचाने के लिए पीएमओ को टेग करके ट्वीटर अभियान चलाने का आह्वान किया है।


    इस बार पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नववर्ष के दिन एनपीएस कर्मचारियो में जागरूकता व एकजुटता का संदेश देते हुए कर्मचारी अपनी मांग को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाएंगे।

    केंद्र सरकार ने 2004 में पुरानी पेंशन योजना को बंद कर बाजार आधारित नई पेंशन योजना प्रारभ की तब बताया गया था कि कर्मचारियो को लाभ मिलेगा, लेकिन इसकी सच्चाई को समझते हुए कार्यपालिका के लिए इसे थोपा गया, जबकि विधायिका के लिए पुरानी पेंशन ही रखा गया, कार्यपालिक वर्ग 2004 के बाद बाजार की भेंट चढ़ गए जबकि विधायिका पुरानी पेंशन शुकुन से ले रहे है।

    1 जनवरी को एनपीएस काला दिवस मनाते हुए देश भर के 60 लाख एनपीएस कर्मचारी केंद्र सरकार से व छत्तीसगढ़ के 2.80 लाख कर्मचारी राज्य सरकार से मांग करेंगे कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली किया जावे अथवा एनपीएस कर्मचारियो को नई व पुरानी पेंशन योजना में विकल्प चुनने का अवसर दिया जावे। कैलाश सोन ने नगरी विकासखंड के सभी एनपीएस कर्मचारियों को काला पट्टी,काला मास्क लगाकर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

    राजशेखर नायर/धमतरी/नगरी

    बीती रात ग्राम अमाली के नालीपारा में हिंसक वन्य प्राणी तेंदुए ने एक गाय का शिकार किया।
    जिसकी वजह से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
    ग्राम छिपली, संबलपुर, अमाली व अन्य कई ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार तेंदुए द्वारा शिकार की घटनाएं सामने आ रही है।
    ग्राम संबलपुर में गाय के शिकार के अलावा तेंदुए ने खेल रहे बच्चे पर जानलेवा हमला कर घसीट कर ले जाने का प्रयास किया पर उसके बड़े भाई ने तेंदुए के साथ संघर्ष कर अपने भाई को बचाया। जिसकी वजह से शाम ढलते ही ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल है।
    शाम ढलते ही लोग घरों में बंद होने को मजबूर हो जाते हैं।

    *धमतरी/दैनिक शौर्यपथ /राजशेखर नायर*

    भारतीय जनता पार्टी कुकरेल मंडल में कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी ,भाजपा के जिला मंत्री मंडल के प्रभारी एवं दुरसंचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुना इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सांसद मोहन मंडावी का भव्य स्वागत किया गया।
    इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर,महामंत्री वामन साहू,पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष राजाराम मंडावी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य फत्तेलाल ध्रुव,मंडल उापाध्यक्ष चन्द्रकला साहू,जनपद सदस्य शैलेन्द्र साहू,सरपंच प्रेमसिंह सलाम,उत्तम साहू,नारायण साहू,सलोनी सरपंच नरेश नेताम,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष संजय शांडिल्य,भीषम साहू,भारत साहू,शुभम यदु सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
     

    रायपुर / शौर्यपथ / पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में कोविड-19 की पहचान के लिए अब तक दो लाख से अधिक सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने बताया कि 25 दिसम्बर तक रायपुर मेडिकल कॉलेज में दो लाख एक हजार 979 सैंपलों की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर सबसे विश्वसनीय और सटीक जांच है। राज्य में भी इसकी पहचान के लिए अधिक से अधिक सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच पर जोर दिया जा रहा है। रायपुर मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में इस साल 14 अप्रैल से 22 सैंपलों के साथ आरटीपीसीआर जांच की शुरूआत हुई थी। लॉक-डाउन के उस दौर में कन्ज्युमेबल्स (Consumable) एवं अन्य संसाधनों की दिक्कतों के बीच राज्य शासन ने इस लैब को शुरू किया था। इसे शुरू करने स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के मार्गदर्शन में भारत सरकार, आईसीएमआर और विभिन्न राज्यों से मदद और समन्वय के लिए अलग-अलग मोर्चे पर करीब 20 अधिकारी-कर्मचारी दिन रात काम कर कर रहे थे। सैंपलों की जांच के दौरान लैब में कार्यरत साइंटिस्ट, लैब टेक्नीशियन और माइक्रोबायोलॉजिस्ट सहित कुल आठ लोग संक्रमित भी हो चुके हैं। इसके बावजूद यहां की टीम पूरी तत्परता और समर्पण से सैंपलों की जांच में लगी हुई है। मात्र 22 सैंपलों की जांच से शुरू रायपुर मेडिकल कॉलेज के इस लैब में अभी रोजाना 1500 सैंपलों की जांच हो रही है। अभी यहां रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार और गरियाबंद से प्राप्त सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है।

    जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाए गए छायाचित्र प्रदर्शनी को ग्रामीणों ने मुक्तकंठ से सराहा

    धमतरी / शौर्यपथ / जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाए गए छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी तो मिल ही रही है, वहीं निःशुल्क ब्रोशर, पाॅम्पलेट एवं पुस्तक इत्यादि मिलने से ग्रामीण सहित स्कूल एवं काॅलेज में पढ़ने वाले बच्चे भी सामान्य ज्ञान से अवगत हो रहें हैं। उक्ताशय के उद्गार आज मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पाहंदा स्थित बाजार चैक प्रांगण में लगे छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सरपंच श्री लोमस सिन्हा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर इस तरह की छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन काबिल-ए-तारीफ है। चूंकि यह प्रदर्शनी गांव के बाजार चैक में लगी है, तो इससे बाजार में आने-जाने वाले हर कोई अवलोकन कर इसका लाभ उठा रहा है। पंच श्रीमती विमला बाई ध्रुव ने छायाचित्र प्रदर्शनी को सराहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियांे को दर्शाते इस फोटो प्रदर्शनी से विभिन्न योजनाओं के संबंध में बहुत ही अच्छी जानकारी मिली। इस प्रदर्शनी का लाभ निश्चित ही हमारे गांव के लोगों को मिलेगा।
    इस अवसर पर ग्रामीण श्री गयाराम साहू ने कहा कि छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए जहां एक ओर प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है, वहीं लोगों का बेहतर प्रतिसाद भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बड़े ही उत्साहपूर्वक छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। श्रीमती कुमारी बाई देवांगन, श्रीमती खेमिन बाई, श्रीमती लक्ष्मी यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने भी मुक्तकंठ से छायाचित्र प्रदर्शनी को सराहा। गौरतलब है कि इस छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इसमें राम वन गमन परिपथ, छत्तीसगढ़ी गढ़कलेवा, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य, सुपोषण अभियान, राजीव युवा मितान, आदिवासियों के लिए संचालित योजनाओं में दो वर्ष की प्रगति, एन.जी.जी.बी., पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयास और योजनाएं, वनोपज संग्रहण संबंधी प्रगति, डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, सार्वभौम पी.डी.एस., 23 नए तहसीलों के उदय इत्यादि संबंधी छायाचित्र आकर्षक तरीके से लगाया गया है। इसी तरह प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क ब्रोशर, पाॅम्पलेट एवं पुस्तक भी वितरित किए गए।

    (प्रधानमंत्री मोदी जी का लाईव उदबोधन के साथ प्रगतिशील किसानो का किया सम्मान)

    नगरी -

    भारतीय जनता पार्टी मंडलनगरी बेलरगांव कुकरेल द्वारा नगर के ह्रदय स्थल बजरंग चौक मे आमसभा आयोजित कर राष्ट्र कवि भारत रत्न और देश पुर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिन को सुशासन दिवस के रूप मनाया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लाईव प्रसारण को देखा गया कार्यक्रम को धमतरी विधायक श्रीमती रंजना साहू प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विकास मरकाम पुर्व विधायक श्रवण मरकाम मंडल प्रभारी रवि शंकर दुबे मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा तथा कार्यक्रम प्रभारी कमल डागा ने अपने अपने विचारो से राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद करते हुए श्रद्धांजली अर्पित किये
    इस अवसर पर
    जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा महामंत्री हृदय साहू रामगोपाल साहू बेलरगांव मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप महामंत्री द्वय राकेश चौबे कुकरेल मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर हुमित लिमजा प्रेमलता नागवंशी सत्यवती नेताम फत्ते लाल ध्रुव महेश साहू सहदेव राम साहू राजेश गोसाई बलजीत छाबड़ा मंत्री विनोद गिरी बीरबल पदमाकर मिडिया प्रभारी अशोक संचेती गुरूप्रसाद साहू टिकेश नवरंग यतींद्र साहू पार्षद गण भूपेंद्र साहू सुनील निर्मलकर अश्वनी निषाद विनीता कोठारी ललिता साहू सभापति बंशीलाल सोरी श्यामन्त बिसेन मन्नू यादव शैलेन्द्र साहू सुलोचना साहू भुनेश्वरी धृतलहरे रेणुका ध्रुव सत्ती मरकाम मुक्ता साहू शेखर अडिल संत कोठारी निखिल साहू गौरव तिवारी राजा पवार गुलाब भारती गोस्वामी चुम्मन साहू उत्तम साहू दीनदयाल कश्यप दशरथ साहू दुर्गेश साहू अनिरूध्द साहू हरीश सार्वा बीरकुमार हिरवानी रामलाल श्रीमाली शुभम यदु सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री रामगोपाल साहू ने किया

    आन्दोलन में छत्तीसगढ़ को बापू के कारण नया नेतृत्व मिला-चुन्नी लाल साहू

    राजशेखर नायर/धमतरी ब्यूरो/दैनिक शौर्य पथ समाचार


    गांधी जी का प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास के शताब्दी वर्ष पर बापू और छत्तीसगढ़ पर केन्द्रित संगोष्ठी
    मुजगहन के साहित्य सदन में हुआ संपन्न
    राष्ट्रीय आन्दोलन में छत्तीसगढ़ को बापू के कारण नया नेतृत्व मिला-चुन्नी लाल साहू
    --00--
    साहित्य सदन मुजगहन (धमतरी) में बापू और छत्तीसगढ़ गांधी जी का प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कण्डेल नहर सत्याग्रह के अप्रतीम सेनानियों की पुण्य स्मृति में उनके परिजनों का अभिनंदन करते हुए हरि ठाकुर स्मारक संस्थान रायपुर के निदेशक आशीष सिंह ठाकुर के निर्देशन, श्री प्रभात मिश्रा अखिल भारतीय साहित्य प्रदेश संयोजक के मार्गदर्शन एवं साहित्य संगीत सांस्कृतिक मंच के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चुन्नी लाल साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफे. सुरेश देशमुख एवं विशेष अतिथि धमतरी विधायक श्रीमती रंजना डिपेन्द्र साहू थे।
    कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्री चुन्नीलाल साहू सांसद ने हरिठाकुर स्मारक संस्थान, साहित्य संगीत सांस्कृतिक मंच मुजगहन का आभार मानते हुए कहा-आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इस ऐतिहासिक दिन को भूलाया नहीं जा सकता। वीर नारायण सिंह के बलिदान को याद किया। उन्होंने महासमुंद क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक घटनाओं को याद दिलाते हुए वीर सुरेन्द्र राय व लाल सिंह मांझी के शहादत को याद किया। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में छ.ग. के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कण्डेल नहर सत्याग्रह में यहां के क्रांतिकारियों के जोश भरने हेतु गांधी जी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा-यहां के शहीदों को वह स्थान आज नहीं मिला जिसके वे हकदार हैं।
    तमोरा और खरोरा के जंगल सत्याग्रह की घटनाओं को भी विस्तार से बताया। अहिंसा के पुजारी के रूप में यतियतन लाल के कार्यों को याद किया। कहा सभी राष्ट्रीय आन्दोलन जो छत्तीसगढ़ में हुए उसमें बापू के कारण यहां नया नेतृत्व मिला और बापू ने जोश भरने का काम किया। बापू का आर्शीवाद हमेशा छ.ग. को मिलता रहा।
    विशेष अतिथि श्रीमती रंजना साहू विधायक ने कहा-राष्ट्रीय एकता के धरातल पर सुनहरे भविष्य की नींव रखी जा सकती है। दे दी हमें आजादी तुने खडग बिना ढाल, साबरमती के संत तुने कर दिया कमाल। उन्होंने पूरे देश की एकता हेतु अपना जीवन लगा दिया। आगे कहा बीजेपी कभी गांधी जी का विरोध नहीं करती। जिन्होंने पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया उसकी आलोचना नहीं हो सकती। वे सदैव पूजनीय रहेंगे। उनकी स्मृति को नहीं भुलाया जा सकता। राष्ट्रपिता के विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
    प्रोफे. सुरेश देशमुख ने गांधी जी को याद करने हेतु हरिठाकुर संस्थान और आशीष सिंह, प्रभात मिश्रा, डुमन लाल ध्रुव का आभार माना। उन्होंने गांधी जी के छत्तीसगढ़ प्रवास की घटनाओं को याद करते हुए कहा-किसानों द्वारा नहर सत्याग्रह हेतु एग्रीमेंट/दबाव के विवाद के समाधान हेतु गांधी जी के छत्तीसगढ़ आने एवं अंग्रेजों द्वारा आरोप लगाए गए पानी चोरी षड़यंत्र को विफल करने एवं 4304 रूपये जुर्माना लगाने को वापिस कराया गया। पं. सुन्दर लाल शर्मा, नारायण राव मेघावाले आदि के योगदान से किसानों पर लगाए जुर्माने को वापिस कराया गया। 20 दिसम्बर 1920 को रायपुर एवं 21 दिसम्बर 1920 को गांध्ी जी के आगमन से छत्तीसगढ़ और धमतरी गौरान्वित हुआ।
    संस्कृति विभाग के पुरातत्वविद् श्री अशोक तिवारी ने गांधी जी के छत्तीसगढ़ आगमन के कारण राष्ट्रीय आन्दोलन में बहुत प्रभाव पड़ा। इससे छत्तीसगढ़ में अधिक जागृति आयी। उन्होंने गांधी जी के सत्य के साथ प्रयोग और गांधी जी के प्रभाव से यहां उत्साह का संचार हुआ। यूएसए के नेता भी गांधी जी से प्रभावित थे। उन्होंने आगे कहा कि गांधी जी और गौतम बुद्ध आधुनिक युग के देवता माने जा सकते हैं। गांधी जी का सबसे बड़ा हथियार सत्याग्रह था। जितना महत्व मार्टिन लूथर का यूएसए मेें था वैसा ही भारत में गांधी जी का प्रभाव था। गांधी जी हिन्दू होने के साथ-साथ सभी धर्मों को समान महत्व देने वाले व्यक्ति थे।
    रंगकर्मी आकाश गिरी गोस्वामी ने बापू के परिवेश में छोटेलाल श्रीवास्तव, नत्थूजी जगताप, पं. सुंदरलाल शर्मा आदि को याद करते हुए सभी के अमूल्य योगदान को संवाद के माध्यम से बताया। राष्ट्रीय आन्दोलन में इनके योगदान को कभी भूला नहीं जा सकता। पूरे देश को आपके किए प्रयास को अनुकरण करने की आवश्यकता है। वीर सेनानियों ने सत्य निष्ठा और शांति का जो प्रयास किया वह अविस्मरणीय है।
    इस अवसर पर महात्मा गांधी के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन के शताब्दी वर्ष पर कण्डेल नहर सत्याग्रह के अप्रतीम सेनानियों की पुण्य स्मृति में उनके परिजनों का अभिनंदन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पं. सुन्दरलाल शर्मा परिवार से आशीष शर्मा, बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव परिवार से श्री यतीन्द्र भूषण श्रीवास्तव, नत्थूजी जगताप परिवार से श्रीमती कविता बाबर को शाॅल, श्रीफल और गांधी जी की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
    तत्पश्चात् माननीय अतिथियों की उपस्थिति में चित्रकार श्री मनोहर दास द्वारा तैयार की गई पेंटिंग गांधी जी की जीवनी पर केन्द्रित का अनावरण किया गया।
    कार्यक्रम का सफल संचालन श्री प्रभात मिश्रा रायपुर एवं आभार प्रदर्शन साहित्य संगीत सांस्कृतिक मंच मुजगहन के अध्यक्ष डुमन लाल ध्रुव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से साहित्यकार श्री अरविंद मिश्रा, श्री राकेश तिवारी, श्री हीरालाल साहू, द्वारका प्रसाद तिवारी, मन्नम राना, श्री चन्द्रशेखर साहू सरपंच, राजकुमार तिवारी, डाॅ. सरिता दोशी, डाॅ. हेमवती ठाकुर, डाॅ. आनन्द ठाकुर, विनोद जैन, जितेन्द्र प्रताप सिंह, चेतन हिन्दूजा, समृद्ध, अभिनन्यु, उपमन्यु, धनंजय त्रिपाठी, उमेश साहू सांसद प्रतिनिधि, श्री कृष्णा मरकाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग, ओमप्रकाश नाग, हरिशंकर ध्रुव, मयंक ध्रुव, युवराज सोनकले मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    राजशेखर नायर/धमतरी ब्यूरो /
    दैनिक शौर्य पथ समाचार

    जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाए गए छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी तो मिल ही रही है, वहीं निःशुल्क ब्रोशर, पाॅम्पलेट एवं पुस्तक इत्यादि मिलने से ग्रामीण सहित स्कूल एवं काॅलेज में पढ़ने वाले बच्चे भी सामान्य ज्ञान से अवगत हो रहें हैं। उक्ताशय के उद्गार आज मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पाहंदा स्थित बाजार चैक प्रांगण में लगे छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सरपंच श्री लोमस सिन्हा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर इस तरह की छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन काबिल-ए-तारीफ है। चूंकि यह प्रदर्शनी गांव के बाजार चैक में लगी है, तो इससे बाजार में आने-जाने वाले हर कोई अवलोकन कर इसका लाभ उठा रहा है। पंच श्रीमती विमला बाई ध्रुव ने छायाचित्र प्रदर्शनी को सराहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियांे को दर्शाते इस फोटो प्रदर्शनी से विभिन्न योजनाओं के संबंध में बहुत ही अच्छी जानकारी मिली। इस प्रदर्शनी का लाभ निश्चित ही हमारे गांव के लोगों को मिलेगा।
    इस अवसर पर ग्रामीण श्री गयाराम साहू ने कहा कि छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए जहां एक ओर प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है, वहीं लोगों का बेहतर प्रतिसाद भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बड़े ही उत्साहपूर्वक छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। श्रीमती कुमारी बाई देवांगन, श्रीमती खेमिन बाई, श्रीमती लक्ष्मी यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने भी मुक्तकंठ से छायाचित्र प्रदर्शनी को सराहा। गौरतलब है कि इस छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इसमें राम वन गमन परिपथ, छत्तीसगढ़ी गढ़कलेवा, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य, सुपोषण अभियान, राजीव युवा मितान, आदिवासियों के लिए संचालित योजनाओं में दो वर्ष की प्रगति, एन.जी.जी.बी., पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयास और योजनाएं, वनोपज संग्रहण संबंधी प्रगति, डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, सार्वभौम पी.डी.एस., 23 नए तहसीलों के उदय इत्यादि संबंधी छायाचित्र आकर्षक तरीके से लगाया गया है। इसी तरह प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क ब्रोशर, पाॅम्पलेट एवं पुस्तक भी वितरित किए गए।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision