
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नगरी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिहावा थाना अंर्तगत ग्राम रावनसिंगी निवासी विष्णु मरकाम, 35 वर्ष का तलाब में नहाने के दौरान डुबने से मौत हो गई।
रायपुर / शौर्यपथ /
शहरी जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को दूर करने की एक और पहल सरकार शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के घोषणा के बाद रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सफलतापूर्वक सम्पन्न तुंहर सरकार, तुंहर द्वार अब प्रदेश के सभी जिलों में नगर पंचायत और नगर निगमों में भी प्रारंभ होने वाली है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मागदर्शन में विभाग इसका अमलीजामा तैयार करने में जुटा है। अब तुंहर सरकार, तुंहर द्वार के माध्यम से वार्ड स्तर पर निकायों के अधिकारी न सिर्फ शिविर लगाएंगे, नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण की कोशिश करेंगे और योजनाओं से लाभान्वित भी करेंगे।
वैसे देखा जाए तो नगरीय प्रशासन विभाग विगत दो साल में लगातार मूलभूत सुविधाओं के साथ आम नागरिकों से जुड़ी समस्याओं के लिए योजनाएं प्रारंभ कर उसका निराकरण सुनिश्चित कर रहा है। मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया द्वारा नगरीय क्षेत्रों को बेहतर बनाने की समग्र कोशिश की जा रही है। नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्वास्थ्य, गरीबों के उन्नयन, स्वच्छता से संबंधित कार्य, शहरी गरीबों के लिए आवास, घर-घर पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। यह सवा दो साल में किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि नगरीय प्रशासन विभाग अंतर्गत योजनाओं और नागरिकों से जुड़ी सेवाओं में उल्लेखनीय कार्य करने पर पूरे देश में शहरी गवर्नेंस इंडेक्स-2020 रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया और नए साल में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत मोर जमीन-मोर मकान के समावेशी मॉडल को भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। हाल ही में निगम के कामकाज ईज ऑफ लिविंग इण्डेक्स की जारी की गई सूची में भी रायपुर और बिलासपुर को देश भर में 7वीं रैंक हासिल हुई। स्वच्छता सहित ओडीएफ प्लस-प्लस में उपलब्धि हासिल करने के बाद तुंहर सरकार-तुंहर द्वार कार्यक्रम से आम नागरिकों तक पहुंचकर उनकी समस्यओं को निराकृत करने का अभियान नागरिकों के लिए लाभप्रद होगा यह नागरिक भी मानते है। आम नागरिक प्रकाश महंत, राम सिंह, नरेश कुमार साहू का कहना है कि वार्ड के अनेक लोग निगम के दफ्तर नहीं जा पाते हैं। व्यस्तता की वजह से या अन्य कारणों से कार्यालय नहीं जा पाने वालों के लिए तुंहर सरकार-तुंहर द्वार उनके ही वार्ड में उनकी समस्याओं का निराकरण करेगी।
इस कड़ी में पहले से संचालित मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय भी है जो कि नागरिक सुविधाओं के लिए वरदान बनती जा रही है। प्रदेश भर में 14 नगर निगम के 101 वार्डों में यह वार्ड कार्यालय संचालित हो रहा है। जहां 15 हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय एक ऐसा माध्यम बन गया है जहां आसानी से किसी भी समस्या का निदान संभव हो पाया है। यह सरकार की दूरदर्शी सोच और जनता के प्रति जवाबेदही का ही परिणाम है कि वार्डों में समस्याओं को सुनने कार्यालय की स्थापना की गई है। आम नागरिकों के लिए टोल फ्री नंबर निदान-1100 की व्यवस्था भी है, यहां फोन कर नगरीय निकायों से संबंधित किसी भी समस्या की शिकायत आसानी से दर्ज कराई जा सकती है। निदान से एक लाख से अधिक लोगों की शिकायतों को निराकृत किया जा चुका है। यह एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें शिकायतकर्ता के संतुष्टी के बाद ही शिकायतों को निराकृत माना जाता है। इसमें लापरवाही करने पर अधिकारियों पर जुर्माना भी लगाया जाता है।
गरीबी या अपनी व्यस्तता की वजह से अस्पताल नहीं जा सकने वालों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और दाई-दीदी क्लीनिक योजना भी संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य किसी की बीमारी को ठीक करना ही नहीं, उनकी जिंदगी को बेहतर बनाना भी है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से राज्य के 14 नगर निगमों में 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेस के जरिए डाक्टरों की टीम सेवाएं प्रदान कर रही है। स्लम क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मुफ्त में परामर्श, उपचार, दवाइयां तथा शुगर, खून, पेशाब, बीपी विभिन्न प्रकार की निःशुल्क जांच भी की जाती है। मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक योजना से महिलाओं को नई सुविधा प्रदान की जा रही है। देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि दाई-दीदी क्लीनिक योजना जिसमें महिलाओं की जांच उनके ही घर के आसपास महिला चिकित्सकों द्वारा की जा रही है।
नगरीय प्रशासन द्वारा आम नागरिकों के लिए जारी की गई टोल फ्री नंबर निदान-1100 के माध्यम से बड़ी आसानी से मुहल्लों की समस्याएं सुलझ रही है। निदान में कॉल करके आम नागरिक आसानी छोटी-छोटी समस्याओं को दूर कर रहे हैं। शिकायतों को सुनने और समय पर निराकरण करने की व्यवस्था से आम नागरिकों को कार्यालय का चक्कर भी नहीं काटना पड़ता। टोल फ्री नंबर 1100 में कॉल करते ही शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को दर्ज कर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को समस्या बता दी जाती है और समय पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता है। समय पर की जा रही कार्यवाही का परिणाम है कि साल 2019 की अपेक्षा 2020 में टोल फ्री नंबर 1100 में कम शिकायत दर्ज हुई है। हैं।
रायपुर नगर निगम में तुंहर सरकार, तुंहर द्वार का आयोजन 27 फरवरी से 2 मार्च 2021 तक सफलतापूर्वक किया गया। 35 दिनों में रायपुर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में शिविर लगाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से 40 हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण किया गया। तुहंर सरकार तुहंर द्वार 7420 राशन कार्ड, 7007 श्रमिक पंजीयन कार्ड, दिव्यांगो को 30 उपकरण, 27 ट्रायसिकल व्हील चेयर, 730 वेंडिंग कार्ड वितरित किए गए। 361 स्ट्रीट लाइट लगाई गई। नाली-पुलिया सफाई, कचरा उठाव के 201 प्रकरणों और जल विभाग ने 524 प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही की। नगर निवेश विभाग ने 192 और एनयूएलएम के तहत 2694 प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही की गई। 2237 आधार कार्ड बनाए गए। मोर जमीन मोर मकान योजना में 3386 प्रकरणों का निदान हुआ। इस तरह रायपुर नगर निगम अंतर्गत तुंहर सरकार-तुंहर द्वार का आयोजन कर बड़ी संख्या में नागरिकों को लाभ पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए प्रदेश के सभी नगर पंचायतों और नगर निगमों में प्रारंभ करने की घोषणा की है जो कि आम नागरिकों के हित से जुड़ा है।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में देश के प्रसिद्ध अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर सुनील गावस्कर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने मुलाकात के दौरान कहा कि प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, इससे खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए तेजी से अधोसंरचना का विकास किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में देश-विदेश के खिलाड़ियों के आने के लिए विमान सुविधाएं के साथ ही यहां ठहरने के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने बचपन के दिनों को याद करते हुए गावस्कर को बताया कि घर में टी.व्ही. नहीं था, इसलिए हम लोग रेडियो पर क्रिकेट मैच की कमेंट्री सुनते थे। रेडियो पर प्रसारित होने वाली रनिंग कामेंट्री भी उन दिनों क्रिकेट खेल प्रेमियों को खेल के मैदान में उपस्थिति का बखूबी अहसास कराकर रोमांचित करती थी। रेडिया कमेंट्री रोचक शैली और जीवंतता में भी खेल प्रेमियों को खेल का भरपूर आनंद मिलता था।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सुनील गावस्कर ने छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा खेल को आगे बढ़ने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम शानदार है। देश-विदेश से आए खिलाड़ियों को यहां खेलने में काफी आनंद आ रहा है। अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन भी कर रहे हैं, इन खिलाड़ियों ने भी यहां की पिच की प्रशंसा की है। चर्चा के दौरान श्री गावस्कर ने छत्तीसगढ़ के लोगों और उनकी खेल भवना की तारीफ की।
उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट प्रतियोगिता 5 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की जा रही है। इसमें 6 देशों भारत, बंाग्लादेश, इंग्लैण्ड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के लीजेण्ड खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेशनल मेंनेजमेंट गु्रप मुम्बई और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। मुलाकात के दौरान अतिरिक्त परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा और सत्यसांई हेल्थ एण्ड एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सी. श्रीनिवास सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
महिला जागरूकता कार्यक्रम के पंचम दिवस में व्यवसायिक क्षेत्रों एवं दुगली पहुंचकर ,जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बच्चियों को कानून में प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजगता, शिक्षा का महत्व, उनकी सुरक्षा, कुरीतियों एवं अंधविश्वासों के प्रति सजगता, सुरक्षा हेतु प्रदत्त संसाधनों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
*अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की* अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से अभियान के पांचवें दिवस में आज व्यवसायिक क्षेत्र, शैक्षणिक संस्थान में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर पालिका सामुदायिक भवन विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में सूबेदार रेवती बर्मा अपने स्टाफ के साथ पहुंचकर महिलाओं एवं बच्चों को कानून में प्रदत्त अधिकारों की विस्तृत जानकारी देते हुए पाम्पलेट वितरण किया गया।
इसी क्रम में धमतरी पुलिस ग्रामीण अंचल से होते हुए थाना दुगली कौहाबाहरा क्षेत्र अंतर्गत मड़ई कार्यक्रम में पहुंचकर घूमने आए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से महिलाओं एवं बच्चों संबंधी अपराध के बारे में जानकारी देते हुए सायबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट कानून में महिलाओं को प्राप्त मूल अधिकार एवं कैरियर काउंसलिंग के बारे में जानकारी दी गई तथा बैनर, पोस्टर के माध्यम से समझाइश देते हुए पाम्पलेट वितरण किया गया है। साथ ही शासकीय आदिवासी कन्या छात्रावास दुगली पहुंचकर उपस्थित छात्राओं को कानून में प्रदत्त अधिकारों की विस्तृत जानकारी देते हुए पाम्पलेट वितरण किया गया। पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सहयोग हेतु सदैव तत्पर है, डायल 112, महिला हेल्पलाइन एवं अन्य टोल फ्री नंबर ओं का महिला हेल्पलाइन एवं अन्य टोल फ्री नम्बर का प्रयोग करने और अन्याय सहन नहीं करने तथा उसके खिलाफ आवाज़ उठाने हेतु समझाईश दी गयी।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम में सूबेदार रेवती वर्मा के साथ महिला आरक्षक शबा मेमन, त्रिवेणी ध्रुव, तनुजा कंवर, माधुरी सोनवानी, संकल्प साहू, हेमलता मरकाम, मनीषा साहू, लक्ष्मी नागवंशी एवं सहायक आरक्षक मनोज मानिकपुरी सम्मिलित रहे।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में तृतीय लिंग समुदाय से चयनित पुलिस आरक्षकों ने आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से उनके रायपुर निवास कार्यालय में भेंट कर आरक्षक बनने पर उन्हें धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया। गृह मंत्री ने तृतीय लिंग समुदाय के सभी आरक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि रायपुर रेंज पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में तृतीय लिंग समुदाय के 13 उम्मीदवारों का पुलिस आरक्षक पद पर चयन हुआ है और दो उम्मीदवार वेंटिंग लिस्ट में हैं। रायपुर जिले से 8, धमतरी से एक, राजनांदगांव से 2, बिलासपुर से एक, कोरबा से एक, अंबिकापुर से एक तृतीय लिंग के परीक्षार्थी का चयन पुलिस आरक्षक हेतु किया गया है।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज महाशिवरात्रि के अवसर पर नवागांव रायपुर स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर पहुंची और वहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना तथा अभिषेक कर प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और महापौर रायपुर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई थी। मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की आराधना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा *'अभिव्यक्ति'* जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बच्चियों को कानून में प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजगता, शिक्षा का महत्व, उनकी सुरक्षा, कुरीतियों एवं अंधविश्वासों के प्रति सजगता, सुरक्षा हेतु प्रदत्त संसाधनों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 से एक सप्ताह निरंतर *अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की* अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से 07 दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है। जिसके अनुरूप आयोजन के चतुर्थ दिवस में आज सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेला में जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
धमतरी पुलिस ग्रामीण अंचल से होते हुए राजिम मेला स्थल पहुंचे, जहां घूमने आए श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से उन्हें महिलाओं एवं बच्चों संबंधी अपराध के बारे में जानकारी देते हुए मानव तस्करी, छेड़-छाड़, सायबर सुरक्षा एवं लैंगिक उत्पीडन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा बैनर, पोस्टर के माध्यम से समझाइश देते हुए पाम्पलेट वितरण किया गया है। साथ ही पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सहयोग हेतु सदैव तत्पर है, डायल 112, महिला हेल्पलाइन एवं अन्य टोल फ्री नंबर ओं का महिला हेल्पलाइन एवं अन्य टोल फ्री नम्बर का प्रयोग करने और अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने हेतु समझाईश दी गयी।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम महिला आरक्षक शबा मेमन, त्रिवेणी ध्रुव, तनुजा कंवर, माधुरी सोनवानी, संकल्प साहू, हेमलता मरकाम, महेश्वरी सिदार एवं आरक्षक राकेश साहू, सहायक आरक्षक मनोज मानिकपुरी सम्मिलित रहे।
नगरी।
मुखबीर से सूचना मिली कि मैनपुर गरियाबंद तरफ से एक मोटर साईकल क्र0 CG 04 K 9210 का चालक अपने पास बहुमूल्य रत्न हीरा लेकर बिक्री हेतु नगरी क्षतरफ ग्राहक ढूंढने आ रहा है जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री बीपी राजभानु के दिशानिर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नगरी श्री नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नगरी विनय पम्मार द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर सांकरा रोड तरफ तत्काल रवाना हुए और मौके पर ही मुखबिर के बताए अनुसार उक्त वाहन चालक आया जिसको घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा पूछताछ करने पर अपना नाम श्रवण नेताम पिता स्व0 बरनुराम उम्र 37 वर्ष निवासी गरदुला थाना मैनपुर जिला गरियाबंद का होना बताया जिसकी विधिवत तलाशी नगरी पुलिस द्वारा ली गयी तलासी करने से आरोपी श्रवण नेताम के पास से छोटे छोटे आकार के 75 नग बहुमूल्य हीरा रत्न वजन 4.5 ग्राम 22.5 कैरेट कीमती 90000 रुपये बरामद किया गया ततसंबंध में आरोपी द्वारा बहुमूल्य हीरा रत्न रखने के सम्बंध में कोई कागजात पेश न करने पर बरामद 75 नग हीरा को जप्त किया गया साथ ही आरोपी द्वारा प्रयुक्त हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस क्र CG 04 K 9210 की भी जप्ती की गई आरोपी द्वारा रखे गए बहुमूल्य रत्न हीरा चुराई गयी संपत्ति होने के पूर्ण संदेह पर मौके पर ही आरोपी श्रवण नेताम को गिरफ्तार कर थाना नगरी लाया गया जिसके विरुद्ध नगरी में इस्तगासा क्र0 02/21 धारा 41(1+4) जाफौ/ 379 भादवि के तहत मामला कायम किया जाकर मान जेएमएफसी न्याय0 नगरी के समक्ष रिमांड हेतु पेश किया गया सूचना संकलन से लेकर सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, प्र0 आर0 रामकृष्ण साहू, आर0 आनंद कटकवार, शंकर दयाल त्रिपाठी, योगेश ध्रुव, धर्मवीर राजपूत, का सराहनीय योगदान रहा
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
