Google Analytics —— Meta Pixel
June 14, 2026
Hindi Hindi
रायपुर

रायपुर (6390)

प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार हर मोर्चे पर फेल रही यहां तक की अपने प्रदेशवासियों के लिए सरकार की संवेदनाए पूरी तरह खत्म हो चुकी। अपनी जनता के प्रति जो ईमानदारी और बड़ी जिम्मेदारी सरकार की होनी चाहिए वो कही भी नजर नही आती। गैर जिम्मेदार सरकार की आँखों का पानी खत्म हो चुका है, उसे प्रदेशवासियों के दुख और पीड़ा से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि हद तो तब पार हो गई जब प्रदेश में धारा 144 के चलते हुए अन्य राज्यों के लोगो को प्रदेश में बुलाकर उनकी मेहमान नवाजी करना, सरकारी गेस्टहाउस में उनके पीने खाने की भरपूर व्यवस्था कर, उनके लिए आलीशान लक्सरी गाड़ियों में उन्हें घूमाना। लेकिन जिनके प्रति सरकार को आगे आना चाहिए वहाँ पर मूक-बधिर बन कर सब कुछ देख रही है।

जहाँ पर एक आम व्यक्ति के शव को कचरे उठाने की गाड़ी में ले जाया जा रहा हैं, जबकि हमारे सनातन परंपरा में मनुष्य के मृत्यु उपरांत उसके शव को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाता हैं, लेकिन वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश की कहानी कुछ और ही हैं।


आज कोरोना संक्रमण बेकाबू स्थिति में है, पूरे प्रदेश में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है, यही स्थिति धमतरी जिले की भी है। यहां विगत कई दिनों से 350 से अधिक संक्रमित मिल रहे है, उनके इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण संक्रमितों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, मरीजों को आक्सीजन बेड नहीं मिल रहे है, जरूरी दवाइयों के नहीं होने से मरीज के परिजन भटक रहे है, व अपने आप को असहाय महसूस कर रहे है। जिला प्रशासन के द्वारा लगातार बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की बात कही जा रही है, लेकिन जिन स्थानों में डेडिकेटेड कोविड सेंटर बनाये गए है

उक्त स्थानों को केवल एक हेल्थ वर्कर की ड्यूटी लगाकर केवल औपचारिकताएं पूरी कर रहे है, जिन स्थानों में ऑक्सीजन बेड बताया जा रहा है वहाँ कोई सुविधा नहीं है, जिले में आक्सीजन बेड की कमी के चलते मरीज के साथ परिजन परेशान व बेबस नजर आ रहे है । पूरे ज़िले में कोविड जांच किट, एंटीजन किट व आर टी पी सी आर की कमी के चलते लक्षण वाले व्यक्ति जांच नही करवा पा रहे है।

आर टी पी सी आर रिपोर्ट सप्ताह भर से ज्यादा समय बाद भी नहीं मिलने से लक्षण होने के बाद भी चिकित्सकीय सुविधा नही मिल पा रही है। कोविड मरीजो की निजी अस्पताल में मृत्य होने से एंटीजन किट नही होने से तत्काल रिपोर्ट नही मिलने से परिजन शव के लिए भटक रहे है ।

राज्य सरकार द्वारा जिलों को महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त राशि व संसाधन नही मिलने से अधिकारियों के हाथ बंधे हुये है। विधायक रँजना साहू ने राज्य सरकार से मांग की है कि जिलों को कोविड शेष की राशि सहित पर्याप्त मात्रा में संसाधन उपलब्ध कराए, जिससें संक्रमितों व परिजनों को राहत मिल सके।

17 अप्रेल, शनिवार, शाम 5 बजे तक, नगरी में 53 कोरोना positive मरीजो की पहचान की गई ।
Antigen test में 25 व RTPCR test में 28 positive मरीज पाए गए l

इनमें नगर पंचायत नगरी के 15 और ग्रामीण क्षेत्र के 38 पॉजिटिव है l

अच्छी बात ये रही की नगरी कोविड केयर सेन्टर में किसी मरीज की मृत्यु नही हुई l

शाम तक कोविड केयर सेन्टर नगरी में 18 मरीज भर्ती adm थे

आज एक और अच्छी बात यह रही कि टीकाकरण कार्य प्रारंभ हुआ । 2026 लोगो ने Covid Vaccine लगवाया।

आज शुक्रवार, 16 अप्रेल को नगरी क्षेत्र में शाम 4 बजे तक 05 Antigen Positive मरीजों की पहचान की ग ई।
RTPCR positive मरीजों की सख्या शून्य रहा।

इनमें से नगर पंचायत नगरी का 01 व नगरी ग्रामीण क्षेत्र 04 मरीज है।

01 मरीज की मृत्यु रिपोर्ट किया गए है l

शाम तक कोविड केयर सेंटर नगरी में 28 मरीज भर्ती थे l

नगरी में वैक्सीन का खेप नहीं पहुंच पाने की वजह से ,आज लगातार तीसरे दिन कोविड-19 टीकाकरण कार्य बंद रहा।

जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम हेतु पूर्व से धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता एवं लॉकडाउन प्रभावशील है। साथ ही इस वैश्विक महामारी के फैलते संक्रमण के नियंत्रण रोकथाम एवं बचाव हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेट करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है, जहांं संक्रमित व्यक्तियों को निर्धारित समयावधि तक आइसोलेट किया जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामवासियों को समझाइश भी दिया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रशासन की सर्विलेंस टीम के द्वारा ग्राम पंचायत गागरा में संचालित आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण कर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने एवं आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की आपूर्ति के संबंध में ग्राम पंचायत गागरा के सरपंच एवं सचिव को सर्विलेंस टीम के द्वारा आवश्यक निर्देश दिया जा रहा था। इसी दौरान सरपंच पति मनोज कुमार ध्रुव ने प्रशासन द्वारा जारी आदेश की अवहेलना एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर अभद्र व्यवहार किया गया। जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी धमतरी की लिखित रिपोर्ट नायब तहसीलदार श्री राहुल शर्मा द्वारा दिनांक 15/04/2021 को रात्रि में करने पर थाना अर्जुनी में आरोपी मनोज कुमार ध्रुव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 115/21 धारा 186, 188, 269, 270 भादवि, महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना अर्जुनी द्वारा आरोपी मनोज कुमार ध्रुव पिता गोपाल सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन गागरा थाना अर्जुनी जिला धमतरी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

गुरुवार शाम 4 बजे तक नगरी क्षेत्र में। कुल 53 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई।

इन में नगर पंचायत क्षेत्र में 12 व नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 41 पॉजिटिव पाए गए l

00 मृत्यु रिपोर्ट किये गए है l

शाम 4 बजे तक कोविड केयर सेंटर नगरी में 28 मरीज भर्ती थे।

वैक्सीन खत्म हो जाने की वजह से टीकाकरण कार्य नहीं किया जा सका।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया डा रेणु जोगी और विधायक दल के नेता माननीय धर्म जीत सिंह के मार्ग दर्शन में प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमित अजीत जोगी पार्टी के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है, नगरी निवासी उत्तम साहू संस्थापक सदस्यों में एक है उन्होंने पार्टी गठन के समय से ही जोगी जी जुड़ कर पार्टी के लिए काम करते आ रहा है श्री साहू के संगठन के प्रति समर्पण को देख कर धमतरी जिला के कमान सौंप कर जिला अध्यक्ष बनाया गया है जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उत्तम साहू ने पार्टी के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस मकसद से जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी निर्वहन कर स्व अजीत जोगी के सपने को साकार कर छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ीया हितों की रक्षा करने संघर्ष जारी रख कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जायेगा उत्तम साहू ने धमतरी जिला के कार्यक्रताओं का आभार व्यक्त कर अपील करते हुए 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी से जुट कर तैयारी करने पर बल दिया है, उत्तम साहू को धमतरी जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालों मे उदय चरण बंजारे अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक सिन्हा, काशिम अजमेरी,पूनम प्रजापति, खिलेश्वर साहू ,जिला महामंत्री शेख नवाबुद्दीन निजामी, धमतरी विधान सभा अध्यक्ष रघुवीर रामटेके, जिला उपाध्यक्ष संजीव नामदेव ब्लॉक अध्यक्ष उमेंद्र सिंह ध्रुव,राजेंद्र बंजारे पिंटू जाटव शेख अब्दुल्ला अनस अली मनोज मारकंडे, मुकेश सेन,रोहित निर्मलकर,तेजू राम धुव, ओम प्रकाश साहू,बाबू नैन दास बंजारे,मनीष बंजारे,खिलेश्वर पटेल, उत्तम यादव केवल साहु टीकम ध्रुवकन्हैया साहू जागेश्वर यादव प्रदीप साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामना प्रेशित किया है

जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम हेतु पूर्व से धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता एवं लॉकडाउन प्रभावशील है। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू द्वारा अंतर्राज्यीय बॉर्डर बोराई (धमतरी-उड़ीसा बॉर्डर) एवं 13 अंतर्जिला सीमाओं श्यामतराई नाका, देवकोट-आमदी, सिलघट, बोरिदखुर्द, कठौली, सिरकट्टी पुल अमलीडीह, टांगापानी, बेलर बनरौद तिराहा, सोंढ़ूर तिराहा, कचना मोड़, कोड़ापार एवं बुढ़ेनी को सील करने हेतु नाकाबंदी पॉइंटो के साथ-साथ प्रत्येक थाना क्षेत्रों में फिक्स पॉइंट व पेट्रोलिंग व्यवस्था हेतु शिफ्टवार पुलिस बल तैनात किया गया है। पृथक से अंदरूनी क्षेत्र एवं संकरे रास्तों के लिए मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग लगाई गई है। जिले के प्रत्येक नाकेबंदी पॉइंट में ड्यूटी हेतु तैनात जवानों के लिए टेंट लगाकर बेड, विद्युत, पानी आदि की व्यवस्था की गई है।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण व फैलाव के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सावधानीपूर्वक, सुरक्षा संसाधनों का उपयोग करते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे ने आज जिले के नाकेबंदी प्वाइंटों में पहुंचकर ड्यूटीरत जवानों की सुरक्षा का आकलन किया तथा उन्हें सोशल व फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ड्यूटी के दरमियान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं सावधानी बरतते हुए कड़ाई से सघन चेकिंग करने निर्देशित किया गया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी एवं किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा आवश्यकता होने पर अपने प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने समझाइश दिया गया।

थाना मगरलोड में मामला दर्ज* 

वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस (Covid-19) के निरंतर फैलते संक्रमण से बचाव, नियंत्रण और रोकथाम हेतु प्रशासन के साथ मिलकर धमतरी पुलिस निरंतर प्रयासरत है। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेट करने के लिए सुविधा युक्त क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है, जहांं संक्रमित व्यक्तियों को निर्धारित समयावधि तक क्वारेंटाइन किया जा रहा है।

           इसी दरमियान ग्राम पंचायत डाभा के सचिव दूज राम ध्रुव पिता स्वर्गीय छन्नू राम ध्रुव ने दिनांक 13/04/2021 को थाना मगरलोड में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रशासन द्वारा कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के लिए प्राथमिक शाला डाभा को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है।ग्राम डाभा के निवासी मोहनलाल गायकवाड़ पिता बाबूलाल गायकवाड, दानेश्वर गायकवाड पिता सखाराम गायकवाड, नीलम बाई सतनामी पति दानेश्वर सतनामी एवं ठम्मन लाल साहू पिता मान सिंग साहू का कोरोना परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्राथमिक शाला डाभा में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में जाने के लिए समझाइश दिया गया, किंतु उक्त व्यक्तियों द्वारा कोरोना वायरस को संक्रमणकारी होना जानते हुए जानबूझकर संक्रमण फैलाव के आशय से बार-बार समझाइश देने के बाद भी क्वॉरेंटाइन सेंटर जाने के लिए तैयार नहीं हुए। उक्त रिपोर्ट पर उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 269, 270, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

      धमतरी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु लॉकडाउन के दौरान स्वयं एवं अपने परिवार के संक्रमण से बचाव व स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु अपने घर पर रहे, अनावश्यक घर से बाहर न निकले एवं प्रशासन द्वारा जारी आदेशों का पालन करते हुए सहयोग करें।

दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश ने एक और कोरोना वॉरियर खो दिया। दुर्ग जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद राज्य में कोविड नियंत्रण के प्रवक्ता डॉ सुभाष पांडेय की कोरोना से मौत हो गई। उन्हें तीन दिन पहले ही संक्रमण की पुष्टि के बाद रायपुर एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बुधवार की सुबह उनके निधन की खबर आई। डॉ पांडेय स्वास्थ्य विभाग में उपसंचालक के पद पर कार्यरत थे। वे राज्य के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ व छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता भी थे।
बताया जा रहा है कि वो दूसरी बार कोरोना से संक्रमित हुए थे। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज भी ली थी। कोरोना के आकंड़ों को मीडिया को अपडेट करने की जिम्मेदारी डॉ पांडेय के पास थी। चिकित्सकों की अथक कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। ड्यूटी के दौरान ही शुक्रवार को उन्हें फीवर हुआ था। जिसके बाद शनिवार और रविवार को उनका घर पर इलाज चला। सोमवार को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। कल देर शाम उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। दुर्ग जिले में स्वास्थ्य विभाग में उनके निर्देशन में काफी ऐतिहासिक काम हुए।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)