
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
अगर कुछ कर गुजरने का जुनून हो और उसे अंजाम देने की दृढ़ इच्छाशक्ति मन में हो तो पथरीले रास्ते भी फूलों की सेज बन जाते हैं। नगरपालिक निगम धमतरी के नवज्योति शहर स्तरीय संघ ने भी कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसके जज्बे की चहुंओर सराहना हो रही है। शहरी क्षेत्र में गोधन न्याय योजना की इसे बड़ी कामयाबी कह सकते हैं, जहां पर संघ की 175 महिलाएं गोधन (गोबर) से अपना भविष्य संवारने में तल्लीन हैं। उनका आत्मविश्वास और होठों की सहज मुस्कान यह साबित कर रही है केमिकल फर्टिलाइजर के दौर में वर्मी खाद, वर्मी वाॅश और गोबर के अन्य उत्पाद हर दृष्टिकोण से खरा उतरे हैं।
समूह की महिलाओं ने बताया कि शहर से कचरा संग्रहण करने के बाद सुबह आठ से दोपहर तीन बजे दानीटोला वार्ड में स्थित एसआएलएम सेंटर की अलग-अलग युनिट में वर्मी कम्पोस्ट के अलावा गोकाष्ठ (गोबर की लकड़ी), कण्डे, अगरबत्ती और वर्मी वाॅश तैयार करती हैं। संघ की अध्यक्ष श्रीमती मधुलता साहू ने बताया कि निगम क्षेत्र में ऐसे चार सेंटर संचालित हैं, जहां वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जाता है, साथ ही कण्डे, गौकाष्ठ, वर्मी वाॅश और अगरबत्ती भी तैयार किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर निर्मित गौकाष्ठ की काफी मांग है। संघ की सदस्य श्रीमती संगीता बारले व श्रीमती भारती साहू ने बताया कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत समूह की महिलाआंे के द्वारा नाडेप टांकों में केंचुआ डालकर 45 से 60 दिनों के भीतर वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जाता है।
नगरपालिक निगम के आयुक्त श्री आशीष टिकरिहा ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत जिले में वर्मी कम्पोस्ट तैयार तो किया जा रहा है, इसके अलावा इसे और अधिक रोजगारोन्मुखी एवं बहुगतिविधियों से जोड़ते हुए गौकाष्ठ, कण्डे, अगरबत्ती और वर्मी वाॅश तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां उत्पादित गौकाष्ठ को निगम क्षेत्र के अलावा नगर पंचायतों में भी आपूर्ति की जा रही है जहां अलाव के तौर पर जलाने के साथ-साथ ढाबों में ईंधन (चूल्हा) के रूप में, शवदाह गृहों में शवों को मुखाग्नि देने तथा हवन-पूजन में लकड़ी के विकल्प के तौर पर आहुति देने का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि शहर के एसआरएलएम सेंटरों में औसतन छह हजार कण्डे, 4500 गौकाष्ठ और ढाई हजार लीटर वर्मी वाॅश तैयार हो रहे हैं। एक क्विंटल गौकाष्ठ का मूल्य एक हजार रूपए तथा कण्डे की कीमत 300 रूपए प्रति सैकड़ा है, जबकि वर्मी वाॅश लिक्विड 35 रूपए प्रतिलीटर की दर से बेचा जाता है। इन उत्पादों को थोक के अलावा चिल्हर में भी बेचा जाता है जिसे मोबाइल नंबर 7470739265 पर काॅल करके बुकिंग कराई जा सकती है तथा इनकी घर पहुंच सेवा भी उपलब्ध है। निगम आयुक्त ने यह भी बताया कि ये सभी उत्पाद प्रयोगशाला परीक्षण में उत्कृष्ट सिद्ध हुए हैं। इन सेंटरों में अब तक 39 हजार रूपए की केंचुआ खाद बेची जा चुकी है। शहर के दानीटोला वार्ड, सोरिद वार्ड, नवागांव वार्ड तथा गोकुलपुर वार्ड में ये उत्पाद तैयार हो रहे हैं। निगम क्षेत्र में 201 वर्मी बेड व 300 ग्रीन बैग में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा रहा है।
राजशेखर नायर/धमतरी/शौर्यपथ
नगर निषाद समाज नगरी ने वर्ष की प्रथम मासिक बैठक में समाज के सभी बड़े बुजुर्गों का सम्मान कर उनके अनुभवों को उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं ने सुना साथ ही मासिक बैठक में नगर निषाद समाज अध्यक्ष रामसाय शेरपा जी के जन्मदिन को सभी सामाजिक बंधुओं ने हर्षोल्लास से मनाया श्री शेरपा ने भावविभोर होकर समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित कर आशीर्वाद स्वरूप सामाजिक हितेषी बातें कहीं निषाद समाज ने बताया की इस प्रकार के कार्यों को कर समाज के उन सभी वर्गों का सम्मान किया जाएगा जो समाज के हित में राष्ट्र के हित में नाना प्रकार के क्षेत्रों में पारंगत है उनको समाज के द्वारा सम्मान कर उनका हौसला अफजाई किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती मीरा निषाद,द्रोपति निषाद,गनेशी निषाद, रंभा निषाद, सरस्वती निषाद, देवंती निषाद, एवं गौरी बाई निषाद साथ ही रामसहाय शेरपा अध्यक्ष नगर निषाद समाज, अश्वनी निषाद सचिव, योगेश निषाद उपाध्यक्ष,संतोष निषाद देवचरण निषाद कोषाध्यक्ष, प्रलय निषाद सहसचिव,प्रदीप निषाद, दीपेश निषाद अंकेक्षक एवं मीडिया प्रभारी,राजेंद्र प्रसाद रोशन लाल निषाद संरक्षक, एवं समस्त स्वाजातीय बंधु उपस्थित थे।।
राजशेखर नायर/शौर्यपथ समाचार/नगरी
कलस्टर ग्रुप थीम आधारित गतिविधि का आयोजन किया गया एवं 6 माह पूर्ण किये बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष अराधना शुक्ला , पार्षद श्रीमती विनीता कोठारी ,नपं सभापति सुनील निर्मलकर ,आँगन बाड़ी कार्यकर्ता माहेश्वरी यादव, दमयंती साहू, खिलेश्वरी साहू ,सुशील, गिरि, सीता साहू एवं वार्डवासी उपस्थित थे।
राजशेखर नायर/ धमतरी /शौर्यपथ
जिला स्वास्थ्य विभाग धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार आज धमतरी जिले में 41 नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
जिनमें सबसे अधिक कुरूद ब्लाक में 14 मामले , धमतरी शहरी क्षेत्र में 10 नए मामले , नगरी ब्लाक में 5, धमतरी गुजरा में 9 नए मामले सामने आए हैं।
*राज शेखर नायर* /धमतरी/ दैनिक शौर्यपथ समाचार
देहात पेट्रोलिंग के दौरान सिहावा पुलिस नगरी सांकरा की ओर रवाना हुई थी।
कि ग्राम सांकरा बंस स्टैंड के पास जरिये मुखबीर से सूचना पर से ब्रिज किशोर पिता लक्ष्मण मरकाम उम्र 50 वर्ष सा0 कोडमुडपारा सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी अपने घर परछी में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा और मौके पर ही धारा 34 (A) आबकारी एक्ट अधिनियम की सपूर्ण कार्यवाही
की गई।
*राजशेखर नायर/धमतरी / दैनिक शौर्यपथ समाचार*
पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत सरकार करोड़ों रुपये पौधे लगाने में खर्च कर रही है।
दुसरी तरफ कुछ लोग चंद सिक्कों के खातिर वृक्षों को काटकर हरियाली खत्म कर रहे है।
चंद लोग अपनी निजी आर्थिक लाभ के कारण हरे भरे पौधों को भी काटने से बाज नहीं आ रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों क लापरवाही के कारण जिले में वृक्षों की कटाई बदस्तूर जारी है।
नगरी में नगंरानाला ,तुमबहारा, राजस्व व वनक्षेत्रों में वर्षो पुराने लगे पेड़ों की कटाई की जा ही है व भू माफियाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
समय रहते पेड़ों की कटाई पर रोक नहीं लगायी गयी तो वनों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा।
वन विभागा के कुछ अधिकारी तो अंडर 20 का हवाला देकर अवैध कटाई को बढ़ावा देते हैं।
राज शेखर नायर/धमतरी/दैनिक शौर्यपथ
शुभारंभ,
ग्राम घठुला मे तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ।
जिसके मुख्य अतिथि जनपद सदस्य कविता पवार, अध्यक्षता राजू सोम सरपंच ग्राम पंचायत घठुला, विशेष अतिथि सुरेश मरकाम सरपंच ग्राम पंचायबागम्पन्न हुआ।
नाईस क्लब घठुला बडे़पारा व 30 टीमों ने प्रतियोगिता मे भाग लिये।
*राजशेखर नायर* / धमतरी / *दैनिक शौर्यपथ समाचार*
प्रदेश सरकार की सुराजी गांव योजना (नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी) के तहत गोधन न्याय जिले के आदर्श गौठानों में महिला स्वसहायता समूह तथा गौठान समिति के सदस्य वर्मी खाद तैयार कर केंचुआ विक्रय कर रहे हैं जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी मिल रही है। इस योजना के तहत न सिर्फ गोबर की खरीदी की जा रही है, अपितु गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर जैविक खेती को बढ़ावा भी दिया जा रहा है। वहीं गौठान में उत्पादित केंचुओं से उत्कृष्ट किस्म की जैविक खाद भी तैयार हो रही है, जिसे भविष्य में फर्टिलाइजर एवं रासायनिक खाद के स्थान पर बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।
कुरूद विकासखण्ड के ग्राम गातापार (कोर्रा) के स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती गौरी साहू ने बताया कि ग्राम पंचायत गातापार में कुल 430 पंजीकृत परिवारों के पास 1320 पशुधन हैं। समूह के द्वारा नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम के तहत पहले 66 हजार 576 रूपए के 86.48 क्विंटल वर्मी खाद बेची गई, जबकि गोधन न्याय योजना के तहत उत्पादित वर्मी खाद 35 क्विंटल में से 25 क्विंटल (25 हजार रूपए) का विक्रय किया गया। साथ ही 3.51 क्विंटल केंचुआ 1600 रूपए प्रतिक्विंटल की दर से 56 हजार 160 रूपए का विक्रय किया गया है। इसी प्रकार सभी टांकों में गोबर भरकर वर्मी डाले गए हैं। उन्होंने बताया कि समूह के द्वारा मछलीपालन, मुर्गीपालन, अगरबत्ती, मशरूम उत्पादन की भी कार्ययोजना बनाई गई है।
कुरूद के ग्राम पचपेड़ी की गौठान समिति के अध्यक्ष श्री बी.आर. साहू ने बताया कि गोधन न्याय योजना की शुरूआत, यानी 20 जुलाई 2020 से अब तक गोबर की खरीदी की जा रही है। यहां 22 नग वर्मी टैंक, 04 नाडेप टांकों में गोबर की भराई कर उसमें केंचुएं डाले गए हैं। उन्होंने बताया कि नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम के तहत यहां 66.70 क्विंटल का उत्पादउन कर 63.70 क्विंटल का विक्रय किया गया, जिसकी कीमत 50 हजार 960 रूपए है, जबकि गोधन न्याय योजना के तहत 03 क्विंटल वर्मी खाद निकालकर तथा उनकी पैकेजिंग कर सहकारी समितियों को आॅनलाइन सूचना दे दी गई है। साथ ही 200 रूपए प्रतिकिलो के मान से छह किलो वर्म का विक्रय किया जा चुका है जिसकी कीमत 1200 रूपए है। इसके अलावा दो समूहों के द्वारा अतिरिक्त आमदनी के लिए मशरूम उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। अतिरिक्त लाभ के लिए केला, पपीता, अदरक, हल्दी आदि की पैदावार लेने समूह के सदस्य प्रयासरत हैं। उप संचालक कृषि ने बताया कि ऐसे गौठान जो राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राजकीय राजमार्ग से लगे हुए हैं, उन गौठानों में मल्टी युटिलिटी सेंटर तैयार कर उसमें गोबर से निर्मित दीए, गमले, गौमूत्र से तैयार किए गए फिनाइल, रागी से बने इडली-दोसा, केला चिप्स के साथ-साथ मुर्गी पालन, अण्डा उत्पादन एवं मछलीपालन कर विक्रय करके अतिरिक्त आमदनी में वृद्धि करने के लिए समूहों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है।
*राज शेखर नायर* / धमतरी/ *दैनिक शौर्यपथ समाचार*
वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद जितेंद्र ध्रुव ने गोद लिए बच्चों को सुपोषण की दृष्टिकोण से अंडा ,केला एवं दलिया वितरण किया गया।
पार्षद ने उपस्थित लोगों को कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बरतने का आग्रह किया।
इस अवसर पर पालक धनंजय निषाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दमयंती साहू ,मितानिन अश्वनी खरे ,जयंती पटेल ,सुलोचना साहू उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
