September 21, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    सोनामगर पहाडी में लकडी बिनाने के दौरान चीते ने किया हमला

    नगरी के ग्राम छिपलीपारा पंचायत के 5 महिलाओं पर चीते ने हमला कर घायल कर दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत छिपलीपारा निवासी महिला
    श्रीमती यसोदा बाई ,पति सरवण यादव, श्रीमती सरिता बाई, श्रीमती नंदनी भाई , श्रीमती बिंदाबाई व श्रीमती आरती बाई सुबह सोनामगर पहाड़ी में लकड़ी बीनने गई थी।
    इसी दौरान चीते ने पांचों महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया ।
    धायल महिलाओं को सिहावा में स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है

    रायपुर / शौर्यपथ / कोई भी व्यक्ति ऊंचाई में तभी पहुंचता है, जब वह अपना जमीन नहीं भूलता है। मैंने जिस स्थान से कार्य शुरू किया था, उस स्थान छिंदवाड़ा को आज तक नहीं भूली हूं। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज छिंदवाड़ा में श्री उत्तम स्वामी आई.ए.एस. अकादमी के शुभारंभ एवं जिले के प्रथम भारत माता मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर कही। राज्यपाल ने यहां पर पढऩे वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्री उत्तम स्वामी एवं न्यायाधीश श्री प्रकाश उइके ने भी अपना संबोधन दिया। इस अवसर पर श्री दौलत सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।
    राज्यपाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस अकादमी में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिलेगा और वे प्रशासन के उच्चपदों पर चयनित होंगे। उन्होंने अकादमी को गरीब और निर्धन बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग प्रारंभ करने का सुझाव दिया, जिसे अकादमी प्रबंधन ने तुरंत स्वीकार की और इसकी घोषणा की। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व में जब इंदौर जाती थी तब वहां पर लोक सेवा आयोग के संस्थान को देखती थी तो छिंदवाड़ा में भी ऐसी संस्थान होने की कल्पना की थी। ऐसी संस्थान का शुभारंभ करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। राज्यपाल ने श्री उत्तम स्वामी का स्वागत करते हुए कहा कि संतों और महापुरूषों के बोले गए शब्द सार्थक होते हैं और जीवन में जो इसे उतारता है, वह अवश्य सफल होता है। कोई व्यक्ति मानवीय संवेदनाओं के साथ काम करता है तो वह पूजा जाता है। मैंने भी संतों और महापुरूषों के वचनों को जीवन में उतारने का प्रयास किया है, तभी इतने बड़े पद का दायित्व संभालने का सामथ्र्य मुझमें आया।
    राज्यपाल ने कहा कि सिविल सर्विस देश की सबसे सम्मानजनक सेवा मानी जाती है। इन कैडर के अधिकारी नीति निर्माण में भी सहयोग करते हैं और नीतियों का क्रियान्वयन भी करते हैं। उनके कंधों में कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने की जिम्मेदारी होती है। उन्हें समाज सम्मान की नजरों से देखता है। युवाओं में इस सेवा में जाने की प्रबल इच्छा होती है। मुझे आशा है कि इस अकादमी से यहां के युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी में उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिलेगा और हमारे जिले से भी अधिक से अधिक युवा इन परीक्षाओं में चयनित होंगे। इस परीक्षा के तैयारी के दौरान अच्छी शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि शिक्षा ऐसा सशक्त माध्यम है, जो समाज में जागृति ला सकती है।
    राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई शिक्षा नीति का शुभारंभ किया है, जिसमें हमारी परंपराओं तथा आधुनिक शिक्षा के समन्वय पर बल दिया है। देश की एक महत्वपूर्ण आबादी आदिवासियों की है, लेकिन वहां बच्चों को अगर दूसरी भाषा में शिक्षा देंगे तो वह कम ग्राह्य होगा। अत: नई शिक्षा नीति में प्रावधान किया गया है कि बच्चों को प्राथमिक शिक्षा स्थानीय भाषा में शिक्षा दी जाए।
    कार्यक्रम को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग पूर्व अध्यक्ष श्री बिपिन विहारी ब्यवहार ने भी संबोधित किया। राज्यपाल ने इस अवसर विद्यार्थियों को पुस्तक, कंबल एवं स्वेटर उपहार स्वरूप दिये। इस अवसर पर अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    काटे जा रहे है सैकडो हरे-भरे वृक्ष, पर्यावरण के नियमों उडाई जा रही है धज्जियाँ

    राजशेखर नायर/धमतरी ब्यूरो/दैनिक शौर्यपथ समाचार पत्र

    प्रश्न उठता है क्या शासन द्वारा बनाए गए नियम कायदे सिर्फ आम आदमी पर लागू होता है।
    रसूखदारों के लिए यह नियम कायदे उनके तो लिया कि हिसाब से बदले जा सकते हैं।
    कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

    एक तरफ जलाऊ लकड़ी के लिए लोग परेशान है। कोई गलती से एकाद हरे वृक्षों को काटते हुए पकड़ा जाए तो उसके ऊपर भारी भरकम जुर्माना व अपराध कायम किये जाते है।
    पर कुछ रसूखदार लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए , सैकड़ों वृक्षों बलि दी जा रही है।
    अंधाधुन हरेभरे वृक्षों की कटाई की जा रही है।
    नगरी के जंगलपारा, नगंरा नाला क्षेत्र को बड़े झाड़ के जंगलों में गिना जाता है, पर भू माफिया व लकड़ी तस्करों ने जंगल का सर्वनाश कर दिया और यह कार्य अभी जारी है ।
    धीरे-धीरे हरे भरे वृक्षों को काटा जा रहा है जंगलों का नाश किया जा रहा है पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचाई जा रही है ।
    समय रहते रोका नहीं गया तो शासन की हरियाली योजना फाइलों में रह जाएगी
    हरेभरे जंगल गायब हो जायेगे।

    बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए और आयरन सिरप की खुराक

    रायपुर। ज़िले में विटामिन ए की खुराक के लिये 2.67 लाख शिशुओं का लक्ष्य है प्रस्तावित
    रायपुर 21 जनवरी 2021 ।
    ज़िले में 22 जनवरी से 26 फरवरी तक चलाये जाने वाले शिशु संरक्षण माह में 2.67 लाख से अधिक बच्चों को विटामिन ए और लगभग 2.91 लाख बच्चों को आयरन सीरप की खुराक दी जायेगी ।यह खुराक 2,306 प्रस्तावित सत्रों में बच्चों को पिलाई जायेगी।
    कोविड नियमों का होगा पालन
    कोविड-19 के दौरान गाइडलाइन के अनुसार ही बच्चों को विटामिन ए और आयरन सिरप की खुराक दी जाएगी साथ ही शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखा जायेगा । समय की जानकारी बच्चों को पहले ही दे दी जायेगी ताकि वह आसानी से आकर विटामिन ए और आयरन सिरप की खुराक का सेवन कर सके।आयरन और विटामिन ए की खुराक से बच्चों के पोषण स्टार में सुधार आता है । इसकी खुराक न पीने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास सही से नहीं हो पाता है। नौ माह से एक वर्ष तक के बच्चों को एक एमएलविटामिन ए की खुराक एवं एक वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो एमएल खुराक दी जायेगी, वहीँ छः माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को एक एमएल प्रति सप्ताह आयरन फोलिक सीरप की निर्धारित खुराक दी जायेगी।
    इसकी जानकारी देते हुए रायपुर की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ.मीरा बघेल ने बताया,“यह विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम है जिसमें विटामिन ए और आयरन सिरप सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में निशुल्क दिया जायेगा । सत्रों के दौरान विटामिन ए और आयरन सीरपबच्चों को पिलाई जायेगी साथ ही उनकावजन लेना, पोषण आहार की जानकारी देना, आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण आहार की सेवाओं की उपलब्धता कराना,और अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया जायेगा है ।
    ज़िले में इस बार लगभग 2,306 सत्रों का लक्ष्य प्रस्तावित है, जिसमें विकासखण्ड अभनपुर में 312, आरंग में 341, धरसींवा 210, तिल्दा में 330, बिरगांव में 142,और रायपुर शहरी में 971,सत्रों का लक्ष्य प्रस्तावित किया गया है ।
    विटामिन ए की खुराक के लिए 2.67 बच्चों का लक्ष्य निर्धारितकिया गया है वहीँ आयरन सीरप को पिलाने के लियें कुल 2.91लाख बच्चों को लक्षित किया गया है।
    स्वास्थ्य अधिकारियों व सिविल सर्जनों को शिशु संरक्षण माह की विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम की गाइड लाईन जारी की गयी है औरसाथ ही इसके लिए ज़िला स्तरीय ज़िला टास्क फोर्स की बैठक डिजीटल माध्यम से की गयी है जिसमें स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग व अन्य विभागों से समन्वय कर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की गई । अभियान के सफल संचालन में ग्राम स्वास्थ्य व शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस पर ग्राम व शहरी स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, क्षेत्र की मितानिन, महिला आरोग्य समिति, ग्राम पंचायत, वार्ड पार्षद और सदस्यगणों का सहयोग भी लिया जायेगा।
    इन दिनों में आयोजित होंगें 10 सत्र
    10 सत्रों के लिये चलने वाला यह अभियान, 22 जनवरी, 29 जनवरी, 2 फरवरी, 5 फरवरी, 9 फरवरी, 12 फरवरी, 16 फरवरी, 19 फरवरी, 23 फरवरी, व 26 फरवरी को ऑगनबाड़ी केन्द्र पर संचालित किया जाएगा ।
    सीएमएचओ ने की अपील
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल अपील की है “शिशुवती माताएं निर्धारित समय में केंद्रों पर पहुंचे और अपने बच्चे को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए विटामिन ए की खुराक पिलाएं । केंद्र पर भीड़ लगाने से बचें, शारीरिक दूरी का ध्यान रखें और पूर्व में निर्धारित समय पर पहुंचकर बच्चों को विटामिन ए के अनुपूरक कार्यक्रम का लाभ दिलवाए” ।
    क्या कहते हैं आंकड़े :
    राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2015-16 के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो रायपुर जिले में 9 माह से 5 वर्ष तक के लगभग 71प्रतिशत बच्चों ने ही विटामिन ए की खुराक का सेवन किया है जबकि इस आयु वर्ग के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक मिलना अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए सरकार द्वारा हर 6 माह में शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जाता है ताकि सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जा सके ।

    राजशेखर/धमतरी/शौर्यपथ

    बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धमतरी द्वारा नगरी के बीआरसी कार्यालय में
    20 जनवरी से 5 दिनों का मशरूम उत्पादन कर स्वावलंबी बनने ,महिला स्व सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।

    प्रशिक्षण में महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं को मशरूम उत्पादन की बारीकियां समझाई जाएगी व बेहतर उत्पादन व बिक्री की जानकारी प्रदान की जा रही है।

    राजशेखर नायर/धमतरीब्यूरो/शौर्यपथ समाचार

    नगरी के विकास खंड शिक्षा अधिकारी व बीआरसी भवन के कार्यालय के पीछे के कक्ष जिसका का इस्तेमाल प्रशिक्षण व स्टोर रूम के लिए भी किया जाता है, वहाँ सालों पहले निर्माण कराये गये शौचालय में दरवाजा नही लगाया गया है।
    जबकि आये दिन वहां कई तरह के प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है।
    ऐसे में महिला प्रशिक्षणार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
    अभी वर्तमान में शौचालय में
    रंग-रौगन तो कराई गई है, पर दरवाजा लगाने की आवश्यकता महसूस नहीं की गई।
    ब्लाक शिक्षा मुख्यालय का जब यह हाल है तो स्कूलों का क्या हाल होगा आप इससे अंदाज लगा सकते हैं।

    आरंग / शौर्यपथ / अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग के लखौली गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आंरग की ओर लौट रहे नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की नजर जब ग्राम बरछा के चबूतरे पर बैठे कुछ ग्रामीणों पर पड़ी तो उन्होंने ड्राइवर को बोलकर तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और वाहन से उतरकर सीधे चबूतरे के पास जा पहुंचे। गांव के चबूतरे के पास अचानक से वाहन रूकने से वहां बैठे ग्रामीण भी हड़बड़ा सा गए और खड़े हो गए। तभी मंत्री डॉ.डहरिया वाहन से नीचे उतरे और ग्रामीणों से हाथ जोड़ते हुए कहा, नमस्कार, नमस्कार, मोला चिन्हें हव न, का हाल हे परदेशी राम जी, का हाल हे हिरऊ भैय्या। अचानक से मंत्री जी को अपने बीच पाकर और छत्तीसगढ़ी में बोलते हुए देखकर आश्चर्य में डूबे ग्रामीणों को पहचानने में देर नहीं लगी। अपना नाम मंत्री डॉ.डहरिया के जुबान से सुनकर खुशी से समाहित ग्रामीणों ने हाथ जोड़कर नमस्कार का जवाब दिया। इस बीच दूर बैठे कुछ ग्रामीणों को मंत्री ने अपने पास बुलाया और सभी से गांव के विषय में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याएं पूछी। अचानक से मंत्री डॉ. डहरिया को अपने गांव के चबूतरे के पास पाकर और उनसे चर्चा करने पर ग्रामीणों ने खुलकर बात की। ग्रामीणों ने कहा गांव में सब ठीक चल रहा है।
    इस बीच कुछ ग्रामीणों ने कहा कि वे पिछले कई दिनों से अपने मंत्री से मिलने का विचार भी कर रहे थे। आपके अचानक से हमारे गांव में आ जाने से मिलने की इच्छा भी पूरी हो गई। इस बीच मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि गांव के अनेक लोग उनसे मिलने के लिए आरंग और रायपुर के कार्यालय सहित निवास में आते रहते हैं, आज मेरी इच्छा हुई तो मैं भी आपके गांव में आपसे मिलने आ गया हूं। मुझे घर में खाना खिलाएंगे की नहीं। मंत्री डॉ.डहरिया की इस बात को सुनकर अनेक ग्रामीणों ने घर में खाना खाकर जाने का आमंत्रण भी दिया, लेकिन उन्होंने फिर कभी आकर भोजन करने की बात कहीं। उन्होंने गांव के परदेशी राम, हिरऊ राम, सुखदेव चेलक सहित अन्य कई ग्रामीणों से चर्चा की और छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा ग्रामीणों के हित में किए जा रहे कार्यों को बताया। इस बीच उनके वहां से जाने के दौरान अनेक ग्रामीणों ने उनके सम्मान में जिंदाबांद के नारे भी लगाए।

    रायपुर / शौर्यपथ / परिवहन तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी स्थित अपने शासकीय निवास में पत्रकार वार्ता लेते हुए जानकारी दी कि सार्वजनिक वाहनों में केन्द्र शासन द्वारा जीपीएस लगाना अनिवार्य किया गया है। एक जनवरी 2019 से सभी नवीन वाहनों में जीपीएस के साथ पैनिक बटन भी लगाया जाना अनिवार्य है। जिससे किसी आपात स्थिति में पैनिक बटन को दबाकर सहायता चाहे जाने का संकेत दिया जा सके और वाहन तक आवश्यक सहायता शीघ्र अतिशीघ्र पहुंचाई जा सके। वाहनों में लगे जीपीएस को ट्रैक करने हेतु व्हीकल ट्रेकिंग प्लेटफार्म व कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर की स्थापना की जाएगी।
    इस योजना के क्रियान्वयन हेतु 15.40 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया जा रहा है। जिसमें से 60 प्रतिशत केन्द्र शासन तथा 40 प्रतिशत राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा। केन्द्र शासन द्वारा इस हेतु निर्भया फण्ड से 4.19 करोड़ रूपए प्राप्त हो चुका है। राज्य शासन द्वारा भी 6.16 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान प्रस्तावित है। इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अध्यक्षता में गठित ‘इम्पावर्ड कमेटी’ की बैठक दिनांक 18 जनवरी में इस परियोजना हेतु नीतिगत अनुमोदन प्राप्त किया गया है। परियोजना के क्रियान्वयन की कार्यवाही परिवहन विभाग द्वारा चिप्स के माध्यम से की जा रही है।

    रायपुर / शौर्यपथ /  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी जिले के गोजी गांव में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी नरेन्द्र साहू की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुःख की इस घड़ी में श्री साहू के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने ट्वीट में राज्य में सभी खिलाड़ियों से खेल के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। 

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision