
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ / स्थानीय नागरिकों की समस्या का समाधान करने के लिए महपौर हेमा देशमुख ने बख्तावर चाल तुलसीपुर वार्ड-17 पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया और लोगों को शीघ्र राहत देने का भरोसा दिलाया। महापौर की इस उदारता से लोग काफी उत्साहित हैं।
बताते चलें कि इससे पहले बख्तावर चाल तुलसीपुर वार्ड-17 के लोगों ने महापौर हेमा देशमुख को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपकर राहत की गुहार लगाई थी। आवेदन में बताया गया था कि वार्ड में जो बड़ा कुंआ है, उसके बाजू से सकरी गली के अंदर वे निवास करते हैं। गली काफी सकरी होने तथा कुंए के पास भी जगह कम होने के कारण वहां से साइकिल या अन्य दुपहिया वाहन का गुजरना काफी मुश्किल हो जाता है। रोजमर्रा के सामान लाने-ले-जाने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा नाली निर्माण तथा नाली का ढलान सही नहीं होने के कारण जगह-जगह पानी जमा हो जाता है। गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की पूरी संभावना बनी रहती है, जो चेंबर बनाए गए हैं उन्हें बेतरतीब ढंग से पत्थरों से ढका गया है। अमृत मिशन के अंतर्गत पाइप भी नहीं बिछाई गई है, जिसमें नल कनेक्शन लिया जा सके। इन समस्याओं से अवगत कराते हुए कुंए के पास गली का चौड़ीकरण, नाली की सफाई, व्यवस्थित चैबर निर्माण तथा ढलान को सही करने, छतों से पाईपों के द्वारा पानी बता है, उसे अंदर कर भूमिगत करने, अमृत मिशन नल-जल योजना के तहत मुख्य पाइप लाइन बिछाने की मांग की गई थी।
निरीक्षण के दौरान चेयरमेन संतोष पिल्ले, गणेश पवार, एल्डरमेन अज्जाजुल रहमान, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के युवा नेता आशीष रामटेके, नगर निगम के इंजीनियर प्रणय मेश्राम सहित वार्डवासी जयपाल अंबादे, मनीत कुमार साहू, राजू भीमकर, भारत भुषण, अभयराम साहू, किशोर कुमार, अशोक मानिकपुरी, लालाराम महोबिया, रिंकी, रेखा मानिकपुरी, बरखा, प्रशांत भालाधरे, मुकेश साहू, तक्ष मेश्राम, कुंती गौतम, रीना पटेल, केशव पटेल, मुजीब अहमद सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / मान.पं मोती लाल वोरा जी के स्मृति में 4 दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर धीरज बाकलीवाल कातुलबोर्ड वार्ड के बटालियन ग्राउण्ड में 4 दिवसीय राज्य स्तरीय फाइनल फुटबाल मैच देखने पहुचे,फुटबॉल फाइनल मैच में रायपुर एव दुर्ग के बीच कड़ी टक्कर के बाद दुर्ग ने बाजी मारी।
इस अवसर पर शिक्षा एवं खेलकूद प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया,सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी एवं पार्षद श्रीमती जयश्री जोशी, छग युवा कांग्रेस सचिव संदीप वोरा एवं गौरव उमरे आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन इस वार्ड में किया गया।आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मैच में पूरे राज्य से 26 टीम भाग लिया था।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा हमारे जिला और प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं । उन्हें अच्छा मंच प्रदान करना हमारा दायित्व है उन्हें प्रोत्साहित करने से ही वे अपना स्थान बनायेंगें और अपने खेल को निखार पायेगें। उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग की आवश्यकता है।
उन्होनें उपस्थित सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाए दी, 4 दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल फाइनल मैच में प्रथम विजेताओं को महापौर धीरज बाकलीवाल ने 21 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 11 हजार रु0 राशि पुरस्कार किया।इस अवसर पर निखिल खिचरिया, राजा विक्रम बघेल, राकेश मिश्रा, आयोजक दीपक चैधरी, गौरव शर्मा, सिद्धू सिंह, ऋषभ बेहार, अरविन्द देववंशी,राजन सिंह, शशिधर राव एवं नागरिक अधिक संख्या में उपस्थित थे ।
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं नगर पालिक निगम भिलाई के प्रशासक डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे आज प्रात: निगम मुख्यालय पहुंचे! प्रशासक कक्ष में पहले उन्होंने निर्माण एवं विकास कार्यों को लेकर जोन आयुक्त के कार्यों की समीक्षा की! इस दौरान निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी उपस्थित रहे! प्रशासक महोदय ने जोन आयुक्तों को निर्देशित किया कि जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए! पानी, बिजली, सफाई इत्यादि विषयों को लेकर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर समस्याओं का निदान करें! वही अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर आने वाले लोगों से प्रशासक उनकी समस्याओं से अवगत हुए ! आवेदक रमेश यादव ने वार्ड 28 छावनी में डोम शेड निर्माण में विलंब होने की समस्या बताई!
आवेदक ने कहा कि छावनी बस्ती औद्योगिक क्षेत्र से घिरा हुआ है तथा श्रमिक बस्ती क्षेत्र है, यहां मंगल बाजार में डोम शेड निर्माण किए जाने का कार्य आदेश जारी किया गया है, जहां कुछ महीने से काम अधूरा है! धार्मिक, सामाजिक व वैवाहिक एवं अन्य कार्यक्रम के लिए डोम शेड निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग के लिए उन्होंने प्रशासक महोदय को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया! एक आवेदक ने फरीदनगर के रिक्त भूमि पर सौंदर्यीकरण के लिए आवेदन सौंपा! प्रशासक महोदय ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर नियमानुसार एवं यथोचित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए! बैठक में मुख्य अभियंता सत्येंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता यूके धलेद्र, उपायुक्त अशोक द्विवेदी और नरेंद्र कुमार बंजारे तथा जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, पूजा पिल्ले, सुनील अग्रहरि एवं प्रीति सिंह मौजूद रहे!
नंदिनी अहिवारा / शौर्यपथ / एकीकृत महिला बाल विकास विभाग के तत्वधान में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन अहिवारा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 13 मंगल भवन में किया गया। इसमें आसपास के 14 जोड़े ने विधि विधान से सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे इस कार्यक्रम के आसपास के लोगों के साथ साथ बराती भी दूल्हा एवं दुल्हन दोनों की ओर से पहुंचे थे ।
सरकार लोगों की फिजूलखर्ची रोकने और गरीब लोगों लोग जो कि अपने बच्चों के विवाह करने में असमर्थ है ऐसे लोगों को सहयोग सहयोग प्रदान करते हुए सरकार सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत गांव की बेटी बेटियों का विवाह करा कर घर बसाने का कार्य कर रही है ।वहीं अन्य गतिविधियों में भी अपनी बातें रखें इस सामूहिक विवाह में दूल्हे राजा बैंड बाजा के साथ बाराती भी निकाला गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नटवर ताम्रकारए पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्रीमती लता चावड़ाए भूपेंद्र सिंह इत्यादि। पुरोहित आचार्य मिश्रा जी के द्वारा मंगल परिणय के मंत्रों के बाद विधि विधान से विवाह संपन्न हुआ अहिवारा ब्लॉक अध्यक्ष हीरा वर्मा नव दंपतियों कोआशीर्वाद देते हुए कहा कि आप लोगों के जीवन का सुखद क्षण है हमारी सरकार की योजना से पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सफल हो रही है इस क्षेत्र के कैबिनेट मंत्री जगद्गुरु श्री रुद्र कुमार जी ने आप सभी को आशीर्वाद प्रेषित किए हैं आशीर्वाद कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सरस्वती रात्रे मंत्री प्रतिनिधि जगदीश मारकंडे ओनी महिलांग सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल नाविक दुर्ग जिला उपाध्यक्ष कैलाश नाहटा एवं उपाध्यक्ष नागमणि साहू विजय ढिंडे, संतोष चौहान एल्डरमैन राजू यादव राजेंद्र सिंह ईश्वर शर्मा अनुज साहू और पार्षद शिव कुमारी कुशवाहा,सरोजनी चौधरी एवं परियोजना अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
रिसाली / शौर्यपथ / नवगठित रिसाली निगम में प्रथम चुनाव कराने तैयारियां अंतिम चरण पर है। मतदाता सूची भागवार तैयार करने के बाद प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। मतदाताओं को दावा आपत्ति के लिए 9 मार्च तक समय दिया गया है।
अपर कलेक्टर व रिसाली निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने मतदाताओं से कहा है कि वे निर्धारित केन्द्र में भागवार मतदाता सूची का अवलोकन करे। नाम में त्रुटी होने या फिर भाग क्रमांक बदलने पर निर्धारित प्रपत्र भरकर जमा करे। ताकि सही मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा सके। मतदाता इसके लिए केन्द्र में बैठे बीएलओं और निवृत्तमान पार्षद व एल्डरमेन की मदद ले सकते है।
यहां लिए जा रहे प्रपत्र
मतदाता सूची अवलोकन के बाद नाम परिवर्तन और संशोधन के लिए रिसाली निगम क्षेत्र के 13 केन्द्रों का चयन किया गया हैं उक्त केन्द्र में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रूआबांधाए रूआबांधा सेक्टरए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रिसालीए प्राथमिक शाला रिसालीए निगम कार्यालय रिसाली सेक्टरए डीपीएस रिसाली सेक्टरए अंग्रेजी माध्यम स्कूल मरोदा सेक्टर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मरोदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला स्टेशन मरोदा, नेवई स्कूल, डुंडेरा, जोरातराई, स्टोरपारा पुरैना शामिल है।
40 वार्ड में 94022 मतदाता
पूर्व में 13 वार्ड थे। परिसिमन के बाद 40 वार्ड बनाए गए है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 94022 है। वार्ड 1 तालपुरी में 2540 मतदाता है। इसी तरह 2 रूआबांधा उत्तर 3094, 3 रूआबांधा दक्षिण 2320, 4 रूआबांधा पूर्व 1539, 5 एचएससीएल कालोनी रूआबांधा सेक्टर 3018, 6 रूआबांधा सेक्टर 2484, 7 रिसाली सेक्टर पूर्व 2006, 8 रिसाली सेक्टर पश्चिम 2083, 9 डीपीएस रिसाली सेक्टर 1186, 10 दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर 1581, 11 मरोदा सेक्टर पूर्व 3250, 12 मरोदा सेक्टर पश्चिम 1730ए,13 टंकी मरोदा 2727, 14 मरोदा कैंप 1950, 15 मौहारी भाठा 2671, 16 बीआरपी कालोनी 1317, 17 शिवपारा स्टेशन मरोदा 2692, 18 एचएससीएल कालोनी मरोदा 1791ए, 19 विजय चौक स्टेशन मरोदा 1303, 20 शंकर पारा स्टेशन मरोदा 2333, 21 सूर्यानगर स्टेशन मरोदा 2179, 22 मैत्रीकुंज रिसाली 3250, 23 प्रगतिनगर रिसाली 2249, 24 आजाद मार्केट रिसाली 2814, 25 आशीष नगर पश्चिम रिसाली 3676, 26 अवधपुरी रिसाली 2235, 27 मैत्री नगर रिसाली 2058ए 28 शक्ति विहार रिसाली 2349ए 29 लक्ष्मी नगर रिसाली 2084ए 30 इस्पात नगर रिसाली 2531, 31 शहीद किरण देशमुख रिसाली बस्ती 3456, 32 नेवई भाठा 1892, 33 नेवई बस्ती पूर्व 1324, 34 नेवई बस्ती पश्चिम 2342,35 डुंडेरा पश्चिम 2775, 36 डुंडेरा पूर्व 2701ए, 37 जोरातराई 2488, 38 स्टोर पारा पुरैना 2408, 39 एनएसपीसीएल पुरैना 1997 व वार्ड 40 पुरैना बस्ती में 2699 मतदाता है।
दुर्ग / शौर्यपथ / दिसंबर 2020 में छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में लक्की नामक युवक के छह दोस्तों ने मिलकर हत्या कर दी थी इस हत्याकांड की चर्चा पूरे शहर में हो रही थी हत्या के चंद घंटों के अंदर ही मोहन नगर पुलिस ने एसपी प्रशांत ठाकुर और थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा के मार्गदर्शन में आरोपियों को हत्या के 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया था तब वहां पर 6 आरोपियों में से एक आरोपी फरार था जिसे आज मोहन नगर पुलिस ने थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में गिरफ्तार कर लिया आरोपी का नाम लल्ला सारथी उर्फ भाग्यवान सारथी उम्र 19 वर्ष सारथी पारा दुर्ग में रहता था घटना के बाद से फरार था वह अपनी मौसी के यहां जाकर छुपा था जिसमें बृजेश कुशवाहा के दिशा निर्देश अनुसार उनकी टीम गठित करके उस हत्यारे को धर दबोचा गया टीम में आरक्षक विनोद सिंह आरक्षक नरेंद्र सर सहारे आरक्षक अलाउद्दीन यह तीनों उसे पकड़ कर लाए फरार आरोपी को गिरफ्तार करके लाने पर प्रशांत ठाकुर ने मोहन नगर पुलिस थाना प्रभारी और उनकी टीम को बहुत बधाई दी
भिलाईनगर/ शौर्यपथ / प्रबंधक हित चिंतक सहकारी समिति मर्या., सेक्टर 1, भिलाई को छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 174 की उपधारा (1) के अंतर्गत समय सीमा में बकाया राशि 772313.00 (7 लाख 72 हजार 313 रुपए) जमा करने नोटिस दिया गया था! नोटिस के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करने पर कुर्की वारंट जारी किया गया! कुर्की वारंट जारी होते ही प्रबंधक ने आज अपना पूरा बकाया राशि जमा करने के लिए सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर को चेक सौंपा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 से प्रबंधन का संपत्तिकर बकाया था जिसे आज जमा किया! इसके साथ ही इस वित्तीय वर्ष 2020-21 का संपत्तिकर भी प्रबंधन ने जमा करने के लिए चेक दिया है!
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। अभी भी कोरोना के मरीज मिल रहे हैं इसे देखते हुये एहतियात के लिए अपने आपको सुरक्षित रखने की आवश्यकता है । आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने शहर के अलग-अलग जगहों पर बिना मास्क पहन कर आने वाले 40 लोगों पर कार्यवाही करते हुये 100-100 रुपये जुर्माना कर कुल 3300 रु0 जुर्माना वसूल किये ।
आयुक्त मंडावी ने आम जनता से अपील कर कहा कि कोविड-19 का टीका लगना प्रारंभ हो गया है । फिर भी सजग रहना आवश्यक है। अतः लोग सेनीटाईजर और मास्क का उपयोग अवश्य करें, दूरी बनाकर रखें । आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है । इसके अंतर्गत आज स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सराटे, दरोगा सुरेश भारती ने बिना मास्क वालों पर कार्यवाही किये ।
नवागढ़ / शौर्यपथ / राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छत्तीसगढ़ शासन एवं शिक्षा विभाग के द्वारा माताओं के उन्मुखीकरण के लिए अंगना म शिक्षा समारोह का आयोजन गुरुवार को शासकीय उमा विद्यालय खेड़ा में किया गया। प्रारंभ में स्वप्रेरित शिक्षिका सरिता गुप्ता ने उद्देश्य को सबके समक्ष रखा।
मुख्य अतिथि कलेक्टर बेमेतरा शिव अनंत तायल ने संबोधित करते हुए कहा कि अंगना म शिक्षा योजना के माध्यम से माताएं अपने नौनिहालों को स्कूल की पूर्व तैयारी में शिक्षा से जोड़ने के लिए कोशिश करें। माताएं अपने बच्चों को घर के फल सब्जी आदि संसाधन से जोड़ना-घटाना सीखा सकती हैं। विद्यार्थी और मां भी तकनीकी का उपयोग करके बड़े आसान तरीके से शिक्षा से जुड़ सकते हैं,आज सब के पास शिक्षा के बहुत से साधन हैं, इंटरनेट जिसमें यूट्यूब, गूगल के माध्यम से हम नई तकनीकों से शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। ऐ टी एल लैब के माध्यम से विद्यार्थी नई तकनीकी से रोबोटिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। यह एक अच्छा अवसर है, अपना कैरियर बनाने के लिए।
जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने माताओं को प्रेरित करते हुए कहा की बालक की प्रथम गुरु माता होती है जो उन्हें बोलना सीखने से पहले सुनने की कौशल सिखाती है,क्योंकि बच्चा जो कुछ सुनता है,फिर वह वही बोलता है, और फ़िर वही पढ़ता और लिखता है।वह राम,कृष्ण ध्रुव प्रहलाद जैसे संस्कार बालकों को दे सकती है।
जनपद पंचायत नवागढ अध्यक्ष अंजली मारकंडे ने माताओं को बालक में अच्छे संस्कार देने का निवेदन किया तथा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। जनपद सदस्य रनबन सिंह राजपूत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील साहू, ईश्वर लोधी, राम बिहारी वर्मा जी ने अपने विचार रखे। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लोकनाथ बांधे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में जिला मिशन परियोजना समन्वयक बेमेतरा कमोद सिंह ठाकुर,डीपी कोइरी, विकासखंड स्रोत समन्वयक सोनू राम साहू, संकुल प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा, संकुल समन्वयक ताम्रध्वज वर्मा, सुनील कुमार झा (व्याख्याता), प्रदीप सिंह, झम्मन बघेल, साहेब दास साहू, लव कुमार राजपूत, लखन कुर्रे, माधव सिंह, सरपंच प्रतिनिधि भूषण वर्मा, सीताराम वैष्णव तथा अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
