
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
क्रांति बंजारे सदस्य एआईसीसी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने भी तुमडीबोड से सायकल चला कर पहुची राजनांदगांव रमन कार्यलय तक
राजनांदगांव / शौर्यपथ / 25 फरवरी को भाजपा के मोदी सरकार के बढ़ती पेट्रोल डीजल व घरेलू गैस के दामो मे लगातार बढहोतरी हो रही है व महंगाई चरम सिमा पर पहोच गई है साथ मे किसानों के लिए लाए गए तीन काले कृषि कानून के विरोध में एनएसयूआई द्वारा नेशनल हाईवे तुमड़ीबोड से राजनांदगांव तक साइकिल मार्च यात्रा निकाला गया जिसमे एनएसयूआई के राष्ट्रीय नेता व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में डोंगरगांव विधानसभा के तुमड़ीबोड अंचल के एनएसयूआई कार्यकर्ता घनश्याम साहू व वासुदेव साहू अपनी टीम के साथ साइकिल यात्रा मे ग्रामीण क्षेत्र के एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता जिले के वरिष्ठ कांग्रेस जनो से आशीर्वाद लेकर युवा नेता निखिल द्विवेदी के निर्देशन में आज तुमड़ीबोड से राजनांदगांव पूर्व सीएम रमन कार्यलय तक सायकल चला कर विरोध दर्ज करवाया गया .
जिसमे क्रांति बंजारे अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी सदस्य व पूर्व जिला पंचायत राजनादगांव ने भी तुमडीबोड से राजनादगांव रमन कार्यालय तक सायकल चला कर पहुँचे और कहा कि जब केन्द्र मे कांग्रेस की सरकार थी तो यही बीजेपी के लोग सायकल चला कर विरोध करते थे और कहा करते थे कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार विफल है और अब जब केन्द्र मे भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार है और दिन प्रतिदिन पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के दामो मे लगातार वृद्धि हो रही है जिससे घरेलू महिलाओ का रसोई का पुरा बजट गडबडा गई है और महेगाई की मार सभी वर्ग के लोगो को झेलनी पड रही है तो अब कहा है रमन जी कहा है भारतीय जनता पार्टी के लोग कहा है इसमृति इरानी कहा है सायकल चला कर विरोध करने वाले लोग अब भी करो विरोध चलाओ सायकल अपने केन्द्र मे बैठे मोदी सरकार के खिलाफ तो जनता जानेगी
केन्द्र मे कांग्रेस सरकार थी तो बहुत उगली उठाई अब केन्द्र मे मोदी की सरकार है भारतीय जनता पार्टी की सरकार तो रमन जी अब भी उठाव ना उगली अब भी चलोओ ना सायकल तो जनता जानेगी पर आप ऐसा नही करेगे जनता जान चुकि है आप लोगो की कथनी और करनी को देश की जनता आपकी सरकार से त्रस्त है है जिसक भुगतान आप लोगो को आने वाले समय मे निश्चित है चुकानी पडेगी जैसे इस राज्य से भाजपा की सरकार को 14 सीट मे सिमट गयी है वैसे ही आने वाले समय मे केन्द्र की मोदी सरकार को इस देश की जनता सबक सिखाएगी .
इस सायकल यात्रा मे NSUI के पूर्व राष्ट्रिय महासचिव युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ निखिल द्विवेदी,अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य क्रांति बंजारे राजनांदगांव प्रभारीNSUI अमर शर्मा, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस महेन्द्र यादव,प्रदेश महामंत्री मदन साहू, नगर पंचायत डोगरगांव पूर्व उपाध्यक्ष विरेन्द्र बोरकर ,महेन्द्र साहू डोगरगढं ब्लाक कांग्रेह कमिटी के अध्यक्ष संजीव गोमस्ता व,महिला नेत्री संगीता गजपीये,जमुना साहू रशमी चौधरी,विपिन यादव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष चुम्मन साहू पिछडा वर्ग ब्लाक अध्यक्ष गौतम वर्मा,NSUI वासुदेवसाहू धनश्याम साहू सहित बडी संख्या मे कांग्रेस के कार्यकर्ता व NSUI के युवा कार्यकर्ता कांग्रेस के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता ,किसान व मजदूर साथी उपस्थित हुऐ
दंतेवाड़ा / शौर्यपथ / दिनांक 23/02/2021 को 20 वर्षीय मृतिका सुश्री पांडे कवासी पिता छन्नू कवासी ग्राम पंचायत गुडसे ने पुलिस मेस कारली दंतेवाड़ा में फाँसी के फंदे से लटक कर खुद की जान ले ली। मृतिका के परिजनों के अनुसार दिनांक 20/02/2021 को उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनधियों के संग जब उससे मुलाकात करी तो सुश्री पांडे मृतिका ने उसके साथ हुए मारपीट, शोषण, जबरन सरेंडर और फर्जी एनकाउंटर करने कि कोशिश किए जाने की बात कही है। मृतिका की साथी ने भी बताया के कैसे उन दोनों को जंगलों में ले जाकर एनकाउंटर करने की बात कही है। इस वक्त दंतेवाड़ा में इस विषय को लेकर आक्रोश का माहौल है और परिजनों ने लाश उठाने भर से भी मना कर दिया है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे अध्यक्ष अमित जोगी ने इस मामले में पार्टी महासचिव नवनीत चाँद (जगदलपुर) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है जिसमें चाँद के अलावा सुजीत कर्मा (दंतेवाड़ा) और श्रीमती जमुना चंद्रय्या (बीजापुर) सदस्य रहेंगे। समिति तीन दिन में अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेगी।
इस विषय में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सरकार से पुलिस हिरासत में मौत सम्बंधित सुप्रीम कोर्ट के सभी अनिवार्य निर्देशों का पालन करने, उच्च-स्तरीय जांच एजेंसी द्वारा पृथक से जांच कराने और परिजनों को ₹ 50 लाख मुआवजा और पुनर्वास के तहत अनुकंपा रोजगार देने की मांग करती है।
जांजगीर चांपा / शौर्यपथ / जनपद पंचायत अकलतरा के अंतर्गत 57 ग्राम पंचायत आते हैं जनपद पंचायत अकलतरा में 11 ऐसे सचिव है जिन्हें सीईओ की मेहरबानी से दो-दो जगह का प्रभार दिया गया है जबकि 12 ऐसे सचिव भी हैं जिन्हें जनपद पंचायत अकलतरा में संलग्न कर दिया गया है जिन सचिवों को दो जगह का प्रभार है और कई सचिवों को एक भी जगह का प्रभाव नहीं मिल रहा है सत्यव्रत तिवारी सीईओ अकलतरा की मेहरबानी कुछ इस तरह से है जिसके चलते 12 सचिव कोई भी पंचायत नहीं होने की वजह से अपना कार्य भी अच्छी तरह से नहीं कर पा रहे हैं। सरकार के द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे कि ग्राम पंचायत अधिक से अधिक विकास की ओर अग्रसर हो सके। ऐसे में जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत किस तरह से विकास की ओर अग्रसर हो सकेंगे। यह सोचने वाली बात है।
ग्राम पंचयात सचिव लोगो के प्रभार के संसोधन ऊपर से हुवा है, ईश बारे में ज्यादा जनकारी नही दे सकता जानकारी चाहिए तो आप सूचना के अधिकार में जानकारी ले सकते है बाईट भी नही दूँगा।
सत्यव्रत शि, तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत अकलतरा
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 फरवरी को रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे और इन जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल 27 फरवरी को दोपहर 12.15 बजे राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री इसके पश्चात् दोपहर 1.10 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से धमतरी जिले के तहसील नगरी के ग्राम देऊर पारा (सिहावा) के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 1.45 बजे आयोजित कर्णेश्वर मेला महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से दोपहर 2.50 बजे राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड डोंगरगढ़ के लाल बहादुर नगर के लिए प्रस्थान करेंगे ओर वहां दोपहर 3.35 बजे से आयोजित लोक मढ़ई एवं कृषि मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय-
1. छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा निर्मित आयुर्वेद दवाओं, हर्बल उत्पादों तथा लघु वनोपज के प्रसंस्करण से प्राप्त प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थो के शासकीय विभागों द्वारा क्रय किए जाने का निर्णय लिया गया।
राज्य लघु वनोपज संघ के पास उत्पाद उपलब्ध नही होने की स्थिति में शासकीय विभागों द्वारा संघ से अनापत्ति प्राप्त कर उन उत्पादों की खरीदी बाजार से की जा सकेगी।
छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा स्वयं अथवा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से निर्मित उपरोक्त उत्पादों के संबंध में छत्तीसगढ़ भण्डार क्रय नियम के प्रावधान के अनुसार निविदा आमंत्रण को शिथिल करने का निर्णय लिया गया।
विक्रय मूल्य के निर्धारण के लिए अपर मुख्य सचिवध्प्रमुख सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति के गठन का भी निर्णय लिया गया।
2. प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र में कोदो-कुटकी एवं रागी को समर्थन मूल्य पर खरीदी करने का निर्णय लिया गया।
3. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का उन्नीसवां वार्षिक प्रतिवेदन (एक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020) विधानसभा के पटल में रखे जाने हेतु अनुमोदन किया गया।
4. खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित अनिराकृत धान के निराकरण के संबंध में निर्णय लिया गया कि - सूखत उपरांत संग्रहण केन्द्र में शेष अनुमानित 2.27 लाख मे.टन धान के निराकरण के लिए उसना कस्टम मिलिंग के शेष 1.72 लाख मे.टन चावल जमा करने के लक्ष्य को निरस्त कर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में पूर्व में निर्धारित लक्ष्य 28.55 लाख टन के विरूद्ध चावल जमा करने हेतु शेष मात्रा 92,000 टन के अतिरिक्त 60,000 टन चावल स्टेट पूल में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में जमा करने की अनुमति दी गयी।
5. राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर 92 लाख मे.टन धान की खरीदी की गई है। भारत सरकार द्वारा भारतीय खाद्य निगम मेें 24 लाख में.टन. चावल लिए जाने की अनुमति दी गई है। राज्य पीडीएस हेतु 24 लाख मे.टन. चावल की आवश्यकता की पूर्ति के पश्चात् अनिराकृत धान 20.5 लाख में.टन सरप्लस (अतिशेष) है। जिसका निराकरण समिति स्तर से नीलामी के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया। नीलामी में प्राप्त अधिकतम दर का अनुमोदन धान खरीदी और कस्टम मिलिंग के लिए गठित मंत्रि-मण्डलीय उप समिति द्वारा किया जाएगा। नागरिक आपूर्ति निगम में उपलब्ध चावल की विक्रय दर मंगाने हेतु खाद्य विभाग को अधिकृत किया गया।
6. छत्तीसगढ़ विद्युत शुल्क (संशोधन) अधिनियम 2021 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
7. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के कोरबा में स्थापित 120 मेगावाट क्षमता की दोनो इकाईयों को बंद करने हेतु कंपनी के संचालक मण्डल द्वारा लिए गए निर्णय का अनुसमर्थन किया गया तथा पॉवर प्लांट को बंद करने के फलस्वरूप उपलब्ध रिक्त भूमि के वैकल्पिक उपयोग पर निर्णय केे लिए ऊर्जा विभाग को अधिकृत करने का निर्णय लिया गया।
8. छ.ग. राज्य में लघु वनोपज के परिवहन में टी.पी. नियम को शिथिल करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा काष्ठ, खनिज, वन्य जीव उत्पाद तथा तेन्दूपत्ता को छोड़कर समस्त अविनिर्दिष्ट लघु वनोपजों को यह छूट दी गई है।
कुरूद विधानसभा ग्राम पंचायत डांडेसरा के स्वतंत्र रूप निर्वाचित सरपंच बिंदु साहू, सरपंच प्रतिनिधि कामता प्रशाद साहू, मुरली प्रशाद साहू व भारतीय जनता पार्टी के 02 पंच वार्ड क्रमांक 06 से निर्वाचित पंच ईश्वर साहू, वार्ड क्रमांक 02 के निर्वाचित पंच गायत्री साहु का कांग्रेस प्रवेश जिला कांग्रेस कार्यालय धमतरी में जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, महपौर विजय देवांगन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष सलीम रोकड़िया, महामंत्री अलोक जाधव ब्लाक अध्यक्ष आशीष शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, कुरुद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू, के द्वारा गमछा पहनाकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया गया।
बिंदु साहू, ईश्वर साहू, गायत्री साहू, मुरली प्रसाद साहू, कामता प्रसाद साहू ने पार्टी प्रवेश के बाद बताया की वे कांग्रेस पार्टी के विचारधारा, रीति-नीति एव माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के सफल शासनकाल के दौरान किसानों, गरीबो, मजूदरों एवं सभी तबकों के लिए संचालित कार्य योजनाओं से प्रभावति होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर रहे है ताकि पार्टी को और मजबूत करने में अपनी अहम योगदान दे सके।
साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा की विधानसभा कुरूद ग्राम डांडेसरा के स्वतंत्र रूप से निर्वाचित सरपंच व भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर आये नव कांग्रेस प्रवेशित सदस्यों का भरोसा कांग्रेस जैसी मजबूत व विशाल पार्टी पर बना रहा जिसका आज हम कांग्रेस प्रवेश कर उनका स्वागत करते है। इनके प्रवेश से निश्चित ग्रामीण ईकाई सहित क्षेत्र में कांग्रेस संगठन मजबूत होगी, हम आने वाले समय में कुरूद विधानसभा चुनाव जीतेंगे जिसका शुरूवात हो गई है। पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, महापौर विजय देवांगन, आलोक जाधव, नीलम चन्द्राकर, आशीष शर्मा, देवव्रत साहू ने कांग्रेस पव्रेश पर खुशी व्यक्त की एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु बधाई दी। इस दौरान नगर निगम महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला महामंत्री आलोक जाधव, कोषाध्यक्ष सलीम रोकडिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष कुरूद आशीष शर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कुरूद जानसिंग यादव, ब्लॉक अध्यक्ष शहर ईश्वर देवांगन, संयुक्त महामंत्री गौरी शंकर पांडे, देवव्रत साहू पार्षद कुरूद, तरुण राय गीतराम सिन्हा, अंबर चंद्राकर, नरेंद्र साहू, तुलाराम नेताम, जितेंद्र जोशी, पंकज जोशी, कुंती नेताम, माहिम शुक्ला, चंद्र प्रकाश देवांगन, उमाशंकर साहू, आशीष जैन, दयाराम कंवर, ईश्वर साहू, गायत्री साहू, मोहनी यादव, कृष्णा बाई कंवर, सावित्री साहू, लतेलीन बाई साहू, कविता जोशी, सुरेश जोशी, मुरली साहु, कामता साहू, घना कंवर, हरीश साहू, बाहरु ध्रुव, डालूराम राम नेताम, राजेंद्र यादव उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी.राजभानु के निर्देश पर सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल एवं यातायात प्रभारी गगन बाजपेई हमराह स्टाफ के श्यामतराई नाका के पास अभियान चलाकर वाहन चेकिंग किया गया। साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में आज दिनांक 25/02/2021 को वाहन चेकिंग के दौरान स्पीड राडार के माध्यम से ओवरस्पीड चलने वाले वाहनों, बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं प्रेशर हार्न आदि पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 43 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ₹15400 समन शुल्क लिया गया है।
थाना नगरी पुलिस को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि शासकीय अस्पताल नगरी के पास दो व्यक्ति चोरी का बाइक लेकर बिक्री करने हेतु ग्राहक ढूंढ रहा है मुखबीर की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी विनय पम्मार द्वारा सूचना तस्दीक करने हेतु थाना नगरी से टीम रवाना किया नगरी पुलिस द्वारा मौके पर जाकर 2 संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस के पूछने पर अपना नाम क्रमशः(1 )अर्जुन सिंह जालेश पिता गणेश जालेश उम्र27 वर्ष व (2) भुनेश्वर जालेश पिता गणेश उम्र 21 वर्ष दोनो निवासी सोंढुर मेचका जिला धमतरी बताए और उनके पास से एक हीरो कंपनी का स्प्लेंडर मोटर साईकल बिना नम्बर प्लेट के बरामद हुआ उक्त मोटर सायकल के संबंध में कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया जिस पर दोनों व्यक्तियों द्वारा कोई वैध कागजात पेश नही कर पाए और कड़ाई से पूछताछ करने पर रायपुर तरफ से करीब 1 माह पूर्व चोरी करना स्वीकार किये
जो कि बरामद मोटर सायकिल के चुराई हुई संपत्ति होने अपराध करने का उचित रूप से संदेह होने पर मोटर सायकिल की जप्ती आरोपी से की जाकर दोनो आरोपियों को धारा 41(1)(4)/379, 34 भादवि0 के तहत दिनांक 24/02/22 को ही गिरफ्तार किया गया जो कि रिमांड पर आज न्यायालय पेश किया जा रहा है
चुराई गई मोटर साईकल के मालिक के बारे में नगरी पुलिस द्वारा पता तलाश किया जा रहा है
सूचना संकलन से लेकर सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना नगरी से थाना सउनि गोविंद राजपूत, अलखराम सिरदार प्र0 आर0 उमाकांत साहू, आर0 आनंद कटकवार, सिंधु राघवेन्द्र, गिरीश नाग, चंद्र भारती, रूपेंद्र साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली नगर पालिक निगम के पॉश कालोनी में शामिल आशीष नगर के सड़क की जमीन पर कार गैरेज को देख आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने सख्त तेवर दिखाए। अतिक्रमण को तीन दिन के भीतर हटाने राजस्व विभाग को निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश पर अधिकारी लगातार रिसाली निगम क्षेत्र का भ्रमण कर रहे है। पानी, बिजली और गंदा पानी निकासी जैसे मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने रिसाली निगम के आयुक्त अपनी टीम के साथ विजिट कर रहे है। बुधवार को वार्ड 24 आशीष नगर पूर्व सड़क 1 में उस समय अधिकारी हतप्रद रह गए, जब सड़क पर कार रखने गैरेज निर्माण को देखा। आयुक्त ने अतिक्रमणकारी विद्धया पात्रों को तत्काल नोटिस जारी कर हटाने के निर्देश दिए। तीन दिवस के भीतर गैरेज नही हटाने पर निगम गैरेज बनाने उपयोग में लाए सामान को जप्त करने की कार्रवाई करेगा। निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता आर के साहू, जनसंपर्क अधिकारी शैलेष साहू, सहायक अभियंता बी के सिंह, उप अभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, गोपाल सिन्हा, स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार व राजस्व विभाग के छगन साहू ने आजाद मार्केट, आशीष नगर पूर्व, व अवधपूरी क्षेत्र का निरीक्षण किया।
नालियों पर स्लेब, नोटिस जारी
रिसाली निगम क्षेत्र के मुख्य आजाद मार्केट अतिक्रमण की चपेट में है। व्यापारी नालियों पर अतिक्रमण कर स्लेब ढाल कर दुकान का हिस्सा बढ़ा लिया है। इस वजह सफाई नहीं होने से नालियां बजबजा रही है। आयुक्त ने बाजार क्षेत्र का सर्वे कर नालियों से स्लेब हटाने नोटिस जारी करने निर्देश दिए।
नाली के बीचो बीच बोर
आजाद मार्केट में 2 स्थान ऐसे है जहां नाली के बीचो बीच बोरवेल है। व्यापारी नाली के बीचो बीच लगे बोरवेल का पानी उपयोग कर रहे है। आयुक्त ने इसके लिए सुमन हार्डवेयर के संचालक राजेन्द्र गुप्ता व भिलाई मसाला उद्योग के संचालक को नोटिस जारी करने निर्देश दिए है।
सड़क बाधा, वसूला जुर्माना
भवन निर्माण सामाग्री को रख मार्ग अवरूद्ध करने पर निगम के अधिकारियों ने सड़क 1 आशीष नगर निवासी ओएच टाइरिस से 2000 जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि वे दोबारा सड़क पर भवन निर्माण सामाग्री न रखे। साथ ही ईट, रेत, गिट्टी को 24 घंटे के भीतर व्यवस्थित तरीके से रखे। अन्यथा जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त ने अपने मातहत अधिकारियों को नाली के ऊपर दीवार खड़ी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने, अवधपुरी में पानी निकासी की समस्या को दूर करने सर्वे कर रिपोर्ट बनाने, आशीष नगर के क्षतिग्रस्त नालियों को ठीक करने, आजाद मार्केट स्थित हैंड पंप का पानी गंदा आने पर पी.एच.ई. के लैब से पानी जांच कराने, आशीष नगर की नालियों की सफाई गैंग लगाकर कराने, बड़े नालों की सफाई माह में एक बार अवश्य करने, एवं कालोनी की नालियों की सफाई करने रोस्टर बनाने के निर्देश दिये।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
