September 23, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ० मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर-1800 599 0019 पर मिलेगी पूरी जानकारी

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / मनोविकार से पीड़ित लोगों के सशक्तीकरण के लिए भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की किरण बड़ा सहारा बन सकती है। किरण उस हेल्पलाइन सेवा का नाम है, जो 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी। इस सेवा के माध्यम से मानसिक विकार से ग्रसित लोगों को उपचार संबंधी राहत देने का प्रयास किया जाएगा।
    आज-कल की भाग-दौड़ भरी जीवनशैली की वजह से लोगों में मानसिक तनाव एक आम समस्या बनती जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका एक हिस्सा किरण योजना भी है। इस योजना के अंतर्गत मानसिक रोगी टोल फ्री नंबर डॉयल कर मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
    मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर-1800 599 0019 के माध्यम से चलाई जा रही किरण योजना का मुख्य उद्देश्य मानसिक रोगियों का प्रारंभिक उपचार करना, प्रारंभिक मदद देना, मनोवैज्ञानिक सलाह प्रदान करना, समस्या प्रबंधन, मानसिक कल्याण तथा विचलित व्यवहार करने से रोकने में मदद करना है। साथ ही विशेष परिस्थितियों में मानसिक रोगी को इस हेल्पलाइन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ को संदर्भित भी किया जा सकता है। इसके माध्यम से चिन्हित मरीजों को चिंता, अवसाद, पैनिक अटैक, आत्महत्या की रोकथाम, समायोजन विकार, मादक द्रव्यों के सेवनए पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर तथा जुनूनी-कंप्लसिव डिसऑर्डर जैसे विकारों की उपचार सेवा देने का प्रयास किया जाएगा।
    इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथलेश चौधरी ने बताया, मनोविकार से पीड़ितों की उपचार संबंधी सहायता के लिए भारत सरकार द्वारा किरण नाम से एक हेल्पलाइन सेवा शुरू की जा रही है। कौशल विकास, पुनर्वास और व्यक्तियों के सशक्तीकरण के लिए पूरा कार्यक्रम दिव्यांगजन मिश्रित क्षेत्रीय केंद्र, राजनांदगांव की ओर से पुराना जिला अस्पताल परिसर में आयोजित किया जाएगा। किरण योजना से छत्तीसगढ़ में जुड़ने के लिए भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से बाकायदा प्रकिया भी स्पष्ट की गई है, जिसके अंतर्गत सबसे पहले हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर-1800 599 0019 डायल करना होगा। इसके पश्चात हिंदी में संदेश सुनने के लिए मोबाइल के डायल पैड पर 1 दबाना होगा। वहीं छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी के लिए डायल पैड पर 3 दबाना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से यह जानकारी मिलेगी कि विकारों के उपचार के लिए कहां पर तथा कैसे सेवा मिलेगी। उन्होंने बताया, अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 तक जिले में 771 नए मानसिक रोगी मिले, जिसमें सबसे अधिक 101 केस साइकोसिस के मिले हैं। वहीं इस अवधि में 59 नए मानसिक रोगियों को मानसिक रोग चिकित्सालय में भर्ती कर उनका इलाज किया गया है। उन्होंने बताया, मानसिक रोग के लक्षणों को यदि समय पर पहचान लिया जाए तो उचित इलाज के जरिए इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है।

    -पाँच स्थलों में हुआ आयोजन, मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुँचे विधायक वोरा
    -जिले के 28 स्थलों में 5 मार्च तक आयोजित होंगे विवाह कार्यक्रम, 293 युवक-युवती बंधेंगे परिणय सूत्र में

    दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना काल के चलते सामूहिक रूप से होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के विवाह अब जिले में अलग-अलग स्थलों में अलग-अलग तिथियों में हो रहे हैं ताकि बड़ी संख्या में भीड़ न जुटे। 5 मार्च तक पूरे जिले में इस तरह से 28 चिन्हांकित स्थलों में 231 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। आज भी महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न परियोजनाओं में विवाह हुआ। दुर्ग शहरी में मानस भवन में 12 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। इन्हें विधायक श्री अरुण वोरा ने आशीर्वाद दिया तथा इनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इसके साथ ही आज धमधा के पथरिया में 10 जोड़ों ने अहिवारा के अकोला में भी 10 जोड़ों ने तथा पाटन के आमालोरी में 10 और जामगांव एम के ग्राम तर्रा में 10 जोड़े वैवाहिक सूत्र में बंधे। इस अवसर पर मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में विधायक श्री वोरा ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ये आप लोगों के जीवन का सुखद क्षण है। आप लोगों के इस सुंदर क्षण में आप लोगों के बीच उपस्थित होने में हमें भी सुख का अनुभव हो रहा है। यह अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से जिले में बड़ी संख्या में युवाओं का विवाह संपन्न हो रहा है। कोविड को देखते हुए अलग-अलग स्थलों पर अलग-अलग समय पर विवाह का आयोजन भी अच्छा निर्णय है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन ने बताया कि पाँच तारीख तक वैवाहिक कार्यक्रमों का शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया है और इस संबंध में तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
    27 को मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 5 मार्च तक विवाह आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री 27 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वीडियो काँफ्रेंसिंग के माध्यम से नवदंपत्ति को आशीर्वाद देंगे।
    वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच विवाह संपन्न- आज मानस भवन वैदिक मंत्रोच्चारों से गूँज उठा। विवाह संपन्न कराने वाले पंडितों ने वैवाहिक अनुष्ठान भी संपन्न कराया। साथ ही वैवाहिक अनुष्ठानों के संबंध में भी लगातार जानकारी दी। उन्होंने विवाह के अवसर पर होने वाले मंगल कार्यक्रमों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पंजीयन का समय 9 बजे रखा गया था। साढ़े नौ बजे वैवाहिक श्रृंगार सामग्री का वितरण किया गया। साढ़े दस बजे बारात निकली। 1 बजे तक विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद बिदाई कार्यक्रम हुआ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय थल सेना भर्ती रैली का आयोजन 3 मार्च से 12 मार्च तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में किया जाएगा। भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को यहां ठहरने एवं अन्य सुविधा के लिए अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।
    अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए प्री मैट्रिक/पोस्ट मैट्रिक आदर्श कन्या छात्रावास, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास, उतई रोड को नियत किया गया है। इसके लिए संपर्क नंबर 8959205391, 9754392582, 9098982001, 9301848093 की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह प्री मैट्रिक/ पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास मालवीय नगर चैक के लिए संपर्क नंबर 9630241759, 9753377641, 9009702116, 8223058897 है। इसी तरह प्री मैट्रिक/पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति जनजाति बालक छात्रावास जी.आर.डी स्कूल के पीछे के लिए 8518856668, 9584603145, 8357099096, 9755333316 है। इसी तरह रैन बसेरा बस स्टैंड दुर्ग के लिए 9165444717, 8120407245, 7987953782, 7697515670 है। रैन बसेरा जिला अस्पताल के लिए 8982451869, 9329631944, 9589695228, 7697407487 है। खालसा पब्लिक स्कूल मालवीय नगर चौक के लिए संपर्क नंबर 7869892780, 7389333566 है। नेशनल स्कूल पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम के लिए संपर्क नंबर 9039785663, 9406047482 है। इसी तरह शासकीय जे.आर.डी. विद्यालय गांधी चौक के लिए संपर्क नंबर 9752613702, 9755137094 है। सरस्वती शिशु मंदिर कसारीडीह के लिए 9827895985, 9098972388 है। विद्यापीठ विद्यालय पाॅलीटेक्निक काॅलेज के लिए संपर्क नंबर 9926104408, 9826641455 है। शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए संपर्क नंबर 7000358950, 9691848390 है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीपक नगर के लिए 7828477658, 9713599599 है।
    विश्वदीप हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए 7000079691, 9754004811 एवं महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए सुविधा हेतु संपर्क नंबर 9752320582 एवं 7828805459 है। अभ्यार्थी संबंधित नंबरों पर संपर्क कर यहां ठहरने की सुविधा ले सकते हैं।

    रायपुर / शौर्यपथ / पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के नाम का दुरूपयोग कर मकान दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के अध्यक्ष संदीप दुबे के निर्देशन में विधी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन रायपुर को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस अध्यक्ष के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जीवाड़ा करने वाले सुनील नायक, प्रीति नायक, अजय कुमार, ए. रवि राव और अन्य आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के छबि खराब करने सुनोयिजत ढ़ंग से षडंयत्रपूर्वक धोखाधड़ी कर कुटरचित दस्तावेज तैयार कर प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने के नाम से गरीबो से मोटी रकम लिये। यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। आवास दिलाने का झांसा देकर गरीबो से करोड़ो की ठगी करने वाले अपराधीयों के खिलाफ अपराध पंजीकृत करने पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस कंट्रोल रूम सिविल लाईन में ज्ञापन सौंप कर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की गयी।
    ज्ञापन सौपने शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधी विभाग के उपाध्यक्ष देवा देवांगन, प्रभारी महामंत्री मोहन लाल निषाद, सुरेन्द्र वर्मा, विजय राठौर, राजेश सिंह ठाकुर, अवध नारायण द्विवेदी, दाऊलाल साहू, अंकित मिश्रा मनोज सोनकर, सादिक अली उपस्थित थे।

    अनुपस्थितों को किया कारण बताओ नोटिस जारी
    कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों का एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश

    धमतरी / शौर्यपथ / जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती रजनी नेल्सन ने जिले के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी सहित विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने 12 फरवरी को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी के निरीक्षण के दौरान वहां के अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर सहायक ग्रेड-03 श्री भरत मरकाम और दो दिनों से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर सहायक ग्रेड 03 श्री शत्रुघन मरकाम को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
    इसके बाद वे हायर सेकेण्डरी स्कूल दुगली का निरीक्षण कर वहां के प्राचार्य सहित चार व्याख्याता एल.बी. और एक सहायक शिक्षक एल.बी. को कारण बताओ नोटिस जारी किया तथा एक व्याख्याता एल.बी. का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। दरअसल हायर सेकेण्डरी स्कूल दुगली की प्राचार्य श्रीमती प्रभा ठाकुर अनुपस्थित रहीं। वहीं व्याख्याता एल.बी. ललित कुमार सोम, जी.के.नाग, ए.के.ग्वाल, श्रीमती भावना सोरी और सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती इंद्राणी देवांगन द्वारा विद्यार्थियों को उपस्थिति दर्ज कर कक्षा संचालन नहीं किया गया। साथ ही व्याख्याता एल.बी. मोहन कुमार चैरसिया ने 10 फरवरी से बिना अवकाश स्वीकृति अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे। इसके मद्देनजर उक्त निर्देश दिए गए। शासकीय हाईस्कूल गुहाननाला के निरीक्षण के दौरान यहां नवमीं एवं दसवीं के विद्यार्थी अध्ययनरत पाए गए। कुछ विद्यार्थियों द्वारा मास्क नहीं लगाए जाने पर, उन्हें कोविड-19 के नियमों का पालन करने की समझाईश देते हुए मास्क लगाने की हिदायत दी गई।
    जिला शिक्षा अधिकारी ने 15 फरवरी को धमतरी विकासखण्ड के शासकीय हाईस्कूल कोलियारी एवं कलारतराई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी से स्कूल संचालित करने की सूचना जिले में स्कूलों को दे दी गई थी। इसके बावजूद स्कूल संचालन के पूर्व उसकी साफ-सफाई, अन्य व्यवस्था सहित कोविड 19 के नियमों का पालन शासकीय हाईस्कूल कोलियारी में नहीं किया गया। इसके मद्देनजर प्राचार्य, शासकीय हाईस्कूल कोलियारी शिवभूषण सिंह मरकाम को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही सौंपे गए दायित्वों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण शासकीय हाईस्कूल कलारतराई के प्रभारी प्राचार्य नरेश कुमार साहू को एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने दिया।

    प्रतिबंधित कैरीबैग में फल देने वाले और बासी खाना सड़क किनारे फेकने वालों पर जुर्माना - चार लोगों पर 2400 अर्थदण्ड

    रिसाली / शौर्यपथ / पार्टी के बाद बचा हुआ खाना को सड़क पर फेकने के मामले में रिसाली नगर पालिक निगम ने छाया गार्डन पर कार्यवाही की है। स्वास्थ्य विभाग ने 2000 जुर्माना वसूला। इसके अलावा अधिकारियों ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जो प्रतिबंधित कैरीबैग में ग्राहकों को सामान दे रहे थे। रिसाली निगम क्षेत्र को पाॅलीथीन मुक्त कराने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
    स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर अपर कलेक्टर व रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने विशेष गाइड लाइन जारी किया। इसी के परिणाम स्वरूप स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी जगरनाथ कुशवाहा के नेतृत्व में मंगलवार को अभियान चलाकर जुर्माना वसूल किया। अभियान के दौरान टीम ने छाया गार्डन मंे कार्य करने वाले शुभम केटर्स पर 2000 रूपए जुर्माना वसूल किया। दरअसल पार्टी खत्म होने के बाद केटर्स संचालक ने बचा हुआ भोजन छाया गार्डन के बाहर सड़क पर फेक दिया था।
    चेतावनी का असर नही
    नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र को पाॅलीथीन मुक्त करने अधिकारी प्रतिबंधित पाॅलीथीन से बने बैग का उपयोग बंद करने चेतावनी दे रहे है। इसके बाद भी कुछ फुटकर व्यापारी मनमानी कर रहे है। प्रभारी स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार ने बताया कि चेतावनी के बाद भी प्रतिबंधित बैग का उपयोग करने पर फल विक्रेता रवि सोनकर से 100 रूपए जुर्माना वसूल किया गया।
    दोसा कार्नर वाले से वसूला 200
    गंदगी फैलाने पर निगम के अधिकारी बाबा दोसा कार्नर के संचालक से 200 रूपए जुर्माना वसूला। दरअसल ठेला से निकले गंदगी को वह सड़क पर फेक रहा था। इसके अलावा अन्य ठेला संचालक से 100 रूपए वसूला गया।
    बिखरे पाॅलीथीन को उठाया जाएगा
    स्वच्छता अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सड़क व नाली में पड़े पाॅलीथीन को विशेष सफाई करेंगे। इस दौरान दुकानों से निकलने वाले कचरा में प्रतिबंधित पाॅलीथीन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

    डीजल और पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है, उत्पादन की लागत बढ़ गई है
    केंद्र सरकार की नजर किसानों की जमीन पर है, अगले साल से धान की खरीदी बंद या कम कर सकती है
    छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के दुर्ग ब्लाक सम्मेलन में किसानों को संगठित रहने का आह्वान

    दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन का दुर्ग दक्षिण ब्लाक का सम्मेलन अंडा के बाजार चौक में आयोजित हुआ, सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष आई के वर्मा ने कहा कि केंद्र के तीन कृषि कानून से किसानों की जमीन छीन जाने का खतरा है इसलिये इन कानूनों को रद्द कराने के लिये किसानों को निर्णायक संघर्ष करना होगा, उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल में जहां पूरे देश की आर्थिक गतिविधि बंद हो गई थी तब किसानों ने ही उत्पादन की गति को थामने में महत्वपूर्ण भूमिका निबाही है इसके लिये किसानों को प्रोत्साहित करने के बजाय मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि के बजट में 10 हजार करोड़ रूपयों की कटौती कर दिया,
    सम्मेलन को संबोधित करते हुए एड. राजकुमार गुप्त ने किसानों को आगाह करते हुए कहा कि इस साल केंद्र सरकार ने किसानों का धान खरीदने में अनेक बाधाएं खड़ी किया है, बोनस देने के नाम पर कम खरीदी करने, खरीदी के लिये बोरा का प्रबंध नहीं करने, आदि के कारण किसानों को अपना धान बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा, केंद्र सरकार नें राज्य से 60 लाख टन चांवल खरीदने का वायदा किया था लेकिन जब धान की खरीदी खत्म हो गई है तब इसे घटाकर 24 लाख टन चांवल कर दिया है, कोरोना काल में बोरा बनाने के कारखाने बंद थे यह जानते हुए भी केंद्र सरकार नें भारतीय खाद्य निगम को निर्देशित किया है कि नये बोरों में ही चांवल को जमा कराये, इन्होनें किसानों को आगाह करते हुए कहा कि अगले साल केंद्र सरकार या तो धान की सरकारी खरीदी बंद कर सकती है या कम कर सकती है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ सकता है, केंद्र सरकार किसानों को हलाकान करना चाहती है ताकि वे अपनी जमीन बेचने के लिये मजबूर हो जाये,
    केंद्र सरकार को निशाने में लेते हुए उन्होंने आगे कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आज दोगुनी करने और उत्पादन लागत में कमी करने की बात करती है किंतु इसके उल्टा पेट्रोल और डीजल के मूल्य में वृद्धि के कारण खाद के मूल्य बढ़ गये हैं यंत्रों के खर्च बढ़ गये हैं इस प्रकार उत्पादन लागत बढ़ गया है उन्होंने मांग की है कि केंद्र द्वारा डीजल, पेट्रोल पर बढ़ाये एक्साईज ड्यूटी को कम करके मई 2014 के पहले की स्थिति पर लाया जाये,
    सम्मेलन को उत्तम चंद्राकर, परमानंद यादव, बद्रीप्रसाद पारकर, राकेश कौशिक, पूरनलाल साहू और कल्याण सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया, सम्मेलन में तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर 18 फरवरी के रेल रोको आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया गया है

    कमेटी गठित
    सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के दुर्ग दक्षिण ब्लाक कमेटी का गठन किया गया है, भरतलाल चंद्राकर को अध्यक्ष और तेजराम चंद्राकर को महासचिव बनाया गया है, कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, सम्मेलन में अंडा के अलावा चंदखुरी, भरदा, तिरगा आदि गांव के किसान उपस्थित थे ।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राज्य सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवसीय खेल अकादमी रायपुर,बिलासपुर हेतु खिलाड़ियों के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल का दो दिवसीय आयोजन हाई स्कूल क्रमांक-01 के मैदान में किया गया। एथलेटिक्स, हाकी और तीरंदाजी खेल के लिए चयनित 56 खिलाडी राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेंगे। चयन के लिए निर्धारित बैटरी टेस्ट पास करना अनिवार्य किया गया है। ़
    जिला खेल अधिकारी प्रमोद सिंह बैस ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से रायपुर एवं बिलासपुर में प्रारंभ होने वाले आवासीय खेल अकादमी हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन गया। प्रथम दिन 15 फरवरी को एथलेटिक्स और 16 फरवरी को हाकी और तीरंदाजी के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। जिले के 09 से 17 वर्ष तक के इच्छुक खिलाड़ी चयन ट्रायल में शामिल हुए। बालक-बालिका वर्ग के एथलेटिक्स में 237, हाकी में 40 और तीरंदाजी के 10 खिलाड़ी शामिल हुए। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में शामिल होंगे। राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवसीय खेल अकादमी रायपुर व बिलासपुर में खेल प्रशिक्षण, खेल किट, शिक्षा व्यवस्था एवं अन्य सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवायी जाएगी। खेल प्रतिभाओं के विकास एवं खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य आवासीय खेल अकादमी का गठन किया गया है। खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के अनुरूप तय मानक अनुसार प्रतिभागियों का बालक-बालिका वर्गवार बैटरी टेस्ट एवं खेल विधावार कौशल टेस्ट का आयोजन किया गया।

    मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी।
    युवक अमरदीप मरकाम,पिता देवराम मरकाम उम्र 23 वर्ष ,घोरा गाँव का रहने वाला था ।
    नक्सलियों ने सुबह 4 बजे के आसपास गाँव के बाहर जंगल में ले हत्या कर दी ।

    ग्रामिणों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक अमरदीप का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था। जिसके चलते वह इलाज के लिए बाहर रहता था । अभी हाल ही में गाँव वापस आया था।
    रोजगार गारेंटी में मेट का कार्य कर रहा था।
    घटने के बाद इलाके में दहशत का का माहौल है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision