
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग . शौर्यपथ . अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी माननीय बैजनाथ चन्द्राकर जी दिनांक 15.12.2020 को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र जामगांव-एम एवं तर्रा का औचक निरीक्षण किया। धान विक्रय करने वाले कृषकों से धान खरीदी कार्य के संबंध में चर्चा की एवं उनके ऋण पुस्तिका को देखा। धान खरीदी केन्द्र जामगांव-एम में 10985 क्विंटल की धान खरीदी की जा चुकी है एवं 480 क्विंटल धान का परिवहन हो चुका है तथा 300 क्विंटल धान का डी.ओ. जारी हुआ है की जानकारी उपार्जन केन्द्र प्रभारी द्वारा दी गई। इसी प्रकार धान खरीदी केन्द्र तर्रा में 13152 क्विंटल धान खरीदी हुई है जिसमें 720 क्विंटल धान का परिवहन हो चुका है। धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारियों को सुचारु रुप से धान खरीदी कार्य कराने एवं कृषकों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसका ध्यान रखने निर्देशित किया गया गया।
इस दौरान श्री पंकज सोढ़ी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री हृदेश शर्मा विपणन अधिकारी, श्रीमती अपेक्षा व्यास संवर्ग अधिकारी अपेक्स बैंक एवं श्री यादव पी.आर.ओ उपस्थित रहें।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग परिवहन विभाग की भरासही, मनमानी पर रोक लगाने को लेकर आज दुर्ग जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के निर्देश में दुर्ग शहर एनएसयूआई के सयुक्त तत्वधान में सदस्यों द्वारा जिले के प्रवास में आए दुर्ग कलेक्टर कार्यलय आगम एवम कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के सम्बन्ध में प्रेसवर्ता में आए छग शासन परिवहन विभाग मंत्री एवम दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर जी को ज्ञापन सौंपा कर आरटीओ दफ्तर में विगत कुछ दिनों से दुर्ग क्षेत्रीय परिवहन विभाग कार्यालय के घटना क्रम संबन्धित जो भी अधिकारी कर्मचारी के साथ और भी बाहर के अन्य लोग शामिल है उनके ऊपर भी उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाकर बाकी बचे हुए दोषी व्यक्तियों के अपर भी कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने कि मांग किए इसमें आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार,घोर लापरवाही जैसे मामले की खबरें सामने आ रही हैं,आप इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत परिवहन आयुक्त इंद्रावती भवन और दुर्ग जिला कलेक्टर को जांच का आदेश दिया, जिसमें यह खुलासा हुआ कि दुर्ग परिवहन उच्च विभाग के अधिकारी और एक निजी व्यक्ति का इस काम में शामिल होना पाया गया जिसके बाद आनंद शर्मा परिवहन निरीक्षक को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया गया जिसमें आप की दूरदृष्टि पारदर्शिता और ऐसे गैर लापरवाह अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही होने से जनमानस में भी जागरूकता का संदेश पहुंचा जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है अवैध गतिविधियों के संचालन और अवैध वसूली संबंधित समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने से छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की छवि धूमिल करने कर बदनाम करने की कोशिश किया गया किंतु आपके कठोर प्रशासनिक कार्यों के कारण उत्कृष्ट सेवा आचरण नियम के विपरीत पाया गया जिसके परिणामस्वरूप, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण और अपील नियम 1966 के तहत, परिवहन आयुक्त नवा रायपुर के कार्यालय ने आंनद शर्मा को परिवहन निरीक्षक के पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है पर भी इस कार्य में जो भी कोई अन्य बाहरी व्यक्ति है जिसका मोबाइल नंबर आरटीओ कार्यालय के दरवाजे में चिपका हुआ था जिनका इस तरह का गलत तरह के गतिविधियों में शामिल होकर दुर्ग परिवहन विभाग के गैर जिम्मेदार अधिकारी के साथ मिली भगत से कार्य करते आ रहे थे जिससे छग की कांग्रेस सरकार की छवि को धूमिल करने में दोषी व्यक्तिय ही जिम्मेदार है छात्र नेताओं ने मांग किया कि जितनी जल्दी हो सके उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर हर पहलू से जांच कर दोषियो के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जावे जिससे आम जनता के मन में हमारी सरकार की छवि एक अच्छे प्रशासक के रूप में जाना जा सके ज्ञापन सौंपा के दौरान NSUI के ब्लॉक अध्यक्ष अमोल जैन, सूरिया ,विनिस ,राहुल सहित अन्य लोग मौजूद थे
नवागढ़ / शौर्यपथ / अखिल भारतीय मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण योजना के तहत नवागढ़ मण्डल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 से 16 दिसंबर तक जायसवाल धर्मशाला नवागढ़ में किया गया है। जिसके उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पांडेय, भिलाई जिलाध्यक्ष सांवला राम डहरे एवं बेमेतरा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी शामिल हुए। साथ ही प्रशिक्षण के प्रमुख वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा, जिला महामंत्री विकास धर दीवान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष टार्जन साहू भी उपस्थित रहें।
इस दौरान सैकड़ो की संख्या में नवागढ़ मण्डल के प्रत्येक बूथ से लगभग 300 कार्यकर्ताओं ने पंजीयन करा कर प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण का आरम्भ दीपप्रज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। जिसके पश्चात मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने स्वागत भाषण में मण्डल की संक्षिप्त परिचय एवं प्रशिक्षण के रूपरेखा सम्बन्ध में जानकारी दी।
राकेश पांडेय ने कहा कि प्रशिक्षण में उन्होंने अलग अलग मंडलो का दौरा किया लेकिन जो संगठन एवं अनुशासन नवागढ़ में नजर आया वह कही नही मिला। नवागढ़ की भूमि वास्तव में पवित्र है,यहाँ से जिस नेता को चुना गया वह प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचे हैं। जिलाध्यक्ष डहरे ने कहा कि संगठन में प्रशिक्षण का विशेष महत्व है, यह उसकी कार्य क्षमता का विस्तार करता है। भाजपा ने हमेशा से हर वर्ग को साथ लेकर विकास के लिये काम किया है
ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष को न मानकर संगठन पर आधारित है। भाजपा ने 2 सीटो से लेकर आज पूर्ण बहुमत का सफर अपने कार्यकर्ताओं के बल बुते तट किया है, आज संगठन में नरेन्द्र मोदी से लेकर अमित शाह एवं योगी आदित्यनाथ जिससे दिग्गज नेताओं की कतार है। वही विपक्ष सिमटता जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए भी अपील किया।
विकास दीवान ने कहा कि नवागढ़ मण्डल जिले एवं प्रदेश में सन्गठन के दृष्टिकोण से हमेशा आगे रहा है।सत्ता जाने के बाद भी प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये गए प्रत्येक कार्य को सबसे आगे रहकर पूरा किया है।नवागढ़ मण्डल के प्रत्येक बूथ में सशक्त कार्यकर्ताओं की फौज तैयार है, जिनके चलते निश्चित रूप से 2023 में भाजपा का विधायक बनेगा।
इस दौरान पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजयुमो विकास घरडे,प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा दयावन्त धर बान्धे,पूर्व महामंत्री वल्ल्भ ठाकुर,धनश्याम साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, मण्डल महामंत्री मिन्टू बिसेन, महामंत्री सुरेश साहू, पुर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, पूर्व जिला मंत्री मधु रॉय, जिला कन्या शक्ति संयोजिका निशा चौबे,भाजयुमो जिला महामंत्री बबलू राजपूत,बब्बू शुक्ला, होरिलाल सिन्हा,कृपाशंकर त्रिपाठी,युवराज ठाकुर,चैन साहू, दिलीप नवरंग, रोहित साहू,उमेश ध्रुव, मीना साहू, कांति सोनकर,सुशीला ध्रुव,सरिता कुंभकार,ललिता देवांगन, परमेश्वर वर्मा, टीकम पूरी गोस्वामी, रुम्पल टुटेजा,राधा गोलू सिन्हा, रमेश निषाद, मनीष श्रीवास, अवतार यादव,तनु दीवान, श्रीकांत ठाकुर,बहोरन ठाकुर,योगेश सेन,अजय भोई, सहित भाजपा नेता उपस्थित रहे।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के 2 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर जांजगीर जिले के शिवरीनारायण के राम वन गमन पथ में 16 दिसंबर को मोटरसाइकिल रैली आयोजित की जा रही है। जांजगीर-चांपा जिले में 3 किलोमीटर बाइक रैली का आयोजन 16 दिसंबर को अपराहन 3 बजे गिधौरी से शिवरीनारायण तक किया जाएगा। 16 दिसंबर को शिवरीनारायण में राम पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है।
राम वन गमन पर्यटन पथ और बाइक रैली 14 दिसंबर से प्रदेश की उत्तर व दक्षिण के दोनों छोरों से शुरू की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह 4 दिनों तक चलने वाली पर्यटन रथ यात्रा द्वारा 1575 किलोमीटर की दूरी तक की जाएगी। यह रैली 14 दिसंबर को राम गमन पथ के दोनों सिरों से क्रमशः उत्तर दिशा स्थित कोरिया जिले के सीतामढ़ी हर चौरा तथा दक्षिण स्थित सुकमा जिले के राम-राम से शुरू की गई है।
रैली के दोनों सिरों का मिलन 17 सितंबर को दोपहर रायपुर के निकट माता कौशल्या की जन्मभूमि चंद्रखुरी में होगी। उक्त पर्यटन यात्रा और बाइक रैली में रामायण पुस्तक प्रतीक चिन्ह लेकर न्यूनतम 30 वाहन के साथ होल्डिंग्स और वाहन साउण्ड सिस्टम सहित निकाली गई है। यह रैली रिले रेस की तरह है। रथ यात्रा के प्रतीक चिन्हों को संबंधित जिला बाइकिंग समूह दूसरे जिले के बाइकिंग समूह को जिला प्रशासन की मौजूदगी में सौंप देगा। प्रशासन की मदद से जिले की मिट्टी रथ में रखी जाएगी। अंतिम दिन चंदखुरी में भव्य कार्यक्रम के दौरान पर्यटन स्थलों से लाई गई मिट्टी से वृक्षारोपण किया जाएगा। एकत्रित किए गए प्रतीक चिन्हों को मुख्य अतिथियों को सौंपा जाएगा। बाइक रैली जहां पहुंचेगी वहां राम पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।
शौर्यपथ न्यूज
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ.मीरा बघेल ने मैट्स यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान संकाय के छात्रों के साथ वर्चुअल बैठक करके उनका मनोबल बढ़ाया है । इस बैठक में यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान संकाय के 37 छात्रों ने भाग लिया ।
वर्चुअल बैठक की जानकारी देते हुए मनोविज्ञान संकाय की विभाग प्रमुख डॉ. शाइस्ता अंसारी ने बताया,“कोविड-19 सक्रमंण काल में हमें सहयोग करने हेतु स्वास्थ्य विभाग ने एक अच्छा अवसर प्रदान किया है और इसके लिए हम स्वास्थ्य विभाग के आभारी हैं । वर्चुअल बैठक के दौरान डॉ. बघेल द्वारा मनोविज्ञान विषय पर छात्रों से चर्चा भी की गयी ।“
एचओडी डॉ. अंसारी ने कहा,“बीते एक माह में यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान संकाय के छात्रों द्वारा कोविड-19 सक्रमंण काल में होम क्वॉरेंटाइन में रहने वाले 1,255 लोगों की टेलीफोनिक माध्यम से काउंसलिंग की गई है ।“
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है “ऐसे समय में आपका साथ और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर लोगों की सेवा की है । साथ मिलने से एक दूसरे का मनोबल बढ़ता है और तकलीफों को दूर किया जा सकता है ।लोगों को परामर्श देने में निश्चित रूप से मैट्स यूनिवर्सिटी के पीएचडी स्कॉलर और पीजी छात्रों का विशेष योगदान रहा है ।“
मनोवैज्ञानिक छात्र जलक ठाकुर ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा,“परामर्श के दौरान देखा गया है जब लोग होम आइसोलेशन में होते हैं तो उनके ऊपर एक दबाव सा होता है उस दबाव पर चर्चा करके हमने उनके मन में पैदा होने वाले भ्रम को दूर किया है । इससे मरीज को स्वस्थ होने में मदद होती है । मन चंगा तो कठौती में गंगा वाली कहावत तभी चरितार्थ होती है जब मानसिक रूप से मरीज स्वस्थ होता है ।“
छात्र अदिति रावत ने बताया,“इस दौरान कई ऐसे लोगों से भी चर्चा हुई जो भ्रामक जानकारियों से ग्रसित थे । काउंसिलिंग के माध्यम से उनकी सभी समस्याओं का निराकरण किया गया । मरीजों द्वारा धन्यवाद भी दिया गया कि अभी तक हम कितने अंधेरे में थे ।“
वर्चुअल बैठक में प्रो वाइस चांसलर श्रीमती दीपिका ढाड, रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंदा पंडा एवं मनोविज्ञानी विद्यार्थियों के साथ-साथ जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जिला रायपुर के मनोवैज्ञानिक एवं सहायक चिकित्सा अधिकारी श्री डीएस परिहार भी उपस्थित रहे ।
कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजना राम वन गमन पथ प्रारम्भ हो चुकी है राज्य मे उत्तर(सीतामणी हरचौका)एवं दक्षिण(रामाराम) के दोनों छोरो से पर्यटन रथ यात्रा एवं विराट बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है चूंकि भगवान श्री राम का आगमन सिहावा क्षेत्र मे हुआ था जहाँ सप्तऋषियों की तपोभूमि है
रामवनगमन पथ परिपथ पर्यटन रथ एवं बाइक रैली दिनांक 14/12/20 को सुकमा के रामाराम से प्रारम्भ होकर दिनांक 16/12/20 को प्रातः 10:30 बजे सिहावा विधानसभा के ग्राम बाँसपानी पहुचेगी जंहा से यह यात्रा कर्क ऋषि आश्रम ठेमली पारा मोड़,बिरगुड़ी,सेमरा,श्रृंगी ऋषि आश्रम,देवपुर,नगरी बस स्टैंड,दुगली,केरेगांव,कुकरेल, रुद्री,भोयना,सलोनी, छुही,पाहणदा, सोनेवारा,राजपुर,मोहन्दी,भरदा,पर्सवान,मधुबन,बड़ी करेली,भेंडरी, हसदा, लोमस ऋषि आश्रम से आगे राजिम की ओर प्रस्थान करेगी।
सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने क्षेत्र की जनता से भारी संख्या मे इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
सुकमा / शौर्यपथ / त्रेतायुग में वनवास के दौरान भगवान राम के पग पड़ने से पवित्र हो चुकी माता चिटमिट्टीन की यह भूमि आज फिर से राममय हो गई, जब हजारों की संख्या में बाइक सवारों ने राम नाम के नारे के साथ रैली निकाली। प्रभु श्री राम वनगमन पर्यटन रथ के साथ निकली बाइक रैली का जगह-जगह खड़े श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। रथयात्रा मार्ग में भी फूल बिछाये गए थे। भगवान राम के दर्शन को जिस तरह शबरी की आंखें व्याकुल थी, वही आतुरता रथ यात्रा और बाइक रैली के स्वागत के लिए बच्चे बूढ़े और जवानों में भी नजर आया और यह नजारा पूरे सुकमा जिले की रथ यात्रा मार्ग में गांव-गांव में नजर आया। रथ यात्रा की स्वागत के साथ ही सुकमा, छिंदगढ़, कुकानार और तोंगपाल में रामायण पाठ व धार्मिक भजनों का आयोजन भी किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
रथयात्रा माता चिटमिट्टीन की पवित्र भूमि रामाराम से प्रारंभ हुई और लगभग 65 किलोमीटर की यात्रा कर बस्तर जिले की सीमा पर स्थित टाहकवाड़ा पहुंची, जहां सुकमा कलेक्टर श्री नन्दनवार ने बस्तर कलेक्टर श्री रजत बंसल को यात्रा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई। रामाराम में कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करने के साथ ही रथ यात्रा में भी शामिल हुए। इस दौरान सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि सुकमा जिला मुख्यालय से दक्षिण में लगभग दस किलोमीटर की दूरी पर रामाराम ग्राम स्थित है। यहां की आराध्य देवी चिटमिट्टीन हैं। राम वन गमन मार्ग के शोध से भगवान राम के यहां आगमन और भू-देवी के आराधना की जानकारी मिलती है।
यह भी उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भगवान राम से बहुत ही गहरा संबंध रखने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में राम वन पथ गमन परिपथ का विकास किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक तथा क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हो सके। इस मार्ग में फलदार और औषधीय पौधों के रोपण का कार्य भी किया जा रहा है।
1470 कैंप में 75 हजार से अधिक मरीजों ने कराया इलाज
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का लोग उठा रहे हैं लाभ

रायपुर / शौर्यपथ / रायपुर लाखे नगर क्षेत्र की श्रीमती जाहिदा बेगम को पिछले कुछ दिनों से कमजोरी महसूस हो रही थी। श्रीमती रिजवाना मेमन को पैर में दर्द था। पापड़ पैकिंग का काम करने वाली श्रीमती रामकोर को भी दर्द महसूस हो रहा था। ये सभी महिलाएं अपने उपचार के लिए अस्पताल तो जाना चाहती थी, लेकिन कार्य की व्यस्तता की वजह से नहीं जा पा रही थी। इनके घर के पास जब मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंची तो इन सभी की बीमारी मानों दूर ही हो गई। मोबाइल मेडिकल यूनिट में मौजूद चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रीमती जाहिदा, रिजवाना सहित आसपास की महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाइयां दी तो सभी को बीमारी से राहत मिली। पहले छोटी-छोटी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल न जा पाने वाली इन महिलाओं ने कई बार निजी अस्पताल का चक्कर भी काटा और अपने पैसे भी खर्च किए। अब जबकि इन्हें घर के पास ही मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम से इलाज मिल गया है और ठीक भी हो गए हैं तो वे सरकार का आभार जताना नहीं भूलती।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल से शहरी क्षेत्र के स्लम इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदेश के 14 नगर निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में पहुंच कर लोगों का इलाज कर रही है। इस योजना के तहत स्लम क्षेत्र के निवासियों के स्वास्थ्य की जांच, उपचार, दवा वितरण एवं स्वास्थ्य परामर्श सुविधा निःशुल्क दिया जा रहा है। यूनिट में ओपीडी, प्रयोगशाला जांच के साथ दवा वितरण और लैब में 41 प्रकार के स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध है। दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से भी मोबाइल मेडिकल टीम रायपुर, बिलासपुर और भिलाई नगर निगम क्षेत्र में पहुचकर लोगों का निःशुल्क उपचार कर रही है। दाई-दीदी क्लीनिक में महिलाओं के प्राथमिक उपचार के साथ-साथ महिला चिकित्सक द्वारा स्तन कैंसर की जांच, हितग्राहियों को स्व स्तन जांच का प्रशिक्षण, गर्भवती महिलाओं की नियमित एवं विशेष जांच आदि की अतिरिक्त सुविधा प्रदान की गई है। प्रदेश के 14 नगर निगमों में अभी तक 1470 स्थानों पर मोबाइल मेडिकल यूनिट ने कैंप लगाई है। इन कैंपों के माध्यम से 75 हजार 227 मरीजों का स्वास्थ्य जांच, 18082 मरीजों का लैब टेस्ट, 65 हजार मरीजों को दवा का वितरण, किया गया है। सबसे अधिक कैंप रायपुर नगर निगम में 474, बिलासपुर में 136, राजनांदगांव में 135 और दुर्ग में 127 कैंप लगाया गया है।
सबसे अधिक बिलासपुर के लोगों ने उठाए लाभ
मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू )द्वारा अभी तक लगाए गए 1470 कैंप में सबसे अधिक कैंप रायपुर नगर निगम में लगाया गया है। यहां 22965 मरीज लाभान्वित हुए हैं। यदि औसत देखा जाए तो एक एमएमयू में सर्वाधिक बिलासपुर में 70 मरीजों को लाभ मिला है। बिलासपुर में 136 कैंप में 9497 मरीज लाभान्वित हुए हैं। दुर्ग में 6738, कोरबा में 5832, राजनांदगांव में 5756 मरीज और भिलाई में 4853, रायगढ़ में 4576 मरीज लाभान्वित हुए हैं।
दाई-दीदी क्लीनिक में 3305 महिलाएं हुई लाभान्वित
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 19 नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विभागीय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश के तीन नगर निगम रायपुर, बिलासपुर और भिलाई नगर निगम के लिए दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ करते हुए स्पेशल मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया था। दाई-दीदी क्लीनिक का तीनों नगर निगम में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। विगत 25 दिनों में 59 कैंपों में 3306 महिलाएं इससे लााभन्वित हुई है। लगभग 1061 मरीजों का लैब टेस्ट, 3044 मरीजों को दवा वितरित किया गया है। इस योजना का सबसे अधिक लाभ बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र की 1360 महिलाओं ने उठाया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
