Google Analytics —— Meta Pixel
June 24, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

नियम विरूद्ध वाहन का चालन कर रहे वाहन चालकों को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दी हिदायत कहा वाहन के नियमों का पालन करें-नियमों के विरूद्ध वाहन चालन का कार्य करते हुए पाये गये हैं उन्हें बंधपत्र भरवाया जाकर चेतावनी दी गई
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आज 3 जनवरी को राजेन्द्र प्रसाद चौक दुर्ग में जागरूकता अभियान प्रारंभ की गई । आज प्रथम दिन दो पहिया वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में लोकेश पटले न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दुर्ग ने उपस्थित होकर जनमानस को मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत जानकारी प्रदान की । जिसमें उन्होंने बताया की सीट बेल्ट यो हेलमेट नहीं पहनने पर 1000 रूपये का अर्थदण्ड, शराब पीकर गाडी चलाने पर 10,000 रूपये, दो पहिये पर 2 से अधिक सवारी बैठाये जाने पर 2000 रूपये और 03 महिने के लिए गाडी जप्त, लिमिट स्पीड से तेज गाडी चलाने पर 5000 रूपये, बिना लायसेंस के वाहन के गाडी चलाने पर 5000 रूपये एवं एम्बुलेंस का रास्ता रोका तो 10,000 रूपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया जावेगा ।
जो वाहन चालक मोटर यान अधिनियम के तहत नियमों के विरूद्ध वाहन चालन का कार्य करते हुए पाये गये हैं उन्हें बंधपत्र भरवाया जाकर चेतावनी दी गई कि वह वाहन का चालन नियमों के विरूद्ध न करें अन्यथा वे कानून की परिधि में दण्डनीय अपराध माना जायेगा । लोगों को वाहन चलाने के संबंध में नियमों की जानकारी नहीं होना तथा बढ़ती दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए तथा मोटरयान के नए नियमों की जानकारी जनमानस को दिए जाने के लिए यहां विशेष जागरूकता अभियान हैं। वाहन चालकों को नए संशोधित नियमों की जानकारी तथा मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत लाइसेंस बीमा हेलमेट नहीं होने पर लगने वाले अर्थदंड के संबंध में जानकारी देने तथा जो वाहन चालक मोटर यान अधिनियम के तहत गलत पाए जाने वाले वाहन चालकों से बंद पत्र भरवाया जा रहा है दुर्ग में वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं जिसके कारण दुर्घटनाओं में ज्यादा बढ़ोतरी होती जा रही है लोगों में वह अंचल के नियमों की जानकारी नहीं होने से जुर्माना अदा करना पड़ता है नाबालिक वाहन चालन करते हैं और अपने साथ-साथ अन्य व्यक्तियों के जान को जोखिम में डालते हैं लोगों में वाहन के बीमा करवाए जाने में आर्थिक क्षति तो दिखती है किंतु किसी दुर्घटना होने पर जब ज्ञात होता है कि बीमा नहीं कराए जाने से क्या परेशानी हुई तब बीमा कराने के महत्व को समझते हैं युवा वर्ग के वाहन चालक तीन सवारी वाहन का चलन करते हैं और अपने वाहन को तेज गति से चलाते हैं चलाते हैं मानव जीवन को जोखिम में डालते हैं।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम में यातायात विभाग एवं पुलिस विभाग का विशेष सहयोग लिया गया है । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के द्वारा उक्त अभियान में पैरालीगल वालिन्टियर्स की भी सेवाएं ली जा रही है जो वाहन चालकों को वाहन चालन के नियमों से अवगत कराने के साथ ही जो नियमों का उल्लंघन करने वालों को बंधपत्र भी भरवाकर समझाईश देकर नियमों की प्रति जागरूक रहने के लिए व्यक्तिगत तौर पर स्वतः जागरूक रहने हेतु समझा रहे हैं । आगामी दिवस पर चार पहिया वाहनों पर भी इसी प्रकार की जागरूकता अभियान चलाया जाकर उन्हें मोटर यान अधिनियमों की जानकारी दी जावेगी । उक्त जागरूकता अभियान दिनांक 10 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगी ।

" भोजन सेवा सेवा को 4 साल पूर्ण "


दुर्ग / शौर्यपथ / एक ओर प्रदेश एवं देश मे आम जन नये साल का जश्न बना रहे थे वही दुर्ग शहर के युवा पार्टी, डांस, मस्ती, जश्न को छोड़कर नये साल के प्रथम दिवस 1 एवं 2 जनवरी 2021 को सुबह से लेकर रात तक मानव सेवा, गौ सेवा कर रहे थे..
समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है। एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है।
इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग द्वारा 4 साल पूर्व 1 जनवरी 2017 से अनवरत (प्रतिदिन) गरीब, असहाय, अनाथ, एवं विकलांग जनों को निःशुल्क भोजन वितरण कर रही है, जिसमे प्रतिदिन लगभग 60 से 70 लोगो को दुर्ग रेल्वे स्टेशन में रात्रि 8 बजे भोजन कराया जाता आ रहा है..
शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये, एक मात्र यही उदेश्य को लेकर विगत 4 सालों से जन समर्पण सेवा संस्था कार्य कर रही है, उसी सोच एवं उद्देश्य में संस्था द्वारा प्रतिदिन दुर्ग शहर के विभिन्न स्थानों में जाकर गरीब, असहाय, विकलांग, जरूरतमंदों को खोज खोज कर रात्रि में भोजन करा रही है, साथ ही साथ जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता की वस्तु निःशुल्क वितरण कर रही है..
जन समर्पण सेवा संस्था के इस कार्य को अनवरत 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्था द्वारा विशेष आयोजन किया गया, जिसमें 1 जनवरी को संस्था के युवा सदस्यो द्वारा दोपहर 12 बजे से शहर में घूम-घुमकर गौ सेवा की गयी, जिसमें युवाओं द्वारा गौ माता को रोटी, हरी सब्जी, गुड़ खिलाया गया, एवं गौ माता को दुर्घटाना से बचाने के उदेश्य से उनके सिर पर रेडियम पट्टी लगाई गयी, जिसमें पुलगांव, पटेल चौक, अंजोरा, नेहरूनगर, स्टेशन रोड, पिसेगांव, गंजपारा चौके, में युवाओं ने लगभग 130 से अधिक गाय को रेडियम पट्टी लगाई गई..
संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि गौ माता की सेवा से इस वर्ष की सेवा का कार्य आरंभ करते हुए 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संध्या 3 बजे बाल सम्प्रेषण गृह जाकर वहां निवास कर रहे बच्चों को नए वर्ष की मिठाई, फल, बिस्किट का वितरण किया गया, सन्ध्या 5 बजे कादम्बरी नगर में स्तिथ अनाथ बुजुर्गों की हॉस्पिटल में जाकर वहां रहे रही बुजुर्ग महिलाओ को नयी साड़ी, फल, बिस्किट, मिष्ठान का वितरण किया गया.
संध्या 6 बजे शहर के विभिन्न स्थानों में जाकर 126 जरूरतमंदों को ठिठुरती ठंड से बचने के लिए गर्म कपडे, कम्बल एवं गर्म टोपी का वितरण किया गया. कम्बल वितरण करते करते संस्था के सदस्यों के पास किसी सामाजिक व्यक्ति का फोन आया कि नेहरू नगर में रेल्वे फ़ाटक के पास कुछ गरीब रात में ठंड से ठिठुरते दिखते है जिसमें छोटे छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग भी है उन्हें कम्बल की आवश्यकता है, संस्था के सदस्यों ने तत्काल उस स्थान नेहरूनगर में जाकर उन 26 गरीब लोगों को कम्बल उपलब्ध कराया एवं साथ ही साथ पास की होटल से सभी गरीबों को भोजन लाकर खिलाया,
प्रतिदिन की भोजन सेवा से 4 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष1 जनवरी को भोजन सेवा को विशेष बनाया गया जिसमें गरीब, असहाय, विकलांग जनों के साथ साथ दुर्ग शहर में आये हुए सभी प्रदेश एवं अन्य शहरों के यात्रियों को भोजन कराया गया, साथ ही साथ सेवा कार्य को 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी आम जनों को मिठाई वितरण किया गया..
संस्था द्वारा आज दिनाँक 1 जनवरी को 1 अनाथ व्यक्ति को बैसाखी वितरण की गयी..
जन सहयोग से संचालित यह संस्था 1 जनवरी को अपने सेवा कार्य का 4 वर्ष पूर्ण की है इस अवसर को यादगार बनाने संस्था द्वारा दो दिवस विभिन्न मानव सेवा के कार्यो एवं गौ सेवा के कार्य को अंजाम दिया गया..
संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि 1 जनवरी के साथ साथ 2 जनवरी को भी मानव सेवा का कार्य किया गया, जिसमें संस्था द्वारा जनप्रिय नेता स्व. श्री मोतीलाल वोरा जी की स्मृति में दुर्ग वृद्धाआश्रम में सर्वप्रथम दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए 2 मिनट को मौन श्रद्धांजलि दी गयी, वृद्धाआश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों को वोरा जी के निधन पर अत्यधिक दुख हुआ सभी ने अपना अपना दुख व्यक्त किया, और बताया कि 20 जनवरी को वृद्धाआश्रम श्री मोतीलाल वोरा जी का जन्मदिवस भी मनाया गया था सवेदना व्यक्त करने के पश्चात वृद्धाआश्रम में निवास कर रहे सभी बुजुर्ग महिलाओ को नयी साड़ी, फल, बिस्किट, मिष्ठान, चिप्स, नमकीन का वितरण किया गया..
संस्था द्वारा भोजन सेवा के 4 वर्ष पूर्ण होने पर 2 जनवरी को रात्रि 8 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन में लगभग 150 से अधिक जरूरतमंदों के बीच माननीय श्री मोतीलाल वोरा जी को श्रद्धांजलि देकर सभी जरूरतमंदों को भोजन, नमकीन, बैठाकर खिलाया गया..
संस्था द्वारा दुर्ग भिलाई में जन सेवक बनकर कोरोना काल मे कार्य करने वाले एवं कोरोना काल मे संस्था को मार्गदर्शन देने वाले दुर्ग नगर निगम आयुक्त श्री बर्मन जी, दुर्ग सीएमएचओ श्री गंभीर सिंह ठाकुर जी, दुर्ग सीएसपी श्री विवेक शुक्ला जी, दुर्ग प्रेष क्लब, एवं आरपीएफ थाना दुर्ग का संस्था के सदस्यों द्वारा उनके निवास स्थान या कार्यालय में जाकर सम्मान किया जा रहा है, जिसमें सभी को मोमेंटो, साल, श्रीफल भेंट दिया जा रहा है..
श्री शर्मा ने बताया कि मानव सेवा की प्रेरणा से नि:शुल्क भोजन सेवा की शुरुवात 1 जनवरी 2017 में की गई थी लेकिन संस्था से जैसे-जैसे लोग जुड़ते गए वैसे-वैसे सेवा का विस्तार किया गया। अब जरुरतमंदों को संस्था द्वारा ट्रायसिकल, बैशाखी व कंबल भी उपलब्ध करवाए जा रहे है। संस्था के कार्यो से लोग काफी प्रभावित हो रहे है। जिससे वे अपना जन्मदिन, शादी की सालगिरह एवं अन्य खुशियों के पल मनाने गरीब, असहाय व विकलांगों के बीच पहुंच रहे।
ऐसे लोगों के सहयोग से संस्था जरुरतमंदों के लिए भोजन एवं अन्य संसाधन जुटा रही है।
1 एवं 2 जनवरी के इस सेवा कार्य में अर्जित शुक्ला, शिशुप्रताप शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, संजय सेन, राजेन्द्र ताम्रकार, मृदुल गुप्ता, नीलेश पुरोहित, शुभम सेन, हरीश ढीमर दद्दू ढीमर, भागवत पटेल, मुकेश पटेल, नितिन लुनावत, महेश गुप्ता, सुजल शर्मा, वाशु शर्मा, सुधांशु गुप्ता, पूनम नागरे, सुमित वैष्णव, मीनल जैन, कुश जैन, कान्हा राठी, सिध्धु राठी, कृतज्ञ शर्मा, अनमोल पांडेय, हर्ष जैन, एवं अन्य सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक गण उपस्थित रहे..

जांजगीर-चांपा/ शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मंडल स्तर पर अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन बाराद्वार मंडल में 3 दिसंबर को बाराद्वार धर्मशाला में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लीलाधर सुल्तानिया के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया तत्पश्चात गेन्दू राम साहू द्वारा संगठन गीत लिया गया ।उद्घाटन सत्र का उद्बोधन लीलाधर सुल्तानिया ने दिया। दूसरे सत्र में युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कार्तिकेश्वर स्वर्णकार द्वारा पिछले 6 वर्षो में हुए अंत्योदय प्रयत्न विषय पर संबोधन देते हुए केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजना को बताया दूसरे सत्र में अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश साहू ने किया , तीसरे सत्र में सासंद गुहाराम अजगले ने केंद्र सरकार के कार्य तथा नये कृषि बिल पर विस्तार से बात रखी तथा किस प्रकार ये कानून किसानो के लिए हितकर है उसे बताया सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सिंघानिया ने किया ।चतुर्थ सत्र में जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा ने सन 2014 के बाद भारत के राजनीति में बदलाव तथा भारतीय जनता पार्टी एवं हमारा दायित्व पर अपनी बात रखी सत्र की अध्यक्षता लखन राठौर ने किया ।
पांचवें सत्र में जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने व्यक्तित्व विकास पर बात रखते हुए कार्यकर्ताओं को में जोश भरा सत्र की अध्यक्षता किसान मोर्चा अध्यक्ष गेंदू साहू ने किया , छठवें सत्र में जिला प्रशिक्षण संयोजक दिनेश सिंह ने हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका पर विस्तार पूर्वक बात रखी सत्र की अध्यक्षता रामदयाल सिदार ने किया ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर, महामंत्री गेंदराम मनहर, कृष्णा साहू, विजय जयसवाल, जयप्रकाश साहू,संतोष साहू, मोहन तोदी, महावीर ठाकुर,गोपाल जोशी महावीर राठौर,जयकिशन केडिया, डिंपू महराज, राजकमल राठौर, अरूण शर्मा, नर्मदा साहू,गोविंदा साहू, मेंगनू भैना, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन दीपक ठाकुर ने किया ।

दुर्ग । शौर्यपथ । नव वर्ष के प्रथम दिवस पर दुर्ग शहर के महामरा एनीकेट पर आयोजित शिवनाथ महोत्सव में हजारों लोगों ने शिरकत की,शहर में मोदी आर्मी संगठन द्वारा आयोजित इस तरह का आयोजन दुर्ग शहर के लिए अपने आप में नया इसलिए भी था क्यूंकि ऐसा आयोजन बड़े महानगरों या बनारस,हरिद्वार में ही देखा जाता है,शिवनाथ महोत्सव में एक साथ 11000 दीपदान किया गया जो सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहा है,इसके साथ ही महाआरती भी गंगा तट की भांति ही किया गया जो शहर वासियों के लिए अद्भुत था जिसमे 11 पंडितो द्वारा पूर्ण रूप से विधिविधान के द्वारा 11 महाआरती एकसाथ की गई,आयोजन में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय जी भी पहुंची जिन्होंने कार्यक्रम की रूप रेखा और भव्य आयोजन को देखकर मोदी आर्मी को ऐतिहासिक आयोजन के लिए बधाई दी,राज्यसभा सांसद को अपने बीच पाकर महोत्सव में पहुंचे लोग भी गद गद हो गए और नवयुवकों सहित युवतियों में सेल्फ़ी लेने की होड़ मच गई,शिवनाथ महोत्सव में मेले का स्वरूप भी देखने मिला जब बच्चों के लिए झूले जमपिंग तो लगे ही साथ ही बड़ी संख्या में छोटे स्टाल भी लगे जो अपने आप में कार्यक्रम की सफ़लता दर्शाता है,इसके साथ ही छत्तीसगढ़ मंच के कलाकारों ने पूरे दिन भर मंच के संयोजक श्री ईश्वर राजपूत जी के साथ शिवनाथ महोत्सव में पहुंचे लोगों का अपने संगीत और नृत्य से खूब मनोरंजन किया,श्रोताओं ने भी सभी कलाकारों का हौसला अफजाई किया,बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों में सभी उम्र के लोग नजर आए जिसमें बच्चों के साथ बुजुर्गो ने शिवनाथ महोत्सव का भरपूर आनंद लिया,नदी तट पर स्थित शिवशक्ति के मंदिर को भी मोदी आर्मी ने भव्य रूप से सजाया जिसमें भोलेनाथ जी को दूल्हे का स्वरूप दिया गया,सुबह से ही शिवनाथ महोत्सव में लोग पहुंचने लगे थे जो अनवरत कार्यक्रम के अंत तक डटे रहे,शिवनाथ तट पर शिवनाथ सरोवर का एक इलेक्ट्रिक लाइट बोर्ड भी स्थाई रूप से लगाया गया है जिसमें शंकर जी के फोटो के साथ बड़े ही आकर्षक तरीके के साथ शिव नाथ सरोवर लिखा हुआ जो तट पर पहुंचने वालों के लिए सेल्फ़ी लेने का माध्यम बनते जा रहा है* *आयोजन का समापन बेहद आकर्षक ढंग से हुए आतिशबाज़ी के की गई,ऐसी आतिशबाज़ी बड़े आयोजनों पर ही देखी जाती रही है जो दुर्ग शहर के लिए संभवतः पहली बार ही थी,इस संदर्भ में मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी ने कहा इस आयोजन के पीछे हमारा उद्देश्य 22 वर्षों से लीज पर दी गई शिवनाथ नदी के मुक्त होना है, हमारी जीवन दायिनी पवित्र नदी के लीज पर दिए जाने पर देश भर में समय समय पर मीडिया से जुड़े बंधुओं और समाज सेवकों द्वारा लगातार विरोध दर्ज़ कराया गया,किन्तु उस वक्त हम उस विरोध सम्मिलित नहीं हो पाए किन्तु आज हमारे लिए यह गर्व और खुशी का विषय था कि यह नदी लीज मुक्त हो चुकी है,इसलिए ही हमने यह आयोजन किया और नए वर्ष के प्रथम दिन को चुना ताकि सभी के लिए यह दिन बेहतरीन हो,इस सफ़ल कार्यक्रम की बधाई और आभार में सभी शहर वासियों सहित अपने मित्रों को दूंगा जिन्होंने इस आयोजन को शानदार बनाया!*

कोरबा / शौर्यपथ / प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा है कि कोरबा में प्रारंभ होने वाला नवीन चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाएं दी जाएगी। मंत्री अग्रवाल ने चिकित्सा महाविद्यालय के कार्यों के संबंध में अधिष्ठाता डॉक्टर योगेन्द्र बड़गईया से विस्तार से चर्चा कर जानकारी ली। डॉक्टर बड़गईया ने कल राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से कोरबा में सौजन्य मुलाकात कर चिकित्सा महाविद्यालय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
कोरबा चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर बड़गईया ने राजस्व मंत्री अग्रवाल को जानकारी दी कि शैक्षणिक वर्ष 2021-22 को जुलाई से प्रारंभ होने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी तैयारी जोरों-शोरों से चल रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के भवन को चिकित्सा महाविद्यालय में परिवर्तन कर शैक्षणिक सत्र प्रारंभ करने की योजना है इस पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। चिकित्सा महाविद्यालय के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा राशि स्वीकृत हो चुकी है। राजस्व मंत्री ने कहा कि यह चिकित्सा महाविद्यालय सामान्य चिकित्सा महाविद्यालय ना होकर उच्च गुणवत्ता का चिकित्सा महाविद्यालय होगा। इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा कि मरीजों को मिलने वाली सुविधा उनके पहुंच में हो।
राजस्व मंत्री ने कहा कि कोरबा जिले में चिकित्सा महाविद्यालय की सौगात मिलना पूरे जिलेवासियो के लिये बहुत ही हर्ष का विषय है, इसके लिये उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार जताते हुए क्षेत्र के लोगो को पुनः बधाई दी। राजस्व मंत्री ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय के प्रारम्भ होने से जिले में ही चिकित्सक तैयार होंगे जिससे जिले के साथ-साथ प्रदेश के विद्यार्थियो को मौका मिलेगा इसके अलावा चिकित्सा के क्षेत्र में शोध कार्य को एक उच्च गुणवत्ता युक्त मंच मिल सकेगा जिसमें नित नए शोध हों। उन्होने कहा कि नवीन चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों को मिलने वाली सुविधाएॅ अंतिम पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति के पहुॅच में होगी। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

महासमुंद / शौर्यपथ / महासमुंद ज़िले के पिथौरा तहसील के अंतर्गत नायब तहसीलदार सतीश रामटेके के नेतृत्व में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा परसवानी धान खरीदी केंद्र की जांच की गई। जांच के दौरान मानसिंह बरिहा पिता दसरू बरिहा ग्राम सिंगारपुर को सेवकराम पटेल के पंजीयन मे 301 कट्टा वजन 120.40 क्विंटल धान बेचते हुए पाए जाने पर धान की जप्ती की कार्यवाही की गई।
नायब तहसीलदार सतीश रामटेके, खाद्य निरीक्षक श्रीमति सुशीला गबेल और मंडी उप निरीक्षक संतराम निषाद, नरेंद्र साहू और सुधीर श्रीवास्तव के साथ पटवारी मोहन प्रधान शामिल रहे। नव वर्ष के पहले ही दिन में प्रशासन ने मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए अवैध धान खपाने के प्रयास को निष्फल कर दिया। अवैध रूप से धान खपाने की कार्यवाही की लगातार जारी है। अभी तक पिथौरा तहसील के भीतर अवैध रूप से धान खपाने अथवा संग्रहण के 21 प्रकरण राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और मंडी प्रशासन के द्वारा बनाये गये हैं। इन प्रकरणों में 1144 कट्टा धान वजन 457.60 क्विंटल धान जप्त किया गया है।

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जवानों के लिये आयोजित नव वर्ष कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों के साथ भोजन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने पुलिसकर्मियों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के तौर में पुलिसकर्मियों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों के साथ ये पहला कार्यक्रम है लेकिन आखिरी नहीं। आगे भी मैं आप सबसे मिलता रहूंगा।
मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के दौरान पुलिसकर्मियों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों द्वारा किये गये कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने परित्राणाय साधुनाम के सूत्र को चरितार्थ करके दिखाया है। पहले लोग सोशल मीडिया में पुलिस की आलोचना करते थे। लेकिन लॉकडाउन के दौरान हमारे राज्य की पुलिस ने ऐसा कार्य किया कि सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा किये गये मानवीय कार्यों से भरा पड़ा था। इसके लिये आपकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है।
जिस तरह किसान खेत में अन्न का उत्पादन कर हमारा पेट भरते हैं वैसे ही हमारे सुरक्षाकर्मी दिन-रात हमारी सुरक्षा में लगे रहते हैं। किसान और जवान दोनों का योगदान अतुलनीय है। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिये गये नारा जय जवान-जय किसान को दोहराया। उन्होंने कहा कि नक्सली क्षेत्र में हमारे जवान साहस और शौर्य के साथ डटे हुए हैं। पुलिस बहुत ही संतुलित तरीके से कार्य कर रही है। तनाव में रहकर भी संयमित होकर कार्य करना हमारी पुलिस की खूबी है। श्री बघेल ने कहा कि पुलिस की कैप में भारत का राष्ट्रीय चिह्न होना आपकी विशिष्टता दर्शाता है। इसकी गरिमा बनाये रखना भी आपकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली समस्या समाप्त करने के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान बहुत ही साहस और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। यही वजह है कि विगत दो वर्षों में एक बार भी मानवाधिकार संगठनों ने कोई भी शिकायत नहीं की है। पिछले दो वर्षों में हमारे जवानों ने आदिवासियों का विश्वास जीता है। पुलिस का मूल कार्य अपराध नियंत्रण करना है। विगत दो वर्षों में सही मायने में कम्युनिटी पुलिसिंग हुई है। अब पुलिसिंग होते हुये दिखायी देती है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पुलिस को नागरिकों से लगातार संवाद बनाकर रखना चाहिये। इससे अपराधियों और अपराध के बारे में समय से पूर्व भी जानकारी मिल जाती है। आपका कार्य ऐसा हो कि नागरिकों में आपके प्रति भय नहीं बल्कि सुरक्षा की भावना हो।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने विभिन्न सुरक्षाबलों के जवानों से सीधी बात की। उन्होंने दंतेश्वरी फाईटर्स की हेमलता से पूछा कि आपको बंदूक चलाने से डर नहीं लगता। इस पर हेमलता ने बताया कि जब मुठभेड़ होती है तो सिर्फ दुश्मन दिखायी देता है। मुठभेड़ के दौरान डर बिल्कुल भी नहीं रहता है। मधु पोड़ियाम ने बताया कि मेरे पति मुठभेड़ में शहीद हुये थे। मैं भी एक बम ब्लास्ट में घायल हो गयी थी। लेकिन फिर से नक्सलियों से लड़ रही हूं। आशा सिंह ने बताया कि हमारे लिये बड़े गर्व की बात है नक्सलियों से लड़ने के लिये महिलाओं को भी जिम्मेदारी दी गयी है। मुख्यमंत्री ने उनके हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में भी महिलाओं ने उल्लेखनीय भूमिका निभायी थी। नक्सली समस्या समाप्त करने में भी महिलाओं का योगदान अतुलनीय रहेगा।
एसटीएफ के जवान सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि 2018 तक पामेड़ हेलीकॉप्टर से जाते थे अभी पामेड़ को बीजापुर से जोड़ने का काम कर रहे हैं। एसटीएफ की सबसे बड़ी फायरिंग रेंज है, आप जरूर देखने आईये। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि शीघ्र ही रेंज देखने आयेंगे। हिमाचल प्रदेश निवासी एसएसबी के जवान इंद्र सिंह ठाकुर से मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सेब की खेती कराइये। मुख्यमंत्री ने पूछा कि छत्तीसगढ़ के बारे में आपको क्या पसंद है। इस पर जवान ने कहा कि यहां के लोग हिमाचल की तरह की बहुत ही सहज और सरल हैं।

 

मुख्यमंत्री ने किया पुस्तक का विमोचन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विगत दो वर्षों में पुलिस विभाग की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों एवं राज्य शासन द्वारा पुलिसकर्मियों के लिये किये गये कल्याणकारी कार्यों को दर्शाया गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। कोरोना संक्रमण के दौरान के कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि और बेहतर पुलिसिंग कैसे हो इसका सुझाव नागरिकों से मिलना चाहिये। पुलिस के प्रति अपराधियों में भय और नागरिकों में सुरक्षा की भावना आयी है।
पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने कहा कि हमारे जवानों के लिये बड़े ही गर्व की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नया साल हमारे बीच मनाने का निर्णय लिया। अविभाजित मध्य प्रदेश में भी किसी मुख्यमंत्री का पुलिसकर्मियों के साथ ऐसा संवाद कभी नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन हमारे पुलिसकर्मी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में संसदीय सचिव उपाध्याय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, स्पेशल डीजी आर.के. विज और अशोक जुनेजा, आईजी डॉ आनंद छावड़ा, एसएसपी अजय यादव, जिला पुलिस बल, सीएएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

         दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग के लोक कर्म विभाग में कार्यरत भुनेश्वर सिन्हा का आज निगम परिसर में निगम अधिकारियों कर्मचारियों के साथ महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने साल श्रीफल देकर सम्मान किये । उन्होनें सेवा निवृत्त भुनेश्वर सिन्हा के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुये निगम के अन्य अधिकारियों कर्मचारियों को सिन्हा के समान कर्तव्य परायण रहने की अपेक्षा किये। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, सुशील कुमार बाबर, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, जगदीश केशरवानी, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित थे । बिदाई कार्यक्रम का सफल संचालन उपअभियंता गिरीश दीवान द्वारा किया गया।
         इस मौके पर महापौर बाकलीवाल ने कहा लम्बे समय तक एक साथ काम करते रहने से आत्मीय संबंध बन जाता है परन्तु शासकीय नियमों के तहत् जब वह हमारे बीच से दूर होता है तो मन में एक दर्द महसूस होता है। सिन्हा जी के कार्यो की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। अनेक विभागों का काम सम्हाल चुके सिन्हा जी के जीवन का दूसरा कार्यकाल आज से प्रारंभ हो रहा है मैं, पूरे नगर निगम की ओर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना ईश्वर से करता हूूॅ ।
             इस अवसर पर निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने भी सिन्हा जी के कार्यो की तारीफ करते हुये बताया कि शासन और प्रशासन को किसी भी विकास और निर्माण कार्यो तथा योजनाओं की कोई जानकारी देने में महारत हासिल था वे बिना समय गंवाए अपना काम कर देते थे । प्रशासकीय कार्यो की समझ सिन्हा जी में बहुत अच्छा था। ईश्वर उनके इस जीवन को सफल बनाये यही कामना करता हूॅ। कार्यक्रम को कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, सुशील कुमार बाबर ने भी संबोधित कर सिन्हा जी के साथ कार्य की विस्मृति को याद किया। बिदाई कार्यक्रम में अधिकारियों कर्मचारियों की ओर से सिन्हा जी के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें उपहार भेंट कर उन्हें बिदाई दी गई। कार्यक्रम में भवन अधिकारी प्रकाशंचद थवानी, उपअभियंता राजकिशोर पालिया, ए0आर0 राहंगडाले, विश्वनाथ मिश्रा, आसमा डहरिया, भारती ठाकुर, भीमराव, विनोद मांझी, कर्मचारी राजकमल बोरकर, शरद रत्नाकर, मनोहर साहू, राजेन्द्र साहू, पूर्णिमा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव, नीलम कसार, चंद्रलेखा कसार, रवि मिश्रा, मनोज मनहरे, संतोष भट्ट, कोमल यादव, गणेशी यादव, विनित वर्मा, दशरथ सोनकर, गंगा यादव, रवि यादव सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

-रिसाली पहुंच श्रमिकों का मुंह मीठा कराया और की आत्मीय बातचीत, शाल वितरण कर किया सम्मान
-कहा सत्यमेव जयते के साथ श्रमेव जयते भी हमारा संदेश
-गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी पहुंचे, उन्होंने भी कराया श्रमवीरों का मुंह मीठा

दुर्ग / शौर्यपथ / रिसाली के श्रमवीरों के नये साल की पहली सुबह की मिठास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोली। सुबह-सुबह जब कामगार काम के लिए चावड़ी पहुंचे तो यहां अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बहुत उत्साहित हुए। फिर मुख्यमंत्री ने सभी का मुंह मीठा कराया, उन्हें शाल भेंट की और नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रमवीर हमारे हाथ हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से छत्तीसगढ़ को सृजित किया है। विकास की यह बुलंद इमारत जो दिखती है उसकी नींव भी श्रमवीरों ने तैयार की है और इमारत भी उन्होंने ही खड़ी की है। इसे अपने प्रयत्नों से और बुलंद करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए साल की सुबह की शुभ शुरुआत कैसे हो, मुझे लगा कि सबसे अच्छा यह होगा कि आपके बीच आऊं। आपसे बातचीत करूँ। यह सबसे अच्छी शुरुआत होगी नये साल के लिए मेरे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 कोरोना की वजह से बड़ी चुनौतियां लेकर आया। हमारे कई मजदूर भाई दूसरे राज्यों में फंस गए। हमने यह सुनिश्चित किया कि सभी मजदूरों तक सहायता पहुंचे। इसके लिए सभी राज्यों से समन्वय भी किया गया। इनकी वापसी के इंतजाम, फिर क्वारन्टीन करने के इंतजाम, यह बड़ा काम हुआ। मुझे इस बात की खुशी है कि केवल प्रदेश के ही नहीं, हमारी सीमा से दूसरे राज्यों में जा रहे श्रमिकों की भी हमने मदद की। उन्हें भोजन कराया और अपने शहर तक छोड़ने वाहन उपलब्ध कराए। मुझे खुशी है कि हम उनके पैरों के जख्मों पर मरहम लगा सके, उन्हें चरण पादुका पहना सके। उन्होंने कहा कि आपसे कोरोना काल में भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे और आपके सुखदुख में बराबरी से खड़े रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ही हमारी ताकत हैं आपकी भागीदारी से हम अपने प्रदेश के विकास की इबारत लिख रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं के माध्यम से श्रमिक कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं। किसान और श्रमिक की भागीदारी से ही विकास की नींव खड़ी होती है। इनके हितों का ध्यान रखना, इनके लिए आर्थिक तरक्की के अवसरों पर काम करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपके साथ इस तरह से किया गया निरंतर संवाद हमें ऊर्जा देता है। नए कार्य आरंभ करने नवाचार करने की शक्ति प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे ग्रंथों में लिखा है सत्यमेव जयते, हमारे बीएसपी में लिखा है श्रमेव जयते। देश के निर्माण में हमारे मजदूरों का हाथ है इसलिए आज सुबह की शुरुआत का निश्चय आपके साथ करने का लिया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चे भी अंग्रेजी पढ़ सकें, इसके लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल आरम्भ किये गए। अब तक 52 स्कूल आरम्भ किये गए हैं। इस साल 100 स्कूल आरम्भ किये जायेंगे। स्वास्थ्य सुविधा के लिए मोबाइल क्लीनिक, दाई दीदी क्लीनिक आरम्भ किये गए।
इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नए साल की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा श्रमवीरों के साथ करना बहुत शुभ है। उन्होंने कहा कि 2 साल में छत्तीसगढ़ में विकास के व्यापक कार्य हुए हैं। विकास का पैमाना हमारा सभी का समग्र विकास है। संस्कृति को सहेजना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में हम सब निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज पहला दिन श्रमवीरों के बीच बीताने का निश्चय किया, यह जानकर और मुख्यमंत्री को भिलाई में अपने बीच देखकर बहुत सुख हुआ।
श्रमिकों ने कहा कि नये साल की पहली सुबह आप हमारे बीच आये हैं। हम सबको बहुत अच्छा लगा। इस मौके पर भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही इस मौके पर पूर्व संभागायुक्त टीसी महावर, आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)