Google Analytics —— Meta Pixel
May 25, 2026
Hindi Hindi

दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा आज पटरी पर क्षेत्र में भ्रमण कर वहां की सुविधाएं और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया । उन्होंने धमधा नाका के पास से एफसीआई गोदाम लाइन से लेकर बोगदा पुल तक का निरीक्षण किया उन्होंने कहा पटरीपार के इस भाग में एफसीआई गोदाम के दीवारों पर छत्तीसगढ़ी कलाकृति गिरी जाए तथा उसके आगे कृषि उपज मंडी के सामने सड़क किनारे छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित प्रतिमाएं स्थापित कर सौंदर्यीकरण किया जाए । उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देशित कर कहा शहर में सौंदर्यीकरण के समान पटरी पार क्षेत्र में भी सुंदर छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति स्थापित कर इस भाग को सुंदर बनाने प्रस्ताव तैयार करें । निरीक्षण के दौरान सभापति राजेश यादव एल्डरमैन अजय गुप्ता , निगम अधिकारी सहायक अभियंता जगदीश केशरवानी व नागरिक गण उपस्थित थे ।

बेमेतरा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज 01 नवम्बर 2020 को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास मे राज्योत्सव का कार्यक्रम दो चरणों मे आयोजित किया गया, जिसके प्रथम चरण मे लोकसभा सांसद राहुल गांधी एवं द्वितीय चरण मे छ.ग. की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके वर्चुअल रुप से शामिल हुए। राज्य स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्गेश कुमार वर्मा जिला पंचायत के स्वान कक्ष मे वाईस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव के प्रथम चरण मे अपने जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे छ.ग. के लोगों को अवगत कराया, इस दौरान उन्होने आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना का शुभारंभ किया जिसके प्रथम चरण में 52 इंग्लिश मीडियम स्कूल राज्य में शुरू किए जा रहे हैं। आगामी शिक्षा सत्र से 100 और नये इंग्लिश मीडियम स्कूल ब्लॉक मुख्यालयों में खोले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में जन्मे स्वामी आत्मानंद की स्मृति को अक्षुण्य बनाए रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने उनके नाम से इंग्लिश मीडियम में राज्य के बच्चों को सहजता से शिक्षा उपलब्ध कराने की सराहनीय पहल की है। साथ ही मोबाईल हॉस्पिटल सह लेबोरेटरी, फोर्टिफाईड राईश वितरण योजना का भी शुभारंभ किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री बघेल ने इस कार्यक्रम मे जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित “छत्तीसगढ़ विचार माला” के विमोचन के साथ ही टुरिज्म रिसार्ट का लोकार्पण तथा राम वन-गमन पथ टुरिज्म सर्किट का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, संस्कार, संसाधनों को पुनर्जीवित करने के साथ ही नागरिकों के लिए सुलभ और सुचारू प्रशासन व्यवस्था लागू करने की पहल की है। यहां के जल, जंगल, जमीन को सहेज कर उसका लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचाने की शुरूआत कर दी गई है। वनवासियों को वन अधिकार पट्टे और तेंदू पत्ता बोनस के माध्यम से उनका अधिकार दिया गया है। बस्तर संभाग में वर्षों से लंबित बोधघाट बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना का काम आगे बढ़ा है। गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने के लिए सुराजी गांव योजना में नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी को सहेजने का काम किया जा रहा है। कर्ज माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने छत्तीसगढ़ में किसानों को संबल प्रदान किया है।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 18.38 लाख किसानों के खाते मे तीसरे किस्त की राशि का अंतरण किया गया, चावल मुद्रा योजना एवं चिकित्सा के क्षेत्र मे मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया गया इस योजना का लाभ छ.ग. के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के स्लम लोगों का मिलेगा, इसके अन्तर्गत कैम्प लगाकर एवं घर पहुँच सेवा देकर बीमार लोगों का और राज्य के 30 नगरीय स्लम एरिया मे मोबाईल हॉस्पिटल सह लेबोरेटरी की सहायता से इलाज किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छ.ग. के उद्योगों का जिक्र किया और इसके अन्तर्गत एथेनॉल प्लांट को किसानों के हित मे बताया। राज्योत्सव के दूसरे चरण मे राज्य अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने संदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धंातों के अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के मूलमंत्र पर चलकर सभी के सहयोग से पुरखों की कल्पना के अनुरूप राज्य का निर्माण और विकास करने का संकल्प दोहराया है।

महासमुंद / शौर्यपथ / जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 की धारा 21 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा ‘‘एक मुश्त निपटान’’ व्यवस्था के अंतर्गत उक्त अधिनियम की धारा 15 के प्रावधानानुसार कर, शास्ति एवं ब्याज की वसूली योग्य राशि में 30 सितम्बर 2020 तक छूट प्रदान किया गया था। लेकिन कोविड-19 महामारी से विषम परिस्थितियाॅ उत्पन्न होने के कारण राज्य सरकार द्वारा इस अवधि को 01 अक्टूबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक अस्थायी रूप से वृद्धि किया गया है। अब एक मुश्त निपटान’’ योजना का लाभ 31 मार्च 2021 तक ले सकते है । ‘‘एक मुश्त निपटान योजना’’ की समाप्ति के पश्चात्, शास्ति सहित पूर्ण राशि वसूल की जाएगी।
परिवहन विभाग द्वारा राज्य के उन सभी व्यावसायिक वाहन मालिकों को जिन्होंने लंबे समय से अपनी व्यवसायिक वाहनों पर कर शास्ति एवं ब्याज का भुगतान नहीं किया गया है, उन सभी कर दाताओं के लिए ‘‘एकमुश्त कर समाधान योजना’’ (वन टाईम सेटलमेंट स्कीम) लागू की गई थी । जिसकी मियाद अवधि 30 सितम्बर 2020 तक निर्धारित की गई थी । परिवहन विभाग एकमुश्त कर समाधान योजना में कर, शास्ति एवं ब्याज में छूट प्रदान की गई थी।

 

Rajshekhar Nair/Dhamtri Shorypath

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अभिनव पहल के रूप में जनहित में संयुक्त प्रयास के तौर पर ई-मेगा कैंप आज आयोजित किया गया है। आज सुबह 10.30 बजे इस शिविर का विधिवत उद्घाटन बिलासपुर स्थित उच्च न्यायालय से न्यायाधीश और कार्यपालक अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रशांत कुमार मिश्र द्वारा किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक साथ राज्य के 23 जिले और 64 तहसील इस शिविर से जुड़े रहे। इस मौके पर न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्रा ने कहा कि कोविड 19 के संकटकाल में डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने का प्रयास है। परिणामस्वरूप आज की तिथि में राज्य भर के 4,40,337 लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजान्तर्गत 111 करोड़ रुपए का लाभ इस शिविर के जरिए पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि पूरे नवंबर माह में यह अभियान चलाया जाएगा, जिससे कि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच कर उन्हें लाभ पहुंचाया जा सके। इस मौके पर उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को विभागीय योजनाओं सम्बन्धी कोई शिकायत है, तो राज्य विधिक सेवा के टोल फ्री नंबर 15100 में शिकायत कर सकता है। प्रयास रहेगा कि उनकी शिकायत को जल्द से जल्द जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से सम्बन्धित विभाग तक पहुंचा कर हितग्राही को लाभान्वित किया जाए।
उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए न्यायाधीश श्री प्रशांत कुमार मिश्रा ने यह भी बताया कि आज राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनचेतना यू-ट्यूब चैनल पर मूक-बधिर हितग्राहियों के लिए सद्भावना जागरूकता श्रृंखला लाॅंच की गई है। उम्मीद है कि इससे मूक-बधिर हितग्राहियों को विधिक सेवा सम्बन्धी जानकारी मिलने में आसानी होगी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि न्याय की परिभाषा केवल न्यायालय में मिलने वाले न्याय तक सीमित नहीं, वरन् आर्थिक सामाजिक न्याय भी इसमें समाहित है। इसके मद्देनजर न्यायाधीश श्री मिश्रा ने उम्मीद की कि संविधान की मूल भावना को जिंदा रख हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाने सभी मिलजुलकर कार्य करेंगे।
उद्घाटन सत्र के मौके पर अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, उच्च न्यायालय कम्प्यूटराईजेशन कमेटी श्री मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड 19 संक्रमणकाल में अंतिम छोर के व्यक्ति तक विधिक सेवा तथा विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने यह ई-मेगा शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब जनसेवक हैं, जिनका मूल कार्य जनता की सेवा है, अतः सामूहिक प्रयास से लोगों को लाभ पहुंचाने का उद्देश्य है। उन्होंने अपने वक्तव्य में न्याय की परिभाषा से सबको अवगत कराया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति श्री गौतम भादुड़ी ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार मिश्रा का साधुवाद करते हुए कहा कि कोविड 19 के संक्रमणकाल में डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए राज्य में एक साथ ई मेगा कैंप के जरिए शासन की कल्याणकारी योजनाओं तथा विधिक सेवाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने सबका आह्वाहन किया कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक शिविर का लाभ पहुंचे, इसके लिए सभी प्रभावी तरीके से काम करें। ज्ञात हो कि उद्घाटन सत्र के मौके पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के जनचेतना यूट्यूब चैनल पर सदभावना विधिक जागरूकता श्रृंखला को अतिथियों द्वारा लाॅंच किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार विजिलेंस/इन्चार्ज रजिस्ट्रार जनरल श्री दीपक कुमार तिवारी ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सिद्धार्थ अग्रवाल द्वारा किया गया।
उद्घाटन सत्र के बाद जिला स्तर पर ई मेगा कैंप को संबोधित करते हुए जिला और सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार ने एन.आई.सी. के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल से ई मेगा कैंप में ब्लॉक से जुड़े अधिकारी और हितग्राहियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश में जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा प्रशासन के संयुक्त प्रयास से यह ई मेगा शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने इस मौके पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी वीसी के माध्यम से दी।
कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने इस मौके पर अपने उद्बोधन में बताया कि न्याय की अवधारणा वृहद है, केवल न्यायालय से मिले न्याय तक यह सीमित नहीं है। न्यायालय के अलावा विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ पहुंचाना भी सम्मिलित है। विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत अगले एक माह तक लगातार लोगों को जागरूक करते हुए विभागीय योजनाओं के प्रति ना केवल जागरूक किया जाए, बल्कि उन्हें अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने ब्लॉक से जुड़े सभी अधिकारियों को इसके लिए काम करते रहने कहा है। उन्होंने बताया कि वे हर समय-सीमा की बैठक में इसकी समीक्षा भी करते रहेंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन विधिक सेवा तथा जनकल्याणकारी सम्बन्धी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरा सहयोग करेगा।
इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी, वनमण्डलाधिकारी श्री अमिताभ बाजपेई ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वीडियो काॅन्फ्रेंस में ई-मेगा कैम्प से जुड़े नगर निगम आयुक्त, श्रम, आदिवासी विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग ने भी विभागीय योजनाओं से शिविर में लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर सभी ब्लॉक से जुड़े 25-25 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से लाभान्वित किया गया। कलेक्टर श्री मौर्य ने धमतरी ब्लॉक, जिला एवं सत्र न्यायधीश ने कुरूद, पुलिस अधीक्षक ने नगरी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने मगरलोड के हितग्राहियों के नाम का वाचन किया। ज्ञात हो कि आज इस ई-मेगा शिविर में जिले के चार हजार से अधिक हितग्राहियों को एक करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक का आर्थिक लाभ पहुंचाया गया। इसके अलावा आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु पंजीयन, भवन अनुज्ञा, सम्पत्ति कर प्रमाण पत्र, सम्पत्ति नामांतरण, विवाह पंजीयन, नल कनेक्शन, राशनकार्ड इत्यादि का भी वितरण किया गया। जिला स्तर पर आयोजित ई-मेगा कैम्प के कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सतीश कुमार खाखा ने किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे।

दुर्ग / शौर्यपथ / ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने पहुंचे जिला प्रशासन निगम प्रशासन और पुलिस बल के अधिकारियों को निवासियों ने दीपावली तक यहां रहने की सहमति मांगी । निगम आयुक्त इंदजीत बर्मन ने छठ पूजा को ध्यान में रखते हुये मानवीय संवेदनाओं को देखते हुये निवासियों से लिखित में मांग पत्र लिए कि वे हर हाल में दीपावली त्यौहार के बाद लगभग 20 /21 तारीख तक जगह खाली कर देंगे । निवासियों ने आयुक्त के निर्देशानुसार लिखित में आवेदन दिए जिसके आधार पर जिला प्रशासन और निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को आज रोक दिया ।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं स्वीकृति के तहत सौंदर्यीकरण कार्य के लिए ठगड़ा बांध बस्ती के 270 निवासियों को बोरसी स्थित गैलेक्सी प्रधानमंत्री आवास में आवास आवंटित करने के बाद आज ठगड़ा बांध बस्ती खाली करने जिला प्रशासन निगम प्रशासन पद्मनाभपुर पुलिस चौकी के अधिकारी ठगड़ाबांध पहुंचे थे । निगम का तोड़ूदस्ता द्वारा केवल दो अतिक्रमण ही तोड़ पाया था कि उपस्थित निवासियों ने दीपावली तक यहां रहने की मांग किये । निगमायुक्त ने लिखित आवेदन लेकर उन्हें दीपावली के बाद 20 तारीख तक जगह खाली करने के निर्देश दिए हैं इस संबंध में आयुक्त श्री बर्मन ने बताया कि राज्य शासन के द्वारा ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरणकरण की स्वीकृति प्रदान की गई है विकास कार्य और सौंदर्यीकरणकरण के लिए राशि भी दी जा चुकी है ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण के लिए बांध में निवास करने वाले लगभग 300 परिवारों में से 270 परिवारों को बोरसी स्थित प्रधानमंत्री आवास आवंटन किया जा चुका है ।
चूंकि दीपावली का त्यौहार अगले माह में मनाया जाएगा इसके बाद छठ पूजा मनाया जाता है निवासियों की मांग है कि छठ पूजा के बाद वे स्वतः कब्जा खाली कर हम प्रधानमंत्री आवास में चले जाएगें । आयुक्त महोदय ने हितग्राहियों को 22 नवंबर तक का समय जगह खाली करने दिया है । यदि कब्जा खाली नहीं किया जाएगा तो 23 नवंबर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी । बेदखली कार्यवाही के बाद किसी भी हितग्राही के द्वारा मकान का दावा करने पर नगर निगम ने आवाज देने बाद नहीं रहेगा । उन्होंने बताया ठगड़ा बांध क्षेत्र में 235 झोपड़िया है जहां 348 परिवार निवासरत जिसमें से 270 परिवारों को आवास का आवंटन किया जा चुका है । अब यदि ठगड़ा बांध के हितग्राही छठ पूजा के बाद 22 तारीख तक जगह खाली नहीं करते हैं तो 23 नवंबर से बेदखली की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। । उन्होंने बताया ठगड़ा बांध के लगभग 81 हितग्राहियों ने अब तक आवास के लिए आवेदन जमा नहीं किया है । बेदखली की कार्रवाई सभी के खिलाफ चलेगा ।
कार्यवाही के दौरान तहसीलदार पार्वती पटेल, कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, सहायक अभियंता जितेंद्र सुमैया, भवन अधिकारी प्रकाशचंद भवानी सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान उप अभियंता राजकिशोर पा लिया विनोद मांझी आरके जैन ब्रेन ठाकुर शिव शर्मा के अलावा पदमनाभपुर पुलिस थाना केे प्रभारी उपस्थित थे ।

Dhamtari/Shorypath/राजशेखर नायर

आदि शक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट के अध्यक्ष ,मप्र/छःग शासन पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा आदिवासी समाज के संरक्षक श्री माधव सिंह ध्रुव का आकस्मिक निधन 22 अक्टूबर को हो गया ।
आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम गृह ग्राम सिरसिदा में रखा गया है। शोक श्रद्धांजलि हेतु शोकाकुल परिवार की ओर से स्वर्गीय ध्रुव के मृत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु शोक संदेश प्रेषित किए गए हैं। 1 अक्टूबर 1952 को जन्मे स्वर्गीय ध्रुव अविभाजित मध्यप्रदेश में 1977 में सिहावा विधान सभाक्षेत्र का विधायक निर्वाचित होकर संसदीय सचिव के रूप में सोंढुर बांध का नीव रखकर क्षेत्र के किसानों में आर्थिक रूप से समृद्धि लाने वाले विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं ।स्वर्गीय ध्रुव जी 1989 1993 एवं 1998 में लगातार विधायक चुनकर 1993 में दिग्विजय सिंह मंत्रिमंडल में पंचायत व जल संसाधन मंत्री के रूप में कार्य किए हैं सन 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद स्व अजीत जोगी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में आदिम जाति कल्याण मंत्री का दायित्व बखूबी निभाए हैं ।बेदाग छवि के स्वर्गीय ध्रुव को श्रद्धांजलि देने हेतु सिहावा क्षेत्र सहित धमतरी जिला एवं संपूर्ण छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से सामाजिक जन एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे

Rajshekhar Nair/Shorypath

हजरत मोहम्मद पैगम्बर के जन्मदिवस को मुस्लिम समाज के बन्धुओ ने ईद मिलादुन्नबी के रूप में पूरे जश्न के साथ मनाया।इस अवसर पर जहां एक ओर सामाजिक जनों ने पैगम्बर को याद कर विशाल जुलूस निकाला वही पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजा कर एक दूसरे को बधाई दी।

सुबह नूरी मस्जिद से एक विशाल जुलूस निकली जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बस स्टैंड,तहसील कार्यालय के सामने से होते हुए वापस मस्जिद पर पहुँची।जुलूस में एक ओर सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा जा रहा था वहीं कौमी एकता के नारों से सारा गगन गुंजायमान हो रहा था।
मस्जिद में परचम पोसाई शाही इमाम मो असलम के हाथों की गई व अमन व चैन की दुआ मांगी गई।पूरे विश्व मे कोरोना की महामारी जल्द समाप्त हो इसके लिए दुआ मांगी गई।
इसके बाद बच्चो को इनाम वितरण का प्रोग्राम रखा गया जहां परीक्षा में 11 से 18 वर्ष में प्रथम आने वाले सबीहा फिरदौस,द्वितीय आयेशा परवीन व तृतीय शोएब रजा व 3 से 10 वर्ष में प्रथम अयान खान,द्वितीय जरीन शेख,तृतीय तहसीन खान को पुरुष्कार से नवाजा गया इसके अलावा सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरुष्कार से नवाजा गया। विगत तीन दिनों से विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन मस्जिद में होता रहा और आज ईद की खुशियां पूरे नगरी नगर में बिखर रही थी।
कौमी एकता की मिशाल पेश की युवाओं व सामाजिक जनों ने
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर कौमी एकता की मिशाल देखते ही बनते थी।बजरंग चौक में स्थित बजरंग मंदिर को भी मुस्लिम समाज के द्वारा प्रकाश झालरों से सजा कर धार्मिक एकता का परिचय दिया वही पूरे नगर की आकर्षक सजावट देखते ही बनती थी।जुलूस में भी धर्मिक एकता के नारे लोगो को आकर्षित कर रहे थे
मो इमरान खान,सर्फ़राजुद्दीन रिजवी,शेख सलीम, फरीद खान,वहीद खान,जमीर अली,सलीम मेमन,फारुख लोहानी,अब्दुल रब,हनीफ मेमन,अब्दुल जब्बार, असलम खिलची,इदरीश मेमन,हाजी अब्दुल वाहब, हाजी अब्दुल जब्बार,हासम मेमन,आसिफ खान,शेख इमरान,निसार अहमद,अनवर रजा,अहमद रजा गुड्डू,हाफिज मंजूर आलम,इस्माइल भाई, हाजी असलम,नासिर अहमद,कलीम भाई,साबिर भाई,हाजी वहजुद्दीन, इरशाद खान,एस बी मिर्जा,सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन मौजूद थे।

पहुंच विहीन शासकीय भवनों, हाट बाजार और मेला स्थल तक बनायी जा रही हैं मुख्यमंत्री सुगम सड़क
बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने ई-श्रेणी के तहत पंजीयन और 50 लाख रूपए तक के ठेके की व्यवस्था
प्रदेश में शीघ्र लागू होगी धरसा विकास योजना


रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के गांव-गांव तक सड़क सम्पर्क को मजबूत और आवागमन को सुगम बनाने सड़क और पुलों के कामों के लिए पिछले दो साल में तेजी आयी है। राज्य सरकार ने इस दौरान 13 हजार 230 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें सड़क और पुलों और उनके मरम्मत के 4 हजार 50 काम शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश के पहुंच विहीन सभी शासकीय भवनों-स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी, अस्पताल, धान संग्रहण केन्द्र, सार्वजनिक उपयोग के हाट बाजार, मेला स्थलों आदि को पक्के मार्ग से मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए 19 जून 2020 को मुख्यमंत्री बघेल द्वारा मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना प्रारंभ की गई है।
राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश के बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ई-श्रेणी के तहत पंजीयन कराने की योजना भी लागू की गई है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा धरसा विकास योजना शीघ्र लागू करने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत गांव के कच्चे रास्तों (धरसों) को पक्का किया जाएगा ताकि ग्रामीण एवं मवेशी बरसात सहित सभी मौसम में सुगमता से आवाजाही कर सके।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में सड़कों और पुलों के 4050 कार्याें के लिए 13 हजार 230 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें वित्तीय वर्ष 2019-20 में 839 कार्याें के लिए 2648 करोड़ 36 लाख रूपए और वित्तीय वर्ष 2020-21 में 274 कार्याें के लिए 1930 करोड़ 37 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम (सीजीआरडीसी) के तहत 768 कार्याें के लिए 8 हजार 400 करोड़ और मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 2 हजार 169 कार्याें के लिए 252 करोड़ रूपए शामिल है।
लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में सुगम आवागमन के लिए गुणवत्तापूर्ण सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी पुरानी सड़कों का रख-रखाव एवं नवीनकरण, सड़कों का दोहरीकरण तथा गुणवत्ता के साथ नए सड़कों और पुलों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने और स्थानीय संसाधनों के समुचित उपयोग के लिए अब निर्माण कार्याें के लिए 50 लाख के ठेके युवाओं को प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए विभाग द्वारा वर्तमान में लागू एकीकृत पंजीयन प्रणाली के अंतर्गत श्रेणी ‘अ‘ ‘ब‘ ‘स‘ ‘द‘ के बाद नई श्रेणी ई को जोड़ गया है।

दुर्ग / शौर्यपथ / नशीली सिरफ व टेबलेट सहित 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्धारा मेडिकल दुकान की आड़ में लोगो को प्रतिबंधित नशीली पदार्थ, परोसते थे। दुर्ग पुलिस ने लगभग 1 लाख का माल बरामद किया है।
जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी रोहित झा ने बताया कि दुर्ग पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में व सीएसपी दुर्ग विवेक शुक्ला व प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा के द्वारा अवैध मादक पदार्थों के व्यापारियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चौकी पद्मनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत केलाबाड़ी दुर्ग में आरोपी एजाज अहमद 29 साल को नशीली दवाई विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 136 सीसी 3X कोरेक्स कफ सिरप इसकी कीमत 20400 है एवं नगदी 2050 जप्त किया गया इसी प्रकार थाना दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत सूचना मिली कि आरोपी मनीष वर्मा द्वारा अपने घर के सामने नशीली दवाइयां बेच रहा है। जिसको तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 46 नग रेक्समास सिरप कीमत 5220 जप्त किया गया।
इसी कड़ी में थाना नेवई के अंतर्गत रेड की कार्रवाई कर अनिल सिंह उम्र 40 वर्ष को कृतिका मेडिकल में प्रतिबंधित मादक औषधि विक्रय करते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाई कोडीन युक्त सीरप पकड़ी गई। सहित विभिन्न कार की नशीली दवाइयों को पकड़ा गया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में मुख्य रूप से नेवई थाना प्रभारी भावेश साव, उप निरीक्षक नरेश सर्वा, चौकी प्रभारी पदमनाभपुर, उप निरीक्षक पवन देवांगन निरीक्षक भुनेश्वर यादव प्रधान आरक्षक लेखपाल साहू आरक्षक शरद सिंह, देवेंद्र कमलेश यादव, ललित साहू जावेद खान, प्रदीप ठाकुर, धीरेंद्र यादव , आशीष साहू राहुल दुबे एवं ड्रग इंस्पेक्टर आस्था वर्मा व पितांबर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)