Google Analytics —— Meta Pixel
June 02, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

अयोध्या / शौर्यपथ / अयोध्या में आगामी 5 अगस्त को राम मंदिर के लिए भूमि पूजन होने वाला है। इस भूमि पूजन के भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत करीब 200 लोग शामिल होंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम के दो दिन पहले सोमवार को भगवा रंग का एक निमंत्रण कार्ड का अनावरण किया गया। इस निमंत्रण कार्ड में पीएम मोदी के अलावा केवल तीन लोगों का नाम है, जोकि मेहमानों की सूची में की गई छंटनी का संकेत है।
भूमि पूजन कार्यक्रम के निमंत्रण कार्ड में पीएम मोदी अलावा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ का नाम दिखाई दे रहा है। निमंत्रण कार्ड में इन नामों के अलावा भगवान राम की तस्वीर भी है। जानकारी के अनुसार सिर्फ 150 लोगों निमंत्रण भेजा जा रहा है। कोविड संकट के चलते इस कार्यक्रम में सिमित संख्या में ही लोग बुलाए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार स्टेज पर भी सिर्फ पांच लोगों के बैठने का ही इंतजाम किया जाएगा। जिसमें पीएम मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और महंत नृत्य गोपालदास शामिल होंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी 5 अगस्त को अयोध्या में पौने तीन घंटे रुकेंगे।

पीएम के संभावित कार्यक्रम के मुताबिक वह 5 अगस्त को विशेष विमान से सुबह 10:35 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए केएस साकेत पीजी कालेज ग्रांउड (अयोध्या) पहुंचेंगे। साकेत पीजी कालेज से वह सीधे हनुमानगढ़ी जाएंगे। वहां से वह 12 बजे श्रीराम जन्मभूमि जाएंगे। वहां वह पूजा व रामलला विराजमान के दर्शन करेंगे। यहां पर वह पारिजात का पौधा रोपेंगे।
इसके बाद पीएम मोदी भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह सार्वजनिक सभा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह अयोध्या से पहले लखनऊ जाएंगे और सवा तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

जयपुर / शौर्यपथ / राजस्थान में कोरोना वायरस विकराल रूप ले चुका है और अब तक करीब 44500 केस मिल चुके हैं, जिनमें से एक्टिव केस करीब साढ़े 12 हजार हैं। जबकि कोरोना से अब तक 700 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया है। मगर राजस्थान की सरकार इस वक्त बाड़े में बंद है।


कहा तो यह जा रहा था कि बाड़े में भी सरकारी काम होंगे। मगर हकीकत इसके उलट है। जन प्रतिनिधि इस मुश्किल घड़ी में होटल में बैठे हैं। कोरोना के कारण लोगों के घर पर कोई जश्न नहीं हो रहा है तो दूसरी ओर जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में विधायक जन्मदिन पर केक काट रहे हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
शनिवार को विधायक भरोसी लाल जाटव का जन्मदिन था। होटल सूर्यगढ़ में केक काटा गया और सभी ने भरोसी लाल जाटव को बधाई दी। लेकिन, इसके बाद जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उन्हें लोगों के अलग-अलग कमेंट का सामना करना पड़ा।
बता दें कि राजस्थान की सरकार 13 जुलाई से बाड़े में बंद है। पहले जयपुर की होटल फेयरमाउंट और अब नया ठिकाना जैसलमेर का होटल सूर्यगढ़ हो चुका है। ऐसे में कई बार विधायकों की खेलते, नाचते-गाते और नाश्ते की वीडियो या फोटो वायरल हुई तो लोगों ने जमकर इन नेताओं को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग निगम में 20 सालो तक सत्ता भाजपा के हाँथ में रही और इन 20 सालो में कांग्रेस ने विपक्ष की भूमिका निभाई . विपक्ष की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस के कई पार्षद सत्ता पक्ष को पानी पी पी कर आरोप लगाते रहे की सत्ता पक्ष निगम के कार्यो में मनमानी कर रहे है और अपने मनपसंद ठेकेदारों को कार्य दे रहे है . कांग्रेस के लगातार आरोप से जनता भी भाजपा शासन के भ्रष्टाचार से रूबरू हुई और 20 सालो बाद कांग्रेस को दुर्ग की जनता ने मौका दिया की सत्ता संभाले और भ्रष्टाचार का खात्मा करे .
कांग्रेस के महापौर निगम के कार्यो की प्रणाली के लिए नए थे और इस लिए संतुलन बनाते हुए निगम के सबसे महत्तवपूर्ण प्रभार का पद अब्दुल गनी को दिया गया . वर्तमान में अब्दुल गनी के पास निगम का सबसे महत्त्वपूर्ण प्रभार पीडब्ल्यूडी का प्रभार है . प्रभार मिलने पर शहर की जनता को लगा कि अब्दुल गनी जैसा वरिष्ट पार्षद को ये प्रभार मिलने से निगम के कार्यो में तेजी के साथ पारदर्शिता भी आएगी और शायद इसी मंशा के तहत नव नियुक्त महापौर बाकलीवाल ने निगम का महत्तवपूर्ण प्रभार वार्षित कांग्रेसी नेता और पार्षद मदन जैन की अपेक्षा अब्दुल गनी को जिम्मेदारी दी ताकि निगम की इस महतवपूर्ण प्रभार में कार्य की निष्पक्षता और पारदर्शिता एक मिसाल बन कर आम जनता की नजर के सामने पेश हो सके . प्रचार के दौरान अब्दुल गनी ने भी निष्पक्षता का ईमानदारी का राग अपनाया था किन्तु पद मिलते ही और नयी सर्कार को सत्ता संभाले 6-7 महीने होते ही पीडब्ल्यूडी की सारी पारदर्शिता धरी की धरी रह गयी . निगम के काय अब बिना टेंडर के ही मनपसंद ठेकेदार को दिए जाने लगे और अति का परिणाम तो देखिये की कार्य पुर्णत: की ओर है और अब टेंडर निकल रहे है . सारी जानकारी एक स्थानीय समाचार पत्र में मय प्रमाण भी प्रकाशित हो गयी .
अगर स्थानीय समाचार की माने तो पीडब्ल्यूडी प्रभारी का कथन ये स्पष्ट दर्शाता है कि सत्ता और पद ही महत्तवपूर्ण है भष्र्टाचार तो निरंतर चलता ही रहेगा . किसी भी कार्य में भ्रष्टाचार बिना लें दें के नहीं होता है जहा भ्रष्टाचार है वहा लें दें है ये सर्व विदित है . क्या इसी भ्रष्टाचार के लिए शहर और वार्ड की जनता से चुनावी वादा किया गया था ?
आयुक्त का कार्य के प्रति गंभीरता क्या दिखावा मात्र ...
निगम आयुक्त बर्मन को दुर्ग निगम की सत्ता संभाले एक साल पूर्ण हो चुके है . सयुक्त कलेक्टर स्तर के अदिकारी इन्द्रजीत बर्मन को निगम के कार्य को समझने में ज्यादा समय नही लगा किन्तु निगम के कुछ अदिकारियो पर कार्यवाही में आज भी निगम आयुक मौन ही रहते है . निगम आयुक्त का अप्रत्यक्ष हाँथ सबसे ज्यादा प्रभारी ईई मोहन पूरी गोस्वामी और सब इंजिनियर भीम राव पर है ऐसा कुछ मामलो से प्रतीत होता है ऐसे ही कुछ मामले ...
1. माह नवम्बर दिसंबर 2019 में निगम प्रशासन द्वारा 5 लाख के डिवाइडर पोताई का था जिसे बिना टेंडर कर दिया गया और कार्य की जिम्मेदारी मोहनपुरी गोस्वामी के उपर थी जबकि डिवाईडर के संधारण का कार्य जिला पीडब्ल्यूडी विभाग का था क्योकि निर्माण भी इन्ही के द्वारा था टूटे फूटे डिवाईडर पर निगम प्रशासन के 5 लाख बर्बाद होने के बाद जिला पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा संधारण किया गया और इस तरह खस्ताहाल निगाम्के 5 लाख बर्बाद हुए .
2. राशन वितरण में भी स्तरहीन सामन के वितरण में जाँच की बात होती रही किन्तु सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा वही आयुक्त निवास में फर्जी दस्तावेजो के सहारे लाखो के निर्माण कार्य में भीम राव के हाँथ होने के बाद भी निगम आयुक्त मौन रहे वही वर्तमान में अमृत मिशन के कार्य में भरपूर मिलावट की सम्पूर्ण जानकारी होने के बाद भी निगम आयुक्त का मौन रहना कई सवालों को जन्म देता है .

क्या महापौर मामले को संज्ञान में लेकर पीडब्ल्यूडी प्रभारी से चर्चा करेंगे या प्रभार में बदलाव कर जनता को स्वकक्ष सरकार देंगे ....
महापौर बाकलीवाल निगम की सत्ता में पहली बार पहुंचे है किन्तु विगत 7 महीने से निगम के कार्यो में रूचि लेकर जनहित के कई फैसले किये है , गौठान के कार्य में तेजी लाकर जमीनी स्तर पर चालु किया है , बारिश के पहले नालो की सफाई और अमृत मिशन के कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया , कोरोना काल में शहर वासियों के साथ खड़े नजर आये , कोरोना संक्रमण आपदा में भी आम जनता से रूबरू होकर परेशानियों को समझने और हल करने की कोशिश की . क्या निगम में पीडब्ल्यूडी विभाग में हो रही धांधली को भी नवनियुक्त महापौर संज्ञान में लेकर प्रभारी अब्दुल गनी से चर्चा कर दोषियों पर कार्यवाही की अनुशंषा करेंगे या फिर प्रभार में बदलाव कर एक साफ़ सुथरी सत्ता देंगे ?

जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधि पर होनी चाहिए कार्यवाही - मदन जैन
निगम के सबसे वरिष्ठ पार्षद मदन जैन का इस सारे मामले पर कहना है कि इस तरह के कार्य से कांग्रेस की और महापौर बाकलीवाल की छवि धूमिल हो रही है साथ ही दुर्ग के विधायक पर भी आरोप लग रहे है जो कि दुर्ग कांग्रेस के साथ प्रदेश सरकार की छवि को भी धूमिल करती है . बिना टेंडर के व फर्जी दस्तावेजो के सहारे किये गए निर्माण के कार्यो में संलिप्त अधिकारियो पर व इन अधिकारियों को कार्य के लिए निर्देशित करने वाले जनप्रतिनिधियों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए . प्रदेश में 15 साल और निगम में 20 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस को जनहित के मुद्दों पर और कार्यो पर भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि महापौर बाकलीवाल और विधायक वोरा पर किसी को भी ऊँगली उठाने का मौका ना मिले .

मुख्यमंत्री बघेल ने राज्यपाल सुश्री उइके की राखी मिलने पर कहा: आपने मुझे स्नेह, आर्शीवाद और राखी भेजकर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता और सम्मान का विषय
मुख्यमंत्री ने बहन सुश्री उइके को पत्र के साथ उपहार में भेजी साड़ी(लुगरा)

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर भेजी गई राखी मिलने पर प्रसन्नता प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि रक्षाबंधन और भुजलिया पर्व के अवसर पर आपने मुझे स्नेह, आर्शीवाद तथा राखी भेजकर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता तथा सम्मान का विषय है। श्री बघेल ने बहन सुश्री उइके को रक्षाबंधन पर्व की परंपरा अनुरूप भाई की तरफ से शुभकामनाओं सहित उन्हें नगद राशि और साड़ी उपहार में भेजी है।
      मुख्यमंत्री बघेल ने बहन सुश्री उइके को लिखे पत्र में कहा है कि रक्षाबंधन का यह पर्व हमारे पारिवारिक संबंधों को नए शिखर पर पहुंचाने का माध्यम बना है। आपका संरक्षण मेरे और राज्य के लिए सौभाग्य का विषय है। मुख्यमंत्री के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने, कोरोना महामारी से निपटने और प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के लिए आपने मेरा जो उत्साहवर्धन किया है, उसके लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूूंगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह पावन पर्व हमारी महान संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक भी है, जो बहनों के प्रति भाईयों के संकल्पों को सुदृढ़ बनाता है। आपने उत्तरदायित्वों के प्रति सजग करते हुए मुझे जो शुभकामनाएं प्रेषित की है, उसके लिए मैं कृतज्ञता व्यक्त करता हॅू तथा आपको विश्वास दिलाता हॅू कि आपकी भावनाओं के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा तथा परिश्रम से करूंगा।

वन नेशन वन कार्ड में छत्तीसगढ़ को न शामिल किया जाना मोदी सरकार का छग विरोधी रवैय्या- कांग्रेस
गरीब मजदूर कल्याण अभियान के बाद दूसरी केंद्रीय योजना जिसमे छग की अनदेखी की गई

रायपुर / शौर्यपथ / वन नेशन वन कार्ड योजना के दूसरे चरण में भी छत्तीसगढ़ को नही शामिल किए जाने पर कांग्रेस ने इसे केंद्र का राज्य के प्रति सौतेला रवैय्या बताया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार लगातार राज्य के हितों के साथ अनदेखी कर रही है ।इसके पहले प्रवासी मजदूरों के रोजगार के लिए शुरु की गई योजना गरीब कल्याण रोजगार अभियान में भी छत्तीसगढ़ को शामिल नही किया गया था । वन नेशन वन कार्ड योजना का लाभ राज्य के उन गरीब प्रवासी मजदूरों को मिलता जो रोजी रोटी की तलाश में अपने राज्य से दूसरे राज्यो को जाते है या वे मजदूर जो रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य गए थे उन्होंने अपना राशन कार्ड भी नही बनवा लिया था कोरोना के समय अपने मूल राज्य वापस आ गए है उनको भी वन नेशन वन कार्ड के तहत राशन लेने में परेशानी नही होती ।दुर्भाग्य से भरतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ विरोधी रवैय्ये का खामियाजा गरीब मजदूरों को उठाना पड़ेगा।
कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य के भाजपा नेताओं से पूछा कि अपने केंद्र सरकार की छत्तीसगढ़ विरोधी रवैय्ये के खिलाफ उन सब की बोलती क्यो बन्द है ?रमन सिंह ,रामविचार नेताम ,सरोज पांडेय सहित भाजपा के लोकसभा के 9 सांसदों से राज्य की जनता जानना चाहती है छत्तीसगढ़ के हितों के लिए वे लोग मोदी सरकार से पैरवी करने में डरते क्यो है ?भाजपा नेता बताये गरीब कल्याण रोजगार अभियान में छत्तीसगढ़ को शामिल करने उन्होंने क्या पहल किया ? भाजपा नेताओं के लिए दलीय प्रतिबद्धता राज्य के हितों से ऊपर हो गयी देश के 24 राज्य वन नेशन वन कार्ड में शामिल किये गए छत्तीसगढ़ नही इस पर भाजपा के सांसद केंद्र पर दबाव क्यो नही बनाते ? चुनाव उन्होंने भले भरतीय जनता पार्टी की टिकिट पर लड़ा है लेकिन वोट तो राज्य की जनता ने दिया है ।जनता ने क्या इन भाजपा के सांसदों को सिर्फ वेतन भत्ते और सुविधाओं की मौज लेने संसद सदस्य बना कर दिल्ली भेजा है ।जब छत्तीसगढ़ के किसानों के धान की 2500 में खरीदी की बात आई थी तब भी भाजपा के सांसदों ने राज्य के किसानों का साथ देने के बजाय मोदी सरकार के किसान विरोधी रवैय्ये का समर्थन किया था ।आज भी सारे लोग राज्य के साथ लगातार हो रहे अन्याय पर आंख बंद किये हुए है।

दुर्ग / शौर्यपथ / युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तेखन सिन्हा के पास औद्योगिक क्षेत्र के व्यवसायियों द्वारा शिकायत मिला कि क्षेत्र में अमृत मिशन के अंतर्गत खोदे गए सड़क को विगत 8 माह से नहीं भरा गया है। तेखन सिन्हा और उनकी टीम ने शिकायत स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय पीड़ितों के साथ मिलकर गड्ढों को मुराम डालकर बराबर किया गया।
ज्ञात हो कि निगम छेत्र में पाइप लाईन बिछाया जा रहा है । पाईप बिछाने के पश्चात लाइन चेक करने के पशचात् गड्डो को भर कर वास्तविक स्थिति में लाने का काम भी ठेकेदार का है
प्रदीप सिंह, आद्योगिक नगर वार्ड न. 17 का निवासी हैं जो स्थानीय जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता से आहत होकर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेखन सिन्हा से शिकायत किये । प्रदीप सिंह ने बताया कि इन गड्ढों के कारण कई बार दुर्घटना हो चुके हैं मौके पर पहुच कर पूरे औद्योगिक नगर का भ्रमण कर सभी गड्डो को देखा निरीक्षण करने वालो में औद्योगिक नगर के पूर्व पार्षद दिलीप साहू, प्रदीप सिंह, कीर्तन साहू, कन्हैया देवांगन, करण निषाद, वीरू साहू, अशोक निषाद, उपस्थित थे ।

बालोद / शौर्यपथ / जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उचित मूल्य की दुकानों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में दिए गए निर्देशानुसार नगर पालिका बालोद क्षेत्र के अंतर्गत संचालित 04 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद बालोद से प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि प्राप्त प्रस्ताव अनुसार नगर पालिका परिषद बालोद क्षेत्र में वर्तमान में संचालित 04 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के अतिरिक्त 06 नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकानें संचालित किया जाना है, जिसमें प्रस्तावित नवीन उचित मूल्य की दुकान-01 में वार्ड क्रमंाक 03 एवं 04 तथा 567 राशनकार्ड शामिल है। इसी प्रकार दुकान-02 में वार्ड क्रमंाक 08 एवं 09 तथा 526 राशनकार्ड, दुकान-03 में वार्ड क्रमंाक 10 एवं 12 तथा 568 राशनकार्ड, दुकान-04 में वार्ड क्रमंाक 13 एवं 14 तथा 642 राशनकार्ड, दुकान-05 में वार्ड क्रमंाक 18 एवं 19 तथा 590 राशनकार्ड और दुकान-06 में वार्ड क्रमंाक 16 तथा 412 राशनकार्ड शामिल है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एजेंसियों से उपरोक्त दुकानों के संचालन हेतु आवेदन शर्तों के अधीन कार्यालय जिला खाद्य अधिकारी, कलेक्टोरेट (खाद्य शाखा) बालोद में दस दिनों के भीतर कार्यालयीन समय में मंगाए गए है। उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है।

नवागढ़ / शौर्यपथ / रविवार को भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ मण्डल कार्यकारणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रथम बैठक आयोजित की गई। जिसमें नवागढ़ मण्डल के पदाधिकारी शोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करते हुए उपस्थित रहे। पहली बैठक के चलते भगवान गणेश का पूजन किया आरंभ गया।
मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि सामने बड़ी चुनौती है हमे सक्रियता से कार्य करना होगा। उन्होंने अयोध्या में राममंदिर निर्माण भूमिपूजन की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस पवित्र अवसर प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम एक भगवा ध्वज श्रीराम के नाम कर अपने घरों में अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही जिला व मण्डल स्तरीय ई बुक व अन्य विषयों पर भी चर्चाए हुई।
बैठक में महामंत्री मिन्टू बिसेन, महामंत्री सुरेश साहू,कोषाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष चैन साहू,युवराज ठाकुर,रोहित साहू,मीना साहू,दिलीप नवरंग,धनीराम निर्मलकर, रामकिशुन साहू, बसन्त विश्वकर्मा,मधु वर्मा,सनत वर्मा,उमेश ध्रुव,मेलाराम यादव,मनहरण सिंह ठाकुर,सुदेश हरि श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

रायपुर / शौर्यपथ / कल रक्षा बंधन का त्यौहार है प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने सरोज पांडे एवं भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के बहनों से पूछा कि सरोज पांडे एवं भाजपा नेत्रियां ने नरेन्द्र मोदी अौर शाह को राखी भेजे की नही ? सरोज पांडे जी आप मोदी एवं शाह को रक्षासूत्र को भेजकर मोदी जी को 2014 लोकसभा चुनावी वादा याद दिलाये अौर उपहार स्वरूप उस वादा को पूरा करने को कहे आप बताये कि मोदी जी आपने ने कहा था कि 2014 में हर साल 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था यानी 6 साल में 12 करोड़ रोजगार मिलना था लेकिन इसका उल्टा हुआ और लाखों लोग बेरोजगार हो गये, नौकरियां चली गईं। बेरोजगारी की दर पिछले 45 साल में सबसे अधिक है।
कालाधन- वंदना राजपूत ने कहा कि बीजेपी ने 2014 के घोषणा पत्र में 100 दिन के अंदर 80 लाख करोड़ कालाधन वापस लाने का वादा किया था और हर देशवासी के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने का वादा किया था। किसी के खाते में 15 लाख रुपए नहीं आए, सरोज जी आप रक्षा सूत्र के उपहार मे 15 लाख दिला देते।
बीजेपी ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ- बीजेपी ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था, लेकिन अब हालात ये आ गए हैं कि बीजेपी से बेटी बचाओ का नारा बन गया है। बीजेपी पर बेटियों पर आक्रमण करने वालों को संरक्षण देने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कठुआ, उन्नाव, मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड ने देश की आत्मा को शर्मसार कर दिया।
पेट्रोल -डीजल सस्ता करने का वादा- पेट्रोल डीजल सस्ता करने का वादा किया गया था। लेकिन जब बीजेपी को सत्ता मिली तो पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लगाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ थोप दिया है । पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि होने से किराया भाडा बढ़ गये । दैनिक जीवन के आवश्यक वस्तुओं के मूल्य मे भी बेताहाशा वृद्धि होता जा रहा है। लोगों के साथ आंख मिचौली का खेल खेल रही है मोदी सरकार गैस सिंलेडर के सब्सिडी खत्म कर दिया । जनता के साथ छल कर रहे है।
  कल रक्षासूत्र का त्यौहार है सरोज पांडे अौर भाजपा के महिला मोर्चा ने मोदी, शाह को रक्षासूत्र भेज कर महंगाई को कम करने के लिए, 15 लाख एवं हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने के मांग किये या नहीं . वंदना राजपूत ने कहा कि सरोज पांडे एवं भाजपा नेत्रियां ब्याज के माला पहन कर महंगाई को डायन बताते थे। अब जब महंगाई चरम सीमा पर है तो रक्षा सूत्र प्रधानमंत्री एवं शाह को भेजकर महंगाई डायन को खदडने की मांग करें अौर कहें कि बहनों को महंगाई डायन से बचाना है।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / राजनांदगांव पुलिस महकमे के एक प्रधान आरक्षक की वैश्विक महामारी कोरोना के चलते उपचार के दौरान रायपुर में मौत हो गई। राजनांदगांव पुलिस विभाग के किसी सिपाही की मौत का यह पहला मामला है। पिछले कुछ दिनों से पैरामिलिट्री फोर्स आईटीबीपी और पुलिस जवानों के कोरोना से संक्रमित होने के मामले बढ़े हैं।
बताया गया है कि पेट्रोलिंग दस्ते के हेड-कांस्टेबल पूरन जगनीत की तबियत खराब होने से परिजनों ने रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल में दाखिल किया था। स्वास्थ्य जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि वह कुछ और रोगों से ग्रस्त थे। माना जा रहा है कि दीगर बीमारियों की वजह से वह कोरोना का मार सह नहीं पाए और उनकी मृत्यु हो गई।
इस संबंध में एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि हेड-कांस्टेबल दूसरी बीमारियों से ग्रसित होने के साथ-साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिससे उसकी मृत्यु हुई है। बताया जा रहा है कि 1992 में पुलिस महकमे में बतौर आरक्षक भर्ती हुए मृतक पूरन जगनीत राजनांदगांव से सटे जंगलपुर के रहने वाले हैं। 50 वर्षीय हेड-कांस्टेबल के कोरोना से हुई मौत से महकमे में खलबली मच गई है, उनका 22 जुलाई से अस्वस्थ होने पर उपचार चल रहा था। बीते 29 जुलाई को परिजनों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर में भर्ती कराया था।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)