
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सांसद सुनील सोनी को आधार मामले में पुत्तूस्वामी बनाम भारत सरकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पढऩा चाहिये
रायपुर/शौर्यपथ / रायपुर सांसद सुनील सोनी के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सांसद सुनील सोनी को पुत्तूस्वामी बनाम भारत सरकार के मामले में माननीय न्यायालय द्वारा दी गई आदेशों को पढऩा चाहिए। जब प्रधानमंत्री जी का ट्वीटर हैण्डल सुरक्षित नहीं है। आनलाइन ठगी करने वालो से बैंक खाता में रखी गयी राशि सुरक्षित नहीं हे। ऐसे में वोटर कार्ड और आधार कार्ड लिंक होने से आम लोगो के निजता का हनन नहीं होगा, डाटा सुरक्षित रहेगी इसकी गांरटी कौन देगा? डाटा चोरी होगी तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? देश में अब तक डाटा चोरी रोकने कानून नहीं बना है।
मोदी भाजपा की सरकार में विपक्षी दलों के सुझाव और आपत्ति खारीज करना एवं माननीय न्यायलय के आदेशों की अवहेलना करना नियति बन गई है। तीन काले कृषि कानून की तरह ही एक बार और मोदी सरकार ने संसद में आंकड़ों के दादागिरी दिखाकर वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने वाला चुनाव संशोधन विधेयक 2021 को जोर जबरदस्ती पास कराने का काम किया है।
जबकि विपक्षी दल चुनाव संशोधन विधायक को संसद की स्थाई समिति के पास भेजने और आधार मामले में पुत्तूस्वामी बनाम भारत सरकार के मामले में माननीय उच्चतम न्यायलय के आदेश का पालन करने की मांग कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने आम लोगों से जुड़ी कई चीजों के लिए आधार की अनिवार्यता को खत्म कर दी है किसी शख्स की पहचान को सत्यापित करने के लिए आधार की अनिवार्यता जरूरी नहीं है। आधार कानून बना तब स्पस्ट कहा गया था कि इस प्रकार से आधार कार्ड को वोटर कार्ड के साथ जोड़ा नहीं जा सकता।आधार कार्ड से वोटर कार्ड को जोडऩा मौलिक अधिकारों का हनन है। आधार आवास का प्रमाण पत्र है यह नागरिकता का प्रमाण नहीं है इससे आम लोगों की डाटा चोरी होने की संभावनाएं अपार है।
दुर्ग/ शौर्यपथ /
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि लखीमपुर कांड की एसआईटी की जांच रिपोर्ट से साफ जाहिर हो गया है कि किसानों की इरादतन हत्या की गई है। सच यही है कि न सिर्फ लखीमपुर बल्कि पूरे देश में भाजपा की नीयत किसानों को रौंदने-कुचलने की रही है। इस मामले की जांच से सच सामने आ गया। कई बड़े मामलों में जांच ही नहीं हुई या जांच को दबा दिया गया।
राजेंद्र ने कहा कि लखीमपुर कांड की जांच रिपोर्ट में एसआईटी ने कहा है कि यह कांड साजिस के तहत किया गया। किसान विरोधी साजिश में सिर्फ मंत्री पुत्र शामिल नहीं है, बल्कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की संलिप्तता होने की आशंका है। इस मामले में आज तक मोदी सरकार ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को नहीं हटाया। साफ जाहिर है कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील है। एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद केंद्रीय मंत्री को तत्काल हटाकर साजिश रचने के आरोप में तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
राजेंद्र ने कहा कि भाजपा ने तीन कृषि कानून लगाकर किसानों को कुचलने का प्रयास किया था, जिसे दिल्ली बार्डर में एक साल तक चले किसान आंदोलन के कारण वापस लेना पड़ा। आंदोलन के दौरान मोदी सरकार के दमनात्मक रवैये के कारण सैकड़ों किसान शहीद हुए, किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये गए। आंदोलन में शामिल होने से रोकने किसानों के रास्ते में कील लगाने, डीजल, कीटनाशक दवाइयों और खाद के दाम बढ़ाकर भी किसानों के साथ दमनकारी रवैया अपनाया गया।
राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी किसानों को कुचलने के लगातार प्रयास किये गए हैं। भूपेश सरकार द्वारा 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी में भी केंद्र सरकार ने रोड़े अटकाए। कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को न्याय दिया। इस साल केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में पैदा होने वाले उसना चावल को सेंट्रल पूल में लेना बंद कर किसानों के हितों के साथ कुठाराघात किया है। धान खरीदी के लिए बारदाने की सप्लाई पर रोक, खाद की सप्लाई न करने, धान से एथेनाल प्लांट की अनुमति न देने जैसे हथकंडों से केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों को कुचलने का ही प्रयास किया है।
राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ ही पूरे देश में अलग-अलग माध्यम से किसानों को कुचलने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। हाथरस की घटना सहित कई भाजपा नेताओं, सांसदों पर महिलाओं से बलात्कार, उत्पीडऩ जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। लेकिन, दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि पीडि़तों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन मामलों की जांच कराने की बजाय दबा दिया गया। भाजपा की दमनकारी नीतियां अब पूरे देश के सामने उजागर हो चुकी हैं। आगामी चुनावों में आम जनता भाजपा की दमनात्मक नीतियों का करारा जवाब देगी।
दुर्ग । शौर्यपथ । जैसे जैसे नाम वापसी और बी फार्म वितरण के दिन नजदीक आ रहे वैसे वैसे भिलाई निगम में विरोध के स्वर मुखर होते जा रहे है । चर्चा है कि रिसाली निगम में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के टिकिट वितरण में सांसद सरोज पाण्डेय की पसंद को महत्त्व दिया गया वही भिलाई निगम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पसंद को तवज्जो दी गई । टिकिट वितरण के बाद ऐसे कई भाजपाई है जो वितरण से नाराज है और निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी में है ।
ऐसा ही एक वार्ड है जहां से भाजपा के कट्टर समर्थक और भाजपा आई टी सेल में गहराई तक दखलंदाजी करने वाले एवम् प्रेम प्रकाश पाण्डेय के संरक्षा में संचालित श्री राम जन्मोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा की धर्म पत्नी का टिकिट काट कर एक ऐसे उम्मीदवार को टिकिट दिया गया जो ना तो वार्ड की निवासी है और ना ही वर्तमान समय में कुछ सालो से भिलाई में निवास भी नही करती । ऐसी चर्चा है कि भाजपा ने वार्ड 41 41ओधोगिक नगर छावनी दो दावेदार में .
1 रूना शर्मा जो कि पूर्व जिला कार्यकारणी सदस्य है औऱ जिनकी एक्टिविटी समाज सेवा कार्यो में देखी जाती रही है , साथ ही रूना शर्मा ध.प. संदीप शर्मा जो कि सोशल प्लेटफॉर्म के एक पहचाना चेहरा है और ये श्री रामजन्मोत्सव समिति के सोशल मीडिया प्रभारी भी है .
2. कैंडिडेट वीणा चन्द्राकर जो कि पूर्व में भी छावनी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी है और जमानत जब्त हो चुकी थी.
वर्तमान वार्ड विभाजन के विभाजन के बाद इनका पैतृक घर वार्ड 40 में है औऱ इन्होंने वार्ड 41 से दावा किया और पार्टी ने इन पर भरोसा जताया है । गौर तलब ये है कि ये पिछले 3 साल से ये छावनी में नही रहती थी .उसके बाद भी पार्टी ने इन पर भरोसा दिखाया. टिकट वितरण के बाद श्रीमती शर्मा ने वार्ड 41 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना फॉर्म जमा कर दिया है और चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी आरंभ कर दी है। वहीं वार्ड वासियों का भी समर्थन श्रीमती शर्मा को मिल रहा है।
बता दे कि भाजपा ने ऐसे प्रत्याशी पर अपना विश्वास जता कर एक प्रकार से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती कौशल यादव की छोली में जीत दे दी हो । वार्ड 41 की बात करे तो यहां पर 4300 के करीब मतदाता है जिसमे उत्तर भारतीय मतदाता बाहुल्य संख्या में लगभग 75% के करीब है वही स्थानीय निवासियों की संख्या लगभग 700 के करीब (20%) है ऐसे में पार्षद चुनाव जहां स्थानीय और जाति तथा क्षेत्र वाद के अनुसार जीत हार का पैमाना तैयार किया जाता है वहा टिकिट का इस तरह से वितरण एक तरह से आत्मघाती हो सकता है ।
पर कहते है राजनीति में चमत्कार होते रहते है । अब शायद ऐसे ही चमत्कार की उम्मीद भिलाई भाजपा और टिकिट वितरण करने वालो को होगी । लेकिन इन सबमें प्रेम प्रकाश पाण्डेय अपने कट्टर समर्थक को जरूर खो सकते है ।
रायपुर/ शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की महिला सांसद फूलोदेवी नेताम और छाया वर्मा सहित अन्य सभी राज्यसभा सांसदों का शीत कालीन सत्र से निलंबन बिना शर्त वापस लेने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि सांसदों के निलंबन समाप्ति के लिये माफी मांगने की शर्त अलोकतांत्रिक है। सांसद किस बात की माफी मांगें? लोकतंत्र के मंदिर में जनता के हित में आवाज उठाना कोई गुनाह नहीं है। माफी मांगने की शर्त पर सांसदों का निलंबन वापस लेने संबंधी बात लोकतंत्र की आवाज को दबाना है कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रही है और उठाती रहेगी। लोकतंत्र का गला घोंटने, जनता की आवाज को दबाने की किसी भी कोशिश का कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आसंदी से उम्मीद की जाती है कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए विपक्ष को संरक्षण दे लेकिन राज्यसभा में जो हुआ, उसने जाहिर कर दिया कि सरकार के दबाव में विपक्ष को आवाज़ उठाने से रोका जा रहा है। लोकतंत्र की मूल भावना को खूंटी पर टांगकर सरकार के इशारे पर कंग्रेस सहित विपक्ष के सांसदों का निलंबन किया गया है और अब सरकार के अहंकार की तुष्टि के लिए हमारे सांसदों से माफी मांगने कहा जा रहा है। मोदी सरकार यह जान ले कि उसका अहंकार उसे ही ले डूबेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भाजपा के सभी सांसदों को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि उनमें छत्तीसगढ़ की मातृ शक्ति के प्रति जरा भी सम्मान है, छत्तीसगढिय़ा होने का स्वाभिमान है और थोड़ी सी भी गैरत बाकी रह गई है तो छत्तीसगढ़ की दो बेटियों के साथ राज्यसभा में हुए अन्याय का प्रतिकार करने की हिम्मत दिखाएं औऱ मोदी सरकार के एजेंट जैसी भूमिका प्रदर्शित करने वाली व्यवस्था का विरोध करते हुए फूलोदेवी नेताम और छाया वर्मा के निलंबन की बिना शर्त वापसी की मांग का समर्थन करें। अन्यथा छत्तीसगढ़ महतारी की संतानें उन्हें सबक सिखाने तैयार हैं।
भूपेश सरकार के कल्याणकारी फैसलों से आम जनता खुशहाल : घोटालेबाज भाजपा नेताओं को तकलीफ
दुर्ग । शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए चार लाख गठान बारदाने की जरूरत है। केंद्र सरकार से अब तक सिर्फ 85 हजार गठान उपलब्ध कराए गए हैं। पीएंम आवास की राशि भी केंद्र सरकार से नहीं मिली है। रमन सिंह, विष्णुदेव साय और सरोज सहित अन्य भाजपा नेता बताएं कि इन मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदेश के प्रमुख भाजपा नेता दिल्ली जाकर कब आंदोलन करेंगे।
राजेंद्र ने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि छत्तीसगढ़ के किसानों का धान खरीदने केंद्र सरकार से पर्याप्त बारदानों की सप्लाई क्यों नहीं की गई। भाजपा नेता केंद्र सरकार से किसानों का उसना चावल खरीदने मांग क्यों नहीं कर रहे। पीएम आवासों के लिए फंड क्यों नहीं मिला। भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने प्रदेश के हितों के लिए आवाज क्यों नहीं उठाते? भाजपा नेताओं की बोलती बंद क्यों हो जाती है।
रमन सिंह और सरोज पांडेय के बयानों पर प्रहार करते हुए राजेंद्र साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़वासियों को खुशहाल बनाने की दिशा में भूपेश सरकार के फैसलों से भाजपा नेताओं को इतनी पीड़ा क्यों हो रही है? छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को राहत देने के लिए कई बड़े फैसले किये हैं। प्रदेश के हर वर्ग को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने की दिशा में काम होने पर भाजपा नेताओं को इतनी तकलीफ क्यों है।
राजेंद्र ने कहा कि 15 साल तक धान घोटाला, चावल घोटाला, मोबाइल घोटाला, रतनजोत घोटाला जैसे दर्जनों घोटाले कर चुके भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ में विकास कम किया, घोटाले ज्यादा किये। केंद्र की मोदी सरकार ने भी जनता से सिर्फ खोखले वादे किये हैं। हरेक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए, किसानों की आय दोगुना करने, महंगाई कम करने, दो करोड़ लोगों को हर साल रोजगार देने जैसे वादों को भाजपा ने आज तक पूरा नहीं किया।
दूसरी ओर भूपेश सरकार ने सिर्फ तीन साल के अल्प कार्यकाल में ही किसानों का हजारों करोड़ का कर्ज माफ किया। पहली बार 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की। भूमिहीन मजदूरों के लिए न्याय योजना लागू की। व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की हैं। प्रदेश की जनता भाजपा को पूरी तरह नकार चुकी है। अपनी राजनीति चमकाने के लिए ही वे ऐसी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेता बेतुकी बयानबाजी करने की बजाय किसानों के हित में कुछ काम करें, तो बेहतर होगा।
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के उत्तर प्रदेश में उपस्थित से भाजपा के नेताओं का नींद उड़ गया है- वंदना राजपूत
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के बयान पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के उत्तर प्रदेश के उपस्थित से भाजपा के नेताओं के नींद उड़ गया है उन्हें डर है कि छत्तीसगढ़ मे 15 सीटों में सिमट कर रह गये थे वैसे ही उत्तर प्रदेश मे ना हो जाये.भुपेश बघेल की लोकप्रियता से बीजेपी नेता थर्रा रहे है.राज्य में जमीनी स्तर पर कार्य हो रहा है छत्तीसगढ़ के जनता निश्चित है सरकार बनने के बाद उन्होंने घोषणा पत्र में किये गए वादे पूरे किये. किसानों और युवाओं सहित हर वर्ग का ख्याल रखा, उनकी मांगें पूरी कीं. यही वजह है कि आज पार्टी में उनकी विशेषता बढ़ी है. उनके काम की प्रशंसा दूसरे राज्यों में भी हो रही है. छत्तीसगढ़ रोल मॉडल की चर्चा आज देश के दूसरे राज्यों में भी हो रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज देश के अन्य मुख्यमंत्रियों की अपेक्षा ज्यादा लोकप्रिय हैं और यही वजह है कि पार्टी ने मुख्यमंत्री बघेल पर विश्वास जताते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के कद बढ़ते देख भाजपा नेताओं को बैचेनी हो रही है
वंदना राजपूत ने सरोज पांडे से पूछा कि आप राज्यसभा सांसद हे तो छत्तीसगढ़ वासियों के हित के लिये क्या किये .उधर केन्द्र के सरकार छत्तीसगढ़ किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और इधर आप भी.केन्द्र सरकार के गलत नीति के कारण आज रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1000 रुपये पहुंच गये .महंगाई को लेकर महिलाएं कितना परेशान है कभी सरोज जी आपने इनकी सुध ली.महिलाओं के कीचन में आग लगी हुई है आप ने इसे कभी बुझाने का प्रयास किये ? भुपेश बघेल जी को क्या करना चाहिए अौर क्या नहीं ये बताने से बेहतर है मोदी जी को बताओ कि सात साल में देश बेहाल हो गया है केन्द्र का कुर्सी मोदी जी से नहीं संभाला जा रहा है .वंदना राजपूत ने कहा कि योगी जी यदि उत्तर प्रदेश में विकास किये हो तो भाजपा के नेताओं को वहां डेरा डालने की जरूरत क्या होती .
भाजपा की झूठ जुमलेबाजी से देश और उत्तर प्रदेश मुक्ति चाहती है-कांग्रेस
हाल ही में हुए उपचुनाव में भाजपा की जमानत जप्त हुई अब उत्तर प्रदेश की बारी फ़िर देश में होगा सूपड़ा साफ
रायपुर / शौर्यपथ / भाजपा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी भाजपा के झूठ जुमलेबाजी से देश और उत्तर प्रदेश की जनता अब मुक्ति चाहती है मोदी ने योगी के कंधे में हाथ रखकर स्वयं को भाजपा का सबसे ताकतवर नेता होने का अहंकार का प्रदर्शन किया है। योगी आदित्यनाथ भले ही मुख्यमंत्री हैं लेकिन वे सन्यास ले कर योगी बने है।इतिहास में कई दिग्गज ताकतवर शक्तिशाली योद्धा राजा महाराजा शासक धनवान बलवान हुए सभी ने संत महात्माओं के सामने शीश नवा कर दोनों हाथों से चरणों को छूकर आशीर्वाद लिए हैं किसी ने भी संत महात्माओं के कंधों में हाथ रखकर अपने शक्ति संपन्न होने के अहंकार का प्रदर्शन ने किया है। मोदी ने योगी के कंधों में हाथ रखकर एक प्रकार से संत समाज को अपमानित किया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है उस राज्य की जनता पीड़ित एवं प्रताड़ित है किसानों को उनकी उपज का कीमत नहीं मिल रहा है युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है महिलाएं सुरक्षित नहीं है और भाजपा राज्यों के मुख्यमंत्री टीवी में झूठ बोल कर गुमराह कर जुमला सुना कर अपना कार्यकाल को पूरा कर रहे हैं ।उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के कुशासन भ्रष्टाचार अराजकता गुंडाराज से हताश और परेशान हैं किसानों को उनकी उपज का कीमत नहीं मिल पा रहा है गन्ना उत्पादक किसानों के करोड़ों रुपए भुगतान बाकी है आलू उत्पादक किसान अपने आलू को फेंकने मजबूर हैं उड़द का समर्थन मूल्य में खरीदी नहीं हो रही है धान और गेहूं को 800 से 1000 प्रति क्विंटल में बेचने मजबूर हैं बिजली बिल की कीमत आसमान छू रही है मजदूरों के हाथ में काम नहीं है युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और मोदी भाजपा सोचते हैं कि उत्तर प्रदेश में फिर झूठ बोल कर गुमराह कर सत्ता हथिया लेंगे लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता जागरूक है मोदी भाजपा के झूठ जुमले को भलीभांति समझ चुकी है अभी वर्तमान में हुए उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है .
विधानसभा उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रत्याशी की जमानत जप्त हो चुकी है भाजपा को मिली करारी हार के बाद मोदी की सरकार ने पेट्रोल और डीजल में 5 रु एवं 10रु की कमी की,तीन काले कृषि कानून को वापस लिया इससे देश की जनता और उत्तर प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि देश में महंगाई बेरोजगारी किसानों के ऊपर अत्याचार वादाखिलाफी अराजकता के लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो मोदी भाजपा की सरकार है अब देश की जनता नारा लगा रही है भाजपा हराओ अच्छे दिन लाओ जनता जान चुकी है कि मोदी के मन की बात करने से देश की भलाई नहीं होने वाली है बल्कि देश और प्रदेश में वो सरकार चाहिए जो जन की बात करें जन की आवाज को सुने और जन के लिए प्राथमिकता से काम करें।
2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा के गठबंधन के बाद बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जोड़ी को ''बुआ-बबुआ'' का नाम मिला था.
जौनपुर/शौर्यपथ/
रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र के बूथ प्रभारी राजनाथ सिंह ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को न बुआ (मायावती) और न बबुआ (अखिलेश यादव) चाहिए, राज्य को सिर्फ बाबा (योगी आदित्यनाथ) चाहिए. यहां टीडी कालेज में काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा ''उत्तर प्रदेश को न बुआ (मायावती) चाहिए न बबुआ (अखिलेश यादव) चाहिए, सिर्फ बाबा (योगी आदित्यनाथ) चाहिए.'' गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा के गठबंधन के बाद बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जोड़ी को ''बुआ-बबुआ'' का नाम मिला था.
सिंह ने कहा ''आप तो जानते ही हैं कि योगी जी कितने बड़े बल्लेबाज हैं, जिस दिन सोशल मीडिया में योगी जी के कंधे पर मोदी जी के हाथ रखी तस्वीर आई थी, तब जानते हैं कि मोदी जी ने क्या कहा था- योगी जी आप चिंता मत करिये, आप धड़ाधड़ बैटिंग करते जाइए.''
उन्होंने कहा, ''आज मुख्यमंत्री का नाम सुनते ही गुंडे माफियाओं के दिल में दहशत पैदा हो जाती है.'' राज्य में बेहतर कानून-व्यवस्था का दावा करते हुए उन्होंने कहा, ''उप्र में पौने पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है जो आज तक उत्तर प्रदेश के इतिहास में कभी नहीं आया.'' उन्होने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ''26 नवम्बर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद कांग्रेस ने कठोर कदम नहीं उठाया, यह मै नही कह रहा हूं खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने अपने किताब में लिखा है कि हमले के बाद जो कार्रवाई करना चाहिए था वह नहीं किया गया.''
सिंह ने कहा, ''जब से हमारी सरकार बनी है, आतंकवाद पर पूरी तरह से लगाम लग गया है और आतंकी सीमा पर ही मारे जा रहे है.'' उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्ना का जिन्न किस बोतल से निकाला. उन्होंने उत्तर प्रदेश में विगत साढ़े चार साल के भाजपा कार्यकाल में किये गए विकास, रोजगार और सामाजिक सद्भावना, अपराध मुक्त वातावरण की तारीफ करते हुए योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की तारीफ की.
उन्होंने देश की सुरक्षा पर कहा कि हम किसी को छेड़ेंगे नही, अगर कोई छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे भी नही. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को तोड़ने वाले तत्वों को हमें भूलना नहीं चाहिए, ये वही लोग हैं जो 2017 के पहले सत्ता रहने पर दंगों के जरिए प्रदेश के अंदर आस्था पर प्रहार करने थे. ये वही तत्व हैं, जिन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार फैलाकर प्रदेश के विकास को बाधित किया था.
सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया.
दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर के दिशा निर्देश में 26 नवंबर दिन शुक्रवार को सुबह 12:00 बजे से अहिवारा मंडल के अंतर्गत आने वाले मंगल भवन अहिवारा नगर पालिका के बाजु मे आयोजित की गई , आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री धरमलाल कौशिक जी रहे आदरणीय ललित चंद्राकर जी ने संचालन किया ,उसके बाद स्वागत भाषण अनिल साहू जी ने दिया ,राजनैतिक प्रस्ताव जय सिंह राजपूत द्वारा प्रस्तुत किया जिसका समर्थन जिला मंत्री दिनेश देवांगन जी ने किया,श्री राकेश पांडेय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया , उसके बाद आज के कार्यक्रम के प्रमुख वक्त नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राष्ट्रीय संगठन एवम प्रदेश संगठन के आगामी कार्यक्रम के विषय में जानकारी दिए एवम सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री नटवर ताम्रकार ने किया ।
इस बैठक में मुख्य रूप से दुर्ग भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के वरिष्ठ नेता गण ज़िला प्रभारी श्री पूरेंद्रु मिश्रा जी ,प्रदेश भाजपा मंत्री श्रीमती उषा टावरी ,श्री लभाचंद बाफ़ना जी , श्री सांवला राम डहरे जी , श्री जागेश्वर साहू जी , श्रीमती रमसिला साहू ,पूर्व महापौर छाया विधायक श्रीमती सरिता मिश्रा जी , जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी , बसंत चंद्राकर , कल्पना जोशी , कांतिलाल जैन , गजेंद्र यादव , जिला मंत्री मनोज मिश्रा, दिनेश देवांगन, जितेंद्र साहू , पवन शर्मा , बोधन यादव , राजा महोबिया , संतोष कोसरे , अजय वर्मा , देवनारायण चंद्राकर , अजय वैद , मनीष साहू , शशि द्वारिका साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार , दिलीप गुप्ता , अजीत चंद्राकर , अल्का वाघमारे , मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा , लुक़ेश बघेल , शेखर चंद्राकर , जीतेन्द्र वर्मा, लिमन साहू , नवीन जैन , श्रवण देशमुख , लोकमनी चंद्राकर , खेमका साहू , गिरीश साहू , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू , टेखन सिन्हा , अजय चंद्राकर , महामंत्री राहुल पंडित संदीप जैन ,विजय ताम्रकार ,पोषण साहू, राकेश यादव , बैठक में भारतीय जनता पार्टी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी गण, जिला पदाधिकारी, गण ,कार्यसमिति सदस्य ,विशेष आमंत्रित सदस्य ,मंडल अध्यक्ष, महामंत्री ,मोर्चा ,प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ,महामंत्री ,संयोजक, सहसंयोजक, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद ,जनपद पंचायत के सदस्य गण अपनी उपस्थिति रहे यह जानकारी मीडिया प्रभारी श्री के एस चौहान। ने दी ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
