
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी एवं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी टोपेश्वर वर्मा के निर्देशानुसार अवैध शराब विक्रेताओं, परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि 21 जून 2021 को प्राप्त सूचना के आधार पर समयाभाव तथा माल की अफरा तफरी की आशंका में बिना सर्च वारंट प्राप्त किए मय आबकारी विभाग राजनांदगांव आटरा भकुर्रा मार्ग के पास में मोटरसाइकिल में रजिस्ट्रेशन क्रमांक सीजी 08 एक्यू 6539 में सुखरी थाना डोंगरगांव निवासी कुंदन गिर के आधिपत्य के वाहन से 80 नग पाव देशी दारू सुप्रीम दव 1 केवल महाराष्ट्र राज्य में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा कुल मात्रा 14.4 बल्कलीटर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। जिसे मौके पर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36, 59 (क) के तहत दंडनीय गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया।
इसी तरह चिरचारी कला थाना गैंदाटोला निवासी दिलेश्वर पटेल के अधिपत्य वाहन जिसका वाहन क्रमांक सीजी 04डीडब्ल्यू 1220 में 35 पाव देशी दारू 6.30 बल्क लीटर संत्री नंबर 1 बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त डोंगरगांव/ ध्राजनांदगांव (ब) निरुपमा लोंहरे व आबकारी आरक्षक ओमप्रकाश सिन्हा, कमल मेश्राम, राकेश दुबे उपस्थित रहे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 68वीं पुण्यतिथि को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की गरिमामय उपस्थिति में मनाते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग तपस्या बलिदान का स्मरण करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। तत्पश्चात भाजपा कार्यालय में आहूत संगोष्ठी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की अस्मिता व अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिए। उन्होंने भारत को पुनः विभाजन होने से बचाया। मुखर्जी जी के त्याग, तपस्या और समर्पण को याद करते हुए साय जी ने कहा कि उनके आदर्श युग युगांतर तक आने वाली पीढ़ियों को दिशा देते रहेंगे। श्री साय ने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा को लेकर भारत की एकता अखंडता के लिए संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित करने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन एवं परिवार की स्थिति को विस्तार से बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि जितने भी युगपुरुष हुए हैं वह विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए राष्ट्र की सेवा करते हुए महान हुए हैं, जिन्हें देश के नागरिक सदैव स्मरण कर उन्हें नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी एक देश में दो विधान, दो प्रधान, व द्दो निशान का विरोध किया और कहा कि एकता अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को जोड़ना जरूरी है।
इसके पूर्व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया। पश्चात स्वागत प्रतिवेदन में जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि 24 जून से 6 जुलाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन तक सेवा संकल्प दिवस के रूप में भाजपा लगातार आयोजन करेगीए जिसके लिए मंडल प्रभारी बनाए गए हैं।
श्री यादव ने सभी उपस्थित मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों से निवेदन किया कि सेवा के इन कार्यों को औपचारिक रूप से न मनाएं, बल्कि वृक्षारोपण एवं सेवा के कार्यों को दिल से करें, ताकि जनता में भाजपा के प्रति संदेश जाए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के कारण ही भाजपा 70 वर्षों तक कश्मीर और देश का अभिन्न अंग मानने का नारा लगाती रही और भाजपा का संकल्प था कि देश में कश्मीर का सही मायनों में विलय हो तभी होगा जब उससे धारा 370 हटेगी।
खूबचंद पारख ने कहा कि कश्मीर पर भाजपा की स्पष्ट नीति के कारण ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटा कर कश्मीर को भारत से पूरी तरह से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर नीति पर कांग्रेस ने 70 वर्षों से देश के साथ सिर्फ धोखा ही किया है। संगोष्ठी सभा का संचालन जिला महामंत्री दिनेश गांधी ने किया एवं आभार प्रदर्शन सचिन बघेल ने किया।
संगोष्ठी सभा में पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा, संतोष अग्रवाल, प्रदीप गांधी, प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, सरोजिनी बंजारे, संजीव शाह, कोमल जंघेल, विनोद खांडेकर, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, भरत वर्मा, रमेश पटेल, आईटी सेल के गिन्नी चावला, चंद्रिका डडसेना, एमडी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष तरुण लहरबानी, अतुल रायजादा, रविन्द्र सिंह, मोनू बहादुर सिंह, पारुल जैन आभा तिवारी, रघुवीर वाधवा, त्रिगुण टांक, कोमल सिंह राजपूत, अकरम कुरैशी, योगेश बागड़ी, राजेश श्यामकरएअरुण शुक्लाए आदि उपस्थित थे।
संगोष्ठी सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय वर्धमान नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण को आवश्यक बताते हुए मंडल स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में वर्धमान नगर के नागरिक बंधुओ एवं नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत सत्कार किया।
० जिन्दगी के प्रति उनकी सजगता बनी औरों के लिए प्रेरणा
० सुरक्षित टीका सुरक्षित परिवार टीकाकरण जनअभियान के तहत लगभग 8 हजार लोगों ने कराया टीकाकरण
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सुदूर वनांचल क्षेत्रों मानपुर, मोहला एवं छुईखदान तक जनसामान्य में टीकाकरण के प्रति जागरूकता एवं उत्साह है। इसकी एक बानगी उस वक्त देखने को मिली जब गंडई विकासखंड के ग्राम चकनार की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती मिलन बाई बारिश से बचाव का जतन करते हुए टीका लगवाने पहुंची। जिन्दगी के प्रति सजगता की यह एक मिसाल है, जो टीकाकरण कराने के लिए हर वर्ग को प्रेरित करती है। राज्य शासन के आव्हान पर जिले में सुरक्षित टीका सुरक्षित, परिवार की दस्तक दूरस्थ अंचलों तक पहुंच रही है। आज शाम 3 बजे तक लगभग 8 हजार लोगों ने टीकाकरण करा लिया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की टीम टीकाकरण के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य की सुरक्षा के दृषि्अगत जनसहभागितासे अधिक से अधिक टीकाकरण कराने के लिए कहा है।
मानपुर, मोहला, छुईखदान विकासखंड के दूरस्थ ग्रामों में लोग लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार करते हुए टीकाकरण करा रहे हैं। मानपुर विकासखंड के टीकाकरण केन्द्र धावसा, चवेली में लोगों ने बड़ी संख्या में टीकाकरण कराया। कोरोना की दूसरी लहर ग्रामीण अंचलों तक भी पहुंची थी। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए जनमानस में यह जागरूकता आई है कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पारागांव खुर्द में टीम बनाकर युवा ग्रामवासियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। छुईखदान विकासखंड के ग्राम साल्हेवारा में सरपंच सहित जनप्रतिनिधियों ने भी आगे आकर वैक्सीन लगवाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन ग्रामों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जन कल्याण सामाजिक संस्थान, राजनांदगांव द्वारा इंडस एक्शन, नई दिल्ली के वित्तीय सहयोग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी एवं भूषण लाल ठाकुर उप संचालक पंचायत एवं समाज कल्याण के द्वारा हरी झंडी दिखाकर राजनांदगांव जिले के 500 प्रवासी मजदूरों को राशन किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
संस्था के निदेशक योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि संस्था विगत 2013 से प्रवासी श्रमिकों के लिए कार्य कर रही है। जिले के छः विकासखंडों के 25 गाँव के 500 परिवारों को एक माह की राशन किट प्रदान की जा रही है, जिसमे 10 किलो आटा, 2 लीटर खाने का तेल, 4 किलो अरहर दाल, 2 किलो सोया बड़ी, 2 किलो शक्कर, 250 ग्राम चायपत्ती, 200 ग्राम हल्दी पाउडर, 200 ग्राम धनिया पाउडर, 200 ग्राम चिली पाउडर, 100 ग्राम मशाला, 1 किलो नमक, 2 किलो चना, 2 किलो आलू, 2 किलो प्याज, 10 माचिस बॉक्स, 1 किलो गुड़, 1 किलो पोहा, 100 ग्राम जीरा, आधा किलो मूंगफली, 4 नहाने का साबुन, 200 उस हैंडवाश, 1 किलो डिटर्जेंट पाऊडर, 200 ग्राम टूथ पेस्ट, मास्क, सेनेटरी नेपकिन, 2 बिस्कुट पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। इंडस एक्शन के पंकज कुमार साहू ने सभी लोगों एवं व्यापारी बंधुओ से अपील की है कि यह छोटा सा प्रयास हम लोगों ने किया है। आप सभी अपना दान देकर प्रवासी मजदूरों की मदद कर सकते है। आप अपने दान की राशि वेबसाइट में जाकर भेज सकते है। शुभारंभ कार्यक्रम में इंडस एक्शन की टीम से माधरी जी, मधु एवं जिला श्रोत समन्वयक जितेन्द्र जंघेल, भीम सेन साहू, राहुल गजभिये उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छुरिया ब्लॉक में मुख्य ग्राम गैंदाटोला में स्थित विद्युत विभाग सब स्टेशन का घेराव कर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अजीत जोगी जनता कांग्रेस ने अपनी विभिन्न मांगों के साथ धरना प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग की बदहाल व्यवस्थता से परिचय कराया, जिसको लेकर प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अजीत जोगी युवा मोर्चा के नवीन अग्रवाल सहित लगभग 50 की संख्या में धरना प्रदर्शन में बैठे पदाधिकारियो ने बिजली विभाग को जमकर कोसते हुए कहा कि विभाग ग्रामीणों के घर में बेहिसाब बिल भेजता है, लेकिन जहां विद्युत की बात होती है, तो क्षेत्रीय ग्रामों के घर अंधेरा पसरा रहता है। वर्तमान कई ग्रामों में बिजली कटौती होने की जानकारी से अवगत कराया।
मुख्य रूप से बेलरगोंदी एवं कोलियरी में बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है, जबकि आज किसानों को पानी की आवश्यकता है, क्योंकि किसानों को रोपा एवं परहा का कार्य करना है। साथ ही कोरोना काल के चलते छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ रही है और आये दिन बिजली कटौती से उनको पढ़ाई में दिक्कत आ रही है। अगर विद्युत विभाग वर्तमान सुधार कार्य की ओर अग्रसर नहीं होता है तो हम करंट छुवाएंगे, उन्हें सक्रिय होने के लिए ये आंदोलन एक सांकेतिक प्रदर्शन है। अजीत जोगी युवा मोर्चा आम जनता के हित में अंगारो में भी चलने को तैयार है, हम उग्र प्रदर्शन को भी तैयार है।
आंदोलन में अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल सहित जिलाध्यक्ष अमर गोस्वामी एवं जिला उपाध्यक्ष विनोद पुराम, टिंकू देवांगन, शहर अध्यक्ष शुभम, यावर्त, जिला महासचिव नंदू कोहके सहित स्थानीय प्रतिनिधि पंकज कुमार परतेती, एवं कुंजाम, देवानंद पटेल, जीतू साहू, मनोहर मंडावी, बालमुकुंद चंद्रवंशी, कामता कोर्राम, भगवान दास, जगत मंडावी, ईश्वर मरकाम एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
धरना प्रदर्शन को लेकर प्रशासन एवं पुलिस बल रहा मौजूद
अजीत जोगी युवा मोर्चा के धरना प्रदर्शन को लेकर तहसीलदार शिव कंवर, बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे एवं पुलिस बल बड़ी संख्या में सब विद्युत स्टेशन के सामने नजर आया।
मांगों पर अतिशीघ्र हो अमल नहीं तो उग्र होगा आंदोलन
धरना-प्रदर्शन को लेकर अजीत जोगी युवा मोर्चा ने कनिष्ठ अभियंता को अपनी विभिन्न मांगों के अनुरूप ज्ञापन सौंपा और कहा कि जल्द अमल हो नहीं तो जनता जनार्दन के साथ विरोध में सड़कों पर आएंगे।
० मौके पर पुलिस बल व प्रशासन रहा मौजूद
राजनांदगांव। छुरिया ब्लॉक में मुख्य ग्राम गैंदाटोला में स्थित विद्युत विभाग सब स्टेशन का घेराव कर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अजीत जोगी जनता कांग्रेस ने अपनी विभिन्न मांगों के साथ धरना प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग की बदहाल व्यवस्थता से परिचय कराया, जिसको लेकर प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अजीत जोगी युवा मोर्चा के नवीन अग्रवाल सहित लगभग 50 की संख्या में धरना प्रदर्शन में बैठे पदाधिकारियो ने बिजली विभाग को जमकर कोसते हुए कहा कि विभाग ग्रामीणों के घर में बेहिसाब बिल भेजता है, लेकिन जहां विद्युत की बात होती है, तो क्षेत्रीय ग्रामों के घर अंधेरा पसरा रहता है। वर्तमान कई ग्रामों में बिजली कटौती होने की जानकारी से अवगत कराया। मुख्य रूप से बेलरगोंदी एवं कोलियरी में बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है, जबकि आज किसानों को पानी की आवश्यकता है, क्योंकि किसानों को रोपा एवं परहा का कार्य करना है। साथ ही कोरोना काल के चलते छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ रही है और आये दिन बिजली कटौती से उनको पढ़ाई में दिक्कत आ रही है। अगर विद्युत विभाग वर्तमान सुधार कार्य की ओर अग्रसर नहीं होता है तो हम करंट छुवाएंगे, उन्हें सक्रिय होने के लिए ये आंदोलन एक सांकेतिक प्रदर्शन है। अजीत जोगी युवा मोर्चा आम जनता के हित में अंगारो में भी चलने को तैयार है, हम उग्र प्रदर्शन को भी तैयार है। आंदोलन में अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल सहित जिलाध्यक्ष अमर गोस्वामी एवं जिला उपाध्यक्ष विनोद पुराम, टिंकू देवांगन, शहर अध्यक्ष शुभम, यावर्त, जिला महासचिव नंदू कोहके सहित स्थानीय प्रतिनिधि पंकज कुमार परतेती, एवं कुंजाम, देवानंद पटेल, जीतू साहू, मनोहर मंडावी, बालमुकुंद चंद्रवंशी, कामता कोर्राम, भगवान दास, जगत मंडावी, ईश्वर मरकाम एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
0 धरना प्रदर्शन को लेकर प्रशासन एवं पुलिस बल रहा मौजूद
अजीत जोगी युवा मोर्चा के धरना प्रदर्शन को लेकर तहसीलदार शिव कंवर, बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे एवं पुलिस बल बड़ी संख्या में सब विद्युत स्टेशन के सामने नजर आया।
0 मांगों पर अतिशीघ्र हो अमल नहीं तो उग्र होगा आंदोलन
धरना-प्रदर्शन को लेकर अजीत जोगी युवा मोर्चा ने कनिष्ठ अभियंता को अपनी विभिन्न मांगों के अनुरूप ज्ञापन सौंपा और कहा कि जल्द अमल हो नहीं तो जनता जनार्दन के साथ विरोध में सड़कों पर आएंगे।
-----------------
राजनांदगांव।शौर्यपथ / नशे के आदी हो चुके लोगों का नशा छुड़वाकर उन्हें शारीरिक, आर्थिक, सामाजिक तथा मानसिक नुकसान से बचाने हेतु अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर इस साल भी जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिले के सभी बीईओ को पत्र जारी किया गया है। पत्र में बताया गया है कि, नशा निवारण दिवस के अवसर पर नशामुक्ति के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा पीड़ित के अभिभावक से मुलाकात उन्हें नशा के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिवर्ष 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया जाता है, जिसका प्रमुख उद्देश्य पीड़ित को नशे से होने वाले शारीरिक, आर्थिक, सामाजिक और मानसिक नुकसान से बचाना है। उनका नशा छुड़वाकर उन्हें सही उपचार दिलवाना है। विश्व से नशे को समाप्त करने हेतु साल 1987 से लेकर अब तक हर साल सरकार के द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। जगह-जगह नशामुक्ति केंद्र खोले गए हैं, जहां नशे के आदी हो चुके लोगों का उपचार किया जाता है और उन्हें नशे से मुक्ति दिलाई जाती है। इसके अलावा बहुत-सी ऐसी स्वयंसेवी संस्थाएं भी हैं, जो लोगों को नशा छोड़ने के लिए जागरूक कर रहीं हैं। इसी कड़ी में इस साल भी 26 जून को जिले में कोरोना प्रोटोकाल के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस को लेकर सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों में यह कहा है किए समाज में नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से 26 जून को नशामुक्ति निवारण दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन विभाग से समन्वय के साथ नशामुक्ति के खिलाफ व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पीड़ित के परिजन को नशा के दुष्परिणाम की जानकारी जाएगी। नशामुक्ति के खिलाफ प्रचार-प्रसार हेतु पंपलेट वितरित किए जाएंगे तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रेरक स्लोगन व चित्रों को भी माध्यम बनाया जाएगा। इसके अलावा नशा व एड्स प्रभावित क्षेत्रों में वृहद पैमाने पर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथलेश चौधरी ने बताया, अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर लोगों को नशीले पदार्थों के निवारण हेतु जागरूक किया जाता है, ताकि नशीले पदार्थों के सेवन से लोगों को रोका जा सके और एक अच्छे व स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर जिले में इस साल भी विभिन्न प्रेरक कार्यक्रम किए जाएंगे। संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से ग्रामीण अंचल में भी व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। बच्चों को नशे से बचाए रखने में सबसे मुख्य भूमिका अभिभावकों की ही होती है। यदि अपने बच्चों की दिनचर्या की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना बंद कर देते हैं तो बच्चे जाने-अनजाने में नशे जैसी गलत आदतों की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। नशे की लत से आज हमारी युवा पीढ़ी ही सबसे ज्यादा ग्रस्त है। छोटे-छोटे बच्चे भी कई भयानक नशे का शिकार हो रहे हैं। जबकि यदि युवा नशा छोड़ अपने लक्ष्य की ओर ध्यान दें तो देश आर्थिक व सामाजिक रूप से और भी ज्यादा सक्षम हो जाएगा और लोगों को यहां रोजगार के बदले अच्छा वेतन भी मिलेगा जिससे हमें दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। --------------
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पं. दीनदयाल कालोनी कौरिनभाठा के रहवासियों ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने की गुहार लगाई है। आक्रोशित लोगों का कहना है, विभागीय लोगों को अपनी समस्याएं बता-बताकर वे हलाकान हो गए हैं, इसके बावजूद समस्याओं के समाधान के प्रति अब तक किसी ने भी रुचि नहीं दिखाई है, लेकिन अब एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बताते चलें कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा यहां के कालोनीवासी भुगत रहे हैं। जिलाधीश को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि हाउसंगि बोर्ड की इस योजना में गारंटी-वारंटी अवधि का प्रावधान होता तो विभाग को आज आर्थिक क्षति नहीं होती और कालोनीवासियों को भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की कौरिनभाठा स्थित पं. दीनदयाल कालोनी में चार स्थानों पर पानी पाईप लाईन खराब है। इसमें सुधार के लिए वाल्व बदलने के साथ ही पाईप लाईन वाल्व के पास चेंबर निर्माण आवश्यक है। कई माह से स्ट्रीट लाईटें बंद हैं। पूर्व में विभाग द्वारा लाखों रूपये का वृक्षारोपण करने हेतु टेंडर दिया गया था परंतु एक भी पौधा जीवित नहीं है। यानी इसमें भी विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में कई बार अवगत कराया गया। दीनदयाल कालोनी वेलफेयर सोसायटी कौरिनभाठा को पत्र लिखकर तत्काल कार्यवाही हेतु मांग की गई थी, लेकिन अब तक समस्याएं जस की तस हैं। इससे यही प्रतीत होता है कि कालोनी की समस्या और सुविधाओं से विभाग को कोई लेना-देना नहीं है। जलकर एवं विद्युतकर वसूली करना विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन 8,35,150 रुपये को वसूल नहीं कर पाना विभाग की अक्षमता को प्रदर्शित करता है। पीड़ितों का कहना है कि समस्याओं का निराकरण अब यदि एक सप्ताह के भीतर नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी समस्त जवाबदारी विभाग की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में दीनदयाल कालोनी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष विवेक साहू, महेन्द्र साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
० लगभग 11 हजार व्यक्तियों ने कराया कोरोना टीकाकरण
० सुदूर वनांचल मोहला-मानपुर क्षेत्रों में ग्रामवासियों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बन रही मिसाल
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राज्य शासन के आव्हान पर जिले में सुरक्षित टीका सुरक्षित परिवार व्यापक जनअभियान चलाया गया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में सघन टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक लगभग 11 हजार व्यक्तियों ने कोरोना टीकाकरण करा लिया है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन की टीम लगातार टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्रााम पटेवा में नायब तहसीलदार राजू और सरपंच ने ग्रामवासियों को जागरूक किया। जिसका असर यह रहा कि यहा के जनसामान्य टीके के महत्व को समझकर साप्ताहिक अवकाश रखकर टीकाकरण करा रहे हैं। मानपुर विकासखंड के ग्राम ईरागांव टीकाकरण केन्द्र में टीकाकरण के लिए ऐसा जज्बा रहा कि सरपंच रावटे, सचिव, नर्स, संकुल समन्वयक, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं ग्रामवासियों के सहयोग से एक ही दिन में 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु के 120 व्यक्तियों ने वैक्सीन लगवाया है। सुदूर वनांचल क्षेत्र मानपुर-मोहला में टीकाकरण के लिए अफवाह एवं भ्रम जैसी स्थिति बन गई थी। जिसकी वजह से यहां टीकाकरण करने के लिए जिला प्रशासन की टीम ने कड़ी मेहनत की। जिसका सुखद परिणाम यह है कि दो दिन में ही यहां टीकाकरण कराने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। अब तक मोहला अनुविभाग में 1 हजार 874 व्यक्तियों ने टीकाकरण कराया और विशेष उपलब्धि हासिल हुई। ग्रामीणों में टीकाकरण के लिए उत्साह है। ग्राम सरोली में 223, डिग्री कॉलेज मोहला में 181, मोहला विकासखंड के ग्राम घावडेटोला, मानपुर विकासखंड के ग्राम ईरागांव में 120, फूलकोडो में 100 व्यक्तियों ने टीकाकरण कराया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कोविड वैक्सीनेशन के लिए सर्वे कर रही है और लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
० अंतराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 को
० अभिभावक को बताए जाएंगे नशे के दुष्प्रभाव
राजनांदगांव / शौर्यपथ / नशे के आदी हो चुके लोगों का नशा छुड़वाकर उन्हें शारीरिक, आर्थिक, सामाजिक तथा मानसिक नुकसान से बचाने हेतु अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर इस साल भी जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिले के सभी बीईओ को पत्र जारी किया गया है। पत्र में बताया गया है कि, नशा निवारण दिवस के अवसर पर नशामुक्ति के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा पीड़ित के अभिभावक से मुलाकात उन्हें नशा के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
प्रतिवर्ष 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया जाता है, जिसका प्रमुख उद्देश्य पीड़ित को नशे से होने वाले शारीरिक, आर्थिक, सामाजिक और मानसिक नुकसान से बचाना है। उनका नशा छुड़वाकर उन्हें सही उपचार दिलवाना है। विश्व से नशे को समाप्त करने हेतु साल 1987 से लेकर अब तक हर साल सरकार के द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। जगह-जगह नशामुक्ति केंद्र खोले गए हैं, जहां नशे के आदी हो चुके लोगों का उपचार किया जाता है और उन्हें नशे से मुक्ति दिलाई जाती है। इसके अलावा बहुत-सी ऐसी स्वयंसेवी संस्थाएं भी हैं, जो लोगों को नशा छोड़ने के लिए जागरूक कर रहीं हैं। इसी कड़ी में इस साल भी 26 जून को जिले में कोरोना प्रोटोकाल के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस को लेकर सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों में यह कहा है किए समाज में नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से 26 जून को नशामुक्ति निवारण दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन विभाग से समन्वय के साथ नशामुक्ति के खिलाफ व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पीड़ित के परिजन को नशा के दुष्परिणाम की जानकारी जाएगी। नशामुक्ति के खिलाफ प्रचार-प्रसार हेतु पंपलेट वितरित किए जाएंगे तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रेरक स्लोगन व चित्रों को भी माध्यम बनाया जाएगा। इसके अलावा नशा व एड्स प्रभावित क्षेत्रों में वृहद पैमाने पर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथलेश चौधरी ने बताया, अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर लोगों को नशीले पदार्थों के निवारण हेतु जागरूक किया जाता है, ताकि नशीले पदार्थों के सेवन से लोगों को रोका जा सके और एक अच्छे व स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर जिले में इस साल भी विभिन्न प्रेरक कार्यक्रम किए जाएंगे। संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से ग्रामीण अंचल में भी व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
बच्चों को नशे से बचाए रखने में सबसे मुख्य भूमिका अभिभावकों की ही होती है। यदि अपने बच्चों की दिनचर्या की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना बंद कर देते हैं तो बच्चे जाने-अनजाने में नशे जैसी गलत आदतों की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। नशे की लत से आज हमारी युवा पीढ़ी ही सबसे ज्यादा ग्रस्त है। छोटे-छोटे बच्चे भी कई भयानक नशे का शिकार हो रहे हैं। जबकि यदि युवा नशा छोड़ अपने लक्ष्य की ओर ध्यान दें तो देश आर्थिक व सामाजिक रूप से और भी ज्यादा सक्षम हो जाएगा और लोगों को यहां रोजगार के बदले अच्छा वेतन भी मिलेगा जिससे हमें दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को स्कूल शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह से मिलकर यह जानकारी दिया गया कि शिक्षा विभाग में पैसे लेकर दी गई अनुकंपा नियुक्तियां जिसकी शिकायत दिनांक 10 जून को किया गया था और आंशका जताई गई थी कि सीसीटीवी फुटेज डीलिट किया जा सकता, जिसके कुछ ही घंटे बाद सीसीटीवी फुटेज डीलिट कर दिया गया, क्योंकि पैसे का लेन-देन कैमरे में कैद हो चुका था, जिसके बाद 11 जून का कलेक्टर ने डीवीआर को जिला शिक्षा अधिकारी के कक्ष से जप्त कराया और 14 जून जांच रिपोर्ट डिप्टी कलेक्टर ने कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत होने के बाद दिनांक 16 जून को पांच फर्जी अनुकंपा नियुक्तियों को गुपचुप तरीके से जिला शिक्षा अधिकारी ने रद्द किया, जिसकी जानकारी जांच अधिकारी डिप्टी कलेक्टर को भी नहीं दिया गया। 21 जून को एक पीड़ित परिवार स्वयं राजनंादगांव कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर लिखित शिकायत कर यह बताया कि अनुकंपा के लिए उससे लिए गए थे एक लाख बीस हजार, क्योंकि उनके प्रकरण में कुछ परेशानी आ रही थी। इसके बावजूद किसी दोषी व्यक्ति पर कोई कार्यवाही नहीं किया।
पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल का कहना है कि यह प्रमाणित हो चुका है कि शिक्षा विभाग में पैसे लेकर अनुकंपा नियुक्तियां दी गई है। यह प्रमाणित हो चुका है कि शिकायत के बाद डीवीआर से डेटा डीलिट कर दिया गया है। यह प्रमाणित हो चुका है कि नियम कानून को ताक में रखकर थोक के भाव में फर्जी अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। यह प्रमाणित हो चुका है कि शिकायत और जांच के बाद फर्जी अनुकंपा नियुक्तियों को गुपचुप रीति से रद्द कर दिया गया है। इसके बावजूद कलेक्टर को अब किसका इंतजार है? क्यों डीवीआर की फुटेज रिकव्हर नहीं किया जा रहा है? क्यों पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया जा रहा है?
पॉल बताया कि स्कूल शिक्षा सचिव से यह मांग किया गया है जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम को तत्काल निलंबित कर डीवीआर से फुटेज रिकव्हर कराया जाए, क्योंकि डीवीआर में पैसे के लेन-देन का फुटेज रिकॉर्ड हुआ है, जिस पर सचिव ने जल्द सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
0 24 जून को टीकाकरण महोत्सव
राजनांदगांव।शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कोरोना से बचाव के लिए राजनांदगांव जिले में टीकाकरण को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस उत्सवी माहौल को आगे बढ़ाते हुए कल 24 जून 2021 को जिले में टीकाकरण महोत्सव मनाया जाना है। कल का दिन 'सुरक्षित टीका-सुरक्षित परिवार' जनआंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होगा। कोरोना के खिलाफ चल रही इस जंग में शामिल होकर पूरे राजनांदगांव जिले को सुरक्षा-कवच पहनाएं। स्वयं भी टीका लगवाएं एवं दूसरों को भी प्रेरित करें। शीघ्र ही राजनांदगांव जिला कोरोना से पूर्णत: सुरक्षित जिला बनेगा।
राजनांदगांव।शौर्यपथ / जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर ठेलकाडीह को आज नये थाना की मिली सौगात। बुधवार को विधायक भुनेश्वर बघेल, कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और एसपी डी. श्रवण की मौजूदगी में पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने इस नए थाने का उद्घाटन किया । लंबे समय से ग्रामीणों की मांग रही कि वहां पर एक थाना बनाया जाए, ग्रामीणों की मांगों को पूरा करते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा आज ठेलकाडीह को नए थाने की सौगात मिल गई। नए थाने की सौगात के साथ साथ नया थाना प्रभारी सतीश पूरिया रहेंगे।
0 राजनांदगांव से खैरागढ़ के बीच पहला थाना
राजनांदगांव से खैरागढ़ के बीच 40 किमी की दूरी के बीच इस थाने की शुरुआत की गई है। यह जिले का 29 वां थाना है। अस्थाई रुप से इसे साहू समाज के भवन में शुरु किया गया है। इस थाने का प्रभार उपनिरीक्षक सतीष पुरिया को दिया गया है जो कि इससे पहले मुढि़या मोहारा पुलिस चौकी के प्रभारी थे। इसके अलावा यहां 27 अन्य लोगों को स्टॉफ होगा जिनमें 2 महिला भी शामिल है। इस थाना क्षेत्र में 57 गांव शामिल हैं जिसकी जनसंख्या 43 हजार 924 है। ठेलकाडीह क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं काफी ज्यादा होती हैं। ऐसे मामलों को लेकर घुमका और खैरागढ़ थाना, मुढि़या मोहारा चौकी पर दबाव काफी ज्यादा रहता था जो कि ठेलकाडीह थाने के शुरु होने से कम हो जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस थाना क्षेत्र के मामले डोंगरगढ़, खैरागढ़ और राजनांदगांव न्यायालय के अधीन आएंगे।
राजनांदगांव।शौर्यपथ / जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत सिंह भगत के जन्मदिन के अवसर पर राजगामी संपदा के अध्यक्ष विवेक वासनिक ने सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान संस्कारधानी राजनांदगांव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक विषय पर भी लंबी चर्चा की है। अध्यक्ष श्री वासनिक ने बताया कि राजगामी संपदा की ओर से जनता के लिए कराए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया है। प्रभारी मंत्री को राजगामी के कार्यों का ब्यौरा भी दिया गया है। बता दें कि लगातार राजगामी संपदा के अध्यक्ष विवेक वासनिक जिले के विकास कार्यों को लेकर के आला नेताओं से लगातार चर्चा कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रभारी मंत्री से चर्चा कर राजनांदगांव शहर के विकास कार्यों और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की है। बताया जा रहा है कि प्रभारी मंत्री ने उन्हें आश्वासन देते हुए जिले के विकास में कोई भी कमी नहीं आने देने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर युवा नेता आशीष रामटेके सहित अन्य नेतागण भी उपस्थित थे। ---------------
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
