September 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव (1783)

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा स्थानीय निवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी लेने लगातार स्वास्थ्य केन्द्रों का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर सिन्हा ने डोंगरगढ़ विकासखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और ग्राम मुरमंुदा के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
    कलेक्टर सिन्हा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, नर्स रूम, माइनर ऑपरेशन थियेटर, जनौषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोगों को जनौषधि के उपयोग के लिए जागरूक करें। जनौषधि केन्द्र में जनसामान्य को सस्ते दर में जेनरिक दवाई उपलब्ध होगी, इसे बढ़ावा देने का कार्य करें। उन्होंने जनौषधि केन्द्र का निरीक्षण कर प्रतिदिन दवाईयां लेने वाले व्यक्ति्यों तथा केन्द्र में दवाई की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही जनौषधि केन्द्र में संधारित पंजी का निरीक्षण किया। जनौषधि केन्द्र के कर्मचारी ने बताया कि प्रतिदिन 50-60 लोग औषधि क्रय करते हंै। श्री सिन्हा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर सिन्हा ने ग्राम मुरमुंदा के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण कर सराहना की। उन्होंने वहां नवजीवन स्वागत कक्ष का अवलोकन किया तथा प्रति माह संस्थागत प्रसव की जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि महीने में लगभग 45 संस्थागत प्रसव होता है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक दिन चादर बदले जाते हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम डोंगरगढ़ अविनाश भोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्राम मोतीपुर के गौठान का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिन्हा ने गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर गोबर क्रय, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, विक्रय और राशि भुगतान की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि 63 कि्ंवटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है। इसमें 45 कि्ंवटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय हो चुका है।
    महिलाओं ने बताया कि समूह द्वारा बाड़ी में विभिन्न प्रकार के सब्जी की खेती की जा रही है। बाड़ी से सब्जी का विक्रय करके 12 हजार रूपए लाभ मिला है। वहीं 70-80 किलो प्याज का उत्पादन भी किया जा चुका है। सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगढ़ लक्ष्मण कचलाम ने बताया कि 7 एकड़ में चारागाह तैयार किया गया है जिसमें नेपियर घास लगाया जाएगा। उद्यानिकी विभाग के सहयोग से गौठानों में फूलों की खेती के लिए कार्य करेंगे।
    कलेक्टर सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि गौठानों में मल्टीएक्टीविटी कार्य प्रारंभ करें। अधिकारी स्वयं इसमें रूचि लेते हुए महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए कार्यों का चयन कर प्रारंभ कराएं। दीपावली आते ही गोबर के दीपक, गमले तथा अन्य कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि गौठान में पानी, शेड, तार फेसिंग सभी कार्य किया गया है। इस गौठान में समूह के लिए अन्य गतिविधियों को भी प्राथमिकता से प्रारंभ कराएं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने वहां गाय चराने आए चरवाहे से बातचीत की। चरवाहे ने गौठान के गोबर का विक्रय उनके द्वारा नहीं किया जाना बताया, जिससे वे लाभ से वंचित है। कलेक्टर ने कहा कि गौठान का गोबर चरवाहे का है, जिसका लाभ उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौठान का गोबर विक्रय कर राशि प्राप्त करें। गौठान में चारे की व्यवस्था के लिए बड़े किसानों को पैरादान के लिए प्रेरित करें।
    कलेक्टर श्री सिन्हा ने गौठान निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों से चर्चा की। मोतीपुर निवासी चुम्मन लाल ने बताया कि खसरा में त्रुटि होने के कारण उन्हें ऋण नहीं मिल रहा है और पटवारी इस कार्य में देरी कर रहे हैं। साथ ही पटवारी मुख्यालय में निवास नहीं करती है।
    कलेक्टर सिन्हा ने इस शिकायत पर तत्काल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पटवारी को निर्देश दिए कि वे मुख्यालय में ही रहे और गांव के लोगों का कार्य में समय-सीमा में ईमानदारीपूर्वक करें। ऐसी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ अविनाश भोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / अंग्रेजी माध्यम में बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने विकासखंडों में उच्च स्तर का सर्वसुविधा युक्त स्कूल भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखने स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। कलेक्टर सिन्हा ने विकासखंड डोंगरगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन निर्माण के लिए शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह स्कूल जिले का सबसे अच्छा स्कूल बनना चाहिए। इसके निर्माण में गुणवत्तापूर्ण और अच्छी सामग्री का उपयोग किया जाए। उच्च क्वालिटी के दरवाजे तथा खिड़कियां, जालीदार होना चाहिए।
    इस स्कूल का निर्माण मॉडल स्कूल के तर्ज पर करें। क्लास रूम, लैब, कम्प्यूटर कक्ष आकर्षक होनी चाहिए, जिससे बच्चे पढ़ने में रूचि लें। बच्चों के लिए सर्वसुविधा युक्त अलग से टायलेट बनाए। स्कूल परिसर में बच्चों के लिए खेल मैदान का निर्माण तथा पौधरोपण कर गार्डनिंग कार्य करें। बड़े बच्चों के बैठने के लिए लॉन में सीमेंट का आकर्षक सीट बनाएं। वहीं उचित स्थल का चयन कर मंच का निर्माण भी करें। जिससे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जा सकें। उन्होंने समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ अविनाश भोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / मेडिकल कॉलेज शिफ्टिंग के साथ जिला अस्पताल के भी पेंड्री स्थानांतरण की अफवाह फिर रुकवाने की खबर छपवा कर षड्यंत्र पूर्वक झूठी वाहवाही और श्रेय लेने की कांग्रेसियों में होड़ मच गई है और शिक्षित व्यक्ति आसानी से समझता है कि मेडिकल कॉलेज शैक्षणिक संस्था है, जबकि जिला अस्पताल उपचार करने वाली संस्था है। मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल संचालनालय स्वास्थ्य शिक्षा के अंतर्गत आता है, जबकि जिला हॉस्पिटल संचालनालय स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत आता है। दोनों विभाग ही अलग-अलग है। ऐसी स्थिति में जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज के साथ पेंड्री शिफ्ट होने का तो सवाल ही नहीं उठता। जिला अस्पताल के पेंड्री जाने की आशंका से भयभीत समीपस्थ व्यवसायी व फुटकर व्यापारी के प्रतिनिधि मंडल ने मुझसे मिलने के उपरांत मेरे द्वारा उन्हें स्पष्ट रूप से तकनीकी बारीकी से अवगत कराने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के राजधानी स्थित अधिकारियों से बातचीत की गई, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल शिफ्टिंग होने की खबर भ्रामक है, पर हां सामग्री को पूर्ववत जिला अस्पताल में रखते हुए मेडिकल कॉलेज में नवीन व आधुनिक सामग्री स्थापित करने की बात उन्होंने अधिकारियों से भी की है। भाजपा सहित यहां के जनप्रतिनिधि जिला अस्पताल और नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है, जिसका प्रमाण कोरोना की दूसरी लहर में कार्यकर्ताओं का परिश्रम व स्थानीय विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित मेरे द्वारा खुले हृदय से सामग्रियों की उपलब्धता है। समय-समय पर उनके द्वारा जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौधरी व अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉक्टर चंद्राकर के साथ निरंतर बैठक व वार्ता की गई है।
    -----------------

    0 गुब्बारे, फुल और रंगोली से सजाए गए आंगनवाड़ी केंद्र
    0 दीपक जलाकर उतारी गई बच्चों की आरती, अब टाफियां भी बंटेगी

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / बच्चों, गर्भवती महिलाओं व शिशुवती माताओं में सुपोषण के लिए जिले में वजन त्यौहार का प्रभावशाली ढंग से आगाज किया गया है। इस क्रम में शून्य से पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों के पोषण के स्तर की जांच करने के लिए उनका वजन लिया जा रहा है। 11 से 18 वर्ष तक की बालिकाओं का हिमोग्लोबिन टेस्ट किया जा रहा है। कुपोषित बच्चों तथा एनीमिक माताओं का चिन्हांकन किया जा रहा है, ताकि शत-प्रतिशत पीडि़तों को कुपोषण से मुक्त किया जा सके। इसके साथ ही कई अन्य रोचक आयोजन किए जा रहे हैं।
    सुपोषण अभियान और वजन त्यौहार के दौरान जिले के गांव-गांव में बच्चे का अनिवार्य रूप से वजन कराने की अपील की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से प्रचार भी किया जा रहा हैए वजन मशीन में बच्चे का वजन लेने पर सुपोषण अथवा कुपोषण के स्तर का पता चलता है। इसके आधार पर बच्चे को चिन्हांकित कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की देख-रेख में उन्हें विशेष पोषण आहार दिया जाता है। वजन मशीन में वजन लेते समय हरा रंग सुपोषित होने का प्रतीक है, जबकि पीला रंग मध्यम कुपोषण तथा लाल रंग गंभीर कुपोषण का संकेतक है।

    स्वास्थ्य बेहतर तो मिलेगा ईनाम

    इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने बताया, सुपोषण अभियान में गर्भवती महिलाओं व शिशुवती माताओं की सेहत का ख्याल रखने के साथ ही विशेषकर बच्चों में सुपोषण के लिए 7 से 16 जुलाई तक जिले में वजन त्यौहार मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत में पहले दिन जन-जन की होगी भागीदारी, वजन त्यौहार की करें तैयारी स्लोगन के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को गुब्बारे, फूल और रंगोली से सजाया गया तथा दीपक जलाकर बच्चों की आरती भी उतारी गई। वजन त्यौहार के दौरान वजन कराने के लिए लाए जाने वाले बच्चों को अब गुड़-चना, चिक्की और टाफियां बांटी जाएगी। इसके साथ ही स्वस्थ शिशु स्पर्धा कराई जाएगी और स्वस्थ शिशु-स्वस्थ माता को पुरस्कृत किया जाएगा। पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इन पूरे क्रिया-कलापों की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

    सुपोषण का संदेश देने का एक प्रयास ऐसा भी

    सुपोषण की महत्ता के बारे में माताओं और बहनों को पंडवानी गीत के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि वह अपने बच्चों की सेहत और उनके खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखें। खैरागढ़ विकासखंड के जालबांधा सेक्टर अंतर्गत ग्राम बघमर्रा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती भानबती भारती जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर अपने चिर-परिचित अंदाज में पंडवानी गीत के माध्यम से माताओं और बहनों को वजन त्यौहार के दौरान अपने बच्चों का वजन अनिवार्य रूप से कराने का संदेश दे रही हैं। गीत के माध्यम से वह महिलाओं को इस बात के लिए जागरूक कर रही हैं कि वजन कराते समय वजन मशीन का कांटा यदि लाल रंग पर आकर ठहर जाता है तो यह बच्चे के गंभीर रूप से कुपोषित होने का संकेत है। कुपोषण दूर करने के लिए उसके खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान दिए जाने की जरूरत है। पंडवानी गायिका श्रीमती भारती अपने गीत के माध्यम से यह भी बताती हैं कि, कुपोषण को कैसे दूर किया जा सकता है।

      राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस महानिर्देशक डीएम अवस्थी द्वारा अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक व्हीबी नंद के निर्देशन में थाना प्रभारी विरेन्द्र चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर थाना स्टाफ द्वारा रेड मारकर सट्टेबाजों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिसमें सट्टेबाज इम्तियाज वारसी पिता अशगर वारसी उम्र 39 साल साकिन तुलसीपुर बख्तावर चाल थाना कोतवाली जिला राजनांदगाव के कब्जे से भदौरिया चौक के पास स्थित उसके पान ठेले से नगदी 1650 रूपये व 1650 रूपये का सट्टा पट्टी, राजू देवांगन पिता दिनेश देवांगन उम्र 24 साल साकिन शंकरपुर चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगाव के कब्जे से गोलबाजार से नगदी 2020 रूपये एवं 2020 रूपये का सट्टा पट्टी, राजकुमार वर्मा स्व. गोविंद वर्मा उम्र 30 साल साकिन शंकरपुर थाना कोतवाली जिला राजनांदगाव के कब्जे से ईमाम चौक से नगदी रकम 1980 रूपये एवं 1980 रूपये का सट्टा-पट्टी बरामद कर मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई।   बाद आरोपीगणों द्वारा गवाहों से वाद-विवाद करने पर शांति व्यवस्था कायम करने हेतु आरोपीगणों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। भविष्य में भी थाना कोतवाली द्वारा कार्यवही जारी रहेगा।



    0गैदाटोला थाना प्रभारी अमृत लाल साहू ने जनसमस्याओं का शिविर लगाकर निराकरण किया।।


    राजनांदगांव l शौर्यपथ/ कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत थाना गैंदाटोला क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम केशोखैरी में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए ग्राम के पंच, सरपंच ,पटेल एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में ग्राम के नव युवकों को खेल सामग्री वितरण किया गया, एवं उपस्थित ग्राम वासियों को जन चौपाल के माध्यम से अन्य कोई जन शिकायत इत्यादि के संबंध में चर्चा कर ,ग्राम वासियों को covid-19 टीकाकरण कराने हेतु अपील की गई।

    राजनंादगांव / शौर्यपथ / पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग विवेकानंद सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, नगर पुलिस अधीक्षक (प्रभारी) व्हीबी नंद के निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के तहत् मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक शिवेन्द्र राजपूत व थाना सोमनी पुलिस स्टॉफ के द्वारा निरीक्षक शिवेन्द्र राजपूत थाना प्रभारी सोमनी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक शत्रुहन पटेल, प्रधान आरक्षक गणेश चौहान, आरक्षक धनीराम पैकरा एवं आरक्षक अभिषेक बघेल के मय शासकीय वाहन के टाउन एवं देहात भ्रमण हेतु रवाना होने दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि पवन लोहार नामक व्यक्ति ग्राम मुढ़ीपार रेलवे स्टेशन के पास अवैध रूप से शराब रखकर कर बिक्री करने ले जाने वाला हैं।
    सूचना पर सादी वेशभूषा में स्टॉफ को लगाकर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही की गई। अवैध रूप से शराब बिक्री करने ले जाने वाले व्यक्ति से पुछताछ कर मौके पर ही शराब परिवहन एवं बिक्री के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने अपेक्षा किया गया जिसके द्वारा अपना नाम पवन लोहार पिता स्व. संतु लोहार उम्र 45 वर्ष साकिन रेलवे स्टेशन के पास ग्राम मुढ़ीपार थाना सोमनी जिला राजनांदगांव का रहने वाला बताया। शराब परिवहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किये, जिसके कब्जे से देशी प्लेन मदिरा 31 पौवा एव देशी मसाला मदिरा 7 पौवा कुल 38 पौवा प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ, कुल जुमला 6.840 बल्क लीटर जुमला किमती 3110 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर थाना सोमनी में अपराध क्रमांक 96/20 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड में भेजा गया हैं।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / थाना ठेलकाडीह में 3 जुलाई 2021 को प्रार्थी शिव कुमार मैथिल क्षत्रीय द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि डुमरडीहकला शिव अग्रवाल के केसर खदान स लोहे का छड़ 10 एमएम वाला 1 बंडल एवं 8 एमएम का छड़ 7 बंडल कुल किमती 23418 रूपये की चोरी, प्रार्थी टुमन वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके ट्रेक्टर कैचव्हील 2 नग एवं लोहे का छड़ 8 एमएम वाला 2 बंडल, 10 एमएम वाला 1 बंडल, छड़ 12 एमएम वाला 1 बंडल कुल किमती 24510 रूपये की चोरी तथा 4 जुलाई 2021 को प्रार्थी द्वारका वर्मा पिता रामचंद्र वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके भरदाखुर्द में स्थित खेत पर नया मकान बनाने व छत ढलाई करने हेतु 40 नग लोहे का सेन्टींग प्लेट सुखराम से लाया था, जिसकी कीमत 20000 रूपये की चोरी कुल किमती 67,928 रूपये का कोई अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 13/2021, 14/2021, 16/2021 धारा 379 भादंवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया गया। मामले कि गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, पुलिस अनु. अधि. जीसी पती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में आरोपियों की पतासाजी की गई, जिस पर मुखबिर से पता चला कि कुछ संदेही व्यक्ति छड़ बेचने के फिराक में घूम रहे है, जिन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर ग्राम शिव अग्रवाल के केशर खदान अमलीडीह एवं भरदाखुर्द खेत निर्माणाधीन मकान से आरोपीगण रेकी कर रात को चोरी करना बताये है, जिस पर आरोपीगण अक्षय पुरी पिता प्रकाश पुरी उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड नं. 10 डुमरडीहकला थाना ठेलकाडीह, रोशन पुरी गोस्वामी पिता सुरेश पुरी गोस्वामी उम्र 22 वर्ष, नरसिंग वर्मा उर्फ गोलू पिता सालिक राम वर्मा उम्र 22 साकिनान वार्ड नंबर 2 मोहब्बतपारा ठेलकाडीह थाना ठेलकाडी जिला राजनांदगांव को तीनों प्रकरण 13/2021, 14/2021, 16/2021 धारा 379 भादंवि का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से विधि गिरफतार किया गया। आरोपी रोशन पुरी गोस्वामी के निशानदेही पर लोहे का छड़ 6 बंडल, आरोपी नरसिंग वर्मा उर्फ गोलू के पास से छड़ 4 बंडल 2 नग ट्रेक्टर केजहील तथा आरोपी सन्नी के पास से छड़ 2 बंडल किमती जुगला किमती 67,928 रूपये को विधिवत जाती किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सतीश कुमार पुरिया, सउनि केके राय, प्रधान आरक्षक आशीष वर्मा, प्रधान आरक्षक रमेश कोरेटी, प्रधान आरक्षक सुरेश वर्मा एवं आरक्षक नरेश चंद्रा बिसाहू यादव, सुंदर नाम, अनमोलदास वैष्णव, सुरेन्द्र सिन्हा, बृजेश साहू थाना ठेलकाडीह स्टाफ की सहरानीय भूमिका रही।

    ० जिले में 7 से 16 जुलाई तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार
    ० आंगनबाड़ी केन्द्रों में होगी सजावट

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / बच्चों, गर्भवती महिलाओं व शिशुवती माताओं में सुपोषण के लिए जिले में 10 दिनों तक वजन त्यौहार मनाया जाएगा। कुपोषण मुक्ति के लिए 7 से 16 जुलाई तक पूरे जिले में अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन कर उनके पोषण स्तर का पता लगाया जाएगा। वहीं 11 से 18 वर्ष तक की बालिकाओं का हिमोग्लोबिन टेस्ट किया जाएगा। कुपोषित बच्चों तथा एनीमिक माताओं का चिन्हांकन कर शत-प्रतिशत पीड़ितों को कुपोषण से मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा।
    वजन त्यौहार को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। आंगनवाड़ी केन्द्रों को सजाया जा रहा है। वजन त्यौहार के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने बताया, जिला प्रशासन द्वारा कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर कुपोषण दूर करने के लिए पर्याप्त पोषण प्रदान करने के साथ ही परिवार के सदस्यों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। कुपोषण को पौष्टिक भोजन, दवाईयां और व्यवहार में परिवर्तन से ही दूर किया जा सकता है। वहीं अभियान के तहत वॉल राईटिंग, इंटरनेट मीडिया, व्हाट्सअप ग्रुप व फेसबुक के माध्यम से सुपोषण संबंधी आवश्यक जानकारियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सुपोषण के लिए 10 दिन तक चलाए जाने वाले अभियान में समाज के व्यक्तियों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। मितानीन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घरों में संपर्क कर लोगों को सुपोषण के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने बताया, वजन त्यौहार के दौरान 7 से 16 जुलाई तक सुपोषण हेतु बच्चों को दिन में 4-5 बार थोड़ा-थोड़ा खाना खिलाने, आसपास साफ-सफाई रखने तथा खाने से पहले हाथ धोने जैसी आदतों को अपनाने पर जोर दिया जाएगा। इन आदतों को अपनाने से कुपोषण या अन्य बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इसके साथ ही जिन समूहों द्वारा रेडी-टू-ईट बनाए जाते हैं, उन्हें गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वजन त्यौहार की सार्थकता के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी तरह स्थानीय महिलाओं की कांउसिलिंग के लिए शिविर लगाए जाएंगे और बच्चों के कुपोषण दूर करने के प्रति उन्हें जागरूक किया जाएगा।
    इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा, कुपोषण गर्भवती माताओं से बच्चों में आता है। इसलिए माताओं की सही देखभाल कर उन्हें पौष्टिक भोजन देना आवश्यक है। महिलाएं, गर्भवती होने का पता चलते ही तीन माह के भीतर पंजीयन जरूर कराएं। उन्होंने कहा, बीमारियों का त्वरित उपचार करने से बीमारी जल्द दूर होती है। कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन के लिए वजन त्यौहार के दौरान कलस्टर बनाए जाएंगे। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन व ग्राम सचिव को शामिल किया जाएगा और बीएमओ इस कार्य में सहयोग करेंगे। वजन त्यौहार के दौरान बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि, प्रसव के पहले और प्रसव के बाद माताएं स्वास्थ्य केन्द्र में ही रहें जिससे बच्चे को सही समय पर टीका लगाया जा सके और कुपोषण तथा अन्य बीमारियों से बचाया जा सके।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision