
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव।शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण की गति कम होने के साथ ही संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच जिले में कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह नियंत्रण करने हेतु प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं तथा 45 वर्ष से ऊपर आयु के बुजुर्गों के टीकाकरण पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही बसंतपुर स्थित जिला अस्पताल में संचालित मेडिकल कॉलेज को पेंड्री में शिफ्ट करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज के तीसरे तल में कोविड-19 के मरीजों का समुचित उपचार जल्द ही शुरू किया जाएगा। यहां कोविड हॉस्पिटल परिसर में अतिरिक्त 100 आईसीयू बेड, 50 आइसोलेशन वार्ड तथा 26 बिस्तर बच्चों के लिए 26 बिस्तर का आईसीयू बनाया जाएगा। भविष्य में कोरोना के नए वेरियेंट आने की आशंका को देखते हुए इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्यगत संरचना को और अधिक मजबूत बनाने हेतु जिले के नए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने भी कोविड-19 डेडिकेटेड मेडिकल हॉस्पिटल पेंड्री का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों की संख्या, स्टाफ नर्स, डॉक्टर सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. रेणुका गहिने ने बताया, बसंतपुर स्थित जिला अस्पताल में संचालित मेडिकल कॉलेज को पेंड्री में शिफ्ट करने की तैयारी तेजी से चल रही है। पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज भवन के तीसरे तल में कोविड मरीजों का उपचार किया जाएगा। वहीं प्रथम, द्वितीय व चतुर्थ तल में नॉन कोविड हॉस्पिटल शिफ्ट किया जाएगा। बिल्डिंग में अभी 300 बेड कोविड-19 हॉस्पिटल संचालित है। इसमें 222 ऑक्सीजन युक्त बेड हैं। 78 सामान्य बेड हैं तथा 40 आईसीयू बेड संचालित हैं। 18 वेंटीलेटर की व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल शिफ्ट होने के बाद भूतल और प्रथम तल में ओपीडी रहेगा। भूतल में पैथोलॉजी लैब, केजवल्टी वार्ड, एक्स-रे रखा जाएगा। प्रथम तल में नाक, कान, गला, टीबी के मरीजों का इलाज किया जाएगा। दूसरे तल में नेत्र रोग, मनोरोग, महिला एवं प्रसूति वार्ड, शिशु रोग, हड्डी रोग विभाग होंगे। वहीं चौथे तल में ऑपरेशन थियेटर, मेडिसिन विभाग और सर्जरी विभाग के लिए आईसीयू बनाया जाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा, कोरोना संक्रमण के दौर में स्वास्थ्य व्यवस्था हमारी पहली प्राथमिकता है। अभी कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी जरूर आई है, लेकिन आने वाले समय के लिए भी हमें सचेत रहना जरूरी है। इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं तथा 45 वर्ष से ऊपर आयु के बुजुर्गों का टीकाकरण जारी है। हॉस्पिटल में उपलब्ध संसाधनों का आवश्यकतानुसार समुचित उपयोग करने पर जोर दिया जा रहा है। तकनीकी सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जा रहा है। ----------------
राजनांदगांव।शौर्यपथ / 8 जून मंगलवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के आव्हान पर 21 जून को जनता कांग्रेस पार्टी के पांचवे स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश के सभी लोकसभा प्रभारियों की जूम वर्चुअल मीटिंग ली गई, जिसमें दुर्ग लोकसभा प्रभारी के रूप में नवीन अग्रवाल ने अपनी बात रखते हुए प्रमुख रूप से शराब बंदी, युवाओं को रोजगार, सदस्यता अभियान, प्रशिक्षण सहित अन्य मुद्दों पर अपने सुझाव दिए। श्री अग्रवाल द्वारा कोरोना काल में जान गंवाने वाले ऐसे लोग जो परिवार को पालने वाले एक मात्र मुखिया थे, ऐसे परिवार को प्रतिमाह आर्थिक मदद प्रदान करने की सलाह दी गई। ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों व आश्रित ग्राम में मुनादी करवाकर शिविर आयोजित किया जायेगा और सदस्यता अभियान के लिए स्टॉल लगाकर बड़ी संख्या में सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता अभियान के बाद जो लोग पार्टी के सदस्य बनेंगे उन्हें सदस्यता के एक सप्ताह के भीतर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर पार्टी की गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा। शराब बंदी को लेकर हर स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। ----------------
राजनांदगांव।शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण की गति कम होने के साथ ही संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार फिर जोर पकड़ रही है। टीकाकरण केंद्रों में टीका लगवाने वालों की कतार लग रही है। कोरोना को पूरी तरह मात देने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से लोगों की जागरुकता साफ नजर आने लगी है। कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह काबू करने के लिए जिले में विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए विभिन्न स्वरूपों में जागरुकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के टीकाकरण के लिए भी वैक्सीन की खेप पहुंच चुकी है। इसे लेकर लोगों में उत्साह का नया संचार है। कोरोना संक्रमण की दर कम होने से लोगों का खौफ कम होता दिख रहा है और यह भी बड़ी वजह है कि कोरोना को हराने हेतु वैक्सीन लगवाने के लिए लाभार्थी खुद पंजीयन कराकर पहुंच रहे हैं। इस बीच जिले में करीब 6,000 एपीएल के युवाओं ने वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही कर लिया है। पंजीयन के बाद जिले में करीब 1,412 युवाओं को कोरोना का टीका भी लग गया, जिसमें 896 एपीएल परिवार के ही सदस्य हैं। वहीं 430 बीपीएल व 35 अंत्योदय परिवार के युवाओं को टीका लगाया गया है। इसके अलावा फ्रंट लाइन के 51 वर्करों ने वैक्सीन लगाकर कोरोना को मात देने की पहल की है। इसी तरह 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी पहला और दूसरा डोज का टीका लगाया जा रहा है। 12 फ्रंट लाइन वर्करों ने दूसरे डोज का टीका लगाया है। वहीं 45 प्लस के 58 लोगों को पहला व 60 लोगों को दूसरा टीका लगा है। यानी 45 प्लस के कुल 130 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। राहत की बात यह भी है कि जिले में कोरोना का कहर गुजरे पखवाड़ेभर से काफी कम हो गया है। संक्रमण कम होने के बाद बाजार भी खुल गया है, जिससे कोरोना का खौफ और कम हो गया है। इस संबंध में जिला टीकाकरण अधिकारी डा. बीएल कुमरे ने बताया, कोरोना संक्रमण की गति धीमी जरूर हुई है, लेकिन यह अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और इसीलिए अभी सावधानी-सतर्कता बहुत जरूरी है। कोरोना टीकाकरण अभियान की रफ्तार बढ़ाने के लिए जिले में सभी केंद्रों में रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। टीका लगवाने के लिए 18 प्लस वालों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने लोगों से पुनः अपील की है कि, मॉस्क जरूर लगाएं, समय-समय पर हाथों को सैनेटाइज करना न भूलें तथा आवश्यक सामाजिक-शारीरिक दूरी का अनिवार्यतः पालन करें, जिससे कोरोना संक्रमण पर जल्द से जल्द पूरी तरह काबू पाया जा सके। -------------------
राजनांदगांव।शौर्यपथ / धर्म ग्रंथों में ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर वट वृक्ष की पूजा करने की मान्यता है। इस मान्यता का पालन करते हुए सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा करके पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।कोरोना महामारी का भय भी आस्था को डिगा नहीं सका। महिलाएं मास्क पहनकर पहुंची और दूरी बनाए रखते हुए पूजा की रस्म निभाई। वट वृक्ष पर पीला धागा लपेटकर परिक्रमा की।इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए महिलाओं ने धैर्य रखा और बारी बारी से पूजा की। हर साल पूजा करने आपाधापी मचती थी, लेकिन इस साल हर किसी ने शारीरिक दूरी का पालन किया। भीड़ होने पर महिलाओं ने इंतजार किया और जब दूसरी महिलाएं पूजा कर चुकीं तब फिर पूजा करने आगे आईं।सुहागिनों ने वट की पूजा करके सत्यवान और सावित्री की कथा सुनी। सुहाग सामग्री में साड़ी, चूड़ी, सिंदूर, पायल, आदि भेंट की। पति की दीर्घायु के साथ ही कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की गई।
० गांव-गांव में चलेंगे सदस्य्ता अभियान : नवीन अग्रवाल
० 21 जून को धूमधाम से मनाया जायेगा पार्टी का पांचवा स्थापना दिवस : नवीन अग्रवाल
राजनांदगांव / शौर्यपथ / 8 जून मंगलवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के आव्हान पर 21 जून को जनता कांग्रेस पार्टी के पांचवे स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश के सभी लोकसभा प्रभारियों की जूम वर्चुअल मीटिंग ली गई, जिसमें दुर्ग लोकसभा प्रभारी के रूप में नवीन अग्रवाल ने अपनी बात रखते हुए प्रमुख रूप से शराब बंदी, युवाओं को रोजगार, सदस्यता अभियान, प्रशिक्षण सहित अन्य मुद्दों पर अपने सुझाव दिए।
अग्रवाल द्वारा कोरोना काल में जान गंवाने वाले ऐसे लोग जो परिवार को पालने वाले एक मात्र मुखिया थे, ऐसे परिवार को प्रतिमाह आर्थिक मदद प्रदान करने की सलाह दी गई। ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों व आश्रित ग्राम में मुनादी करवाकर शिविर आयोजित किया जायेगा और सदस्यता अभियान के लिए स्टॉल लगाकर बड़ी संख्या में सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता अभियान के बाद जो लोग पार्टी के सदस्य बनेंगे उन्हें सदस्यता के एक सप्ताह के भीतर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर पार्टी की गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा। शराब बंदी को लेकर हर स्तर पर आंदोलन किया जायेगा।
जनसेवा ही संगठन की पहली प्राथमिकता ,जनसेवा के लिए संगठन के सदस्य सदैव तत्पर है : दीपक सोनी
राजनांदगांव। शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण के दौर में हुई बहुत-सी निराशाजनक घटनाओं के बाद लोगों में अब सकारात्मक भाव भी दिखने लगे हैं। जनसेवा को लेकर तत्परता लगभग हर वर्ग में दिखाई देने लगी है। इसी क्रम में युवा जोगी ब्रिगेड टीम ने दीपक सोनी की अगुवाई में जिला चिकित्सालय पहुंचकर न सिर्फ व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि अस्पताल में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम भी पूछा। टीम के सदस्यों ने मरीजों को उनकी राहत हेतु हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया। टीम के प्रमुख दीपक सोनी ने जिला जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक की भी मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। वहीं मानपुर से आई चिंता बाई ने बताया कि, उन्हें ए-पाजिटिव खून की आवश्यकता है, जिस पर जोगी ब्रिगेड टीम के सदस्यों ने तत्काल खून की व्यवस्था कराई। जोगी ब्रिगेड टीम के प्रयास से समय पर खून की उपलब्धता से राहत पाकर चिंता बाई ने भी उनका धन्यवाद किया। टीम के दीपक सोनी ने कहा है कि, जनसेवा ही उनकी व उनके संगठन की पहली प्राथमिकता है। जनसेवा के लिए संगठन के सदस्य सदैव तत्पर हैं और इसी कड़ी में जिला चिकित्सालय पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा मरीजों का हालचाल पूछा गया। इस मौके पर दीपक सोनी के साथ रोहन टंडन, हिमांशु रामटेके, दीपक देवांगन, अंकुश सोनी, मोनी यादव, गोविंद यादव, अंकित ठाकुर व संकेत खापर्डे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
------------------
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले के नवपदस्थ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने नवनियुक्त कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को कार्यभार सौंपा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा वर्ष 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण के दौरान पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर डॉ. दीप्ती वर्मा उपस्थित थी।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / ग्रीष्मावकाश में बच्चों के अधिगम प्रक्रिया को सक्रिय रखने के उद्देश्य से ग्रीष्माकालीन प्रायोजना आमाराइट के नाम से प्रारम्भ किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इसे संपूर्ण छत्तीसगढ़ में लागू किया गया है। इसके तहत कक्षा दूसरी से बारहवीं तक के बच्चे को कक्षा अनुरूप प्रश्न दिए गए हैए जो बहुत ही रोचक है।
इसी कड़ी में खैरागढ़ विकासखंड में विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेश भुआर्य के मार्गदर्शन में आमाराइट कार्यक्रम लगातार जारी है। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक भगत सिंह ठाकुर द्वारा लगातार प्राचार्यो, संकुल समन्वयकों, प्रधान पाठकों व पीएलसी सदस्यों की ऑफलाइन व ऑनलाइन बैठक लेकर इसे गति प्रदान की जा रही है। इसके अलावा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक भगत सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ सतत् क्रियान्वयन व मॉनिटरिंग के कार्य मे जुटे हुए है। जमीनी स्तर पर इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए संकुल समन्वयकों व पीएलसी सदस्यों की टीम भी लगातार सक्रिय है। इस पहल के अन्तर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदत प्रोजेक्ट कार्य सभी शालाओं में वितरित करवा कर बच्चों को उपलब्ध कराया गया है, जिसमें शिक्षकों व मोहल्ला क्लास लेने वाले शिक्षा सारथियों के द्वारा व पालकों के द्वारा प्रोजेक्ट कार्य संपन्न कराया जा रहा है, जिसे 30 जून तक शालाओं में जमा कराया जाना है।
आमाराइट को लेकर क्षेत्र के बच्चों में काफी सक्रियता व उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि इस प्रोजेक्ट में खेलकूद, व्यवहारिक प्रश्न आदि बच्चो की रूचि के अनुरूप है और बच्चों को शिक्षा की ओर आकर्षित कर रहे है। प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से क्रियान्वयन के लिये सभी शिक्षकों, पीएलसी, शाला प्रबंधन व विकास समिति के सदस्यों, पालकों, ग्रामवासियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों का इसमें अच्छा सहयोग मिल रहा है। आमाराइट कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकुल समन्वयक निमेष सिंग, लखन यादव, रामेश्वर वर्मा, धीतेन्द्र सिंह, विजय झा, निखिल सिंह, भानुप्रताप मेश्राम, नरेंद्र ठाकुर, चंद्रशेखर गुनी, कोमलचंद कोठारी सक्रिय भूमिका निभा रहे है। खैरागढ़ ब्लाक में इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन पर जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम, डीएमसी भूपेश साहू, एपीसी सतीश ब्यौहरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए खैरागढ़ टीम के प्रयासों को प्रेरक एवं प्रशंसनीय बताया है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण द्वारा जिले में शराब कोचियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर जय प्रकाश बढ़ई के दिशा-निर्देश एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लक्ष्मण केंवट के नेतृत्व में थाना मानपुर पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर देशी शराब दुकान मानपुर के पीछे वन विभाग के जंगल में एक पेड़ के नीचे आरोपीगण खिलावन कोमरे पिता कुंजलाल उम्र 24 वर्ष, निवासी पुतरगोंदीकला, थाना अं. चौकी एवं प्रेमनाथ पिता द्वारिका नाथ धुर्वे, उम्र 21 वर्ष, निवासी बाजारपारा मानपुर, थाना मानपुर के कब्जे से 199 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 15,920 रूपये को पकड़ा गया। आरोपीगण को अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखने के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस देकर वैध कागजात प्रस्तुत करने कहा गया, जो अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखने/ले जाने के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत करने में असमर्थता जाहिर किये। आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर, आरोपीगण को विधिवत् गिरफ्तार कर थाना मानपुर में अपराध क्रमांक 35/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया एवं मामला अजमानतीय होने से आरोपीगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक लक्ष्मण केंवट थाना प्रभारी मानपुर, उप निरीक्षक दुवेन्द्र सिंह टेकाम, उप निरीक्षक रामनरेश यादव एवं आरक्षक इन्द्रजीत अनंत, आरक्षक मनोज बंजारे, आरक्षक 476 मेंहर भंडारी, आरक्षक शिवाजी राव, आरक्षक हुमेंद्र कुमार साहू, आरक्षक प्रकाश सिदार का कार्य विशेष सराहनीय रहा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया है। इसी कड़ी में आज छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत धर्मूटोला (कल्लुटोला) में इस योजना का आगाज किया गया। वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू ने की। विशिष्ट अतिथिगण अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती ललित कंवर, श्रीमती मीना पुजेरि, रितेश जैन, प्रकाश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि हौसी लाल साहू, सरपंच एवं जनप्रतिनिधि तथा वनमण्डलाधिकारी राजनांदगांव एम गुरूनाथन, एसडीएम हितेश पिस्दा एवं तहसीलदार उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / 18 से 44 वर्ष आयु के व्यक्तियों को आज से कोविशील्ड वैक्सीन का पहला डोज लगेगा। सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी 18 से 44 वर्ष आयु के व्यक्तियों को वैक्सीन लगेगा। नगर निगम क्षेत्र में 18 से 44 वर्ष आयु के नागरिक कोविशील्ड केन्द्र में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। जिनमें पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में एपीएल, उर्दू स्कूल में एपीएल, नंदई सामाजिक भवन में एपीएल, बसंतपुर हॉस्पिटल में 45 आयु के व्यक्तियों अंत्योदय बीपीएल, मेडिकल कॉलेज पेंड्री में 45 वर्ष से अधिक एपीएल, लखोली में 18 वर्ष से अधिक बीपीएल एवं अंत्योदय, शंकरपुर स्कूल में 18 वर्ष आयु से अधिक बीपीएल एवं अंत्योदय, पुत्रीशाला में 18 वर्ष आयु से अधिक बीपीएल एवं अंत्योदय कार्डधारियों को वैक्सीन लगाया जाएगा।
राजनांदगांव।शौर्यपथ/ केंद्र सरकार की कुप्रबंधन व गलत आर्थिक नीति के चलते देश मे महंगाई चरम पर है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, कृषि सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम सरकार के नियंत्रण से बाहर होकर बढ़ रही है, जिससे जनता कोरोना संक्रमण काल में दोहरी मार झेलने विवस है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि, एआईसीसी के आह्वान पर छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राजनांदगांव जिला के प्रत्येक ब्लॉकों, ग्रामों में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आम जनता प्रातः 10 बजे से महंगाई के खिलाफ धरना देकर मोदी सरकार पर आक्रोश जताते विरोध दर्ज कराया। जिला मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, जिलाध्यक्ष पदम कोठारी, शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख ने मोर्चा संभालते हुए मोदी सरकार को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए धरना दिया। प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की लचर व्यवस्था और पूंजीवादी मानसिकता के कारण आज देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है। सरकार की मूल्य नियंत्रण नीति पूरी तरह से फेल है। क्रुड आइल की कीमतों में 36 प्रतिशत गिरवट आने के बाद भी पेट्रोल में 31 प्रतिशत डीजल में 55 प्रतिशत वृद्धि की गई है जिसका असर सीधे जनजीवन पर पड़ा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार की नाकामी से सभी त्रस्त हैं, क्योंकि लोगों की आय घटी, रोजगार घटे, नौकरियां समाप्त हुई और कोरोना काल मे मोदी सरकार की विफलता से संक्रमण बढ़ने पर जमा पूंजी इलाज व दवाई में खत्म हो गए। केंद्र सरकार की अकर्मण्यता के कारण परिवार के कमाऊ मुखिया चल बसे महंगाई एक राष्ट्रीय आपदा बन गई है, खाद्य तेल की कीमतों में बेतहासा वृद्धि जगजाहिर है। अपने चहेते पूंजी पतियों के करोड़ों का लोन राइट ऑफ कर उन्हें फायदा पहुंचाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी घटाई जा रही है। केंद्रीय योजनाओं के विशेषज्ञ सलाहकारों की सलाह को दरकिनार कर अपने अड़ियल रवैया में सरकार चलने से देश की जनता का नुकसान हो रहा है। धरना देने वाले सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि मार्च 2014 में एलपीजी गैस सिलेंडर 410 रूपये थी, जो आज 880 से ऊपर मिल रही है। वर्ष 2021 में ही गैस में 225 रूपये बढ़ोत्तरी हुई है। दवाइयों के दाम भी बढ़े है, जैसे पैरासिटामोल के दामों में 60 से 190 प्रतिशत का उछाल आया है। कांग्रेस के प्रदेश, जिला, ब्लॉक, मोर्चा संगठन के पदाधिकारीए बूथ स्तर तक शहरी व मैदानी ग्रामों में जनता का अभूतपूर्व समर्थन घरों से चौक-चौराहों से कार्यालयो से प्रोटोकॉल पालन के साथ कांग्रेस को मिला। ------------------
राजनांदगांव।शौर्यपथ/ शासकीय कमलादेवी राठी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल के प्रमुख मार्गनिर्देशन में महाविद्यालयीन पर्यावरण समिति, ईको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में आंवला, बेल, काजु, आम, कटहल, रामफल एवं औषधी पौधों के लगभग 500 पौधे रोपित करने की योजना है, जिसका शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर 5 पौधो रोपित करके किया जा रहा है। राजनांदगांव बायोडायवर्सिटी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रामकुमारी धुर्वा, पर्यावरणविद् प्रो. कृष्ण कुमार द्विवेदी, क्रीड़ाधिकारी डॉ. नीता एस. नायर, सहा. प्राध्यापक डॉ. बृजबाला उइके, ईको क्लब संयोजक प्रो. आलोक कुमार जोशी एवं छात्रावास अधीक्षक वाय के दीपक विशेष रूप से उपस्थित रहे। ----------------
राजनांदगांव / शौर्यपथ / वार्ड नंबर 43, चंद्रा कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव की अनुशंसा से 3 लाख रूपये लागत चन्द्रा कालोनी शिव मंदिर में शेड निर्माण का भूमिपूजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, विशिष्ट अतिथि दक्षिण मंडल शहर अध्यक्ष तरूण लहरवानी, पूर्व पार्षद देवशरण सेन, पार्षद पारस वर्मा, पार्षद सुश्री मणीभास्कर गुप्ता, महामंत्री शहर दक्षिण मंडल आकाश चोपड़ा, वार्ड पार्षद खेमीन राजेश यादव के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में शुरूआत में मंदिर में पूजन व आतिथ्य स्वागत से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में सब इंजीनियर दीपक माहला, गिरीश गोस्वामी, गोपाल ठाकुर, जोशी व वार्ड के नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम कोविड 19 की सुरक्षा को देखते हुए दूरी बनाकर व मास्क का प्रयोग कर कार्यक्रम को संपन्न किया गया। उक्त जानकारी राजेश यादव के द्वारा दी गई।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
