September 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव (1783)

    राजनांदगांव।शौर्यपथ/ महादलित संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मयूर हथेल ने संघ के सक्रिय सदस्य गोलू संजय नायक को महादलित परिसंघ राजनांदगांव का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा वर्तमान में वे यूथ कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष है तथा उत्कल घासी घासिया समाज राजनांदगांव के उपाध्यक्ष रूप में भी विभिन्न जिम्मेदारी व कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। बताते चलें कि, ग्रामीण से लेकर प्रदेश स्तर तक की राजनीति में गोलू संजय नायक की लगातार सराहनीय कार्य करते आ रहे हैं। इनके द्वारा स्वच्छता पेशे से जुड़े कर्मचारियों के हक की लड़ाई के रूप में समय-समय पर आरटीआई लगाकर जानकारी एकत्र कर उन जानकारियों के आधार पर कर्मचारियों को लाभान्वित करने का सराहनीय कार्य राजनांदगांव जिलेभर में चल रहा है। ऐसे में संगठन ने श्री नायक को शुभकामनाएं देते हुए यह उम्मीद जताई है कि, पूरे राजनांदगांव जिले में महादलित परिसंघ का परचम लहराते हुए वे परिसंघ को और मजबूती प्रदान करेंगे तथा समाज को नई दिशा देते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अनुसरण करते हुए परिसंघ को गौरवान्वित करेंगे। ---------------------

    राजनांदगांव।शौर्यपथ / कोरोना टीका सुरक्षित है, इसे लगवाने से कोई खतरा नहीं है बल्कि यह भी जीवनरक्षक ही है। प्रशासन द्वारा इस आशय पर जोर देने के परिणाम स्वरूप टीकाकरण कराने वालों की संख्या जिले में अब लगातार बढ़ रही है। टीका लगवाने के लिए हर वर्ग के लोग उत्साह से सामने आने लगे हैं। वहीं कोरोना संक्रमण की गति थमने लगी है। टीकाकरण में सबसे ज्यादा युवाओं की रुचि दिख रही है। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं को कोरोना टीका का दूसरा डोज भी लगना शुरू हो गया है। जिले में अब तक 18 से 44 वर्ष के 631 लोगों को दूसरे डोज का टीका लगाया जा चुका है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जिले में टीकाकारण अभियान को लगातार मजबूती दी जा रही है। अब तक जिन्हें टीके का दूसरा डोज लगाया गया है, उनमें 629 एपीएल परिवार, एक बीपीएल परिवार के तथा एक फ्रंट लाइन वर्कर है। जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान से प्रभावित लाभार्थियों ने खुद तो टीका लगवाया ही, अन्य लोगों को भी उन्होंने प्रेरित किया। लाभार्थियों ने अन्य को भी बताया किए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वह टीका जरूर लगवाएं। कोरोना टीका सुरक्षित है, इसे लगवाने पर जान बच सकती है। टीकाकरण के क्रम में 723 लोगों ने कोरोना का पहला डोज लगवाया। इसमें 18 प्लस के 458 बीपीएल परिवार के सदस्य, 164 एपीएल, 85 अंत्योदय और 16 फ्रंट लाइन वर्कर हैं। इसी तरह 45 प्लस के 93 लोगों ने पहला व दूसरा टीका लगवाया है। इधर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय परिसर में अस्थाई टीकाकरण केंद्र बनाकर वैक्सीनेशन किया गया। यह टीकाकरण अभियान जिला व सत्र न्यायाधीश विनय कुमार कश्यप, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी व टीकाकरण प्रभारी अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे के मार्गदर्शन में हुआ। न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों समेत अधिवक्ता व उनके परिजनों ने कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए कोरोना टीका लगवाया। न्याय पालिका के टीकाकरण अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं टीका लगवाने के बाद उन्होंने अन्य लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास किया। जिला न्यायाधीश विनय कुमार कश्यप ने टीकाकरण के बाद कहा, कोरोना वायरस लोगों के जीवन के लिए खतरनाक है। कोरोना संक्रमण का विनाश हम सभी लोग संगठित होकर कर सकते हैं। इसलिए टीकाकरण के लिए पात्र हर व्यक्ति कोरोना संक्रमण को हराने के लिए टीका जरूर लगवाए। वहीं, सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा, न्याय पालिका हमेशा हर विषय पर सफलता का उदाहरण बना है। न्यायाधीश ने पूरे जिले में इस संदेश के माध्यम से प्रेषित किया है कि सभ्य समाज में किसी भी सहज उपायों के लिए भ्रम स्वीकार योग्य नहीं है इसलिए सभी पात्र व्यक्ति टीकाकरण कराएं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा, न्याय पालिका व स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अभूतपूर्व सहयोग से अब लोगों के मन में टीकाकरण के लिए जागरूकता का प्रसार हो रहा है। ---------------------

    राजनांदगांव। शौर्यपथ / अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा सभी मण्डलो की घोषणा लगातार की जा रही है। जिला भाजपा कार्यालय में मंडलो की घोषणा की साथ ही मण्डल अध्यक्ष, महामंत्रीयों सहित सभी पदाधिकारीयों का परिचय लिया गया और जिसमे जिले के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालक जिला महामंत्री रविन्द्र रामटेके ने किया।कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष खुमान देश लहरे, महामंत्री रविन्द्र रामटेके महामंत्री गंगा बंजारे, जिला प्रवक्ता कमलेश लहरे जिला मंत्री संजय रात्रे सोसल मिडिया प्रभारी किशोर कन्नौजे, उत्तर मण्डल शहर अध्यक्ष दीपेश शेन्डे, शहर महामंत्री, प्रकाश गोंडाने, विनोद भारती, शहर उपाध्यक्ष संकेत रामटेके, राकेश खापर्डे, शहर मंत्री अनिल तुरकने, कोषाध्यक्ष रानू मेश्राम , मीडिया प्रभारी महेश माहोबे, मिडीया प्रभारी रिसी खरे, ललित रामटेके डोंगरगाव सहित जिले एवं मण्डल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी दीपेश शेन्डे शहर अध्यक्ष जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने दी।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / को प्रार्थिया के द्वारा थाना डोंगरगांव में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी की वर्ष 2016-17 में फेसबुक के माध्यम से उसकी जान पहचान निखिल खरे नामक व्यक्ति से हुई थी। जान पहचान के कारण उस व्यक्ति का इसके घर आना-जाना था। इसी बीच वह महिला की कुछ अश्लील फोटो निकाल लिये थे जिसे व्हाटसअप व फेसबुक के माध्यम से उनके परिजन को भेजकर वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसे की मांग की जा रही है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में अपराध धारा 509, 384 भादंवि का पंजीयद्ध कर विवेचना में लिया गया। चूकि रिपोर्ट तिथि के बाद लगातार लॉकडाउन के चलते आरोपी दूसरे राज्य का होने से गिरफ्तार नहीं किया गया।
    स्थिति सामान्य होते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण द्वारा मामले के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चौकी घनश्याम कामड़े के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डोंगरगांव केपी मरकाम के द्वारा उसनि गोवर्धन देशमुख, प्रधान आरक्षक चंद्रेश सिन्हा थाना गंैदादोला, आरक्षक राणा प्रसन्न एवं आरक्षक धमेन्द्र सिंह की पार्टी तैयार कर मामले के आरोपी के संबंध में पुख्ता जानकारी प्राप्त करते हुए आरोपी के गिरफ्तरी हेतु 8 जून 2021 को रवाना किया गया था, जो पार्टी आरोपी के पता अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पप्पू गुप्ता के पते पर पहुंचकर पता किया गया।
    पतासाजी के दौरान पता चला कि आरोपी उक्त पते पर किराये पर रह रहा था, जबकि उसका वास्तविक पता शक्ति नगर तहसील हुजूर भोपाल मध्यप्रदेश का है। पतासाजी के दौरान मकान मालिक ने जानकारी दिया कि आरोपी उसका मोबाईल लेकर भाग गया है तथा तीन-चार महीने का किराया भी नहीं दिया है। इसी दौरान आरोपी का मोबाईल नंबर का लोकेशन लखनऊ मिलने पर रवानाशुदा पार्टी लखनऊ पहुंचकर आरोपी के बारे में पतासाजी करने लगे।
    इस दौरान आरोपी के द्वारा हाटसअप के जरिये काल कर संपर्क करने तथा वाट्सएव मैसेज में लोगों के संपर्क में था। आरोपी चुस्त चालाक होने से वाईस काल के जरिये लोगों से संपर्क नहीं कर रहा था, तभी रवाना टीम को तकनीकी टीम राजनांदगांव के जरिये सघन जांच कर आरोपी के बारे में जानकारी दी गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी पश्चात आरोपी का स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिस्ट रिमांड प्राप्त कर लखनऊ से छत्तीसगढ़ राजनांदगांव लाया गया, जो पुछताछ पर आरोपी ने अपना अपराध कबुल करना बताये है। आरोपी से दो नग मोबाईल जब्त किया गया है।
    विवेचना अपूर्ण होने से आरोपी का न्यायिक रिमांड लिया गया है। उपरोक्त आरोपी की गिरफ्तारी में सनि. गोवर्धन देशमुख, प्रधान आरक्षक चंद्रेश सिन्हा, थाना गैंदाटोला, आरक्षक राणा प्रसन्न एवं आरक्षक धमेन्द्र सिंह का एवं सायबर आरक्षक आदित्य सिंह व हेमंत माह का योगदान रहा है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / डोंगरगांव पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मोहड़ में एक पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना डोंगरगांव पुलिस टीम घटना स्थल मोहड़ रवाना हुये। पुलिस टीम डोगरगांव द्वारा घटना की तस्दीक हेतु पुछताछ कर जांच शुरू कर दिया गया। पूछताछ पर मौके पर उपस्थित पार्थी गंगाराम कंवर आ. अमरसिंह कंवर उम्र 45 साल, साकिन ग्राम मोहड़, थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव ने बताया कि वह लगभग 10.40 बजे अपने घर के व्यारा में था। समय करीबन 10.40 बजे, सामने में रहने वाले विरेन्द्र कुमार अपने पिता अनिल कुमार सहारे से संपत्ति जायजाद को बेच के खा दिये हो कहकर वाद-विवाद करते आवेश में आकर अपने पास रखे डंडा से अपने पिता अनिल सहारे के उपर प्राण घातक हमला सिर पर वार कर दिया, जिससे विरेन्द्र के पिता अनिल कुमार सहारे के सिर में गहरा चोट आने से वही बेहोश होकर जमीन पर गिर गया, जिसे देखकर प्रार्थी आवाज दिया तो विरेन्द्र कुमार अपने पिता को वहीं छोड़कर अपने घर अंदर घूस गया।
    आवाज सुनकर उसकी पत्नी अंबा बाई ब्यारा में आई जिनके साथ प्रार्थी अनिल सहारे को घर अंदर ले गये, जहां देखे तो उसकी मृत्यु हो गया था। रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में अपराध 190/2021 धारा 302 भादंवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। मामले की जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को भेजी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी घनश्याम कामड़े अं. चौकी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी केपी मरकाम थाना डोंगरगांव के नेतृत्व मामले पर कार्यवाही करते हुए मामले के आरोपी जो गिरफ्तारी की भय से हत्या को हादसा का रूप देने में लगा था, जिसे पुलिस टीम डोंगरगांव द्वारा मामले की संदेही आरोपी विरेन्द्र कुमार सहारे को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया, जो अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि इनके पिता इनके पैतृक जमीन को विक्रय किया है, जिसके लिए आरोपी मना करता था, किन्तु मृतक आरोपी के साथ शराब पीकर विवाद करता था।
    घटना के दिन भी शराब के नशे में अपने घर के व्यारा के पास आरोपी के साथ विवाद कर रहा था, तब आरोपी द्वारा इनके जिंदा रहने में बाकी शेष जमीन को भी बेच देंगे, सोचकर हत्या करने के नियत से बास के वाठीनुमा डंडे से सिर पर प्राणघातक हमला करना बताया है जिससे मृतक वही पर ढेर हो गया। मामले में आरोपी से घटना में प्रयुक्त लाठीनुमा बांस का डंडा जप्त किया गया है। आरोपी विरेन्द्र कुमार को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के न्यायालय में न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना डोंगरगांव पुलिस का योगदान रहा।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / केंद्र सरकार की कुप्रबंधन व गलत आर्थिक नीति के चलते देश मे महंगाई चरम पर है। पेट्रोल-डीजल के दाम नियंत्रण केंद्र सरकार के बस के बाहर हो गई है, जिससे जनता कोरोना संक्रमण काल में यह मार झेलने विवस है। देशव्यापी धरना के तहत मनकी पेट्रोल पंप में जिला अध्यक्ष पदम कोठारी ने धरना का नेतृत्व किया।
    जिला प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि एआईसीसी के आह्वान पर छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राजनांदगांव जिला के प्रत्येक ब्लॉकों, ग्रामों में स्थित पेट्रोल पंपों में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रातः 10 बजे से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ोत्तरी के खिलाफ पेट्रोल पंपों में धरना देकर मोदी सरकार पर आक्रोश जताते विरोध दर्ज कराया।
    जिला अध्यक्ष पदम कोठारी ने कहा कि केंद्र सरकार की लचर व्यवस्था और पूंजीवादी मानसिकता के कारण आज देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है। सरकार का मूल्य नियंत्रण नीति पूरी तरह से फेल है। क्रूड आइल की कीमतों में 36 प्रतिशत गिरावट आने के बाद भी पेट्रोल में 31 प्रतिशत डीजल में 55 प्रतिशत वृद्धि की गई है, जिसका असर सीधे जनजीवन पर पड़ा है।
    कोठारी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार की नाकामी से सभी त्रस्त हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन खर्च बढ़ गया, जिससे सब्जी जैसी चीज भी महंगी हो गई है। यात्रियों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल में मंहगाई सीधे जनजीवन को प्रभावित करती है। इस अवसर पर पंकज बांधव, मोती साहू, भागवत साहू, अंगेश्वर देशमुख, घनश्याम देवांगन, अजय मार्कण्डे, तुलदास साहू, बिपत साहू, ओम प्रकाश साहू, कन्हैया साहू, ठाकुर राम, ज्ञान दास मानिकपुरी, पारस साहू, प्रकाश ठाकुर, रवि साहू, रंजन साहू, अरुण अम्बिलकर, तुमन लाल, सहित जिला, ब्लॉक, मोर्चा संगठन के पदाधिकारी, बूथ स्तर के पदाधिकारियों ने सभी पेट्रोल पम्पो में धरना दिया।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कार्यों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता रखने के साथ बच्चों के हितों में जिलाधीश तारन प्रकाश सिन्हा के द्वारा जारी निर्देशों का सूचना के अधिकार अधिनियम के स्टेट रिसोर्स पर्सन योगेश अग्रवाल ने स्वागत किया है। जिलाधीश के रूप में राजनांदगांव में सिन्हा जी की पहली पोस्टिंग हुई है। अग्रवाल के अनुसार पदभार ग्रहण करते ही अपने प्रारंभिक निर्देशों से जिलाधीश सिन्हा ने प्रशासन में मूलभूत कसावट के जो संकेत दिये हैं वे किसी पायलट प्रोजेक्ट (अलग कार्य योजना ) का अहसास कराने वाले निर्देश हैं।
    उन्होंने आगे कहा कि 2005 में देश में लागू सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रचार-प्रसार अभियानों के पायलट प्रोजेक्ट के लिए यूएनडीपी के द्वारा इस राज्य के केवल दो ही जिलों को चुना गया था उनमें से एक राजनांदगांव भी था। उस समय भी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के सूत्र वाक्यों के साथ चलाये गये विभिन्न अभियानों ने इस जिले को प्रदेश स्तर पर अलग पहचान दिलाई थी। तब जिला प्रशासन राजनांदगांव के सूचना-रथ ने सूचना-कानून में निहित पारदर्शिता के मूल संदेशों को गांव-गांव तक पहुँचाने हेतु अनूठी पहल की थी।
    योगेश अग्रवाल द्वारा लिखित-निर्देशित डॉक्यूमेंट्री फिल्म जानने का हक के निर्माण की पहल भी इसी समय हुई। सूचना-क़ानून के रिसोर्स पर्सन ने आगे यह भी रोचक जानकारी दी कि यह देश की पहली फिल्म थी जो छत्तीसगढ़ी भाषा में बनाई गई थी ताकि प्रदेश का हर आम आदमी सूचना के कानून को आसानी से समझ सके। फिल्म जानने का हक़ भी पारदर्शिता, जिम्मेदारी व ईमानदारी को समर्पित थी।

    राजनांदगांव।शौर्यपथ/ महासमुंद जिले में कथित शराबी पति की हरकतों से तंग आकर महिला ने घर के पांच सदस्यों सहित ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। भाजपा ने भी इस हृदय विदारक घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार की नीतियों को जनविरोधी ठहराया है। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश सदस्य पूर्णिमा साहू ने हादसे के मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। साथ ही उनका कहना है कि, शराबबंदी का ढोंग पीटने वाली भूपेश सरकार राज्य के गली-चौराहे में शराब बेचने वालों को खुली छूट दे रखी है और यह घटना भी उसी छूट का नतीजा है। शराब की नशाखोरी की वजह से ही आये दिन हिंसा, लूट, हत्या, आत्महत्या, चोरी, मारपीट व गाली-गलौज से हर तरफ माहौल दूषित होता जा रहा है। महिलाएं अपने शराबी-निकम्मे पति के अत्याचार से त्रस्त हो रही हैं, जिसका सभ्य समाज पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह ग्राम पाटन विधानसभा क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना हो चुकी है, इसके बावजूद राज्य में शराबबंदी की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। अपराध अपनी चरम सीमा पर है। पूर्णिमा साहू ने आगे कहा है कि महासमुंद में हुई घटना बेहद मार्मिक व पीड़ादायक है। शराब इसी तरह निर्दोष लोगों की जान से कब तक खेलती रहेगी, इसका जवाब कांग्रेस सरकार को देना होगा। सरकार यदि शराबबंदी नहीं कर सकती तो पद में रहने का भी कोई अधिकार नहीं है। -----------------

    राजनांदगांव।शौर्यपथ / डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम रातापायली में एबीस की गाड़ी से हुई दुर्घटना को युवा जोगी ब्रिगेड ने गंभीरता से लिया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मार्गदर्शन में जोगी ब्रिगेड युवा दीपक अपने टीम के साथ रातापायली पहुँचे एवं शोक संतप्त परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वाना दी एवं मृतात्मा के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की। युवा जोगी ब्रिगेड के प्रमुख दीपक सोनी के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव व प्रशासन के अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर इस संबंध में विस्तृत चर्चा भी की है। इसके अलावा युवा जोगी ब्रिगेड के सदस्यों ने एबीस की गाड़ी से हुए हादसे के मृतक के परिवार से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस मौके पर दीपक सोनी के साथ रोहन टंडन, हिमांशु रामटेके, दीपक देवांगन, अंकुश सोनी, मोनी यादव, गोविंद यादव, अंकित ठाकुर व संकेत खापर्डे समेत युवा जोगी ब्रिगेड के अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। -------------------

    - सभी प्रकार की स्थायी एवं अस्थायी दुकानें उनके प्रचलित समय से रात्रि 8 बजे तक खोले जा सकेंगे
    -सभी स्विमिंग पूल, सिनेमा हॉल, थियेटर, वाटर पार्क, थीम पार्क तथा सामूहिक भीड़-भाड़ वाले स्थल जैसे चौपाटी एवं जिले में आयोजित होने वाले साप्ताहिक बाजार आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: प्रतिबंधित

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सार्वजनिक आवागमन एवं अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध निरंतर जारी रखा है। आदेश में कहा गया है कि सभी स्विमिंग पूल, सिनेमा हॉल, थियेटर, वाटर पार्क, थीम पार्क तथा सामूहिक भीड़-भाड़ वाले स्थल जैसे चौपाटी एवं जिले में आयोजित होने वाले साप्ताहिक बाजार आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। स्कूल एवं कालेज विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे। छात्रावास में केवल परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को आवास की अनुमति होगी। शासन से अनुमति प्राप्त समस्त परीक्षाओं को छोड़कर कोचिंग क्लासेस एवं अन्य समस्त शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। सभी प्रकार की सभा, रैली, जुलूस, धरना, प्रदर्शन तथा सामाजिक, राजनैतिक, खेल, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
    सभी प्रकार की स्थायी एवं अस्थायी दुकानें, शॉपिंग मॉल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मार्केट, सुपर बाजार, फल एवं सब्जी मंडी-बाजार, अनाज मंडी, शो-रूम, क्लब, मदिरा दुकानें, ठेला, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्क व जिम इत्यादि रविवार को छोड़कर अन्य दिवस में उनके प्रचलित समय से रात्रि 8 बजे तक खोले जा सकेंगे। होटल, रेस्टोरेंट, क्लब एवं बार रात्रि 10 बजे तक खुल सकेंगे। आउटसाइड डाइनिंग की भी अनुमति होगी किन्तु डायनिंग हॉल, रूम में उनकी बैठक क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं होगी। होटल, रेस्टोरेन्ट्स ऑनलाईन-टेलीफोनिक आर्डर पर होम डिलिवरी तथा टेक-अवे को प्राथमिकता देंगे। क्लब-रेस्टोरेंट्स, होटल एवं रेस्टोरेंट्स से डिलिवरी का समय रात्रि 9 बजे तक तथा आम जनता व ग्राहक के निवास तक डिलिवरी का अधिकतम समय रात्रि 10 बजे तक ही रहेगा। होटलों में इन हाऊस अतिथियों के लिए होटल किचन, स्वयं के रेस्टोरेंट के उपयोग की अनुमति रहेगी।
    वैवाहिक कार्यक्रम वर अथवा वधू के निवास-गृह, होटल, मैरिज रिसार्ट, मैरिज हॉल, धर्मशाला इत्यादि में कोविड-प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की शर्त पर आयोजित किया जा सकेगा। जिसके लिए अनुमति संबंधित तहसीलदार से लिया जाना आवश्यक होगा।
    शासन के आदेशानुसार वैवाहिक कार्यक्रम आयोजन में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 50 रहेगी। इसी प्रकार अंत्येष्टि, दशगात्र इत्यादि मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 20 रहेगी। होटल, मैरिज हॉल में किसी एक आयोजन के दौरान सभी पक्षों को मिलाकर मैरिज हॉल क्षमता के 50 प्रतिशत सीमा के अधीन अधिकतम 50 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे। जिनकी सूची मैरिज हॉल संचालक द्वारा संधारित की जायेगी। आयोजन के दौरान मास्क लगाना तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।
    राजनांदगांव जिला अंतर्गत सभी कार्यालय शत-प्रतिशत अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे। सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित मापदंड जैसे मास्क लगाना, एक दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाये रखना, सेनिटाईजर का समय-समय पर उपयोग करना इत्यादि का कड़ाई से पालन करेंगे। आम जनता के प्रवेश को कोविड-19 के लिए निर्धारित निर्देशों के पालन की शर्त पर शिथिल किया जाता है।
    सभी अस्पताल, मेडिकल दुकानें, क्लिनिक एवं पशु चिकित्सालय को उनके निर्धारित समय में संचालन की अनुमति होगी। मेडिकल दुकान संचालक मरीजों के लिए दवाओं की होम डिलिवरी को प्राथमिकता देंगे। पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी एवं मेडिकल दुकानें पूर्ण समयावधि तक खुल सकेंगे। किन्तु गैस एजेन्सियां टेलीफोनिक या ऑनलाईन आर्डर माध्यम से ग्राहकों को गैस सिलेण्डर की होम डिलिवरी को प्राथमिकता देंगे। शासकीय उचित मूल्य दुकानों को जिला खाद्य अधिकारी राजनांदगांव द्वारा निर्धारित समयावधि में मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग, नियमित सेनिटाईजेशन एवं भीड़-भाड़ नहीं होने देने की शर्त का कड़ाई से पालन कराने के अधीन, टोकन व्यवस्था के साथ खोलने की अनुमति होगी। सभी संचालित दुकानों, स्थापनाओं में नि:शुल्क वितरण, विक्रय हेतु मास्क रखना तथा दुकान में कार्यरत कर्मचारियों एवं ग्राहकों के उपयोग हेतु सेनिटाईजर रखना अनिवार्य होगा। होम डिलिवरी व्यवस्था में संलग्न सभी व्यक्तियों को नियमित अंतराल में कोविड-19 जांच कराना आवश्यक होगा। साथ ही होम डिलिवरी के दौरान मास्क का उपयोग एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।
    प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन लॉकडाउन लागू रहेगा। जिसके दौरान होटल, रेस्टोरेंट्स से होम डिलिवरी तथा थोक माल, वेयर हाऊस, फल, सब्जी की लोडिंग व अनलोडिंग की अनुमति निर्धारित समयावधि में रहेगी। आपातकालीन आवागमन को छोड़कर अन्य समस्त गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रखा जायेगा। जिसके दौरान केवल अस्पताल, क्लिनिक, मेडिकल दुकान, पेट्रोल पंप तथा निर्धारित समयावधि में शासकीय उचित मूल्य की दुकानें, एलपीजी, पेट शॉप, न्यूज पेपर, दुग्ध, फल, सब्जी तथा अनुमति प्राप्त अन्य वस्तुओं व सेवाओं की होम डिलिवरी के ही संचालन की अनुमति होगी। आपात स्थिति में यात्रा के दौरान 4 पहिया वाहनों में ड्रायव्हर सहित अधिकतम 3, ऑटो में ड्रायव्हर सहित अधिकतम 3 एवं 2 पहिया वाहनों में अधिकतम 2 व्यक्तियों को ही यात्रा की अनुमति होगी।
    जिले के नागरिकों को निर्देश दिया गया है कि अतिआवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकले, सार्वजनिक स्थलों में अनिवार्य रूप से मास्क पहले तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखें। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में दोहरे मास्क का उपयोग किया जाना अपेक्षित है। मास्क तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन अनिवार्य है। किसी दुकान, मॉल, हॉल को फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए भीड़-भाड़ एकत्रित कर या राज्य शासन, जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार अर्थदण्ड अधिरोपित करने एवं 30 दिवस के लिए दुकान सील करने की कार्रवाई की जायेगी। साथ ही भारतीय दण्ड सहिता 1860 की धारा 188 एवं अन्य सुसंगत विधान के अधीन आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जायेगा।
    कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक (शहर, ग्रामीण, यातायात), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं उसके अधीनस्थ समस्त कार्यालय, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसील, अस्पताल, थाना एवं पुलिस चौकी पर आदेश लागू नहीं होगा। इसके अतिरिक्त कानून व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित अधिकारी, विद्युत, पेयजल आपूर्ति एवं नगर पालिका सेवाएं, जिसमें सफाई, सिवरेज एवं कचरे का डिस्पोजल इत्यादि भी शामिल हैं तथा अग्निशमन सेवाओं के संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालय संचालन एवं आवागमन की अनुमति होगी, किन्तु शासकीय कार्यालयों में अतिआवश्यक कार्यों को छोड़कर इस अवधि में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। राज्य शासन या कलेक्टर कार्यालय के विशेष आदेश द्वारा अनुमति प्राप्त किसी सेवा के संचालन की अनुमति होगी। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision