
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम रोका-छेका अभियान अंतर्गत कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार पशुधन विकास विभाग राजनांदगांव द्वारा 1 जुलाई से 10 जुलाई 2021 तक जिले के गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लोकेश चंद्राकर के मार्गदर्शन में रोक-छेका अभियान अंतर्गत 1 जुलाई से 10 जुलाई 2021 तक 198 गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. राजीव देवरस ने बताया गया कि शिविर में 32 हजार 145 पशुओं का गलघोटू एवं एकटंगिया टीकाकरण किया गया। 3 हजार 167 पशुओं का उपचार, 4 हजार 701 औषधि वितरण, 41 पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, 308 बछड़ों का बधियाकरण, 2 हजार 931 पशुओं को कृमिनाशक दवापान, 14 पैरा यूरिया उपचार प्रदर्शन तथा कुल 81 हितग्राहियों के कुक्कुट पालन, बकरी पालन तथा सूकर पालन आवेदन प्राप्त कर स्वीकृत की गई। अभियान के दौरान कृषक संगोष्ठी का आयोजन कर पशुपालकों को अपने पशुओं को गौठान में ही रखने की समझाईश दी गई। पूरे अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा गौसेवक, प्राईवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ कार्य किया गया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / अनेकों व्यवसायियों द्वारा दुकान के बाहर पार्किंग स्थल पर सामान रखकर व्यवसाय किया जाता है, जिससे यातायात बांधित होती है। जिसे ध्यान में रखते हुये नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने चेम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों की बैठक लेकर सामान दुकान की सीमा में रखकर व्यवसाय करने की अपील की है। साथ ही बैठक के माध्यम से व्यापारियों से भी दुकानों के सामने अतिक्रमण न करने एवं समान दुकान के अंदर रखकर व्यवसाय करने की अपील की है, ताकि यातायात बांधित न हो।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि शहर के व्यस्तम मार्गो जैसे गुड़ाखू लाईन, जूनी हटरी, हलवाई लाईन, सदर लाईन, सिनेमा लाईन, मानव मंदिर चौक, जयस्तंभ चौक, गांधी चौक, आजाद चौक, भारत माता चौक आदि में व्यवसायियों द्वारा अपनी दुकान की सीमा के बाहर प्लेटफार्म तथा सडक पर सामान रखकर व्यवसाय किया जाता है तथा कपडा व अन्य सामान बाहर लटकाया जाता है, जिससे पार्किंग में असुविधा होने के साथ साथ यातायात बाधित होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। साथ ही कुछ लोगों के द्वारा दुकान के सामने अतिक्रमण कर लिया जाता है।
शहर के व्यवस्तम मार्गो में पसरा व ठेला लगाकर भी व्यवसाय किया जाता है, जिससे भी यातायात बाधित होती है और आये दिन दुर्घटना होती है। इसके अलावा स्टेशन रोड के किनारे के दुकानदारों के द्वारा शासकीय भूमि पर टीन शेड एवं तिरपाल लगाया जाता है, जिससे भी यातायात बाधित होती है। इन सब बातो को ध्यान में रखते हुये उन्होंने बैठक में चेम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपना सामान दुकान की सीमा में रखे जिससे उन्हें भी व्यवसाय करने में सुविधा हो, इस संबंध में सभी व्यापारियों को भी समझाईस देवे।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बैठक के माध्यम से व्यापारियों से कहा कि वे यातायात के नियमों का पालन करे, समान पार्किंग स्थल पर न रखे तथा बाहर न लटकावे, अपालन की स्थिति में नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। बैठक में छग चेंबर ऑफ कामर्स के उपाध्यक्ष हसमुख भाई रायचा, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानचंद बाफना, पूर्व मंत्री भीमन धनवानी व आशीष अग्रवाल, सदस्य अमर लालवानी सहित कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके व दीपक जोशी, प्र.सहायक अभियंता संदीप तिवारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग विवेकानंद सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढई एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ चंद्रेश सिंह ठाकुर के दिशा-निर्देश पर जिला में चलाये जा रहे अवैध शराब, जुआ-सट्टा की मुहिम में निरीक्षक अलेक्जेण्डर किरो थाना प्रभारी डोंगरगढ़ एवं थाना स्टाफ द्वारा क्षेत्र में लगातार क्षेत्र के ढाबों में शराब बिकने व जुआ खेलने की शिकायत पर विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री एवं जुआ-सट्टा अवैध कार्य पर अंकुश लगाने हेतु हरसंभ प्रयास करते हुये डोंगरगढ शहर के कई जगहो पर रेड कार्यवाही कर आबकारी एक्ट के 2 प्रकरण एवं सट्टा एक्ट के 3 प्रकरण की कार्यवाही की गयी है।
आरोपी किशोर साखरे पिता माउदास साखरे उम्र 40 साल निवासी डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ के कब्जे से 13 पौवा देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध 34 (ए) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी। आरोपी आवेग चौरसिया पिता मनोज चौरसिया साकिन खुटापारा डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ के कब्जे से 17 पौवा देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 379/2021 धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी।
आरोपी विजय मेश्राम पिता रामलाल मेश्राम निवासी राजीव नगर डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ के कब्जे से 1 नग सट्टा-पट्टी व नगदी रकम 400 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूष्ट अपराध क्रमांक 380/2021 धारा 4 (क) जुआ एक्ट की कार्यवाही की गयी। आरोपी राजेन्द्र नाथ पिता मस्तनाथ उम्र 26 निवासी बेलगांव थाना डोंगरगढ़ के कब्जे से 1 नग सट्टा-पट्टी व नगदी रकम 720 रूपये जप्त कर आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 31/2021 धारा 4 (क) जुआ एक्ट की कार्यवाही की गयी।
आरोपी हरसु सोनी पिता रेखालाल सोनी उम्र 30 साल निवासी मुसराकला थाना डोंगरगढ के कब्जे से 1 नग सट्टा पट्टी व नगदी रकम 700 रूपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 378/2021 धारा 4 (क) जुआ एक्ट की कार्यवाही की गयी। अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर लगातार कार्यवाही किये जाने से क्षेत्रवासी पुलिस के कार्य से खुश है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश जोशी के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक शशिकांत सिन्हा व थाना गंडई पुलिस स्टॉफ के द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत् जुआ-सट्टा, आबकारी के कार्यवाही के लिये थाना स्तर पर टीम गठित की गयी थी।
थाना गंडई क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग गांव एवं स्थान से सट्टा लिखते हुये सटोरिये आत्मा राम धुर्वे पिता रामसिंग धुर्वे उम्र 36 साल निवासी पेंडरवानी के पास से 1520 रूपये, ओमकार पिता महादेव रजक उम्र 42 साल साकिन पेंडरवानी के पास से 1340 रूपये, वजीर अली पिता महरूम चांद अली उम्र 51 साल साकिन वार्ड नंबर 9 महामायापारा गंडई के पास से 1400 रूपये, शेख जाहिर पिता शेख सलीम उम्र 26 साल साकिन वार्ड नंबर पठानपारा गंडई के पास से 2200 रूपये, नीलकंठ पटेल पिता धुरवा पटेल उम्र 44 साल साकिन वार्ड नंबर 10 पटेलपारा गंडई के पास से 1080 रूपये, कलाम खॉन पिता महरूम अब्दुल रज्जाक उम्र 27 साल निवासी वार्ड नंबर 4 पंडरिया गंडई के पास से 850 रूपये, परमानंद यादव पिता अंजूर यादव उम्र 25 साल साकिन वार्ड नंबर 3 पंडरिया गंडई के पास से 920 रूपये, अकरम मिर्जा पिता चांद बेग मिर्जा उम्र 50 साल साकिन नर्मदा के पास से 2900 रूपये जप्त कर पकडकर थाना लाया गया एवं सभी के विरूद्ध अपराध क्रमांक क्रमशः 99/21, 100/21, 101/21, 102/21, 103/21, 104/21, 105/21, 106/21 धारा 4 (क) सट्टा अधिनियम के तहत् एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है सभी आरोपियों से कुल जुमला 13610 रूपये व सट्टा पट्टी ए डाट पेन एवं रजिस्टर जप्त किया गया है। आगे भी अवैध जुआ सट्टा शराब के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल ने सर्वप्रथम जोगी कांग्रेस की समस्त टीम की ओर से राजनांदगांव अति. पुलिस अधीक्षक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आपने पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी के निर्देशन में राजनांदगांव जिले में सट्टा और जुआ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए इसे खत्म करने की जो मुहिम छेड़ी हैं, उसमें आपको सफलता मिले। वहीं चिखली थाने के अंतर्गत सत्ता में बैठे कुछ लोग द्वारा तंबू गाड़कर जुंआ भी खिलाया जा रहा है, जहां पर इस सामाजिक बुराई की जड़े मजबूत हो रही है और आम आदमी के जीवन पर इसका बुरा असर पड़ रहा है, वो कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में अपना ही घर उझाड़ने मे लगा है। अति. पुलिस अधीक्षक से अनुरोध करते हुए कहा कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उक्त सट्टा-पट्टी लिखने वाले के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें, ताकि और भी लोग इससे सबक ले सके और इस सामाजिक बुराई से तोबा कर ले।
ज्ञापन सौपने के दौरान प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल, शहर जिला अध्यक्ष शमशूल आलम, युवा शहर जिला अध्यक्ष दीपक सोनी उपस्तिथ थे।
० फाईनेंसियल फ्राड पर पीड़ित 155260 पर कॉल करें
० फाईनेंसियल फ्राड होने पर तत्काल थाने से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराये
राजनांदगांव / शौर्यपथ / विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज द्वारा 8 जुलाई 2021 को नेशनल क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल थानों में लगे सीसीटीव्ही एवं आईटी एक्ट के संबंध में वर्चूवल मीटींग के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम द्वारा 9 जुलाई को पोर्टल, थानों में लगे सीसीटीव्ही एवं आईटी एक्ट के संबंध में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, रीडर एवं सीसीटीएनएस कम्प्यूटर ऑपरेटरों को गूगल मीट के माध्यम से विशेष पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा दिये गये आदेश, निर्देशों को साझा करते हुए उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु कहा गया। इस वर्चूवल बैठक में विशेषतः आये दिन बढ़ते फाईनेंसियल फ्राड़ के संबंध में लोगों को जागरूक करना और त्वरित कार्यवाही करते हुए सायबर सेल और स्वयं थाना के द्वारा किस प्रकार पोर्टल के माध्यम से प्रार्थी के रिपोर्ट पर फ्राड हुए पैसे को होल्ड करने और पैसा रिकव्हर करने के संबंध में प्रशिक्षण दी गई। साथ ही 155260 नंबर पर डायल कर या ई-मेल पर ऑन-लाईन शिकायत दर्ज कर प्रार्थी स्वयं अपना रकम होल्ड करवाने हेतु रिपोर्ट दर्ज कर सकता है। अतः थाना, चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि सामुदायिक पुलिसिंग, जन चैपाल एवं विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान पुलिस द्वारा आम जनता को जागरूक करें कि फाईनेंसियल फ्राड के मामलों में प्रार्थी 155260 नंबर डायल कर घर से ही पैसा होल्ड करवा सकते है या थाना, सायबर सेल जाकर भी फ्राड हुए पैसे को होल्ड करवाने की कार्यवाही करवा सकते है।
० लोकहितैषी योजना से ग्राम घोरतलाव एवं पेण्ड्रीडीह में आ रही खुशहाली
० कलेक्टर ने समूह की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रभावी कार्य करने के दिए निर्देश
० कलेक्टर ने जमीनी स्तर पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छुरिया विकासखंड के ग्राम घोरतलाव एवं पेण्ड्रीडीह में शासन की सुराजी गांव योजना मूर्त रूप ले रही है और इन गांवों में तस्वीर बदल रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए शासन की इस लोकहितैषी योजना के माध्यम से जनजागृति आई है और अब गौठान मल्टीएक्टीविटी केन्द्र के रूप में विकसित हो रहे हैं। ग्राम घोरतलाव एवं पेण्ड्रीडीह के सुघ्घर आदर्श गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाएं विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर कार्य कर रही हैं। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जमीनी स्तर पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास करें। गौठान को सेल्फ सस्टेनेबल बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करें। समूह की महिलाओं को उन्होंने अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और सामूहिक बाड़ी एवं अन्य गतिविधियों से जुड़ने कहा।
कलेक्टर ने समूह की महिलाओं के लिए आटा चक्की की मशीन लगवाने के निर्देश दिए। गांव के सरपंच ने बताया कि गौठान में गांव के लगभग 200 मवेशी आते हैं। कलेक्टर को समूह की महिलाओं ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत 850 कि्ंवटल गोबर की खरीदी की गई थी, जिससे 161 कि्ंवटल वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया गया है। कलेक्टर ने उन्हें अवगत कराया कि शीघ्र ही उन्हें 1 लाख रूपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने गौठान के समीप निर्मित चारागाह की प्रशंसा की। चारागाह में मवेशियों के लिए नेपियर घास लगाई गई है।
उन्होंने गौठान में फेसिंग, बोरखनन एवं ड्रिप सिंचाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला समूह द्वारा केचुआ उत्पादन की सराहना की। उन्होंने गौठान के समीप स्थित पंचायत के भवन को समूह की महिलाओं के आर्थिक गतिविधियों हेतु उपयोग देने के लिए निर्देशित किया।
पेण्ड्रीडीह स्थित राधाकृष्ण आदर्श गौठान में कलेक्टर को समूह की महिलाओं ने बातचीत के दौरान बताया कि सामूहिक सुघ्घर बाड़ी में आटा, मिर्ची, फूलगोभी एवं अन्य सब्जियां लगाए थे। समूह की महिलाओं ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत 1473 कि्ंवटल गोबर खरीदा गया था, जिससे 340 कि्ंवटल वर्मी कम्पोस्ट बनाया गया। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को बेकयार्ड पोल्ट्री फार्म योजना के अंतर्गत मुर्गीपालन करने के लिए कहा। उन्होंने गौठान में समूह की महिलाओं के मुर्गीपालन के लिए उप संचालक पशुपालन को निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम हितेश पिस्दा, जनपद पंचायत सीईओ प्रतीक प्रधान, उप संचालक पशुपालन डॉ. देवरस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / गोधन न्याय योजना अंतर्गत जनपद पंचायत राजनांदगांव में वर्मी कपोस्ट व सुपर कंपोस्ट के विक्रय हेतु विक्रय केन्द्र प्रारंभ किया गया। जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, जनपद सदस्य टिंकू साहू, मोहनीश धनकर द्वारा विक्रय केन्द्र में वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय कर केन्द्र का शुभारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्मी कम्पोस्ट विक्रय केन्द्र में जनसामान्य को वाजिब कीमतों में वर्मी कम्पोस्ट मिलेगा। वर्मी कम्पोस्ट 10 रूपए प्रति किलो एवं सुपर कम्पोस्ट 6 रूपए प्रति किलो की दर पर उपलब्ध है। साथ ही 30 किलो, 10 किलो, 5 किलो के पैकिंग की सुविधा है। इस अवसर पर जनपद सीईओ एसके ओझा एवं जनपद पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुविभाग खैरागढ़ जीसी पति के दिये गये निर्देश एवं मार्गदर्शन के तारतम्य में निरीक्षक रामेश्वर देशमुख थाना प्रभारी छुईखदान, उप निरीक्षक विमल कुमार लावनिया, प्रधान आरक्षक आरक्षक व गवाहान के मुखबिर के सूचना पर घटना स्थल ग्राम भेंड्रा बांध के पास पहाडी के ऊपर जाकर घेराबंदी कर 5 जुआरी को पकड़े। जुआरी 52 पत्ती तास में रुपये पैसे में दाव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे थे। कुछ जुआरी पुलिस को आते देखकर जंगल का आड़ लेकर भाग गये। मौके पर पकड़े गये जुआरियों में नंदकुमार पिता दुखित राम वर्मा उम्र 32 साल साकिन कोर्राय, कुंजलाल पिता रामाधार लोधी उम्र 36 साल साकिन मुरई, रामकुमार पिता मनाराम लोधी उम्र 32 साल साकिन कोर्राय, सहदेव पिता स्व. चंदन सतनामी उम्र 55 साल साकिन कोर्राय एवं चुन्नू राम साहू पिता कलीराम साहू उम्र 33 साल साकिन शाखा थाना छुईखदान को मौके पर समक्ष गवाहान के विधिवत गिरफ्तार किया गया। जुआडियान के कब्जे से 17,950 रुपये, 52 पत्ती तास को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों की कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से से अपराध क्रमांक 159/2021 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों के बाद विगत 6 माह से यात्री किराया बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बस ऑपरेटर संघ द्वारा जारी चरणबद्ध आंदोलन अब धीरे&धीरे आग की तरह सुलगता जा रहा है। लगातार पत्र व्यवहार के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हो पाई है। अब बस मालिकों के सामने बसों के पहिये थामने व जल समाधि ही आखिरी विकल्प दिखाई दे रहा है। चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज बस ऑपरेटर संघ ने बसों की बारात रैली निकालकर कलेक्ट्रारेट पहुंचे, जहां विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने की मांग की है। बस रैली में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक बस मालिक शामिल हुए। हालांकि संघ ने 50 बसों की मांग की थी, लेकिन कम बसों की अनुमति मिलने पर लगभग 20 बसे ही रैली में शामिल हुई।
छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला बस मिनी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रईश अहमद शकील ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज यात्री किराया बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिले के बस ऑपरेटर बसों की बारात रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंचे। जहां कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई है।
उन्होंने बताया कि यह आंदोलन प्रदेश भर में चल रहा है। अगर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो पूरे छत्तीसगढ़ में बसों के पहिये अनिश्चितकाल के लिए थम जाएंगे और प्रदेश के सभी बस मालिक खारून नदी में जल समाधि लेंगे। रईश अहमद शकील ने आगे बताया कि पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। साथ ही चेसिस, टॉयर सहित पार्ट्स के सामान भी काफी महंगे हो चुके हैं। ऐसे में बसों का संचालन करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना कॉल में पहले से ही बस मालिकों की हालत खराब हो चुकी है। कई बसों का संचालन अभी भी नहीं हो पा रहा है। कोरोना कॉल में खड़ी बसों के कारण बस चालक, परिचालक, हेल्फर, मुंशी आदि सभी बेरोजगार हो गए हैं। सभी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उनके सामने परिवार का पालन-पोषण सबसे बड़ी समस्या है।
रईश अहमद शकील ने राज्य सरकार से यह भी मांग की है कि यात्री किराया को लेकर एक स्थायी नीति बनाई जाए। जब डीजल के दाम बढ़े तो किराया बढ़ाये और डीजल के दाम कम होने पर किराया कम किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ से सटे कुछ राज्यों में यात्री किराया बढ़ाया जा रहा है, तो फिर भी यहां क्यंू नहीं। केन्द्र सरकार को भी चााहिए कि वे पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी न करें। इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है।
इस दौरान प्रमुख रूप से रईश अहमद शकील, आशीष पाण्डे, अशोक जैन, भावेश अग्रवाल, अहमद सोलंकी, विनीत लूनिया, ललित लोधी, प्रकाश राठौर, बॉपी गरचा, जसविन्दर सिंह बल, अमित शर्मा, हनीफ सोलंकी, मनीष यादव, कदीर सोलंकी, मंगतू यादव, नब्बू सोलंकी, सैनुद्दीन सोलंकी व हफीज वारशी सहित सभी बस मालिक उपस्थित थे।
कहा-क्षेत्र का विकास में नहीं होगी कोई कमी, क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक-8 के सदस्य एवं सभापति ओमप्रकाश साहू ने अपने क्षेत्र के के विकास के लिए लाखों की स्वीकृति करवाई है। गौण खनिज मद, 15वें वित्त व अन्य मद से अपने जनपद क्षेत्र के सभी गांव में लाखों रुपये के विकास कार्य हेतु कार्य स्वीकृति दिलाई है।
ओमप्रकाश साहू द्वारा अपने जनपद क्षेत्र के डुमरडीहकला में पटेल समाज हेतु सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख, धौराभाठा सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख, हैंडपंप 0.78 लाख, बुंदेलीखुर्द में सीसी रोड हेतु 3.00 लाख, डोम्हाटोला स्कूल में अहाता निर्माण हेतु 5.00 लाख, स्कूल पहुंच मार्ग सीसी रोड निर्माण हेतु 05.00 लाख, बुंदेलीकला मंच निर्माण हेतु 2.00 लाख, वार्ड क्रमांक 10 में कांक्रीटीकरण हेतु 3 लाख, सीसी रोड निर्माण हेतु 6 लाख, पदुमतरा में वार्ड नंबर 15 में अहाता निर्माण हेतु 7 लाख, वार्ड नंबर 1 में महिला घाट 2.69 लाख, नवीन धान खरीदी हेतु 5 लाख, चपलाखार हेतु 5 लाख, मुक्तिधाम प्रतीक्षालय हेतु 2.50 लाख, सतनाम सामुदायिक भवन हेतु 5 लाख, हैंडपंप हेतु 1 लाख, हाईस्कूल में टंकी निर्माण हेतु 10 लाख, सार्वजनिक शौचालय के पास हैंडपंप खनन एवं पंप निर्माण 1.40 लाख, नाली निर्माण, तिलई वार्ड नंबर 6 में सीसी रोड हेतु 5.20 लाख, वार्ड नंबर 6 में कांक्रीटीकरण हेतु 3 लाख, वार्ड नंबर 11 में 2 लाख एवं 0.60 लाख व्यावसायिक परिसर हेतु 08.50 लाख, डंगनिया वार्ड नंबर 17 में कांक्रीटीकरण 4 लाख खपरीखुर्द सीसी रोड निर्माण हेतु 02100 लाख, जिम सामग्री हेतु 1.78 लाख, चौक से स्कूल पहुंच मार्ग पर सीसी रोड निर्माण हेतु 4 लाख का कार्य स्वीकृत कराया गया है।
कार्यों की स्वीकृति होने पर डुमरडीहकला के सरपंच दिनेश ठाकुर, पदुमतरा सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष कुलेश्वर वर्मा, धौराभाठा सरपंच नोमेश वर्मा, डोम्हाटोला सरपंच खिलेश्वरी साहू, पदुमतरा सरपंच ललिता साहू, तिलई सरपंच मथुरा नेताम, खपरीखुर्द सरपंच विनीता वर्मा, अजीत साहू, वीरेंद्र मुक्ति, अजय वर्मा, वासुदेव लहरे, शफील खान, गुलाल साहू, संतोष देवांगन, बंटू ठाकुर, मंगलू देवांगन, मंगल सिंह, खिलावन पाल, खिलेश वर्मा, सेवक वर्मा, महावीर महोबिया, प्रेमलाल महोबिया, शिशुपाल कुर्रे, मनराखन निर्मलकर, नीलकंठ वर्मा, कालू साहू, रिखी साहू, राकेश साहू, सोनू महोबिया, जय महोबिया, कमलेश कुर्रे, रितेश सिन्हा, मिथलेश चंद्रवंशी, जीवन साहू, दिलेश पारधी, राजू, दानेश्वर खरे, अर्जुन वर्मा, इंदल वर्मा, किसन पाल, गणपत वर्मा, पांचू वर्मा, सहदेव वर्मा, केजू वर्मा, अमजद खान, टेकराम साहू सहित क्षेत्रवासियों ने जनपद सदस्य ओमप्रकाश साहू का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास से उन्हें जिताया है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं होगी। सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किये जायेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण क्षेत्र की जनता से मिलना-जुलना कम हो हो रहा था और विकास कार्यों में देरी हो रही थी, लेकिन अब सभी कार्य तेजी से किये जायेंगे। ओमप्रकाश साहू ने सभी से कोरोना का टीका लगाने और शासन की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / विगत दिवस शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय कर्मचारियों के द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी श्रीमती रेखा लाला (लिपिक) एवं माईकल मसीह (चतुर्थ वर्ग) को विदाई दी गई।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष व विभागीय उप समिति के जिला संयोजक आनंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वित्तीय अधिकारी सनत कुमार बंजारे की गरिमामयी उपस्थिति में हुए विदाई कार्यक्रम में शाल, श्रीफल, गुलाल व पुष्प हार तथा पुष्प गुच्छ से सेवानिवृत्त हुए साथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए यात्रा-बैग, पानी का ड्रम, मोमेन्टो व अभिनंदन पत्र आदि समस्त कर्मचारियों की ओर से स्नेह भेंट किया गया। सभी साथियों ने सेवानिवृत्त हुए अपने साथियों को शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर आनंद कुमार श्रीवास्तव, शंकर लाल सिन्हा, कमल कुलदीप, देवेन्द्र राव, यशवंत गिरी गोस्वामी, चंदन देवांगन, अनिता राऊत, विजय देवंागन, मदन कोल, सुरेश कुलदीप, हरिलाल साहू, भाग्यवती नायक, मानसिंग, खिलेन्द्र राकेश, त्रिलोचन, हरिशंकर, शेख अमीर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, नगर पुलिस अधीक्षक (प्रभारी) व्हीबी नंद के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक शिवेन्द्र राजपूत एवं थाना स्टॉफ के द्वारा जिले में चलाये जा रहें चोरी के मामलों के निराकरण करने अभियान के दौरान वर्ष 2011 में दर्ज अपराध क्रमांक-41/11 धारा 379, 34 भादंवि में लंबे समय से फरार आरोपी मोबिन खान पिता मो. यूसुफ खान उर्फ शहजादे उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम चंदैनी थाना धनोरा जिला सिवनी (मप्र) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई हैं। मामले में प्रार्थी आदित्य श्रीवास्तव पिता डीके श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष साकिन सेक्टर-1 भिलाई जिला दुर्ग के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 27-28 फरवरी 2011 को केस्ट स्टील कंपनी के गेट के सामने से अज्ञात चोर ट्रक क्रमांक सीजी-04 जे-4084 को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर उपरोक्त मामला थाना सोमनी में दर्ज किया जाकर आरोपीगण की पतासाजी की जा रही थी, पूर्व में आरोपी फिरोज खान, आसिफ खान की गिरफ्तारी प्रकरण में की गई हैं। लंबे समय से फरार आरोपी मोबिन खान की पतासाजी हेतु थाना सोमनी की टीम जिला सिवनी मध्यप्रदेश रवाना कर अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दिया जाकर आरोपी की गिरफ्तारी की गई हैं। आरोपी मोबिन खान की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक हरिप्रसाद देवता, आरक्षक मिलकन वाल्टर की सराहनीय भूमिका रही।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्राम रेंगाकठेरामें 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण स्तर का आंकलन करने के लिए आयोजित वजन त्यौहार में शामिल हुए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बच्चों को चॉकलेट और फूल देकर उनसे बातें की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से केन्द्र में आने वाले बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वजन त्यौहार में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों का वजन लेकर पोषण स्तर का आंकलन करें। कुपोषण एक अभिशाप है, इसे दूर करना है। जो बच्चे कुपोषण के स्तर में आते हैं, उनको विशेष तौर पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा जाएं और आने वाले महीने तक उसे कुपोषण दूर करने के लिए कार्य करें। इसके लिए बच्चों के अभिभावकों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। बच्चों के खान-पान, दवाईयां तथा अन्य आवश्यक सावधानियों के बारे में बताएं। नागरिकों को कुपोषण दूर करने के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकताओं द्वारा पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के साग-सब्जी की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।
उल्लेखनीय है कि जिले में आज से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण स्तर के आंकलन के लिए समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने वजन त्यौहार का आयोजन प्रारंभ किया गया। वजन त्यौहार के दौरान किशोरी बालिकाओं का हिमोग्लोबिन टेस्ट भी कराया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक कलस्टर के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकताओं द्वारा बच्चों का सही वजन लिया जा रहा हंै।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम डोंगरगढ़ अविनाश भोई, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेणु प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
