
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
० जिले के 113 धान उपार्जन केन्द्रों के 197 चबूतरे में शीघ्र होगा शेड निर्माण
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान को सुरक्षित रखने के लिए जिले में 113 धान उपार्जन केन्द्रों में 197 चबूतरे में शेड निर्माण के लिए 9 करोड़ 81 लाख 60 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है। राजनांदगांव, डोंगरगांव, बांधाबाजार, डोंगरगढ़, खैरागढ़ और गंडई की 6 मंडी में शेड निर्माण का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के मार्गदर्शन में धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के उपरांत धान को सुरक्षित रखने के दृष्टिगत ठोस पहल की गई है। जिसका परिणाम यह रहा कि सभी धान उपार्जन केन्द्रों में चबूतरों का निर्माण हो गया है और अब शेड निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र घुमका, पटेवा, भैंसातरा, मुरमुंदा, उपरवाह, सुरगी, सोमनी, अंजोरा, बघेरा, पदुमतरा, गठुला, रेंगाकठेरा, सिंघोला, रानीतराई, भानपुरी एवं सुकुलदैहान में शेड निर्माण किया जाएगा। इसी तरह डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र डोंगरगांव, रामपुर, खुज्जी, खुर्सीपार, किरगी, कोकपुर, कोहका, छुरिया विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र बम्हनीचारभांठा, गैंदाटोला, छुरिया, रतनभाट, सड़कचिरचारी, खोबा, साल्हेवारा, गहिराभेंडी, भोलापुर, खुर्सीटिकुल, बादराटोला, चारभाठा कु, महाराजपुर, लालूटोला, झिथराटोला, सम्बलपुर, गोडलवाही, कल्लुबंजारी, जोशीलमती, उमरवाही, जयसिंगटोला में शेड निर्माण किया जाएगा। मोहला विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र मोहला, भोजटोला, मटेवा, रेंगाकठेरा, सोमाटोला, मानपुर विकासखंड के औंधी, सीतागांव, भर्रीटोला, खरदी, मानपुर, अंबागढ़ चौकी विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र आतरगांव, छछानपहरी, कौडीकसा, अंबागढ़ चौकी, ढाढूटोला, चिल्हाटी, आमाटोला, डोंगरगढ़ विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र बोरतालाब, पनियाजोब, बागरेकसा, रामाटोला, मड़ियान, चारभांठा, सीतागोटा (कनेरी), छीपा, मुसराकला, बेलगांव, ढारा, अछोली, खुर्सीपार, मोहारा, रूवांतला (कसारी), कोलिहापुरी, मुड़पार, खैरागढ़ विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र डोकराभाठा, रगरा, भूलाटोला, बढ़ईटोला, टोलागांव, जालबांधा, मड़ौदा, कामठा, सिंगारघाट, भोरमपुरकला, बैहाटोला, मुढ़ीपार, भण्डारपुर, पांडादाह, अतरिया, गाडाडीह, छुईखदान विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र उदयपुर, सिलपट्टी, रोड अतरिया, गंडई, श्यामपुर, झूरानदी, साल्हेवारा, पैलीमेटा, बकरकट्टा, रामपुर, भोथली, बुंदेली, सण्डी, धोधा, मानिकचौरी, हनईबन, लिमो तथा बरबसपुर में निर्मित चबूतरे के ऊपर शेड निर्माण का कार्य किया जाएगा।
० समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, गेंदा फूल की खेती एवं सब्जी उत्पादन से बन रही स्वावलंबी
० कलेक्टर ने किया आदर्श गौठान मोखला का अवलोकन
० महिला समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सुराजी गांव योजना ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला की स्वसहायता समूह की मेहनतकश महिलाओं के जीवन को नई रौशनी दी है और उन्हें स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया है। ग्रामीण परिवेश में सामूहिक चेतना से इन महिलाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। शिवनाथ नदी के तट पर स्थित मनोरम आदर्श गौठान मोखला में समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण करने के साथ अपने सुघ्घर बाड़ी में गेंदा फूल की खेती के साथ ही सब्जी उत्पादन भी कर रही हैं। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आदर्श गौठान मोखला में की जा रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि आदर्श गौठान में 397 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 342 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट 3 लाख 42 हजार रूपए विक्रय किया जा चुका है। साथ ही वर्मी विक्रय भी किया जा रहा है। कलेक्टर ने इस कार्य के लिए स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं गौठान समिति की सराहना की।
समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि आदर्श गौठान में गेंदा फूल उत्पादन से 28 हजार रूपए, सब्जी उत्पादन से 55 हजार रूपए, चैन लिंकिंग से 55 हजार रूपए का लाभ हुआ है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस कार्य को और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने तालाब में मछली पालन, मशरूम उत्पादन एवं समूह द्वारा मुर्गी पालन के लिए शेड निर्माण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश चंद्राकर, एसडीएम मुकेश रावटे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एसके ओझा, एसडीओ आरईएस श्री बघेल सहित एनआरएलएम, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
० वनांचल के संवेदनशील गांवों के 3,38 घरों में किया मच्छरदानी का वितरण
० 154 घरों में मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मलेरिया की रोकथाम व इससे बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरुकता अभियान के साथ ही जिले में लगातार विभिन्न प्रेरक प्रयास किए जा रहे हैं। वनांचल के गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों की मलेरिया जांच की जा रही है। संवेदनशील गांवों में मच्छरदानी वितरण के साथ-साथ मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है।
जिले के विशेषकर वनांचल क्षेत्र के गांवों में मलोरिया की जांच कराने के लिए ग्रामीणों को विभिन्न माध्यमों से प्रेरित किया जा रहा है। मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिले के खैरागढ़ विकासखंड में भी सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत क्षेत्र के 20 गांवों में पहुंचकर मलेरिया के खतरे से संबंधित स्थिति का निरीक्षण किया गया। मलेरिया से मुक्ति की दिशा में प्रयास करते हुए इन गांवों के 2,138 लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें 43 लोग पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 2,095 लोगों की मलेरिया जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वनांचल गांव के रूप में चिन्हित ग्राम लछना, लछनाटोला, दल लीखोली, बोरला, मौहाढार, कटेमा, गाड़ाघाट, गातापार जंगल, सांकरी, लिमउटोला, घाघरा, मलैदा, करेलागढ़, बरगांव, नवागांव बरगांव, टेमरी व सहसपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों की मलेरिया जांच की। इसी तरह घाघरा कैम्प, मलैदा कैम्प व गातापार जंगल थाने में सुरक्षा जवानों की मलेरिया जांच की गई। इस दौरान कुल 2,138 लोगों की जांच करने पर 43 लोग मलेरिया पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मरीजों में 10 पुरूष, 11 व्यस्क महिला, 1 वर्ष तक के 2 बच्चे, 1 से 4 वर्ष तक के 4 बच्चे, 5-8 वर्ष तक के 6 बच्चे तथा 9 से 14 वर्ष तक के 10 बच्चे मलेरिया से संक्रमित पाए गए हैं। इस दौरान 3 गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गई, तीनों महिलाओं की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मलेरिया जांच के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मलेरिया से बचाव के लिए घर-घर पहुंचकर 154 घरों में मच्छररोधी दवाओं का भी छिड़काव कराया गया है। वहीं 3,38 घरों में मच्छरदानी का वितरण किया गया है।
इस संबंध में खैरागढ़ के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन ने बताया, मलेरिया की रोकथाम व इससे बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मलेरिया जांच अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के साथ ही पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांवों में भी सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वनांचल क्षेत्र के गांवों में लोगों की मलेरिया जांच की गई। पिछले वर्ष के बेहतर परिणाम को ध्यान में रखकर इस वर्ष भी उसी तर्ज पर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जांच अभियान में मलेरिया पॉजिटिव पाए गए लोगों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गई है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनेश पाटिला , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम् सिंह कोठारी , अनुसूचित जाति प्राधिकरण के प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह बघेल , जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज बांधव के अनुशंसा से कुमरदा ब्लाक अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय मालेकर द्वारा कुमरदा ब्लाक के कार्यकारिणी की घोषणा किया गया। अध्यक्ष----विजय मालेकर ग्राम गुण्डरदेही। उपाध्यक्ष----हरिदयाल रामटेके बीरुटोला, द्रोपती बघेल महिला गोड़लवाही, महेश शेण्डे पांगरी, रंजीत रामटेके बरबसपुर। महामंत्री----अनिल टेमरे पांडुका, मंजू शेण्डे महिला जोंधरा, सुनिल पीपरोल चारभाठा, दीपक बघेल खुर्सीपार। संगठन मंत्री----जगदीश बघेल गोड़लवाही, मीना झुलेकर महिला गिदर्री, देवेन्द्र कुमार बारले बड़गांव, मेघनाथ देवदास मासुलकसा। कोषाध्यक्ष----उत्तम झुलेकर मरकाकसा। सचिव----विसाल शेण्डे उमरवाही। मिडिया प्रभारी----मुकेश गन्धर्व लाटमेटा। कार्यकारिणी सदस्य----पुनित लहरें कापा, देवनाथ माण्डले दानी टोला,उषा बघेल महिला चिखला मटिया, कुसुमलता मेश्राम महिला आयबांधा, कार्तिक जांगड़े उमरवाही, मनोज मेश्राम चंदिया, विकास त्रिपुरे जगदीशनगर, अनिल कुमार देवदास तुमड़ीकसा, वंश लहरें आयबांधा। सभी पदाधिकारियों को विधानसभा खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू एवं पूर्व विधायक भोलाराम साहू , जिला पंचायत सदस्य कान्ति भंडारी , विधायक प्रतिनिधि मिथलेश ठाकुर , जिला महामंत्री नरेश शुक्ला ब्लाक अध्यक्ष अब्दुल खान , ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामगुलाल घावडे देव पन्द्रो और ब्लाक के सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी
कबीरधाम।शौर्यपथ / कुष्ठ रोग छूने से नहीं फैलता है। लोगों को इस बारे में जागरूक करने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। कुष्ठ रोग के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाने के लिए गांव एवं शहर के प्रत्येक वार्ड में टीमें गठित की जाएंगी। इसकी तैयारियों के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही संबंधित अन्य सभी विभाग अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, जांच, प्रभाव तथा उपचार की समुचित जानकारी देते हुए जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पोस्टर व पर्चे वितरित किए जाएंगे। पर्चे में कुष्ठ रोग के लक्षण तथा जांच व इलाज के बारे में पूरी जानकारी रहेगी। इसके साथ ही कुष्ठ रोग विभाग की टीम घर-घर जाकर लक्षणों की जांच करेगी। कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम पर जोर देते हुए कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने मितानिनों को घर-घर सघन कुष्ठ सर्वेक्षण हेतु रजिस्टर प्रदान कर एक्टिव केस डिटेक्शन सर्वे का शुभारंभ किया है। उन्होंने लक्षण वाले बच्चों के लिए शासन की मार्गदर्शिका के अनुरूप किट तैयार कर मितानिनों को प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित भी किया है। साथ ही उन्होंने कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों के लिए भी व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
कुष्ठ रोग के विरुद्ध अभियान के संबंध में सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र कुमार मंडल ने बताया, कुष्ठ रोगियों का चिन्हांकन कर उनका समुचित उपचार करने के उद्देश्य से जिले में एक्टिव केस डिटेक्शन सर्वे शुरु किया गया है। यदि किसी व्यक्ति में कुष्ठ रोग के लक्षण पाए जाते हैं तो पीड़ित का नाम रजिस्टर में दर्ज कर उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में कुष्ठ रोग मिलने की स्थिति में रोगी को कुष्ठ रोग निवारण के लिए तब तक निःशुल्क दवाएं दी जाएंगी, जब तक उसका कुष्ठ रोग पूरी तरह से ठीक न हो जाए। इस अभियान के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, कुष्ठ रोग अभिशाप नहीं बल्कि एक रोग है जिसका उपचार संभव है।
बाक्स....
मितानिनों के कार्यों की सराहनाए सुपोषण पर जोर
इसी तरह कुपोषण दूर करने के प्रयास में भी कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा द्वारा आरबीएसके की टीम के चिकित्सकों की बैठक ली गई है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आवश्यक दिशा.निर्देश दिए हैं। कोविड काल में मितानिनों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कुष्ठ सर्वे के साथ-साथ कोविड़ सर्वे कार्य भी जारी रखने के लिए कहा है। साथ ही ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन व मलेरिया जैसे प्रकरण आने पर तत्काल जांच के लिए रैपिड डायग्नोस्टिक, रैपिड टेस्ट किट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार मंडल ने कुपोषण दूर करने के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आरबीएसके के चिकित्सकों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा, कोविड-19 के कारण ऑपरेशन भले ही टाल दिया गया है, लेकिन क्लब फूल, कटे-फटे होठ, आई प्रॉब्लम व जन्मजात दोष वाले सभी बच्चों को चिन्हांकित कर सूची तैयार करें और यह सूची जिला कार्यालय भेजें। इसके लिए उन्होंने महिला बाल विकास विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने कहा है।
कुष्ठ रोग के लक्षण :-
० त्वचा पर हल्के लाल या तांबई रंग के दाग या धब्बे होना
० त्वचा के दाग धब्बों में संवेदनहीनता व सुन्नपन होना
० पैरों में अस्थिरता या झुनझुनी होना
० हाथ पैर या पलकें कमजोर होनाए नसों में दर्द
० कान व चेहरे पर सूजन या गांठ होना
० हाथ या पैर में घाव होने पर दर्द न होना
--------------------
राजनांदगांव।शौर्यपथ / मलेरिया की रोकथाम व इससे बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरुकता अभियान के साथ ही जिले में लगातार विभिन्न प्रेरक प्रयास किए जा रहे हैं। वनांचल के गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों की मलेरिया जांच की जा रही है। संवेदनशील गांवों में मच्छरदानी वितरण के साथ-साथ मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है। जिले के विशेषकर वनांचल क्षेत्र के गांवों में मलोरिया की जांच कराने के लिए ग्रामीणों को विभिन्न माध्यमों से प्रेरित किया जा रहा है। मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिले के खैरागढ़ विकासखंड में भी सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत क्षेत्र के 20 गांवों में पहुंचकर मलेरिया के खतरे से संबंधित स्थिति का निरीक्षण किया गया। मलेरिया से मुक्ति की दिशा में प्रयास करते हुए इन गांवों के 2,138 लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें 43 लोग पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 2,095 लोगों की मलेरिया जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वनांचल गांव के रूप में चिन्हित ग्राम लछना, लछनाटोला, दल लीखोली, बोरला, मौहाढार, कटेमा, गाड़ाघाट, गातापार जंगल, सांकरी, लिमउटोला, घाघरा, मलैदा, करेलागढ़, बरगांव, नवागांव बरगांव, टेमरी व सहसपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों की मलेरिया जांच की। इसी तरह घाघरा कैम्प, मलैदा कैम्प व गातापार जंगल थाने में सुरक्षा जवानों की मलेरिया जांच की गई। इस दौरान कुल 2,138 लोगों की जांच करने पर 43 लोग मलेरिया पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मरीजों में 10 पुरूष, 11 व्यस्क महिला, 1 वर्ष तक के 2 बच्चे, 1 से 4 वर्ष तक के 4 बच्चे, 5-8 वर्ष तक के 6 बच्चे तथा 9 से 14 वर्ष तक के 10 बच्चे मलेरिया से संक्रमित पाए गए हैं। इस दौरान 3 गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गई, तीनों महिलाओं की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मलेरिया जांच के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मलेरिया से बचाव के लिए घर-घर पहुंचकर 154 घरों में मच्छररोधी दवाओं का भी छिड़काव कराया गया है। वहीं 3,38 घरों में मच्छरदानी का वितरण किया गया है। इस संबंध में खैरागढ़ के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन ने बताया, मलेरिया की रोकथाम व इससे बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मलेरिया जांच अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के साथ ही पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांवों में भी सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वनांचल क्षेत्र के गांवों में लोगों की मलेरिया जांच की गई। पिछले वर्ष के बेहतर परिणाम को ध्यान में रखकर इस वर्ष भी उसी तर्ज पर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जांच अभियान में मलेरिया पॉजिटिव पाए गए लोगों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गई है। -------------------
राजनांदगांव।शौर्यपथ / जिले में 9 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में बच्चों का चयन आफलाईन लॉटरी के माध्यम से किया गया है, जबकि ऑनलाईन आवेदन भरे गए थे। चयन में स्थानीय बच्चों को प्राथमिकता देने को लेकर डोंगरगांव में पालकों की मांग हो रही थी, लेकिन प्राचार्य का कहना था कि इस वर्ष किलो मीटर की बाध्यता नहीं है, इसलिए लॉटरी में सभी बच्चों का नाम शामिल कर पालकों की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ लॉटरी निकाल गया था, लेकिन उच्च कार्यालय से सूची निरस्त कर पुनः लॉटरी निकालने का निर्देश प्राप्त हुआ, जिसका पालन किया जाएगा। पालकों का कहना है कि किलोमीटर की बाध्यता का पालन कहीं नहीं किया गया, इसलिए स्थानीय लोगों को इसमें प्राथमिकता नहीं दिया गया और उच्च कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश का पालन कर पालकों की उपस्थिति में दिनांक 30 जून को लॉटरी निकाला गया और लगभग 354 बच्चों का कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवी तक किया है और जिन बच्चों का चयन हुआ उनके द्वारा अपने-अपने संबधित स्कूलों से टीसी निकाल कर इस स्कूल में प्रवेश ले लिया गया है और अब 14 दिन बाद जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा 14 जुलाई को पत्र जारी कर चयन सूची निरस्त कर तीन दिवस के भीतर पुनः लॉटरी निकालने का निर्देश दिया गया जो उचित नहीं है, क्योंकि उन बच्चों का क्या होगा, जिन्होंने अपने पुराने स्कूलों से टीसी निकाल कर इस स्कूल में प्रवेश ले लिया है। पालक शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के बैनर तले जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चयन सूची को यथावत रखने की मांग किया गया है। पालकों का कहना है कि यदि पुनः लॉटरी निकाला जाता है, तो मंगलवार सैकड़ों पालकों और बच्चों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ----------------
राजनांदगांव।शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में निगम, आयोग व मंडलों में की गई नियुक्ति की घोषित सूची में राजनांदगांव से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता मन्ना लाल यादव को गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इससे पूरे शहर में हर्ष का माहौल तो है ही, छत्तीसगढ़ में यादव समाज के युवा नेतृत्व को जगह मिलने से सामाजिक गलियारों में भी खुशी का माहौल है। वहीं श्री यादव ने आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहंुचकर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। बताते चलें कि, छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय मन्ना लाल यादव ने सफलता के इस पड़ाव तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किए हैं। वे कहते हैं कि छोटी उम्र में कंधों पर जिम्मेदारी आ जाए तो भी सपने देखने बन्द न करेंç जंदगी चलने का नाम हैए, बस अपने काम को मेहनत और ईमानदारी से करते रहें। साधारण परिवार में जन्मे मन्ना लाल यादव सक्रियता पूर्वक विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। समाजसेवा से लेकर राजनीति में हजारों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। वे राजनीतिक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई, पूर्व जिला महामंत्री युवा कांग्रेस और वर्तमान में अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष हैं। गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष बनने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री का विशेष आभार प्रकट किया है। इस नियुक्ति पर उत्साह के साथ शहर के विभिन्न जगहों पर श्री यादव का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला और नगर कोसरिया यादव समाज राजनांदगांव से नारायण यादव, राजेश कुमार यादव, सुंदर यादव, बलि यादव, पूना राम यादव, भीखम यादव, मनु यादव, भोला यादव, हरीश यादव, सुरेश यादव, दिलीप यादव, अर्जुन यादव, वासु देव यादव, विजय यादव, धरम यादव, शिला यादव, सुनीता यादव, राजकुमारी यादव, केसर यादव, निर्मला यादव, राधे यादव, बिज्जू यादव, खेम लाल साहू, रामनाथ पटेल, हिमांशु भाई, संतोष ठाकुर, पिंटू वर्मा व मनीष सहित अन्य समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। -----------------
राजनांदगांव।शौर्यपथ / शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में विगत दिनों यूजीसी नेट, जेआरएफ पात्रता परीक्षा की तैयारी हेतु एक 15 दिवसीय विशेष मार्गदर्शन क्लासेज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में सुश्री रश्मि मौर्य (शोध छात्र, पंडित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एदिल्ली) द्वारा नेट, जेआरएफ राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के संपूर्ण पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। राजनांदगांव जिले में स्थित अन्य महाविद्यालयों, जैसे बाबा साहेब आंबेडकर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव, शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा तथा शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर अपना ज्ञानवर्धन किया। सहभागी विद्यार्थियों ने प्रतिदिन प्रश्न पूछ-पूछकर परीक्षाओं में आने वाली कठिनाइयों का भी निराकरण भी किया। कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं महाविद्यालयीन कैरियर गाइडेंस सेल के संयोजक डॉ. बसंत कुमार सोनबेर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती सुमन सिंह बघेल के उद्बोधन के साथ हुआ। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय तथा राजनांदगांव जिले के छात्राओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। सुश्री रश्मि मौर्य जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय नई दिल्ली की शोध छात्रा है, उन्होंने स्वयं नेट, जेआरएफ की परीक्षा अनेक बार उत्तीर्ण की है। इस कार्यक्रम में छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ लेना चाहिए। राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष सुश्री आबिदा बेगम ने कहा कि जिले की राजनीति विज्ञान की छात्राओं के लिए यह अत्यंत लाभदायक सत्र होगा, मुझे पूरा विश्वास है कि क्षेत्र की अधिक से अधिक छात्राएं इस कार्यक्रम से लाभान्वित होंगी। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम की संयोजक एवं आतिथि व्यख्याता डॉ. दुर्गा शर्मा द्वारा किया गया। ------------------
राजनांदगांव / शौर्यपथ / नजूल भूमि पर झुग्गी झोपडी में निवासरत परिवारों को शासन की महती योजना राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत पट्टा का वितरण किया जाना हैै। जिसके लिये प्रशासन द्वारा सर्वे भी कराया गया था। किन्तु अब तक पात्र हितग्राहियों को पट्टा वितरण नहीं हो पाया है। इस संबंध में पार्षदों द्वारा महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख से पट्टा वितरण कराने कि मांग की। पार्षदों की मांग पर महापौर श्रीमती देशमुख ने कलेटर तारन प्रकाश सिन्हा से चर्चा कर पट्टा वितरण कराने कहा।
महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि नजूल भूमि पर झुग्गी झोपडी में अस्थाई रूप से निवासरत परिवारों को पट्टा वितरण करने शासन द्वारा राजीव गांधी आश्रय योजना प्रारंभ की गयी, योजना के क्रियान्वयन की कडी में प्रशासन द्वारा झुग्गी झोपडी के निवासियों की सर्वे भी की गयी, किन्तु कोरोना काल के कारण पट्टा वितरण नहीं हो पाया है।
इस संबंध में पार्षदों द्वारा भी वार्डो में पट्टा वितरण की मांग की गयी है। पट्टा वितरण के संबंध में कलेक्टर सिन्हा से चर्चा की गयी, उनके द्वारा परीक्षण कर पट्टा वितरण कराने कहा गया। महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि अतिशीध्र पात्र हितग्राहियो को पट्टा का वितरण किया जायेगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रार्थिया जो कि शिक्षा विभाग राजनांदगांव में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है, थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि किशोर मेहरा पिता स्व. विरयू मेहरा उम 57 साल निवासी लेबर कालोनी थाना कोतवाली राजनांदगांव जो कि शासन के वरिष्ठ पद जिला क्रीड़ा अधिकारी राजनांदगाय के पद पर पदस्थ है, के द्वारा सोशल मीडिया (व्हाट्सएप्प) के माध्यम से पीड़िता को उनके व्हाट्सएप्प पर अश्लील फोटो का पीडीएफ बनाकर भेजा गया एवं पीड़िता को फोन पर भी अश्लील बाते करने लगा एवं मना करने पर धमकी पीड़िता को धमकी देने लगा। मामले की गंभीरता को वरिष्ठ अधिकारीगण पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री नंद को अवगत कराया गया, उनके कुशल मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना बसंतपुर में आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमाक 248/2021 धारा 67 (ए) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर आरोपी पता तलाश में लिया गया। आरोपी को अपराध पंजीबद्ध होने की सूचना मिलने पर आरोपी फरार हो गया। आरोपी के पता तलाश हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। लगातार प्रयास करने पर 14 जुलाई 2021 को आरोपी के उनके निवासरत स्थान लेबर कालोनी राजनांदगांव से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी के गिरफ्तारी में निरीक्षक लोमेश कुमार सोनवानी, प्रधान आरक्षक नवीन क्षत्रीय एवं आरक्षक देवेन्द्र पाल का विशेष योगदान रहा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग विवेकानंद सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जय प्रकाश बढई एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ चंद्रेश सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी डोंगरगढ़ अलेक्जेंडर किरो के दिशा-निर्देशन पर जिले में चलाये जा रहे अवैध शराब की मुहिम में उप निरीक्षक दिनेश यादव चौकी प्रभारी मोहारा एवं चौकी स्टाफ द्वारा क्षेत्र के होटल ढायों में शराब बिकने व जुआ खेलने की शिकायत पर विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु हर संभव प्रयास करते हुए पुलिस चौकी मोहारा के इलाका हाजा सहित कई जगहों पर रेड कार्यवाही कर आबकारी एक्ट के तीन प्रकरण पर कार्यवाही की गई है।
आरोपी मनोज उर्फ नानुक पिता दीनुराम वर्मा उम्र 32 साल साकिन वार्ड नंबर 9 मोहारा के कब्जे से 10 पौवा गोल्डन गोवा व्हीस्की शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमंाक 399/2021 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई। आरोपी कुंभकरण यादव पिता मानसिंग उन 26 साल साकिन केसली ओपी मोहारा के कब्जे से 10 पौवा गोल्डन गोवा व्हीस्की शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 400/2021 धारा 34 (6) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।
आरोपी हरीश चन्द्राकर पिता स्व. बलु चंद्राकर उम्र 34 साल साकिन खुंटापारा डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ के कब्जे से 10 पौवा गोल्डन गोवा व्हीस्की शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 401/2021 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई। अवैध शराब पर कार्यवाही किये जाने से क्षेत्रवासी पुलिस कार्य से खुश है। उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सियाराम धुर्वे, आरक्षक परमानंद बोगा, आरक्षक प्रेमलाल साहू की भुमिका सराहनीय रही।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / डीजल-पेट्रोल व गैस की कीमत में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के खिलाफ युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) जमकर आक्रोशित है। पार्टी के बौखलाए कार्यकर्ताओं ने इस असहज मूल्य वृद्धि के खिलाफ आक्रोश जताते हुए शहर के हृदय स्थल पर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए चौराहे पर थाली भी बजाई।
प्रदर्शन को लेकर युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष दीपक सोनी ने कहा केंद्र सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल व गैस की कीमतों में असहज बढ़ोत्तरी करना जनता के साथ सरासर अन्याय है। डीजल-पेट्रोल व गैस की कीमत बढ़ाए जाने की वजह से छोटे-मझोले उद्योगों व कारोबारियों की भी हालत खराब हो गई है। इस महंगाई की मार से हर वर्ग बेहाल है। डीजल-पेट्रोल एवं गैस के बढ़ते दामों के कारण ही विरोध-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, बढ़ती महंगाई के कारण जनता अपना तन ढकने के लिए कपड़ा तक खरीद पाने में असमर्थ हो गई है। इन्ही सब पीड़ाओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए जकांछ के कार्यकर्ताओं को टी-शर्ट उतारकर अर्धनग्न प्रदर्शन तथा थाली पीटकर विरोध प्रकट करना पड़ रहा है।
इस विरोध प्रदर्शन में आमजन के साथ ही जकांछ (जे) युवा जोगी ब्रिगेड के कार्यकर्ता शामिल थे। इनमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी, जिला महासचिव मनीष चतुर्वेदी, महिला मोर्चा के सदस्य नीना नागदेव, शुभम चतुर्वेदी, विनायक कुर्रे, कृष्णा, सागर बंजारे, मनन, छबी लाल, जितेश महेश्वरी, प्रहलाद, तेजेश्वर साहू, मनोज निषाद, नरेश साहू, शैलेष सिंह, शिव मंडावी, संतोष यादव, भाव सिंह, डोमन, लोकेश, नवीन, नरेंद्र कुमार व परमानंद धु्रव सहित अन्य थे।
राजनांदगांव।शौर्यपथ / जनसंख्या स्थिरीकरण माह तथा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा शुरू किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत में पहले दिन जनसंख्या स्थिरीकरण पर जोर देते हुए वर्चुअल मीटिंग की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा हितग्राही शामिल हुए। बैठक में परिवार नियोजन पर आधारित विभिन्न आवश्यक जानकारी देते हुए परिवार नियोजन के बेहतर उपाय बताए गए।
जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा जिले में 24 जुलाई तक मनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यालय में आयोजित की गई वर्चुअल मीटिंग में सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी प्रमुखता से शामिल हुए। इस दौरान जिले के सभी विकासखंड व शहरी क्षेत्र के चिन्हित योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही परिवार नियोजन के साधन जैसे-महिला नसबंदी, पुरूष नसबंदी, आईयूसीडी, निरोध, माला-एन, छाया एवं अंतरा इंजेक्शन के संदर्भ में हितग्राहियों से भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्हें उपयुक्त साधन की जानकारी व इसके उपयोग करने की सलाह दी गई।
वर्चुअल मीटिंग में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने हितग्राहियों से आग्रह किया कि, अपनी जान-पहचान के लोगों से भी परिवार नियोजन के साधन अपनाने हेतु चर्चा करें एवं अपना अनुभव साझा करें। उन्होंने कहा, परिवार नियोजन का अर्थ छोटा परिवार और बच्चों के बीच पर्याप्त अंतर से है। कई मामले में गर्भधारण, प्रसव तथा असुरक्षित गर्भपात की समस्याओं के कारण महिलाएं असहज खतरे की शिकार हो जाती हैं, जबकि प्रसव के दौरान महिलाओं पर हावी होने वाली असहज स्थिति को परिवार नियोजन द्वारा काफी हद तक रोका जा सकता है।
इसी तरह नवविवाहिता को भी प्रसव के दौरान जोखिम उठाना पड़ता है, क्योंकि उनका शरीर पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ रहता है। वहीं नवजात को भी जन्म से 1 वर्ष तक अनहोनी की आशंका रहती है। इन्हीं विषयों पर लोगों को जागरुक करने, परिवार नियोजन के प्रति प्रेरित करने तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा हैश्। वर्चुअल बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरीए जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक अनामिका विश्वास, जिला सलाहकार डॉ. स्नेहा जैन व जिला एमईआईओ रईशा बेगम खान समेत अन्य शामिल थे।
बाक्स...
खुशहाल है हमारा परिवार
औंधी निवासी लक्ष्मण पोयाम और अमृता पोयाम (बदला हुआ नाम) पति-पत्नी हैं। इनका विवाह साल 2010 में हुआ है। वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। दोनों बच्चों में लगभग तीन साल का अंतर है और यह परिवार अब काफी खुशहाल है। प्रेरित करने वाली बात यह है कि, एक जिम्मेदार पति होने का फर्ज निभाते हुए लक्ष्मण ने अपनी नसबंदी कराई है। लक्ष्मण ने बताया, एक बच्चा होने के बाद से ही वह परिवार नियोजन का साधन अपनाने लगे थे। दूसरा बच्चा होने के बाद नसबंदी कराने के लिए अमृता भी तैयार थी, लेकिन आपसी सामंजस्य के बाद मैंने ही नसबंदी कराने का निर्णय लिया। लक्ष्मण का कहना है, परिवार नियोजन हर दृष्टिकोण से बेहतर है। अच्छी सेहत और आर्थिक स्थिति, दोनों में लाभदायक है।
बाक्स...
हम हुए समझदार, अब आपकी बारी...
करेली निवासी रामदयाल निषाद और निर्मला निषाद (बदला हुआ नाम) की शादी को लगभग चार वर्ष हो गए हैं। दोनों की एक बेटी है, जो लगभग तीन वर्ष की है। रामदयाल ने बताया, बेटी के जन्म के बाद वह परिवार नियोजन के पक्षधर हो गए हैं और परिवार नियोजन का साधन अपना रहे हैं। वहीं पत्नी निर्मला भी काफी सुलझी हुई और समझदार है। दूसरे बच्चे के बारे में उन्होंने अभी कुछ तय नहीं किया गया है और वर्तमान में उनका दांपत्य जीवन सुखमय है। उनका कहना है, परिवार नियोजन की दिशा में प्रत्येक योग्य दंपतियों को स्वयं से सामने आना चाहिए, ताकि औरौं को भी इससे प्रेरणा मिलेश्।
----------------
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
