September 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव (1783)

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले की सक्रिय राजनीति में अपने दबंग व्यक्तित्व के जरिए जाने जाने वाली हिमानी वासनिक को बिलासपुर की सह-प्रभारी बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल है। खासकर युवा वर्ग के कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्रों में काफी हर्ष का माहौल है।
    युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. श्रीनिवास की सहमति से छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कुमार कोलकुंडा एवं सह प्रभारी सुश्री एकता ठाकुर के निर्देश एवं सहमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव हिमानी वासनिक को छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के संस्कृति विभाग प्रभारी और बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस सह.प्रभारी नियुक्त किया गया है।
    जिला महिला कांग्रेस की प्रवक्ता रही हिमानी वासनिक लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय है। जिले की राजनीति में हिमानी कांग्रेस की हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आ रही है। हिमानी की सफलता को देखते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी ने उन्हें बिलासपुर सहप्रभारी पद पर नियुक्त किया है, उनकी नियुक्ति होने से कांग्रेस और ज्यादा मजबूत होगी।

    राजनांदगांव। शौर्यपथ / किसानों की काश्तकारी समय को देखते हुए किसानों की धान बुवाई का काम तेजी से हो रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की विफलता का पहचान किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध नहीं कराना नहीं किसानों की दुख दर्द पीड़ा को समझना जिस किसानों की बदौलत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सरकार काबिज हुए हैं, किंतु सत्ता में आने के बाद इरादे और वादे दोनों भूलकर किसानों को रुलाने में लगे हैं, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 के जिला पंचायत सदस्य व संचार सकर्म विभाग के सभापति तथा आबकारी विभाग समिति के सलाहकार अशोक देवांगन ने राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए बताया कि किसानों की धान बुवाई का काम तेजी से हो रहे हैं, इसके बाद भी कृषि विभाग और छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध कराने में पसीना छूट रहे हैं, किसान खाद बीज के लिए सोसायटीओं के चक्कर काट रहे हैं, सोसायटी में समिति प्रबंधक किसानों को खाद बीज कब मिल पाएगा जवाब नहीं दे पा रहे हैं, ऐसे हालातों में किसान अपने मजबूरी बस महंगे दाम पर बाहर से खाद व बीज खरीद कर अपने कार्य कार्य कर रहे हैं। श्री देवागन ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार व कृषि विभाग जानबूझकर किसानों को ब्लैक में खाद बीज लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं, क्योंकि विभाग पूरी सेटिंग में प्राइवेट दुकानदार कृषि केंद्र को सपोर्ट कर रहे हैं, कृषि विभाग को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने यह भी बताया कि कृषि विभाग की लापरवाही के कारण राजनांदगांव शहर सहित पूरे जिले में प्राइवेट कृषि खाद बीज उपकरण को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसके कारण किसान भाइयों अधिक दाम पर कृषि कार्य खाद व बीज उपकरण ले रहे हैं, इसके लिए पूर्ण रूप से छत्तीसगढ़ सरकार के साथ कृषि विभाग भी जिम्मेदार हैं, कृषि विभाग को ध्यान आकर्षित करते हुए कहा राजनांदगांव शहर सहित पूरे जिले में खाद बीज का अवैध भंडारण को छापा मारकर कार्यवाही करें ताकि सही दाम पर किसानों को खाद व बीज अन्य उपकरण वस्तु इस समय पर उचित दाम पर उपलब्ध हो। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इस ओर ध्यान देते हुए समय पर खाद वह बीज उपलब्ध कराएं जिससे जिले के किसानों कृषि कार्य करने में सुविधा हो।

    राजनांदगांव।शौर्यपथ / सेवाभावी संस्था इंडियन रोटी बैंक लगातार अपनी सेवा भावना से जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुटा हुआ है। भूखा न सोए कोई अपना इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए सेवाभावी संस्था गरीब और जरूरतमंदों के लिए सहारा बनी हुई है। इंडियन रोटी बैंक लगातार अपनी गतिविधियों की वजह से बहुत ही कम समय मे नगर में अपनी एक पहचान बनाने में सफल हुई है और नित नए आयाम स्थापित करती जा रही है। कोरोना की भीषण आपदा में जब लोगों के पास खाने को भोजन नहीं था, तब भी इंडियन रोटी बैंक ने पहल करते हुए आगे बढ़कर जरूरतमंदों का सहारा बनी, और आज भी इनका यह सेवाभाव निरंतर जारी है। इस बार इंडियन रोटी बैंक ने एक और पहल करते हुए शीतला मंदिर, प्यारे लाल चौक हनुमान मंदिर, नया बस स्टैंड व फ्लाई ओवर के नीचे बैठे जरूरतमंद व भूखे वृद्धजनों को पुलाव का वितरण कर मानवता की एक नई मिशाल पेश की। उक्त कार्यक्रम में जिला कोडिनेटर भावना तिवारी (टेरो कार्ड रीडर व रेकी मास्टर हिलर), कमलेश तिवारी (मेल जिला कोडिनेटर), अक्षय, आकाश, पूजा, खुशी, अनूप श्रीवास विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष, मुदित चितलंगया, ओजस्विनी, विकास शर्मा एवं उनकी टीम का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा। रोटी बैंक सेवाभाव संस्था के उक्त प्रयासों की चहुंओर चर्चा रही और लोगों ने इसे खूब सराहा। --------------------

    राजनांदगांव। शौर्यपथ / जिले की सक्रिय राजनीति में अपने दबंग व्यक्तित्व के जरिए जाने जाने वाली हिमानी वासनिक को बिलासपुर की सह-प्रभारी बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल है। खासकर युवा वर्ग के कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्रों में काफी हर्ष का माहौल है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. श्रीनिवास की सहमति से छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कुमार कोलकुंडा एवं सह प्रभारी सुश्री एकता ठाकुर के निर्देश एवं सहमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव हिमानी वासनिक को छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के संस्कृति विभाग प्रभारी और बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस सह.प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला महिला कांग्रेस की प्रवक्ता रही हिमानी वासनिक लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय है। जिले की राजनीति में हिमानी कांग्रेस की हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आ रही है। हिमानी की सफलता को देखते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी ने उन्हें बिलासपुर सहप्रभारी पद पर नियुक्त किया है, उनकी नियुक्ति होने से कांग्रेस और ज्यादा मजबूत होगी।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिंदगी की सुरक्षा के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान का असर अब विकासखंडों में भी दिखने लगा है। कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जहां गांव-गांव में घर-घर सर्वे कराया जा रहा है, वहीं संक्रमण को मात देने के लिए जागरुकता के साथ लोग खुद भी घर से निकलकर टीका लगवाने केंद्र पहुंच रहे हैं। टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है। ग्रामीण कतार में खड़े होकर सुरक्षा का टीका लगवा रहे हैं। साथ ही लोगों को कोविड टीका लगाने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।
    टीकाकरण के मामले में जिले के छुईखदान ब्लाक में तो बुजुर्गों ने युवाओं को ही पछाड़ दिया है। यहां एक सप्ताह से टीकाकरण में अच्छी रफ्तार है। छुईखदान ब्लाक में अब तक 48,000 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु यहां 45 वर्ष से अधिक आयु के 40,143 और 18 वर्ष आयु के 92,655 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य के साथ 45 प्लस वाले लगभग 35,000 लोगों को टीका लगाया गया है। वहीं 18 प्लस वाले लगभग 13,000 युवाओं को सुरक्षा का टीका लगाया जा चुका है। यानी विकासखंड के लगभग 87 फीसदी बुजुर्ग तथा और 14 फीसदी युवाओं को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। 45 प्लस में 4,000 से अधिक लोगों और 18 प्लस में 3,26 से अधिक लोगों को दूसरा डोज लग चुका है। ब्लॉक में कोविड टीकाकरण को लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह है और बुजुर्गों को ही देख युवा टीका लगवाने आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा टीकाकरण को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण की सतत मानिटरिंग भी की जा रही है। वहीं ग्रामीणों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    सैकड़ों लोगों ने लगवाया सुरक्षा टीका
    इधर, गंडई-पंडरिया ब्लॉक में टीकाकरण के लिए युवा वर्ग में जबरदस्त उत्साह है। टीकाकरण अभियान के तहत 370 से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य केंद्र व नगर पंचायत के सहयोग से वार्ड नंबर-एक बहेरभाटा आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक मंच व वार्ड-15 नवीन शाला गंडई वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। शिविर में 18 व 45 प्लस से अधिक उम्र के लोगों ने पहुंचकर टीका लगवाया। नगर पंचायत के सीएमओ प्रमोद शुक्ला, चिकित्सा अधिकारी अभिनव पंचारी व नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा शिविरों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

    8 दिनों तक शिविर लगाने के निर्देश
    इस संबंध में डा. अभिनव पंचारी ने बताया, कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित तरीका टीकाकरण ही है और इसीलिए ब्लाक में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए सभी वार्ड में रोजाना अलग-अलग जगह शिविर लगाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के द्वारा 8 दिनों तक शिविर लगाने का निर्देश मिला है। इसी कड़ी में 250 लोगों के केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीन लगवा चुके लोगों से उन्होंने अपील की है कि, कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण के बाद भी सावधानी जरूरी है। मॉस्क, दो गज की दूरी तथा समय-समय पर हाथों को सैनेटाइज करने जैसे जरूरी नियमों का पालन हर किसी को करना चाहिए।

    शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए सब एकजुट
    इस संबंध में जिला टीकाकरण अधिकारी डा. बीएल कुमरे बताया, जिले के विकासखंडों में भी शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसर व प्रशासनिक अधिकारी लगातार गांव-गांव पहुंचकर टीकाकरण की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही गांव-गांव में मुनादी कराकर टीका लगवाने का आव्हान किया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर अफसरों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन भी घर.घर जाकर सर्वे कर रहे हैं।

    जोगी कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में आज डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम सिवनीखुर्द से बाकल तक सवा 5 करोड़ की लागत से बन रहे सड़क निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
    जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि एक वर्ष पूर्व सिवनीखुर्द से बाकल तक पांच करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। उक्त कार्य का ठेका रत्ना खनिज कंपनी को दिया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता को दरकिनार करते हुए सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती गयी है। जिसके चलते निर्माण कार्य के पूर्व की सड़क में दरारें पड़ने लग गयी है और कार्य पूरे होते-होते सड़क धंस गयी है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार में ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों की सांठगांठ है, जिस जगह पर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, उससे कुछ ही दूरी पर राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त एवं विधायक दलेश्वर साहू का गृहग्राम है। उसके बावजूद सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही सड़क निर्माण की जांच शिकायतकर्ता की उपस्थिति में हो एवं जांच की पूरी विडियोग्राफी भी की जाये। श्री अग्रवाल ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि भ्रष्टाचार में लिप्त ठेकेदार व अधिकारियों को बचाने की कोशिश की गयी तो वे न्यायालय की शरण में जायेंगे।
    इस दौरान श्री अग्रवाल के साथ जिला अध्यक्ष अमर गोस्वामी, युवा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी, जिला अध्यक्ष शमशूल आलम, शहर अध्यक्ष टिंकू देवांगन, जिला उपाध्यक्ष विनोद पुराम सहित राम गोस्वामी, देवानंद पटेल, विजेन्द्र यादव, पिंकू मंडावी, रेखराज गोस्वामी, रॉबिन साइमन, अनिमेश मेश्राम, धीरज मेश्राम, रामप्रसाद यादव, राजीव यादव, अभिनाष चौहान, अंकित रंगारी, योगेश यादव, गोल्डी यादव, सौारभ ठाकुर, आकाश वर्मा, केजू साहू, राहुल साहू, रामेश्वर साहू, पंकज परतेती, जितेन्द्र पाल, एवन मंडावी, जितेन्द्र साहू, अमित पुराम, दीपचंद पुराम, ढलेश्वर कुमार, रोहित साहू, लालेन्द्र पटेल, दिलदार चंद्रवंशी, कुशल, मुकेश साहू, मनोज कुमार, हरिशचंद्र वर्मा, यशराज ठाकुर, सलीम खान, मनोहर कंवर, पुराणिक कंवर, योगेन्द्र, राहुल कुमार, राजकुमार सिन्हा, छबीराम पटौदी, आशा राम, कुशाल साहू, राजीव कुमार, प्रहलाद कंवर, कोमन सिन्हा उपस्थित थे।

    ० ठेलकाडीह का कबाड़ी राजा खान रोजी देकर करा रहा था चोरी
    ० चोरी के 3 मामलो में 2 नाबालिग सहित कुल 8 आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / थाना ठेलकाडीह में 27 जून 2021 को प्रार्थी बुंदेलाल देशलहरे द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके डुमरडीहकला खार खेत में लगे 3 एचपी मोटर पंप, जाली तार का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमंाक 05/2021 धारा 379 भादंवि का दर्ज किया गया तथा एक अन्य प्रार्थी हेमू वर्मा द्वारा ग्राम खुडमुडी खार में लगे मोटर 3 एचपी मोटर पंप को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 06/2021 धारा 379 भादंवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, पुलिस अनु. अधि. जीसी पती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में आरोपियों की पता-साजी की गई, जिस पर मुखबिर से पता चला कि कुछ संदेही व्यक्ति मोटर पंप बेचने के फिराक में घूम रहे है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर ग्राम खुडमुडी खार, डुमरडीहकला खार एवं सुकुुलदैहान खार से आरोपीगण आटो एवं मोटर सायकल की सहायता से रेकी कर रात को चोरी करते है तथा चोरी के माल को कवाडी राजा खान एवं किशोर जैन को खपाते है, जिस पर आरोपीगण अजय पुरी गोस्वामी पिता पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी उम्र 26 साल साकिन डुमरडीहकला थाना ठेलकाडीह जिला राजनांदगांव, भरत उर्फ लल्ला पुरी गोस्वामी पिता मोहन पुरी गोस्वामी उम्र 19 साल साकिन गौतम नगर सुपेला वार्ड नंबर 5 मकान नंबर 329 थान सुपेला जिला दुर्ग, किशोर जैन पिता स्व. मोहन लाल जैन उम्र 46 साल साकिन ठेलकाडीह थाना ठेलकाडीह जिला राजनांदगांव को अपराध क्रमांक 05/2021 धारा 379, 34, 201, 411 भादंवि के तहत तथा आरोपीगण आरिर्फ खान उर्फ राजा खान पिता बसारत खान उम्र 37 साल साकिन वार्ड नं. 11 शांति नगर राजनांदगाव हाल वार्ड नं. 2 ठेलकाडीह थाना ठेलकाडीह जिला राजनांदगांव, सुशील साहू उर्फ सुमन पिता स्व. राजकुमार साहू उम्र 18 साल साकिन वार्ड नं. 2 मोहब्बत पारा ठेलकाडीह थाना ठेलकाडीह जिला राजनांदगांव, पप्पू कुलदीप पिता मोहब्बत कुलदीप उम्र 21 साल साकिन वार्ड नं. 2 मोहब्बतपारा ठेलकाडीह थाना ठेलकाडीह जिला राजनांदगांव को थाना ठेलकाडीह के अपराध क्रमांक 06/2021 धारा 379, 34, 201 एवं थाना लालबाग का अपराध क्रमांक 266/2021 धारा 379, 201 भादंवि में विधि गिरफतार किया गया तथा दो विधि द्वारा संघर्षरत बालको को किशोर न्यायबोर्ड पेश किया गया।
    आरोपियों के निशानदेही पर 2 नग 3 एचपी मोटर पंप, 1 नग 2 एचपी मोटर पंप, 1 नग 1 एचपी मोटर, 1 सवारी आटो, 1 मोटर सायकल पल्सर 180 सीसी, 2 नग टेक्टर बैटरी, जाली तार बंडल, कटर, पाना पेन्चीस एवं तांब किमती जुमला किमती 3,10000 को विधिवत जप्ती किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सतीश कुमार पुरिया, सउनि चैतुराम आर्य, प्रधान आरक्षक आशीष वर्मा, प्रधान आरक्षक रमेश कोरेटी, प्रधान आरक्षक सुरेश वर्मा, आरक्षक सुरेन्द्र सिन्हा, बृजेश साहू, नरेश कुमार चंद्रा, अनमोल वैष्णव, सुंदर लाल नेताम, बृजकुमारी, सत्यभामा ठाकुर एवं थाना ठेलकाडीह स्टाफ की सहरानीय भूमिका रही।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /  श्रीमती झुना बाई पति स्व. भुवन लाल साहू उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम जरही थाना सोमनी जिला राजनांदगाँव को गंभीर अवस्था में उपचार हेतु जिला अस्पताल राजनांदगांव में परिजनों के द्वारा भर्ती कराया गया था, जिसकी सूचना जरिये कंट्रोल रूम से प्राप्त होने पर स्टॉफ रवाना किया जाकर तस्दीक किया गया। परिजनों के द्वारा बताया गया की आहता झुना बाई का नाती नोखेलाल साहू के द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांगकर गला दबाकर एवं सिर को दिवाल में ठोकर मारकर हत्या करने का जानलेवा प्रयास दिनांक घटना को किया गया था। मामले की आहता महिला झुना बाई के नाती नोखेलाल के द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से एवं वृद्ध महिला के गंभीर अवस्था में होने से सूचना वरिष्ठ अधिकारीगण को दिया गया। तदुपरांत पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, नगर पुलिस अधीक्षक (प्रभारी) व्हीबी नंद के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक शिवेन्द्र राजपूत एवं थाना स्टॉफ के द्वारा आरोपी नोखेलाल साहू पिता स्व. पोखन लाल साहू उग्र 28 वर्ष साकिन ग्राम जराही, थाना सोमनी की पतासाजी, गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीम गठित किया जाकर फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, जो दौरान पतासाजी परमालकसा रेल्वे स्टेशन पर आरोपी के बैठे होने की सूचना प्राप्त होने पर दबिश दिया जाकर गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा पर जेल निरूद्ध कराया गया हैं।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भगवान टोला में दो नाबालिग बहनों ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा मामले की जांच चल रही है।
    अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर से मिली जानकारी के अनुसार बेलरगोंदी में एक अधेड़ की दो बहनों ने मिलकर हत्या कर दी, जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मृतक सहदेव पिता रायसिंह नेताम उम्र 45 वर्ष निवासी भगवान टोला की दो बेटियों ने मिलकर सहदेव नेताम की हत्या कर दी। पंचनामा पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सहदेव नेताम शराब का आदी था, जो शराब सेवन करने के बाद आए दिन अपनी पत्नी व अपने बच्चों को मारता-पीटता था। मंगलवार शाम लगभग 7 बजे के आसपास सहदेव नेताम अपनी पत्नी को मारने के लिए टंगिया उठाया था, जिसमें उसकी दोनों बेटियों ने बीच-बचाव कर अपनी मां को बचाया। उसके बाद दो नाबालिग बेटियों ने पिता से तंग आकर टंगिया से गोद.गोद कर हत्या कर दी।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / ग्राम डिलापहरी में 26 व 27 जून को दो दिवसीय वैक्सीनेशन शिविर संपन्न हुआ। डिलापहरी के पंचायत सचिव ने बताया कि पहला दिन 26 जून को 18 प्लस वाले लोगों को वैक्सीन लगाया गया। जिसमें 180 लोगों को पहला डोज लगाया गया। इसी प्रकार दूसरे दिन 27 जून को 45 प्लस वाले लोगों को वैक्सीन का डोज लगाया गया। जिसमें 40 लोगों को पहला डोज दिया गया। ग्रामीणों ने वैक्सीन लगाने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला और उक्त शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । उक्त जानकारी घनश्याम पाटल ने दी है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision