September 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव (1783)

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / ब्लॉक के डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत डोम्हाटोला में स्कूल अहाता निर्माण का भूमिपूजन क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति ओमप्रकाश साहू के मुख्यातिथि में किया गया। ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण का मांग किया गया था, जिस पर क्षेत्रीय जनपद व सभापति ओमप्रकाश साहू द्वारा गौण खनिज से 5 लाख रुपये स्वीकृति कराया गया। अतिथियों द्वारा स्थल पर विधि-विधान से पूजा अर्चना किया गया। जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने कहा कि अहाता निर्माण से स्कूल के बच्चों को फायदा मिलेगा। भूमिपूजन में प्रमुख रूप सरपंच खिलेश्वरी साहू, होश साहू, उपसरपंच नीलकंठ गंधर्व, सचिव ओमकार निर्मकार, पंच अजय वर्मा, अनिल यादव, पुनाराम, ओमप्रकाश साहू, लेखराम साहू, राजकुमारी वर्मा, कुंवारिया कुंजाम, अवन्तिम वर्मा, भुपेश्वरी, टीलेश्वरी, अनिता, खेमिन साहू, हिरौदी वर्मा आदि उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना के भीषण दौर में राजनांदगांव जिले की बहुचर्चित सेवाभावी संस्कारधानी कोविड सेंटर जिले के विधायकगणों सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सेवा को स्थगित किया गया है, भविष्य में यदि संचालित करने की आवश्यकता होगी तो तत्काल प्रारंभ कर जनसेवा हेतु मजबूत व्यवस्था की गई है। प्रदेश व जिले में संक्रमण दर की कमी को देखते हुए और आने वाली तीसरे वेब की शंका से लड़ने के लिए स्वास्थ सुविधाओं का विस्तार कर सके। अतः भी संस्कारधानी सेंटर सोमनी की भी सेवा को स्थगित किया गया है।
    सुविधाओं का अवलोकन व सेवा स्थगन के अवसर पर मोहला-मानपुर विधायक संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल, खुज्जी विधायिका छन्नी साहू, जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, राजनांदगांव नगर निगम की महापौर हेमा देशमुख, वरिष्ठ नेता भोला राम साहू की गरिमामय उपस्थिति में चिकित्सकीय सेवारत स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित कर किया गया।
    कोविड सेंटर के संचालक प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शाहिद भाई ने उपस्थित अतिथियों को सेंटर के प्रारंभ से लेकर आज तक की क्रियाकलापों से अवगत कराते हुए बताया कि कोरोना के दौर में जनता की परेशानी को देखते हुए तात्कालिक रूप से खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के करकमलों 40 ऑक्सीजन 60 सामान्य बेड से प्रारंभ किया गया था। जागरूक जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, क्षेत्रीय उद्योगपतियों, महेश्वरी पंचायत राजनांदगांव, चेंबर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव के सहयोग से जिले के कलेक्टर टीके वर्मा के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ मिथिलेश चौधरी, एसडीएम मुकेश रावटे की लगातार मॉनिटरिंग और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाभावियों की व्यवस्था के चलते यहां जिले के प्रभारी मंत्री मो. अकबर के करकमलों 100 ऑक्सीजन 100 सामान्य के साथ-साथ 5 वेंटीलेटर की सुविधा जनता को समर्पित किया गया है।
    जानकारी से अवगत होते हुए उपस्थित अतिथियों ने सेंटर सूत्रधार शाहिद भाई एवं सहयोगी जनप्रतिनिधियों सेवाभावियों को साधुवाद ज्ञापित करते संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवाभावी संस्कारधानी के सभी सहयोगी, सदस्यों के प्रति आभार भी व्यक्त करते हुए कहा की मानव सेवा हम सब का पहला धर्म है और आप लोगों ने भयानक कोरोना में भी निडरता से जनसेवा का जो बीड़ा उठाया वह हम सबके लिए प्रेरणादायक है।
    कोरोना के दूसरे दौर में जहां जनता को भी बेड मिलना मुश्किल था, वहां आप लोगों ने ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध करा कर जो जीवनदायिनी सुविधा प्रदान की है। इसके लिए हम सब आप सब के कृतज्ञ हैं। आने वाले दिनों में इस सेंटर में जो भी सुविधा की आवश्यकता होगी उसे पूर्ण किया जावेगा और यह संस्कारधानी सेंटर पूरे देश के लिए एक रोल मॉडल सेंटर हो इस संकल्प के साथ निरन्तर कर्म हमारा धर्म के उद्देश्य को दोहराया।
    मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने सेंटर की बेहतरीन व्यवस्था के लिए संचालकगणों को बधाई देते हुए कहा कि यहां का सेवाकार्य देखकर हम सबमें भी उत्साह का संचार होता था विशेषकर रायपुर, दुर्ग, पाटन, भिलाई, धमतरी से जो स्वास्थ्य कर्मी बच्चियों ने अपने घर से अलग रह कर यहां सेवाएं दी, वह सराहनीय है। चिकित्सा कर्मियों जिन्होंने सेवाएं दी, उन्हें अनुग्रह राशि के साथ-साथ विशेष सम्मान उपस्थित अतिथियों ने किया। कार्यक्रम का संचालन रूपेश दुबे ने एवं आभार प्रदर्शन सेंटर प्रभारी तहसील साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू ने किया।
    इस अवसर पर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष पवन डागा, पंकज बांधव, आसिफ अली, मधुकर बंजारी, सचिन टुरहाटे, जनपद सदस्य तुलदास साहू, टिंकू साहू, पूर्व सरपंच तोरनकट्टा शैलेंद्र कश्यप, विजय शर्मा, कमलेश वर्मा, नरेश साहू आदि उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ वैष्णव ने जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के प्रदर्शन को हास्यप्रद बताते हुए कहा कि टार्च लेकर ढूंढना है, तो भाजपाईयों को राजनांदगांव के विधायक व संसाद को ढूंढना चाहिए जो कहा लापता है किसी को नहीं पता। सांसद को तो क्षेत्र की जनता पहचानती भी नहीं है। चुनाव जीतने के बाद कोई अता-पता नहीं है, वहीं हाल राजनांदगांव के विधायक का है, टार्च लेकर ढूंढना है तो उन्हें ढूंढे जो कोरोना काल मे दिखे भी नहीं व राजनांदगांव 2 घंटे के लिए आते है। डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल के लोकप्रियता से घबरा रही है। भाजपाई जो क्षेत्र में विकास कर रहे है व लोगों के बीच कोरोना काम में मदद कर रहे है। क्षेत्र क विकास जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर व भाजपाइयों को पच नहीं रहा है। आपने आपको अखबारों में बने रहने के लिए कुछ भी हरकत कर रहे है। 15 साल में तो कुछ कर सके नहीं उल्टा कांग्रेस सरकार बनाने के बाद हो रहे विकास कार्यो से ततकलीप हो रही है। टार्च लेकर ढूंढने की जरूरत राजनांदगांव विधायक व सांसद को है।

    राजनांदगांव।शौर्यपथ/ हमाल पारा वार्ड नं. 26 के पार्षद एवं युवा भाजपा नेता शरद सिन्हा ने कांग्रेसियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश में धीरे - धीरे सिमटे जा रही कांग्रेस की वे चिंता करे न कि मोदी जी की। मोदी जी की लोकप्रियता केवल भारत में ही नही वैश्विक स्तर पर है। विश्व के बड़े - बड़े देश उनकी लोकप्रियता के आगे कही नही ठहर रहे तब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं प्रियंका गांधी कहा ठहरेंगे? पूरी दुनिया में इस समय कोरोना संकट विद्यमान है ऐसे कठिन परिस्थिति के हालत में मोदी जी पूरी दुनिया में लोकप्रियता की रेटिंग में अभी भी 64 फीसदी है। इससे कांग्रेसीजन जल-भूून कर खाक हो गये है। पार्षद श्री सिन्हा ने कहा कि मोदी जी के 7 साल की उपलब्धि कोरोना काल में भी लोगों के सिर चढ़ कर बोल रही है। ऐसे संकट की घड़ी में देश की जनता को कोरोना संकट से उबार कर देश को सही दिशा में ले जा रहे है। मोदी जी की 7 साल की उपलब्धि बेमिसाल को ठुकरा कर तरह - तरह की फव्तिया करा कर खुद ही खुश हो रहे है। श्री सिन्हा ने कहा कि कांग्रेसियों को यह गलत फहमी मुबारक हो। उन्होंने बताया कि देश के सार्वजनिक उपक्रम जब घाटे में चलने लगती है तो उसेे देश की जनता पर विश्वास करते हुए उन्हें चलाने का मौका देना चाहिए ना कि जवाहर नेहरू की तरह 50 हजार वर्ग मील जमीन में घास तक नही उगती कह कर चीन को दे देना चाहिए। कांग्रेस की इसी तरह की गलतियों को सजा देश भुगत रही है। कांग्रेसियों को याद होगा जब राज्य परिवहन घाटे पर घाटे में चल रही थी तब उस समय की सरकार ने इस बंद कर बस सर्विस निजी हाथों में दिया था जो आज तक चल रहे है। शहर की बी एन सी मिल बंगाल नागपुर काटन मिल के हवाले था। घाटा में चलने पर शहर के उद्योगपति राजाराम ने कई सालो तक भूंसा में चलाकर फायदा कमा कर दिखा। उस बी एन सी मिल को चुनाव के समय सत्ता मेें आने पर राहुल गांधी ने चालु कराने की बात कही थी ।

    राजनांदगांव।शौर्यपथ/ भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल राजनांदगांव ने कोरोना काल में सेवा सप्ताह अंतर्गत 31 मई को श्री साई महिमा टाइल्स व फटाका सो रूम के संचालक समाजसेवी सुरेश कटारिया के सौजन्य से गरीबों को सुखा राशन व मास्क वितरण पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के कर कमलों से किया गया। 151 ग्रामीण को सुखा राशन देकर डॉ. रमन सिंह ने सभी के प्रति कुशल मंगल कामना की। साथ ही स्वस्थ सुरक्षित व सावधानी से जीवन-यापन करने अपील की। समाजसेवी सुरेश कटारिया ने पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह, पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी, जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव जिला, महामंत्री सचिन बघेल का फुल गुलदस्ते व तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ में महिमा कटारिया, पूर्वल कटारिया, जिज्ञासा कटारिया व भाजपा प्रदेश सदस्य पूर्णिमा साहू ने भी डॉ. रमन सिंह का आरती कुमकुम चंदन से अभिनंदन किया। उक्त अवसर पर कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, अतुल रायजादा, तरुण लहरवानी, आभा तिवारी, आकाश चोपड़ा, रघुवीर वाधवा, अकरम कुरैशी, हखिम खान, घनश्याम साहू, पंकज देशमुख, पवन डागा, पुरषोत्तम गांधी, अंकित खंडेलवाल, विजय राय, पूनम शर्मा, डॉ. तेजमाल देशमुख, जमुना देवी साहू, कांति मौर्य, आभा श्रीवास्तव, चंदना श्रीवास्तव सहित भाजपा के पार्षद कार्यकर्ता व फरहद, रेवाडीह, रामपुर, बाकल, पनेका, जंगलपुर के ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूर्णिमा साहू व आभार समाजसेवी सुरेश कटारिया ने किया। ------------------------

    राजनांदगांव।शौर्यपथ/ जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर के बयान का पलटवार करते हुवे कहा कि डोंगरगढ़ विधानसभा में कई सालों के बाद विकास के काम देख कर भाजपा के नेता बौखला गए हैं। भाजपा शासन में डोंगरगढ़ क्षेत्र में विकास के काम नहीं हुए थे। ओमप्रकाश साहू विकास की गंगा डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल के प्रयास से बह रहे है, जब से भूपेश सरकार आई है, तब से डोंगरगढ़ की सुध ली है व विकास क काम देख भाजपाइ बौखला गए है। डोंगरगढ़ विधानसभा में तेजी से विकास के काम शुरू हो गए हैं। कोरोना काल में मनरेगा में लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिला। हर किसी को राशन मिला। आज तक ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा भाजपा के विधायकों ने दौरा नहीं किया, जितना कि दौरा हमारे लोकप्रिय विधायक इन दिनों तेज गर्मी के बावजूद भी वनांचल क्षेत्रों में जा रहे हैं। लोगों के काम हो रहे हैं। क्षेत्र की जनता खुश है, लेकिन भाजपा के नेता लोग दुखी हैं, अगर विकास देखना है तो क्षेत्र का दौरा कर देखे। जिला सदस्य श्यामकर कोरी बयानबाजी न करें। भाजपा सरकार 15 में जो न कर सकी व कांग्रेस सरकार का ढाई साल में कर दिखाया है। ---------------------

    राजनांदगांव।शौर्यपथ/ कोरोना के भीषण दौर में राजनांदगांव जिले की बहुचर्चित सेवाभावी संस्कारधानी कोविड सेंटर जिले के विधायकगणों सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सेवा को स्थगित किया गया है, भविष्य में यदि संचालित करने की आवश्यकता होगी तो तत्काल प्रारंभ कर जनसेवा हेतु मजबूत व्यवस्था की गई है। प्रदेश व जिले में संक्रमण दर की कमी को देखते हुए और आने वाली तीसरे वेब की शंका से लड़ने के लिए स्वास्थ सुविधाओं का विस्तार कर सके। अतः भी संस्कारधानी सेंटर सोमनी की भी सेवा को स्थगित किया गया है। सुविधाओं का अवलोकन व सेवा स्थगन के अवसर पर मोहला-मानपुर विधायक संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल, खुज्जी विधायिका छन्नी साहू, जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, राजनांदगांव नगर निगम की महापौर हेमा देशमुख, वरिष्ठ नेता भोला राम साहू की गरिमामय उपस्थिति में चिकित्सकीय सेवारत स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित कर किया गया। कोविड सेंटर के संचालक प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शाहिद भाई ने उपस्थित अतिथियों को सेंटर के प्रारंभ से लेकर आज तक की क्रियाकलापों से अवगत कराते हुए बताया कि कोरोना के दौर में जनता की परेशानी को देखते हुए तात्कालिक रूप से खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के करकमलों 40 ऑक्सीजन 60 सामान्य बेड से प्रारंभ किया गया था। जागरूक जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, क्षेत्रीय उद्योगपतियों, महेश्वरी पंचायत राजनांदगांव, चेंबर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव के सहयोग से जिले के कलेक्टर टीके वर्मा के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ मिथिलेश चौधरी, एसडीएम मुकेश रावटे की लगातार मॉनिटरिंग और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाभावियों की व्यवस्था के चलते यहां जिले के प्रभारी मंत्री मो. अकबर के करकमलों 100 ऑक्सीजन 100 सामान्य के साथ-साथ 5 वेंटीलेटर की सुविधा जनता को समर्पित किया गया है। जानकारी से अवगत होते हुए उपस्थित अतिथियों ने सेंटर सूत्रधार शाहिद भाई एवं सहयोगी जनप्रतिनिधियों सेवाभावियों को साधुवाद ज्ञापित करते संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवाभावी संस्कारधानी के सभी सहयोगी, सदस्यों के प्रति आभार भी व्यक्त करते हुए कहा की मानव सेवा हम सब का पहला धर्म है और आप लोगों ने भयानक कोरोना में भी निडरता से जनसेवा का जो बीड़ा उठाया वह हम सबके लिए प्रेरणादायक है। कोरोना के दूसरे दौर में जहां जनता को भी बेड मिलना मुश्किल था, वहां आप लोगों ने ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध करा कर जो जीवनदायिनी सुविधा प्रदान की है। इसके लिए हम सब आप सब के कृतज्ञ हैं। आने वाले दिनों में इस सेंटर में जो भी सुविधा की आवश्यकता होगी उसे पूर्ण किया जावेगा और यह संस्कारधानी सेंटर पूरे देश के लिए एक रोल मॉडल सेंटर हो इस संकल्प के साथ निरन्तर कर्म हमारा धर्म के उद्देश्य को दोहराया। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने सेंटर की बेहतरीन व्यवस्था के लिए संचालकगणों को बधाई देते हुए कहा कि यहां का सेवाकार्य देखकर हम सबमें भी उत्साह का संचार होता था विशेषकर रायपुर, दुर्ग, पाटन, भिलाई, धमतरी से जो स्वास्थ्य कर्मी बच्चियों ने अपने घर से अलग रह कर यहां सेवाएं दी, वह सराहनीय है। चिकित्सा कर्मियों जिन्होंने सेवाएं दी, उन्हें अनुग्रह राशि के साथ-साथ विशेष सम्मान उपस्थित अतिथियों ने किया। कार्यक्रम का संचालन रूपेश दुबे ने एवं आभार प्रदर्शन सेंटर प्रभारी तहसील साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष पवन डागा, पंकज बांधव, आसिफ अली, मधुकर बंजारी, सचिन टुरहाटे, जनपद सदस्य तुलदास साहू, टिंकू साहू, पूर्व सरपंच तोरनकट्टा शैलेंद्र कश्यप, विजय शर्मा, कमलेश वर्मा, नरेश साहू आदि उपस्थित थे। ---------------

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर के बयान का पलटवार करते हुवे कहा कि डोंगरगढ़ विधानसभा में कई सालों के बाद विकास के काम देख कर भाजपा के नेता बौखला गए हैं। भाजपा शासन में डोंगरगढ़ क्षेत्र में विकास के काम नहीं हुए थे। सालों के बाद डोंगरगढ़ क्षेत्र में विकास की गंगा डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल के प्रयास से बह रहे है, जब से भूपेश सरकार आई है, तब से डोंगरगढ़ की सुध ली है व विकास क काम देख भाजपाइ बौखला गए है।
    डोंगरगढ़ विधानसभा में तेजी से विकास के काम शुरू हो गए हैं। कोरोना काल में मनरेगा में लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिला। हर किसी को राशन मिला। आज तक ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा भाजपा के विधायकों ने दौरा नहीं किया, जितना कि दौरा हमारे लोकप्रिय विधायक इन दिनों तेज गर्मी के बावजूद भी वनांचल क्षेत्रों में जा रहे हैं। लोगों के काम हो रहे हैं। क्षेत्र की जनता खुश है, लेकिन भाजपा के नेता लोग दुखी हैं, अगर विकास देखना है तो क्षेत्र का दौरा कर देखे। जिला सदस्य श्यामकर कोरी बयानबाजी न करें। भाजपा सरकार 15 में जो न कर सकी व कांग्रेस सरकार का ढाई साल में कर दिखाया है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / पिछले एक पखवाड़े से भी अधिक समय से अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में चोरों का आतक को चुका था। चोरों ने सलानपहरी के शासकीय विद्यालय से पंखा (सिलिंग फेन), एक्जास्ट फेन लेपटाप बैग सहित प्रोजेक्टर, डी. लिंक स्कूल सर्वर, एक्सेस पाइंट, किमती लगभग 185, 000 का मशरुका ग्राम हाथीकन्हार के प्राथमिक स्वाध्य केन्द्र से सिलिंग पंखा कीमत 3000 रूपये, कुलर कीमत 2000 रूपये, कपड़ा परदा कीमत 500 रूपये, गद्दा लगा हुआ पतंग कीमत 1500 रूपये कुल योग 7000 रूपये, कोटरा के ग्राम पंचायत भवन से 1 गैस सिलेंडर (भारत गैस कम्पनी का), पंचायत भवन में लगे सिलिंग पंखा, 10 नग एगल तथा गोबर तौलने वाला इलेक्ट्रानिक तराजू कुल किमती 14800 रूपये तथा गोलीटोला के स्कूल से मा.शा. में 7 नग पंखा, विज्ञान कीट, स्टील थाली 5 नग, गिलाश 5 नग तथा प्रा. सा. में 4 नग पंखा एवं 1 नग दिवाल घड़ी कुल जुमला किमती 6,000 रूपये रात्रि में ताला तोड़कर चोरी कर लिया था।
    चोरी की इन सिलसिलेवार वारदातों से क्षेत्र में दहशत और आतंक का माहौल हो गया था। शासकीय सम्पत्ति की सुरक्षा के प्रति लोगों में भय व्याप्त हो गया था। चोरी इन वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अति पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुरेशा चौबे के मार्गदशन में तथा एसडीओपी अंबागढ़ चौकी घनश्याम कामड़े के निर्देशन में थाना में एक विशेष टीम इन वारदातों पर विराम लगाने और चोरों को पकड़ने बनाई गई। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा था, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही थी। मुखबीर भी घटना स्थल व आसपास के गांव में लगाये गये थे।
    मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि कुछ लोग लैपटाप व अन्य समान सस्ते में बेचने के लिये ग्राहक तलाश रहे है। पुलिस ने इस सूचना पर प्रॉक्सी ग्राहक भेजकर मशरूका देख और चोरी वाला मशरूका होना तस्दीक किया। तत्कात पुलिस पार्टी रेड कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू की, तब आरोपी ने ग्राम छछानपहरी के स्कूल में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस को और मशरूका जप्त होने की संदेह पर हिकमतअमती से पूछताछ करने पर और भी 3 जगहों पर चोरी करना आरोपियों द्वारा कबूल किया गया तथा बारी-बारी सभी अपराधों में थोरी गये जुमला 2,70,000 रूपये का मशरूका को चोरों से विधिवत जप्त किया गया और प्रत्येक प्रकरण में गिरफ्तारी, अपराध सबूत होने पर थाना अंबागढ़ चौकी द्वारा की गई।
    चोरी की इन वारदातों को खिलेश्वर निर्मलकर पिता बसंत निर्मलकर उम्र 26 साल निवासी गोर्राटोता, नीरज निषाद पिता राजकुमार निषाद उम्र 19 साल निवासी आमापारा वार्ड नं 5 अंबागढ़ चौकी, विवेक निषाद उर्फ गोलू पिता हेमचंद निषाद उम्र 19 साल निवासी सिरमुंदा पाना अंबागढ़ चौकी अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ अंजाम दिये थे। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 2 नग मोटर सायकल भी जप्त की गई है। प्रकरण में अंबागढ़ चौकी के थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर के नेतृत्व में टीम में सउनि श्याम ठावरे, सउनि जीएस किरगे, प्रधान आरक्षक उमेश यादव, प्रधान आरक्षक जनक लाल उमरिया, आरक्षक मुकेश ठाकुर, आरक्षक सुनीत सिंह, आरक्षक विजय कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

    *0डोंगरगांव के  आढ़ाम, साकरदरा और जामसरार में चल रहा अवैध रेत खनन*

    *0रेत माफियाओं के द्वारा बड़ी मात्रा में रेत चोरी करके बाजार में बेची जा रही है*

    *0राजनीतिक सरंक्षण के चलते नही हो रही है कार्यवाही*

    राजनांदगांव।शौर्यपथ/  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल ने कहा कि डोंगरगांव जामसरार नदी की घटना के बाद भी कांग्रेस सरकार ने सबक लेने के बजाय तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले पर लीपापोती कर दी गई, जिसके चलते रेत माफियाओं के हौसलें और बुलंद हो गए हैं। डोंगरगांव के ही आढ़ाम, साकरदरा और जामसरार तीनों गांवों में खुलेआम धरती का सीना चीरकर अवैध रेत का खनन किया जा रहा है, जिसे देखकर भी खनिज विभाग एवं स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। आखिर किसके इशारे मे डोंगरगांव क्षेत्र में रेत का यह खेल चल रहा है, क्योंकि जामसरार की घटना ने यह तो साबित कर दिया है कि रेत माफियाओं को राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त है। आखिर वह सफेदपोश नेता सत्ताधारी दल का है या विपक्षी दल का।
    नवीन अग्रवाल ने बताया कि आज राजनांदगांव जिले में बेधड़क और बेखौफ होकर रेत माफियाओं के द्वारा बड़ी मात्रा में रेत चोरी करके बाजार में बेची जा रही है, जिसे पत्रकार जगत द्वारा लगातार अपनी कलम के माध्यम से शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है, उसके बावजूद कोई भी अधिकारी कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है, जो यह दर्शाता है कि अधिकारियों को पता है कि रेत माफियाओं को किसका सरंक्षण प्राप्त है।
    नवीन अग्रवाल ने बताया कि कुछ ऐसा ही हाल मुड़पार नदी का है, जहां पर रोजाना बड़ी मात्रा में रेत माफियाओं द्वारा अवैध रेत का खनन कर बाजार में बेचा जा रहा। इससे संबंधित समाचार पत्रकार द्वारा प्रकाशित किया गया था, उसके बावजूद अब तक उस प्रकरण में भी अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। यदि जल्द ही जिले में अवैध रेत खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो जनता कांग्रेस के द्वारा उग्र आंदोलन किया जावेगा।
    --------------------

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision