
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला पुलिस अधीक्षक के डी. श्रवण के निर्देशन, श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम अति. पुलिस अधीक्षक, लोकेश देवांगन नगर पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर दीगर राज्य से तस्करी कर रहे अवैध रूप से शराब कोचियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के दौरान निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी थाना लालबाग के नेतृत्व में दीगर राज्य से शराब लाकर बिक्री कर रहे शराब कोचियों के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में थाना लालबाग को जरिये मुखबीर सूचना मिला की एक व्यक्ति नीले रंग का शर्ट पहना है, जो रेवाडीह राज इम्पीरियल मोड़ के पास प्लास्टिक बोरी में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर प्रधान आरक्षक संतोष मिश्रा हमराह स्टाफ के रवाना होकर राज इंपीरियल के पास पहुंचकर हमराह स्टाफ घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को समक्ष गवाहों के धारा 91 जाफौ का नोटिस देकर पास में रखे शराब के संबंध में कागजात पेश करने कहा गया, जो अपने पास रखे शराब के संबंध में कोई वैध कागजात पेश नहीं किया। आरोपी सदर का यह कृत्व 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के कब्जे से 55 पौवा देशी शराब सुप्रिम नंबर 1 महाराष्ट्र कीमती 3300 रूपये समक्ष गवाह के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया व आरोपी का कृत्य धारा सदर जुर्म अजमानतीय होने से जरिये फोन गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को दी गई एवं विधिवत गिरफ्तार कर मौके पर देहाती नालसी 0/21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वापस स्टेशन आकर असल नंबरी अपराध क्रमांक 222/21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना लालबाग के प्रधान आरक्षक देवसिंह मार्को, आरक्षक मनीष वर्मा की सराहनीय भुमिका रही।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बरगा रोड़ आम जगल में सुनील मरकाम उर्फ टीर्ल नाम का व्यक्ति अपने हाथ में तलवार रखा है व रोड से आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाकर भयभीत कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर डी. श्रवण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम अति. पुलिस अधीक्षक, लोकेश देवांगन नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी थाना लालबाग के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार बघेल, हमराह स्टाफ घटनास्थल रवाना होकर बरगा मोड़ के पास पहुंचकर देखे तो एक व्यक्ति हाथ में तलवार लिए लहराते हुए मौके पर मिला जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ पर तलवार लहराने वाला व्यक्ति अपना नाम सुनील मरकाम उर्फ टीस निवासी अटल आवास पेंड्री का रहने वाला बताया आरोपी के कब्जे से मौके पर गवाहों के समक्ष धारदार तलवार जप्त कर आरोपी को तलवार रखने एवं लहराने के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस देकर वैध दस्तावेज चाहा गया, जिसने नोटिस के जवाब में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में दिया।
आरोपी का यह कृत्य धारा 25, 27 आर्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से गवाहों के समक्ष गिरफ्तारी के कारण सूचना से अवगत कराकर विधिवत् गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई एवं अपराध क्रमांक 223/21 धारा 25, 27 आर्स एक्ट कायम किया गया। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक शेषनाथ चौबे, किशोर यादव, आरक्षक कैलाश मसीह, राजेश श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल ने कहा कि डोंगरगांव जामसरार नदी की घटना के बाद भी कांग्रेस सरकार ने सबक लेने के बजाय तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले पर लीपापोती कर दी गई, जिसके चलते रेत माफियाओं के हौसलें और बुलंद हो गए हैं। डोंगरगांव के ही आढ़ाम, साकरदरा और जामसरार तीनों गांवों में खुलेआम धरती का सीना चीरकर अवैध रेत का खनन किया जा रहा है, जिसे देखकर भी खनिज विभाग एवं स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। आखिर किसके इशारे मे डोंगरगांव क्षेत्र में रेत का यह खेल चल रहा है, क्योंकि जामसरार की घटना ने यह तो साबित कर दिया है कि रेत माफियाओं को राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त है। आखिर वह सफेदपोश नेता सत्ताधारी दल का है या विपक्षी दल का।
नवीन अग्रवाल ने बताया कि आज राजनांदगांव जिले में बेधड़क और बेखौफ होकर रेत माफियाओं के द्वारा बड़ी मात्रा में रेत चोरी करके बाजार में बेची जा रही है, जिसे पत्रकार जगत द्वारा लगातार अपनी कलम के माध्यम से शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है, उसके बावजूद कोई भी अधिकारी कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है, जो यह दर्शाता है कि अधिकारियों को पता है कि रेत माफियाओं को किसका सरंक्षण प्राप्त है।
नवीन अग्रवाल ने बताया कि कुछ ऐसा ही हाल मुड़पार नदी का है, जहां पर रोजाना बड़ी मात्रा में रेत माफियाओं द्वारा अवैध रेत का खनन कर बाजार में बेचा जा रहा। इससे संबंधित समाचार पत्रकार द्वारा प्रकाशित किया गया था, उसके बावजूद अब तक उस प्रकरण में भी अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। यदि जल्द ही जिले में अवैध रेत खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो जनता कांग्रेस के द्वारा उग्र आंदोलन किया जावेगा।
राजनांदगांव।शौर्यपथ/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य व पुर्व जिला पंचायत सदस्य क्रांति बंजारे ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने इस 7साल के कार्यकाल में देश की जनता को महंगाई और बेरोजगारी के अलावा कुछ नहीं दिया है और जिसे दिया है वो हैं सिर्फ हम दो हमारे दो ,मोदी सरकार बस उन्ही के लिए कार्य किया है ।अब इस देश की जनता बचे हुये कार्यकाल में मोदी जी को नौ दो ग्यारह करेगे मोदी ने इस देश की जनता को नोटबंदी के नाम पर अविवेक पूर्ण निर्णय से देश की अर्धव्यवस्था को चौपट किया है व - जी0एस0टी0 लगाने के कारण उद्योग धन्धे कारखाने बंद हुए और बहुतायत लोग बेरोजगार हुए जिससे देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी। निजीकरण को बढ़ावा - देने से सरकारी संस्थान नीलाम हो रही है एवं नौकरी का अवसर समाप्त हो रहा है बेरोजगारी बढ़ रही है। एयरपोर्ट, रेल्वे ,बैंक निजी हाथों में देकर देश की संपत्ति को बेचने का काम किया ।और सीधी तौर पर सरकारी नियंत्रण समाप्त कर दिया। इन 7 वर्षो में सभी आवश्यक वस्तुओ के दर के बेतहाशा वृ़द्धि हुई दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओ से लेकर डीजल- पेट्रोल ,खाद्य सामग्री के दाम उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है । इसके अनुपात में आम आदमी की आय नही बढी जिससे गरीबी बढ़ी है। किसानो के आय दोगुना करने का झूठी वादा किया गया इन 7 वर्षो में किसानों आय तो दुगुनी नहीं हुई बल्कि किसानों की बेरोजगारी और महंगाई जरूर दुगुनी साबित हुई - 20 लाख करोड़ का राहत पैकेज का अता-पता नहीं चला। देश की जी.डी.पी. में कृषि क्षेत्र का योगदान 30 फीसदी है, फिर भी केन्द्र सरकार ने वर्ष 2021-22 के बजट में खाद की सब्सिडी में 54,417 करोड़ की कटौती की है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सरकार में आने के पूर्व स्वामीनाथन कमेटी के रिपोर्ट को लागू कर किसान की आय में दो गुना बढ़ोतरी करने की बात कही थी परन्तु सरकार मे आने के बाद उसके विपरीत तीन कृषि कानून लाकर किसानो के साथ धोखा किया जिससे किसान व्यथित है। किसानो को खालिस्तानी, आंतकवादी, मुनाफाखोर कहकर भाजपा के लोगों ने अपमानित करने का काम किया है। राष्ट्रीय आपदा कोविड-19 कोरोना के संक्रमण को रोकने में भी केन्द्र सरकार नाकाम सिद्ध हुई। - राहत, बचाव, उपचार जैसे आवश्यक कदम उठाने में सरकार असफल हुई ।जिस प्रकार से उत्तररप्रदेश एवं बिहार के गंगा नदी में अनगिनत लाशे तैरती मिली एवं गंगा किनारे रेत में अनगिनत लाशे दफनाई गई। इससे भारत सरकार की बदनामी देश ही नहीं पूरी दुनिया में हुई। वैक्सीनेशन में भी सरकार की नीति अविवेकपूर्ण रही - देश के नागरिकों के लिए पर्याप्त वैक्सीन न होते हुए भी विदेशों में सप्लाई की गई यह देश की जनता के साथ सबसे बड़ा धोखा है। दूसरी ओर मोदी सरकार ने आपदा में भी अवसर ढूंढने का काम किया। वैक्सीन का व्यवसायीकरण (कार्मशियल) किया जिसने सरकार की जन विरोधी मंशा को स्पष्ट कर दिया*।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / फरवरी 2020 से लेकर आज तक देश की मजदूर जनता कोरोना रूपी महामारी से लगातार जुझ रहे है और इस आपदा से हमेशा के लिए अपने परिजन को खो रहे है। यह आरोप जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने लगाया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस महामारी से लाखों लोगों की जिंदगी तबाह हो गई है। बहुत से लोग बेरोजगार और आर्थिक मार झेल रहे है, तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग शारीरिक कष्ट कष्ट में है। महामारी को रोकने का कारगर उपाय केवल टीकाकरण ही है, जिसकी रफ्तार उपलब्धता की कमी से धीमे और रूक कर चल रही है। इस संकट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कोरोना संबंधी गलत नीतियों को जिम्मेदार माना जा रहा है।
जिला राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष गोलू नायक ने कहा है कि कोरोना पर केंद्र के मोदी सरकार की लापरवाही से लाखों जनता की जान चली गई। हजारों परिवार बिखर गए। प्रेस वार्ता एवं ट्विटर के माध्यम से राहुल गांधी द्वारा कोरोना के दुष्प्रभाव और संक्रमण के फैलाव के बारे में बार-बार मोदी सरकार को आगाह किया गया, किन्तु मोदी ने न कुछ कहा सुना और न ही कोई अमल किया।
0बूरे फंसे जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम
0पालकों के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कोतवाली थाने में की गई है लिखित शिकायत
0 छ.ग. मानव अधिकार आयोग मे भी हुई शिकायत
0 बालक कल्याण समिति ने भी लिया संज्ञान
राजनांदगांव। शौर्यपथ/ ग्रीन फिल्ड सीआईटी स्कूल के संचालक ने जिला शिक्षा अधिकार कार्यालय में पत्र भेजकर बड़ा खुलासा कर दिया कि स्कूल शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ने बिना प्रबंधन को जानकारी दिए ही स्कूल बंद कर दिया जिसके लिए शिक्षा विभाग जिम्मेदार है और अब स्कूल प्रबंधन स्कूल संचालित नही करेगा।
स्कूल संचालक ने गंभीर आरोप लगा कर जिला शिक्षा अधिकारी की मुश्किले बढ़ा दिया है क्योंकि अब तक पालको यह जानकारी दिया जा रहा था कि स्कूल संचालकों ने अचानक स्कूल बंद कर दिया है और इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी ने दो बार डीपीआई रायपुर भेज कर स्कूल का नाम आरटीई पोर्टल से भी हटा दिया गया था।
इस पूरे मामले में पुलिस विभाग भी शिक्षा विभाग से जानकारी ले रहा है क्योकि पालको की लिखित शिकायत है कि जिला शिक्षा अधिकारी की घोर लापरवाही और उदासिनता के चलते उनके बच्चों का जीवन व भविष्य बर्बाद हो गया है।
शिक्षा का अधिकार कानून के अंतर्गत गरीब बच्चों को इस स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रवेश दिलाया था और इन बच्चों को कक्षा बारहवी तक शिक्षा पूर्ण कराने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी है लेकिन गरीब बच्चे विगत एक वर्ष से शिक्षा पाने भटक रहे है।
बालक कल्याण समिति भी इस बात को लेकर गंभीर है और उनका भी कहना है कि बच्चों को किसी अन्य स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाना चाहिए जिसको लेकर समिति ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिनांक 5 अप्रैल को पत्र भी जारी किया है।
कलेक्टर ने भी इस मामले में कई पत्र जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित कर चूके है लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने उनकी बातों को गंभीरता से नही लिया।
पालको का कहना है कि उनके बच्चो को शिक्षा से वंचित रखकर उनके बच्चों के मौलिक अधिकार का हनन किया गया है जिसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी दोषी है और डीईओ के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किया जाना चाहिए।
पालको ने इस मामले की पूरी जानकारी छ.ग. मानव अधिकार आयोग को भी प्रेषित कर दिया है क्योकि उनका कहना है जिला शिक्षा अधिकारी ने उनके बच्चों के मौलिक अधिकार का हनन किया है।
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अब घिरते नजर आ रहे है क्योंकि मामला बच्चों के जीवन व भविष्य से जूड़ा हुआ है और इन गरीब बच्चो को स्वयं शिक्षा विभाग ने इस स्कूल में प्रवेश दिलाया था और गरीब बच्चे विगत एक वर्ष से शिक्षा से वंचित है और शिक्षा पाने जिला शिक्षा अधिकारी से आग्रह कर रहे है लेकिन इन गरीब बच्चों को किसी भी स्कूल में प्रवेश नही दिलाया गया।
0 स्व. अजीत जोगी की पुण्यतिथि मनाई गई
0 जोगी ब्रिगेड टीम के द्वारा वृद्धाश्रम में फल वितरण किया गया
राजनांदगांव। शौर्यपथ/ स्थानीय छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) द्वारा शनिवार को पार्टी सुप्रीमो व प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत प्रमोद कुमार जोगी की पुण्यतिथि मनाई गई। समर्थकों द्वारा वृद्धाश्रम में जाकर फल वितरण किया गया।
पुण्यतिथि पर राजनादगांव युवा जोगी ब्रिगेड टीम दीपक सोनी सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने कोविड नियमों का पालन करते हुए स्व. जोगी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राजनादगांव युवा जोगी ब्रिगेड टीम दीपक सोनी ने कहा कि भले ही आज राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री जोगी जी भौतिक रूप से हमारे साथ नहीं है, लेकिन उनके विचार हमारे साथ है। हम इन्हीं विचारों को लेकर एक दिन छजकां की सरकार प्रदेश में बनाएंगे और उनके सपनों का छत्तीसगढ़ बनाएंगे। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को जोगी जी के सपने को पूरा करने का संकल्प दिलाया गया। श्री सोनी ने कहा कि स्व. अजीत जोगी के पूरे जीवनकाल में उनका संघर्ष और उनकी नेतृत्व क्षमता उनकी पहचान रही है। छत्तीसगढ़ महतारी को न्याय और छत्तीसढ़ियों को उनका उचित हक दिलाना जोगी का सपना रहा, जिसे पूरे करने स्व. अजीत जोगी ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। स्व. जोगी की जीवटता और संघर्ष सबके दिलों में जीवित रहेगा।
श्री सोनी ने स्वर्गीय अजीत जोगी जी को याद करते हुए बताया कि अजीत जोगी जी छत्तीसगढ़ की जनता को लेकर हमेशा से ही चिंतित रहे हैं। छत्तीसगढ़ की स्थापना व विकास में अजीत जोगी जी के द्वारा लिए गए निर्णय मील का पत्थर साबित हुए हैं। साथ ही साथ उनके द्वारा बनाई गई पार्टी को हम सभी कार्यकर्ता मिलकर और मजबूत बनाएंगे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सर्वनारी जनकल्याण समिति डोंगरगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती गोदावरी निषाद के नेतृत्व में आदिवासी अंचल के ग्राम पंचायत बागरेकसा के आश्रित ग्राम गौटियाटोला में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को सर्वनारी जनकल्याण समिति डोंगरगढ़ द्वारा स्वनिर्मित स्वच्छ सेनेटरी पैड नि:शुल्क वितरण किया गया और माहवारी के दौरान स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। श्रीमती गोदावरी निषाद के नेतृत्व सभी मातृशक्तियों ने माहवारी के दौरान गंदे कपड़े का त्याग कर स्वच्छ सेनेटरी पैड उपयोग करने का संकल्प लिया। समिति की अध्यक्ष गोदावरी निषाद ने बताया कि अभी भी अधिकांश क्षेत्रो में महिलाएं माहवारी के दौरान गंदे कपड़े का उपयोग करती हैं और इससे संबंधित भयंकर बीमारियों से ग्रसित होकर अपना जीवन अभिशाप बना लेती है या जान गंवा बैठती है। इसलिए उनकी संस्था पूरे लगन से इससे बचाव की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था विगत कई वर्षों से आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रो में घर घर जाकर, जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं में जागरूकता ला रही है, वहीं स्कूलों में जाकर माहवारी के दौरान स्वच्छता के लिए किशोरी बालिकाओं को जागरूक कर रही है। उनकी संस्था द्वारा जागरूकता के उद्देश्य से विवाह में घर-घर जाकर नई दुल्हनों को स्वनिर्मित सेनेटरी पैड का पैकेट उपहार स्वरूप संस्था द्वारा दिया जा रहा है। संस्था का लक्ष्य स्वच्छ नारी, समृद्ध समाज बनाना है, इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए नाबार्ड ने इसी वर्ष इस संस्था को पैड उत्पादन यूनिट अनुदान स्वरूप दिया है। यह संस्था नाबार्ड के सहयोग से स्वच्छ और सस्ता सेनेटरी पैड निर्माण कर हर घरों तक पहुंचा रही है। संस्था द्वारा गांव-गांव जाकर वरिष्ठजनों एवं महिला कार्यकर्ताओं के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाकर अंचल के प्रत्येक गांव को माहवारी के दौरान गंदा कपड़ा मुक्त ग्राम बनाने के लिए सराहनीय पहल किया जा रहा है, जिसमे अंचल के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं जागरूकता कार्यक्रम में सराहनीय योगदान देने के लिए सर्वनारी जनकल्याण समिति डोंगरगढ़ ने समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया है और संस्था ने सभी क्षेत्रों के वरिष्ठजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिला कार्यकर्ता बहनों से इस जागरूकता की मुहिम में संस्था का सहयोग कर मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया है।
राजनांदगांव ।शौर्यपथ/ हमालपारा वार्ड नं. 26 के पार्षद व युवा भाजपा नेता शरद सिन्हा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव के लोकप्रिय विधायक डॉ. रमन सिंह पर उद्योग खुलवाने की बात कहने वाली महापौर श्रीमती हेमा देशमुख को करारा जवाब देते हुए कहा कि चुनाव के समय गंज चौक में हजारों जनता व कांग्रेसी नेताओं के बीच राहुल गांधी ने कांग्रेस के सत्ता में आते ही नांदगांव के बंद पड़े बीएनसी मिल को खुलवाने की बात की थी। आज प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता है, नगर निगम में कांग्रेस बैठी है, ऐसे में महापौर को चाहिए कि अपने आका राहुल गांधी को कहकर कांग्रेसियों व उनके चट्टे - बट्टे ट्रेड यूनियन वाले कम्युनिस्ट नेता के कारण बंद पड़े बीएनसी मिल को खुलवाये और राजनांदगांव की जनता से किये गये अपने वादे को निभाए। श्री सिन्हा ने नगर निगम व शहर कांग्रेस की राजनीति में एकला चलो की राजनीति करने वाली महापौर श्रीमती हेमा देशमुख से कहा कि राजनांदगांव के दानवीर राजा के घोर विरोधी कांग्रेस ने जिले में और कोई उद्योग खुलने नहीं दिया। पूर्व सांसद शिवेन्द्र बहादुर ने केन्द्र द्वारा जिले में लगाये जा रहे रेल्वे एक्सल प्लांट को उन्हें मुंहमांगी कमीशन नहीं मिलने पर अन्यत्र भेज दिया। जिले के टेड़ेसरा, ठेलकाडीह में बड़े - बड़े उद्योग स्थापित थे। कांग्रेस व कांग्रेसियों के पिछलग्गु कम्युनिस्ट पार्टी के ट्रेड युनियन नेताओं ने मजदूरों को भड़का - भड़का कर धरना, आंदोलन कर करके तमाम उद्योग धंधे बंद करा दिये। यह तो गनीमत है, कि डॉ . रमन सिंह ने जिले में कुछ ऐसी परिस्थतियां पैदा की व उद्योगपतियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार किया जिसके चलते सोमनी क्षेत्र, डोंगरगांव व राजनांदगांव में हजारों मजदूरों को काम देने वाले उद्योग धंधे चल रहे हैं। यहां के बीड़ी रोजगार का भट्ठा बैठाने में कांग्रेस के मुख्य भूमिका रही है। बाबा रामदेव के हजारों लोगों को काम देने वाले फुड पार्क को कांग्रेसियों ने आंदोलन कर खुलने नहीं दिया। अतः कांग्रेसी उद्योग - धंधे की बात न करें तो ही अच्छा है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम राजनांदगांव द्वारा पूर्व में शासन द्वारा स्वीकृत 4 स्थानों क्रमशः मोहारा, बजरंगपुर नवागांव, रेवाडीह एवं लखोली में पशुपालकों से गोबर क्रय किय जा रहा था। कोरोना संक्रमण के बढ़ते चरण एवं लाकडाउन के कारण नगर निगम द्वारा गोबर खरीदी केन्द्र बंद कर दिया गया था। जिसे 31 मई 2021 सोमवार से पुनः प्रारंभ किया जा रहा है।
गोबर खरीदी के संबध में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने बताया कि पशुपालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये एवं उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने गोबर क्रय करना प्रारंभ कि गया है। गोबर खरीदी के लिये शासन द्वारा नगर निगम राजनांदगांव को मोहारा, बजरंगपुर नवागांव, रेवाडीह एवं लखोली में गोबर क्रय विक्रय की स्वीकृति प्रदान की गयी थी। स्वीकृति के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा उक्त 4 स्थानों से पशुपालकों से गोबर क्रय करना प्रारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये एवं शासन द्वारा लगाये गये लॉकडाउन की स्थिति में लॉकडाउन का पालन करने एवं पशुपालकों को कोरोना संक्रमण से बचाने नगर निगम द्वारा गोबर खरीदी बंद कर दिया गया था। वर्तमान में कोरोना संक्रमण में आई कमी को देखते हुये पशुपालकों कि सुविधा को ध्यान में रखते हुये पुनः मोहारा, बजरंगपुर नवागांव, रेवाडीह एवं लखोली में 31 मई 2021 से गोबर क्रय करना किया जा रहा है। उन्होंने पशुपालकों से उक्त कन्द्रों में गोबर विक्रय कर लाभ लेने की अपील की है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में युवाओं के मध्य बढ़ती बेरोजगारी और नवीन योजनाओं के दम तोड़ते हाल-ए-छत्तीसगढ़ सरकार की एक नवीन पहचान बन गई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार की तथाकथित बेरोजगारी दर में कमी आने के प्रचार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का युवा आज मनरेगा में मजदूरी का कार्य करने को विवश है, और ये सरकार बेरोजगारी दर में कमी का स्वांग रच रही है, जो छत्तीसगढ़ के युवाओं के आत्म-सम्मान पर चोट है, ये अलग बात है कि मनरेगा में मजदूरी करने को बाध्य युवाओं को रोजगार दिया मान कर वह आत्ममुगधता का शिकार हो सकती है, किंतु यह सत्य से कोसों दूर है और सत्य यह है कि आज का युवा छत्तीसगढ़ में गोबर बीनने को मजबूर है और शराब के दुकानों में शराब बेचने को विवश है। यह नौकरी नहीं युवाओं की मजबूरी है, अन्यथा शराब दुकान खोलने के बजाय हजारों-हजार युवा जिन्होंने सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर भर्ती के विज्ञापन भरने के बाद भी 2 वर्षो से उस परीक्षा के आयोजन की बाट जोह रहे है।
इसी तरह शिक्षक भर्ती परीक्षा के उत्तीर्ण छात्र अपनी नियुक्ति की राह तकते-तकते मजबूरी में मनरेगा में काम कर रहे है, यदि इसे ही यह सरकार अपनी उपलब्धि मानती है, तो सरकार की नीयत और नीति पर अफसोस ही किया जा सकता है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सिंह ने सरकार की रोज बनती और बिगड़ती योजनाओं पर कहा कि यह सरकार सुबह योजना तो बनाती है किंतु अगले दिन की संध्या के समापन होने के पूर्व ही दम तोड़ते नजर आने लगती है, गोठान में जानवर नहीं है, ज्यादातर गौठानों में ताला लगा हुआ है। महिलाएं अपने पारिश्रमिक के इंतजार में बैठी है, किन्तु वेतन देने के लिए इस सरकार के पास पैसे नहीं है।
डा. सिंह ने कहा सच्चाई यही है कि यह सरकार प्रचार की भूखी है, प्रयास करने में विश्वास नहीं है, यदि प्रयास करने की कोशिश करती तो छत्तीसगढ़ के युवा ना तो मनरेगा में कार्य करने को बाध्य होते और ना ही शराब दुकानों की चौखट पर नौकरी करने चढ़ते।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पंडरिया के सड़क अतरिया में ट्रक चालक से मारपीट कर मोबाइल और पैसे लूटने की मामले सामने आया है। आधी रात ट्रक चालक से लूटपाट होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। रात तकरीबन 10 बजे ट्रक इलाहाबाद से कनकी भरकर राजनांदगांव के लिए निकला था। राजनांदगांव पहुंचने के पहले ट्रक में सवार छोटेलाल पटेल व अजीत जायसवाल ने ट्रक चालक ने ट्रक को सड़क अतरिया स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप में पास खड़ा कर ट्रक के केबिन में सो गया। तभी रात तकरीबन एक बजे बिना नंबर प्लेट के तीन बाइक सवार पेंट्रोल पंप के पास पहुंचे। कुछ देर आसपास देखने के बाद सीधे ट्रक के अंदर घुस गए। तीनों आरोपित युवकों ने पहले शराब के लिए पैसे की मांग करते हुए मारपीट की। इसके बाद नकद 23 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन, आधार कार्ड, गाड़ी की चाबी छीनकर मौके से भाग निकले।
लूटपाट करने के पहले आरोपितों ने ट्रक चालक से जमकर मारपीट की। ईंट से सिर को भी फोड़ दिए। घटना में ट्रक में सवार अजीत के सिर व चेहरे में अंदरुनी चोट आई है। जिसे इलाज के लिए गंडई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। पैसों की उगाही करने के बाद तीनों आरोपित मौके से फरार हो गए। वारदात की घटना पेट्रोल पंप की सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में पुलिस अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 327, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
इस संबंध में गंडई थाना प्रभारी शशीकांत सिन्हा ने बताया कि शराब पीने के नाम से तीन अज्ञात आरोपितों ने ट्रक में सवार छोटेलाल और अजीत से मारपीट की है। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश जारी है।
० मोबाइल रिचार्ज के नाम पर ठगे 4 लाख 84 हजार
० दो अकाउंट नम्बर से हुए ठगी
० मामला बसंतपुर थाना का
० अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले सहित पूरे राज्य में ठगी के मामले रोज सामने आ रहे हैं। ठगी करने वाले रोज नए. नए तरीकों से लोगो के ठगी कर रहे है। जिसके लिए पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर कार्यवाही के अलावा जागरूकता अभियान भी चलाया जा है, उसके बावजूद भी पढ़े-लिखे और अच्छी पोस्ट पर बैठे अधिकारी ठगी का शिकार हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला राजनांदगांव में हुआ है। जिसमें आदिम जाति कल्याण विभाग के पूर्व सहायक आयुक्त द्वारिका प्रसाद लोन्हारे से 4 लाख 84 हजार की ठगी हो गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कंुज बिहार कालोनी राजनांदगांव में निवासरत द्वारिका प्रसाद लोन्हारे जो आदिम जाति कल्याण विभाग राजनांदगांव में सहायक आयुक्त के पद पर नियुक्त थे, जो अब सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके साथ दिनांक 12 मई को शाम 5 बजे के आसपास ठगी का शिकार हो गए। उन्हें एक एसएमएस प्राप्त हुआ था, जिसमें उनके फोन को रिचार्ज करने हेतु लिखा था, नहीं तो 24 घंटे में उनका नंबर ब्लाक होने की जानकारी दी गई थी, जिसे पढ़कर श्री लोन्हारे ने दिये गये नंबर 6205187401 से संपर्क किया तो, उन्होंने बीएसएनएल के रिचार्ज साईट पर जाकर रिचार्ज करने हेतु बताया गया। जिस पर उनके द्वारा 10 रूपयें का गूगल में सर्च कर रिचार्ज किया गया। जिसके बाद उनके एकाउण्ट नंबर 10914031471 से रूपयें 2,76,975 आहरण कर लिए गए। स्टेट बैंक शाखा कचहरी राजनांदगांव से स्टेटमेंट प्राप्त किया, तो पता चला कि उनके एकाउण्ट से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 2,76,975 रूपयें कचहरी शाखा एवं कृषि शाखा अनुपम नगर राजनांदगांव के खाता क्रमांक 10418666790 से 2,07,499 रूपयें आहरण दिनांक 12 मई को निकाल लिया गया है।
अज्ञात आरोपी जिसका फोन नंबर 6205187401 के द्वारा धोखाधड़ी कर कुल 4,84,474 रूपयें ठगी कर ली गई है, जिसकी लिखित शिकायत श्री लोन्हारे के द्वारा थाना प्रभारी थाना बसंतपुर को दिनांक 27 मई को की गई। शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 417ए 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
० ग्राम बसेली के गौठान में वर्मी कम्पोस्ट, मशरूम उत्पादन एवं अन्य गतिविधियों से महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर
० कलेक्टर ने बसेली के गौठान का किया अवलोकन
राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत निर्मित गौठान जिले के सुदूर वनांचल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में साकार रूप ले रहे हैं। मानपुर विकासखंड के ग्राम बसेली में बना गौठान अन्य गौठानों के लिए अच्छा उदाहरण है। जहां महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी से लेकर वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण, चारा उत्पादन, फलदार पौधरोपण, मशरूम उत्पादन कर रही है। इन आर्थिक गतिविधियों से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने अपने साप्ताहिक दौरे में ग्राम बसेली के गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन कर गुणवत्ता को परखा और गौठान में स्थित आजीविका शेड का भी निरीक्षण किया। यहां वर्मी कम्पोस्ट के पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा था। कलेक्टर वर्मा ने गौठान के रख-रखाव तथा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गौठान का संचालन और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाना उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है। वे लगातार इसी तरह कार्य करें। वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय के लिए किसानों को प्रेरित करें।
कलेक्टर वर्मा ने गौठान में उपस्थित महिला स्वसहायता समूह से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी और वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से लड़ने के लिए सभी वैक्सीन जरूर लगाएं एवं अन्य लोगों को प्रेरित करें। वैक्सीन लगाकर ही कोरोना से सुरक्षित रह सकते हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वर्मा ने नदी से गौठान तक पानी लाने के लिए बिछाये जाने वाले पाईप लाईन का भूमिपूजन किया।
ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती रेणुका बारसागढ़े ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत जय मां शीतला स्वसहायता समूह द्वारा गौठान में गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जा रहा है। यहां 35 हितग्राही पंजीकृत है। अभी तक 54 मि्ंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है। इसमें 52 मि्ंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि गौठान में वर्मी टैंक का निर्माण किया गया है। वहीं बाड़ी योजना के तहत विभिन्न प्रकार की सब्जियां भी लगाई गई थी। मवेशियों को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए ढ़ाई एकड़ में मक्का, नेपियर घास का उत्पादन किया गया है। गौठान में ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर पौने एकड़ में पौधरोपण का कार्य भी किया गया है। इसमें पपीता, आंवला, जामुन, आम के फलदार पौधे लगाए गए। वहीं गांव के निवासियों द्वारा समय-समय पर पैरादान भी किया गया। महिलाओं द्वारा मशरूम उत्पादन भी किया गया। नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं द्वारा मशरूम उत्पादन के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। गौठान में आर्थिक गतिविधियों के लिए आजीविका शेड का भी निर्माण किया गया है। इस अवसर पर एसडीएम मोहला सीपी बघेल, सीईओ जनपद पंचायत मानपुर डीडी मंडले, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना क्रमांक 2 पीपी खरे, कार्यपालन अभियंता आरईएस एस घोष, तहसीलदार सुरेन्द्र उर्वशा, नायब तहसीलदार सृजल साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
