September 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव (1782)

       राजनांदगांव/शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव सर्किल में नये अधीक्षण अभियंता का पदभार श्री शंकेश्वर कंवर ने आज संभाला। पॉवर मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी आदेशानुसार अधीक्षण अभियंता महासमुूंद वृत श्री कंवर का पदस्थापना राजनांदगांव वृत्त में हुआ। तत्पश्चात प्रभारी अधीक्षण अभियंता श्री के0सी0 खोटे अधीक्षण अभियंता कार्या0 कार्यपालक निदेशक (राज0क्षेत्र) ने उन्हे पदभार सौंपा। नये अधीक्षण अभियंता बनाये जाने पर उन्हें राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
          इस अवसर पर राजनांदगाव सर्किल के नये अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर ने कहा कि विद्युत कंपनी के सेवाकाल में स्थानांतरण एक स्वभाविक प्रक्रिया है और इस प्रक्रिया के तहत मिले नये दायित्वों एवं चुनौतियों का सामना करते हुए कंपनी के हित को सर्वोपरि रखना है। उन्होने कहा कि नये स्थानों पर नये जिम्मेदारियों के लिए सदैव तैयार रहकर कंपनी एवं उपभोक्ता के हित में काम करते हुए अपने पदांे के साथ न्याय करने पर ही संतुष्टि मिलेगी। राजनांदगांव वृत के अन्तर्गत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, जिलें में सतत् विद्युत आपूर्ति सहित उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगें।
         पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी नये अधीक्षण अभियंता श्री कंवर के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया तथा उनके नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता सुश्री गीता ठाकुर, श्री आर0के0 गोस्वामी, श्री पी.सी. साहू, श्री ए.के.द्विवेदी, श्री ए.के. रामटेके, पीआरओ डी.एस. मंडावी सहायक अभियंता श्री हेमराज साहू, श्री आर.के. राय, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती शेष कुमारी साहू, अनुभाग अधिकारी श्री पी.आर. साहू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

    - विभिन्न कार्यक्रमों में होंंगे शामिल
    राजनांदगांव/शौर्यपथ /राज्यपाल श्री रामेन डेका 10 जनवरी 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल श्री रामेन डेका सुबह 10 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.15 बजे छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट सुंदरा राजनांदगांव पहुंचकर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे एवं स्नातक दिवस समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल दोपहर 12.32 बजे छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट सुंदरा राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.47 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे और समय आरक्षित रहेंगा। राज्यपाल श्री रामेन डेका दोपहर 2.15 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ पहुंचकर अभिलाषा के वार्षिक दिवस, पुरस्कार वितरण एवं अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल श्री रामेन डेका दोपहर 3.30 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.35 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। राज्यपाल दोपहर 3.55 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 4 बजे कलेक्टोरेट पहुंचकर परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। राज्यपाल श्री रामेन डेका शाम 5.30 बजे कलेक्टोरेट राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

    - निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
    राजनांदगांव /शौर्यपथ /मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने आज छुरिया विकासखंड के ग्राम साल्हे, बननवागांव एवं बरबसपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन मकान, आंगनबाड़ी एवं ग्रे-वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान योजना अंतर्गत निर्धाणाधीन एवं प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के आवश्यक निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ग्राम साल्हे में आयोजित स्वच्छता त्यौहार कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थल, स्कूल, गली-महोल्लों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही स्कूली बच्चों, स्वच्छाग्राही दीदीयों एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं के साथ रैली निकालकर स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत ने सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने ग्राम में नियमित कचरा संग्रहण करने, प्रत्येक घरों से स्वछता शुल्क देने, अपने घरों के आसपास की नियमित साफ-सफाई एवं कचरा का सही तरीके के निपटान करने के लिए ग्राम पंचायत, स्वच्छता समूह एवं ग्रामीणों से कहा। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं पदाधिकारी, जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, बिहान की महिला स्वसहायता समूह, स्वच्छता समूह की दीदी, स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    - वन चेतना केन्द्र मनगट्टा को इको टूरिज्म के रूप में किया गया विकसित
    - मनगटा में वन्य जीवों का किया गया बेहतरीन संरक्षण
    - हरियाली, पर्यावरण, जैव-विविधता और वन्यप्राणियों से भरपूर राजनांदगांव जिले के मूल्यवान धरोहर मनगटा जंगल में चीतल, हिरण का प्राकृतिक अधिवास
    - स्थानीय निवासियों को रोजगार के मिले व्यापक अवसर
    - सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास की एक अनोखी मिसाल
    राजनांदगांव /शौर्यपथ / राजनांदगांव जिले के वन चेतना केन्द्र मनगट्टा के जंगल में सैलानी वन्यजीवों के स्वतंत्र रूप से विचरण करने का आनंद उठा रहे हैं। लगभग 387.500 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस जंगल में पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के साथ ही वन्य जीवों का बेहतरीन संरक्षण किया गया है। हरियाली, पर्यावरण, जैव-विविधता और वन्यप्राणियों से भरपूर राजनांदगांव जिले के मूल्यवान धरोहर मनगटा जंगल में चीतल, हिरण का प्राकृतिक अधिवास है। प्राकृतिक छटा से भरपूर इस अद्भुत स्थल में जंगली सुअर, अजगर एवं मयूर पक्षी एवं अन्य जीव-जन्तु भी यहां पाये जाते हैं। वन विभाग द्वारा इस क्षेत्र को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया गया है। जंगल सफारी में वन्यजीवों तथा प्रकृति की नैसर्गिक मोहक छटा मन को उल्लास से भर देती है। इस धरोहर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से पर्यावरण का संरक्षण करने के साथ ही क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिला है। मनगट्टा व आसपास के गांवों जैसे झूराडबरी, बघेरा, परसबोड़, बिहावबोड़, मुढ़ीपार और भेंदरवानी के ग्रामीणों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के व्यापक अवसर मिले हंै। मनगटा वन चेतना केन्द्र सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास की एक अनोखी मिसाल है।
    वन मंडल राजनांदगांव के राजनांदगांव परिक्षेत्र अंतर्गत वन प्रबंधन समिति मनगट्टा स्थित है, जिसे चारों ओर खदानों से घिरे आरक्षित वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 548 एवं 549 को संरक्षित कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। वर्ष 1998 से ही समिति के सक्रिय योगदान के वजह से यह वन क्षेत्र वनों की अवैध कटाई से पूर्णत: सुरक्षित रहा। जिससे यहां वन्य प्राणी जैसे चीतल, जंगली सूअर, खरगोश एवं अन्य जीव पूर्णत: सुरक्षित रहे। यह वन क्षेत्र वन्य प्राणियों से भरापूरा था एवं राजनांदगांव एवं दुर्ग से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर था। इसलिये इस छोटे से वन क्षेत्र को वन प्रबंधन समिति के प्रयासों से वन विभाग द्वारा ईको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित किया गया। इस छोटे से वन खण्ड की सीमाएं किसी जंगल से नहीं लगती है। तीन तरफ से इसकी सीमाएं बड़ी-बड़ी जीवित गिट्टी खदानों को छूती है। इसके समीप से ही मुबंई-हावड़ा रेल लाईन गुजरती है। समीपस्थ रेल्वे स्टेशन मुढ़ीपार 3 किलोमीटर दूरी पर है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6 ग्रेट ईस्टर्न रोड पर दुर्ग एवं राजनांदगांव के माध्यम दुर्ग की ओर से ग्राम टेड़ेसरा से नवागांव होते हुए वन चेतना केन्द्र मनगट्टा की दूरी 22 किलोमीटर है।
    चारों ओर आबादी एवं औद्योगिक गतिविधियों से घिरे इस छोटे प्राकृतिक वन क्षेत्र पर अत्यधिक जैविक दबाव के कारण वन एवं वन्य प्राणियों का प्राकृतिक आवास अत्यंत विपरीत रूप से प्रभावित हो रहा था। वन्य प्राणी भोजन की तलाश में स्थानीय ग्रामीणों की कृषि फसल को चौपट कर रहे थे। जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों में रोष पनप रहा था। वन प्रबंधन समिति मनगट्टा के ग्रामीणों द्वारा पिछले लगभग 20 वर्षों से इस वन क्षेत्र एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही थी। जिसके परिणामस्वरूप इस छोटे से वनक्षेत्र में 250 से अधिक चीतल सुरक्षित विचरण कर रहे थे। परन्तु क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के कारण प्रतिवर्ष वन विभाग द्वारा 10 से 15 लाख रूपए फसल की क्षति राशि ग्रामीणों को प्रतिपूर्ति की जाती है। ग्रीष्मकाल में पानी की तलाश में प्रति 10 से 15 वन्य जीवों की मौत दुर्घटना से हो रही थी। ऐसी विषम परिस्थितियों को दूर करने के लिए वर्ष 2015 में वन चेतना केन्द्र मनगट्टा को विकसित किया गया। वर्तमान में इस क्षेत्र में चीतल, जंगली सुअर, खरगोश प्रजातियों के पक्षी एवं सरीसृप पाये जाते हैं।
    वन चेतना केन्द्र मनगट्टा की स्थापना के प्रथम चरण के रूप में लगभग 11 किलोमीटर लंबाई में वन क्षेत्र को चैनलिंक फेंसिग द्वारा सुरक्षित रखा गया। यहां जो आधारभूत संरचनाएं निर्मित हुई है, वे मुख्यत: सुविधायुक्त बाल उद्यान, पर्यावरणीय शिक्षा प्रदान करने हेतु ओपर एयर थियेटर, पर्यटकों के रहवास हेतु 6 बिस्तरीय चार टेण्ट, दो बिस्तरीय एक ट्री हाऊस, जंगल सफारी, ट्री हाऊस, मड हाऊस, बल उद्यान, पार्किंग, दिनभर की पर्यावरणीय शिक्षा, पाठ्यक्रम के दौरान विश्रांति एवं खान-पान हेतु चार पगोड़ा, एक फारेस्ट डायनिंग, एक फारेस्ट किचन एवं एक वाटरफाल व्यू पांईट का निर्माण किया गया है। प्रकृति से परिचय प्राप्त करने एवं पर्यटकों को वन भ्रमण कराने के उद्देश्य से तीन प्रकृति पथ मनगट्टा प्रकृति पथ, चतरेला प्रकृति पथ तथा पहाड़ीपाट प्रकृति पथ का भी निर्माण किया गया है। वन्य प्राणियों हेतु पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सोलर चलित ट्यूबवेल 2 तालाब जल संरक्षण अंतर्गत 2 स्टाप डैम, एक जलाशय तथा भोजन व्यवस्था हेतु चारागाह विकास एवं फलदार पौधों का रापेण किया गया है। वन्य प्राणियों के रहवास से सुधार हेतु लेंटना उन्मूलन का भी कार्य कराया गया। वन चेतना केन्द्र मनगट्टा दुर्ग और राजनांदगांव के बीच में प्राकृतिक स्थल होने के कारण यहां शुरूआत से ही पर्यटकों का बहुत ज्यादा आवागमन रहा है। वर्तमान समय में यहां बहुत से निजी होटल एवं रेस्टोरेन्ट खुल चुके हंै। जिससे स्थानीय लोगों के आय में बढ़ोतरी हुई है और लोगों को रोजगार मिल रहा है। वन चेतना केन्द्र मनगट्टा के निर्माण का वन एवं वन्य प्राणियों तथा स्थानीय ग्रामीणों के जीवन स्तर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। आधारभूत कार्यों के निर्माण से स्थानीय रोजगार सृजन के साथ-साथ वन एवं वन्य प्राणियों को सुरक्षा तो हो ही रही है। साथ ही साथ वन चेतना केन्द्र मनगट्टा ईको-पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध हो गया है। जिससे स्थानीय निवासियों एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्यों को आय हो रही है।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ/ युवा नेता अमर झा ने नगर निगम राजनांदगांव महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड नंबर 10 (शांति नगर ) से पार्षद पद की दावेदारी की है । अमर झा कांग्रेस के साथ जुड़े होने के अलावा सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी लेते रहते है । उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण को लेकर सदैव संघर्षशील रहने और सदैव तत्पर रहने का वादा किया है । उन्होंने जनता से अपील की है कि उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विजयी बनाए ताकि क्षेत्र की आवाज को बुलंदी से उठाया जा सके,वार्ड वासी उन्हें कांग्रेस से सशक्त उम्मीदवार के रूप में देखते हुए उनसे बड़ी अपेक्षा रखे हुए है। अमर वार्ड के लोगो के सुख दुःख हर कार्यक्रम में शामिल होतें है , वार्ड के हर सामाजिक गैर सामाजिक सभी कार्यक्रम में बढ़चढ़ के हिस्सा लेते है अमर को वार्ड के युवा बुजुर्ग महिलाओ का अच्छा सहयोग है। पिछले 12वर्षों से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य हैं वर्तमान में NSUI जिला अध्यक्ष रहते हुए जिले में सैकड़ों हजारों युवाओं का टिम साथ में है कोरोना काल में भी लोगों की निस्वार्थ सेवा की और अब अपने वार्ड के लोगों की सेवा का मौका चाहते हैं।

    कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार मेसर्स संजय सिंघी का अनुबंध हुआ निरस्त
       राजनांदगांव / शौर्यपथ / उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश की ग्रामीण सड़कों को गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश संबंधित विभाग अधिकारियों को दिए गए हैं। अधिकारियों द्वारा सड़कों एवं निर्माणाधीन सड़कों का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की जा रही है तथा संबंधितों को सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे है। इसी कड़ी में मुख्य अभियंता एवं राज्य गुणवत्ता समन्वयक श्री हरिओम शर्मा द्वारा राजनांदगांव एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्रामीण सड़कों का औचक निरीक्षण किया गया। श्री हरिओम शर्मा ने राजनांदगांव जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत एनएच-6 से नाथूनवागांव, कोनारी से गिरगांव सड़क तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत तुमड़ीबोड़ से नाथूनवागांव, बिजेभाठा से गिरगांव, कोनारी से मनेरी, दीवानभेड़ी से एनएच-6 (मलईडबरी) व्हाया टोलागांव, कुमर्दा-धनगांव से भेजराटोला, डोंगरगांव-चौकी रोड से कुल्हाड़ी, हितागोटा से सांगली, टी-8 से सांगली, टी-1 से डोंगाघाट तथा डोंगरगांव-चौकी रोड से भगवानटोला सड़क का निरीक्षण किया।
       मुख्य अभियंता एवं राज्य गुणवत्ता समन्वयक  हरिओम शर्मा द्वारा छुरिया विकासखंड में मेसर्स दास प्रोसेसर्स की सड़क कुमर्दा-धनगांव से भेजराटोला सड़क के सतह खराब होने पर सड़क के सभी प्रकार के भुगतान रोककर पुन: सीलकोट करने हेतु निर्देशित किया गया तथा विकासखंड डोंगरगांव की सड़क तुमड़ीबोड़ से नाथूनवागांव की जर्जर अवस्था देख अत्यधिक नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सड़क में जर्जर अवस्था के सुधार के लिए की गई कार्रवाई के संबंध में अधीक्षण अभियंता तथा कार्यपालन अभियंता जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता द्वारा पिछले 2 छमाही का संधारण देयक भुगतान नहीं किये जाने तथा कई नोटिस दिये जाने के पश्चात् भी किसी भी प्रकार का संधारण कार्य नहीं किए जाने की जानकारी दी गई। जिस पर मुख्य अभियंता द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये अनुबंध की कंडिकाओं के तहत कार्यपालन अभियंता को ठेकेदार मेसर्स संजय सिंघी का अनुबंध निरस्त करने हेतु निर्देशित किया गया तथा ठेकेदार की बैंक गारंटी राजसात कर जोनल निविदा से तत्काल कार्य कराने हेतु आदेशित किया गया। उन्होंने सड़क के निर्माण तथा संधारण कार्य में गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने हेतु विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए।
       मुख्य अभियंता एवं राज्य गुणवत्ता समन्वयक हरिओम शर्मा द्वारा डोंगरगांव-चौकी रोड से कुल्हाड़ी तथा बिजेभाठा से गिरगांव सड़क में निर्देशानुसार प्रशासकीय सक्रियता देखी गई तथा संधारण कार्य विभाग द्वारा तत्काल प्रारंभ करा दिया गया। उन्होंने संधारण नहीं करने वाले ठेकेदार की अनुबंधानुसार बैंक सुरक्षा राशि राजसात करने के पश्चात् उन्हें आगामी टेंडर प्रक्रिया से अलग करने हेतु प्रस्ताव प्रेषित् करने तथा गुणवत्ताविहीन संधारण एवं निर्माण कार्यों में कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन के मंशानुरूप सड़कों को गुणवत्तापूर्ण बनाना मुख्य उद्देश्य है। साथ ही सड़कों का रख-रखाव करना भी महत्वूर्ण कार्य है, जिसके लिए तय समय-सीमा में सड़कों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यपालन अभियंता आरआर खरे, कार्यपालन अभियंता एमएमजीएसवाय श्रीमती विजयलक्ष्मी बर्मन, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाय पद्मसंभव मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा ठेकेदार मेसर्स मिलेनियम बिल्डकॉन अंकुर जैन, वरूण जैन, आलोक तिवारी उपस्थित थे। 

       राजनांदगांव /शौर्यपथ / राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर में जनादेश परब पर मुख्यालय जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के निर्देशानुसार जेल विभाग के मार्गदर्शन में जिला जेल राजनांदगांव में सफाई अभियान हेतु श्रमदान एवं विभिन्न सकारात्मक विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सफाई अभियान के लिए श्रमदान एवं संगोष्ठी के तहत जेल के बैरकों और प्रांगण में झाडू-पोंछा एवं साफ-सफाई किया गया। जेल की पुरानी दीवारों की मरम्मत, कार्यालय फर्नीचर, जेल सुरक्षा संबंधी वॉटी-टॉकी, वायरलेस, मेटल डिटेक्टर की रख-रखाव व जांच किया गया। कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने शाखाओं से संबंधित फाईलों का निपटान करना, कार्यालय के कम्प्यूटर एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों की रख-रखाव व सफाई किया गया। जेल में बंदियों को चित्रकला पेंटिंग के माध्यम से स्लोगन, सकारात्मक विचार व्यक्त करना व श्रमदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, बंदियों की शारीरिक स्वच्छता, जेल कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। जेल परिसर में पौधरोपण किया गया, पौधों की देखभाल, नव सृजित पुष्पों की क्यारी बनाया गया। जेल कर्मचारियों द्वारा जेल के बाहर, वॉलगार्ड, जेल कालोनी व जेल परिसर की साफ-सफाई गीले-सुखे कचरे, अपशिष्ट पदार्थ का प्रबंधन किया गया। स्वच्छ भारत मिशन पर परिचर्चा, काव्य गोष्ठी, वर्तमान परिपेक्ष्य में सामान्य ज्ञान कार्य शाला का आयोजन किया गया। प्रत्येक मंगलवार को स्वच्छता साफ-सफाई परेड का आयोजन, जेल में पाकशाला, चिकित्सालय, स्कूल, शौचालय, स्नानागार की साफ-सफाई किया गया। गुरू घासीदास जयंती एवं उत्कर्ष कार्यक्रम अंतर्गत सांस्कृतिक एवं विभिन्न खेल विधाओं के समापन कार्यक्रम के अवसर पर बंदियों के बीच आपसी सद्भावना बनाये रखने, स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया। जेल में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सघन टीबी जांच, स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वच्छता पर कार्यशाला आयोजित किया गया। जेल चिकित्सक व स्वच्छता विशेषज्ञों द्वारा स्वच्छता की जांच, जेल कर्मियों और बंदियों को व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति सदैव जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ / चीख़ली वार्ड नं 5 से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती सिम्मी अख्तर अली पिछली बार से भी ज्यादा जनसमर्थन के साथ पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश करने की तैयारी में है श्रीमती अली की वार्ड की प्रमुख समस्याओं के साथ मैदान में उतरने की भरपूर तैयारी जोरों पर है l उन्होंने कहा अगर उन्हें पार्टी टिकट देती है तो वह जी जान से लड़ेंगे और भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाकर रहेंगे श्रीमती सिम्मी अख्तर अली का कहना है कि वह कई सालों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं। पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और निरंतर सामाजिक कार्यों में आपना योगदान देती रही है। उनका कहना है की अगर पार्टी इस बार मुझे पार्षद का चुनाव लड़ने का अवसर देती है तो वह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को वार्ड के प्रत्येक घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे ।उन्होंने कहा की वार्ड न 5 के हर व्यक्ति का काम करने में सफल रहेंगे और जो भी मांगे होगी अपने क्षेत्र की वो पूरा करके रहेंगे ।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ/ युवा बीजेपी नेता दीपेश शेंडे ने नगर निगम राजनांदगांव महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड नंबर 10 (शांति नगर ) से पार्षद पद की दावेदारी की है । दीपेश शेंडे भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े होने के अलावा सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी लेते रहते है । उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण को लेकर सदैव संघर्षशील रहने और सदैव तत्पर रहने का वादा किया है । उन्होंने जनता से अपील की है कि उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विजयी बनाए ताकि क्षेत्र की आवाज को बुलंदी से उठाया जा सके,वार्ड वासी उन्हें भाजपा से सशक्त उम्मीदवार के रूप में देखते हुए उनसे बड़ी अपेक्षा रखे हुए है। पिछले लोकसभा व् विधानसभा चुनाव में पार्टी को जितने उनकी बड़ी भूमिका रही है. दीपेश शेंडे वार्ड के लोगो के सुख दुःख हर कार्यक्रम में शामिल होतें है , वार्ड के हर सामाजिक गैर सामाजिक सभी कार्यक्रम में बढ़चढ़ के हिस्सा लेते है दीपेश शेंडे को वार्ड के युवा बुजुर्ग महिलाओ का अच्छा सहयोग है।

    राजनांदगांव /शौर्यपथ / मोहारा के संस्कार भवन में सिंगदइ सर्कल यादव समाज की बैठक आयोजित किया गया l इस बैठक में सामाजिक संबंधी बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए l अध्यक्ष विशारद यादव द्वारा समाज की बैठक में आने जाने वाले गरीब तबके के लोगों के लिए "सामाजिक सहयोग प्रकोष्ठ " बनाया गया जिसके माध्यम से समाज के लोगों को दुर्घटना की स्थिति मे सहयोग प्रदान किया जाएगा समाज में गरीब परिवार की लड़कियों का किसी कारण पढ़ाई ना रुके उन उन स्थितियों में सहयोग प्रदान किया जाएगा। उपाध्यक्ष पवन यादव ने कहा समाज में गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति को शासन से तो शासकीय योजना की माध्यम से इलाज हो जाता है पर दवाई गोली आदि सहित बहुत सारे शारीरिक चेकअप कराने में बहुत रुपए खर्च हो जाते है। इसके अलावा आने - जाने ‌मे होने वाले खर्च से आर्थिक भार‌ पहुंचता है। ऐसे लोगों के लिए कुछ आर्थिक सहयोग प्रदान करने यादव समाज द्वारा सहायता प्रकोष्ठ‌ का गठन किया गया है।आयोजित बैठक में सचिव- थनवार यादव ,सहसचिव- मनोज यादव, संरक्षक- शिवलाल यादव,देवनारायण यादव, भगवान सिंह यादव, संतोष यादव, बसंत यादव, कुशल यादव ,पुरुषोत्तम यादव, गोवर्धन यादव, लालचंद यादव आदि सह बड़ी संख्या यादव जनों की‌ उपस्थिति रही। सभी उपस्थित जनों ने समाज के उक्त निर्णय का स्वागत किया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision