September 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव (1782)

    मतदान केन्द्रों में पहुंचकर बुजुर्गों ने किया वोट
    राजनांदगांव/शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के सभी नगरीय निकायों में मतदान 11 फरवरी को किया गया। मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई। जिले के नगरीय निकायों के मतदाताओं के लिए कई आदर्श मतदान बनाए गए हैं जिनमें विशेष व्यवस्थाएं भी किए गए। मतदान केन्द्रों में युवाओं, महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाताओं में उत्साह देखा गया। बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान केन्द्र में आकर मतदान किया। बुजुर्ग मतदाताओं ने मैंने मतदान किया... सेल्फी जोन में अपनी सेल्फी भी ली और सेल्फी लेकर नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित भी किया।
    गोलबाजार राजनांदगांव की 85 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती मैनु बाई ने मतदान केन्द्र म्युनिसिपल स्कूल में अपने नाती श्री रोशन नागवंशी के साथ पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। श्रीमती मैनु बाई ने बताया कि वे प्रत्येक निर्वाचनों के समय अपना वोट अवश्य देती है। उन्हें खुशी है कि लोकतंत्र के निर्माण में वह भी अपना मनपसंद का जनप्रतिनिधि चुनती है। वे कहती है कि मतदान केन्द्र में आकर मतदान करना बहुत अच्छा लगता है। बजरंगपुर नवागांव निवासी बुजुर्ग दंपत्ति 80 वर्षीय श्री प्रेमलाल वर्मा और उनकी पत्नी 74 वर्षीय श्रीमती गौरी बाई वर्मा ने मोतीपुर स्कूल स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 4 में पहुंचकर अपना मतदान कर मताधिकार का प्रयोग किया। बुजुर्ग 83 वर्षीय श्री बेनी माधव श्रीवास्तव ने अपने बेटे के सहारे दिग्विजय कॉलेज स्थित मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। आदर्श मतदान केन्द्र शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय स्थित मतदान केन्द्र में राजीव नगर की 65 वर्षीय श्रीमती कुमारी बाई ने अपना मतदान कर सेल्फी बूथ में सेल्फी लेकर अपनी खुशी जाहिर की। इसी तरह बुजुर्ग 80 वर्षीय श्रीमती सोनिया बाई, 78 वर्षीय हठियारिन बाई, 77 वर्षीय सुदारसा बाई और 70 वर्षीय सुरूज बाई ने नवागांव स्कूल स्थित मतदान केन्द्र में अपना मतदान कर अपना-अपना सेल्फी लेकर मतदान के प्रति उत्साह दिखाया।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ/आज शहर जिला कांग्रेस के तत्वावधान में महापौर प्रत्याशी निखिल द्विवेदी की जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखने को मिला, और महिलाओं एवं युवाओं का भारी समर्थन उमड़ा। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकली, जिसमें कांग्रेसजन हाथ जोड़कर प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस का झंडा लहराते हुए पार्टी घोषणापत्र, नकली मतपत्र और पम्पलेट का वितरण भी किया गया।

    प्रत्याशी निखिल द्विवेदी जीप से हाथ जोड़कर और पैदल चलकर लोगों से मिलते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील करते रहे। इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, महिलाएं और युवा जोश से भरे हुए थे। यात्रा में घोड़े, डीजे, धूमाल और छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी भी साथ में चल रहे थे। यात्रा का रूट कांग्रेस भवन से मानव मंदिर, आजाद चौक, गुड़ाखू लाइन, शनि मंदिर रोड, कामठी लाइन, भारत माता चौक, तिरंगा चौक, रामाधीन मार्ग, अग्रसेन भवन, काली माई मंदिर, गंज चौक होते हुए, भारत माता चौक, सदर बाजार, बसंतपुर थाना, दुर्गा चौक, ब्राह्मण पारा, गांधी चौक, जयस्तंभ चौक और कांग्रेस भवन तक पहुँचा। पूरे यात्रा में महिलाओं ने प्रत्याशी निखिल द्विवेदी का तिलक करके, आरती उतारकर और माला पहनाकर सम्मानित किया, जबकि बुजुर्गों ने आशीर्वाद प्रदान किया।

    इस  यात्रा में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रत्याशी गिरीश देवांगन,कार्यवाहक शहर अध्यक्ष रमेश डाकलिया,हेमा देशमुख धनेश पाटीला दिनेश शर्मा(मतदान अभिकर्ता) जितेंद्र मुदलियार, पंकज बांधव सुदेश देशमुख शारदा तिवारी श्रीकिशन खंडेलवाल कुतुबुद्दीन सोलंकी बृजेश शर्मा शाहिद भाई डॉ आफताब आलम मेहुल मारू पदम कोठारी रईस अहमद शकील अमित चंद्रवंशी आसिफ अली सूर्यकांत जैन विवेक वासनिक नरेश शर्मा योगेन्द्र प्रताप सिंह रूबी गरचा झम्मन देवांगन नारायण कन्नौज पंकज बांधव बबलू कसार फिरोज अंसारी मामराज अग्रवाल मानव देशमुख शरद खंडेलवाल नीरज कन्नौजे डॉ गंभीर कोटड़िया इकरामुद्दीन सोलंकी चंद्रभान बाजपेई अभिमन्यु मिश्रा ,मोहम्मद इब्राहिम मुन्ना, चेतन भानुशाली राजिक सोलंकी अमित खंडेलवाल माया शर्मा जलालुद्दीन निर्वाण रज्जू जॉन वीरेंद्र चौहान शुभम शुक्ला विप्लव शर्मा कुबेर वैष्णव संदीप जायसवाल राहुल देवांगन शैलेश रामटेके विजय अग्निहोत्री प्रवीण मेश्राम विनय झा गणेश पावर शरद पटेल ऋषि शास्त्री जितेंद्र शर्मा प्रज्ञा गुप्ता भोला यादव तारेंद्र अहिरवार हेमू सोनी जयनारायण सिंह राजेश चौहान प्रतिमा बंजारे विशु आजमानी संदीप सोनी मुस्तफा जोया नासिर खान संजय साहू विवेक बहादुर सिंह दिगंत अवस्थी सूरज शर्मा कादिर बडगूजर रईस अहमद गोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन इस रैली में उपस्थित थे।

    - कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    - परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उत्साहपूर्वक हुए शामिल
    - प्रथम पाली में 4567 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में 4497 परीक्षार्थी हुए शामिल
    राजनांदगांव /शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आज 9 फरवरी को जिला मुख्यालय राजनांदगांव के 16 परीक्षा केन्द्रों में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। परीक्षा को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वयं परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय कौरिनभाठा राजनांदगांव, श्री गुरूनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव परीक्षा केन्द्र में पहुंचकर परीक्षा का अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्राध्यक्षों एवं परीक्षा कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री अमीय श्रीवास्तव से सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल सहित परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष एवं परीक्षा कार्य में लगे अधिकारी उपस्थित थे।
    डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारीअमीय श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए जिला मुख्यालय में 16 परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। आयोजित परीक्षा अंतर्गत प्रथम पाली के कुल 6346 परीक्षार्थियों में से 4567 परीक्षार्थी शामिल हुए एवं 1779 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय पाली में 4497 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 1849 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।  अमीय श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध की गई थी। सभी परीक्षा केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल, प्रकाश सहित सभी अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई थी।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ/ राजनांदगांव पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ 'मिशन साइबर सुरक्षा' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्यवाही में थाना घुमका और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया,पुलिस ने जयप्रकाष वर्मा पिता रूपेन्द्र वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी बरबसपुर,टिकेन्द्र कुमार पिता राज कुमार सिंघारे उम्र 20 वर्ष निवासी सलौनी ,मानस पटेल पिता सुरेन्द्र पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी सलौनी , इंद्र कुमार वर्मा पिता सेवक राम वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी सलौनी , देवव्रत निषाद पिता श्री दीपचंद निषाद उम्र 27 वर्ष सा. सिंगारघाट , संजय कुमार साहू पिता सुदर्षन साहू उम्र 25 वर्ष सा. खुर्सीपार , मंगलम सोनी पिता श्याम नारायण सोनी उम्र 20 वर्ष सा. खुर्सीपार ,सद्दाम खान पिता जहॉगीर खान उम्र 33 वर्ष निवासी हरडुवा , मोसीम खान पिता जहीर खान उम्र 25 वर्ष निवासी हरडुवा थाना घुमका जिला राजनांदगांव, सेवन्त वर्मा पिता कन्हैया लाल वर्मा उम्र 24 निवासी बहेराभांठा ,देवेन्द्र दास मानिकपुरी उर्फ सोनू पिता केजू दास मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष निवासी भिलाई तथा विषाल कुमार सोना पिता राजू कुमार सोना उम्र 24 वर्ष निवासी पावर हाऊस को गिरफ्तार किया है l जिनमें 7 म्यूल बैंक खाताधारक और 5 सप्लायर शामिल हैं।

    इन आरोपियों के खिलाफ साइबर ठगी के आरोप में कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना घुमका क्षेत्र में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा के 11 बैंक खातों का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने 958718/- रूपये की ठगी की थी। आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2), 317(4), 317(5), और 111 (3)(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बैंक खातों में संदिग्ध ट्रांजेक्शन के 2,37,49,519/- (दो करोड़ सत्तासी लाख) रूपये का भी पता चला है, जिनकी जांच चल रही है।

    पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधों से बचाव के लिए जन जागरूकता फैलाने की अपील की है। पुलिस ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने व्यक्तिगत बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक और रजिस्टर्ड सिम कार्ड को किसी के साथ साझा न करें। अगर उनके खातों में कोई संदिग्ध लेन-देन हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

    राजनांदगांव पुलिस का संदेश: "अपने बैंक खाते और व्यक्तिगत विवरण की सुरक्षा करें, और किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त होने से बचें।"

    9 फरवरी को भी कर सकते है निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के माध्यम से मतदान
    राजनांदगांव /शौर्यपथ /नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदान केन्द्रों में निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों एवं मतदान दलों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज पटवारी ट्रेनिंग स्कूल तहसील कार्यालय राजनांदगांव में उपस्थित होकर निर्वाचन कर्तव्य के माध्यम से मतदान किया।
    उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर एवं पार्षद तथा नगर पालिक परिषद् डोंगरगढ़ व नगर पंचायत डोंगरगांव, लालबहादुर नगर, छुरिया के अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए निर्वाचन के लिए 11 फरवरी 2025 को मतदान किया जाएगा। सुरक्षा तथा मतदान दलों में लगे अधिकारी-कर्मचारियों ने निर्वाचन कर्तव्य के माध्यम से मतदान करने हेतु प्रारूप 19 में आवेदन के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान हेतु सुरक्षा में लगे पुलिस जवान एवं मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारी, जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया हैं, वह रविवार 9 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पटवारी ट्रेनिंग स्कूल तहसील कार्यालय राजनांदगांव में उपस्थित होकर निर्वाचन कर्तव्य के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग कर सकते है।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ / डोंगरगढ़ के गगन मोटर्स शो-रूम में हुई 7 लाख रुपये की चोरी का खुलासा डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया। पुलिस ने आरोपी रितेश उके, आकाश उर्फ लल्ला लाउत्रे, शाहिद खान सभी निवासी इंदिरा नगर डोंगरगढ़ और दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया। चोरी की रकम में से 4 लाख 73 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने चोरी के बाद प्रयागराज कुंभ मेला में खर्च किए थे।

    0 चोरी के बाद आरोपी प्रयागराज कुंभ मेला गए थे

    पुलिस द्वारा जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी के बाद प्रयागराज कुंभ मेला गए थे और फिर नागपुर में शराब, नशाखोरी, खाने-पीने एवं अय्याशी में चोरी की रकम खर्च कर दी थी।

    0 11 दिन में 300 सीसीटीवी कैमरों का किया निरीक्षण

    घटना के बाद पुलिस और साइबर सेल की टीम ने शहरभर में लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। रेलवे स्टेशन के हाईटेक कैमरे से महत्वपूर्ण सुराग मिला, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

    0 चोरी का मास्टरमाइंड शो-रूम कर्मचारी रितेश उके

    जांच में पता चला कि शो-रूम कर्मचारी रितेश उके ने अपने दोस्तों आकाश लाउत्रे और शाहिद खान को शो-रूम में रखे पैसे के बारे में बताया और तीनों मिलकर चोरी की योजना बनाई। इसके बाद दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को भी इसमें शामिल किया और चोरी को अंजाम दिया।

    0 पुलिस अधीक्षक ने टीम को 5000 रुपये का इनाम दिया

    पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की टीम को 5000 रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की। आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त स्कूटी, रॉड और पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं।

    - आकर्षक मेहंदी एवं रंगोली बनाकर महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने और अन्य लोगों को प्रोत्साहित करने का लिया संकल्प
    - रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग, नारा लेखन  प्रतियोगिता में भाग लेकर महिलाओं ने मतदान करने का दिया संदेश
    राजनांदगांव/शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल आज डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वीप द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के लिए आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में मतदान करने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महिलाओं के बीच रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग, नारा लेखन प्रतियोगिता तथा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम)  प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने नगरीय निकाय निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए सभी को शपथ दिलाई। कलेक्टर ने बच्चों द्वारा मतदान के अधिकार एवं मतदान के महत्व के संबंध में बनाए गए मेंहदी एवं स्लोगन लेखन की तारीफ की। उन्होंने बच्चों को नगरीय निकाय निर्वाचन में अपने और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि जो प्रतिनिधि हमें अच्छा लगता है, उसे बिना डर और भय से मतदान करें। उन्होंने बताया कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है। जिसके कारण सभी को मताधिकार का समान अवसर मिलता है और अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी अच्छे पद पर जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों में निर्वाचन के प्रति जुनून होना चाहिए। जिससे अपने अच्छे प्रतिनिधि को बिना डर और भय के चुन सके। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी महिलाओं को घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा अपने मतदाताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने कहा। जिससे नगरीय निकाय निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान हो सके। उन्होंने महापौर और पार्षद पद के लिए ईव्हीएम मशीन के माध्यम से किए जाने वाले मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली, मेहंदी, नारा लेखन, पेटिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।  
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री हितेश्वरी बाघे ने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन में ईव्हीएम मशीन के माध्यम से निर्वाचन किया जाएगा। जिसके लिए सभी नगरीय निकायों में ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नये मतदाता जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि पिछले नगरीय निकाय निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत कम रहता है। इसके लिए नागरिकों को मतदान के महत्व के संबंध में जानकारी देना है और उन्हें प्रेरित करना है कि वे मतदान के दिन मतदान केन्द्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए आस-पास के लोगों को प्रेरित करने कहा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं, स्वच्छता दीदीयों ने रंगोली, मेहंदी, नारा लेखन, पेटिंग सहित विभिन्न गतिविधियों द्वारा मतदाताओं को मतदान हेतु अपील किया। महिलाओं ने अपने हाथों में मतदाता जागरूकता अंतर्गत आकर्षक मेहंदी बनाई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप श्रीमती रश्मि सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थे।

    - स्ट्रांग रूम एवं मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
       राजनांदगांव /शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के संचालन एवं प्रेक्षण कार्य हेतु नियुक्त प्रेक्षक आईएएस श्रीमती जयश्री जैन ने आज कृषि उपज मंडी के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। प्रेक्षक आईएएस श्रीमती जयश्री जैन ने स्ट्रांग रूम के ईव्हीएम मशीन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    प्रेक्षक आईएएस श्रीमती जयश्री जैन ने ग्राम पंचायत सुंदरा में मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में ड्यूटी पर तैनात मतदानकर्मियों तथा मतदाताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, छांव सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। इस दौरान अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    - ईव्हीएम प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    - जिले के सभी नगरीय निकायों के चौक-चौराहों एवं वार्डों में शिविर लगाकर ईव्हीएम के माध्यम से वोटिंग की प्रक्रियाओं के बारे में दी जा रही जानकारी
       राजनांदगांव /शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों के चौक-चौराहों, वार्डों में शिविर लगाकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से वोटिंग की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिले के विभिन्न स्थानों में ईव्हीएम प्रदर्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ईव्हीएम के माध्यम से वोटिंग प्रक्रिया को सरल तरीके से जानकारी देने कहा। इसके साथ ही मतदाताओं को अपने मतदान का उपयोग करने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने मतदाताओं के जिज्ञासाओं का शत प्रतिशत निराकरण करने कहा। इस दौरान आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    सेक्टर अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नगरीय निकायों के मतदाताओं को ईव्हीएम के माध्यम से मतदान करने के संबंध में जागरूक करने एवं वोटिंग मशीन की जानकारी देने के लिए ईव्हीएम प्रदर्शन किया जा रहा है। ईव्हीएम प्रदर्शन के लिए नगरीय निकाय के वार्डों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है तथा मास्टर ट्रेनर्स की ड्यूटी लगाई गई है, जिनके द्वारा आम नागरिकों को ईव्हीएम संचालन का प्रदर्शन एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही। साथ ही मतदाताओं की जिज्ञासाओं का निराकरण भी किया गया। मतदाताओं को मतदान तिथि और समय के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। वोटिंग मशीन प्रदर्शन एवं जागरूकता अभियान नगरीय निकाय क्षेत्र के सभी वार्डों में किया जा रहा है।
    ईव्हीएम से मतदान की प्रक्रिया -
    नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए सबसे पहले महापौर या अध्यक्ष पद के लिए सफेद लेवल में अपने पसंद के अभ्यर्थी के सामने खुले बटन को दबाकर मतदान करना होगा, पुष्टि के लिए बीप की छोटी आवाज आएगी। फिर पार्षद पद के लिए गुलाबी लेवल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने खुले बटन को दबाकर मतदान करेंगे। पुष्टि के लिए बीप की लंबी आवाज आएगी और इस तरह मतदान संपन्न होगा।

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी किया जन घोषणा पत्र...

    0 तलाबों का संरक्षण व सौन्दर्याकरण की विषेश पहल की जायेगी।

    •0 घाटो एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाये जायेंगे।

    0 शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था ।

    0• महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सी.सी. कैमरा लगाने की व्यवस्था।

    0 सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था।

    0• श्रद्धांजली राशि योजना के बीपीएल कार्डधारियों को 2000रू. से बढ़ाकर 5000रू. किया जाएगा।

    0 निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

    0 सम्पत्तिकर, समेकितकर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी।

    0 आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाईन भवन अनुज्ञा की सुविधा नही है वहां सुविधा दी जायेगी।

    0 मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनो को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।

    0 प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जायेगी।

    0 प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी खोला जाएगा।

    0 नगरीय निकाय के द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा।

    0• यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जायेगा।

    0 शहर को धुल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाये जायेगे।

    0 पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी एवं स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा।

    0 चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जायेगा एवं वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय हेतु उचित स्थान दिया जाएगा।

    0 विकास कार्य में पारदर्शिता सामुहिक जिम्मेदारी एवं कसावट की दृष्टि से निकायों के अध्यक्षों के पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिये गये अधिकार वापस करते हुए प्रत्येक भुगतान में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक हस्ताक्षर करने के अधिकार वापस दिलाने हेतु प्रयास किया जाएगा।

    0 कन्या विवाह के लिये सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निःषुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।

    0 सामुदायिक भवन की ऑनलाईन बुकिंग सिस्टम लागु करेगें।

    0 शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने हेतु धारणा अधिकार दिया जाएगा।

    0 सभी को पात्रतानुसार वृध्दा, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त हो सुनिश्चित किया जाएगा।

    0 समस्त सरकारी स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।

    0 सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण ।

    0 स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन देंगे।

    0 जन्म-मृत्यु एवं मैरिज सर्टीफिकेट को घर पहुंच सुविधा प्रदान की जाएगा।

    0 युवाओ को रोजगार देने के लिये सभी निकाय क्षेत्रो में यूथ हब बनाया जायेगा।

    0• महिला स्वसहायता समूहो को रोजगार देने विषेष पहल ।

    0 सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान करेंगे।

    0 कांग्रेस शसित सभी निकायो में जनता को उनके कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाया जायेगा।

    0 संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर पर भूगतान करने पर विषेश छुट प्रदान की जायेगी। 0 सभी नगर निगमों में पत्रकारो के लिये हाई

    टेक रेस्ट रूम बनाया जायेगा। 0 प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जायेगा। 0 नगरो को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाया जायेगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision