September 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव (1782)

    राजनांदगांव/शौर्यपथ/ आगामी त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी चिखली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की है।

    चिखली चौकी प्रभारी संजय बारेठ से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव मे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले मे अवैध शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाष, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है l रविवार को चौकी चिखली पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम गठुला के हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी खुमेश मोटघरे (25) निवासी ग्राम बरगाही को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 3600 मिलीलीटर जम्मू स्पेशल व्हीस्की शराब और 260 रुपये की बिक्री रकम जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इसके साथ ही पुलिस ने अशांति फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही करते हुए प्रेम गायकवाड़ (20) निवासी गौरीनगर, धर्मेन्द्र तलकई उर्फ कौषल (23) निवासी स्टेशनपारा एवं चमन यादव (21) निवासी भेड़ीकला को अशांति फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया साथ ही छबिलाल सोनवानी (30) और नंदलाल यादव (26) को भी परिवारिक विवाद के चलते शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

    इस अभियान में चौकी प्रभारी निरीक्षक संजय बरेठ, सउनि शत्रुहन टंडन, प्र.आर. अरुण कुमार नेताम, संतोष मिश्रा, सुरेन्द्र रामटेके, अंजीत नेताम, समारूराम सर्पा, म.प्र.आर. वंदना पटले, धनसिर भुआर्य, आर. मनोज जैन, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, तामेश्वर भुआर्य और म.आर. सुल्ताना बेगम समेत अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

    पुलिस ने बताया कि आगामी चुनावों के मद्देनजर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा, और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ/भारतीय जनता पार्टी कार्यालय राजनांदगांव में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश एच लाल,जिला महामंत्री सौरभ कोठरी,,अशोक लोहिया,अमर लालवानी ने पत्रकर्वाता लेकर संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के विकास के नए युग की शुरुआत बताते हुए इसे ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बताया।

    इस बजट का मुख्य उद्देश्य किसानों, युवाओं, महिलाओं ,माध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के साथ-साथ देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। इस बजट को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जिसमें कृषि, व्यापार, उद्योग और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में कई सुधार किए गए हैं। किसानों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जैसे किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 5 लाख रुपये तक बढ़ाना और यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए नए संयंत्र स्थापित करना।

    बजट में एमएसएमई को लोन की सीमा बढ़ाने, स्टार्टअप के लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड और भारत को ग्लोबल खिलौना हब बनाने जैसे प्रावधान शामिल हैं। इसके अलावा, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दवाओं पर टैक्स छूट और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने का ऐलान भी किया गया है।इस बजट में आधारभूत संरचना के लिए राज्यों को 1.5 लाख करोड़ रुपये और शहरी विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लाखों लोगों को लाभ पहुंचाने के प्रावधान हैं।

    यह बजट सरकार की विकास की गति को बढ़ाने, सभी के डेवलपमेंट, मिडिल क्लास की क्षमता को बढ़ाने के लिए समर्पित है, जो 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

       राजनांदगांव/शौर्यपथ /शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपाई स्मृति महाविद्यालय एवं हॉस्पिटल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रकाश खूंटे ने देश के सबसे बड़े मेडिकल क्षेत्र के मेडिसिन कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ का प्रतिष्ठा बढ़ाया। इस वर्ष भारतीय चिकित्सकों के संघ के 80वें वार्षिक सम्मेलन में उन्होंने गंभीर मलेरिया बीमारी के डायग्नोसिस और इलाज के नए तरीके पर अपना महत्वपूर्ण लेक्चर दिया।
     यह सम्मेलन 23 से 26 जनवरी 2025 तक कोलकाता के विश्व बांग्ला मेला प्रांगण में आयोजित हुआ, जहां देशभर के और विदेशों से भी चिकित्सक, शोधकर्ता और स्वास्थ्य पेशेवर उपस्थित हुए। डॉ. खूंटे छत्तीसगढ़ के चुनिंदा 10 से 12 चिकित्सकों में से एक थे, जिन्होंने इस बड़े मंच पर अपने विचार साझा किए।
        मलेरिया, खासकर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है, और इस क्षेत्र में मलेरिया के मामले उड़ीसा के बाद सबसे अधिक पाए जाते हैं। डॉ. खूंटे ने मलेरिया के सबसे खतरनाक रूप, फ़ाल्सीपेरम मलेरिया, और इसके इलाज में किए गए नए शोधों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने मलेरिया के लिए उपलब्ध टीका RTS,S की सीमाओं के बारे में भी जानकारी दी, जो केवल मध्यम रूप से प्रभावी है।
       इस सम्मेलन में भारत और दुनियाभर से स्वास्थ्य सेवा में प्रगति और उभरते संक्रमणों पर भी चर्चा की गई, और डॉ. खूंटे ने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता से छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव का नाम रोशन किया। डॉ खूंटे स्टेट लेवल में भी मेडिकल कॉन्फ्रेंस में अपना व्याख्यान देते रहते है ।

    नगरीय निकायवार ईव्हीएम मशीनों का किया गया आबंटन
        राजनांदगांव /शौर्यपथ /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आज कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से प्रथम रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। राजनांदगांव जिला अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव, नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ तथा नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया एवं लालबहादुर नगर के लिए नगरीय निकायवार ईव्हीएम मशीनों का आबंटन किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया की जा रही है। जिसके माध्यम से निर्वाचन के दौरान पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि ईव्हीएम मशीन की हर एक गतिविधि के दौरान उपस्थित रहे। नगर पालिक निगम राजनांदगांव, नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ तथा नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया एवं लालबहादुर नगर अंतर्गत 120 वार्डों के 235 मतदान केन्द्रों में ईव्हीएम के माध्यम से मतदान होगा। 160 मतदान केन्द्रों में दो बीयू का उपयोग किया जाएगा। जिले में कुल 594 बीयू एवं 282 सीयू उपलब्ध है। मतदान हेतु 395 बीयू एवं 235 सीयू का उपयोग होगा तथा 199 बीयू एवं 47 सीयू रिजर्व है। प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए 39 बीयू एवं 30 सीयू का उपयोग किया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम राजनांदगांव एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री खेमलाल वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री हितेश्वरी बाघे, नोडल ईव्हीएम एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अमिय श्रीवास्तव, डीआईओ श्री संतोष सिंह, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भाजपा से श्री अरूण शुक्ला, भाजपा से श्री रघुवीर सिंह वाधवा, कांग्रेस से श्री दौलत सिंह चंदेल, कांग्रेस से श्री कमलजीत सिंह पिंटू, बसपा से श्री शिव शंकर सिंह, शिवसेना से श्री कमल सोनी एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    उल्लेखनीय है कि 6 फरवरी 2025 को रेंडमाईजेशन होगा। जिसके अंतर्गत नगरीय निकायों हेतु मतदान केन्द्रों के लिए ईव्हीएम मशीन आबंटित किया जाएगा। 7 फरवरी 2025 को ईसीआईएल से इंजीनियरिंग आयेंगे और कमिशनिंग की जाएगी तथा ईव्हीएम मशीनों को निर्वाचन के लिए तैयार किया जाएगा। नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत 51 वार्डों के 155 मतदान केन्द्रों में ईव्हीएम के माध्यम से मतदान होगा तथा सभी 155 मतदान केन्द्रों में दो बीयू का उपयोग किया जाएगा। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के लिए 465 बीयू एवं 186 सीयू उपलब्ध है। मतदान हेतु 310 बीयू एवं 155 सीयू का उपयोग होगा तथा 155 बीयू एवं 31 सीयू रिजर्व है। प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए 25 बीयू एवं 16 सीयू का उपयोग किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ अंतर्गत 24 वार्डों के 35 मतदान केन्द्रों में ईव्हीएम के माध्यम से मतदान होगा तथा 5 मतदान केन्द्रों में दो बीयू का उपयोग किया जाएगा। नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के लिए 60 बीयू एवं 42 सीयू उपलब्ध है। मतदान हेतु 40 बीयू एवं 35 सीयू का उपयोग होगा तथा 20 बीयू एवं 7 सीयू रिजर्व है। प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए 4 बीयू एवं 4 सीयू का उपयोग किया जा रहा है। नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया एवं लालबहादुर नगर अंतर्गत 15-15 वार्डों के 15-15 मतदान केन्द्रों में ईव्हीएम के माध्यम से मतदान होगा। जिसके लिए 23-23 बीयू एवं 18-18 सीयू उपलब्ध है। मतदान हेतु 15-15 बीयू एवं 15-15 सीयू का उपयोग होगा तथा 8-8 बीयू एवं 3-3 सीयू रिजर्व है। नगर पंचायत डोंगरगांव एवं छुरिया अंतर्गत प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए 4-4 बीयू एवं 4-4 सीयू का उपयोग किया जा रहा है तथा नगर पंचायत लालबहादुर नगर अंतर्गत प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए 2 बीयू एवं 2 सीयू का उपयोग किया जा रहा है।

     अब तक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 48 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देश पत्र जमा किया और 71 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया
    राजनांदगांव/शौर्यपथ /त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत आज जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 16 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया तथा 8 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। अब तक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 48 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है तथा कुल 71 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया गया है।
       जिला पंचायत सदस्य पद हेतु निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1-पटेवा के लिए दीपक बाई चन्द्रकाम,   निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2-लिटिया के लिए राम कुमारी देवांगन, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2-लिटिया के लिए शीला सिन्हा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा के लिए संजय कुमार यादव, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा के लिए अंगेश्वर कुमार देशमुख, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा के लिए संतोष कुमार देशमुख, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा के लिए मधुकर बंजारे, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5-अर्जुनी के लिए इन्दूमती साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7-तुमड़ीबोड़ के लिए महेन्द्र कुमार यादव, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7-तुमड़ीबोड़ के लिए निर्मला सिन्हा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7-तुमड़ीबोड़ के लिए होमदत वर्मा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9-राका के लिए प्रशांत कोडापे, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10-बोरतलाब के लिए रामछतरी बाई चन्द्रवंशी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12-गैंदाटोला के लिए डॉ. प्रकाश शर्मा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12-गैंदाटोला के लिए गिरधारी धनेश, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12-गैंदाटोला के लिए राजकुमारी सिन्हा ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।
    जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आज 8 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। इसके अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा के लिए ओमप्रकाश साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4-सिंघोला के लिए गीता साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5-अर्जुनी के लिए इन्दूमति साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8-बेलगांव के लिए सिंधु टांडिया, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11-बम्हनीचारभाठा के लिए ईगलाबाई कतलाम, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12-गैंदाटोला के लिए लेखराम चंन्द्रवंशी, कौलेश्वर साहू, आजेनदास बंजारे ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया।

    राजनांदगांव/ शौर्यपथ/ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपाई स्मृति महाविद्यालय एवं हॉस्पिटल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रकाश खूंटे ने देश के सबसे बड़े मेडिकल क्षेत्र के मेडिसिन कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ का प्रतिष्ठा बढ़ाया।

    इस वर्ष भारतीय चिकित्सकों के संघ के 80वें वार्षिक सम्मेलन में उन्होंने गंभीर मलेरिया बीमारी के डायग्नोसिस और इलाज के नए तरीके पर अपना महत्वपूर्ण लेक्चर दिया।

    यह सम्मेलन 23 से 26 जनवरी 2025 तक कोलकाता के विश्व बांग्ला मेला प्रांगण में आयोजित हुआ, जहां देशभर के और विदेशों से भी चिकित्सक, शोधकर्ता और स्वास्थ्य पेशेवर उपस्थित हुए। डॉ. खूंटे छत्तीसगढ़ के चुनिंदा 10 से 12 चिकित्सकों में से एक थे, जिन्होंने इस बड़े मंच पर अपने विचार साझा किए।मलेरिया, खासकर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है, और इस क्षेत्र में मलेरिया के मामले उड़ीसा के बाद सबसे अधिक पाए जाते हैं।

    डॉ. खूंटे ने मलेरिया के सबसे खतरनाक रूप, फ़ाल्सीपेरम मलेरिया, और इसके इलाज में किए गए नए शोधों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने मलेरिया के लिए उपलब्ध टीका RTS,S की सीमाओं के बारे में भी जानकारी दी, जो केवल मध्यम रूप से प्रभावी है।

    इस सम्मेलन में भारत और दुनियाभर से स्वास्थ्य सेवा में प्रगति और उभरते संक्रमणों पर भी चर्चा की गई, और डॉ. खूंटे ने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता से छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव का नाम रोशन किया। डॉ खूंटे स्टेट लेवल में भी मेडिकल कॉन्फ्रेंस में अपना व्याख्यान देते रहते है ।

    मौके पर अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
      मुंगेली/शौर्यपथ / खाद्य सुरक्षा और भंडारण व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राहुल देव ने पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के साथ राज्य भंडार गृह निगम धपई गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने गोदाम में संग्रहित चावल की गुणवत्ता, स्टॉक की उपलब्धता और रखरखाव की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौके पर कनिष्ठ तकनीकी सहायक और डिपो इंचार्ज की अनुपस्थिति पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि गोदाम में नान एवं वेयरहाउस के जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है और यदि वे समय पर अनुपस्थित पाए जाते हैं, तो यह अनुशासनहीनता को दर्शाता है।
               कलेक्टर ने कहा कि खाद्यान्न की गुणवत्ता सरकारी मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। साथ ही मिलर्स को शासन के निर्देशों के अनुसार चावल जमा करना सुनिश्चित कराएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गोदाम में यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाद्य भंडारण व्यवस्था की नियमित निगरानी जारी रहेगी, ताकि जनता को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। जिला प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार जांगड़े ने बताया कि माह फरवरी 2025 का पीडीएस भंडारण निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जा चुका है, जिस पर कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों के कार्य की सराहना की। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ /उच्च स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, भिलाई एवं पंचानों की उपस्थिति में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ राजनांदगांव रेंज अंतर्गत आने वाले राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के कुल 110 प्रकरणों में लगभग 1 करोड़ 74 लाख 70 हजार रूपए के गांजा 1458.518 किलोग्राम, कैप्सूल 4032 नग, ब्राउन शुगर 2548.8 मिलीग्राम, टेबलेट 60 नग को भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-03 भस्मीकरण यंत्र भिलाई जिला दुर्ग में मादक पदार्थ (गांजा) को जलाकर तथा अन्य नशीली दवाईयों सीरप 235 नग एवं इंजेक्शन 60 नग को प्लांट के पास सुरक्षित स्थान पर खुले स्थान में सेसीबी से गड्डा खुदवाकर दबाकर व पाटकर विधिवत नष्टीकरण की कार्रवाई सम्पन्न की गई। नष्टीकरण कार्रवाई के दौरान पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्री वायपी सिंह, पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई श्री त्रिलोक बंसल सहित संभागीय उपायुक्त आबकारी दुर्ग क्षेत्र, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल भिलाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, उप पुलिस अधीक्षक अजाक राजनादगांव, उप पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

     राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने किया गया जागरूक
    राजनांदगांव /शौर्यपथ / राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत पंडित किशोरी लाल शुक्ल उद्यानिकी महाविद्यालय पेण्ड्री में विद्यार्थी के हित में सुरक्षित सड़कों की आवश्यकता विषय पर जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता डॉ. उमेश देशमुख ने कहा कि  सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी व्यक्तियों को जागरूक करने की आवश्यकता है। ट्रैफिक नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है, जिससे लोगों के जान-माल की सुरक्षा होगी। उन्होंने विद्यार्थी को यातायात नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। डॉ. वर्षा कुमार ने स्पीड ब्रेकर एवं लापरवाही से वाहन चालन के परिणामों के बारे में बताया। डॉ. मेधा शाहा ने ट्रैफिक सिग्नल की आवश्यकता एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी श्री ईश्वर वैष्णव ने सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं व्यवस्थाओं के अनुपालन, पैदल यात्रियों की सुरक्षा सहित अन्य विषयों के संबंध में जानकारी दी।  विद्यार्थी श्री प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की सड़क दुर्घटना हो जाती है, उस व्यक्ति को एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ/ नगर पंचायत लालबहादुर नगर के भाजपा के वार्ड पार्षदों की सूची जारी

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision