
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री दयाल दास बघेल ने बेमेतरा जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मंत्री बघेल ने परेड निरीक्षण कर सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। गणतंत्र दिवस समारोह बेमेतरा के बेसिक मैदान में आयोजित किया गया था। मंत्री बघेल ने तीन रंग के गुब्बारे शांति स्वरूप आकाश में छोड़े। इस अवसर पर विधायक बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता एवं गणमान्य नागरिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। जिला और पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी और जवानों तथा एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट गाइड के प्लाटून एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले स्कूल विद्यार्थी टीम को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
मुख्यमंत्री की घोषणा: श्रद्धालुओं के लिए जूनी में सामुदायिक भवन, ढनढनी में गौरव पथ और सामुदायिक भवन
बेमेतरा / शौर्यपथ / प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बेमेतरा ज़िले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम ढनढनी जूनी सरोवर मेला और श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने जूनी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर जूनी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 40 लाख रूपए और ग्राम ढनढनी गौरव पथ निर्माण के लिए 15 लाख रूपए तथा सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पद का दायित्व सम्हालने के बाद उनका पहली बार बेमेतरा ज़िले में आगमन हुआ है। इस अवसर पर आप सभी का जूनी सरोवर मेला में स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी जी गारंटी के अनुरूप आप लोगों ने हम पर जो विश्वास किया है, मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि मोदी के गारंटी में जो वायदे किए गए हैं उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन हुए एक महीना ही हुआ है और इतने कम समय में मोदी जी के गांरटी को पूरा करने की ओर कदम बढ़ा चुके है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी।
हमारी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस के अवसर पर 02 वर्ष की धान की बोनस राशि 3 हजार 716 करोड़ रूपए 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में अंतरित की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती मामले की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शिक्षित युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 किं्वटल धान खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की राशि जल्द ही किसानों के खाते में पहंुच जाएगी। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए बजट में प्रावधान कर लिया गया है। प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की राशि माताओं के खाते में डाली जाएगी।
कार्यक्रम को खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक बेमेतरा दीपेश साहू और विधायक साजा ईश्वर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / गुरुकुल विद्यालय में आयोजित विद्यालय में आयोजित नियमित ध्वजारोहण की आठवीं वर्षगांठ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पराक्रम दिवस पर आयोजित विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कारगिल युद्ध नायक दीपचंद बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सपत्नीक शामिल हुए। उनके आगमन से पूरा विद्यालय परिसर देश भक्ति पूर्ण हो गया था।
उल्लेखनीय है कि तोपची नायक दीपचंद की नियुक्ति कारगिल वॉर के समय टाइगर हिल की 17,000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ जमे पहाड़ पर थी। इस युद्ध में भारत ने बहुत गौरवपूर्ण विजय प्राप्त की थी । युद्ध में भारत के कुछ जवान शहीद हुए और कुछ घायल भी हुए । घायलों में एक दीपचंद नायक प्रख्यात है। इस युद्ध में उन्होंने अपने दोनों पैर और एक हाथ गंवाए, लेकिन आज भी देश के प्रति उनका जज्बा उनके चेहरे से स्पष्ट झलकता है। भूतपूर्व सीडीएस विपिन रावत के द्वारा दीपचंद को कारगिल योद्धा की उपाधि से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में दीपचंद आदर्श सैनिक फाउंडेशन के जरिए ड्यूटी के दौरान विकलांग हुए सैनिकों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।
देशहित में काम करने वाला हरकोई सैनिक
नायक दीपचंद अपने उद्बोधन में कहा कि देश प्रेम और देशभक्ति से देश बहुत मजबूत होता है । हम सबको अपने स्थान पर ही ऐसा कोई काम करना चाहिए, जिससे देश मजबूत हो। यह कार्य भी देश सेवा या एक सैनिक जैसा कार्य हो सकता है। उन्होंने अपने कारगिल युद्ध के अनुभव को सुनाया जिसे सुनकर उपस्थित सभी दर्शक भाव विभोर हो गए थे और सबको देशभक्ति और देश प्रेम की अमूल्य प्रेरणा मिली।
पेट्रोल पंप की संपूर्ण आय होती है सैनिकों के लिए खर्च
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अमर जवान फ्यूल्स के संचालक हरीश भाई जोशी उपस्थित थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि हम सैनिकों की सेवा करके भी अपनी देशभक्ति का परिचय दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पेट्रोल पंप की संपूर्ण लाभ को सैनिकों के लिए खर्च किया जाता है ।और हम यह प्रयास करते हैं कि हमारे पेट्रोल पंप में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देशभक्ति और देश प्रेम की प्रेरणा मिले। इसके लिए दिन-रात हम प्रयासरत रहते हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने बेहतरीन नृत्य का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। खराब मौसम के बावजूद सभी अभिभावक धैर्य पूर्वक इस पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया।
इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में के के श्रीवास्तव उपस्थित थे जो अनवरत 21 वर्षों से अपने घर में ध्वजारोहण कर रहे हैं जो कि अपने आप में रिकॉर्ड है। इस कार्यक्रम में संबलपुर पंडरभट्ठा गांव के शहीद धनंजय सिंह राजपूत के परिवार से नेम सिंह राजपूत का भावपूर्ण सम्मान किया गया। पूर्व सैनिक विक्रम देवांगन, हरीश अवस्थी, पूर्व सैनिक तोरण साहू, लक्ष्य फाउंडेशन के संस्थापक पवन कुमार वर्मा, डॉक्टर डीएस यादव,ओम शांति परिवार नवागढ़ का सम्मान किया गया।
गुरुकुल विद्यालय में 22 जनवरी से राम मंदिर प्रतिष्ठा के दिन को सदैव अविस्मरणी बनाने के लिए राम नाम बैंक की स्थापना की गई। इसी कड़ी में पहली बार नवागढ़ क्षेत्र के कार सेवकों का सम्मान भी किया गया, जिसमें यशपाल सिंह ,नलिन विलोचन सिंह ,नारायण सिंह, लव सिंह ठाकुर ,बालमुकुंद परिहार शामिल है।
कार्यक्रम में मिथिलेश बिसेन, मोहन साहू ,राधे साहू ,लक्ष्मी चंद जैन ,शुभम दुबे, छबील साहू ,देवदास चतुर्वेदी ,आशीष जैन ,सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पैरा आर्ट के लिए मशहूर सबीना खान द्वारा मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि को पैरा आर्ट की कलाकृति भेंट की गई।
रायपुर / शौर्यपथ / खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल विगत दिवस बेमेतरा जिला मुख्यालय के श्री राम मंदिर में दीपदान, गंगा आरती और रामायण मानस गायन में शामिल हुए। जिला प्रशासन द्वारा कलाजत्था के माध्यम से सभी विकासखण्डों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। श्री बघेल ने भक्तिमय गाने का आनंद लिया। उन्होंने कार्यक्रम में पंजीकृत त्रिवेणी संगम मानस मण्डली पिकरी एवं जय मां शीतला मानस मण्डली भिलौरी को 5-5 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय सहित विकासखंड और ग्राम पंचायतों में नागरिकों के लिए एलईडी टी.व्ही. व प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारण की व्यवस्था कराई गई थी। इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / बीते दो दिनों से मौसम के बदले तेवर और बदली के बाद शुक्रवार को दिनभर से बदली के बीच अचानक बारिश शुरू हो गई। नवागढ़ शाखा अंतर्गत मंडी परिसरो में खुले आसमान के नीचे खरीदी किये हुए धान के ढेर लगे हुए थे। बारिश से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मंडी में कार्यरत कर्मचारी व रेजा ने धान के ढेर को पॉलीथिन एवं बोरों से ढंककर सुरक्षित किया लेकिन बारिश से धान के ढेर में नीचे से नमी आने का आसार लगाया जा रहा है। समिति प्रबंधकों की सिर में चिंता की लकीरें स्पष्ठ नज़र आ रही है।
उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग जिला बेमेतरा के शाखा नवागढ़ अंतर्गत 13 मंडियों में शुक्रवार तक की स्थिति में कुल 8,74,933.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई, जिसमें से अबतक महज 5,81,886 क्विंटल धान का ही परिवहन हो पाया है जबकि अभी भी शाखा के मंडियों में 2,93,047.60 क्विंटल धान परिवहन की धीमी रफ्तार के चले डंप पड़े हुए है। शुक्रवार को हुई बारिश से इन धान के खराब होने की आशंका जताई जा रही है, जिसका नुकसान सम्बंधित समिति को भुगतना होगा। परिवहन को लेकर प्रशासन के सख्त रवैये के बावजूद समितियों में इनता धान का डंप होना अनेक सवालों को उठाता है।
डंप धान की स्थिति को देखे तो नवागढ़ मंडी में 31,712.40 क्विंटल,नेवशा में 30,187.60 क्विंटल, मुरता में 31,345.20 क्विंटल, बोरतरा में 28,058.40 क्विंटल, झाल में 20,345.60 क्विंटल, रनबोड में 23,038.40 क्विंटल, प्रतापपुर में 13,166.40 क्विंटल, हाथाडाडु में 25,950.80 क्विंटल, अँधियारखोर में 27,202.80 क्विंटल, छिरहा में 19,668 क्विंटल एवं जंगलपुर में 13,638.80 क्विंटल क्विंटल धान अब तक परिवहन के अभाव में खुले आसमान के नीचे मंडियों में पड़े हुए है। परिवहन में हो रही लापरवाही से एक बात स्पष्ठ है कि धान को नुकसान होगा।
"परिवहन की सुस्ती का नुकसान समिति को उठाना पड़ रहा है, बारिश में दिनभर मंडियों के कर्मचारी प्लास्टिक लगाते एवं व्यवस्था बनाते रहे। यदि धान का जल्द परिवहन नही किया गया तो बड़ी मात्रा में धान को नुकसान होगा।"
राजेन्द्र शर्मा
प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नवागढ़ शाखा
तापमान में आई गिरावट
दिन में बादल छाए रहने व हल्की बारिश के कारण क्षेत्र में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़ा है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं ने ठंड भी बढ़ा दी है। मौसम का करवट बदलते ही शुक्रवार को इतने दिनों से ठंडा पड़े गर्म कपड़ों के स्टालों में ग्राहकों की थोड़ी भीड़ भी नजर आई। शाम ढलते ही बाजार में सन्नाटा पसरा नजर आया।
नवागढ़ / शौर्यपथ /रविवार को नवागढ़ में जिला युवा प्रकोष्ठ ठेठवार यादव समाज की बैठक आयोजित किया गया। भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण व आरती गायन के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में ब्लॉक स्तर पर युवा प्रकोष्ठ को सक्रिय करने हेतु अगामी जिला बैठक को अलग- अलग जगहों पर करने का निर्णय लिया। जिला में ठेठवार बसाहट(निवासरत) वाले गाँव को संगठन में प्रमुखता से जोड़ना व भिन्न-भिन्न क्षेत्रों जैसे राज व पार व्यवस्था के प्रमुखों से संपर्क कर जिला मुख्यालय में बैठक आयोजित करना, जिला में चल रहे ठेठवार समाज द्वारा मंजिल फाउंडेशन के लिए आगामी बैठक में रूप रेखा बनाकर जिम्मेदारी तय करने की बात कहीं गयी।
वार्षिक कार्यक्रम के रूप में यादव महोत्सव 2024 अहीर नृत्य महोत्सव का आयोजन ठेठवार यादव समाज व युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में जिला स्तरीय कार्यक्रम को इस बार नवागढ़ में आयोजन करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल रहेंगे।
बैठक में प्रदेश व जिला संरक्षक रामसिंह यादव,प्रदेश सलाहकार जिला संरक्षक जितेन्द्र यदु, राधेश्याम यदु, भागीरथी यदु,जगदीश यदु,सरोज यदु,संतोष यदु , जिलाध्यक्ष डा बी पी यदु,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला महासचिव डा रविनारायण यदु,जिला उपाध्यक्ष प्रीतम यदु,संजय यदु किरता तार्केश्वर यदु,हेमंत यदु,नवागढ़ ब्लॉक के पदाधिकारी संरक्षक रूपप्रकाश यादव,रामकृष्ण यदु,,सीताराम यदु, रजवाराम यदु, रामकृष्ण यदु,ब्लॉक अध्यक्ष अवतार यदु उपाध्यक्ष राजेश यदु,रोहित कुमार यदु,संगठन मंत्री तोपचन्द यदु,त्रिलोक यदु, डोमन यदु,सनत यादव, केशो यदु, मोहन यदु,बसंत यदु,कुंजराम यदु,अशोक, यदु, भोपराम यदु मेघराज यादव, होमराज यदु, रामअवतार यदु,कृष्णकुमार यदु,दाऊराम यदु, प्रमोद यादव,मुकेश यदु आदि की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ। अंत मे संरक्षक रूपप्रकाश यादव ने आभार व्यक्त किया।
नवागढ़ / शौर्यपथ / ग्राम भिलौनी में गायत्री परिवार एवं समस्त ग्राम वासियों के द्वारा भगवान राम की प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र का वितरण नशा मुक्ति का संदेश रैली निकालकर घर-घर किया गया। भव्य रथ में प्रभु राम की प्रतिमा अक्षत कलश सजाकर गांव की प्रत्येक गलियों में घुमाया गया। गांव की माताओं एवं बहनों के द्वारा आरती पूजन कर सबके कल्याण की प्रार्थना की गई।
जय-जय श्री राम के नारे के साथ-साथ नशा भारत छोड़ो का नारा गुजता रहा ।नशा मुक्ति के गीत, मारो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया और नशे से बचने की सलाह दी गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मण वर्मा ,मन्नू वर्मा ,कमोद ठाकुर, चंद्रशेखर वैष्णव, खोमराम साहू ,अखिलेश यदु, त्रिवेणी वैष्णव, लक्ष्मी नारायण साहू ,सुरेंद्र साहू, रामजी साहू के साथ-साथ गांव की महिलाओं एवं बच्चों का विशेष योगदान रहा । इस दौरान गांव में त्यौहार जैसा माहौल नजर आया।
नवागढ़/शौर्यपथ /प्रदेश में सरकार बदलते ही मनोनीत सदस्यों पर गाज गिरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। सहकारी संस्थाओ के उप पंजीयक ने आदेश निकाल कर नवागढ़ शाखा अंतर्गत सभी 11 सेवा सहकारी समितियों के मनोनीत अध्यक्षों को पद से हटा दिया है। अब जबतक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नही हो जाती तक तक, उनकी जगह प्रशासनिक अधिकारी प्राधिकृत रूप में काम करेंगे।
नवागढ़ शाखा अंतर्गत सेवा सहकारी समिति नवागढ़ में अशोक साहू, मुरता में युवराज वर्मा, बोरतरा में रज्जू यादव, रनबोड में सीताराम अंनत, प्रतापपुर में राजकुमार साहू, झाल में गौकरण साहू, मजगांव में लालाराम चंद्रवंशी, छिरहा में उजागर सिंह भुवाल, नेवशाके भुवन सही, हटहाडाडू में द्वारिका सोनवानी एवं अँधियारखोर में बलभद्र ठाकुर को उप पंजीयक ने 15 दिसम्बर को आदेश जारी कर पदमुक्त कर दिया है।
वहीं प्राधिकृत अधिकारी के रूप में नवागढ़ शाखा प्रबंधक आर शर्मा नवागढ़, मुरता, झाल, बोरतरा के प्रभार पर रहेंगे। वहीं सहकारी निरीक्षक वर्षा पटवर्धन रनबोड व प्रतापपुर में प्रधिकृत बनाई गई है। मजगांव व छिरहा में सहकारी निरीक्षक महेन्द्र टेकाम को प्रधिकृत किया गया है। नेवशा व हटहाडाडू में राजेश प्रकाश मसीह अंकेक्षण अधिकारी को प्रधिकृत अधिकारी बनाया गया है। अँधियारखोर में सहकारिता निरीक्षक पल्लवी मेश्राम प्रधिकृत रहेंगी।
लोकसभा के बाद ही अध्यक्षों की नियुक्ति के आसार
सहकारिता के जानकारी के मुताबिक फिलहाल प्रशासनिक अमला लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है जिसके चलते इन सोसाइटी में नए अध्यक्षों की नियुक्ति या चुनाव प्रक्रिया फिलहाल हो पाना संभव दिखाई नहीं पड़ रहा है। इस लिहाज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद ही सोसाइटी में अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। तब तक पूरी जिम्मेदारी प्राधिकृत अधिकारी ही संभालेंगे।
नवागढ़/शौर्यपथ /स्वच्छ भारत मिशन के तहत विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगर पंचायत नवागढ़ में 17 से 25 दिसम्बर तक क्लीन टॉयलेट कैम्पेन प्रारंभ किया गया है। नगर पंचायत के स्वच्छता विभाग द्वारा प्रतिदिवस सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय का विशेष सफाई कार्य किया जाता है।
सीएमओ टीआर चौहान ने बताया कि निकाय अधिनस्थ स्थित सभी सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयो का कायाकल्प करने हेतु विगत 05 सप्ताह तक गतिविधिया चलेगी। जिसमे आवश्यक मूलभूत सुविधाएं देने का प्रयास होगा।
शनिवार को विशेष अभियान के तहत शौचालय के रख रखाव साफ सफाई सम्बंधित जानकारी स्कूली बच्चों एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं को जानकारी दी गई। साथ ही स्कूल के बच्चों को शौचालय के उपयोग, सफाई, रख-रखाव एवं अन्य आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया गया।
नवागढ़/शौर्यपथ / ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी उपाध्यक्ष संजीव पिंटू अनंत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं द्वारा किसानों से किये गए 02 लाख रुपये तक की कर्जमाफी के लिए प्रचार किया गया था, साथ ही पाम्पलेट वितरण कर किसानों को रिझाया गया था कि पहली केबिनेट की बैठक में किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफी होगी उन्होंने कहा कि सरकार कर्ज माफ करे और अपना वादा पूरा करे।
कांग्रेस नेता मनीष सिंह परिहार ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी प्रचार में किसानों के 2 लाख तक क़र्ज़ माफ़ी का वादा किया है। प्रचार करने वाले नेता तो उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं और अब क़र्ज़माफ़ी पर बात नहीं कर रहे, उल्टा पल्ला झाड़ रहे हैं। न 3100 में खरीदी, न ही 21 क्विंटल धान खरीदी का अता पता है। किसानों से वादा ख़िलाफ़ी शुरू हो चुकी है। बस कुछ समय की बात है, न किसान और ही न कांग्रेस इसपर चुप बैठेंगे, बड़ा आंदोलन होगा। भाजपा के पास समय है अभी भूल सुधार कर लेनी चाहिए।
नवागढ़ / शौर्यपथ / विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को नवागढ़ में मिली हार के बाद सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच समीक्षा बैठक ली गयी। इस बैठक में नवागढ़ विधानसभा चुनाव में करारी हार को लेकर मंथन किया गया। इस बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे गुरु रुद्रकुमार उपस्थित रहे। साथ ही विधानसभा के सभी ब्लॉक, सेक्टर व बुथ के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हुए।
गुरु रुद्रकुमार ने सबसे पहले नवागढ़ क्षेत्र की जनता का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सबने अपना जन समर्थन दिया, जिसके चलते विधानसभा चुनाव में 86 हजार से भी अधिक मत हमे प्राप्त हुए।
उन्होंने कहा कि एक-दूसरे को दोष देने से कुछ नहीं होगा, हमें अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर हमें वोट क्यों कम मिला, इस पर काम करना चाहिए। हमें पुनः 5 साल पूरी ईमानदारी से मेहनत कर पूरी तैयारी के साथ फिर से विधानसभा चुनाव में जाना है। जगतगुरु रूद्र कुमार ने कहा कि फ़िलहाल परिणाम जो आया हो नवागढ़ विधानसभा अब मेरा घर है और यहाँ के सभी कार्यकर्ता व जनता मेरा परिवार है। मैं अब अपना घर छोड़कर नहीं जाऊंगा। यहीं रहकर आमजनता और कार्यकर्ताओं के दुख सुख में सदैव साथ रहुंगा और हर कदम में साथ निभाऊंगा।
इस दौरान सुरेन्द्र तिवारी, जनपद अध्यक्ष अंजली दद्दू मार्कण्डेय, नगर पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष तिलक घोष, बिसौहा राम साहू, शक्तिधर दीवान, विजय बघेल, जावेद खान, ईश्वर लोधी, शुशील साहू, रामबिहारी राजपूत, रामेश्वर साहू, आशाराम ध्रुव, रतन दिवाकर, नैना कुर्रे, हेमंत सोनकर, झम्मन बघेल, मोंटू तिवारी, विजय यादव सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवागढ़/शौर्यपथ / शहर में गुरुनानक देव का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवागढ़ स्थित गुरुद्वारे में भजन-कीर्तन सत्संग का आयोजन किया गया। साथ ही आम लंगर का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग शामिल हुए।
भक्तों ने गुरुद्वारे में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। श्री गुरुनानक जी का जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया। सोमवार को सुबह सहज पाठ हुआ। जिसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया। फिर अरदास का आयोजन हुआ। जिसके बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया और आम लंगर का आयोजन किया गया। जो देर शाम तक लंगर चलता रहा।
इस दौरान सतनामी समाज के जगतगुरु रुद्रकुमार ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका तथा कीर्तन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गुरु रुद्रकुमार ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव के ज्ञान का प्रकाश आज भी पूरी मानवता को प्रकाशित कर रहा है। अपने मूल मंत्र में दिया सबसे बड़ा संदेश गुरु नानक देव जी ने मानवता, वैश्विक बन्धुत्व, एकता और सेवा का संदेश दिया जो आज भी प्रासंगिक है। गुरु ने कहा की गुरु नानक देव ने अपने मूल मंत्र में सबका भला, और सब कुछ तेरा को जो संदेश दिया है वह सबसे बड़ा संदेश है।
इस अवसर पर नगर प्रधान विकास धर दीवान, सुरेन्द्र तिवारी, विजय बघेल, नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, शक्तिधर दीवान, गिरेन्द्र महिलांग, परमेश्वर मिरी, टीकम गोस्वामी, गोलु सिंहा, सुरेश निषाद, रितेश तिवारी, जावेद खान, हरभजन सिंह टुटेजा, गुरभेज गुम्बर, गुरमीत सिंह, हरप्रीत सिंह, राहुल खुराना, अजय अरोरा, धर्मवीर खुराना, रूप्रकाश यादव, रामेश्वर साहू, पिंटू अनंत, देवादास चतुर्वेदी, इस्माइल खान, केके मिश्रा, रवि यादव, धनी देवांगन, परसादी यादव सहित क्षेत्रवासियों ने लंगर में भाग लिया।
नवागढ़/ शौर्यपथ / रविवार को भाजपा कार्यालय नवागढ़ में पदधारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को रेडियो के माध्यम से सुना। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन जन-जनतक पहुंचाने का संकल्प लिया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान ने कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें देश और समाज के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। मोदी द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर मन की बात में अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करते हैं। यही कारण है कि देश भर में बहुत ही लोकप्रिय है। इससे समाज को नया आयाम तथा विभिन्न सकारात्मक कार्यो के प्रति प्रोत्साहन मिलता रहा है। दीवान ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों देशवासियों की आवाज बनकर विदेशों में भारत की स्थिति को मजबूत बना रहे हैं।
महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय ने कहा कि मन की बात में देशवासियों से वोकल फॉर लोकल अभियान को सिर्फ त्योहारों तक ही सीमित न रखने की अपील की और आग्रह किया कि उन्हें शादी के समय में भी स्थानीय उत्पादों को महत्व देना चाहिए। मधु ने कहा कि वोकल फॉर लोकल अभियान से देश को काफी लाभ हुआ है।
इस दैरान भाजयुमो अध्यक्ष सुरेश निषाद, महामंत्री टीकम गोस्वामी, गिरेन्द्र महिलांग, गोलु सिंहा, राजेन्द्र मिश्रा, सुरेश सिंह राजपूत, सैबी खुराना, तनु दीवान, रवि यादव,अवतार यादव, मिथलेश सोनकर, मुरली देवांगन, काल्विन जोशी, शिव सोनकर,धनी देवांगन, मनीष श्रीवास, भागवत सोनकर, राजा, जित्ते सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / विधानसभा नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्रकुमार ने विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में उत्साहपूर्वक सहभागी होने के लिए सभी मेरे अपने नवागढ़ के मतदाताओं का सहृदय आभार ज्ञापित किरता हूँ। उन्होंने कहा कि नवागढ़ की जनता ने लोकतंत्र पर अपार भरोसा जताते हुए बहुत ही उत्साहपूर्वक मतदान किया।
उन्होंने कहा कि मेरे सभी नवागढ़ के कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ कांग्रेसजनों और सेक्टर, जोन और बूथ स्तर के मेहनती कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन व निष्ठा से काम किया है। साथ ही लोकतंत्र के इस महापर्व को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने वाले सभी पत्रकार गण, मतदान कर्मियों, जिला और स्थानीय सिविल और पुलिस प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह चुनाव संपन्न हुआ और हम जन-जन तक कांग्रेस पार्टी, नेतृत्व, और हमारी सरकार की नीतियों, किसान, मज़दूर, महिला, युवा सभी का विकास के लक्ष्य व जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सफल हुए हैं। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग प्रदान करने वाले सभी शुभचिंतकों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।
गुरु रूद्र ने कहा कि आनेवाले दिनों में नवागढ़ क्षेत्र को विकास के राहों पर आप और हम मिलकर ले जाएंगे और जो सपने देखे हैं उसे मिलकर साकार करेंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
