
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बेमेतरा / शौर्यपथ / प्रार्थी रमेश कुमार गुप्ता उम्र 47 साल साकिन वार्ड नं. 06 बीचपारा नवागढ थाना नवागढ जिला बेमेतरा ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी नवागढ के मातापारा के शरदा मंदिर का देखरेख एवं पूजा पाठ करता है गत 11 अक्टूबर को वह प्रतिदिन की भांति शाम रात्रि 07 बजे पूजा कर मंदिर में ताला लगाकर अपने घर चला गया। और 12 अक्टूबर को प्रात: 06 बजे मंदिर में पूजा पाठ करने गया तो मंदिर के मुख्य गेट और मंदिर के अंदर का ताला टुटा हुआ था। दर लगे तीन नग पीतल का घंटा वजनी करीब 20 किलो किमती करीब 8000/- रूपये, सोने का एक नग नथनी किमती करीब 6000/- रूपये, एक नग सोने की बिंदिया वजनी करीब एक ग्राम किमती 2500/- रूपये, एक नग पीतल का बाल्टी, एक नग पितल का थाली, छोटा तांबा लोटा, कुल जुमला किमती करीबन 18,000/- रूपये को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना नवागढ में अपराध सदर धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था विवेचना के दौरान संदेही आरोपी सुभाष महिलांग, अभिषेक गायकवाड तथा बबलू उर्फ पुष्पराज खंडेलवाल से उक्त घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार किया। उक्त आरोपियों के कब्जे से चोरी की मशरुका ( सोने की नथनी, घंटा, बर्तन, पूजा सामग्री इत्यादि) कीमती करीबन 17,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती करीबन 70,000/- रूपये, जुमला कीमती करीबन 87,000/- रूपये बरामद किया गया।
ये हैं आरोपी:- सुभाष महिलांग पिता रामनाथ महिलांग उम्र 25 साल, अभिषेक गायकवाड पिता विजय गायकवाड उम्र 19 साल, बब्लू उर्फ पुष्पराज खंडेलवाल पिता इंदल दास उम्र 23 साल सभी साकिनान तिलकापारा नवागढ थाना नवागढ बेमेतरा है।
मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल ने नगर पंचायत सरगांव में स्थापित 'कृष्ण कुंजÓ का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कृष्ण कुंज की साफ-सफाई, पौधों की उचित देखरेख नहीं होने, पौधे के धीमी विकास और पर्याप्त संख्या में विभिन्न प्रजाति के पौधे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृष्ण-कुंज शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। उन्होंने कृष्ण-कुंज में लगाए गए पौधों की उचित देखभाल करने और अलग-अलग प्रजातियों की अधिक संख्या में जीवन उपयोगी पौधे लगाने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिले के सभी नगरीय निकायों में कृष्ण-कुंज स्थापित किए गए हैं, जहां सांस्कृतिक महत्व और जीवन उपयोगी पौधे जैसे कदम्ब, पीपल, नीम, बरगद, आम, ईमली, गंगा ईमली, जामुन, बेर, गंगा बेर सहित अन्य प्रजाति के पौधे रोपित किए गए हैं।
नवागढ़ / शौर्यपथ /
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार देश के दूसरे हिस्सों की तरह नवागढ़ में भी काफी जोश के साथ मनाया गया। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर दुनियाभर के मुसलमान इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहुअलैहिवसल्लम के जन्म दिन की खुशी मनाते हैं। इस मौके पर नवागढ़ शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए जुलुस निकाला गया। यह जुलूस मस्जिद से आरम्भ हुआ जो कि चौक, बस स्टैंड होते हुए दरगाह पहुँचा, जँहा से जुलूस कब्रिस्तान की ओर रवाना हुआ हुआ, कब्रिस्तान में नमाज पढ़ी गयी फिर पुन: मस्जिद में यह जुलूस समाप्त हुआ।
इस्माइल खान ने बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहुअलैहिवसल्लम अल्लाह के आखिरी संदेशवाहक और सबसे महान नबी माने जाते हैं। मुसलमान यह मानते हैं कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहुअलैहिवसल्लम को खुद अल्लाह ने जिब्रईल फरिश्ता के जरिए कुरान का सन्देश दिया था। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहुअलैहिवसल्लम ने अपने संदेश और कर्मों से पूरे अरब में शांति स्थापित कर दी थी।
जुलूस में समाज के अध्यक्ष हीरू खान,कयूम खान,रशीद खान,जलील खान,जमील खान,नवाब खान,लतीफ खान,यूनुस खान,रउफ खान,वसीम खान,जिब्राइल खान,जुनैद खान,मोहसिन खान,शहजादा कुरैशी, डागा खान, रफीक खान,मजीद खान,वाहिद खान,महमूद खान, गुलाम खान, कादर खान, सहित सामाजिकजन उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / ग्राम बाघुल में हाफ नदी के तट पर भव्य महा आरती का आयोजन शरद पूर्णिमा के अवसर पर किया गया। इस महा आरती के पूर्व गांव में छोटे-छोटे बच्चों ने कलश यात्रा निकालकर इस आयोजन की सुंदरता में भव्यता लाया। कलश यात्रा गांव के प्रतिष्ठित देव बैगा बाबा के पास से रामधुनी के साथ बस्ती भ्रमण कर मामा मां महामाया, मां चंडी,श्री राम जानकी ,शिव मंदिर से राम जानकी तट हाफ नदी के किनारे पहुँची, जँहा समस्त ग्राम वासियों ने भव्य महाआरती में अपनी उपस्थिति दी।
इस महा आरती में गांव के बच्चे ,युवा ,बुजुर्ग एवं समस्त माताएं बहने शामिल हुई । स्थानीय राजेश दीवान ने बताया कि हमारा पूरा जीवन मां गंगा स्वरूपा हाफ नदी के अविरल जल से सिंचित हुआ है और पहली बार हम इस गंगा स्वरूपा के लिए कृतज्ञता प्रकट करने हेतु उपस्थित हुए हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इस प्रथम आयोजन से गांव में जबरदस्त उत्साह का माहौल था हाफ नदी का तट गांव वालों के लिए आज काशी ऋषिकेश का तट लगने लगा था।
आयोजन में केदार साहू,ओम प्रकाश साहू, देवचरण साहू, राजतिलक साहू, सरपंच एवं समस्त पंच ने भी तन मन धन से इस कार्यक्रम में सहयोग दिया। ग्राम वासियों ने हर साल शरद पूर्णिमा के दिन ऐसी महा आरती करने का निर्णय लिया और इसे और भव्य बनाने के लिए संकल्प लिया। इस आयोजन में प्रदेश कांग्रेस नेता विजय बघेल, नकुल साहू, रामचरण साहू,जनकु साहू,राम साहू, नेतराम साहू, संतराम साहू ,संतराम सोनकर, लल्लू निषाद सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
पंडरिया /शौर्यपथ / थाना पंडरिया पुलिस द्वारा बुधवार को नगर के वार्ड नं. 09 बैरागपारा पंडरिया में आरोपी महिला के द्वारा अपने मकान के परछी में शराब बिक्री करने कच्ची महुआ शराब रखने की सूचना पाकर तत्काल पंडरिया पुलिस द्वारा रेड कार्यवही किया गया। आरोपी महिला सकीला बी पति बबलू खान उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड नं. 09 बैरागपारा पंडरिया थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम छ.ग. को5.500लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी महिला को न्यायिक अभिरक्षा पर जेल भेजा गया।
बेमेतरा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड छ.ग. शासन, अखिल भारतीय तैलिक महासभा युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष साहू समाज छ.ग. जिला अध्यक्ष साहू संघ बेमेतरा रामकुमार साहू, प्रेम साहू संगठन महामंत्री प्रदेश युवा प्रकोष्ठ की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू ने बेमेतरा के सोनू साहू को प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रभारी के जिम्मेदारी पर नियुक्त किया है। सोनू साहू ग्रामीण साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और जिला में युवा प्रकोष्ठ के संगठन सचिव जैसे सामाजिक पद का दायित्व में है। कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय जन भागीदारी निभाते रहे हैं।
सोनू साहू ने अपने नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रदेश पदाधिकारियों और जिला पदाधिकारियों का आभार जताते हुए समाज को विश्वास दिलाया। मुझे संगठन द्वारा मिले दायित्व का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वाहन करुंगा। जिनकी नियुक्ति पर जिला, तहसील व ग्रामीण के युवा ने दिया बधाई।
बेमेतरा / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी जिला बेमेतरा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा एवं समर्पण पखवाड़ा के तहत शुक्रवार पार्टी कार्यालय बेमेतरा में जिला स्तरीय प्रबुद्ध जन एंव बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष छग व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक मौजूद रहे।जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने की। सम्मेलन की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज जो अपने सर्वोच्च शिखर पर है। उसमें कार्यकर्ताओं के साथ आप सभी प्रबुद्धजनों का भी योगदान है। आप सभी समाज के बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आपके द्वारा जनता में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से लेकर कोरोना वैक्सीन के निर्माण व टीकाकरण को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाया गया।
विधायक ने कहा कि आप जानते हैं कि जब तक देश की बागडोर मोदी के हाथों में है तब तक देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है। अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या भव्य मंदिर निर्माण, तीन तलाक, लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व निर्णय व कार्य हैं।जिसको आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी। मोदी सरकार ने विकास कार्य की गति अत्यंत तेज कर दी है।
उन्होंने किसानों के हित में मोदी सरकार के योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये दिए जा रहे हैं। साथ ही धान का समर्थन मूल्य भी केंद्र सरकार देता है। वहीं अनेक प्रकार के अनुदान के माध्यम से ऋण आदि के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। आप सभी प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति बता रही है कि आने वाले समय में राजनीति को नई दिशा मिलेगी।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश का कायाकल्प कर दिया है। वहीं राज्य सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है, आज पीएम आवास जैसी अनेक योजनाओं को रोक कर भूपेश बघेल ने जनता को ठगा है।
सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ शुरू हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, निःशक्त जनों को उपकरण वितरण, अस्पताल के फल वितरण, जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये है। इसी क्रम में आज प्रबुद्धजनों का जिला स्तरीय सम्मेलन रखा गया, जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का मार्गदर्शन सबको मिला। संचालन जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने किया।
इन दौरान धरमलाल कौशिक,ओमप्रकाश जोशी, अवधेश चंदेल, राजेंद्र शर्मा, लाभचंद बाफना, डीडी बघेल, संध्या परगनिहा, विकास धर दीवान, नरेंद्र वर्मा, रघुनंदन तिवारी, राजा पांडेय, दिलीप ठाकुर, दयावन्त बांधे, परमेश्वर वर्मा, संजीव तिवारी, राजेश दीवान, मोंटी साहू देवा दास चतुर्वेदी विकास घरडे हर्षवर्धन तिवारी संतोष वर्मा राजा साहू ललिता साहू सुनील राजपूत शिवेंद्र त्रिपाठी जगजीवन खरे मधु राय लाल बहादुर शर्मा केशव नामदेव आदित्य ठाकुर दीपेश साहू विजय पांडे लक्ष्मी लहरें सजनी यादव राकेश मोहन शर्मा धर्मेंद्र साहू योगेश वर्मा गोकर्ण तिवारी राजाराम तिवारी दिल हरण तिवारी कृष्णा तिवारी चंद्र शेखर पांडे कुंजीलाल दुबे उदय भास्कर चिंतामणि साहू बलवंत सिंह राजपूत सुलेमान खान लता वर्मा रीना साहू रोहित साहू घनश्याम साहू तुषार साहू सुरेश सिंघानिया रेखा राम साहू धर्मराज खंडे सहित विभिन्न कार्यक्षेत्र शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यवसायी, प्रोफेसर तथा विभिन्न समाज व कार्यक्षेत्र से आये प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ पर्यटन के मानचित्र पर एक प्रमुख नाम नवागढ़ स्थित माँ महामाया शारदा मन्दिर का है।जिससे नवागढ़ सहित क्षेत्रभर की आस्थाएँ जुड़ी हुई है। प्राचीन काल में गोड राजा नरवर साय द्वारा स्थापित माँ महामाया का मंदिर धीरे-धीरे तीर्थ का रूप ले रहा है।शारदीय एवं चैत्र नवरात्र में हजारों की संख्या में लोग दर्शन को जुटते है।माँ महामाया मन्दिर में परंपरा अनुसार प्रथम व प्रमुख ज्योत नगर के जमीदार परिवार के द्वारा जलाया जाता है। इस बार भी विकास धर दीवान ने आचार्य श्रीकांत शर्मा के मंत्रोचार द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजन कर जलाया। ज्योति प्रज्ज्वलन के समय श्याम बिहारी श्रीवास्तव, जितेंद्र नाथ योगी, रामनाथ योगी सहित श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
जानकारों के अनुसार माँ महामाया मन्दिर की स्थापना नवागढ़ गोड वंश के राजा नरवरसाय ने किया था,जिनके नाम पर पूर्व में नवागढ़ को नरवरगढ़ के रूप में जाना जाता था। इतिहास के जानकार बताते है कि राजा नरवर साय शक्ति के उपासक थे, उन्होंने अपने किले के भीतर मां महामार्इ की मूर्ति स्थापित कर एक छोटे से मंदिर का निर्माण कराया था, जो आज उनके धार्मिक आस्था के रूप में हमारे ग्राम का मुख्य शक्ति आराधना केन्द्र है ।
शारदा मन्दिर का निर्माण भी ऐतिहासिक घटना
सऩ 1973-74 में यहाँ एक विशाल टिला (टापू) था । शारदीय नवरात्रि का समय था,कि एक भक्त विष्णु प्रसाद मिश्रा के अंदर मां शारदा की शक्ति आती थी। तब दिनांक क्वार सुदी एकादशी,तारीख 13 जनवरी 1973 को वे अभी जहाँ माँ शारदा की मूर्ति विराजमान है, वहाँ पर बैठ गए। तब ग्रामवासी सलाह मशविरा कर चंदा वसूली कर रुपए इकट्ठा करके आपसी सहयोग से मंदिर का निर्माण किये। आज मां शारदा का मंदिर आस्था और उपासना का केन्द्र है । दोनों पर्वो में भक्तों द्वारा ज्योति प्रज्वलित की जाती है ।
ऐसा कहा जाता है जिस स्थान पर मां शारदा का मंदिर बना है, मूर्ति विराजमान है वहां लगभग समान्य धरातल से 200 फीट का उंचा टीला था, वह टीला राजा नरवरसाय का मार्ग दर्शक था ।उस टीले के उपर कहा जाता है 200 फीट उची सीढ़ीनुमा एक चबुतरा था । विशेष परिस्थितियों में उस चबुतरे में चढ़कर राजा चारों दिशाओं में 15 मील की दूरी तक के देख सकते थे । जहां राजा के विशेष सैनिक बैठ कर पहरा देते हुए रक्षा करते थें इस प्रकार से उक्त टीला किले की रक्षा के लिए बना हुआ था।
पर्यटन विभाग से हुआ काम
महामाया एवं शारदा मन्दिर परिसर को नवागढ़ मंदिर पर्यटन समिति के अध्यक्ष विकास धर दीवान ने लगातार प्रयास करके इस प्राचीन मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कराया गया। जिसके पश्चात मंदिर को भव्यता देने के लिए 3 करोड़ की लागत से मन्दिर का नया स्वरूप मिला है।वर्तमान में नए विशाल डोम, गार्डन, तालाब सौंदर्यीकरण इसकी सुंदरता को बड़ा रहे है।
चैत्र नवरात्र महोत्सव व महाआरती का आयोजन प्रमुख
उक्त पर्यटन स्थल की देखभाल के बीड़ा श्री शमी गणेश महामाया शारदा पर्यटन समिति ने उठाया है। समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष तीन दिवसीय चैत्र नवरात्र महोत्सव का आयोजन होता है। वही पिछले वर्ष पर्यटन समिति अध्यक्ष विकास दीवान के नेतृत्व में शारदीय नवरात्र में अष्टमी को मन्दिर के सामने मानाबंद तालाब में महाआरतीव गंगाआरती को देखने पूरे प्रदेश से लोग जुटते है।
महिषासुर वध को देखने हजारो की संख्या आते है लोग
महामाया मन्दिर के सामने मनाबन तालाब के किनारे पुराने समय से प्रत्येक वर्ष महिषासुर वध का कार्यक्रम होता है।जहाँ माँ काली की झांकी निकलती है जो महामाया मन्दिर होते हुए मानाबन तालाब के किनारे काली मां औऱ महिषासुर के बीच द्वंद यद्ध होता है।जिसे देखने तालाब के चारो कई हजार से भी ज्यादा संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहते है।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवरात्र के पहले नवागढ़ नगर में जगह-जगह दुर्गा पंडाल सजकर तैयार हो गए है। जिसमें सोमवार को आदिशक्ति माँ दुर्गा विराजमान होंगी। प्रतिवर्षानुसार इस बार भी नवागढ़ में प्रमुख आकर्षण का केंद्र सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति नवागढ़ बस स्टैंड की माँ दुर्गा का पंडाल रहेगा। इस बार यहाँ नवरात्रि के रोज पिछले साल की तरह प्रतिदिन जहां 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक शाम 08 बजे से आदर्श रामलीला मंडली अयोध्या खजुरिताल के द्वारा रामदरबार का मंचन किया जाएगा। साथ दशहरे के दिन नगर के प्राचीन परंपरा अनुसार माँ काली की झांकी एवं महिसासुर वध का कार्यक्रम मानाबंद तालाब में होगा, तो वही बस स्टैंड में अंगद रावण संवाद पश्चात रावण दहन किया जाएगा।
रविवार को संसदीय सचिव व नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे नवरात्र महोत्सव व रामलीला मंचन की तैयारियों के अंतिम रुप का जायजा लेने पहुंचे। जहां उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष और सीएमओ सहित रामलीला मंच के संचालक,दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य एवं नगर वासियों के साथ सामूहिक चर्चा की । इस दौरान सार्वजनिक माँ दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों ने संसदीय सचिव श्री बंजारे से कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर अवगत कराया । श्री बंजारे ने अध्यक्ष और सीएमओ को नगर पंचायत के सभी मुख्यमार्गों में साज - सज्जा के साथ लाइट की पर्याप्त वयस्था करने निर्देशित किया ।
इस दौरान संसदीय सचिव के साथ प्रमुख रूप से तिलक घोष अध्यक्ष नगर पंचायत नवागढ़ , आदर्श रामलीला मंच के संचालक गुरु प्रसन्न दास महाराज , समिति अध्यक्ष प्रेमु साहू , डीएलबर्मन सीएमओ, एल्डरमेन रूप प्रकाश यादव , बिरेन्द्र जायसवाल , लोकनाथ बांधे, अरुण वैष्णव, हेमकांत यादव ,सूरज सिन्हा , दूजे साहू सहित समिति के सदस्य और नगरवासी उपस्थित रहे ।
अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामलीला मंडली है खजुरिताल
दुर्गा उत्सव समिति सदस्य नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि खजुरीताल की रामलीला मंडली वैश्विक पहचान बना चुकी है। चलित मंडली होने के कारण यह सालभर घूम-घूम कर देश-विदेश में रामलीला का मंचन करती है। मंडली को राष्ट्रपति पुरस्कार तथा कलाकारों को राष्ट्रीय पहचान मिल चुकी है। इस आदर्श रामलीला मंडली को 70 के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बेहतर रामलीला मंचन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था।
समिति ने की अपील
हेमकांत यादव, अमित जैन व वीरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान पर गुरुदयाल सिंह बंजारे संसदीय सचिव व विधायक नवागढ़ के मार्गदर्शन में पुनः नवागढ़ में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामलीला का विजयादशमी तक रामलीला मंचन हो रहा है, जिसमे सभी क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं।अपने परिवार सहित रामलीला का दर्शन अवश्य करे।
नवागढ़ / शौर्यपथ /
गुरुकुल विद्यालय द्वारा शनिवार को नवागढ़ में घूम घूम कर तिरंगा संग्रहण का कार्यक्रम किया गया द्य इसके लिए शुक्रवार को विद्यालय के सभी बच्चों से अपने गांव से तिरंगा एकत्र कर लाने की बात कही गई थी। जिसमें बीरमपुर ,जंगलपुर ,झलियापुर, प्रतापपुर ,मुरकुटा ,सिवनी, अंधियारखोर ,नांदल ,झाल ,धनगांव, बाघुल,बघुली, कुरदा अमलीडिह, भंवरदा,सुरकी, रिसामली, टूरासेमरिया, मानपुर, लालबंद,समेसर आदि गांव से बच्चे तिरंगा संकलन कर विद्यालय को सौंपा। फिर एक रैली के रूप में देशभक्ति गीत के साथ पूरे विद्यालय परिवार ने नवागढ़ में तिरंगा संग्रहण किया ।जिसमें नवागढ़ के लोगों ने बहुत उत्साह पूर्वक विद्यालय का साथ दिया नागरिकों ने बढ़-चढ़कर बच्चों को बुला बुला कर तिरंगा सौंपा और कहीं भी तिरंगा देखकर बच्चे दौड़ कर उस घर में जाकर तिरंगा मांगते थे जिससे वह खुश होकर सम्मान पूर्वक तिरंगा निकालकर बच्चों को सौंप देते थे।
गुरुकुल विद्यालय के इस तिरंगा संग्रहण अभियान ने लोगों को तिरंगे के प्रति सम्मान के लिए जागरूक करने का कार्य किया। सभी ने इस तिरंगा संग्रहण अभियान में भागीदारी दी ।बहुत ही देशभक्ति पूर्ण इस अभियान में बच्चे, व्यापारी आदि सभी ने इस संग्रहण अभियान को सफल बनाया ।बच्चे एवं शिक्षक पूरी रैली के दौरान घूम घूम कर तिरंगा मांगते थे और तिरंगा मिलने पर उनके चेहरे पर उनके चेहरे पर मुस्कान और उत्साह देखते ही बनता था । लोग अपने छत पर लगे तिरंगा स्वयं निकालकर बच्चों को सौपते थे।ऐसा करते समय उनके चेहरे पर मुस्कान और देशभक्ति की भावना स्पष्ट दिखता था। बहुत ज्यादा संख्या में विद्यालय ने तिरंगा इक_ा किया। विद्यालय के संचालक राजेश् धर दीवान ने इस अभियान में साथ देने के लिए विद्यालय परिवार एवं नवागढ़ के सभी नागरिकों का आभार माना है। और हमेशा देश भक्ति और तिरंगे के सम्मान के लिए जागरूक रहने की अपील की है। विद्यालय के शिक्षक रूपेंद्र सिन्हा, छाया निषाद ,चांदनी देवांगन ,मालती यादव, पुरुषोत्तम साहू, शगुन यादव ,संदीप साहू, मंजू साहू, मंजू सिन्हा, प्रेम लाल साहू, रितु साहू, ज्योति राजपूत ,अनीशा साहू ने प्रभारी मेघा दीवान के साथ इस इस अभियान को सफल बनाया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
