July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बेमेतरा

    बेमेतरा (512)

    बेमेतरा / शौर्यपथ / स्वास्थ्य मिशन आयुष विभाग अंतर्गत बेमेतरा जिले के योगा वेलनेस सेंटर में योगा सहायक (संविदा) के रिक्त एक पद पर भर्ती हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की वेबसाइट
    https://bemetara.gov.in/
    पर देखी जा सकती है।

    बेमेतरा / शौर्यपथ / ग्रीष्मकालीन शिविर विद्यालयों द्वारा उनके छात्रों के समग्र विकास के लिए आयोजित की गयी एक कार्यक्रम है। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा की जिले के शिक्षकों से स्वैच्छिक रूप से बच्चों के लिए ‘समर कैंप’ आयोजित करने की अपील रंग ला रही है। वार्षिक परीक्षा खत्म होने के साथ ही जिले के शिक्षक अपने-अपने शालाओं में बच्चों के लिए 7 से लेकर 15 दिन की योजना बनाकर स्वैच्छिक रूप से सुबह 08ः00 से 10ः30 बजे तक समर कैंप का आयोजन कर रहे हैं। जिले में लगभग 20 से ज्यादा स्कूल इसे पूर्ण कर चुके हैं। बहुत से स्कूल इसे अभी संचालित कर रहे हैं एवं संचालित करने हेतु योजना निर्माण पर कार्य कर रहे हैं। इस समर कैंप के माध्यम से शिक्षक बच्चों में कल्पना शीलता, आत्मविश्वास, तार्किक सोच, सृजनशीलता, अभिव्यक्ति जैसे कौशल बालगीत, मौखिक भाषा विकास व एकाग्रता विकसित करने वाले खेल, चित्रकारी, कागज व मिट्टी के खिलौने बनाना, कहानी निर्माण, रचनात्मक लेखन जैसे रोचक गतिविधियों के माध्यम से समृद्ध करने का प्रयास कर रहे हैं। बच्चे भी पूरे उमंग व उत्साह के साथ इसे ‘आनंद उत्सव’ के रूप में मनाते हुए अपने भाषाई, गणितीय व अन्य कौशल को समृद्ध कर रहे हैं।
    इन-इन गतिविधियों में बच्चे ले रहे रुचि :-
    ऽ दर्जनों बालगीत (हिंदी एवं अंग्रेजी भाषी) को हाव-भाव के साथ गाना (एक बुढ़िया ने बोया दाना, पहाड़ी पर पेड़ था, चूहों ! म्याऊँ सो रही है, हमने तीन चीजें देखी, श्यामा की गुड़िया के हाथ नहीं, आहा टमाटर बड़े मजेदार, मम्मी ओपेन द डोर, फाइव लिटिल मंकी...मेरे नौ बतख थे, पानी में तैर रहे थे आदि) ओरिगेमि पेपर से तितली और इस तरह की विभिन्न चीजे बनाना, पुराने न्यूज पेपर से टोपी बनाना, स्वेच्छा से ड्रौइंग-पेंटिंग बनाना एवं उसके संदर्भ में अपने अनुभव 5 से 10 वाक्य में लिखना, कहानी बनाना सिखाना एवं इसकी निरंतरता में बच्चों से एक अलग कहानी बनाना, भाषा एवं गणित के रोचक खेल जैसे - नंबर गेम, नंबर जंप, आलू खाओ पंखा खाओ, शब्द जाल मिट्टी के खिलौने बनाना, उसे रंगना एवं उसकी लेबलिंग करना।
    बेमेतरा विकासखंड अंतर्गत शा. प्रा. शाला बसनी (7 दिवसीय),शा. प्रा. शाला निनवा (10 दिवसीय),शा. प्रा. एवं उच्च प्रा. शाला कठौतिया (5 दिवसीय),शा. प्रा. शाला गुनरबोड़, शा. प्रा. शाला मटका, शा. प्रा. शाला हथमुड़ी के शिक्षक‘समर कैंप’आयोजन को पूर्ण कर चुके हैं। जबकि शा. प्रा. शाला नरी (बेमेतरा विकासखंड) शा. प्रा. शाला तेंदुभाठा, शा. प्रा. शाला अतरझोला,शा. प्रा. शाला बीजागोंड (सभी साजा विकासखंड) शा. प्रा. शाला जामगाँव, शा. प्रा. शाला तबलघोर, शा. प्रा. शाला तिवरईया (सभी बेरला विकासखंड) शा. प्रा. शाला तिलकापारा (नवागढ़ विकासखंड) के शिक्षक स्वेच्छिक रूप से चारों विकासखंड में मौजूद अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन के सदस्यों के सहयोग से आयोजित कर रहे हैं।
    संकुल समन्वयक सहित जिला और विकासखंड स्तर के शिक्षा विभाग के अधिकारी, डाइट व्याख्याता आदि इसमे शामिल हो रहे और इन समर कैंप में भी सहभागिता कर शिक्षक व बच्चों के कार्यों की सराहना कर रहे हैं। उन्हें उत्साहित करने के साथ-साथ इस आयोजन में अधिक-से-अधिक संख्या में स्वैच्छिक रूप से शामिल होने की शिक्षकों से अपील कर रहे हैं। जिले के डीएमसी श्री नरेंद्र वर्मा जी और विकासखंड स्तर के शिक्षा विभाग के अधिकारी, डाइट व्याख्याता और संकुल समन्वयक भी इस योजना को सफल बनाने में लगे हुए हैं। वे अपने संकुल से इच्छुक शालाओं या शिक्षकों का नामांकन लेकर समर कैंप की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों से उन्हें रु-ब-रु कराने की योजना बना रहे है। जिसके लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन अकादमिक रूप से इस प्रक्रिया में नामांकित किए गए शिक्षकों के साथ तैयारी मे लगे हुए हैं। इस माह के अंत तक इसी तरह अधिक से अधिक स्कूल इस प्रक्रिया में शामिल होने की योजना बना रहे है।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ को धर्मांतरण पर आधारित 'द केरला स्टोरी' मूवी सिनेमा हॉल में देखा। फ़िल्म पर मण्डल अध्यक्ष साहू ने कहा कि यह फ़िल्म आईएसआई जैसे आतंकवादी संगठनों के द्वारा हिंदू लड़कियों को लव जिहाद के चंगुल में फंसा कर उन्हें प्रताड़ित करने की कहानी को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म हम सभी को देखनी चाहिए। इस फिल्म में आईएसआईएस आतंकवादी गतिविधियों को सूक्ष्मता से बताया गया है, जिसे जानना काफी जरूरी है।
        साथ ही भाजयुमो मण्डल महामंत्री टिकम गोस्वामी ने भी 'द केरला स्टोरी' को देखा और इस मूवी की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को यह मूवी देखनी चाहिए। इस दौरान उनके साथ महामंत्री सुरेश साहू, सुरेश निषाद, गजेन्द्र साहू, अश्वनी साहू, फुलचंद साहू, राजकुमार मिश्रा,रामसागर साहू, रितेश मिश्रा, रामकिशुन साहू, केदार साहू, दुर्जन साहू, मनीराम साहू, सुरेंद्र सिंह, तोपसिंह, बाबूराम रजक, वेदप्रकाश वर्मा, मोहन साहू, राजकुमार साहू, लखन साहू, राजेंद्र साहू,  मनीष सेन, काल्विन जोशी, संजू राजपूत, बेदराम  साहू, रामनाथ साहू, भुनेश्वर वर्मा, नरेश वर्मा, मुरारी साहू, मिथलेश सोनकर, भागवत, राजा, दिनेश सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    नवागढ़ / शौर्यपथ /  थाना नवागढ़ अंतर्गत ग्राम गांगपुर के तालाब में डूबने से 05 वर्षीय बच्‍चे की मौत हो गई। यह पता नहीं चला है कि बच्‍चे की मौत का क्‍या कारण है। प्रथम दृष्‍टया यह प्रतीत हो रहा है कि तालाब में डूबने के चलते उसकी मौत हुई है। पुलिस से मिलो जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 09 बजे स्थानीय तालाब में गांव वालो ने बालक नीरज ध्रुव पिता रामअवतार ध्रुव उम्र 5 वर्ष को डूबते देखा। तब गांव के लोगों ने बालक को तालाब से निकालकर घर लेकर आए, तब देखा कि बालक की सांस चल रही है। फिर 108 एंबुलेंस को फोन कर बालक को नवागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने बाला को मृत घोषित कर दिया।

    बेमेतरा / शौर्यपथ /  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के अनुसार 13 मई 2023 को सम्पूर्ण भारत देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिला न्यायालय बेमेतरा में लंबित शमनीय अपराध के प्रकरण मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण, 138 एनआई एक्ट, के अंतर्गत चेक बाउंस का प्रकरण धारा 125 दं.प्र.सं. तथा मेट्रोमोनियल डिस्पुट के अलावा जल कर, संपत्ति कर, राजस्व संबंधी प्रकरण ट्रैफिक चालान, भाड़ा नियंत्रण आबकारी से संबंधित प्रकरण एवं बैंक विद्युत संबंधी प्री-लिटिगेशन प्रकरण, राजस्व न्यायालय खंडपीठ में खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे, वारिसों के मध्य बटवारे, याददाश्त के आधार पर बंटवारा, कब्जे के आधार पर बंटवारा, दंड प्रकिया संहिता 145 के कार्यवाही के मामले, रेन्ट कंट्रोल एक्ट, सूखाधिकार से संबंधित मामलों के साथ-साथ विक्रय पत्र, दानपत्र और वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले तथा अन्य प्रकृति के सभी मामले सम्मिलित और चिन्हाकित कर आपसी राजीनामा के आधार पर इस नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किया जाना है। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला न्यायालय के लिये 07 एवं तालुका विधिक सेवा समिति हेतु 01 खंडपीठ तथा राजस्व मामलों के निराकरण हेतु राजस्व न्यायालय हेतु 22 खंडपीठ का गठन किया गया है। इस लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों को आपसी राजीनामा के आधार पर निराकृत कराये जाने हेतु 13 मई, को न्यायालय परिसर बेमेतरा में उपस्थित होकर इस नेशनल लोक अदालत का लाभ लेने हेतु पैरालीगल वालिंटियर्स द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

    बजरंग बली और बजरंग दल पर सियासत गरमाई : भाजपा- कांग्रेस, आमने- सामने

        नवागढ़ / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में बजरंग बली और बजरंग दल पर सियासत गरमाई हुई है। मामले में बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान उसके एक कार्यकर्ता की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी गई गाली की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है।
         कांग्रेस नेता विजय बघेल डायरेक्टर अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम ने कहा कि बजरंग दल की ओर से यह गाली सिर्फ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी गयी गाली नहीं, यह गाली पौने तीन करोड़ छत्तीसगढ़ियों को दी गयी है। भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री हैं । छत्तीसगढ़िया अस्मिता के प्रतीक हैं। वे छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। पिछले चार सालों में उन्होनें राज्य की संस्कृति खान-पान तीज त्योहार परम्परा को विश्वस्तर पर पहचान दिलाने के लिए काम किया है।
      उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल हर छत्तीसगढ़िया के मान-सम्मान और  अभिमान का केन्द्र है । आरएसएस और भाजपा को यह बर्दास्त नही हो रहा कि पंद्रह साल तक जिस छत्तीसगढ़ी अस्मिता को उन्होंने दबा कर रखा था भूपेश बघेल उसे प्रतिष्ठित कर रहे इसी खीझ में आरएसएस के अनुषांगिक संगठन का कार्यकर्ता मुख्यमंत्री  के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहा। यह छत्तीसगढ़ महतारी को अपमानित करने वाला आचरण है। आरएसएस और भाजपा अपने इस कार्यकर्ता के आचरण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश की जनता से माफी मांगे।

    राम नाम का दिखावा करती है कांग्रेस : गिरेन्द्र
      पूर्व नगर पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार भी उसी वोट लेने की नीति के तहत समय-समय पर राम का नाम लेने का दिखावा करती है। अगर भूपेश बघेल सचमुच प्रभु श्रीराम के भक्त हैं तो मंगलवार के दिन बजरंगबली के भक्तों का अपमान करने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे कि उन्हें निंदा करनी चाहिए। बजरंग बली की जय बोलने वाले बजरंग दल के सदस्यों  को बैन करने की बात कहने वालो का भूपेश बघेल समर्थन करते है। महिलांग ने कहा कि भूपेश बघेल जितना भी दिखावा कर लें, लेकिन जनता कालनेमि को पहचानती है।

    नवागढ़ । शौर्यपथ । अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश के श्रमवीरों के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर संसदीय सचिव व नवागढ़ विधायक गुरूदयाल सिंह बंजारे ने सतनाम भवन नवागढ़ में जनप्रतिनिधियों, श्रमिक किसान, गणमान्य नागरिक एवं जनसामान्य सभी के साथ छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय आहार बोरे-बासी खाई।

    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के विकास में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल की मंशा के अनुरूप श्रमिक दिवस के दिन श्रम के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने प्रदेश में बोरे-बासी तिहार का भी आयोजन किया जा रहा है।

    संसदीय सचिव बंजारे ने कहा कि श्रमिक दिवस पर सभी नागरिकों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बोरे बासी खाने का आव्हान छत्तीसगढ़ी संस्कृति का पोषण करने वाला होने के साथ लोक स्वास्थ्य हितैषी है। बोरे बासी में ऐसे तत्व भरपूर मात्रा में विद्यमान होते हैं, जिसका सेवन करने से ग्रीष्म काल में शरीर को काफी ठंडक प्राप्त होती है, इसीलिए बासी को गर्मी के दौरान लगातार प्रतिदिन पड़ने वाली भीषण लू से बचने के लिये रामबाण जैसी दवा माना जाता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति को अपनाते हुए सूबे के लोग राज्य को स्वस्थ राज्य बनाने में अपनी भागीदारी निभाए।

    इस दौरान विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, नगर पार्षदगण, एल्डरमैन, नगर निजी चिकित्सक एवं आमजन उपस्थित रहे।

    नवागढ़। ग्राम पंचायत धौराभाठ के आश्रित ग्राम हरिहरपुर में स्वच्छ जल जीवन मिशन के तहत बने पानी टँकी में बाज मरा हुआ मिला। जिसका खुलासा गांव में उल्टी-दस्त की शिकायत पर ग्रामीणों द्वारा टँकी को सफाई में हुआ। जंहा एक बाज पक्षी मृत पड़ा हुआ था।

    उल्लेखनीय है कि यहां पानी की आपूर्ति के लिए पीएचई विभाग द्वारा सोलर पावर चलित वाटर टैंक लगाया गया है। जिसके सहारे मिलने वाले पानी को पूरे गांव के लोग पीते हैं। बीते तीन-चार दिनों से गांव के कुछ लोगो को लगातार दस्त और उल्टियां शिकायत हो रही थी। तब गांव के ही तोपचंद बंजारे, रामदास बंजारे, प्रदीप बंजारे, दिगंबर, लहरे राजू बंजारे, सुनील पात्रे, रवि बंजारे, तरुण बंजारे ने टँकी की जांच करने का निर्णय लिया। सफाई के दौरान पानी टँकी में मरे हुए बाज के बारे पता चला।

    ग्रामीण तोपचंद बंजारे ने बताया कि नल जल योजना के तहत यह पानी टँकी 02 साल पहले बनाई गई है। जिसमें आज तक सफाई नही हुआ है। गांव के लोगे को लगातार बीमार होते देखर हमने टँकी की सफाई का निर्णय लिया।

    "पानी मे बदबू आ रही थी, इसलिए ग्रामीणों ने टँकी की सफाई की तो बाज मरा हुआ मिला है। फिलहाल सफाई कर ब्लीचिंग पावडर डाल दिया गया है।"

                                                               टेकराम बंजारे ,सरपंच धौराभांठ 

    नवागढ़। शौर्यपथ । शहर में शनिवार की शाम हुई बेमौसम तेज बारिश ने आम जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज बारिश की वजह से क्षेत्र की कई सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारिश से नवागढ़ नगर पंचायत के पानी निकासी व्यवस्था की भी पोल खुली है। सड़कें बारिश के पानी से तालाब बन चुकी हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों को तालाब बनी सड़कों से होकर गुजरना पड़ रहा है। यह समस्या नवागढ़ नगर की है। मोटरसाइकिल और साइकिल वालों सहित पैदल चल रहे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

    शनिवार को नगर पंचायत नवागढ़ अंतर्गत एक ऐसी भयानक तस्वीर सामने आई जिसमें रास्ता पार करने के लिए आम लोगों को जान को जोखिम में डालते नजर आ रहे हैं। यह तसवीर मिश्रा पारा से दर्री पारा बस स्टैंड जाने का मुख्य रास्ता का हैं। जंहा अक्सर थोड़ा सा भी पानी गिरने से लोगो को आने जाने बहुत परेशानी होता हैं। अक्सर कई लोग अपने जान जोखिम में डालकर छोइहा नाला के किनारे से आने जाने मे मजबूर हैं। इससे नाला मे गिरने का खतरा बना रहता हैं।

    नवागढ़ निवासी रिंकू चौहन ने कहा कि नवागढ़ नगर की स्थिति को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं की नगर की स्थिति क्या होगा किस प्रकार का विकास हो रहा हैं।नवागढ़ नगर एवं वार्ड में 15 -20 वर्षों से विकास की गंगा बहने की बात करने वाले स्वयं देख सकते हैं क्या यही हैं विकास। 

    नवागढ़। शौर्यपथ । गुरुकुल विद्यालय नवागढ़ में सत्र के अंतिम दिवस विद्यालय के संचालक राजेश दीवान ने बच्चों से गर्मी की छुट्टी में अपने परिवार को पूरा समय देने पूजा पाठ करने और पढ़ाई करने में पूरा समय बिताने का सुझाव दिया ।उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टी बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है ऐसे में वह अपना पूरा समय परिवार को समझने और अपनी क्षमता के अनुसार परिवार के कार्यों में हाथ बढ़ाने के लिए यह उचित अवसर होता है । साथ ही साथ घर के परंपरा के अनुसार पूजा पाठ के लिए भी घर के सदस्यों के साथ सीखने का शामिल होने का शानदार अवसर होता है।

     जब हम परिवार के साथ ज्यादा समय बिताते हैं तो हमें परिवार और समाज का महत्व पता चलता है परिवार के साथ समय बिताने पर आपसी प्रेम और सद्भाव बनता है जो कि जीवन के लिए महत्वपूर्ण है ।गर्मी की छुट्टियों में पढ़ाई के लिए भी पर्याप्त अवसर मिलता है और अपनी सभी समस्याओं के लिए हमें परिवार का मार्गदर्शन और सहयोग मिलता है। बच्चों को इस अवसर का भरपूर लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए ।परिवार के साथ बिताया गया समय जीवन को बदलने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।

     संचालक ने बच्चों से कहा कि ऐसे गर्मी के समय में हमें अपना तथा पशु पक्षियों का भी ध्यान रखना चाहिए। ऐसे समय में उन्हें दाना पानी की जरूरत होती है । हमें अपनी क्षमता अनुसार समुचित दाना पानी की व्यवस्था करना चाहिए जोकि बहुत पुण्य का कार्य होता है ।और ऐसे पुण्य कार्य करने से हमारा जीवन सार्थक दिशा में प्रगति करता है। बच्चों ने निश्चय किया कि वे पूरा समय अपने परिवार के बीच पूजा-पाठ और पढ़ाई में अपना समय व्यतीत करेंगे और अपनी क्षमता के अनुसार परिवार के कार्यों में सहयोग प्रदान करेंगे।

     बच्चों और शिक्षकों ने अपने साल भर के क्रिया कलापों का स्मरण और आंकलन किया। अगले सत्र में कुछ नया करने का संकल्प लिया। सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र लक्ष्मीसोनवानी,नमन,शिवम, केतन, करिश्मा बोयरे,शिक्षकों में रामप्यारी देवांगन को विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision