
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़ / शौर्यपथ / रविवार को संसदीय सचिव व स्थानीय विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे की अध्यक्षता में सतनामी समाज की बैठक आयोजित हुई। संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे ने राजनीति से ऊपर उठ कर सामाजिक आयोजनों में एक मंच में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज बैठ के तय करे कि हम समाज को किस दिशा में ले जाये, राजनीति से हट कर एकजुटता कैसे बने। कोई भी आयोजन हो चाहे मिनीमाता की पुण्यतिथि हो, गुरु बालक दास जयंती, या गुरु घासीदास जयंती हो सभी को एक जुट होकर आयोजन में साथ देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज अगर मुझे प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है तो सब के साथ-साथ समाज को आगे बढ़ाने का काम हमे करना चाहिए। नवागढ़ में भी सामज के लिए कुछ करने की इच्छा है। इसे भी सतनामी समाज के आस्था के केंद्र के रूप में स्थापित करना है आने वाले समय मे चांदी जड़ित जैतखाम का निर्माण होगा। जिसका भूमिपूजन भी समाज के सहयोग से भव्य रुप से करना है।
श्री बंजारे ने नियमित रुप से सामाजिक बैठक पर जोर देते हुए कहा कि इसी बहाने साथ मे बैठने का अवसर मिलेगा विचारों का आदान प्रदान होगा और आपसी भाई चारा बढेगा जिससे समाज आगे बढ़ेगा।
अंत व्यवसायी वित्त विकास निगम के डायरेक्टर विजय बघेल ने कहा कि सामाजिक आयोजन में भव्यता के साथ साथ एकता दिखे। उन्होंने कहा कि जैतखाम हमारी आस्था का प्रतीक है समाज के लोग जैतखाम का निर्माण कर देते है पर उसका सही भाव से देख भाल पूजा पाठ नही होता अधिकांश जगहों पर सिर्फ जयन्ती के समय ही जैतखाम का पूजा होता है ऐसा ना हो।
बैठक को जनपद अध्यक्ष अंजली मारकंडे, भाजपा नेता जगजीवन खरे, देवादास चतुर्वेदी, आप नेता अंजोर दास, अश्वनी बंजारे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पार्षद नैना कुर्रे द्वारिका सोनवानी, अनुप कुर्रे, द्वारिका बोयरे,अंजू बघेल, ईश्वर कुर्रे,अश्वनी डेहरे, लुपेश मारकंडे, राकेश गाहिरे सहित समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे। संचालन लक्ष्मण लाल बघेल ने किया।
नवागढ़ / शौर्यपथ / कलार समाज जिला बेमेतरा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक रविवार को जायसवाल धर्मशाला नवागढ़ में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा रहे तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष विरेन्द्र जायसवाल ने किया। विशेष अतिथि प्रांतीय महामंत्री रिखी राम सिन्हा,कोषाध्यक्ष बिसंभर सिन्हा,प्रांतीय महिला मंच अध्यक्ष प्रमिला सिन्हा,प्रांतीय युवामंच महामंत्री व बेमेतरा जिला प्रभारी तेखन सिन्हा
प्रांतीय अध्यक्ष सिन्हा ने अपने उदबोधन में सामाजिक एकजुटता समाज मे रोटिबेटी से ऊपर उठकर समाज के प्रति निष्ठा व भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कलार समाज आज किसी क्षेत्र में कम नही है आर्थिक रूप से कलार समाज इतना सक्षम है कि हमे किसी से कुछ मांगने की आवश्यता नही होती। उन्होंने कहा कि समाज ही समाज के काम आता है हम अगर हर दिन समाज के इष्टदेव की पूजा करके सामज हित मे रोज एक रुपया गुल्लक में डाले तो हमे किसी राजनैतिक पार्टियों से भीख मांगने की जरूरत नही पड़ेगी ।
जिलाध्यक्ष विरेन्द्र जायसवाल ने जिले के सभी सामाजिक जनों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया। साथ ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिला युवामंच अध्यक्ष शिव झड़ी सिन्हा ने भी युवा कार्यकारिणी की घोषणा की। प्रदेश निर्वाचन अधिकारी सेवाराम सिन्हा ने सभी को शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सामाजिक प्रकरणों पर चर्चा की गई। जिले के पांच मंडल नवागढ़,बेरला,साजा,बेमेतरा व थान खम्हरिया के ग्राम प्रमुख युवा प्रमुख क्षेत्राधिकारी गण उपस्थित रहें। कार्यक्रम में जिले के 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षाओं के छात्र-छात्राओं को भी सम्मान किया गया।
इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष युवामंच देवलाल सिन्हा,पुसउ राम सिन्हा सुरेश सिहोरे,राजेश जायसवाल,मोहन सिन्हा,बिंदिया जायसवाल, कृष्ण कुमार सिन्हा,नरसिंह जायसवाल, तोरण लाल सिन्हा,अजय सिन्हा,ईश्वर सिन्हा,टीकाराम सिन्हा,अशोक सिन्हा, लोकनाथ सिन्हा,दिलीप जायसवाल,मीनाराम साजा,सोमप्रकाश सिन्हा,राजेश सिन्हा, अनुज सिन्हा,कुलेश्वर सिन्हा,केसरीनंदन सिन्हा,संजय सिन्हा,केशव सिन्हा,सहदेव सिन्हा,डामन लाल सिन्हा,रघुबीर पिंटू सिन्हा, गोलू सिन्हा,लता जायसवाल,राकेश जायसवाल,भुरूवा राम जायसवाल सहित समाजिकजन उपस्थित रहें।
बेमेतरा / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 103 एपिसोड का सीधा प्रसारण नवागढ़ विधानसभा के विभिन्न बूथों में सामूहिक रूप में चुना गया। इसी क्रम में मारो मंडल के बूथ क्रमांक 27 नांदघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को एलईडी के माध्यम से सुना। कार्यक्रम उपरांत सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि सभी देशवासियों को पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को देखना व सुनना चाहिए। ताकि प्रत्येक नागरिक को यह पता लग सके कि हमारे देश के प्रधानमंत्री की देश हित में क्या कार्य योजना है। पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरिकिशन कुर्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी राजनीति और कूटनीति से भारत को सबसे आगे ले जाने की ओर अग्रसर हैं। बेहतर होगा हम भारतवासी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।
इस दौरान गुरमुख सिंह भार्गव, कृष्णा ठाकुर, संदीप वैष्णव, शयाम वैष्णव, प्रदीप शुक्ला, रामकुमार साहू, नीलकंठ पाल, जगदीश वर्मा, शालिक राम वर्मा, वाशु ठाकुर, मंतोष श्रीवास, हर्ष वैष्णव, शाखाराम निषाद, चिंताराम, दुखवा निषाद, कपिल पाल, मोहन ध्रुव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शुभम दुबे की रिपोर्ट
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माँ शारदा मंदिर में शनिवार व रविवार के बीच की रात में फिर से चोर मन्दिर का ताला तोड़ घुसे है। चोरों ने मंदिर के दान पेटी में चढ़े पैसों को चुरा लिया है।मंदिर के पुजारी ने चोरी की सूचना थाना नवागढ़ पुलिस को दी है।
रविवार सुबह मंदिर की पूजा करने आए पुजारी ने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है, और दान पेटी अस्त व्यस्त थी। तो उनको चोरी का शक हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिस को मंदिर के पुजारी ने बताया कि रात के समय अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में घुसे और दान पेटी में चढ़े पैसों को चुरा लिया है। चोर गर्भवती तक नहीं पहुंच पाए हैं इसलिए मंदिर की संपत्ति को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले शारदा मंदिर पर चोरी की घटना हुई थी। जिसमें देवी के जेवर भी चोरी हुए थे हालांकि उस मामले का खुलासा हो गया था और चोर भी पकड़े गए थे। लेकिन पुनः मंदिर का ताला तोड़े जाने से नगर वासियों के धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है।
शाम होते ही शराबियों की महफ़िल
शारदा मन्दिर स्थित उद्यान शरााबियों का अड्डा बना हुआ। रोजाना अंधेरा होते ही उद्यान में शराबियों की महफिल जम जाती है। शराबखोरी के बाद शराबी खाली बोतलें उद्यान में ही फेंक देते हैं। उद्यान में चारों ओर खाली बोतलें और डिस्पोजल पड़ी हुई नजर आती हैं। इसके कारण आम लोग यहां आने में कतराने लगे हैं।
एक चौकीदार रखा था, उसे भी हटाया
नवागढ़ नगर पंचायत न तो गार्डन की देखरेख की ओर ध्यान दे रही और न ही साफ सफाई की ओर। 05 वर्ष पहले गार्डन में चौकीदार की नियुक्ति हुई थी उसे भी राजनीतिक दबाव के चलते हटा दिया गया, जिसके बाद कोई चपरासी यहां नहीं रखा गया। आलम यह है कि गार्डन में फैली शराब की बोतलों व गंदगी के कारण लोगों की आवाजाही भी कम होने लगी है।
दिन में प्रेमी जोड़ों का मिलन समारोह
गार्डन में सुबह में घुमने के लिए आनेवाले बुजूर्गों ने बताया कि अधिकतर बगीचे के हिस्से में बेकार घास एवं झाडियां है. जिससे पैदल चलने के लिए सीमित जगह रह गयी है. बगीचे में रखवाली के लिए भी कोई नहीं रखा गया है। जिससे प्रेमी जोडे सुबह से देर शाम तक बेशर्मी से बैठे रहते है. प्रशासन एवं पुलिस की दखल नहीं होने से कोई उन्हे बोल नहीं पाता. अगर कोई बुजुर्ग टोकता है, प्रेमी जोडे भद्दे जवाब देते है. जिससे बगीचे में आने वालों ने इन मजनुओं की ओर ध्यान देना ही बंद कर दिया था।
"पुजारी की सूचना पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। जांच के बाद बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।"
मोहन साहू
उप निरीक्षक थाना नवागढ़।
नवागढ़ / शौर्यपथ / शनिवार को नगर के मुख्य धार्मिक स्थल सुकुलपारा से शिव भक्तों की कावड़ियों की टोली को सोनकर समाज के अध्यक्ष मनोज पुरबिया ने भगवा ध्वज लहराकर एवं हर हर महादेव की ध्वनि गुंज करते हुए सुकुलपारा के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर शिव की नगरी भोरमदेव तीर्थ स्थल रवाना किया।
कांवड़ यात्रा में सोनकर समाज के लगभग 50 श्रद्धालुजन सहित कुल 100 कावड़ियों का जत्था रवाना हुआ। मनोज पुरबिया ने बताया कि यह पहली बार है कि सुकुलपारा नगर से 100 युवा कांवड़ यात्रा पर एक साथ निकले है। कावड़ यात्रियों को शुभकामनाएं देने के लिए सोनकर सामाजिक जन दयाराम ,मनोहर ,मिथलेश ,जलेश्वर ,भागवत ,दीना ,बैठाली,निललंठ, दिलीप ,सुभाष सहित अन्य उपस्थित रहे ।
नवागढ़ / शौर्यपथ / राज्य शासन दके निर्देशानुसार छतीसगढिया ओलंपिक का आयोजन शुक्रवार को राजीव गांधी युवा मितान क्लब के तत्वावधान में नगर पंचायत नवागढ़ अन्तर्गत शासकिय बालक हाई स्कूल मैदान नवागढ़ में आयोजित की किया गया। जिसमें विभिन्न पारंपिक खेलो में लगभग 300 प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में लोक रूचि के 14 परंपरागत खेलों को शामिल किया गया है।
आयोजन का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष ने स्वयं गेड़ी चढ़कर एवं गिल्ली डंडा खेल कर किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने व खेल भावना का विकास करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है।
राजीव युवा मितान क्लब की अध्यक्ष मालती यादव ने कहा कि ओलंपिक में मुख्यत: स्थानीय खेलों को प्राथमिकता दी गई है। ये खेल लोगों के लिए न केवल मनोरंजन का जरिया हैं, बल्कि ये शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही हमें ताजगी और स्फूर्ति भी देते हैं। पिट्टुल, गिल्ली -डंडा, खो-खो, कबडडी जैसे खेल यहां गांव-गांव खेले जाते हैं।
इस दौरान सीएमओ नवागढ़ टीआर चौहान,लक्षमण साहू, रूप प्रकाश यादव, हरभजन सिंह टुटेजा, रामेश्वर, खुलेश आडिल,भूपेंद्र सेन एवं क्लब के समस्त सदस्य, महेश साहू, दिलीप जायसवाल, वीरेंद्र हिरवानी सहित नगरपंचायत समस्त समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
एकल खेलो के ये रहे विजेता
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के तहत एकल खेल जैसे गिल्ली-डंडा में रामेश्वर, बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सोमनाथ, बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में मुस्कान, गेड़ी दौड़ में चंद्रिका, फुगड़ी में धनेश्वरी तथा रस्सी कूद में हसीना बघेल प्रथम स्थान पर रहे। सभी को शील्ड से सम्मानित किया गया।
सामूहिक खेलों में इन्होंने मारी बाजी
वहीं सामूहिक खेल जैसे कब्बडी बालिका वर्ग में शासकीय कन्या प्राथमिक शाला नवागढ़, कबड्डी बालक वर्ग 0-18 वर्ष तक में गुरुकुल विद्यालय सुकुल पारा नवागढ़, कबड्डी बालक वर्ग 18 - 40 वर्ष तक में ममता क्लब नवागढ़ एवं पिट्टूल बालिका वर्ग में शासकीय कन्या प्राथमिक शाला नवागढ़ की टीम विजयी रही।
नगर में कराई मुनादी, आमलोगों ने नहीं ली रुचि
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर पूरे नवागढ़ नगर में मुनादी कराई गई थी, पंजीयन के लिए नवागढ़ नगर पंचायत में संपर्क करने को कहा गया था लेकिन इस आयोजन में आम लोगों की रूचि नजर नहीं आई। ज्यादातर पंजीयन स्कूली छात्र छात्राओं का था। इक्का-दुक्का प्रतिभागियों को छोड़ दे तो संस्थाओं के अतिरिक्त आम लोगों ने हिस्सा नहीं लिया।
नवागढ़/ शौर्यपथ / बावा पारा नवागढ़ वार्ड क्रमांक 05 में एक 30 वर्षीय युवक की मौत कूलर से करंट लगने की वजह से हो गई. ये घटना घर मे काम के दौरान कूलर के सम्पर्क में आने से हुई. कूलर की बॉडी में करंट आ रहा था और युवक इसकी चपेट में आ गया. ऐसे में कूलर को इस्तेमाल करते वक्त लापरवाही न बरतें।
पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बावा पारा नवागढ़ निवासी भीखम रजक पिता नकुल रजक उम्र 30 वर्ष अपने घर में साईकिल का रिंग बनाने का काम कर रहा था। दोपहर के 12 बजे के करीब जब घर में कोई नहीं था तभी काम करते वक्त उसकी दाई भुजा कूलर के संपर्क में आ गई, चूंकि कूलर की बॉडी में करंट था इसलिए उसे जोरदार झटका लगा और वह जमीन पर मूर्छित होकर गिर गया।
जब उसके पिता नकुल रजक घर आए तो उन्होंने देखा कि भीखम घर में पड़ा हुआ है। भीखम का दाई भुजा काला पड़ा हुआ था इसलिए पिता को करंट की शंका हुई, तो उन्होंने तत्काल बिजली सप्लाई को बंद किया और परिजन भीखम को लेकर नवागढ़ अस्पताल गए तो वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की देर शाम तक पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का शव पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक भीखम के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।
बरसात में खतरा, कूलर की इलेक्ट्रिशियन से कराए जांच
उल्लेखनीय है कि कूलर की बॉडी में अक्सर करंट का खतरा बना रहता है इसलिए सावधानी बरतते हुए समय-समय पर कूलर की वायरिंग को अनुभवी इलेक्ट्रिशियन से चेक करवाना चाहिए. साथ ही टेस्टर की मदद से कूलर की अर्थिंग या करंट की जानकारी भी लेते रहें. गड़बड़ी मिलने पर उसे ठीक भी करवाएं. साथ ही कभी गीले हाथों से कभी भी कूलर या स्विच न छुएं. कूलर में पानी भरने से पहले स्विच ऑफ कर प्लग बाहर निकाल दें. कूलर से पानी की फिटिंग को सीधा नहीं जोड़ें. नहीं तो, पानी की पाइपलाइन में करंट आने का खतरा रहता है.
नवागढ़ / शौर्यपथ / दुर्ग संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बेमेतरा जिला स्तरीय 14 वर्षिय बालक एवंम बालिका वर्ग का चयन प्रतियोगिता का आयोजन नवागढ़ में हुआ।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कुल नवागढ़ के तत्वाधान में शालेय क्रीड़ा कबड्डी 14 वर्षिय चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बेमेतरा जिला के तीन विकासखंड नवागढ़,साजा एवंम बेरला के बालक व बालिका वर्ग में भाग लिया। जिनमें से बेमेतरा जिला कबड्डी टीम का चयन किया गया। उक्त आयोजन शुभारंभ में बतौर मुख्यातिथि जिला कबड्डी संघ एवंम ममता क्लब के अध्यक्ष शाहिद खान शामिल हुए।
शाहिद खान ने कहा कि खेलों के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। खेल से बच्चों के शरीर के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है।खेल से जहां बच्चों का सर्वागीण विकास होता है।वहीं आज खेल में बेहतर प्रदर्शन करने से अच्छे रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते हैं।
उक्त चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन में आत्मानंद स्कूल की प्राचार्या सरिता गुप्ता,देवेंद्र देवांगन,अखिलेश मिश्रा,श्रीकांत यादव,कोमल घृतलहरे,सुरेश कोशले,हरिशंकर चंदेल,मोनिका गोवर्धन ,राजकुमार पटेल,प्रीतम राजपूत सभी व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे शितलेश यादव,लखन निषाद,रुपेश यादव,सोम सिन्हा,मोहन पाल,राजा पाल,बहाद्दूर यादव,शिव पाल उपस्थित रहे।
नवागढ़। सेवा सहकारी समिति मर्यादित झाल में अध्यक्ष गौकरण साहू के अगुवाई में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें किसानों की सुविधा के लिए छायादार पौधा लगाया गया। वृक्षारोपण के कार्यक्रम में समिति प्रबंधक डीआर जोशी, सहायक समिति प्रबंधक रितेश अग्रवाल, लिपिक मेला राम साहू तथा समिति के अन्य कर्मचारी और किसान उपस्थित रहे।
संपर्क से समर्थन अभियान के तहत व्यापारी एवं चिकित्सकों से मिले भाजपाई
नवागढ़ / शौर्यपथ /बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संपर्क से समर्थन अभियान के तहत भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नवागढ़ नगर के निजी चिकित्सक संघ अध्यक्ष डॉ. कपिल राम साहू, डॉ. मिलाप राम साहू, डॉ. पीके विश्वास, डॉ. रूपेश खांडे, डॉ. डायमंड ठाकुर, वरिष्ठ व्यापारी कुलजीत सिंह गांधी व विम्पी गांधी एवं दौवा गुप्ता सहित व्यापारियों से उनके प्रतिष्ठान में मुलाकात की और उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।
विकास दीवान ने कहा कि भाजपा निरंतर कार्य करने वाली पार्टी है, ऐसा नहीं कि एक कार्यक्रम किया और फिर बैठ गई। सिंह ने कहा कि संपर्क से समर्थन अभियान में बुद्धिजीवियों से मिल रहे हैं, यह हमारा निरंतर चलने वाला कार्यक्रम है। अभी हम प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा से लेकर मातृशक्तियों तक हर वर्ग और क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार ने काम किया है। देश, राज्य और समाज का विकास चाहिए तो भाजपा को ही लाना होगा।
अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वोट पाने के लिए लोगों से बड़े- बड़े वादे तो किये लेकिन, पूरा कुछ भी नहीं किया। उसने बीते 4 सालों में युवा, व्यापारी, किसान और माताओं-बहनों सबको ठगा है।
महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु राय ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद विश्व ने ऐसा नेतृत्व देखा है जो हर क्षेत्र में लगातार कार्य कर देश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से सक्षम हुआ है।
इस दौरान नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, भाजयुमो उपाध्यक्ष संजू राजपूत सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नगर की सड़कों पर नाबालिग यातायात नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मेन रोड में बिना हेलमेट ओवरस्पीड वाहन लेकर निकल जाते हैं। अभिभावकों व पुलिस की अनदेखी के चलते कस्बे में नाबालिग सड़कों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे हैं। । नाबालिग वाहन चालक गलत साइड से गाड़ी चलाते है कई बार दुर्घटना के शिकार हो जाते है । यातायात पुलिस ने नियम तो बना दिए हैं, लेकिन लंबे समय से नगर में इनका पालन नहीं हो रहा है। बच्चों के हाथ में वाहन आते ही वे तेज रफ्तार से दौड़ाते हैं। इससे अन्य लोगों की जान खतरे मे पड़ जाती हैं।
लम्बी शिकायतों के बाद अब नवागढ़ पुलिस की आंखे खुली और शुक्रवार की शाम राजीव गांधी चौक एवं कालेज चौक में नियम तोड़ने वालों चलानी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने नाकेबंदी कर ओवरस्पीड बाइक, गाड़ी चला रहे नाबालिक बच्चों, नशेड़ी ड्राईवर एवं बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चालकों का चालान काटा है। शुक्रवार को एक कार्रवाई को देखकर नाबालिको में थोड़ा भय उत्पन्न हुआ है लेकिन अभी भी बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर इस में कसावट की आवश्यकता है।
कही तीन-चार सवारी तो कहीं बिना नम्बर प्लेट चला रहे गाड़ी
शहर में नाबालिग बच्चे दोपहिया वाहन पर तीन-चार सवारी के साथ लापरवाही पूर्वक चल रहे हैं। इतना ही नहीं कई वाहन ऐसे हैं जिन पर नंबर अंकित नहीं है। युवक बाइक पर नियम विरुद्ध नंबर लिखवा रहे हैं। फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही थी।
नहीं मालूम नियम कायदे
शहर में यातायात संकेत नहीं होने से नाबालिकों को अस्पताल, स्कूल, व्यवसायिक क्षेत्र या सार्वजनिक स्थान पर वाहन की कितनी गति रहनी चाहिए इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बाइक चालक कहीं से भी बिना संकेत दिए मुड़ जाते हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।
दोस्तों के साथ रेस
नगर में कई बड़े-छोटे विद्यालय हैं, इनमें काफी संख्या में बच्चे दोपहिया वाहन से स्कूल आते हैं। इन बच्चों को न तो ट्रैफिक नियमों का पूरा ज्ञान होता है और न ही ये पूरे ध्यान से वाहन चलाते हैं। ये तेज रफ्तार में वाहन चलाना, दोस्तों के साथ रेस लगाने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते रहते हैं, जो स्वयं के लिए खतरनाक तो है ही साथ में अन्य लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
" शुक्रवार को पुलिस टीम ने लापरवाह बाइक चालको पर कार्यवाही करते हुए 2,800 की चलानी कार्यवाही की है। अब सिलसिलेवार चिन्हित जगहों पर नाकेबंदी किया जाएगा।"
मोहन साहू
उप निरीक्षक नवागढ़।
नवागढ़ / शौर्यपथ / ग्राम मुरकुटा, हरदी, गनिया,धोबनी,प्रतापुर, नगपुरा में विजय बघेल डायरेक्टर अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम ने ग्रामीणों से जनसंपर्क कर छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा चलाए जाने वाली योजनाओं के विषय मे जानकारी दी।
विजय ने बताया कि भूपेश सरकार ने किसानों की लगभग 9270 करोड़ कर्जा माफी,प्रति एकड़ 20 क्यूटल धान खरीदी, समर्थन मूल्य 2640 रुपए, महिला स्व सहायता समूहों के 13 करोड़ 77 लाख रुपए कर्ज माफी, राजीव गांधी युवा मितान क्लब की गठन कर पंचायतों में प्रत्येक तीन माह में 25 हजार रुपए के मान से एक साल में एक लाख रुपए, आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10,000 रुपए एवं सहायिका का 5,000 रुपए, मितानिनों को 2,200 रुपए, बेरोजगार युवाओ को हर महीने 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता एवं स्वालम्बी बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने योजनाओं को विस्तार से बताकर हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध कांग्रेस पार्टी की सरकार पुनः छत्तीसगढ़ में एवं केंद्र में यूपीए सरकार बनाने के लिए अपील किया।
नवागढ़ / शौर्यपथ / मानवता के उपासक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भाजपाइयों ने गुरुवार को 123 वी जयंती मनाई। इस मौके पर नवागढ़ मण्डल के बूथों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भाजपा नवागढ़ मंडल की ओर से कटई शक्तिकेन्द्र के बुथ क्रमांक 89 व 90 में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर जयंती मनाई। मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ स्थापना से सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। चाहे कश्मीर हो या पश्चिम बंगाल डॉक्टर मुखर्जी ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए जो विराट योगदान दिया है, उसके लिए हम सदा ऋणी रहेंगे।
महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु राय ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना सारा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। यहां तक कि उन्होंने अपने प्राण भी देश के लिए न्योछावर कर दिए।
उन्होंने कहा कि डा. मुखर्जी की देन है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना हुआ है। भाजपा की मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर उनके सपने को साकार किया है।
कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। संचालन कर रहे महामंत्री टीकम गोस्वामी ने कहा कि महान विचारक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर राजनेता रहे।
इस दौरान बुथ अध्यक्ष वेदप्रकाश वर्मा व राजकुमार साहू, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुरेश निषाद, शेषनारायण वर्मा, पेखनलाल वर्मा, कृपाल वर्मा, जगन्नाथ वर्मा, युगल वर्मा, आकाश वर्मा, शीतल वर्मा, मालिकराम वर्मा, चिंताराम साहू, तरुण साहू, कोदा यादव, सन्तु साहू, संजय वर्मा, सुरेश वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, ध्वजा वर्मा, उमाशंकर वर्मा, अशोक वर्मा, गेंदलाल वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बेमेतरा / शौर्यपथ / बेमेतरा जिले के यह्सील नवागढ़ नगर के बीचों बीच बहने वाले छोइहा नाला में गंदगी एवं दुर्गंध को दुर करने के लिए नहर एवं सड़क निर्माण कार्य किया गया है लेकिन नगरवासियों को गन्दगी से मुक्ति मिलते नजर नही आ रही। स्थिति यह है कि इस नहर निर्माण को 03 साल बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत नवागढ़ द्वारा आजतक कोई सफाई कार्य नही कराया गया, जिसके चलते नहर के अंदर 10-12 फिट तक बड़ी-बड़ी झाड़ियां व घास उग आई है। हालत ऐसी हो गई है कि नहर के अंदर बड़ी-बड़ी झाड़ियों का ऐसा जाल बन गया है कि यदि कोई मवेशी जानवर नहर में गिर जाए तो निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
उल्लेखनीय है कि जल संसाधन विभाग के अंतर्गत छोइहा नाला बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1143.34 लाख की स्वीकृति दी थी। जिसका उद्देश्य गन्दे नाले को नहर बनाना एवं ऊपर सड़क के रूप में नया स्वरूप देना था। जिसके पहले फेस का काम पिछले 3 वर्ष पूर्ण हो चुका है। जिस स्थिति में जल संसाधन विभाग ने काम छोड़ा था। उसके पश्चात किसी ने भी दोबारा इस नहर की ओर झांका नहीं है। प्रशासन की लापरवाही के चलते धीरे-धीरे झाड़ियों ने नहर के अंदर ऐसा जंगल बना लिया है कि यदि कोई अनहोनी हो भी जाती है तो उसका पता लगाने में बड़ी दिक्कत आ जाएगी।
1260 मीटर नहर,शहर के घरों व नालियों का जाता है पानी
नवागढ़ शहर के छोईहा नाला में शहर की समस्त गंदगी नालियों से प्रवाहित होती है। पहले जमाव के कारण नगरवासी दुर्गंध एवं प्रदूषण के कारण परेशान रहते थे। बरसात में अत्यधिक वर्षा व बाढ़ की स्थिति में नाले का गंदा पानी आवासी क्षेत्रों में फैलने के कारण महामारी फैलने की आशंका भी बनी रहती थी। जिससे निजाद पाने के लिए नाले के प्रोटेक्शन कार्य के तहत मुख्य बाजार क्षेत्र के 400 मीटर की लंबाई में नाला अंडरग्राउंड बनाया गया है। साथ ही छीरहा रोड तक कुल लंबाई 860 मीटर तक दोनों तरफ कंक्रीट दीवाल व मिट्टी कार्य से नाले को नहर बनया गया। कार्य की कुल लंबाई 1260 मीटर है।
बदबू परेशान लोगो मे आक्रोश
स्थानीय धनीराम निर्मलकर, अवतार यादव, कुलेश्वर सिन्हा, दारा मिश्रा ने कहा कि प्रशासन द्वारा साफ सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन सफाई का नाम नहीं है। जिसका खामियाजा लोगों को ही भुगतना पड़ता है। नहर में गंदगी व बदबू इतनी है कि नजदीक रहने वालों का जीना भी मुश्किल है। नागरिकों का कहना है कि बरसों से छोइहाँ नाला नहर में जमा गंदगी से इस कदर बदबू आ रही है कि नहर के आसपास बसी बस्तियों के लोगों को बीमारी होने का भी खतरा बढ़ गया है। साफ सफाई का काम जल्द शुरू होना चाहिए।
पक्ष - विपक्ष के श्रेय लेने के चक्कर मे सफाई छूटी
लोगों का कहना है कि पक्ष और विपक्ष दोनों नहर निर्माण कार्य का श्रेय लेते रहे, लेकिन किसी ने भी नहर की सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया। निकाय के अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के भी उदासीनता का परिणाम नगर वासियों को भुगतना पड़ रहा है। नगर में इतने बड़े प्रोजेक्ट का काम होने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
"पहले क्या हुआ वह नही बता सकता लेकिन अब जल्द ही नहर सफाई का काम किया जाएगा। नगरवासियों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए हम लगातार प्रयासरत है।"
टीआर चौहान
सीएमओ नगर पंचायत नवागढ़।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
