July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बेमेतरा

    बेमेतरा (512)

    बेमेतरा / SHOURYAPATH / अप्रैल 2018 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 जून को अंतर्राष्ट्रीय विश्व साइकिल दिवस के रूप में घोषित किया। विश्व साइकिल दिवस के लिए संकल्प "साइकिल की विशिष्टता, दीर्घायु और बहुमुखी प्रतिभा को पहचानता है, जो दो सदियों से उपयोग में है, और यह परिवहन का एक सरल, किफायती, भरोसेमंद, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल टिकाऊ साधन है।मुख्य संदेश यह दिखाना है कि साइकिल पूरी मानवता की है और उसकी सेवा करती है।विश्व साइकिल दिवस एक वैश्विक अवकाश है जिसका मतलब किसी भी विशेषता की परवाह किए बिना सभी लोगों द्वारा आनंद लेना है। साइकिल आगे "टिकाऊ परिवहन का प्रतीक है और एक सकारात्मक संदेश देती है।
    विश्व साइकिल दिवस अब टाइप 1 और टाइप 2 मधुमेह वाले लोगों के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के साथ जुड़ा हुआ है। इसीलिए वर्ल्ड बाइसिकल डे आपको साईकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित करता है और आप स्वस्थ रहे सके।
    साइकिल चलाने के फायदे-
    अच्छी नींद - रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से रात में अच्छी नींद आती है. अगर आपको रात में नींद न आने की समस्या है तो साइकिलिंग करने से आपकी ये परेशानी हल हो सकती है.
    तेज होता है दिमाग - एक रिसर्च के अनुसार जो इंसान रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाता है उसका दिमाग साधारण इंसान के मुकाबले ज्यादा एक्टिव रहता है और ब्रेन पावर बढने के चांसेज भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढते है.
    ठीक होता है इम्यून सिस्टम - साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम ठीक तरीके से काम करता है. एक रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन आधा घंटा साइकिल चलाने से इम्यून सेल्स एक्टिव हो जाते हैं और बीमार होने का खतरा कम हो जाता है.
    बर्न होती हैं कैलोरीज - साइकिलिंग करना एक्स्ट्रा कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है. साइकिलिंग करके एक्स्ट्रा कैलोरी को बहुत ही आसानी से बर्न किया जा सकता है.
    दिन में कितना वक़्त साइकिल चलाये ?
    हमें दिनभर में रोजाना करीब आधा घंटा साइकिल जरूर चलानी चाइये जिसे की हमारा पूरा शरीर फिट रह सके।
    साइकिलिंग के ज़रिए क्षेत्रीय प्रकृति एवं लोगो से जुड़ने को मिला : राजीव शर्मा
    बेमेतरा एसडीओपी राजीव शर्मा ने कहा कि मैं विगत 1 वर्ष से साइकिलिंग कर रहा हूं हालांकि एक्सरसाइज घर में भी किया जा सकता है किंतु सुबह का बाहर का नजारा अलग ही होता है विशेषकर ठंड और बारिश के दिनों में शिवनाथ नदी के आसपास का नजारा देखने लायक रहता है। मैंने अधिकतम 50 किलोमीटर तक साइकिलिंग की है विगत 1 वर्षों से अधिक समय से नियमित प्रातः 4:30 बजे उठकर 4:45 बजे रवाना होकर लगभग सुबह 7:00 बजे तक बेरला कुसमी , खर्रा से जाकर रोज वापस आता हूं।
    पिछले लॉकडाउन के दरमियान जब मैं साइकिलिंग करके बेरला कुसमी से लौट रहा था, सरदा जहां अधिकांश लोग पहचानते और जानते हैं । लोग मुझे साइकिलिंग करके देख कर प्रतिस्पर्धा भी करते थे कुल मिलाकर प्रकृति का नजारा और साइकिलिंग के 1.5-2 घंटे के दरमियान बहुत नजदीक से देखने का मौका मिलता है।मेरे पास स्नेल साइकिल है जो जर्मनी में डिजाइन की गई है , हालाकि यह भारत में निर्मित होती है वजन 10 किलो से भी कम है इसे अधिकतम 45 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चला चुका हूँ, औसत स्पीड मेरी 20 किमी प्रतिघंता रहती हैं।

    शुभम दुबे/नवागढ़। रविवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्च जिलाध्यक्ष दीपेश साहू ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के अनुशंसा एवं भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान के मार्गदर्शन में मोर्चा के जिले के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। इसके तहत मोर्चा कार्यकारणी में 06 उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 06 मंत्री व कोषाध्यक्ष,मीडिया प्रभारी, कार्यालय मंत्री के साथ ही 28 पदाधिकारियों की टीम बनाई गई हैं। नवागढ़ विधानसभा से भी कार्यकर्ताओं को प्रमुखता से स्थान दिया गया है, जिसमें रामसागर साहू को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जो कि वर्तमान में भाजयूमो नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष है । जिला मंत्री परमेश्वर साहू व रेवाराम निषाद को बनाया गया है। वही घनश्याम साहू छेरकापुर को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है कृष्णा वैष्णव मरतरा प्रचार प्रसार मंत्री करण साहू आईटी सेल प्रभारी। इसी तरह नवागढ़ विधानसभा के तीनों मंडलो में भी मण्डल अध्यक्ष बनाये गए है । नवागढ़ मण्डल में फूलचंद साहू बोरतरा , खण्डसरा मण्डल में अश्वनी साहू नगपुरा तथा मारो मण्डल में पुनीत वर्मा अध्यक्ष बने है। कार्यकरणी सदस्य गुनी रजक, डॉ भुनेश्वर साहू व श्रवण साहू बने है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में परसादी यादव, जुगरु साहू, हेमंत वर्मा, पुरषोत्तम वर्मा, रामनारायण वर्मा, को शामिल किया गया है। रामसागर साहू व घनश्याम साहू ने नियुक्ति के लिए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री विकास दीवान एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपेश साहू का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व जो दायित्व दिया है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। जिला सन्गठन द्वारा दिये प्रत्येक निर्देश पर पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे। इनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही नवागढ़ में कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं एवं बधाइयां देना शुरू कर दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष फिरतुराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू राजपूत, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर ध्रुव,पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय,शरद जोशी,दीपक तिवारी,डॉ जगजीवन खरे, रुम्पल टुटेजा,सुभाष सोनी, होरिलाल सिन्हा, दुर्गा सोनी,युवराज ठाकुर,चैन साहू,गिरेन्द्र महिलांग, लक्ष्मी वर्मा, कृष्णा ठाकुर, सन्तोष चौबे,छन्नू गुप्ता, कुंजबिहारी ठाकुर, राजाराम चंद्राकर, राजेश दुबे, जित्तू भुवाल, दिलीप नवरंग, मधु वर्मा, रोहित साहू, उमेश ध्रुव, सुधेश हरि श्रीवास्तव, राजेन्द्र मिश्रा, विनोद साहू,उमा मिश्रा, अमिता बघेल, सती सिन्हा,धनिराम निर्मलकर, टीकम पूरी गोस्वामी, गोलू सिन्हा, रमेश निषाद, मनीष श्रीवास, हेमा यादव, श्रीकांत ठाकुर, तनु दीवान,राजा खान, राजू गुम्बर,सैबी खुराना, रितेश मिश्रा, मोहन बघेल, ओमकार साहू, युपेश साहू, अभिषेक राजपूत, मुचकुंद राजपूत, गुरमुख भार्गव, महेश टण्डन,मोनू गोस्वामी, दिनेश साहू, केदार साहू, रामाधार ध्रुव, किशुन ध्रुव,कल्याण कुर्रे, सुरेश निषाद सहित कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।

    नवागढ़। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है, इसी के तहत पहले रक्तदान का कार्यक्रम हुआ, जिसमें 20 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। उसी कड़ी में सोमवार को पुनः सेवा कार्य करते हुए मारो मंडल के टेमरी ग्राम पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र व स्टेट बैंक साखा में सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी और उन्हें बताया कि भाजपा का सेवा ही संकल्प नारा है इसके तहत वो सदैव लोगों के बीच में जाकर काम एवं सेवा करती रहेगी। इस अवसर पर चंद्रकुमार(बबलू)राजपूत(लोधी) भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, मधु राय जिला महामंत्री महिला मोर्चा, अमिता बघेल मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा, खुलेश्वरी देवागन,विरेंद्र घृतलहरे, यूपेश साहू,मुचकुंद राजपूत, जितेन्द्र मात्रे,दुर्गेश बघेल,तोपचंद बाधें,मनीष ,अभिषेक राजपूत, मनीष साहू आदि उपस्थित रहे।

    नवागढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार के सफ़लतापूर्ण 07 वर्ष होने पर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान, प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी के मार्गदर्शन पर सेवा ही संगठन के तहत सोमवार को भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने अपने शक्तिकेन्द्र में आम जनमानस को मास्क, सैनिटाइजर व मिठाई वितरण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवागढमैं फल व मॉस्क वितरण साथ ही कोरोना माहमारी से बचाव के लिए सभी को वैक्सीनेशन लगवाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान एससी मोर्चा देवादास चतुर्वेदी,मण्डल महामंत्री मिन्टू बिसेन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री रुम्पल टुटेजा, गिरेन्द्र महिलांग,सरिता कुम्भकार,टीकम पूरी गोस्वामी, गोलू सिन्हा, रमेश निषाद, मनीष श्रीवास, राहुल खुराना,सुरेश निषाद,तनु दीवान, केदार साहू, ईश्वर कुम्भकार सहित भाजपाई उपस्थित रहे।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / क्षेत्र के अवैध नशीले पदार्थ कारोबारियों के लिए शनिवार का दिन दिल दहला देने वाला साबित हुआ। जब नवागढ़ थाना प्रभारी आरपी सिंह ने दबिश दे कर 27 नग गांजे का पेड़ जब्त किया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर सीधे हवालात पहुंचाया।
    मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम गोड़ीकला में अवैध रूप से गांजे की खेती करने की शिकायत मिल रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर नवागढ़ थाना प्रभारी सिंह ने अपने दल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि ग्राम के माखन राजपूत पिता परदेशी उम्र 58 वर्ष के द्वारा अपने खेत में विभिन्न प्रकार की फसलों के बीच मे गांजे की फसल भी लगाया गया है। पुलिसिया कार्रवाई करने के बाद माखन के खेत से गांजे के 27 नग गांजा का पौधा वजन 5.6 किलोग्राम कीमती 28,000 रुपये अलग-अलग आकार के पौधे जब्त किए गए। जहाँ से आरोपी को पकड़कर नवागढ़ थाना लाया गया और उन पर धारा 20 नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आर पी सिंह , एस आई घनश्याम चिंडा, प्रधान आरक्षक मोहन साहू, आरक्षक राहुल दुबे, हेमप्रसाद साहू, केशव विश्वकर्मा , खुलेश्वर गायकवाड की मुख्य भूमिका रही।

    बेमेतरा(नवागढ़)/ शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नगर पालिका बेमेतरा के 06 भाजपा पार्षदों पर अध्यक्ष चुनाव में क्रास वोटिंग को लेकर हुई पार्टी से निष्कासन की कार्यवाही के बाद इसका असर जिले के नगर पंचायत चुनाव में भी में भी पड़ता नजर आ रहा है, नवागढ़ व साजा में भी गद्दारों को बाहर करने की मांग उठ रही है। भाजपा के कई पदाधिकारियों, नगर पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों एवं नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष ने चुनाव में पूर्व मंत्री दयालदास बघेल एवं पुत्र अंजू बघेल द्वारा किये भीतरघात के मुद्दे को पुनः उठाया है औऱ जांच कर बड़ी कार्यवाही की मांग की है।
    ज्ञात हो कि नवागढ़ नगर पंचायत चुनाव के समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओ तथा पराजित पार्षद प्रत्याशियों ने पूर्व मंत्री दयालदास बघेल एवं अंजू बघेल पर भितरघात के गम्भीर आरोप लगाए थे। वार्ड क्र.15 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी देवादास चतुर्वेदी ने पूर्व मंत्री दयालदास बघेल के खिलाफ भितरघात का सीधा-सीधा अरोप लगते हुए मण्डल अध्यक्ष को नामज़द शिकायत सौंपा था। चतुर्वेदी ने कहा कि पूर्व मंत्री बघेल ने नवागढ़ भाजपा के सभी अनुसूचित जाति उम्मीदवारों हराने के लिए हर हथकंडा अपनाया था। बघेल ने बिना मुझे सूचना दिए मेरे चुनावी वार्ड में भ्रमण किया जबकि सार्वजनिक पार्टी प्रचार के समय पूर्व मंत्री ने वार्ड 15 में प्रचार से साफ मना कर दिया था तो अकेले गुपचुप वार्ड में घूमना साफ भितरघाती रैवये को दिखा रहा है।
    कांग्रेसी विधायक से लगातार संपर्क
    उन्होंने मांग की पूर्व मंत्री बघेल एवं षड्यंत्र में साथ देने वाले जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाए। देवादास ने पूर्व मंत्री बघेल एवं कांग्रेस के नवागढ़ विधायक के चुनाव के पूर्व हुए मुलाकात पर प्रश्नचिन्ह उठाते हुए कहा कि ऐसी क्या जरूर आन पड़ी की घोर प्रतिद्वंद्वियों को अचानक एक साथ चर्चा पर बैठना पड़ा था। चुनाव के बाद भी मेलजोल का दौरा जारी रहा, जिसका परिणाम जनपद पंचायत नवागढ़ चुनाव में देखने को मिला, अध्यक्ष के लिए चुनाव नही लड़ने दिया वही निर्विरोध कांग्रेस समर्थित उपाध्यक्ष बना।
    कायर्वाही के लिए लिखा पत्र,
    पार्षद प्रत्याशियों के शिकायत के आधार पर नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने कार्यवाही के लिए जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री को पत्र भी लिखा था। चन्द्रपाल साहू ने कहा कि चुनाव के पहले भी पार्षद प्रत्याशियों ने मौखिक शिकायत की थी, जिस पर मैंने भी नजरे रखी थी। कही न कही नवागढ़ में भितरघात स्पष्ठ है। बैठक में भी नगर पंचायत चुनाव से सम्बंधित भितरघात के आवेदन प्राप्त हुए थे,जिसे पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को सूचित किया गया था, अब बेमेतरा में कार्यवाही हुई है तो नवागढ़ में भी भितरघातियों को बख्शा नही जाएगा ऐसी उम्मीद है।
    प्रदेश के नेताओ से पार्षद प्रत्याशियों ने की थी शिकायत
    चुनाव के बाद नगर पंचायत नवागढ़ से भाजपा के पार्षद एवं प्रत्याशियों ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक,दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के समक्ष हार के कारणों के सम्बंधित भीतरघात की शिकायत को विस्तारपूर्वक बताते हुए लिखित में सौंपा था। अब उन्होंने कहा कि यदि बेमेतरा की तरह दगाबाजों पर कार्यवाही नही हुई तो सब शिकायत करने प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी तथा सह प्रभारी नितिन नबीन को शिकायत करेंगे।
    नगर पंचायत तो हराया, जनपद में भी लड़ने नही दिया
    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे ने कहा कि नगर पंचायत नवागढ़ चुनाव में पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में था,लेकिन सत्ता के भोगी बाप- बेटे ने पार्टी हिट से परे निजी स्वार्थवश भाजपा के प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया जिससे नवागढ़ का एक एक नागरिक विदित है कि नवागढ़ में भाजपा जीतते-जीतते रह गयी। यही रवैये के चलते नवागढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा समर्थित सदस्यों के जीत के आने बाद भी प्रत्याशी नही उतारा गया। वही अभी लगातार दोनों सोशल मीडिया में पार्टी को बदनाम करने कोशिश में जूठे है, इन पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए।

    नवागढ़। शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकिब मलकानी ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के अनुशंसा एवं भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान के मार्गदर्शन में जिले के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। इसके तहत मोर्चा में चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, पांच मंत्री व कोषाध्यक्ष,मीडिया प्रभारी के साथ ही 10 कार्य समिति के सदस्य बनाए गए हैं। नवागढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं को प्रमुखता से स्थान दिया गया है, जिसमें राजेंद्र टुटेजा रुम्पल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। जो कि पहले भी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके है। वही राजू गुम्बर, वसीम खान एवं रुस्तम भाठीया को जिला मंत्री बनाया गया है। इसी तरह नवागढ़ विधानसभा के तीनों मंडलो में भी मण्डल अध्यक्ष बनाये गए है । नवागढ़ मण्डल में सैबी खुराना, खण्डसरा मण्डल में अब्दुल हमीद खान तथा मारो मण्डल में मनोज गुम्बर अध्यक्ष बने है। राजेन्द्र टुटेजा, राजू गुम्बर, वसीम खान एवं रुस्तम भाठीया ने नियुक्ति के लिए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री विकास दीवान एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष आकिब मलकानी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व जो जवाबदेही दी है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। जिला सन्गठन द्वारा दिये प्रत्येक निर्देश पर पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे। इनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही नवागढ़ में कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं एवं बधाइयां देना शुरू कर दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष फिरतुराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू राजपूत, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर ध्रुव,पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय,शरद जोशी,दीपक तिवारी,डॉ जगजीवन खरे, सुभाष सोनी, होरिलाल सिन्हा, दुर्गा सोनी,युवराज ठाकुर,चैन साहू,गिरेन्द्र महिलांग, लक्ष्मी वर्मा, कृष्णा ठाकुर, सन्तोष चौबे,छन्नू गुप्ता, कुंजबिहारी ठाकुर, राजाराम चंद्राकर, राजेश दुबे, जित्तू भुवाल, दिलीप नवरंग, मधु वर्मा, रोहित साहू, उमेश ध्रुव, सुधेश हरि श्रीवास्तव, राजेन्द्र मिश्रा, विनोद साहू,उमा मिश्रा, अमिता बघेल, सती सिन्हा,धनिराम निर्मलकर, टीकम पूरी गोस्वामी, गोलू सिन्हा, रमेश निषाद, मनीष श्रीवास, हेमा यादव, श्रीकांत ठाकुर, तनु दीवान,रामसागर साहू, रितेश मिश्रा, मोहन बघेल, ओमकार साहू, युपेश साहू, अभिषेक राजपूत, मुचकुंद राजपूत, गुरमुख भार्गव, अश्वनी साहू, महेश टण्डन,मोनू गोस्वामी, दिनेश साहू, केदार साहू, रामाधार ध्रुव, किशुन ध्रुव,कल्याण कुर्रे, फूलचंद साहू, दिनेश साहू, सुरेश निषाद सहित कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।

    नवागढ़। संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति के संबंध में क्षेत्रवासियों से कहा है कि इससे बचाव के लिए अभी भी हमें सतर्क रहने और सावधानी बरतने की जरूरत है. संसदीय सचिव बंजारे ने कहा है, कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप अभी कम हुआ है. संक्रमण की रफ्तार में कमी जरूर आई है,परंतु यह पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है,इस बात का  हम सबको भलीभांति ध्यान रखना है और कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए बनाये गए नियमो को छोड़ना नहीं है,बल्कि इसको उस वक्त तक अपने दैनिक जीवन में अपनाएं रखना है, जब तक यह पूरी तरह खत्म न हो जाए। बंजारे ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए फिलहाल सावधानी बरतना और टीका ही एकमात्र हथियार है,टीका लगवाने में कोई खतरा नहीं है,बल्कि यह हमें भविष्य में होने वाले खतरे से बचायेगा,उन्होंने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से कहा कि प्रशासन द्वारा अब धीरे धीरे जनजीवन को सामान्य करने का प्रयास करते हुए लॉकडाउन में छूट दे रहे,हम सभी को इस छूट में लापरवाही नही दिखाना है,साथ ही व्यापारी साथियो के साथ ही ग्राहकों को भी नियमो का पालन करने का निवेदन करते हुए कहा की यह समय सबसे अधिक सावधानी रखने का है,उन्होंने सभी पात्र लोगों से कोरोना से बचाव का टीका लगवाने की अपील की। संसदीय सचिव बंजारे ने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण में सहयोग के लिए नागरिकों,जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों,स्वयं सेवी संस्थाओं और खासतौर पर मीडिया के सभी साथियो को धन्यवाद देते हुए इन सभी के द्वारा किये गए कार्यो की सराहना किया।

    बेमेतरा / शौर्यपथ / विगत दिनों जारी एक विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा जिला के शीर्ष नेताओं के ऊपर झूठे आरोप लगाए गए है, जिन आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए प्रदेश एवं जिला संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने विज्ञप्ति जारी कर , पार्टी को बदनाम करने वाले आरोप को किसी और के इशारे पर किराये पर कार्य करने वाला बताया है। भाजपा पदाधिकारियों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दिया है।
    भाजपा प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के कुशल नेतृत्व में बेमेतरा जिला संगठन पार्टी द्वारा दिये प्रत्येक कार्यक्रम का पूरी सफलता के साथ संचालन हो रहा है। विगत दिनों कोरोना काल मे जरूरतमंदों की सहायता, महिला मोर्चा का धरना प्रदर्शन, टूल किट मामले पर थाना में धरना जैसे कई कार्यक्रम सफलता के साथ हुए। जिसमें पुर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा एवं जिला महामंत्री विकास धर दीवान व नरेन्द्र वर्मा के योगदान भी अहम है। जिला संगठन की सकारात्मक रिपोर्ट कुछ लोगो को नही पच रही है इसीलिए सोशल मीडिया में बिना तथ्य की बाते लिखे जा रहे है। लेकिन पूरी भाजपा बेमेतरा की टीम जिलाध्यक्ष एवं महामंत्रियों के साथ खड़ी है आवश्यकता आयी तो ऐसे लोगो के ऊपर कार्यवाही के लिए आवाज उठाएंगे।
    दुख के समय कर रहे राजनीति, मेरे नाम का लिया आड़
    जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा ने कहा कि विज्ञप्ति में मेरा नाम लिखकर जिला संगठन में फूट डालने की कोशिश की गई है, जो बिलकुल गलत है। कुछ पूर्व दिनों मेरे पुत्र के निधन के चलते मैंने राजनीति से कुछ दिन की दूरी बनाई है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग ऐसे दुख के समय में भी राजनीति कर रहे है। जिलाध्यक्ष जोशी के नेतृत्व में हम सभी ने एकजुटता से कार्य किया है और आगे भी करेंगे। जहाँ तक मेरा नाम का उपयोग किया गया उसे मैं खारिज किरता हूँ।
    जिला के भाजपा सत्तापक्ष से कही आगे
    एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे ने कहा कि भाजपा की सरकार में सरकार का सत्ता सुख विधायक मंत्री रहकर भोगा और 15 साल पार्टी को सत्ता के दम में दबाकर संघठन को चलाकर संघठन को कमजोर कर पार्टी को विपक्ष में बिठा दिया ऐसे सत्ता भोगी नेता आज निष्ठावान कार्यकर्ता जो कोंग्रेस की दमनकारी नीति के सामने पार्टी संगठन को मजबूती से खड़ा रखने में लगा है। उसकी ताकत को कमजोर करने में लगे हुवे है ।सम्मानित पदों पर दिनरात काम कर रहे भाजपा के शीर्ष नेताओं पर इस तरह बिना आधार आरोप लगाना निंदनीय है। बेमेतरा जिला में भाजपा सत्तारूढ़ दल से भी आगे है, आज जमीनी स्तर से लेकर समाचार पत्रों में भाजपा विपक्षी कांग्रेस से कही आगे है, जो हमारे नेताओं के नेतृव में ही सम्भव हो सका है, यह बात कुछ लोगो को नही पच रही है इसलिए सोशल मीडिया का सहारा लेकर उटपटांग एवं व्यक्तिगत टिप्पणियां की जा रही है।
    समस्या है तो सामने आकर बात करे, सोशल मीडिया में पार्टी को बदनाम करने की साजिश
    एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी ने कहा कि 15 साल सत्ता सुख के भोगी नेता जिनके कारगुजारियों के चलते भाजपा विपक्ष में बैठी है । ये ही किराये के लोगो को रख कर अपनी चीढ़ निकाल रहे है। जिस व्यक्ति ने विज्ञप्ति जारी की है उसका न पार्टी से कोई सम्बंध न नेताओ से। इससे स्पष्ठ है कि उसे लालच लेकर ऐसा कृत्य कराया जा रहा है। जिसको पार्टी में समस्या वे अपनी बात बैठकों में रखे इस प्रकार बाहरी व्यक्ति के माध्यम से सोशल मीडिया में सन्गठन को बदनाम करने अनुचित है। मामले को प्रदेश नेतृव से शिकायत कर जांच की मांग की जाएगी ताकि ऐसे कार्य करवाने वालो का नाम सामने आए।
    अनेक ओबीसी एवं एससी चेहरों को दायित्व
    किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू राजपूत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीलता वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपेश साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आकिब मलकानी एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा ने विज्ञप्ति में कहा कि जिला सन्गठन में सवर्णों का वर्चस्व की बात कही गयी है जोकि मूर्खतापूर्ण है। जिला से प्रदेश मंत्री जैसे पद में ओबीसी नेत्री को लिया गया है वही जिला संगठन में नरेन्द्र वर्मा, फिरतुराम साहू, भुनेश्वरी वर्मा सहित हम सभी में अनेक ओबीसी व एससी चेहरे हो प्रमुखता से स्थान दिया गया है, लेकिन कुछ लोगो के चाटुकारों की जगह जमीनी कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने से उनमें हड़बड़ाहट मची है, औऱ ऐसे कृत्य किये जा रहे है। जो लोग राजनीति में मुकाबला नही कर सकते वो पीठ पीछे दूसरे व्यक्ति की आड़ लेकर कायर की तरह वॉर करते है ।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा किसानों से खरीदे गए धान के अंतर की राशि की प्रथम किस्त प्रदान किए जाने पर संसदीय सचिव एवं नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के प्रति आभार जताया।
    उन्होंने कहा कि नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 38 समितियों के 41 उपार्जन केन्द्रों में 52507 किसानों ने अपना धान बेचा। जिन्हें समर्थन मूल्य पर 441.72 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। वहीं राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रथम किश्त 38.58 करोड़ रुपये नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों को मिला। जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है।
    संसदीय सचिव बंजारे ने बताया कि पूरे प्रदेश में तकरीबन 22 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1500 करोड़ रुपए धन राशि का भुगतान किया गया है। जो किसानों के लिए कोरोना महामारी के समय मददगार साबित हो रहा है। श्री बंजारे ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार से सीख लेने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार को सीखना चाहिए कि वास्तव में किसानों की मदद कैसे की जाती है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision