
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बेमेतरा / शौर्यपथ / नवागढ़ शहर सहित अंचल में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशासन ने पूरे जिले में लॉकडाउन लगाया है ताकि संक्रमण बढ़ने से रोका जा सके लेकिन कुछ व्यापारी ऐसे हैं जो लगातार लापरवाही बरतकर चोरी छिपे सामान बेच रहे हैं दुकानों के शटर तो बंद किए हैं लेकिन दो व्यक्ति अंदर ओर एक व्यक्ति बाहर रहता है। जो व्यवसाय करने में सहायक बनता है। इस दौरान ग्राहक ओर दुकानदार दोनों ही न तो मास्क लगा रहे हैं न ही सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। व्यापारियों ने शटर बंद किए हुए हैं लेकिन अंदर से व्यापार चालू हैं। कुछ व्यापारी प्रशासन की नाक में धूल झोंककर अपनी दुकानों के शटर खोलकर व्यापार व्यवसाय गुपचुप तरीके से करने में लगे हुए हैं जिनमें कई किराना, डेयरी, बिजली उकरण, हार्ड वेयर, कपड़ा व्यापारी साथ ही कुछ अन्य दुकानदार अन्य सामग्री बेचने में संकोच नहीं कर रहे हैं। यह चुपचाप तरीके से दुकानों के बाहर बैठे रहते हैं कुछ लोग थोड़ी शटर को उठाकर सामान बेच रहे हैं जिसके चलते ठेलो आदि में छोटे व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। नवागढ़ सीएमओ डीएल बर्मन ने ऐसे व्यापारियों की जांच करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए ही लॉकडाउन लगाया है जो व्यापारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जवान के बाद अब पुजारी संक्रमित
शनिवार को नवागढ़ थाने से एक जवान के संक्रमित पाए जाने के बाद सभी पुलिस स्टाफ ने सोमवार को कोरोना टेस्ट कराया तो सभी निगेटिव पाए गये लेकिन थाना परिसर के मन्दिर का पुजारी के संक्रमित होने से पुनः थाना क्षेत्र कोरोना के दायरे में आ गया है. थाना प्रभारी आरपी सिंह से बताया कि फ़िलहाल सभी जवान डिस्टेंस बनाकर कार्य कर रहे है, कुछ दिन बाद इनका पुनः टेस्ट किया जायगा.
वैक्सीन की कमी के चलते नही लगा टिका
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक ओर लोग कोरोना का टीका लेने के लिए आगे आ रहे हैं, तो दूसरी ओर वैक्सीन की कमी होने लगी है। इससे टीकाकरण अभियान को झटका लगा है। जबकि पहले जब लोग वैक्सीन को लेकर उतना गंभीर नहीं थे तो वैक्सीन की कमी नहीं थी। मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन खत्म होने से सेंटर को फिलहाल के लिए बंद रखना पड़ा है। नवागढ़ में कोरोना वैक्सीन का स्टाक खत्म होने से सेंटर मंगलवार को बंद रहा। बीपीएम सीके देवांगन ने कहा कि फ़िलहाल वैक्सीन का स्टाक खाली हो गया है, जिला अस्पताल से वैक्सीन की मांग की गई है. फ़िलहाल 07 कोरोना मरीजो को नवागढ़ कोविड केयर अस्पताल मे इलाज चल रहा है.
संक्रमित के घर के आसपास को किया सेनेटाइज
नवागढ़ नगर पंचायत के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए नगर पंचायत अंतर्गत कोरोना संक्रमित मरीज के घर आसपास बैरीगेटिंग लगाकर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। वही नगर में आवश्यक सेवाओं को छोडकर पूरी दुकानें बंद रही। सड़क पर घूमने वालों से पुलिस पूछताछ करती नजर आई। मुख्य बस स्टैंड सहित गौरव पथ में भी सन्नाटा पसरा रहा। वही बिना मास्क लगाये घूम रहे लोगो पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा चालान भी काटे गये.
बेमेतरा /शौर्यपथ / नवागढ़ शहर सहित अंचल में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं।सोमवार को ब्लाक में 106 लोग संक्रमित मिले हैं। ब्लाक यह पहली बार है, जब एक साथ 106 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जिसमे से 25 मरीज नवागढ़ शहर से है.अब शहर में एक्टिव मरीजो की संख्या 64 हो गई है. सोमवार को मिले मरीज दर्री पारा, सुकुल पारा, वार्ड 10, वार्ड 07, वार्ड 12 एवं सिविल लाइन आदि से है. वही ग्राम कटई से 10, नांदघाट से 10, कामता से 11,बदनारा से 07, केशला से 05 सहित ग्रामीण अंचल से कोरोना मरीजो की पहचान हुई है. बिएमओ आशीष वर्मा ने बताया की फ़िलहाल 05 कोरोना मरीजो को नवागढ़ कोविड केयर अस्पताल मेभ्र्ती कराया गया है, जिनकी स्थिति अभी ठीक है, वही सोमवार को नवागढ़ में ओक्सिजन सिलेंडर खत्म हो गये है, जिला अस्पताल से माँग किया गया है.
शनिवार को नवागढ़ थाने से एक जवान के संक्रमित पाए जाने के बाद सभी पुलिस स्टाफ ने सोमवार को कोरोना टेस्ट कराया तो सभी निगेटिव पाए गये लेकिन थाना परिसर के मन्दिर का पुजारी के संक्रमित होने से पुनः थाना क्षेत्र कोरोना के दायरे में आ गया है. थाना प्रभारी आरपी सिंह से बताया कि फ़िलहाल सभी जवान डिस्टेंस बनाकर कार्य कर रहे है, कुछ दिन बाद इनका पुनः टेस्ट किया जायगा.
बिना मास्क घुमने वालो पर कार्यवाही
कोरोना संक्रमण के चलते एक बार फिर जिला प्रसाशन द्वारा टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। नवागढ़ लॉकडाउन के चलते सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। बाजार पूरी तरह बंद रहे। नवागढ़ नगर पंचायत के वार्डो में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए नगर पंचायत की ओर सैनिटाइजर का छिड़काव कर वार्ड 05 को सैनिटाइज किया गया। वही नगर में आवश्यक सेवाओं को छोडकर पूरी दुकानें बंद रही। नगर के तिराहों, चौराहों सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षा के पुलिस बल तैनात रहा। लॉकडाउन के दौरान मेडिकल, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी सहित अन्य जरूरी सेवाओं को छोडकर अन्य प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। कुछ व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर बैठे नजर आए। सड़क पर घूमने वालों से पुलिस पूछताछ करती नजर आई। मुख्य बस स्टैंड सहित गौरव पथ में भी सन्नाटापसरा रहा। वही बिना मास्क लगाये घूम रहे लोगो पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा चालान भी कटे गये.
नवागढ़ / शौर्यपथ / चैत्र नवरात्र की शुरुआत आज से होगी। पिछली बार की तरह इस बार भी कोरोना के साये में इसका आयोजन होगा। पिछली बार लॉकडाउन के चलते मंदिर पूरी तरह से बंद थे। लोगों ने घरों में पूजा की थी। इस बार प्रसाशन ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मंदिरों को बंद रखने का आदेश दिया है। इस कारण इस बार भी लोगों को घर में ही पूजा करनी होगी। नवागढ़ के मन्दिरों में भी इस बार सादगी तरीके से पूजा का आयोजन कर रहे हैं। पहले की तरह ना तो लाइटिग और ना ही पंडाल लगाए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मन्दिर के पुजारी सभी जरूरी पूजा काम को निपटा रहे हैं।
नवागढ़ प्राचीन काल से ही राजवंश के जमाने से देवी मन्दिरों का केंद्र रहा है. यहाँ की माँ महामाया, शारदा, शक्ति माता आदि का मन्दिर अपनी मान्यताओ को लेकर पुरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है. इस बार भक्त तो मन्दिर नही जा सकेंगे लेकिन हम आपतक नवागढ़ के देवी मन्दिरों का इतिहास पहुचाने की कोशिश कर रहे है.
1. माँ महामाया मन्दिर – राजा नरवरसाय शक्ति के उपासक थे, उन्होंने अपने किले के भीतर मां महामार्इ की मूर्ति स्थापित कर एक छोटे से मंदिर का निर्माण कराया था, जो आज उनके धार्मिक आस्था के रूप में नवागढ़ का मुख्य शक्ति आराधना केन्द्र है । कहा जाता है कि कलचूरी राजाओं की कुलदेवी मां महामाया देवी थी, अत: तांत्रिक विद्या के लिए इन्हें सर्वप्रथम प्रतिस्थित किया गया था। इस मंदिर का जीर्णोद्धार अब तक 25 बार हो चुका है। 25वां जीर्णोद्धार का कार्य सोनराज जैन द्वारा सन 1964 में कराया गया ।मुख्य मंदिर के निकट गायत्री माता, शीतला माता, दुर्गा माता सहित अन्य देवी देवताओं की मंदिर स्थापित है। मां महामाया देवी का उल्लेख दुर्गा सप्तसती नामक पुराण में मिलता है वर्तमान में यहाँ शासन द्वारा पर्यटन स्थल बनाने हेतु निर्माण कार्य चल रहा है। इसका संरक्षण श्री शमी गणेश महामाया शारदा पर्यटन समिति कर रही है.
2. माँ शारदा मंदिर - सऩ 1973-74 में शारदीय नवरात्रि के समय एक भक्त विष्णु प्रसाद मिश्रा के अंदर मां शारदा की शक्ति आई, तब वे मन्दिर की जगह पर उपासना के लिए बैठ गए। तब ग्रामवासी सलाह व चंदा वसूली कर मंदिर का निर्माण किये। माँ शारदा की मूर्ति जयपुर से खरीद कर लाया गया. आज मां शारदा का मंदिर आस्था और उपासना का केन्द्र है । जिस स्थान पर मां शारदा का मंदिर बना है, मूर्ति विराजमान है वहां लगभग समान्य धरातल से 200 फीट का उंचा टीला था, जहां राजा के विशेष सैनिक बैठ कर पहरा देते हुए रक्षा करते थें.
3.माँ शक्ति मंदिर - मंदिर के पुजारी के अनुसार जयंत व दिलीप आचार्य जो महाराष्ट्र निवासी थे, मन्दिर के स्थान पर पति के वियोग में उनके परिवार की स्त्रियां सती हुई थी। उसी के यादगार में यहाँ मूर्ति की स्थापना की गयी थी. कालांतर में इसका नाम सती मंदिर से शक्ति मंदिर पड़ गया। सन 1989 में मात्र एक ज्योति प्रज्वलित होकर अब सैकड़ो ज्योति नवरात्री पर्व में प्रज्वलित होते है।
4. माँ महालक्ष्मी मंदिर - मंदिर के निकट अभी जहाँ कुआँ है, वही से महालक्ष्मी की मूर्ति को 200 वर्ष पूर्व जमीन से खोदकर निकाला गया था। मान्यता अनुसार नवागढ़ के एक ब्राह्मण ने 9 दिनों तक देवी की आराधना की। 9वे दिन माँ ने स्वप्न दिया कि मेरी छोटी बहन तुम्हारे नवागढ़ में जमीन के नीचे मूर्ति दबी है, मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाओ, तो तुम्हारे घर मे 5 संताने होंगी। ब्राह्मण ने गस्ती पेड़ के नीचे जमीन की खुदाई की, वहाँ मूर्ति प्राप्त हुई जिसकी विधिवत स्थापना की गयी.
“ देवी मंदिर में दर्शन एवं नवरात्र में पूजा से वंचित रहे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। देवी दर्शन नहीं करने वाले भक्त आगामी नवरात्र में भी अपनी मनोकामना के साथ देवी की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। चैत्र नवरात्र लोगों को अपने घरों से ही मनाना चाहिए और देश को महामारी से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग करना चाहिए।’’
विकास धर दीवान (अध्यक्ष, श्री शमी गणेश महामाया शारदा पर्यटन समिति नवागढ़.)
बेमेतरा / शौर्यपथ / बेमेतरा जिले में कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम को जिले में कोरोना की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए भेजा है। रविवार केंद्रीय टीम में शामिल डॉ. शिव प्रिया, डॉ. शिखा वरदान एवं बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल सहित आला अधिकारियो का दल दौरे पर रही. इस दौरान टीम ने नवागढ़ में कोरोना टिकाकरण केंद्र एवं कोविड केयर अस्पताल का निरीक्षण कर पांच बिंदुओं में जानकारी ली. जिसमे टेस्टिंग, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, अस्पतालों में बिस्तर, एम्बुलेंस, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन की उपलब्धता, टिकाकरण की स्थिति की जानकारी शामिल हैं।
इस दौरान उन्होंने टिका लगा रही नर्स से भी टिके के सम्बंध में कुछ प्रश्न भी किये. केंद्रीय टीम ने टेस्टिंग व कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को बढ़ाने की हिदायत नवागढ़ स्वास्थ्य विभाग को दी है. वही सिविल लाइन स्थित कोरना संक्रमित के घर के आसपास बेरिगेटिंग का भी मुआयना किया. साथ ही होम आइसोलेटेड संक्रमित से फोन पर बात कर जानकारी ली. संक्रमित ने स्थानीय प्रशासनिक व्यस्व्था पर नाराजगी जताई, तब कलेक्टर ने अधिकारियो को जमकर फटकार भी लगाई. दौरे पर साथ में बेमेतरा सीएमएचओ डॉ. एसके शर्मा, डीपीएम अनुपमा तिवारी, नवागढ़ तहसीलदार रेणुका रात्रे, सीएमओ डीएल बर्मन, बीएमओ आशीष वर्मा, बीपीएम सीके देवांगन आदि मौजूद थे ।
नवागढ़ थाने में एक जवान संक्रमित,
शनिवार को नवागढ़ पुलिस थाने के एक जवान के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लॉकडाउन में पुलिस की दिक्कते और भी बढ़ गई है. थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ही हमारे थाने से एक जवान के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उसे थाने से छुट्टी देकर इलाज के लिए होम आइसोलेट किया गया है। पुरे थाने परिसर में सेनेटाईजर का छिडकाव किया गया है.
किट की कमी के चलते नही हो पाया बाकि जवानों का टेस्ट
वही रविवार को नवागढ़ थाना की पूरी पुलिस टीम कोरोना टेस्ट कराने गई थी लेकिन नवागढ़ में किट नही होने के जाँच नही हो पाई है. थाना प्रभारी सिंह ने कहा की फ़िलहाल पूरा स्टाफ आमजन से दुरी बनाकर कार्य कर रहा है. उन्होंने अपील किया कि टेस्ट की रिपोर्ट आने तक सभी थाना से दुरी बनाये और अति आवश्यक होने पर फोन से सम्पर्क करे.
ब्लाक में 208 एक्टिव केस, नवागढ़ शहर से 39
नवागढ़ ब्लाक में दिन- प्रतिदिन कोरोना विस्फोटक रूप लेता हुआ दिखाई दे रहा है. रविवार को मिले नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ ब्लाक में अब तक मिले कोरोना मरीजों की संख्या 1,265 पहुंच गई है। जिसमें से 208 एक्टिव कोरोना मरीज है। वहीं 02 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। नवागढ़ शहर में फ़िलहाल 39 कोरोना के केस एक्टिव है, जिसमे से रविवार को 7 नये मामले सामने आए है.
अबतक लगे कुल 17 हजार टिके
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अब लोग वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक हो रहे हैं और टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। नवागढ़ ब्लाक में पहले चरण के टिकाकरण में 5,867 तथा दुसरे चरण में 11,895 टिके लगाए गये है. इस तरह से ब्लाक में अबतक कुल 17,762 टिका लगाया जा चूका है. ज्ञात हो कि ब्लाक में कुल 17 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाए है, जिसे बढ़ाने पर विचार चल रहा है.
“नवागढ़ में पूर्ण लॉकडाउन के पालन के लिए प्रशासन कार्यरत है. मुख्य चौक नवागढ़ एवं जिले के अंतिम छोर गाडामोड़ में बेरीगेट्स लगाये गये है. वही पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर लोगो को घर पर रहने की अपील कर रही है. नियमो का उल्लघन करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी.”
आरपी सिंह (टीआई नवागढ़)
नवागढ़ / शौर्यपथ / आज शाम 06 से संपूर्ण जिले में सात दिन के लिए पूर्णतः लॉकडाउन के पहले नवागढ़ में शुक्रवार को दिनभर बाजार और सड़कों पर जबर्दस्त भीड़ रही। किराना सब्जी सहित जरूरत की चीजों की खरीदारी के लिए दिनभर दुकानों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। दूसरी ओर शराब दुकान और पेट्रोल पंप में भी लंबी कतार देखने को मिली।
ज्ञात हो कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 से 19 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इस लॉकडाउन के आदेश के बाद शुक्रवार को मार्केट में लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। यहां पर लोगों ने जमकर सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना के बाकी नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं। जिस बात के लिए यह लॉकडाउन लगाया जा रहा है। उसी के नियमों का पालन जनता ने नहीं किया। नवागढ़ के सब्जी बाजार, बस स्टैंड, किराना दुकानों सहित कई जगहों पर सैकड़ो की भीड़ नजर आए, लोग लॉकडाउन के पहले जरूरी सामान खरीदने के लिए दुकानों पर टूट पड़े. इनमें से ज्यादातर लोगों ने मास्क भी नहीं पहना था। शराब की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई।
आंशिक लॉकडाउन के बाद भी बढ़ते गये केस, इसलिए सख्ती
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बेमेतरा कलेक्टर ने सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। यह लॉकडाउन आगामी 10 अप्रैल के शाम 06 बजे से 19 अप्रैल के सुबह 06 बजे तक लागू रहेगा। नवागढ़ ब्लाक में शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कुछ दिनों पूर्व जिले के नगरी निकायों में लगाए गए मिनी लॉकडाउन का अच्छा प्रतिसाद नहीं मिला। कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते चले गये, वही लोग नियमों को ताक पर रखकर घर से बाहर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से प्रशासन को सख्त लॉकडाउन लगाना पड़ा। इस दौरान शराब की दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि कोरोना वैक्सीनेशन शुरू रहेगा एवं अत्यावश्यक सेवा में छुट रहेंगी.
आज शाम 06 बजे तक खुली रहेंगी दुकाने
लॉकडाउन के पहले जरूरी समानो की खरीददारी के लिए बाजारों में उमड़ती भीड़ के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने नगरी निकायों में शनिवार को दुकानों का बंद होने का समय दोपहर 02 बजे से परिवर्तित कर दिया, आज सभी दुकान सुबह 06 बजे से शाम 06 तक खुली रहेंगी, ताकि लोगो को सप्ताह भर के लिए आवश्यक वस्तुए खरीदने का पर्याप्त समय मिल सके. वही आज शाम 06 बजे के बाद 19 अप्रैल की सुबह 06 बजे तक के लिए सख्त लॉकडाउन लग जायेगा.
नवागढ़ में कोरोना संक्रमितो की संख्या बड़ी
नवागढ़ में फिर से कोरोना के मामले बड़े है। शुक्रवार को एक ही दिन में नवागढ़ ब्लाक में 55 नए मरीज सामने आए हैं। जिसमे से 13 संक्रमित तो केवल नवागढ़ शहर से है. स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम सीके देवांगन ने बताया कि ब्लाक में मिले 55 मामलो में 13 नवागढ़ शहरी क्षेत्र से है, मंगलवार को नगर में शंकर नगर से 05, वार्ड 04 से 06, तिलका पारा से 01 एवं वार्ड 06 से 01 है. मिले आकडे चिंताजनक है.
‘’नगर पंचायत नवागढ़ में शुक्रवार को 4 दूकानदारो पर लॉकडाउन के तय समय के बाद भी दुकान खुली रखने पर 500 – 500 रूपये का जुर्माना लगाया गया वही, वही बिना मास्क घूम रहे 4 लोगो का भी चालान काटा गया, इस प्रकार से कुल 2400 रूपये जुर्माना वसूली की गई. शनिवार को बाजार शाम 06 बजे तक खुली रहेंगी, लोगो से निवेदन है कि कोविड नियमों का पालन करते हुए लॉकडाउन की अवधि तक के लिए जरूरी खरीदारी कर सकते है.”
डीएल बर्मन (सीएमओ नवागढ़ )
नवागढ़ / शौर्यपथ / ग्राम पंचायत मुरता में चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथावाचक आचार्य पंडित प्रतीक चौबे ने भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत लीला का वर्णन किया. इस दौरान कथा श्रवण करने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे मुरता पहुचे. बांधे ने कहा कि हरि अनंत हरि कथा अनंत श्रीमद् भागवत कथा हमारे पूर्वजों को तार करने वाली है। इससे हमें जीवन के कई रहस्यों का ज्ञान होता है.
उन्होंने कहा कि कथा का आयोजन जहां होता है वह स्थान तीर्थ बन जाता है। वहां सभी देवी देवता आते हैं। भक्तों में भक्ति का संचार हो जाता है। भक्त सत्य को प्रतिष्ठित करने में सहयोगी बनते हैं। कथा के श्रवण करने मात्र से ही कई पापों का नाश हो जाता है। इस तरह के धार्मिक आयोजन से गांव में खुशहाली व समृद्धि आती है और बच्चों व बुजुर्गों में धार्मिक जुड़ाव आता है। वहीं भागवत कथा सुनने से मन को तृप्ति मिलती है।
कथा पंडाल में यजमान खोरबाहरा साहू, फगनी साहू, रविशंकर साहू, चांदनी साहू, अश्वनी साहू, लव साहू , डुपेश्वर साहू सहित भक्तजन उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / ब्लॉक में फिर से कोरोना विस्फोटक रूप लेता हुआ दिखाई दे रहा है। रोजाना नवागढ़ ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। एक ओर जहां टीकाकरण केंद्रों में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है, तो दूसरी और कोरोना मरीजो की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नवागढ़ ब्लाक में कुल 35 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार इसी प्रकार से आकडे सामने आ रहे है । ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की स्थिति अधिक डराने वाली है। गुरूवार की रिपोर्ट में नवागढ़ शहर की तुलना में गाँव के क्षेत्र में कोरोना के मामले अधिक हैं, जोकि नवागढ़ के लिए कुछ राहत देने वाली खबर है। नवागढ़ मे मिला एकमात्र मरीज सुकुल पारा से है. हालाकि क्षेत्र में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ विभाग व प्रशासन टीकाकरण को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। जानकारों का कहना है कि कोरोना को लेकर ढिलाई भारी पड़ रही है। इसके लिए हर व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है। ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। मास्क का इस्तेमाल सदैव करें।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला कलेक्टर ने बेमेतरा जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। यह लॉकडाउन आगामी 10 अप्रैल शाम 06 बजे से लेकर 19 अप्रैल सुबह 06 बजे तक नवागढ़ ब्लाक में भी लागू रहेगा। इस दौरान शराब की दुकानें बंद रहेंगी। वही केवल अत्यावश्यक जैसे अस्पताल, मेडिकल चालू रहेंगे. गुरूवार को नगर पंचायत नवागढ़ सीएमओ डीएल बर्मन के नेतृत्व में नगर में कोविड नियम न पालन करने वाले 08 व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए 800 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ में नगर पंचायत के कर्मचारी एवं पुलिस जवान उपस्थित रहे.
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ में संचालित भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के सामने पार्किंग व्यवस्था न होने का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। बैंक में लेन देन करने आये ग्राहक अपनी मोटर सायकिल सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं जिससे नगर के प्रमुख मार्ग गौरव पथ पर बैंक खुलने से बंद होने तक अघोषित जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके कारण कई बार सड़क से गुजरने वाले लोगों के बीच वाद विवाद तक हो जाता है लेकिन उसके बावजूद भी बैंक प्रबंधन कोई सकारात्मक पहल नही कर रहा। जिससे आम लोगों मेें काफी आक्रोश है।
शहर के स्टेट बैंक के सामने पार्किंग व्यवस्था नही है, लेकिन इसके बावजूद भी बैंक खुलने से बंद होने तक सौ से भी अधिक वाहन सड़क पर ही खड़े हो जाते हैं। सड़क पर मोटर सायकिल पार्क कर देने से जहां बस, माल वाहक एवं पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां से वाहन चालक किस प्रकार से निकलते होंगे। सड़कों पर बेतरतीब खड़ी मोटर सायकिलों के कारण यहां हमेशा जाम लगा रहता है। इस बारे में स्थानीय लोगो का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी दी लेकिन उनके शिकायत पर कभी विचार नही किया गया। और क्या यह जरूरी है कि सड़क पर होने वाली हर दिक्कत के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी जाये तभी कोई कार्यवाही होगी। क्या विभाग की अपनी कोई जिम्मेदारी नही बनती।
सड़क पर पार्किंग यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाता है लेकिन विभाग द्वारा कभी स्टेट बैंक प्रबंधन को इस बारे में कोई सख्त निर्देश नही दिये गये। यही वजह है कि स्टेट बैंक के सामने की पूरी सड़क बैंक में आने जाने वाले ग्राहकों के लिये पार्किंग के रूप में उपयोग की जा रही है। सड़क पर मोटर सायकिल खड़ी होने के कारण छोटे वाहन भी यहां से नही निकल पाते जिससे कई बार अप्रिय स्थिति बन जाती है। इस बारे में कई बार शाखा प्रबंधक का ध्यानाकर्षण कराया गया लेकिन व्यवस्था बनाने कोई पहल नही की गई।
स्टेट बैंक के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि ऐसी शाखा जहां रोज हजारों की संख्या में बैंक में आना जाना करते हैं। वहां पार्किंग के लिये कोई जगह नही है उसके बावजूद भी यहां बैंक संचालन की अनुमति दी गइ है जो पूर्णत: नियम विपरीत है। बैंक के सामने पूरी सड़क पार्किग के रूप में तब्दील हो जाती है जिससे हमेशा यहां से गुजरने वाले लोग परेशान रहते हैं। जनापेक्षा है कि स्थानीय प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस पहल की जायेगी जिससे लोगों को राहत मिल सके।
'' स्टेट बैंक में पार्किंग की अव्यवस्था लम्बे समय से परेशानी का सबब बने हुए है, यदि प्रशासन आम व्यापारियों को पार्किंग की व्यस्व्स्था बनाने के लिए निर्देशित करता है तो बैंक भी व्यापार की संस्था है, वंहा भी शाखा को पार्किंग का उचित प्रबंध करना चाहिए."
गिरेन्द्र महिलांग
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़.
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ने लगे हैं और आंकड़े फिर डराने लगे हैं। नगर पंचायत नवागढ़ में भी कोरोना के नए मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को ब्लाक में कुल 35 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमे 05 मामले नवागढ़ शहर से है. स्वास्थ्य विभाग से नवागढ़ बीईईओ यूआर ध्रुवे ने बताया कि ब्लाक में मिले 35 मामलो में 05 नवागढ़ शहरी क्षेत्र से है, बुधवार को नगर में तिलका पारा से 01, वार्ड क्रमांक 05 के एक परिवार से 03 एवं बावली पारा से 01 संक्रमित मिले है. स्वास्थ्य विभागने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए तीन नियम जरूर अपनाए। बार बार हाथ साबुन से धोएं, सैनिटािइजर का प्रयोग करें, मास्क पहनें और भीड़ से दूरी बनाकर रखें। वैक्सीनेशन के लिए आगे आए।
प्रसाशन के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे में कोरोना के मामले पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़े हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए नवागढ़ को कन्टेनमेंट जों घोषित किया गया है. बीते कुछ दिनों से कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में लापरवाही लोगों को भारी पर सकती है. गौरलतब है कि ब्लाक में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है.
बुधवार को नगर पंचायत नवागढ़ सीएमओ डीएल बर्मन के नेतृत्व में नगर में कोविड नियम न पालन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए 600 रुपये का जुर्माना लगाया.
नवागढ़ / शौर्यपथ / संगठन के निर्देशानुसार नवागढ़ विधानसभा के तीनो मंडल पर भाजपाइयों ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। पार्टी को मजबूती देने इसके सिद्धांतों को घर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर पार्टी के झंडे फहराये। विधानसभा के मुख्यालय नवागढ़ कार्यालय में जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पण कर पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू,महामंत्री मिथलेश बिसेन व सुरेश साहू, प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा दयावन्त धर बांधे, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय शामिल हुए.
विकास दीवान ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक राजनीति के माध्यम से देश और समाज की सेवा करना है। प्रखर नेता डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा सन 1951 में स्थापित भारतीय जनसंघ को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानव दर्शन की ओर उन्मुख कर पार्टी के रूप में गढ़ा। महामंत्री दीवान ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और त्याग के बल पर पार्टी केंद्र में दो सीटों से आज सत्ता में है। उन्होंने पार्टी की उपलब्धियां बतायी। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत समर्पण को दर्शाता है। श्री दीवान ने अपने बूथ क्रमांक 147 में बूथ पालक इश्वर कुम्भकार के निवास में भी झंडा फहराया.
नवागढ़ मंडल में मनहरण सिंह,विष्णु सिंह, डॉ जगजीवन खरे, प्रवीन दत्त दुबे, छन्नू सोनी, युवराज ठाकुर, रामसागर साहू, कल्याण कुर्रे, मोहन बघेल, विनोद साहू, चैन साहू, टीकम गोस्वामी, रमेश निषाद, रुम्पल टुटेजा, गोलू सिन्हा, मनीष श्रीवास, सुरेश निषाद, मीणा साहू, उमेश ध्रुव, रोहित साहू, अश्वनी साहू, मधु वर्मा, उमा मिश्रा, धनीराम निर्मलकर, सुधेश श्रीवास्तव, जित्तू भुवाल, तनु दीवान, केदार साहू, रितेश मिश्रा, मोहन चेलक, संतोष देवांगन, दिनेश साहू, दुर्गेश शर्मा, वही मारो मण्डल में नरेंद्र शर्मा,प्रदीप शुक्ला,सुभाष सोनी,जागेश्वर ठाकुर,बबलू राजपूत,महावीर साहू,रामशरण साहू,दुर्गा सोनी,लक्ष्मी वर्मा, अलोक तिवारी, कृष्णा ठाकुर, युपेश साहू, मुचकुंद राजपूत, अभिषेक राजपूत,डैनी ठाकुर, प्रेमु वर्मा एवं खंडसरा मण्डल में फिरतुराम साहू,दीपक तिवारी ,शरद जोशी,छन्नू गुप्ता , होरीलाल सिन्हा, कुंजबिहारी सिंह,अनिल मिश्रा, राजेश दुबे, कृपाशंकर त्रिपाठी, मोनू गोस्वामी आदि ने अपने बुथो में भाजपा का झंडारोहण किया।
बेमेतरा / शौर्यपथ / बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लाक में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं और फिर से कोरोना विस्फोट की स्थिति निर्मित हो गई है। मंगलवार को एक ही दिन में नवागढ़ ब्लाक में 46 नए मरीज सामने आए हैं। जिसमे से 12 संक्रमित तो केवल नवागढ़ शहर से है. पिछले तीन दिनों का आकड़ा देखा जाए तो ब्लाक में 96 नए मरीज मिले हैं. नवागढ़वासियों को कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को लेकर अति गम्भीर होना ही पड़ेगा। शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का पालन नहीं कर रहे हैं। इसी लापरवाही से नगर में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग से नवागढ़ बीईईओ यूआर ध्रुवे ने बताया कि ब्लाक में मिले 46 मामलो में 12 नवागढ़ शहरी क्षेत्र से है, मंगलवार को नगर में शंकर नगर से 05, महामाया पारा से 01, दर्री पारा से 01, माता पारा से 01, तिलका पारा से 03 एवं 01 मामला सुकुल पारा से है. वही ग्रामीण अंचल में ग्राम कटई से 04, नांदघाट से 03, टेमरी से 03 एवं प्रतापपुर से 05 मरीज मिले है.
सीएमओ ने भीड़ एकत्र करने को लेकर की कार्यवाही
दूसरे चरण में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। कोविड नियमों का सख्ती से पालन नहीं करने को लेकर मंगलवार को शहर के दो दुकान को सील कर दिया गया । एसडीएम नवागढ़ दुर्गेश वर्मा के निर्देशानुसार नगर पंचायत नवागढ़ सीएमओ डीएल बर्मन एवं थाना प्रभारी आरपी सिंह ने नगर पंचायत कर्मचारी एवं पुलिस बल के साथ कोविड-19 गाइडलाइन्स के उल्लघन को लेकर कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत नवागढ़ परिसर के सामने स्थित स्टाम्प वेंडर ठाकुर प्रसाद जोशी के दुकान क्रमांक 04 एवं दुकलहा जायसवाल के दुकान क्रमांक 05 को सील कर दिया. साथ ही अन्य दूकानदारो को कड़ी चेतावनी भी दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से दूसरे दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
" दोनों दुकानों को पहले भी निरिक्षण के दौरान भीड़ एकत्र करते पाया गया था, बिना मास्क वाले व्यक्तियों को भी दुकान में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। यह कोरोना संक्रमण के फैलने का कारण बन सकता है। जिसपर उन्हें भीड़-भाड न रखने की चेतावनी दी गई थी. लेकिन पुनः इन्होने प्रशसनिक आदेश की अवहेलना करते हुए कोविड गाइडलाइन्स का उल्लंघन किया, इसलिए दुकान को बंद किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।''
डीएल बर्मन
सीएमओ नगर पंचायत नवागढ़.
नवागढ़ / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर में नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों को भारतीय जनता युवा मोर्चा नवागढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं ने नवागढ़ नगर पंचायत परिसर स्थित जय स्तम्भ पर कैंडल जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल साहू, महामंत्री मिंटू बिसेन व सुरेश साहू एवं भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष श्रीकांत ठाकुर ने संबोधित किया।
महामंत्री मिंटू बिसेन ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में पूरा देश दुःखी है. हम लोग ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दुःख की इस घड़ी में शहीद परिवारों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. उन्होंने शहीदो के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं नक्सलियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की। पार्षद टीकम पूरी गोस्वामी, रुम्पल टुटेजा, रमेश निषाद, गोलू सिन्हा, तनु दीवान , मनीष श्रीवास, सुधेश श्रीवास्तव, सुरेश निषाद, अजय भोई, अरुण देवांगन, दिनेश चौहान, गिरीश पूरी गोस्वामी, हरमीत सिंह खुराना, दुर्गेश पूरी आदि मौजूद थे.
नवागढ़ / शौर्यपथ / सोमवार को नांदघाट थाना अंतर्गत ग्राम मेहना चौक में बड़ा सडक हादसा टल गया। यहां अचानक पलटी पिकअप के कारण 17 लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर घायलों को मुंगेली रेफर किया गया। वहीं, कुछ को नवागढ़ स्वास्थ केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।
हादसा दोपहर के 1.30 बजे मुंगेली नंदघाट मार्ग पर सम्बलपुर से करीब 5 किमी दूर ग्राम मेहना चौक में हुआ. नीले रंग की पिकअप क्रमांक सीजी 04 एमडी 8022 में सम्बलपुर के आसपास के काम करने वाले मजदूर सवार होकर जा रायपुर जा रहे थे। माल ढाेने वाली पिकअप में 17 लोग सवार थे, जिसमे महिलाए एवं बच्चे भी शामिल है। ऐसे में तेज रफ्तार के चलते पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। वहीं, गंभीर मरीजों को मुंगेली रेफर किया।
घायल शिवा चौहान ने बताया कि सभी सवार पेशे से मजदूर है, जो रायपुर तरपोंगी के पेपर मिल में काम करते है, सभी त्यौहार के बाद वही काम करने जा रहे थे. वाहन चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक गाडी चलाने के चलते मेहना चौक में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमे कुछ सवार को गम्भीर एवं कुछ को मामूली चोट लगी है. घटना स्थल से 12 लोगो को मुंगेली अस्पलात रेफर किया गया एवं आंशिक रूप से घायल 05 लोगो को नवागढ़ भेजा गया.
बड़ा हादसा होते-होते टला
यातायात नियमों के अनुसार मालवाहक वाहन में किसी भी व्यक्ति को इस तरह नहीं लेकर जाया जा सकता है, लेकिन ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे, जब मालवाहक वाहनों में मजदूरों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंसकर कर ले जाया जाता है. अचानक हुए इस हादसे में तेजगति से दौड़ रही पिकअप से कई मजदूर सड़क पर गिर गए। इसके चलते उन्हें गहरी चोटें आईं। तेज रफ्तार होने के कारण रायपुर की तरफ जा रही पिकअप कंट्रोल खोकर पलट गई, गनीमत है कि उस समय सामने से कोई वाहन नहीं रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
'' वाहन चालक की लापरवाही एवं ओवर स्पीड के चलते हादसा हुआ नजर आ रहा है. फ़िलहाल घायलों को मुंगेली रेफर कर दिया गया है, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 289, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है."
विपिन रंगारी ,(थाना प्रभारी नांदघाट)
बेमेतरा / शौर्यपथ / शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में राजीव गांधी न्याय योजना की शेष बकाया राशि तत्काल किसानों के खाते में डालने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार बबलू राजपूत, जिला पंचायत सभापति गोविंद्र पटेल की उपस्थिति में राज्यपाल के नाम बेमेतरा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2,500 रुपये में धान खरीदी की घोषणा किया गया था। जिसमें केंद्र सरकार के समर्थन मूल्य के अंतर की राशि को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत देने किसानों को वादा किया गया है। हाल ही में हुए न्याय योजना के तहत अंतिम क़िस्त की राशि वितरण में किसानों के साथ अन्याय करते हुए शासन द्वारा अंतिम बोनस राशि में कटौती की गया है, जिससें किसानों के हक की राशि काटी गई है। भाजपाइयों ने मांग किया कि अंतिम क़िस्त की शेष बकाया राशि तत्काल किसानों को दिया जाए अन्यथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान अनिल रजक, युपेश साहू, परस राम, सन्तोष साहू, रामकुमार देशलहरा आदि उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
