July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बेमेतरा

    बेमेतरा (512)

    बेमेतरा / शौर्यपथ / बेमेतरा में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा बूथ प्रबंधन के लिए प्रथम बैठक आहूत की गयी जिसमे सभी ने बूथ कमेटी के गठन हेतु सेक्टर छेत्र के मॉनिटरिंग हेतु जिला एवं ब्लॉक के पदाधिकारियों को प्रभार देने का निर्णय लिया गया, सभी बूथों में अनिवार्य रूप से रजिस्टर बनाने एवं नियमित बैठक हेतु निर्देशित किया गया, बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के बूथ प्रबंधन कमेटी के प्रभारी राजेन्द्र साहू जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के प्रभारी जितेंद्र साहू जी, जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष बंशी पटेल जी, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश राघव जी, सुरेंद्र तिवारी, डीआर जनार्दन, विजय दुबे, मनोज शर्मा, भुनेश्वर चंद्राकर, नंदकुमार साहू  व समस्त जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के पदाधिकारी गण, ब्लाक अध्यक्ष गण, महिला कांग्रेस पदाधिकारी गण, युवा कांग्रेस पदाधिकारी गण, NSUI पदाधिकारी गण, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी गण, समस्त ब्लाक के पदाधिकारी गण उपस्थित थे.!

    बेमेतरा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा मीडिया के सामने भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के खिलाफ दिए विवादित बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जंग छेड़ दी है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आबकारी मंत्री द्वारा भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी को फूलन देवी कहकर संबोधित करने और महिलाओं का अपमान करने के खिलाफ महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशन में महिला मोर्चा बेमेतरा द्वारा राज्य सरकार की नाकामियों को गिनाया एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाया।
    महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीलता वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से महिलाओं के प्रति राज्य सरकार की उदासीनता साफ दिखाई दे रही है। राज्य सरकार में आबकारी व उद्योग मंत्री कवासी लखमा द्वारा भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी दग्गुबती पुरंदेश्वरी जी को फूलन देवी बोलकर संबोधित करना कांग्रेस सरकार की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
    महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय ने कहा कि एक मंत्री को मीडिया के सामने एक महिला नेता के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग करना शोभा नहीं देता। यह अत्यंत ही निंदनीय है, जब वे एक प्रतिष्ठित पार्टी की वरिष्ठ नेता के खिलाफ इस प्रकार मीडिया में बयानबाजी कर उनका अपमान करना महिलाओं के प्रति कांग्रेस सरकार की ओछी और संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने न केवल पुरंदेश्वरी जी बल्कि उन सभी महिलाओं के स्वाभिमान को ठेंस पहुंचाते हुए उनका अपमान किया है।
    प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका निशा चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार महिलाओं के हित के लिए बड़ी बड़ी बातें कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर उनका उपहास कर उनके स्वाभिमान व आत्मसम्मान को ठेंस पहुंचाने का काम कर रही है। एक महिला के खिलाफ राज्य के मंत्री पद पर आसीन नेता द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी अशोभनीय है जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष सुरेश निषाद ने प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा की अनुशंसा एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा चन्द्रपाल साहू की सहमति पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नवागढ़ मंडल कार्यकारणी की घोषणा की। कार्यकारणी में पदाधिकारियो सहित 50 कार्यसमिति सदस्य तथा 42 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गए है।
    नवागढ़ युवा मोर्चा में मण्डल उपाध्यक्ष संजू राजपूत, हीरालाल गोलू सिन्हा, दिनेश साहू, जय प्रकाश सिंह ठाकुर, ओमकार साहू व मिथलेश सोनकर को दायित्व मिला है। मण्डल महामंत्री टीकम पूरी गोस्वामी व दुर्जन साहू बनाएं गए है। मण्डल मंत्री मनीष श्रीवास, मनोज राजपूत, दुर्गेश साहू, दानीराम जायसवाल, ओम राजपूत व धन्नू साहू नियुक्त किये गए है। वंही कोषाध्यक्ष अरुण देवांगन,सह कोषाध्यक्ष सुरेश साहू, कार्यालय मंत्री जितेंद्र साहू, सह कार्यालय मंत्री राजेन्द्र यादव, मीडिया प्रभारी- बुधराम रजक, सह मीडिया प्रभारी आशीष जांगड़े व अजय साहू, प्रचार प्रसार मंत्री हेमा यादव, रामावतार यादव, तोरण कुमार साहू, दिनेश चौहान, दिनेश सोनकर व हीरेन्द्र साहू सोशल मीडिया प्रभारी विनय गेडाम, सह सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत रजक व मोहन साहू, प्रशिक्षण प्रभारी नरेंद्र साहू, दुर्गेश पूरी गोस्वामी, भागवत सोनकर व किशन साहू, शा.योजना स्वाध्याय मंडल में तोपसिह साहू, राजेश साहू व कुलेश्वर वैष्णव औऱ कन्या शक्ति संयोजिका सरोजनी महिलांग व शिवानी गेडाम को मनोनीत किया गया है।
    दायित्व मिलने पर महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलु राजपूत, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ जगजीवन खरे व गिरेन्द्र महिलांग, उमा मिश्रा, विनोद साहू, जित्तू भुवाल, युवराज ठाकुर,महेश टण्डन, कृष्णा ध्रुव, सैबी खुराना,फूलचंद साहू, राजा खान, तनु दीवान, रामेंश निषाद, रामसागर साहू, श्रीकांत ठाकुर, रोहित साहू, उमेश ध्रुव, रामाधार ध्रुव, दिलीप नवरंग, मीना साहू, धनीराम निर्मलकर, मोहन बघेल, बिनो सोनकर, सरिता कुम्भकार, मधु वर्मा, रितेश मिश्रा, मनीष सोनी, मोहन चेलक,केदार साहू,दारा मिश्रा, सहित कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं व बधाई दिया।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / कारगिल विजय दिवस के खास मौके को नवागढ़ के समजसेविकों द्वारा वीर सूरमाओं को नगर पंचायत स्थित जयस्तंभ में कैंडल जलाकर मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही देशभक्ति गीत भी गाये गए। गुरुकुल विद्यालय सुकुलपारा के संचालक देशभक्त राजेश दीवान द्वारा विचार रखा गया कि हम हमारे नवागढ़ में कारगिल विजय दिवस मनाएं। उन्होंने कहा कि कारगिल की जंग में भारत को मिली सफलता को 22 साल हो गए हैं। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। साल 1999 में कारगिल युद्ध में देश के वीर-जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी।
    मिलाप राम साहू ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के मौके पर देशवासी अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा करने वाले वीर जवानों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धाजंलि देते है। कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान के करीब 3 हजार सैनिकों को मार गिराया था। यह युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था।
    इस युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों को कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी सैनिक ऊंची पहाड़ियों पर थे और हमारे वीर-जवानों को रात भर में चढ़ाई कर पहुंचना था। यह युद्ध 60 दिनों तक चला था और आखिर में पाकिस्तान को मुंह के बल गिरना पड़ा था। इस दौरान विरेन्द्र जायसवाल, भूपेंद्र सेन, दिलीप जायसवाल, नंद गुप्ता , सुखनंदन सोनी, महेंद्र कुमार साहू, रामभरोस सिन्हा, तन्मय, धनंजय, पूर्वी आदि के द्वारा वीरों को श्रद्धांजलि दी गयी।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेश सचिव विजय बघेल छत्तीसगढ़ अंत्यवसायी वित्त विकास निगम सदस्य बनने के बाद नवागढ़ विधानसभा के विभिन्न ग्राम पंचायत नांदघाट, नगर पंचायत मारो, ग्राम पंचायत टेमरी, ग्राम पंचायत गुंजेरा, ग्राम पंचायत मुरकुटा में जनसंपर्क किया। विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने जो जिम्मेदारी दी है पूरी निष्ठा से काम करुंगा तथा छत्तीसगढ़ अंत्यवसायी वित्त विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन विभाग की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं को बताकर कहा कि जो मुझे छत्तीसगढ़ शासन में जो दायित्व मिला है वह सब नवागढ़ क्षेत्रवासीयो का स्नेह आशीर्वाद से मिला है।
    इस दैरान बिसौहा राम साहू,ग्राम पंचायत टेमरी में कमल साहू( सरपंच),नेतराम साहू, अखिलेश साहू, देव सिंह देवांगन, हीरा भारती, ग्राम पंचायत नांदघाट में लाला कटारे, विजय यादव, सुनील अग्रवाल, अर्जुन घृतलहरे, नगर पंचायत मारो में माधव सिंह राजपूत, रामनाथ मिरी, दीपक साहू, विष्णु मिश्रा, ग्राम पंचायत गुंजेरा में प्रमोद शर्मा, डॉ बलराम सेन, शिवचरण साहू, भगवानी, साधराम रात्रे, ग्राम पंचायत मुरकुटा में सुशील गायकवाड, शक्ति, दौलत यादव, अशोक चतुर्वेदी, नरेंद्र जांगड़े, दयाराम बंजारे, दिलेश्वर, चक्रवाक कांपा चौक मे नरेश कुर्रे एवं ग्राम वासियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर ज्ञान दास रात्रे, साधराय मधुकर, शिव साहू, लक्ष्मण साहू, भागवत साहू, ताराचंद भास्कर, तोपचंद साहू, दीपक दुबे उपस्थित रहे।

    बेमेतरा / शौर्यपथ / रविवार को बेमेतरा भाजपा जिला कार्यसमिति की वर्चुल बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने मोदी सरकार की विदेश निति के विषय मे अपना उद्बोधन दिया। इस बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा, जिला सन्गठन प्रभारी अजय रॉव, पूर्व मंत्री डीडी बघेल, पर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री विकास धर दीवान व नरेंद्र वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी सहित वरिष्ठ भाजपा नेतागण शामिल रहे।
    अग्रवाल ने कहा कि मई 2014 में मोदी के पहली बार सत्ता में आने के बाद पहले कार्यकाल के पांच साल की छोटी अवधि में विदेश नीति में व्यापक बदलाव हुआ. मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस क्षेत्र में जितने बड़े पैमाने पर एकडमिक लिटरेचर तैयार हुआ है, वह पिछले किसी भी प्रधानमंत्री के कार्यकाल में नहीं हुआ था. यहां तक कि सरकार के आलोचक भी भारत की विदेश नीति में हुए बदलाव को स्वीकार करते हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि इस सरकार ने बहुत कम समय में विदेश नीति पर स्पष्ट छाप छोड़ी है और उसने भारत को दुनिया की बड़ी ताकत बनाने को लेकर अपने इरादे साफ कर दिए.मोदी के नेतृत्व में भी लैटिन अमेरिकी देशों के साथ भी रिश्ते दिन-ब-दिन बेहतर हो रहे हैं.
    जिलाध्यक्ष जोशी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल के जीवन का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने उनके राजनीतिक एवं सन्गठनात्मक दायित्वों पर प्रकाश डाला। वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला महामंत्री विकास दीवान ने कहा कि अग्रवाल भाजपा के शुरुआत से ही दिग्गज नेता रहे है। बेमेतरा जिले को हमेशा से उनका विशेष मार्गदर्शन मिलते रहता है। आज उनके द्वारा दिये उद्बोधन से निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं की लाभ होगा। आभार प्रदर्शन पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपेश साहू ने किया।
    बैठक उपाध्यक्ष फिरतु राम साहू, राजा पांडेय, विजय सुखवानी, पुष्पा साहू, रीना साहू, दयावंत धर बांधे, देवादास चतुर्वेदी, परमेश्वर वर्मा, विकास घरडे, लक्ष्मीलता वर्मा, आकिब मलकानी, बबलु राजपूत, निशा चौबे, मधु रॉय, संजीव तिवारी, कृपाशंकर त्रिपाठी, मोंटी साहू,दीपक तिवारी, होरिलाल सिन्हा, डॉ जगजीवन खरे, गिरेन्द्र महिलांग,अमिता बघेल, चन्द्रपाल साहू, मिन्टू बिसेन, अश्वनी साहू, बलराम पटेल, बल्लू साहू, छन्नू गुप्ता, कपिल बंजारे, परस वर्मा, संतोषी साहू, श्रीकांत सिंह, सुरेश निषाद, सुयश तिवारी, बिनो सोनकर, योगेश वर्मा, युपेश साहू, संध्या नायक, सरिता कुम्भकार, तारन राजपूत, मधु राजपूत, महेंद्र जायसवाल, संतोषी साहू सहित पदाधिकारी शामिल हुए।

    नवागढ़ /शौर्यपथ / भगवान शिव का महीना सावन रविवार से शुरू हो रहा है। पहले सोमवार शिव मंदिरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे। भोले बाबा का जलाभिषेक कर उनके चरणों में अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित करेंगे। घंटा-घड़ियाल व जयघोष से वातावरण गूंजेगा। मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
    पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते सावन में शिव मंदिर बंद रहे। इस बार नवागढ़ शिव मंदिरों में कोरोना को देखते हुए विशेष तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा तथा कोविड प्रोटोकाल का पालन कराते हुए दर्शन-पूजन कराया जाएगा। सावन महीनें के पहले सोमवार हम आपको नवागढ़ के शिव मंदिरों तक ले जाने का प्रयास कर रहे है।
    बुढ़ेश्वर महादेव :- महादेव स्वयंभू है इसलिए इन्हें छत्तीसगढ़ी में 'भुर्इफोड़ महादेव' के भी नाम से जाना जाता है। इस मंदिर परिपेक्ष में कथा प्रचलित है कि पुराने समय में एक किसान का गाय रोज एक अनजाने स्थान पर जाती और उसके थन से दूध की धार निकलती, वह शिवजी के ऊपर गिरती और नाग नागिन दूध पीते थे, यह गाय का रोज का नियम था। एक दिन किसान ने गाय के पीछे जाकर देखा तथा पूरा हाल राजा को कह सुनाया, तब राजा ने पंडितों से पूजा पाठ कर जगह की सफाई करवाई और छोटा सा मंदिर शिव जी के लिए बनवाया, साथ ही वहीं पर मंदिर के बाहर में नाग-नागिन की भी मूर्ति बनवाकर स्थापित किया।मांगनबंद तालाब के किनारे स्थित राजा द्वारा निर्मित उस पुराने मंदिर के जीर्ण हो जाने पर वहाँ दूसरा मंदिर बनाया गया है मंदिर परिसर में महादेव के दाहिनी ओर एक छोटा सा मंदिर बनाया गया है, जिसमे गणेश जी विराजे है। महाशिवरात्रि को मेला भी लगता है।
    नया तालाब में शिव मंदिर :- बैजनाथ मालवीय द्वारा नया तालाब खुदाया गया तथा उसके पार में शिव मंदिर का निर्माण कराया गया, उसमें जमीन भी चढ़ा था, मरम्मत सन 1848 में किया गया।
    मानाबंद स्थित शिव मंदिर :- मानाबंद तालाब के दक्षिणी किनारे स्थित शिव मंदिर मालवीय परिवार अर्थात लालता प्रसाद तिवारी के पूर्वजो के द्वारा मंदिर बनवाया गया है। मंदिर में 11 एकड़ जमीन बरबसपुर में चढ़ा है। पास में शिव , साई बाबा, नागदेव का छोटा मंदिर द्वारा बनाया गया है।
    गणेश मंदिर सभामंडप - श्री शमी गणेश मंदिर सभामंडप में शिव पंचायत, राधा कृष्ण और राम जानकी लखन और हनुमान का मूर्ति स्थापित किया गया है। जँहा विभिन्न तीज त्योहारों में विशेष पूजा अर्चना किया जाता है। नगर में मध्य स्थित होने के चलते अक्सर यहाँ भक्तों का तांता लगा रहता है। वहीं रामजानकी मंदिर के पूर्व में शिव पार्वती, कार्तिक,गणेश,हनुमान एवं शेष नाँग की मुर्तिया स्थापित है।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / खाद की कमी व संकट से जूझ रहे प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी 26 जुलाई को नवागढ़ में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी। भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले यह विशाल धरना विधानसभा मुख्यालय में किया जाएगा। इसकी तैयारियों के संबंध में शनिवार को जिला भाजपा महामंत्री विकास धर दीवान के नेतृत्व एवं मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण भाजपा नवागढ़ मण्डल की बैठक का आयोजन किया गया।
    बैठक में महामंत्री मिन्टू बिसेन, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री दयावंत धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवदास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग एवं किसान मोर्चा प्रवक्ता जितेन्द्र भुवाल सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए।
    महामंत्री दीवान ने कहा कि प्रदेश के किसानों को खाद की कमी से जूझना पड़ रहा है। एक ओर सोसायटी में खाद नहीं मिल रही है और दूसरी ओर खुले बाजार मे खाद की ऊंचे दामों में बिक्री हो रही है। यह सब कांग्रेस सरकार की गलत नीति व नीयत की वजह से हो रहा है। किसानों की आवाज बनकर भारतीय जनता पार्टी ने धरना आंदोलन की रुपरेखा बनाई है और यह भी कहा कि पूरे प्रदेश में ऐसा लग रहा है कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए भूपेश सरकार द्वारा सभी जिला मुख्यालयों में धारा 144 लगाकर इसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है, मगर नवागढ़ विधानसभा में भाजपा न कभी प्रशासन के डर में आया है ना आएगा। नवागढ़ भाजपा का हर आंदोलन ऐतिहासिक रहा है और आगे होने वाले भी आंदोलन ऐतिहासिक रहेंगे।
    बैठक में सुरेश निषाद, उमा मिश्रा, विनोद साहू, फूलचंद साहू, महेश टण्डन, कृष्ना ध्रुव, सैबी खुराना, टिकम पूरी गोस्वामी, धनीराम निर्मलकर, परमेश्वर साहू, दारा मिश्रा, राजा खान, दिनेश साहू, कुलेश्वर सिन्हा, सरिता कुम्भकार, बिनो सोनकर, सेवती पुरबिया, संजू राजपूत, मनीराम साहू, शुभम भास्कर, ईश्वर कुम्भकार, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    गुरु पूर्णिमा पर शिक्षक का संम्मान
    शनिवार को गुरू पूर्णिमा पर्व के चलते भाजपा नवागढ़ मण्डल ने वरिष्ठ शिक्षक जेजी गोस्वामी का श्रीफल एवं वस्त्र भेंटकर सम्मान किया। मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने कहा कि संगठन जिस मुकाम पर है उसमें गुरु निष्ठ भाइयों का संपूर्ण सहयोग है। हम गुरु के बिना अधूरे हैं। गुरु ही हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। अपने गुरुवर के चरणों में बार-बार वंदन करते हैं। गुरु के एक आदेश पर पूरा संगठन खड़ा है।

    बेमेतरा/ शौर्यपथ / नवागढ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए डीजल चोरी के 06 मामलो का खुलासा किया औऱ करीबन 100 लीटर डीजल सहित घटना में प्रयुक्त सोल्ड बुलेरो वाहन बरामद बरामद किया। डीजल चोरी के मामले में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
    दरअसल 19 जुलाई को प्रार्थी अजय कुमार राजपूत निवासी गोड़ीकला ने नवागढ़ थाने में शिकायत किया कि उसके माजदा क्रमांक सीजी 25 एच 9636 को सुबह करीब 8 बजे देखा कि डीजल टैंक का ताला टूटा हुआ था उसमें भरा करीबन 50 लीटर डीजल कीमती करीबन 4850/- रूपये गयाब था। रिपोर्ट पर थाना नवागढ पुलिस ने धारा 379,427 कायम कर विवेचना में लिया।
    खोजबीन में पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि तीन युवक थाना नांदघाट के गोस्वामी ढाबा के पास में संदिग्ध अवस्था में घुम रहे है, जिनके डीजल चोरी के प्रकरणो से संबंधित होने कि सूचना पर थाना नवागढ एवं गठित टीम ने मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर तीनो संदिग्ध युवकों को पकडा । पुछताछ करने पर तीनो युवको ने अपना नाम संग्राम सिंग उम्र 26 साल, अनुराग खुटे उम्र 24 साल एवं अविनाश ऊर्फ मोनु राठौर उम्र 22 साल निवासी खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर बताये।
    आरोपियों ने बताया कि 17 जुलाई को वे तीनों खिसोरा से शाम को सोल्ड बुलेरो वाहन में जिला बेमेतरा क्षेत्र में डीजल चोरी करने की नियत से आए थे। सबसे पहले दाढी उमरिया रोड में पेट्रोल पंप के सामने खडे आयसर गाडी से चार गैलन में करीबन 120 लीटर डीजल चोरी किये। 18 जुलाई की रात को करचुवा गांव के पास एक महिन्द्र ट्रेक्टर से एक गैलन डीजल चोरी करने के बाद ग्राम छेरकापुर के पास दो आयसर गाडियो से 35 लीटर के गैलन में 03 गैलन भरा हुआ डीजल चोरी किये।
    उसके बाद ग्राम गोढहीकला में सडक किनारे खडी स्वराज माजदा गाडी से एक गैलन डीजल चोरी किये। वापसी दौरान नांदघाट में बस स्टैण्ड के पास स्वराज माजदा गाडी से करीबन 4 गैलन डीजल चोरी किये। इसके बाद 22 जुलाई को ग्राम कठिया गांव में चौहान ढाबा के पास खडी हाईवा से करीबन 03 गैलन डीजल चोरी किया।
    आरोपी संग्राम सिंह रात्रे ने बताया कि चोरी करने के दौरान वे बुलेरो वाहन का इस्तेमाल करते थे, रात में चोरी करने के बाद चोरी किये डीजल को गोस्वामी ढाबा के पास छिपाकर वापस अपने गांव खिसोरा चले जाते थे। बाद में शाम के समय फिर चोरी करने वापस आते थे। डीजल को मार्ग में आने जाने वाले अज्ञात वाहन चालको को बिक्री करते थे तथा बिक्री की रकम को हम तीनो आपस में बांट लेते थे। आरोपियों के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त सोल्ड बुलेरो कीमती करीबन 12 लाख रूपये, पाइप, रस्सी, करीबन 35 लीटर क्षमता के चार प्लास्टिक के गैलन सहित अन्य छोटे बडे डिब्बो में करीबन 100 लिटर कीमती 10 हजार रूपये बरामद किया गया।
    उक्त कार्यवाही एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के नेतृत्व में थाना नवागढ प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, सउनि अरविंद शर्मा, सउनि श्रीराम पेन्ड्रो, सउनि दिनेश चंद शर्मा, सउनि भगवान दास गंधर्व, प्रधान आरक्षक मोहन साहू, आरक्षक रविंद्र तिवारी, राजेन्द्र जयसवाल, जितेन्द्र वर्मा, ज्ञानेश्वर शुक्ला, लोकेश सिंह, अजय बंजारे, प्रकाश राजपूत, राहुल दुबे, हेम प्रसाद साहू, अमित यादव एवं अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / शहर में शुक्रवार की शाम करीब डेढ़ से 2 घंटे लगातार गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान लोग सड़कों पर बारिश का आनंद लेते भी देखे गए। बारिश होने के साथ ही लोगों को गर्मी से भी राहत मिल गई, लेकिन जमजमाव के कारण लोगों का हाल बेहाल है। नगर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया। सड़कें और गलियां तालाब बन गईं और निचले इलाकों में घरों के अंदर पानी भर गया। शहर में पानी भरने से बारिश लोगों के लिए आफत बन गई, वहीं किसानों को राहत महसूस हुई। बस स्टैंड के पास गौरवपथ पर तालाब जैसी स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ पड़ा।
    वहीं अपने दौरा कार्यक्रम से आ रहे क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने नवागढ़ बस स्टैंड के पास रोड में पानी भरा देख अपनी गाड़ी से नीचे उतर गए और भीगते हुए पानी निकासी का निरीक्षण किया। साथ ही नगर पंचायत सीएमओ को तत्काल तलब करते हुए सैडको पर भरे पानी के निकासी की तत्काल व्यवस्था बनाने आदेशित किया। संसदीय सचिव बंजारे को भीगते हुए निरीक्षण करते देख स्थानीय व्यवसायी भी पहुँच गए और हर बार बारिश होने से जलभराव की समस्या से अवगत कराया। बंजारे ने उचित निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान रितेश शर्मा, देवेंद्र साहू, मुन्ना तम्बोली, अरमान साहू, रूप प्रकाश यादव, प्रिंस डेहरे, दयाल दास पटेल आदि उपस्थित रहे।
    बारिश से किसान खुश, धान की फसलों को फायदा
    सोमवार को हुई बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के कारण खरीफ सीजन की फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। इसके लिए किसानों का लाखों रुपये का सिंचाई का खर्च भी कम हो गया है। बारिश होने से धान, सहित अधिकतर फसलों की बढ़वार अब बेहतर ढंग से होगी। बता दे कि कुछ दिनों पूर्व तेज धूप व बारिश नही होने से खेतों में दरार पड़ने से किसानों के माथे पे चिंता की लकीरें आने लगी थी, लेकिन शुक्रवार की बारिश में राहत दी है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision