July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बेमेतरा

    बेमेतरा (512)

    बेमेतरा / शौर्यपथ / महिला बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरण व रेडी-टू-ईट वितरण में खराब व निम्न स्तर के सामग्री वितरण में घोर अनियमितता और कार्रवाई होने पर अनशन पर बैठे सुधाकर बोदेले का समर्थन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के निर्देशानुसार भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान व महिला मोर्चा बेमेतरा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीलता वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को राज्यपाल के नाम बेमेतरा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।
    ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पिछले दो ढाई वर्ष के कांग्रेस के कार्यकाल में ही छत्तीसढ़ के रोज नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर भी आवाज़ उठाने पर उत्पीड़न किया जा रहा है। नया मामला प्रदेश के महासमुंद का है, जहां महिला एवं बाल विकास विभाग में ' मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ' के लिए विवाह सामग्री की खरीद और मई माह के लिए ' रेडी टू ईट ' सामग्री में अनियमितता को लेकर महिला बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले को धरना और अनशन पर बैठना पड़ा है। केवल इन दोनों मामलों में ही 30 लाख से अधिक भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। ऐसे में अगर पूरे दो - ढाई वर्ष में प्रदेश के सभी जिलों में हुए खरीदी कि जांच की जाए तो सैकड़ों करोड़ के घोटाले की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। यह अति गम्भीर स्थिति है। दुखद यह है कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर ध्यान देने के बदले कांग्रेस सरकार उस अधिकारी को ही प्रताड़ित कर रही है। घर पर अनशन कर रहे अधिकारियों को पुलिस द्वारा जबरिया उठा कर ले जाया गया, फिर गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इससे सम्बन्धित जांच पहले ही हो चुकी थी लेकिन अब फिर से विभागीय जांच का नाटक किया जा रहा है। मामले में यह स्पष्ट दिख रहा है कि अधिकारी का मुंह बन्द कर शासन अपने ही एक मंत्री को बचाने की कोशिश कर रही है।अधिकारी बोदले के खिलाफ बदले कि कार्यवाही की भी आशंका है।
    भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय ने कहा कि अधिकारी बोदले को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए।खरीदी प्रक्रिया, आबंटन आदि में भ्रष्टाचार के तमाम मामले की उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से जांच कराई जाए। सम्बन्धित मंत्री को बर्खास्त करने की कार्यवाही हो। तमाम लाभार्थियों को दीबिटी सीधे भुगतान किए जाए एवं महासमुंद के मामले से सम्बन्धित तमाम पत्राचार और सम्बन्धित दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं। इस दौरान निशा चौबे, सावित्री रजक, मधु राजपूत, नीतू कोठारी आदि उपस्थित रहे।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के आह्वान पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी व राजेंद्र शर्मा के दिशा निर्देश पर सेवा ही संगठन अभियान दो कार्यक्रम के तहत 11 वे दिन भी जिला महामंत्री विकास दीवान के नेतृत्व में नवागढ़ बस स्टैंड स्थित रसोई से हॉस्पिटल मरीजों के परिजन, राहगीरों के लिए को भोजन एवं काढ़ा आदि प्रदान किया जा रहा है।
    जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को भोजन मिल सके इस सेवा भाव के साथ भाजपा द्वारा मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रसोई के नाम से भोजन सेवा चालू की है। जब लोग अपने आप को बचाने की कोशिश में अपने घरों के अंदर हैं उस वक्त भाजपा जरूरतमंदों तक अपनी सेवा दे रहे हैं।इस सेवा कार्य में भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा के लोग लगे हुए हैं साथ ही साथ प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से बहुत समाजसेवी लोग भी इस कार्य में लगे हुई है सहयोग कर रहे हैं।
    नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष गीरेंद्र महिलाग ने कहा कि हमारी सौभाग्य है कि हम ऐसे पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो पार्टी निरंतर विपत्ति के समय आमजन की सेवा के लिए तत्पर रहती है। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री मिंटू बिसेन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु राय, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद साहू, प्रणय दीवान, वीनय गेडाम, दिनेश चौहान उपस्थित रहे।

    बेमेतरा / शौर्यपथ / कोरोना के रौद्र रूप के बीच सरकारी व निजी अस्पतालों में अव्यवस्था और मौत के बढ़ते आंकड़ों से अब दिल दहलने लगा है। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है। 24 अप्रैल को प्रदेशभर के भाजपा नेता और कार्यकर्ता कोरोना की जंग में सरकारी विफलता का आरोप लगाते हुए एक दिन का ध्र्रना रखेंगे। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कोरोना महामारी से दुसरे दौर में राज्य सरकार की विफलता को लोगो के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए 24 अप्रैल एक दिवसीय उपवास रखने और अपने निवास के सामने धरना प्रदर्शन का निर्देश जारी किया है। प्रदेश प्रभारी के इस निर्देश के बाद प्रभावीतौर पर अमल भी शुरू हो गया है।
    बेमेतरा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकश जोशी ने राज्य सरकार को घेरने के लिए प्रभावी तरीके से उपवास रखने और निवास के सामने धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है। धरना प्रदर्शन के दौरान जिले से सम्बन्धित प्रदेश,जिला,मंडल,शक्तिकेंद्र एवं बूथ पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधिगण सहित भाजपाई अपने निवास के सामने ही प्रभावी तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे।
    इंटरनेट मीडिया के जरिए करेंगे लोगों का जुड़ाव
    भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के निर्देशानुसार 24 अप्रैल को राज्य सरकार की विफलता के आरोप में एक दिवसीय उपवास रखा जाएगा। इस दौरान अपने निवास के सामने दिग्गज नेता व कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगो से जुड़ाव रखा जाएगा व इसे बहस का मुद्दा भी बनाया जाएगा। साथ ही जिले के सभी मंडल अध्यक्ष स्थानीय सक्षम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन भी सौपेंगे.
    धरना प्रदर्शन के प्रभारी होंगे मंडल के महामंत्री
    धरना प्रदर्शन के मंडल स्तर संचालन की जवाबदारी के लिए मंडल महामंत्रियो को प्रभारी नियुक्त किया गया है. जिले सभी 10 मंडलो में प्रभारी बनाये गये है, जिसमे बेमेतरा शहर से संतोष वर्मा व युगल देवांगन, बेमेतरा ग्रामीण से प्रबल सिंह व डेरहा राम देवांगन, नवागढ़ से मिथलेश बिसेन व सुरेश साहू, मारो से राजकुमार यादव व दिनेश सोनी, थानखम्हरिया से राजेश ठाकुर व पूरन कश्यप, साजा से रोहित सिंह व बिसरू राम साहू, परपोड़ी से कमलेश साहू व सतीश जैन, खंडसरा से तानसेन पटेल व संतोष पूरी, बेरला से गौकरन साहू व डोमेन्द्र राजपूत एवं भिम्भौरी मंडल से पोषण वर्मा व त्रिलोचन वर्मा को प्रभारी बनाया गया है.

    नवागढ़ / शौर्यपथ / गुरुवार को लॉकडाउन 02 के चौथे दिन बेमेतरा पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल नवागढ़ शहर में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेने निकले।। साथ में एडिशनल एसपी विमल बैस, डीएसपी आरके बर्मन एवं थाना प्रभारी नवागढ़ आरपी सिंह सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे. नगर में सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे एसपी पटेल ने कड़े निर्देश देते हुए ड्यूटी में तैनात जवानों से सतर्कता के साथ ड्यूटी करते हुए अपने आपको सुरक्षित रखने कहा। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बीच जिले में सुरक्षा को देखते हुए बल तैनात किए गए हैं इसके साथ ही समय-समय पर ड्यूटी पर तैनात जवानों को कोरोना जांच भी कराया जाना है। एसपी ने नगरवासियों से अपील करते कहा कि बेवजह घरों से किसी भी बहाने से न निकलें। एसपी ने कहा कि लॉकडाउन में किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी में लगे कर्मियों द्वारा किसी प्रकार से झड़प न हो इसको लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, साथ ही थाना प्रभारियों को भी ड्यूटी को लेकर दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
    एसपी पटेल ने नवागढ़ मुख्य चौक के चेक पोस्ट एवं बस स्टैंड आदि का निरिक्षण करने के बाद देहात क्षेत्र में दौरे पर निकल गये. निरिक्षण के दौरान उनका ध्यान बिना मास्क पहन कर चलने वाले पर पड़ा, उन्होंने मास्क नहीं रहने के कारण फटकार लगाते हुए थाना प्रभारी को जुर्माना करने का निर्देश दिया.
    किराना दुकानदार पर अपराध दर्ज,
    नवागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम धनगाँव में जायसवाल किराना स्टोर के संचालक को लॉकडाउन के उल्लंघन का दोषी पाते हुए उसके खिलाफ धारा 269 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. किराना दूकानदार लॉकडाउन में दुकान खोलकर सामान बेचता पाया गया.वही नवागढ़ में बिना मास्क घूमते 04 लोगो से 2,000 रूपये जुर्माना वसूला गया.
    अपर कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन कोविड अस्पताल का निरिक्षण
    बुधवार को अपर कलेक्टर बेमेतरा संजय दीवान नवागढ़ आईटीआई छात्रावास में बन रहे 100 बिस्तर कोविड अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे। जहां घंटे तक अस्पताल परिसर में हो रहे निर्माण कार्यो सहित बिल्डिंग के अंदर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बनी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान नवागढ़ एसडीएम दुर्गेश वर्मा, तहसीलदार रेणुका रात्रे, नवागढ़ सीएमओ डीएल बर्मन, एसडीओ पीडब्लूडी यूके देवांगन सहित प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा. उन्होंने मौजूद अधिकारियों से निर्माणाधीन कार्यो को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कोविड हॉस्पिटल में जेनरेटर, फिल्टर आरो लगाने व स्लोगन लिखवाये जाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिया गया.
    किराना व्यापारियों को होम डिलवरी के लिए दिशा निर्देश
    नगर पंचायत नवागढ़ सीएमओ बर्मन ने नगर के किराना व्यापारियों की बुधवार को होम डिलीवरी के सम्बंध में दिशा निर्देश दिया. बर्मन ने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेशानुसार लॉकडाउन 02 में किराना व्यापरियों को सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक किराना समान की होम डिलीवरी छुट मिली है. इस दौरान आमजन आवश्यक राशन सामग्री दुकानकार से सम्पर्क कर सामान खरीद सकते है लेकिन दुकान खोलना प्रतिबंधित है. यह छुट केवल होम डिलीवरी के लिए है, जिसमे कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करना आवश्यक है.

    बेमेतरा / शौर्यपथ / बुधवार को अपर कलेक्टर संजय दीवान नवागढ़ आईटीआई छात्रावास में बन रहे 100 बिस्तर कोविड अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे। जहां घंटे तक अस्पताल परिसर में हो रहे निर्माण कार्यो सहित बिल्डिंग के अंदर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बनी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान नवागढ़ एसडीएम दुर्गेश वर्मा, तहसीलदार रेणुका रात्रे, नवागढ़ सीएमओ डीएल बर्मन, एसडीओ पीडब्लूडी यूके देवांगन सहित प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा. उन्होंने मौजूद अधिकारियों से निर्माणाधीन कार्यो को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कोविड हॉस्पिटल में जेनरेटर, फिल्टर आरो लगाने व स्लोगन लिखवाये जाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिया गया.
    किराना व्यापारियों को दिए दिशा निर्देश
    नगर पंचायत नवागढ़ सीएमओ बर्मन ने नगर के किराना व्यापारियों की बुधवार को होम डिलीवरी के सम्बंध में दिशा निर्देश दिया. बर्मन ने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेशानुसार लॉकडाउन 02 में किराना व्यापरियों को सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक किराना समान की होम डिलीवरी छुट मिली है. इस दौरान आमजन आवश्यक राशन सामग्री दुकानकार से सम्पर्क कर सामान खरीद सकते है लेकिन दुकान खोलना प्रतिबंधित है. यह छुट केवल होम डिलीवरी के लिए है, जिसमे कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करना आवश्यक है.

    बेमेतरा / शौर्यपथ / शहर में बीती रात हुई चोरियों के मामले में नवागढ़ पुलिस को सफलता हाथ लगी है। बीते रात में शहर के तीन स्थानों पर हुई चोरियों का बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया। मामले में पुलिस ने घेराबंदी कर 02 युवकों को गिरफ्तार कर मोबाईल सहित 25 हजार रुपए से ज्यादा का माल जब्त किया है। पुलिस सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी।
    शिकायतकर्ता सुरेश कुमार निषाद निवासी वार्ड न. 13 नवागढ़ ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मंगलवार को रात्रि अपने पर्स में करीब 6000 रुपए पैंट की जेब में रखकर सो गये. तभी रात्रि करीब 02 बजे के आसपास नींद खुली देखा तो कमरे की खिड़की का जाली टूटा हुआ था पर्स गायब था. रात्रि में कोई अज्ञात चोर आंगन का दीवाल कूदकर बेडरूम की खिड़की की जाली को काटकर जेब से पर्स में रखे नगदी रकम 6000 रुपए व एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड को पर्स सहित चोरी कर ले गया है। इसके साथ सुबह करीब 6 बजे बावली पारा के ही नारायण निषाद के घर से एक मोबाइल व आजूराम साहू के ठेला का ताला तोड़कर सिगरेट बीड़ी गुटखा, बिस्किट भी चोरी हुआ था.
    पेट्रोलिंग पुलिस ने शंका के आधार पकड़ा
    जानकारी के अनुसार पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने बुधवार की सुबह करीब 04 बजे नगर में संदिग्ध हालात में बाहरी लडको को घूमते हुए देखा तो शंका होने पर आरोपी शुभम गुप्ता पिता अशोक गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड 04 बेमेतरा एवं टिकेश लहरे पिता मोहित लहरे उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड 07 बेमेतरा को पकड़ा। इनसे पूछताछ करने पर संदेहियों ने शहर के तीनो चोरियों की वारदात कबूली। आरोपियों से नगदी 6,000 रुपए व एटीएम कार्ड, मोबाइल,सिगरेट गुटखा, बिस्किट को जब्त किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना नवागढ़ रंजीत प्रताप सिंह, एसआई राम पेन्डो, रविकांत चंद्रवंशी, हेम प्रसाद साहू, चुरावन पाल की विशेष भूमिका रही

    “ पेट्रोलिंग टीम ने सुबह दो बाहरी लडको को नगर में संदिग्ध हालात में घूमते पकड़ा, चोरी की रिपोर्ट आने पर पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूला और उनसे चोरी का रकम तथा समान भी बरामद किया गया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380, 34 के तहत अपराध पंजीबध कर रिमांड में भेजा गया है.”
    आरपी सिंह ( थाना प्रभारी नवागढ़ )

    स्कार्पियो के चपेट में आने से बच्ची की मौत
    नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खाम्ही दर्री पर बुधवार को एक तेज रफ्तार सफेद रंग स्कार्पियो की चपेट में आकर तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गयी। ठोकर मारने के बाद चालक वाहन लेकर प्रतापपुर की ओर भागा, जिसकी तलाश करने में पुलिस लगी है.

    बालिका प्रतिज्ञा निषाद पिता अंजोरी निषाद उम्र 03 वर्ष निवासी छट्टन फ़ास्टलपुर जो कि परिवार के साथ शादी में खाम्ही आई हुई थी, घर के समीप सडक के पास खड़ी थी कि आ रही तेज रफ्तार की अज्ञात स्कार्पियो ने बच्ची को ठोकर मार दी। ठोकर इस प्रकार लगी की घटना स्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा किया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध कायम किया.

    नवागढ़ / शौर्यपथ / बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, जिला महामंत्री विकास धर दीवान, जिला उपाध्यक्ष अजय तिवारी व फिरतु राम साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीलता वर्मा एवं जिला महामंत्री मधु रॉय की अनुशंसा पर खंडसरा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सती सिन्हा ने मंडल कार्यकारणी की सूची जारी की. 10 पदाधिकारीयों की कार्यकारणी में अध्यक्ष, 02 उपाध्यक्ष, 02 महामंत्री, 02 मंत्री सहित अन्य शामिल है.
    मंडल अध्यक्ष सती सिन्हा ने उपाध्यक्ष सरोज वीरेंद्र चौबे व गुड्डी धनेश चंद्राकर को बनाया है, वही महामंत्री की जिम्मेदारी रेवती हिरेंद्र साहू तथा सुलोचना बहल निषाद को दी गई है. मंडल मंत्री सावित्री दुर्गेश साहू व गीता हरि निषाद बनी है. वही गौरी चूड़ामणि साहू को कोषाध्यक्ष, उतरा रेवाराम निषाद को सह कोषाध्यक्ष एवं पूजा देवेन्द्र मिश्रा को सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व मिला है.
    वही मंडल कार्यकारणी सदस्य संतोष सिन्हा, ईश्वरी बाई चंद्राकर, पिंकी सप्रे, सीमा मिश्रा, सुभाषिनी साहू, दुर्गा साहू, कमला साहू, दानी साहू, खिलेश्वरी दयावंत बांधे, दशोदा सिन्हा, सिमरन साहू, निर्मला ध्रुव व गेंद बाई साहू को नियुक्त किया गया है तथा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पूनिया साहू, अमृत बाई चंद्राकर, नंदिनी कुंभकार, मधु चंद्राकर, गौरी साहू, योगेश्वरी चौहान को शामिल किया गया है.
    मंडल अध्यक्ष सती ने कहा कि कार्यकारणी में मंडल स्तर पर प्रत्येक वर्ग, क्षेत्र से संपर्क कर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा जनपक्षीय मुद्दों को लेकर संघर्षरत है।
    कार्यकारणी घोषणा पर खंडसरा मंडल के दीपक तिवारी, शरद जोशी, होरीलाल सिन्हा, कृपा शंकर त्रिपाठी, छन्नू गुप्ता, राजेश दुबे, रोहित साहू, राजाराम चन्द्राकर, फिरन्ता साहू, कुंजबिहारी ठाकुर, अश्वनी साहू, मोनू गोस्वामी, गजेन्द्र साहू,डॉ भुनेश्वर साहू, रेवाराम निषाद, दीनबंधु यादव, छोटू साहू, कपिल रजक आदि ने हर्ष जताया.

    नवागढ़ / शौर्यपथ / नगर पंचायत नवागढ़ के एल्डरमैन अमित जैन ने कुछ शोसल मिडिया के माध्यम से इस भयंकर कोरोना महामारी में स्थानीय नेतृत्व के ऊपर आरोप लगाने वालो पर व्यंग्य कसते हुए उनके आरोपो पर कडा प्रहार किया और कहा कि आरोप लगाने से पहले लोगो को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि वे लोग इस मुसीबत के समय में आम लोगो के लिए क्या कर रहे है।
    आरोप लगाने को जवाब देते हुए जैन ने कहा की विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे के प्रयास से ब्लॉक मुख्यालय में 20 बिस्तर का कोविड अस्पताल खोला गया है, इसके साथ ही खाली पड़े आईटीआई भवन को आम लोगो के लिए सर्वसुविधा युक्त 100 बिस्तर अस्पताल में बदलने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है, उक्त कोविड अस्पताल के लिए चिकित्सा अधिकारी के लिए 6 पद स्टॉप नर्स के लिए 16 पद,वार्ड बॉय के लिए 16 पद,स्वीपर सह सफाई कर्मी के लिए 12 पद के साथ सुरक्षा कर्मी के 6 पदों सहित कुल 56 पदों के लिए मांग पत्र भेजा जा चुका है।
    जैन ने कहा की विधायक बंजारे क्षेत्र के कार्यकर्ताओ के साथ ही वे लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से सतत संपर्क बनाये हुए है,और लगातार अपनी निगरानी और जानकारी में सभी कार्य करा रहे है। विधायक बंजारे के कार्यालय द्वारा जारी किये गए फोन नम्बरो पर क्षेत्र के अलावा प्रदेश के अलग क्षेत्रो में रहने जान पहचान के लोगो की भी मदद बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है। एल्डरमैन जैन ने आरोप लगाने वालो से कहा की बिना कुछ भी जाने समझे आरोप लगाने से बेहतर है कि आप अपने स्तर पर तकलीफ ग्रस्त लोगो के की मदद करे।
    दाढ़ी,खंडसरा क्षेत्र से विधायक प्रतिनिधि मोंटू तिवारी ने बताया की 30 बिस्तर अस्पताल को विधायक बंजारे के निर्देश में सुविधा युक्त 90 बिस्तर किया जा रहा है,इसके साथ ही संक्रमित क्षेत्रो के गांवों में दवाई वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। छिरहा अस्पताल के बारे में बताते हुए आदर्श सिंह ठाकुर ने बताया की अस्पताल में जरूरत की सभी सामग्री मौजूद है,ज्यादा तकलीफ होने पर जिला मुख्यालय में मरीजो को इससे और बेहतर इलाज के लिए भेजा जाता है।
    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील साहू,विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र साहू,जिला महामंत्री विजय यादव,आरिफ बांठिया,युवा कांग्रेस अध्यक्ष लाला कटारे,जिला सचिव अरमान साहू ने बताया की नांदघाट-मारो क्षेत्र के अस्पतालो में संक्रमित के प्रारंभिक उपचार के लिए सभी प्रकार की सुविधा मौजूद है, मरीजो की हालत ज्यादा ख़राब होने की स्थिति में ही बेहतर इलाज के लिए ब्लॉक मुख्यालय नवागढ़ में भेजा जाता है,जहाँ इलाज की पूरी सुविधा उपलब्ध है।
    नवागढ़ जीवनदीप समिति के सदस्य रितेश तिवारी,गुरुभेज गुम्बर,राजा बिसेन,इलियास खान,आकाश दिवान और लव जांगड़े ने बताया की स्टॉप की कमी को देखते हुए विधायक ने जीवनदीप समिति से स्थानीय जरूरतमंदो की भर्ती के लिए सुचना निकालने बोल दिया है,साथ ही बीएमओ को निर्देश किया है कलेक्टर को डिमांड लेटर लिखने को कहा है,जिस पर तत्काल पत्र लिख दिया गया है।

    बेमेतरा / शौर्यपथ / भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी और जिला सन्गठन प्रभारी अजय राव ने सोमवार को जिला भाजपा के वरिष्ठ नेताओ एवं पत्रकारों से वर्चुअल बैठक के माध्यम से जिले में कोरोना की स्थिति एवं अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनो पर चर्चा किया। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, जिला महामंत्री विकास धर दीवान और नरेन्द्र वर्मा के साथ जिले के सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी जुड़े। प्रभारी राव ने बेमेतरा में कोरोना की स्थिति की जानकारी ली।
    जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दिशाहीन है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा शासनकाल के 15 वर्षो में बनाई व्यवस्था को चौपट कर दिया है. कोरोना की पहली लहर के बाद के समय में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य व्य्स्वथाओ को दुरुस्त करने के बजाय आँख मूंदे बैठी रही, जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश की जनता को कोरोना की दूसरी लहर की भयावह स्थिति झेलनी पढ़ रही है. केंद्र सरकार ने कोरोना से लड़ने राज्य को 800 करोड़ रूपये दिए लेकिन राज्य सरकार उसका सदुपयोग नही क्र पाई.
    जोशी ने बताया कि केद्र द्वारा भेजे 2500 वेंटीलेटर को महीनों खोला नही गया और अब उसके खराब होने का आरोप लगा रहे है.उन्होंने का कि बढ़े दुर्भाग्य कि बात है कि जिस विभाग को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई गयी थी उसी विभाग के मंत्री बैठक से नदारद रहे. बेमेतरा जिले कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है, एकतरफ जंहा सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि गायब है,ऐसे में जिला भाजयुमो ने लोगो की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी किया है और यथासम्भव मदद कर रहे है.
    जिला प्रभारी राव ने कहा कि सरकार कोरोना को रोकने में सरकार नाकाम रही है. लोग भटक रहे है. अस्पताल में न ही बेड बची है और न ही संसाधन उपलब्ध कराए गये है. अस्पतालों में न वेंटीलेटर है और न ही ओक्सिजन, स्थिति बढ़ी नाजुक हो गई है. राज्य सरकार संसाधनो का उचित उपयोग नही कर पाई.
    पूर्व संसदीय सचिव बाफना ने कहा कि कोरोना काल में हमने बहुत कुछ खोया है, जिले के कई भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि आज हमारे बिच नही रहे. प्रदेश एवं जिला में स्थिति भयावह है. इंजेक्शन तक की कालाबाजारी चल रही है.अस्पतालों में बेड नही बचे है, अधिकारी अपने हाथ खड़े कर रहे है. राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त व्यस्व्था देने में असमर्थ रही है. उन्होंने अपील किया कि ऐसे गम्भीर महामारी के समय में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता आगे आये और लोगो का सहयोग करे.
    पूर्व विधायक चन्देल ने कहा कि काग्रेस द्वारा टिकाकरण को लेकर जमकर भ्रम फैलाया गया था. आज टिका लगवाना अति आवश्यक है, 45 वर्ष से अधिक सभी लोगो को टिका लगवाने के लिए प्रेरित करें. बैठक का संचालन जिला महामंत्री विकास दीवान ने किया. जिसमे दयावन्त धर बांधे, देवादास चतुर्वेदी, बब्लू राजपूत, दिपेश साहू, आकिब मलकानी, लक्ष्मीलता वर्मा, परमेश्वर वर्मा, अजय शर्मा, मधु रॉय, निशा चौबे आद शामिल हुए.

    नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकापारा में एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर एक शिक्षक घर से भारी मात्रा में एसिड जब्त किया है। एसिड के रिकार्ड संबंधी दस्तावेज न होने पर पुलिस ने एसिड जब्त करते हुए शिक्षक की पत्नी केशरी के खिलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही की है। कार्रवाई के दौरान महिला के घर से 90 लीटर एसिड जब्त की गई है। महिला के खिलाफ पुलिस ने धारा 102 आईपीसी के तहत कार्रवाई की है।
    पलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार केशरी जांगडे पति कामता प्रसाद जांगडे उम्र 30 वर्ष निवासी तिलकापारा नवागढ़ जिसका लघु उद्योग रजिस्ट्रेशन है, जिसके तहत उसे साबुन, डिटर्जेंट, सफाई की सामग्री बनाने की अनुमति है. वह घर से ही लघु उद्योग चलाती है. जब पुलिस ने छापा मारा तो आरोपी के घर में 90 लीटर हाइड्रोक्लोरिक एसिड 50-50 लीटर की क्षमता वाले 02 प्लास्टिक के पात्र में भरे हुए थे, जिनके पास उक्त एसिड के खरीददारी एवं उपयोग के सम्बंध में कोई रिकार्ड नही थे. महिला द्वारा बिना कोई रिकार्ड इतने अधिक मात्रा में एसिड जमा करना शंका पैदा करने वाली स्थिति में मिली, जिसके चलते पुलिस से महिला से एसिड को जप्त कर कार्यवाही की सुचना नवागढ़ एसडीएम को भेजी गई है.
    रिकार्ड बनाने की नही थी जानकारी
    नवागढ़ थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मुखबिर से उपरोक्त घर में सैनेटाइज़र निर्माण कि प्राप्त सूचना के अनुसार फैक्ट्री की जांच की गई. जांच के दौरान बिना रिकार्ड के 90 लीटर एसिड जब्त किया गया। महिला पिछले 06 माह से घर से कारोबार यह संचालित कर रही है. महिला ने रिकार्ड न रखने के सम्बंध में जानकारी का आभाव होना बताया है.
    एसिड रखने के यह है नियम
    वर्ष 2006 में एसिड अटैक की घटना के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली द्वारा गाइडलाइन्स जारी की गई कि यदि कसी भी प्रकार का एसिड की खरीददारी की जाति है तो उसका एक रजिस्टर में खरीदने एवं उपयोग के सम्बंध में रिकार्ड रखना अनिवार्य है, साथ ही इसकी सुचना प्रत्येक 15 दिन में क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी को देना अनिवार्य है. लेकिन केशरी जांगडे के पास एसिड सम्बंध में कोई दस्तावेज नही थे.

     

    “ सूचना तन्त्र के आधार पर जाँच किया गया, जिसमे बिना रिकार्ड के 90 लीटर एसिड जप्त कर लघु उद्योग संचालक महिला के खिलाफ कार्यवाही की गई है. साथ ही नवागढ़ में बिना मास्क घूम रहे 08 लोगो से 4,000 रूपये जुर्माना वसूली भी किया गया है.”

    राजीव शर्मा , (एसडीओपी बेमेतरा)

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision