
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़ / शौर्यपथ / शारदीय नवरात्रि के दुर्गाष्टमी पर शमी गणेश शारदा महामाया पर्यटन समिति नवागढ़ एवं नगरवासियों द्वारा नगर के प्राचीन मंदिर में माँ महामाया की आरती के साथ साथ मानाबन्द तालाब प्रांगण में ऐतिहासिक महाआरती,गंगा आरती एवं दीपदान का आयोजन किया गया। जिसमें नगरवासियों के साथ संसदीय सचिव एवं नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, रिटायर्ड डीएसपी शमशेर खान, दयावंत बांधे, देवादास चतुर्वेदी, मधु रॉय, जगजीवन खरे, गिरेन्द्र महिलांग, बंशीधर दीवान, बिसौहा राम साहू भी आरती में शामिल हुए।
नगर में शारदीय नवरात्र में चौथी बार हो रहे इस ऐतिहासिक महाआरती में हजारों की संख्या में नगर के सुकुल पारा,बावा पारा, बीच पारा, देवांगन पारा, मिश्रा पारा, दर्री पारा, बावली पारा,शंकर नगर सहित सभी मुहल्लो की महिलाएं सम्मिलित होकर एक साथ एक स्वर में आरती गुंजायमान होती रही,जिसके साक्षी सभी नगरवासी बने। मानस मंडली बहरबोड ने जसगीत एवं भजन व माता के गीतों से जगराता में रंग जमाया, पश्च्यात 6.30 बजते ही महामाया मंदिर और तालाब प्रांगण में एक साथ आरती प्रारम्भ हुई। महाआरती होने के बाद सभी महिलाओं अपने घर से लाए हुए दीपो का मां महामाया और गंगा मैया के चरणों मे दीप दान किया।
संसदीय सचिव बंजारे ने कहा कि यह नगर का एक बड़ा धार्मिक आयोजन है जिसमें मुझे बुलाने के लिए मैं समिति का आभारी हूँ। उन्होंने कहा कि धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम एकदूसरे से अलग है, इस धार्मिक आयोजन में सभी दलों को एकसाथ जोड़ने की पहल की मैं सराहना करता हूँ। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल चुनावी दिनों तक सीमित होनी चाहिए बाकि समय भाइचारे से रहने का है। उन्होंने पर्यटन स्थल में रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा की।
पर्यटन समिति अध्यक्ष विकास दीवान ने उपस्थित लोगो को जानकारी देते हुए कहा कि लगातार पिछले कई वर्षो से महाआरती नगर का एक प्रमुख धार्मिक आयोजन बन गयी है। हर बार की भांति इस वर्ष भी अष्टमी पर्व पर नगर की हजारो माताएं बहने दीप लेकर उपस्थित हुए हैं। हम इस अयोजन को इसी तरह निरन्तर आगे भी जारी रखकर भव्यता और बढ़ाएंगे। उन्होंने महाआरती को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कार्य करने वालो को धन्यवाद दिया और कहा कि महाआरती की सफलता में एक और मुख्य बात की हम माँ शारदा महामाया पर्यटन समिति के सदस्यों ने पिछले 4 सालो से हर वर्ग हर दल को सम्मिलित करने का विचार लेकर काम किये और इसी कारण यह महाआरती को इतना भव्य मूर्त रूप मिला।
महाआरती में जनपद उपाध्यक्ष रितेश शर्मा,बंशीधर दीवान,दयावंत बांधे, देवादास चतुर्वेदी, बिसौहा राम साहू, जगजीवन खरे, गिरेन्द्र महिलांग, मधु रॉय, दीपेश साहू, शमशेर खान, राकेश जायसवाल, प्रेमु साहू, चन्द्रपाल साहू, नप उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव,हेमंत सोनकर,मिन्टू बिसेन, टीकम पूरी गोस्वामी, रामेश्वर साहू, रतन दिवाकर, छल्ली सोनकर, राधा गोलू सिन्हा, रमेश निषाद,नैना कुर्रे, लक्ष्मण साहू,रूपप्रकाश यादव,वीरेन्द्र जायसवाल, अमित जैन, प्रवीण दत्त दुबे,रामनाथ योगी, जितेंद नाथ योगी, राजेंद्र मिश्रा,बिहारी श्रीवास्तव,भुखन पूरी गोस्वामी,राजेश दीवान,संतोष पूरी गोस्वामी,संतोष देवांगन, मुकेश तम्बोली, तिहारी देवांगन,दारा मिश्रा,श्रीकांत ठाकुर, सुधेश श्रीवास्तव, जुगरु साहू,छन्नू सोनकर,सुरेश निषाद,तनु दीवान,कुलेश्वर सिन्हा, शिव सोनकर,मिथलेश सोनकर, होरीलाल रजक,धनीराम निर्मलकर,ईश्वर कुम्भकार,सीताराम सोनकर,पंचू यादव,कन्हैया भोई,गुनी रजक,मनीष श्रीवास,मुकेश सिन्हा,विनय गेडाम,राजेंद्र यादव,परसादी यादव,राजेश निषाद सहित बड़े संख्या में लोग उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवरात्र के पहले दिन नवागढ़ में जगह-जगह दुर्गा पंडालो में माँ दुर्गा विराजमान हुई। प्रतिवर्षानुसार इस बार भी नवागढ़ में प्रमुख आकर्षण का केंद्र सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति नवागढ़ बस स्टैंड की माँ दुर्गा की मुर्ति व पंडाल रही। जँहा बस स्टैंड एवं गौरवपथ को रंगीन लाइट व भगवा ध्वज से सजाया गया हैं।
इस बार यहाँ नवरात्रि के रोज प्रतिदिन शाम 08 बजे से आदर्श रामलीला मंडली अयोध्या खजुरिताल के द्वारा रामदरबार का मंचन किया जाएगा। जिसका शुभारंभ गुरुवार को नारदमोह के चित्रण के साथ हुआ। रामलीला के शुभारंभ के अतिथि राष्ट्रीय कथावाचक चित्रकूट धाम राजीव लोचनदास महाराज, संसदीय सचिव व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे एवं रामलीला मंडली के महंत प्रसन्नजीत महाराज रहें। अतिथियों ने दीपप्रज्वलन एवं रामदरबार की आरती कर कार्यक्रम को आरम्भ किया।
राजीवलोचन महाराज ने कहा कि खजुरीताल की रामलीला मंडली वैश्विक पहचान बना चुकी है। इस मंडली को राष्ट्रपति पुरस्कार तथा कलाकारों को राष्ट्रीय पहचान मिल चुकी है। महाराज ने संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे के रामलीला कराने के प्रयास की सराहना की।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जो कि प्राचीन समय मे दक्षिण कौशल के नाम से जाना जाता रहा, यह माँ कौशिल्या का मायके भी है। इसलिए छत्तीसगढ़ श्रीराम का ननिहाल है, और यदि राम जी के ननिहाल में रामलीला हो रही हो तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रामलीला का आनंद ले।
संसदीय सचिव बंजारे ने कहा कि रामलीला से हमे जीवन जीने की सीख मिलती है। नाच गाना से केवल भीड़ एकत्रित होती लेकिन सीखने को कुछ नही मिलता, लेकिन रामलीला हमारे साथ - साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा आज के युवा हमारी संस्कृति सभ्यता से दूर होते जा रहे है, इसलिए उन्हें हमारे संस्कृति को बताने के लिए रामलीला से अच्छा आयोजन और कुछ नही हो सकता। रामलीला के महंत ने मंडली के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष,उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव,पार्षद नैना कुर्रे,हेमन्त सोनकर,छली श्रीवास,रमेश निषाद,लक्ष्मण साहू, एल्डरमैन रूप प्रकाश यादव,वीरेंद्र जायसवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अमित जैन, हेमकांत यादव,अजय अरोरा,नंद साहू,प्रेमु साहू,अर्जुन साहू,शांतिलाल साहू,घनश्याम साहू,रितेश तिवारी,राकेश जायसवाल,नरेन्द्र सिंह ठाकुर,शाहिद खान अरुण वैष्णव,लक्की खुराना,राहुल साहू, सूरज सिन्हा सहित नगरवासी उपस्थित रहे।
बेमेतरा। शौर्यपथ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को नवागढ़ मण्डल अंतर्गत भाजपाइयों ने पोस्ट कार्ड भेजकर बधाई दी। साथ ही उनकी कल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार जताया। नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 04 व 05 में भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने मेरा पोस्टकार्ड पीएम को अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना थके, बिना रुके कार्य करने की मिसाल पेश की है। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग आदि मौजूद रहे।
जिला महामंत्री दीवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में सुस्त आर्थिक गतिविधियों को आर्थिक पैकेज देकर उभारने का कार्य किया। कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त कर भारत को संगठित करना और नागरिकता संशोधन विधेयक, तीन तलाक कानून लागू कर ऐतिहासिक कदम उठाए गए। कोरोना से सुरक्षा देने के लिए सभी को मुफ्त वैक्सीन, प्रधानमंत्री गरीब अन्य कल्याण योजना के माध्यम से मुफ्त राशन देना, आयुष्मान भारत से लोगों की स्वास्थ्य की चिंता, किसानों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से 6000 प्रति वर्ष देने के जनहित की योजनाएं शुरू की गई।
मण्डल अध्यक्ष साहू ने बताया कि भाजपाइयों ने आवास योजना, उज्जवला योजना, कुसुम योजना व आयुष्मान भारत समेत अपनी तमाम पसंदीदा योजनाओं के लिए आभार जताया है। मधु रॉय ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ने खुद को देश सेवा में समर्पित कर कार्य किया है।
इस अवसर पर श्रीकांत सिंह ठाकुर, भाजयूमो अध्यक्ष सुरेश निषाद, महामंत्री टिकम गोस्वामी व दुर्जन साहू, फूलचंद साहू, बिनो सोनकर, सरिता कुंभकार, मनीष श्रीवास, धनीराम निर्मलकर, हेमा यादव, राजा खान, मिथलेश पुरबिया, गोलू सिन्हा, दिनेश साहू, राजेश निषाद, हिमांशु जैन, रमेश निषाद, कुलेश्वर सिन्हा, दारा मिश्रा, तातू यादव, उत्तरा सोनकर, दिनेश सोनकर, जित्ते रजक, राजू यादव, मोहन चेलक, ईश्वर कुंभकार सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / कवर्धा में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने और निर्दोष लोगों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा के अलावा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटने लगा है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न् जिलों में इसकी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नवागढ़ मण्डल अंतर्गत बस स्टैंड नवागढ़ में एकसाथ एक ही समय पर भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया।
पुलिस ने पुतलादहन रोकने की कोशिश भी की लेकिन गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुतले पर अपना आक्रोश ज़ाहिर करते हुए उसे आग के हवाले किया। जिला महामंत्री दीवान ने कहा कि कवर्धा की घटना ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। कर्वधा व बेमेतरा में अब भी माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है।
कार्रवाई में विलंब करने,दोषियों को बचाने व निर्दोष लोगों पर कार्रवाई के विरोध में भाजपा ने अब मैदानी लड़ाई लड़ने मोर्चा संभाल लिया है। कवर्धा की घटना को किस तरह सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश हो रही है इसे लेकर आम लोगों के बीच सरकार की पोल भी खोलेंगे।
मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने कहा कि किस प्रकार उपद्रवियों को राज्य सरकार संरक्षण दे रही है, भाजपा कवर्धा की घटना को लेकर आम लोगों के बीच चर्चा करेगी। इस दौरान महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, श्रीकांत सिंह ठाकुर,भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष सुरेश निषाद, महामंत्री टिकम गोस्वामी व दुर्जन साहू, फूलचंद साहू, मनीष श्रीवास, धनीराम निर्मलकर, हेमा यादव, मिथलेश पुरबिया, दिनेश साहू, राजेश निषाद, हिमांशु जैन, रमेश निषाद, कुलेश्वर सिन्हा, दारा मिश्रा, बुलठू यादव, सरिता कुम्भकार, बिनो सोनकर, उत्तरा सोनकर, दिनेश सोनकर, जित्ते रजक, राजू यादव, मोहन चेलक, ईश्वर कुंभकार सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को माता के दरबार में शुभ मुहूर्त में आस्था के ज्योत जले। नगर की आराध्य देवी मां महामाया मंदिर में सुबह से देर-रात तक कोरोना गाइडलाइंस के चलते पिछले वर्षों की तुलना में कम संख्या में लेकिन पूरी श्रद्धा के साथ भक्त दर्शन करने पहुंचते रहे। माँ महामाया मन्दिर में परंपरा अनुसार प्रथम व प्रमुख ज्योत नगर प्रधान विकास धर दीवान ने आचार्य श्रीकांत शर्मा के मंत्रोचार द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजन कर जलाया। ज्योति प्रज्ज्वलन के समय बंशीधर दीवान, श्याम बिहारी श्रीवास्तव, राजेन्द्र मिश्रा,जितेंद्र नाथ योगी, रामनाथ योगी सहित श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
नवागढ़ के प्रसिद्ध महामाया देवी की स्थापना गोड़ राजा नरवरसाय ने किया था। राजा शक्ति के उपासक थे, उन्होंने अपने किले के भीतर मां महामार्इ की मूर्ति स्थापित कर एक छोटे से मंदिर का निर्माण कराया था, जो आज उनके धार्मिक आस्था के रूप में नगर का मुख्य शक्ति आराधना केन्द्र है । जिसका प्रत्येक नवरात्र प्रथम ज्योत नगर के मालगुजार दीवान परिवार द्वारा जलाया जाता हैं। नगर के अलावा दूर-दराज के लोग भी देवी दर्शन कर अपने व परिजनों के लिए मंगलकामना करते नजर आए। नवागढ़ के मंदिरों में देर-रात तक मां के जयकारे गूंजते रहे।
नवरात्र पर्व के पहले दिन सुबह से मंदिरों के पट के लिए खोल दिए गए थे। माता के दर्शन करने श्रद्धालुओं की कतार पिछले वर्षों की अपेक्षा कुछ कम थी। वही पहले दिन से महिलाओं ने उपवास रखकर अपने सुहाग व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।अब वे 9 दिनों तक माता की भक्ति में लीन रहेंगे। इस वर्ष महामाया मंदिर में भक्तों द्वारा मनोकामना ज्योत जलाए गए हैं।वही मुरता रोड स्थित मां शक्ति मन्दिर सहित माँ शारदा मन्दिर,लखनी देवी,गायत्री मन्दिर,भैरव बाबा, लक्ष्मीनारायण मन्दिर आदि में ज्योत जलाए गए।
बस स्टैंड में सजा माँ दुर्गा का पंडाल,
इसके साथ ही नगर के बस स्टैंड में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति द्वारा भव्य सुनहरा पंडाल सजाकर माता की मूर्ति की स्थापना की गई है, जिसके संरक्षक स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे है। वही यजमान के रूप में वीरेन्द्र जायसवाल ने सहपत्निक पूजन किया। ज्ञात हो कि नवागढ़ का नवरात्र एवं दशहरा महोत्सव पूरे छत्तीसगढ़ में चर्तित है, यहाँ प्रतिवर्ष शाम में स्कूली बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम तथा छत्तीसगढ़ी फिल्मी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देते आ रहे है। लेकिन इस बार समिति ने प्रतिदिन शाम 08 बजे से रामलीला कराने का निर्णय लिया है। विधायक गुरुदयाल बंजारे के प्रयास से इस बार नवागढ़ में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामलीला मंडली खजुरिताल द्वारा 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर विजयादशमी तक रामलीला मंचन होगा। बस स्टैंड के अतिरिक्त नवागढ़ में ठाकुर देव महामाया पारा, देवांगन पारा,सुकुल पारा, शंकर नगर, चौक आदि स्थानों में पंडाल सजाकर माँ दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवरात्र के पहले नवागढ़ में जगह-जगह दुर्गा पंडाल सजकर तैयार हो गए है जिसमें गुरुवार को आदिशक्ति माँ दुर्गा विराजमान होंगी। प्रतिवर्षानुसार इस बार भी नवागढ़ में प्रमुख आकर्षण का केंद्र सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति नवागढ़ बस स्टैंड की माँ दुर्गा का पंडाल रहेगा। इस बार यहाँ नवरात्रि के रोज प्रतिदिन शाम 08 बजे से आदर्श रामलीला मंडली अयोध्या खजुरिताल के द्वारा रामदरबार का मंचन किया जाएगा तो वहीं दशहरे पर छत्तीसगढ़ी गायक गोरेलाल बर्मन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकसिंगार की प्रस्तुति होगी। साथ दशहरे पर नगर के प्राचीन परंपरा अनुसार माँ काली की झांकी एवं महिसासुर वध का कार्यक्रम मानाबंद तालाब में होगा तो वही बस स्टैंड में अंगद रावण संवाद पश्चात रावण दहन किया जाएगा।
नवरात्र प्रारम्भ होने के पूर्व ही बस स्टैंड में सुनहरे रंग के साथ माँ दुर्गा का भव्य पंडाल तैयार कर लिया गया है,जँहा स्थानीय कुम्हार तिलक कुम्भकार द्वारा बनायी गयी प्रतिमा की स्थापना होगी। वहीं राम लीला के लिए बस स्टैंड के दक्षिण दिशा में मोहरेंगा नाला के करीब 40×40 का विशालकाय मंच तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही बस स्टैंड में रंगीन झालर लाइट भी लगाए गए है जो कि सुंदरता के चार चांद लगाएंगे।
अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामलीला मंडली है खजुरिताल
दुर्गा उत्सव समिति सदस्य नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि खजुरीताल की रामलीला मंडली वैश्विक पहचान बना चुकी है। चलित मंडली होने के कारण यह सालभर घूम-घूम कर देश-विदेश में रामलीला का मंचन करती है। मंडली को राष्ट्रपति पुरस्कार तथा कलाकारों को राष्ट्रीय पहचान मिल चुकी है। इस आदर्श रामलीला मंडली को 70 के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बेहतर रामलीला मंचन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था।
नरेन्द्र ठाकुर, हेमकांत यादव, अमित जैन व वीरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान पर गुरुदयाल सिंह बंजारे संसदीय सचिव व विधायक नवागढ़ के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामलीला का 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर विजयादशमी तक रामलीला मंचन हो रहा है, जिसमे सभी क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं।अपने परिवार सहित रामलीला का दर्शन अवश्य करे।
भाजयूमो ने किया हिंदु युवको के साथ मारपीट के उचित न्याययिक जांच की मांग
नवागढ़ / शौर्यपथ / बीते दिनों कवर्धा में झंडा को लेकर दो पक्षो में हुए टकराव को लेकर हिन्दू युवको के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट के विरोध और मामले की उचित न्याययिक जांच के मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा नवागढ़ मण्डल के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक नवागढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में राज्य शासन की कानून व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, भाजयूमो जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका निशा चौबे सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
जिला महामंत्री दीवान ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से लगातार आपराधिक तत्वों का हौसला बुलंद होता जा रहा है। रविवार को कवर्धा में हुए विवाद में हिन्दू समुदाय के युवकों पर कुछ उपद्रवी लोगों के द्वारा मारपीट व जानलेवा हमला किया गया। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी में आक्रोश व्याप्त है। वहीं कवर्धा प्रशासन ने भी सत्ता के दबाव में एकतरफा कार्यवाही की है। भाजपा लाठीचार्ज और उपद्रवी लोगों के खिलाफ निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग करती है।
उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के संरक्षण में उपद्रवी घर घुस कर हिंदूओ से मार पीट कर रहे है। कवर्धा में प्रशासन भी केवल हिंदुओ के ऊपर कड़ी कार्यवाही कर रही है। कानून व्यवस्था सत्ता की कठपुतली बन गयी है। मण्डल अध्यक्ष साहू ने कहा कि कांग्रेस शासन में हिंदुत्व खतरे पर है। लगातार धर्मांतरण एवं उपद्रवियों को बढ़ावा मिल है। भाजपा के विरोध में सड़क से लेकर संसद तक की लड़ाई लड़ेगी।
प्रदर्शन के दौरान एससी मोरका प्रदेश महामंत्री दयावन्त बांधे व जिलाध्यक्ष देवदास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, मण्डल महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुरेश निषाद, श्रीकांत ठाकुर, मुकेश तम्बोली, महेंद्र जायसवाल, दिनेश चौहान,हृदेश साहू,दुर्गेश पुरी,दिनेश सोनकर,मोहन चेलक, आनंद खुटले सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / गुरुदयाल सिंह बंजारे संसदीय सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय क्रिर्यान्वयन, वाणिज्यिक कर(जीएसटी) विभाग छत्तीसगढ़ शासन व नवागढ़ विधायक रविवार को नवागढ़ विधानसभा के ग्राम बेवरा (मारो ) में हरिकीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां ग्रामवासियों के द्वारा संसदीय सचिव बंजारे जी का भव्य स्वागत किया ।
संसदीय सचिव बंजारे ने कहा कि हरि कीर्तन के आयोजन से लोगों में आस्था बढ़ती है। इतना ही नहीं लोगों के मन को शांति भी मिलती है। उन्होंने कहा कि हरि कीर्तन होने से अध्यात्मिक चेतना भी जगती है। उन्होंने कहा कि कीर्तन होने से लोगों में एकजुटता बढ़ती है।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
शुभम दुबे की रिपोर्ट
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ से लगभग 06 किमी दूर बघुली पुल में लापरवाही के चलते ऐसे हादसे की खबर सामने आई क़ी खबर सुनते ही लोगो के होश उड़ गए। तेज बहाव के बीच पुल को पार करना नवजात बच्चे की माँ को महंगा पड़ गया, स्वंय तो पानी मे गिरी ही साथ मे 2 माह का बच्चा भी पानी मे बह गया। स्थानीय लोगो ने किसी तरह महिला की जान तो बचा ली लेकिन बच्चे का अभीतक पता नही चल पाया है।
दरअसल यह घटना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम बघुली के पुल की जँहा सेवती पटेल पति रामकिशुन पटेल उम्र 28 वर्ष अपने 2 माह के नवजात बच्चे के साथ दोपहर 1.30 बजे करीबन 2 फिट ऊपर पानी बह रहे पुल को पार कर रही थी, तभी तेज धार के चलते उसका पैर फिसल गया और वह पुल से नीचे जा गिरी, जँहा उसका बच्चा उसके हाथ छिटक गया। महिला को बहते देख स्थानीय लोगो ने किसी तरह महिला को नदी से बाहर निकाला तब तक वह बेहोसी की अवस्था में थी, फिर बच्चे को भी तलाशने की कोशिश की गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक बच्चे का कुछ भी पता नही चला है।
मायके से आ रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक सेवती बेमेतरा के ग्राम फरी अपने मायके गयी हुई थी, जंहा से अपनी देवर दिलहरन एवं बहन के साथ ससुराल बघुली जा रही थी। महिला बस के माध्यम से बेमेतरा से नवागढ़ पहुँची, जँहा से ऑटो से नेवशा तक पहुँची। फिर पुल में पानी होने के चलते बच्चे के साथ पुल को पैदल ही पार कर रही थीं। तभी तेज बहाव में महिला साड़ी के चलते सम्भल नही पाई और नीचे जा गिरी। वहीं उसका देवर भी नीचे गिरा लेकिन वह बाहर निकल गया।
महिला के दो बच्चे, पति बाहर
सेवती के बच्चे है जिसमे एक ढाई साल की बेटी है तो व्ही दूसरा 2 माह का लड़का था जो हादसे का शिकार हो गया। पति रामकिशुन कमाने के लिए बाहर हुआ हैं। वह अपने सास के साथ बघुली मे रहती है। फिलहाल महिला की हालत ठीक है लेकिन बच्चें का पता नही चला है।
घोटाखोर भी खाली हाथ वापस
पुलिस को मामले की सूचना होते ही घोटाखोरों को बच्चे की तलाश में लगाया गया। शाम तक घोताखोरों ने बघुली से अधियाखोर डेम तक तलाश की लेकिन कुछ भी हाथ नही लगा। इस नदी का मार्ग काफी सर्पिला होने के चलते कही फसने की भी उम्मीद लगाई जा रही है।
नवागढ़। शौर्य पथ । सार्वजनिक माँ दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड नवागढ़ की बैठक श्री समी गणेश मंदिर प्रांगण में छग शासन के संसदीय सचिव नवागढ़ विधायक और समिति के पदेन संरक्षक गुरुदयाल सिंह बंजारे,समिति के पदाधिकारी/सदस्यों और नगर वासियो की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत करते हुए समिति के द्वारा नवरात्रि,दशहरा पर्व को भक्ति पूर्ण वातावरण में कोरोना महामारी के कारण प्रशासन के द्वारा जारी होने वाले नियमो को ध्यान में रखते हुए सावधानी और सतर्कता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान समिति के संरक्षक विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने आगामी नवरात्रि पर्व को हर्षोल्लास से मनाने के साथ ही पुरे आयोजन को शांति और भक्ति पूर्ण वातावरण में संपन्न करने के लिए जनसहयोग के साथ पुरे कार्यक्रम को पूरा करने के साथ ही नगर में कही बाहर जाकर दानराशि/या चन्दा नही लेने की बात कही। क्षेत्र और नगरवासियो के सुख,शांति और खुशहाली के लिए गणेश महाराज से प्रार्थना किया।
वहीं बैठक में उपस्थित नगरवासियो के द्वारा सर्वसम्मति से आयोजन के लिए समिति के नए पदाधिकारियो का चयन भी किया गया जिसमे समिति अध्यक्ष प्रेमु साहू,उपाध्यक्ष मुन्ना तंबोली,कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अमित जैन बनाये गए है,इसके अलावा और नियुक्तियों के लिए मनोनीत पदाधिकारियो को कार्य सौंप दिया गया है।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष,उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव,रामेश्वर साहू,धरमवीर खुराना,राकेश जायसवाल,रुपप्रकाश यादव,अमित जैन,वीरेंद्र जायसवाल,देवेन्द्र साहू,संचय केशरवानी,रितेश तिवारी,शाहिद खान,बीरचन्द जैन,मुन्ना तंबोली,राजा बिसेन,अरुण वैष्णव,पार्षद रमेश निषाद,टीकम पुरी गोस्वामी,नैना कुर्रे,हेमंत सोनकर,अरमान साहू,लक्ष्मीचंद जैन,इलियास खान,प्रेमु साहू,शांति लाल साहू,अर्जुन साहू,घनश्याम साहू,राहुल साहू,सूरज सिन्हा,दिलीप साहू,हेमकांत यादव,अजय सिन्हा,द्वारिका सोनवानी,आकाश दिवान,सुरेश देवांगन,सिद्धी तिवारी,दूजे साहू,हेमा यादव,कलीराम,रूपेश पाल,मनीष पाटील,सनत चौबे,श्रवण चौबे,राजू सिन्हा,संतोष देवांगन,प्रवीर दुबे,शुभम जैन,रामधुन रजक, मोहन मल्होत्रा,सनत देवांगन,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नवागढ़। शौर्य पथ । नवागढ़ क्षेत्र का प्रसिद्ध नदी संगम स्थल गांव गोपाल भैना के महामाया प्रांगण में हरि कीर्तन राम धूनी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा मंडल महामंत्री मिन्टू बिसेन शामिल होकर भजन का आनंद लिया। इस अवसर पर घनश्याम सिंह भुवाल, सुरेश ठाकुर, बलराम साहू, रामखेलावन चौहान, श्रीराम साहू, कृष्णा साहू, भगवान साहू, काशी राम साहू आदि उपस्थित रहे।
बेमेतरा / शौर्यपथ / रविवार को दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल शुभ मंगल भवन नवागढ़ में पूर्व मंत्री दयालदास बघेल के नेतृत्व आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। वहीं स्थानीय भाजपा मण्डल एवं संगठन पदाधिकारी उक्त सम्मेलन में नजर नही आये। स्थानीय पदाधिकारियों को किनारा कर सांसद के कार्यक्रम की चर्चा पूरे जिले भर में रही।
स्थानीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेश सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई . उन्होंने कहा कि 3 साल की कांग्रेस राज्य में जनता परेशान है किसान खाद के लिए भटक रहे है . अनाप - शनाप बिजली बिल से लोगों में नाराजगी है . गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी का वादा प्रदेशवासियों से किए थे लेकिन आजस्थिति यह है कि घर पहुंच शराब दी जा रही है , जो इनके कथनी और करनी में अंतर को स्पष्ट रूप से दर्शाता है . सांसद बघेल ने आगे कहा कि संगठन से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। संगठन के कुछ लोग भाजपा को अपनी बपौती समझ बैठे हैं . अपराधी किस्म के लोग पार्टी की छवि धूमिल करने में जुटे हैं विधायक की टिकट चना मुर्रा की तरह बांटने का दावा कर रहे हैं . ऐसे लोगों की बातों में नहीं आना है। पूर्व मंत्री दयालदास बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 15 सालों तक विधानसभा क्षेत्र की सेवा की है . क्षेत्र की जनता को परिवार की तरह माना है . इससे पूर्व क्षेत्र में भय आतंक और डर का माहौल था।
मंडल पदाधिकारियो ने शीर्ष नेतृत्व से की शिकायत
वहीं नवागढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री एवं सभी मोर्चाओं के अध्यक्षों ने भाजपा कार्यालय रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के समक्ष उपरोक्त कार्यक्रम के सम्बंध में लिखित शिकायत किया कि पूर्व मंत्री दयालदास बघेल द्वारा मंडल अध्यक्ष एवं संगठन पदाधिकारियों के अवहेलना कर नवागढ़ में सांसद विजय बघेल का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
शिकायत में उल्लेख है कि नवागढ़ मंडल में कथित रूप से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के बारे में न मुझे नवागढ़ मंडल के मंडल अध्यक्ष होने के नाते कोई जानकारी दी गई और न ही बुलाया गया है. वहीं नवागढ़ मंडल में सभी मोर्चाओ के अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों को भी कोई सुचना या निमंत्रण नही दिया गया है.
मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने कहा कि मंडल में आयोजित सांसद के कार्यक्रम में इस तरह मंडल अध्यक्ष एवं संगठन पदाधिकारियों की अवहेलना से सभी पदाधिकारियों में गहरा अघात पहुचा है. संगठन पदाधिकारियों के अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो गया है। साथ ही पूर्व मंत्री एवं उनके साथियों द्वारा नवागढ़ में जगह – जगह कार्यक्रम हेतु चंदा का भी मांग किया गया है, जिसके चले पार्टी की छवि काफी हद तक धूमिल हुई है. पदेन कार्यकर्ताओ के बिना पूर्व मंत्री किस प्रकार का कार्यकर्ता सम्मेलन कर संगठन के विरूद्ध क्या संदेश देना चाह रहे है वे ही स्पष्ठ करें.
नवागढ़ / शौर्यपथ / ग्राम संबलपुर में एक दिवसीय अखंड श्री राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार 3001 रुपए द्वितीय पुरस्कार 1501 रुपए रखा गया था।जिसमें आसपास की कीर्तन मंडली होने भाग लिया। ग्राम संबलपुर कीर्तन समारोह में लगभग आसपास के 30 कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम पुरस्कार 3001 रुपए ग्राम खमहरिया (पथरिया) दिया गया और द्वितीय पुरस्कार 1501 रुपये ग्राम बुचिपुर को दिया गया। ग्राम संबलपुर कीर्तन समारोह में जैतपुरी,खेड़ा , हरमुढ़ी गनियारी ,संबलपुर, परसदा ,सोनपुरी, बेलठूकरी, जेवरा, गोढ़ी कला, ने भाग लिया जिसके बाद शाम को जुलूस निकाला गया, जो बाजार चौक होते हुए महामाया चौक पेट्रोल पंप नया बस स्टैंड उसका फिर वापस बाजार चौक में सकीर्तन समारोह का समापन किया गया।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवयुवक गणेश उत्सव समिति छिरहा द्वारा आयोजित गणेश भगवान के स्थापना की आठवे दिन दर्शन करने विजय बघेल डायरेक्टर छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त विकास निगम पहुँचे। श्री बघेल जी ने सर्वप्रथम छिरहा पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा एवं श्री गणेश के दर्शन कर क्षेत्र एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना किया। कार्यक्रम में सतानंद सिंह, विक्रम सिंह, आदर्श सिह, सोनू चौहान, गिरधर जयसवाल कल्याण जयसवाल, इंदु साहू सहित समिति के सदस्यगण एवं ज्ञान दास रात्रे, रतन दिवाकर पार्षद, भागवत साहू, ताराचंद भास्कर, महेश साहू, दिनेश तिवारी उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
