September 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    अवैध रेत उत्खनन के आरोप में ट्रैक्टर व ट्रॉली को किया गया था जब्त

    सिहावा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीता नदी टाइगर रिजर्व, कक्ष क्रमांक 257 कल्लेबेडा नाला,सांकरा वन परिक्षेत्र में अवैध रेत खनन के आरोप में जीवन लाल, पिता कंवर गोड, 24 वर्ष को ट्रैक्टर क्रमांक
    C.G.23/0932 व ट्रॉली जिसका के चेचीस नंबर LBAP 154/14 को जब्त कर सुराक्षार्थ सांकरा वन विश्राम गृह में रखा गया था ।

    21 जनवरी को ट्राली के चक्के का बेरिंग ,आयल सील, चेक नट , चक्के का हब नट, चीरा लाक पीन, चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

    मामला रिसगांव वन परीक्षेत्र अंतर्गत, मेचका थाने का

    17 जनवरी को रिसगांव वन परीक्षेत्र के मेचका थाना अंतर्गत मादांगिरी के जंगल में चर्रा सिहावा निवासी, 27 वर्षीय युवक उमेश कुमार कौशल पिता मन्नूलाल कौशल का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई।
    मृत्यु का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
    पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
    मृतक युवक उमेश कुमार कौशल के पिता मन्नूलाल कौशल के अनुसार उनका पुत्र उमेश दो माह पूर्व घर में बिना जानकारी दिए, साइकिल लेकर कहीं चला गया था।
    लापता मृतक युवक उमेश के बारे में पतासाजी की जा रही थी। लेकिन किसी तरह की जानकरी नही मिल पाई।
    17 जनवरी के दिन युवक का शव
    मांदागिरी के जंगल में पाये जाने की सूचना के पश्चात, मेचका पुलिस द्वारा पी.एम. व अन्य आवश्यका कानूनी कार्रवाई के पश्चात शव को 18 जनवरी को परिजनों को सौंपा गया व दाह संस्कार किया गया।

    मृतक युवक के पिता मन्नु लाल कौशल ने कहां की इतने दिनों तक मेरा पुत्र कहां गायब था, वह मादागिरी के जंगलों में कैसे पहुंचा।
    वह किन लोगो के संपर्क में था, मृत्यु कैसे हुई इन बातों की जांच कि जानी आवश्यक है। उन्होंने ने बताया पुत्र के मृत्यु को लेकर तरह-तरह की चर्चायें हो रही है।

    पोमाक्ष के प्रथम जन्मदिन के उपलक्ष्य में बाजार चौक, नवागांव (क) में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया।
    16 वर्षिय भागवत कथा वाचक छ.ग. विभुति, बाल विदुषी आरती दीदी व समस्या निवारण ज्ञान यज्ञा कर्म,10 वर्षिय ज्योति दीदी ने श्रध्लुओ को भागवत कथा का रसपान कराया।

    बाल विदुषी आरती दीदी ने श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए कहा की श्रीमद् भागवत कथा के वाचन व श्रवण से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। संसार के दुखों से मुक्ति मिलती है व ईश्वर प्राप्ति का मार्ग भी प्रशस्त होता है।
    भागवताचार्य आरती दीदी ने कहा कि भागवत कथा वह अमृत है, जिसके श्रवण मात्र से भय, भूख सब कुछ स्वताः ही नष्ट हो जाता है। अतः व्यक्ति को अपने आप को ईश्वर के चरणों में समर्पित करते हुए भागवत कथा को ध्यान पूर्वक सुनना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है।
    नगरी निवासी, पंडित देवव्रत शास्त्री की सुपुत्रि बाल विदुषी आरती दीदी 9 वर्ष के आयु से ही भागवत प्रवचन करती आ रही है, उन्होंने अब तक 56 स्थानों पर भागवत प्रवचन पाठ पूर्ण किया है।
    उनकी दूसरी 10 वर्षीय सुपुत्री ज्योति दीदी, समस्या निवारण यज्ञ कर्म ,5 वर्ष की आयु से ही करती आ रही हैं।
    बाजार चौक नवागाव गांव (का) निवासी यशवंत सिन्हा के सुपुत्र
    पोमाक्ष के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर आयोजित,भागवत प्रवचन कार्यक्रम में प्रथम दिवस कलश प्रतिष्ठा, उद्देश्य एवं महात्म्य, गोकर्ण कथा, परिक्षित जन्म एवं चरित्र, वाराह अवतार कथा। द्वितिय दिन कपील भगवान जन्म ,ध्रुव चरित्र ,भगवान नरसिंह का प्राकट्य। तृतिय दिवस जड़ भरत, प्रहलाद चरित्र ,भगवान नरसिंह का प्राकट्य। चौथे दिवस समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्री राम जन्मोत्सव कथा ,श्री कृष्ण जन्मोत्सव कथा पोमाक्ष सिन्हा जन्मोत्सव कार्यक्रम। पंचम दिवस श्री कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, रुक्मणी विवाह।
    षष्टम दिवस प्रद्यूम्य जन्म, जामवंती सत्यभामा विवाह, सुदामा चरित्र कथा एवमं अन्तिम दिवस परिक्षित मोक्ष कथा, तुलसी वर्षा ,श्रीमद भगवत गीता सार का कथावाचन किया गया साथ ही ज्योति दीदी ने समस्या निवारण यज्ञ, हवन किया।
    आयोजन में संतराम सिंहा, यशवंत सिंहा, श्रीमती कला बाई, श्रीमती अंकिता सिंहा व समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।

    अनदेखी का नमूना देखना हो तो नगर पंचायत नगरी आईये।
    बस स्टैडं जैसे स्थानो में यात्री प्रतीक्षालय जैसे बुनियादी सुविधायें तक नही है।

    दूसरी तरफ नालियों के ऊपर सौंदर्यकरण को पहले प्राथमिकता दी जाती है।

    *अंधेर नगरी चौपट राजा की कहावत चरितार्थ हो रही है।*

    यात्री धूप और वर्षा में सर छुपाने दुकानों के आश्रय के मोहताज है।

    नगरपंचायत नगरी, बस स्टैण्ड से कुछ ही  मीटर के फासले में पीडब्ल्यूडी ,विधायक , नगर पंचायत कार्यालय होने के बावजूद भी अधिकारियों की नजर जनप्रतिनिधियो की नजर धूप व पानी में इंतजार करते बब्चों, महिलाओ, वृद्धों पर नहीं पड़ती।
    नगर के कई वार्डों में. टाइम पास करने वालों केलिये प्रतीक्षालय बनाई जा रही है ,पर बस स्टैंड नगरी जैसे महत्वपूर्ण स्थानों में सुविधाओं का, ध्यान नहीं रखा जा रहा।
    जिसकी वजह से नगर की छवि धूमिल हो रही है।

    सिहावा पुलिस को 12 फीट लंबा बाध के खाल बेचने के प्रयास करते आरोपी जय राम गावडें, पिता पुनउ राम गावडे, नारायणपुर निवासी को पकडने में सफलता मिली है।
    Sdop नितिश ठाकुर, वर्तमान थाना प्रभारी, सहायक निरक्षक राधेशायाम बंजारे के प्रयासो से मिली सफलता।

    राज शेखर नायर/ धमतरी/ शौर्यपथ

    गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को नगर पंचायत नगरी के वार्ड नम्बर 06 में अमर शहीद मोहम्मद अमजद खान,शहीद प्यारे लाल सोम,शहीद हेमन्त सोम,शहीद धर्मेंद्र कुमार साहू के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में आराधना नागेन्द्र शुक्ला अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी की अध्यक्षता, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह,पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम,पूर्व विधायक अशोक सोम,नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा,सभापति गण सुनील निर्मलकर, भूपेंद्र साहू,ललिता साहू,प्रकाश पुजारी,पार्षद गण जियाऊं दीन रिजवी,टिकेस्वर ध्रुव, जितेन्द्र ध्रुव, विनीता कोठारी, सुनीता निर्मलकर, प्रफुल्ल अमतीय,पूनम छाबड़ा,अश्वनी निषाद,सोहन चतुर्वेदी, एल्डर मेन गण पेमन स्वर्णबेर,भरत निर्मलकर, नरेश छेदेहा,, विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग,सांसद प्रतिनिधि विकास बोहरा के आतिथ्य में सम्पन्न होगा।

    नगरपंचायत नगरी के 221 परिवारों के अब तक राशन कार्ड नही बन पाये है।
    प्रदेश में कांग्रेस सरकार को बने 2 साल से भी अधिक का वक्त गुजर चुका है।
    भाजपा सरकार द्वारा जारी राशन कार्ड को निरस्त करने के बाद, नए कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई ।
    पर नपं नगरी के 221 परिवार अब भी राशन कार्ड का इंतजार कर रहे है।
    इस विषय में अधिकारी किसी तरह का संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे है, आखिर शासन द्वारा इन परिवारों का राशन कार्ड क्यो जारी नही किया जा रहा।

    C.M.O.नगरी के अनुसार 2705 परिवारों ने राशन कार्ड केलिये आवेदन किये थे, जिनमें 2484 के कार्ड जारी कर दिये गये।
    बाकि का जल्द जारी किया जायेगा।
    राशन कार्ड नही होने से ये परिवार प्रधानमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य जैसी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
    एबीवाई के अंतर्गत देश के 10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है।

    धमतरी के रत्नाबांधा, स्टेट बैंक के पास हुआ सड़क हादसे में दो महिलायें व एक पुरुष धायल हो गई है ,हल्की चोटें आई है।

        नगरी / शौर्यपथ /   "हमनला 2800 ग्रेड पे चाही बस बात खतम" मांग के संदेश के साथ नगरी में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने धमतरी के आरक्षकों की टीम।
    20 जनवरी से नगरी के हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित 10 दिनों के क्रिकेट प्रतियोगिता में धमतरी के आरक्षकों की टीम ने भाग लिया वा जीत दर्ज की, साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार को संदेश दिया कि ₹2800 ग्रेड पे के वादे को पूरा करें।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision