Google Analytics —— Meta Pixel
June 18, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

308 करोड़ की लागत से 11.38 किमी लंबा फोरलेन बायपास बनेगा

रायपुर. लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास रुट का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के साथ बायपास के दोनों छोरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बायपास का काम तत्काल प्रारंभ करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी भी इस दौरान मौजूद थे।

श्री बंसल ने बायपास के रास्ते में शेष बचे पेड़ों की कटाई तत्परता से करने के निर्देश वन मंडलाधिकारी को दिए हैं। उन्होंने बायपास से संबंधित मुआवजा प्रकरणों की जानकारी लेकर लंबित मामलों का निराकरण यथाशीघ्र करने को कहा। उन्होंने कहा कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए यह बायपास अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका तेजी से निर्माण कर आवाजाही शुरू करना सरकार की प्राथमिकता में है।

2 वृहद और 2 मध्यम पुल भी बनेंगे

लोक निर्माण विभाग द्वारा 308 करोड़ रुपए की लागत से 11.38 किमी लंबे केशकाल घाट बायपास का निर्माण किया जा रहा है। इस बायपास में दो वृहद और दो मध्यम पुल भी बनाए जाएंगे।

   बीजापुर / दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र ग्राम गमपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कठिन परिस्थितियों के बीच पहुंचकर जनसेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। बीजापुर जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र डोडीतुमनार की टीम ने जंगल और खराब रास्तों की चुनौतियों के बावजूद गांव में यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग सर्वे सफलतापूर्वक पूरा किया। इस दौरान कुल 771 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई।
स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ मलेरिया, टीबी, एनीमिया, उच्च रक्तचाप और गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच भी की। सर्वेक्षण के दौरान 5 मलेरिया मरीजों की पहचान कर तुरंत उपचार शुरू किया गया। वहीं 2 संभावित टीबी मरीजों और 1 हाई रिस्क गर्भवती महिला को आगे की जांच और उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
जांच के दौरान 1 उच्च रक्तचाप और 2 एनीमिया से पीड़ित मरीजों को भी चिन्हित किया गया। उन्हें आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया।
स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और संक्रामक बीमारियों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया। ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार उनके गांव के पास इतने बड़े स्तर पर स्वास्थ्य जांच सुविधा उपलब्ध हुई है, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। टीम के लगातार प्रयासों से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है।
ग्राम गमपुर में चलाया गया यह अभियान न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, बल्कि यह भी दिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी स्वास्थ्य विभाग लोगों तक सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

सुकमा , /सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत एर्राबोर में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और खुशियों का केंद्र बन गया। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।
शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाना था। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान की प्रक्रिया शुरू की।
शिविर में विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वहीं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इससे कार्यक्रम में सामाजिक और मानवीय जुड़ाव का वातावरण देखने को मिला।
ग्रामीणों की सुविधा के लिए शिविर में राशन कार्ड ई-केवाईसी, महतारी वंदन योजना ई-केवाईसी, नया आधार कार्ड पंजीयन एवं अपडेट, बी-1 और किसान किताब वितरण तथा एग्री स्टेक पंजीयन जैसी जरूरी सेवाएं भी मौके पर उपलब्ध कराई गईं।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों को कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पंचायत विभाग के 165, कृषि विभाग के 22, विद्युत विभाग के 14 तथा राजस्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 11-11 आवेदन शामिल रहे। सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच श्रीमती लक्ष्मी कट्टम, पूर्व सरपंच, पंचगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विश्वास और सहभागिता को नई मजबूती मिली है।

बीजापुर ।
बीजापुर में जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल शिविर बच्चों की प्रतिभाओं को नई उड़ान दे रहा है। एजुकेशन सिटी में संचालित इस आवासीय शिविर में जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों से आए बच्चे उत्साहपूर्वक खेल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य सुदूर अंचलों के बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मार्ग तैयार करना है।

8 खेलों का दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

शिविर में जिले के चारों विकासखंडों से चयनित 260 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी के प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को दो पालियों में नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शिविर में बच्चों को —

  • वालीबाल
  • फुटबॉल
  • सॉफ्टबॉल
  • तीरंदाजी
  • बैडमिंटन
  • तैराकी
  • एथलेटिक्स
  • कबड्डी

जैसे 8 खेलों का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

खेल के साथ अनुशासन और फिटनेस पर भी फोकस

प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को खेलों के तकनीकी नियम, अनुशासन, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी भी दी जा रही है। प्रतिदिन योग सत्र आयोजित कर बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

खेल गतिविधियों के साथ-साथ बच्चों को सेंट्रल लाइब्रेरी में सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक गतिविधियों से भी जोड़ा जा रहा है, ताकि उनका समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे चलकर स्पोर्ट्स अकादमी में प्रवेश देकर उन्नत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह शिविर बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

जल जीवन मिशन, राजस्व प्रकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विशेष फोकस

रायपुर, ।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में संचालित विकास कार्यों और शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जबकि जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

बैठक में जिले में चल रहे अधोसंरचना विकास, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा सुधार, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

राजस्व प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश

प्रभारी सचिव ने भू-अभिलेख, भू-अर्जन और डायवर्शन संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नक्शा-खसरा और संबंधित अभिलेखों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन अपडेट रखा जाए ताकि आम नागरिकों को पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं मिल सकें।

इसके साथ ही निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन, एसडीएम कार्यालय, जिला पंचायत भवन, जिला अस्पताल और ट्राइबल हॉस्टल के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने पर जोर

बैठक में जल जीवन मिशन, जल आवर्धन योजना और मल्टी विलेज पेयजल परियोजनाओं की स्थिति पर विशेष फोकस रहा। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इसके अलावा मनरेगा के तहत रोजगार सृजन, पीएम ग्राम सड़क योजना, स्वामित्व योजना तथा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी ‘लखपति दीदी’ योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर चर्चा

जिले के अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता, सामान्य प्रसव एवं ऑपरेशन की संख्या बढ़ाने और बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार कार्यों की स्थिति पर चर्चा हुई।

शिक्षा क्षेत्र में पीएमश्री स्कूल निर्माण, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधारने तथा शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी, किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टेक पंजीयन एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

कृषि, खाद आपूर्ति और धान उठाव पर नजर

खरीफ सीजन को देखते हुए प्रभारी सचिव ने रासायनिक खाद की उपलब्धता एवं भंडारण व्यवस्था की जानकारी ली। धान उठाव और भारतीय खाद्य निगम (FCI) में चावल भंडारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति, खनिज विभाग की गतिविधियां तथा जिला खनिज न्यास (DMF) से संचालित विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।

कानून व्यवस्था और नशे के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा

प्रभारी सचिव ने जिले में लागू नए आपराधिक कानूनों की स्थिति, उप जेल व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े कार्यों को समयसीमा में पूरा करने पर भी जोर दिया गया।

डीएमएफ से संचालित योजनाओं की भी हुई समीक्षा

बैठक में डीएमएफ मद से संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। इनमें युवाओं के लिए संचालित ‘तेजस’ निःशुल्क कोचिंग, ग्राम सुखापाली में 25 एकड़ शासकीय भूमि पर सामूहिक अमरूद खेती, सपेरा बस्ती के हितग्राहियों के लिए पीएम आवास निर्माण, मकरी दरहा पहुंच मार्ग हेतु सीसी रोड, लातनाला में एनीकट निर्माण तथा मॉडल आंगनबाड़ियों की स्थिति शामिल रही।

प्रभारी सचिव ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

18 से 25 मई तक चलेगा “जनभागीदारी अभियान - जनजातीय गरिमा उत्सव”

दूरस्थ जनजातीय अंचलों तक पहुंचेगी शासन की योजनाएं, सेवा संतृप्ति और जनसुनवाई पर रहेगा फोकस

रायपुर/सक्ति, ।
आदिवासी विकास विभाग द्वारा “आदि कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत जिले में “जनभागीदारी अभियान - जनजातीय गरिमा उत्सव” का आयोजन 18 मई से 25 मई 2026 तक किया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत चिन्हांकित ग्रामों में संचालित होगा। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में जिले के दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है।

अभियान का संचालन राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे आईईसी कैम्पेन “जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” की थीम पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ऐसे दूरस्थ और वंचित जनजातीय क्षेत्रों तक प्रशासनिक पहुंच बनाना है, जहां अब तक योजनाओं का लाभ सीमित रूप से पहुंच पाया है।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर

अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से गांव-गांव पहुंचकर जनजातीय समुदायों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, सेवा संतृप्ति अभियान, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी, पेंशन, राशन, आधार, आयुष्मान, शिक्षा एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं से संबंधित शिविर आयोजित होंगे।

सेवा केन्द्रों में होगी जनसुनवाई

“आदि कर्मयोगी अभियान” अंतर्गत निर्मित सेवा केन्द्रों में विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जहां ग्रामीण अपनी समस्याएं एवं शिकायतें सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

अभियान की होगी सतत मॉनिटरिंग

प्रशासन द्वारा अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का विस्तृत प्रगति प्रतिवेदन भी तैयार किया जाएगा, जिससे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और हितग्राहियों तक वास्तविक पहुंच की समीक्षा की जा सके।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस जनहितैषी अभियान को सफल बनाएं तथा जरूरतमंद लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करें।

20 जून 2026 तक विद्यालय में जमा किए जा सकेंगे आवेदन पत्र

26 जुलाई को आयोजित होगी चयन परीक्षा

रायपुर, /
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना 2026-27 (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु पात्र छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत ऐसे विद्यार्थी आवेदन करने के पात्र होंगे, जो छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हों तथा अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित हों।
योजना के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं सत्र 2025-26 में छत्तीसगढ़ के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत हों तथा कक्षा 4थी की परीक्षा में न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेड प्राप्त किए हों। इसके साथ ही पालक की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन पत्र के साथ पालक का स्वघोषणा पत्र संलग्न करना अनिवार्य रहेगा।
ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत अथवा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी निर्धारित आवेदन पत्र 20 जून 2026 तक अपने विद्यालय में जमा कर सकेंगे। आवेदन पत्र के साथ पालकों की सहमति पत्र, आयकरदाता न होने का प्रमाण पत्र, संस्था का ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा कक्षा 4थी एवं 5वीं की अंकसूची की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक होगा।
विद्यार्थी जिस जिले का मूल निवासी होगा, उसी जिले में आवेदन करने के लिए पात्र होगा। मूल निवास जिले से भिन्न जिले में प्रस्तुत आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे।

विद्यालय एवं विभागीय स्तर पर होगी आवेदन प्रक्रिया

आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र 20 जून 2026 तक विद्यालय में जमा किए जाएंगे। विद्यालय प्रमुख द्वारा आवेदन पत्रों का परीक्षण कर 27 जून 2026 तक संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त आवेदनों की सूची तैयार कर 30 जून 2026 तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जांजगीर-चांपा कार्यालय में भेजी जाएगी।
योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी www.tribal.cg.gov.in
पर उपलब्ध है।

26 जुलाई को होगी लिखित परीक्षा

योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के चयन हेतु 26 जुलाई 2026, दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। शासन द्वारा संचालित यह योजना अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया जिले का गौरव ,विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल

रायपुर, /
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा सत्र 2025-26 के लिए आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें जिला सक्ती अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता अर्जित की है। विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम से विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों में उत्साह का वातावरण है।
विद्यालय में कक्षा 12वीं के कुल 62 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 61 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 1 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कॉमर्स संकाय में सतीश देवांगन ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। नीरज महिलांगो ने 89.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान एवं कुनकुना साहू ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान संकाय में प्रियाशी चंद्रा ने 87.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हेमलता जायसवाल ने 86.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा जयाशीष सोनी ने 86.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार कक्षा 10वीं में कुल 81 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 70 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 11 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं में अनुज मिश्रा ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमांशु सांडे ने 94.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा हेमराज खुटे ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय प्राचार्य अरविंद कुमार जायसवाल ने उत्कृष्ट एवं शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए सभी विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित

शिविर के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

रायपुर, /
विष्णु देव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल ओड़ेकेरा में 20 मई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।

समाधान शिविर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा तथा प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।

जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत आयोजित ओड़ेकेरा समाधान शिविर में ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा, कुटराबोड़, गाड़ामोर, जमडी, देवरघटा, पिसौद, बरदूली, मुक्ता, हरेठीकला, हरेठीखुर्द, भातमाहूल, रीवाडीह, सेंदरी, हरदीडीह, आमाकोनी, चोरभट्ठी, जर्वे, बहेराडीह, बोईरडीह एवं परसाडीह ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे।

शिविर के सफल संचालन एवं समन्वय हेतु सहायक संचालक उद्यान, जिला सक्ती को ओड़ेकेरा शिविर स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से शासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)