
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की जानकारी हर घर को देने आज से राष्ट्रीय आजीविका मिशन के संगठक और महिला समूहों ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके अंतर्गत पहला जागरुकता कार्यक्रम मोहन नगर वार्ड में महिला समूहों को अभियान की जानकारी देकर उन्हें तैयार किया गया । राष्ट्रीय आजीविका मिशन के प्रबंधक मुक्तेश कान्हा, तथा स्थानीय सी.पी.आर. द्वारा मोटिवेशन कार्यक्रम किया गया । इस दौरान सामुदायिक संगठक श्रीमती उषा साहू, एवं अन्य महिला समूह की महिलाएॅ उपस्थित थे।
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत् सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देना है-
इस सबंध में आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि जिस प्रकार हम अपने घरों को साफ-सुथरा रखते हैं उसी प्रकार हमें अपने वार्ड की भी साफ-सफाई करना होगा। आप सभी के सहयोग और मेहनत से आपका दुर्ग शहर को स्टार रेटिंग में पहला नंबर मिल सकता है। उन्होनें बताया आपको केवल इतना करना है आपके घर से निकलने वाले कचरे को सेग्रीकेशन कर कचरा रिक्शा गाड़ी को ही देना है अर्थात घर से ही सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके देवें । इस संबंध में उन्होनें निगम अधिकारियों और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रत्येक वार्डो में अभियान चलाने की योजना बनाने निर्देश दिये । उनके आदेशानुसार जनजागरुकता कार्यक्रम मोहन नगर वार्ड से प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होनें प्रतिदिन तीन वार्डो में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर जनता के बीच जागरुकता फैलाने कहा है कि हमारा शहर स्वच्छ और सुन्दर दिखेगा ।
नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से करें जागरुकता-
आयुक्त मंडावी ने अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि दुर्ग निगम को स्टार रैटिंग में आगे लाने जनता में अधिक से अधिक स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाना होगा । इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक वार्डो में नुक्कड़ नाटक, और रैली निकालें, सभी अपने-अपने वार्डो में घर-घर तक जाएॅ और लोगों को बतायें की स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अपने घरों का कचरा अलग-अलग कर ही देवें । उन्होनें कहा निगम की व्यवस्था और सुविधा की लोगांें को जानकारी देवें ताकि वे सहयोग कर सकें ।
धमतरी / शौर्यपथ / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी 10 अप्रैल को देशभर से सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि नेशनल लोक अदालत के लिए जिला न्यायालय में 8 खण्डपीठ एवं बाह्य न्यायालय कुरूद व नगरी में एक-एक खण्डपीठ बनाई गई है। इसमें राजीनामा योग्य बैंक रिकवरी, आपराधिक शमनीय मामलों, विद्युत, श्रम विवाद, भू-अर्जन, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, वैवाहिक विवाद, टेलीफोन, जल कर, राजस्व एवं अन्य सिविल प्रकरण खण्डपीठ में रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी न्यायालयों, बीमा कम्पनी, बैंक, दूरभाष, नगर निगम एवं संबंधित विभागों को पृथक से पत्र जारी कर प्रीसिटिंग करने व पक्षकारों से राजीनामा के लिए सहमति प्राप्त होने पर उक्त प्रकरणों के निराकरण के लिए 10 अप्रैल को आयोजित नेशनल लोक अदालत में रखने के लिए कहा गया है।
धमतरी / शौर्यपथ / जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा बड़ौदा आरसेटी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘युवा स्वरोजगार संवाद-2021‘ विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें जिले के युवा उद्यमियों ने अपने अनुभवों को मंच पर साझा किया, साथ ही उपस्थित लोगों को स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से स्वावलम्बी बनने के लिए प्रोत्साहित व प्रेरित किया। कार्यशाला में रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि, नाबार्ड सहित अंत्यावसायी, खादी ग्रामोद्योग सहित विभिन्न बैंकों एवं विभागों के अधिकारियों ने भी स्वरोजगार के लिए विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए सफल उद्यमी बनने के संबंध में अपने विचार प्रकट किए।
ग्रामीण स्वरोजगार विकास संस्थान (बड़ौदा आरसेटी) के आवासीय प्रशिक्षण परिसर में आयोजित कार्यशाला में मंचस्थ वक्ताओं ने भावी उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार से श्रेष्ठ स्वरोजगार होता है, जिसमें अपनी बुद्धिमता, कार्यक्षमता और वित्तीय सहायता से व्यक्ति फर्श से अर्श तक पहुंच सकता है। जिले में लगभग हर क्षेत्र में उद्यम स्थापित करने की असीम संभावनाएं हैं, आवश्यकता है सही ढंग से प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर को तराशते हुए बेहतर क्रियान्वयन एवं समुचित वित्तीय प्रबंधन की। इन्हीं मूलभूत प्रक्रियाओं को समझकर तथा बैंकों से लिए गए ऋण की सही समय पर अदायगी कर खुद को सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सकता है। इस दौरान उद्योग, अंत्यावसायी तथा खादी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में संचालित ऋण योजनाओं तथा पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी, साथ ही बैंक के अधिकारियों ने ऋण लेने के लिए नियम व शर्तें तथा आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक उद्योग एवं व्यवसाय स्थापित करने वाले युवा उद्यमियों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में महाप्रबंधक उद्योग एसपी गोस्वामी, लीड बैंक मैनेजर पी.के. राय, जिला प्रबंधक नाबार्ड योगेश कुमार, प्रतिनिधि रिजर्व बैंक सहित बड़ौदा आरसेटी के निदेशक अमित कुमार माथुर के अलावा शहर एवं ग्राम से आए व्यवसायी भी मौजूद थे।
धमतरी / शौर्यपथ / कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य के मार्गदर्शन में जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिले में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी मंे कुरूद विकासखण्ड के ग्राम सिलघट में आज छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। हाट-बाजार मंे लगे इस सूचना शिविर में पहुंचकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। साथ ही वहां निःशुल्क वितरित किए जा रहे विभिन्न तरह के पुस्तक, ब्रोशर और पाम्पलेट को देखकर उसे उपयोगी बताए।
साप्ताहिक बाजार में लगे शिविर का अवलोकन करने के बाद जनपद सदस्य श्री पुरूषोत्तम सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश की मौजूदा सरकार बेहतर कार्य कर रही है। उप सरपंच श्रीमती भुनेश्वरी यादव ने बताया कि गांव में ही शासन की योजना को जानने का मौका मिला। साथ ही जनमन, संबल, उन्नति का हर्ष जैसी रुचिकर पाठ्य सामग्री निःशुल्क मिलने से बहुत सी नई-नई जानकारी मिल रही है। इस मौके पर पंच श्री पोषण सोनकर, किरण निषाद, संतोष सिन्हा, मुनिराम साहू, दौलत देवांगन, खिलावन सिन्हा, धरमिन निषाद और खिलेश्वरी सिन्हा ने प्रदर्शनी सह शिविर को उपयुक्त और सरकार के क्रियाकलाप तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की नवीन जानकारियों के लिए कारगर बताया। इसके अलावा श्री छन्नुलाल साहू, रामिन सोनकर, बली सिन्हा, अनुज निषाद और दूजराम सिन्हा सहित अनेक ग्रामीणों ने शिविर का लाभ लेकर निःशुल्क पाठ्य सामग्री, पैम्फलेट व ब्रोशर प्राप्त किए। उल्लेखनीय है कि छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ विधानसभा के ग्राम झालम में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि विजय बघेल सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ पहुँचे। सर्वप्रथम विजय बघेल द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा व फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रारंभ किए। साथ ही उपस्थित खिलाड़ी बंधुओं को बधाई प्रेषित किये।कार्यक्रम में उपस्थित टेकु राम साहू सरपंच, कन्हैया राम नेताम सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, कैलाश सोनी, महेतरू राम साहू, शत्रुघ्न नेताम, अश्वनी साहू, प्रमोद ध्रुव, दरबार नेताम, अशोक नेताम, सहित गांव के नागरिक गण खिलाड़ी बंधु उपस्थित रहे।
जेल तिराहा फ्लाई ओवर पूर्ण होने के बाद भी जनता को लाभ नहीं राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय के पहल पर स्वीकृत हुए ब्रिज विधायक वोरा के लोकार्पण के फेर में अटके
एक सप्ताह के अंदर ब्रिज चालू नहीं होने पर भाजयुमो अवरोध हटा देगी - दिनेश देवांगन
दुर्ग / शौर्यपथ / जेल तिराहा ठगडा बांध के पास नवनिर्मित फ्लाईओवर कार्य पूर्ण होने के बाद भी लोकार्पण के नहीं होने के कारण बंद रखे जाने व रेल्व क्रासिंग मे रोज जाम होने के कारण आम लोगो को होने वाली भारी परेशानी पर जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कड़ी नाराजगी वयक्त करते हुए कहा है कि तात्कालिन सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के प्रयास से भाजपा शासनकाल में स्वीकृत व निर्माण प्रारम्भ हुए इस ब्रिज के दो माह पहले पूर्ण होने के बाद भी अपने वाहवाही का लेबल लगाने दुर्ग विधायक अरुण वोरा के फेर में इस बहुप्रतीक्षित सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है और ब्रिज को दोनों ओर से घेरा लगाकर रोक लगवा दिए गए है ताकि लोग उद्घाटन के पहले आ जा न सके इसे भाजयुमो कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और एक सप्ताह के अंदर ओव्हर ब्रिज चालू नहीं करने पर शहर कि जनता के साथ जाकर स्वयं खोल देंगे।
इस सम्बन्ध जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन महामंत्री नितेश साहू ओम यादव,उपाध्यक्ष राहुल पंडित,मंत्री नितेश बाफना,राहुल दीवान,राहुल सिंह,प्रचार मंत्री राजा महोबिया गौरव शर्मा,उत्तम साहू कुलदीप सिंह अनुपम मिश्रा मंडल अध्यक्ष राकेश यादव, ते खन सिन्हा,अजय चंद्राकर,नीलेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा है कि शहर कि जनता सहित दीगर जिलों से आने जाने वालों लोगो को लगातार जेल तिराहा रेल्व क्रासिंग मे फाटक बंद होने व भारी जाम से होने वाले परेशानी को देखते हुए जनता कि मांग पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय कि पहल से जेल तिराहा फ्लाई ओवर व रायपुर नाका धमधा नाका अंडरब्रिज कि स्वीकृत मिली थी जिसका कार्य भाजपा शासन काल में प्रारम्भ हुआ था और आज अंडरब्रिज कार्य प्रगति पर है जबकि जेल तिराहा ओवहर ब्रिज विगत दो माह से पूर्ण होकर तैयार है किंतु दुर्ग विधायक अरुण वोरा के श्रेय की राजनीति व अपने नाम का लेबल लगाने के फेर में जनता आज भी क्रासिंग मे घंटो फसे रहने मजबूर है लेकिन विधायक महोदय को इसकी उद्घाटन कराने कि फुर्सत नहीं है बल्कि इस ब्रिज मे कोई आवाजाही न कर दे इस भय से दोनों मुहाने पर सीमेंट का दीवाल बनवाकर घेरा लगवा दिया है जिससे आम जनता रोज क्रासिंग मे जाम मे फसकर परेशान हो रही है जो कि अनुचित है। भाजयुमो नेताओ ने आगे कहा कि वास्तव जब से प्रदेश में कांग्रेस कि सरकार आईं है तब से विधायक महोदय से लेकर भूपेश बघेल की सरकार ने अपने बूते न ही कोई बड़ा कार्य स्वीकृत किया है और न ही शहर में कोई नई योजना लाई गई है और अब हालात यह है कि पूर्ण हुए कार्यों को भी चालू करने कि फुर्सत नहीं है जिसका ताजा उदाहरण जेल तिराहा फ्लाई ओवर है जिसे चालू होने के आश मे जनता इंतजार कर रही है और विधायक महोदय लोकार्पण कि तारीख भी तय नहीं कर पा रहे है लेकिन भाजयुमो अब चुप नहीं बैठेगी बल्कि एक सप्ताह के अंदर इस ब्रिज मे आवागमन चालू नहीं होने पर जनता के साथ जाकर स्वयं अवरोध हटा देगी ताकि जनता को सुविधा मिल सके।
मेयर व भिलाई नगर विधायक आज देंगे क्षेत्रवासियों को एक और बड़ी सौगात
6 मार्च की सुबह 10 बजे वार्डवासियों की उपस्थिति में किया जाएगा भूमिपूजन
भिलाई / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई के जोन 1 कार्यालय क्षेत्र में करोड़ों का विकास कार्य होने वाला है। भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव एक बार और फिर से क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। 1 करोड़ 16 लाख 60 लाख की लागत से वार्ड 69 और वार्ड 70 में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे।
इन सभी विकास कार्यों का आज 6 मार्च सुबह 10 भूमिपूजन किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन हुडको श्रीराम चौक से रेल्वे लाइन तरफ में हुडको, श्री राम चौक और हुडको मार्केट के पास मिलन चौक में किया जाएगा। वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कुल 6 विकास कार्य का भूमिपूजन होना है। जिसमें वार्ड 70 में हुडको श्री राम चौक से सियान सदन चौक के रोड के किराने पाथवे निर्माण कार्य। दूसरा वार्ड 70 में हुडको सियान सदन चौक से ओवर ब्रिज रोड तक पाथवे निर्माण कार्य। तीसरा श्रीराम चौक से उतई रोड चौक तक के किनारे पेविंग ब्लॉक लगाने का कार्य। चौथा वार्ड 70 में हुडको के पीछे वाली रोड को मुख्य रोड से जाेड़ने हेतु सीसी रोड निर्माण कार्य। पांचवा वार्ड 70 में ए मार्केट के समीप सड़क के किनारे पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य और छठवा वार्ड 70 में बी मार्केट के समीप सड़क के किनारे पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा।
*चंद घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, थाना मगरलोड पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
थाना मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शुक्लाभाठा निवासी प्रार्थी एनू राम साहू पिता तुकाराम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आज घर में ताला लगाकर खेत काम करने गया था। वापस आकर देखा तो इसके घर में लगा ताला टूटा हुआ मिला, अंदर जाकर देखने पर राजेंद्र कंवर उर्फ राजू छुप रहा था तथा कमरे अंदर अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था कि राजेंद्र कंवर उर्फ राजू द्वारा चोरी करने के लिए दरवाजा तोड़कर घर अंदर घुसने की शंका पर प्रार्थी ने राजेंद्र कंवर उर्फ राजू को पकड़कर आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया तथा उसे पकड़कर रखने कहकर कोटवार को बुलाने चला गया। इसी बीच मौका पाकर राजेंद्र कंवर उर्फ राजू भाग गया। प्रार्थी के द्वारा अलमारी से रुपए चोरी होने की जानकारी आस पड़ोस के लोगों को दी जा रही थी कि उसी समय उसकी बेटी का फोन आया जिसने बताया कि गांव का राजू स्कूल आया था और उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है कहकर अपने मोटरसाइकिल में बैठा कर ले जा रहा था कि बीच में शंका होने से ग्राम बेलरदोना मेन रोड में मोटरसाइकिल से वह कूद गई जिसके कारण उसके हाथ, कोहनी व कमर में चोट आई है। उक्त रिपोर्ट पर आरोपी राजेंद्र कंवर उर्फ राजू निवासी ग्राम शुक्लाभाठा के विरुद्ध धारा 454, 380, 363 भा द वि एवं 12 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना की सूचना थाना प्रभारी मगरलोड से पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू को मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी मगरलोड प्रणाली वैद्य तत्काल अपने स्टाफ के साथ आरोपी की पता तलाश पर रवाना हुए। पतासाजी के दौरान आरोपी *राजेंद्र कंवर उर्फ राजू पिता भारत साहू उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम शुक्लाभाठा थाना मगरलोड जिला धमतरी* को घेराबंदी कर घटना के चंद घंटे के भीतर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकारने तथा अलमारी से चोरी किए गए रुपए को पेश करने पर ₹900/- नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र कंवर उर्फ राजू को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके स्वदेशी मेला के समापन समारोह में हुई शामिल
रायपुर / शौर्यपथ / स्वदेशी हमारा गौरव है, यह वह शक्ति है जिससे हमारा देश आत्मनिर्भर बनेगा। कोरोना काल ने हमें कई सीख दी है। इस संक्रमण का सामना करते समय किसी ने सबसे अधिक साथ निभाया है तो वह है स्वदेशी। इस समय ने हमारे देश की प्राचीन विद्या आयुर्वेद तथा अन्य स्थानीय संसाधनों को अपनाने का एक रास्ता दिखाया। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज यहां साइंस कॉलेज मैदान मेें भारतीय विपणन केंद्र द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले के समापन समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों का उपयोग और खरीदने के साथ-साथ उसका गर्व के साथ प्रचार-प्रसार करें तथा उन उत्पादों को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करें।
राज्यपाल ने कहा श्री ठेंगढ़ी तत्व चिंतक थे, उनका कहना था कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान की स्वीकार्यता हो, पर हर समाज की अपनी संस्कृति होती है और हर देश के प्रगति और विकास मॉडल का उस देश के सांस्कृतिक मूल्यों के साथ तारतम्य होना चाहिए। राज्यपाल ने इस अवसर पर श्री ठेंगढ़ी को नमन किया।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए आत्म निर्भर भारत के आव्हान की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लोकल फार वोकल होने की बात कहते हैं। हमें चाहिए कि हम अधिक से अधिक उन उत्पादों को खरीदना चाहिए जो हमारे देश में या स्थानीय संस्थानों द्वारा निर्मित हों। उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हमारे देश के युवा कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सीईओ तथा अन्य प्रमुख पदों पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि हमें यह सोचना चाहिए कि हम अपने देश के लिए ऐसा क्यों नहीं कर सकते। उन्होंने युवाओं से नवाचार और उद्यमी बनने का आग्रह करते हुए कहा कि अन्य देशों में सॉफ्टवेयर और मोबाइल का उपयोग करते रहे, वैसे ही सॉफ्टवेयर और उपकरण हम अपने देश में बनाएं और उसका अधिक से अधिक आमजनता तक पहुंच बनाए। इससे हमारे लोगों को रोजगार मिलेगा और हमारी पूंजी भी हमारे पास रहेगी। उन्होंने जॉब सीकर की जगह जॉब प्रोवाईडर बनने को कहा।
सुश्री उइके ने स्वदेशी वस्तु के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि हमें आज अर्न व्हाईल यू लर्न पर भी बात करनी चाहिए। युवा जल्द अपने काम की शुरूआत करें, फिर पढ़ाई के साथ कुछ काम कर सकते हैं। इस उम्र में उनमें काफी ऊर्जा होती है तथा जोखिम उठाने की क्षमता होती है। नवाचार से नए-नए आईडियाज-तकनीक आएंगे और स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपार प्राकृतिक संपदा है। यहां के आदिवासी समाज के लोगों में हुनर है। उनके द्वारा बनाए गए कला कृतियों, वन उत्पाद से बने औषधियों को उचित मूल्य मिले इसके लिए स्वदेशी जागरण मंच पहल करें और उन्हें मंच प्रदान करें। राज्यपाल ने स्वदेशी मेले में लगे स्टालों तथा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा लगाए गए उत्पादों का अवलोकन किया और सराहना की। कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक तथा स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक मोहन पवार ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
