
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से जन कल्याण सामाजिक संस्थान, सोमनी, राजनांदगांव द्वारा ग्राम सांकरा में निर्मित ग्रामीण हॉट बाजार का लोकार्पण मुख्य अतिथि पीके मिश्र, उप महाप्रबंधक, नाबार्ड, रायपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों के सम्मान के पश्चात विशिष्ट अतिथि एवं संस्था के निदेशक योगेन्द्र प्रताप सिंह ने हॉट बाजार निर्माण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह नाबार्ड की ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इससे उन छोटे व्यवसायियों को लाभ होगा जो गली मोहल्लों में जाकर अपना सामान बेचते है। उन्हें स्थायी जगह बैठने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाती है । यहां बाजार में धूप पानी से बचत के लिए शेड, चबूतरा, पीने लिए पानी, रात हो जाने पर सोलर सिस्टम के साथ लाइट की व्यवस्था, महिला और पुरुषों के लिए बाथरूम की अलग-अलग व्यवस्था के साथ शौचालय का निर्माण, सुरक्षा की दृष्टि से बारबेट फेंसिंग की व्यवस्था की गई है। आज के बाद आप सभी की जिम्मेदारी हो जाती है कि इसका संचालन और प्रबंधन सुचारू रूप से किया जाए।
लोकार्पण समाहरोह में मुख्य अतिथि पीके मिश्र, उप महाप्रबंधक, नाबार्ड, रायपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे हाथों से आपको हॉट मिला है। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है कि हॉट अच्छा चले हमने राज्य में बहुत सारे हॉट दिए है, कुछ जगहों पर अच्छा चल रहा कुछ जगहों पर उतना अच्छा नहीं चल रहा है जितना चलना चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी के प्रयास से यह हॉट अच्छा कार्य करेगा और अच्छा नाम करेगा।
विशिष्ट अतिथि सहायक महाप्रबंधक, नाबार्ड, रायपुर श्रीमती सुंदरी एस. द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नाबार्ड ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करता जिससे लोग अच्छा जीवन जी सके अपने ही गांव में उन्हें सुविधाएं प्राप्त हो जिससे वे शहरों की ओर ना जाए और अपने ग्रामीण जीवन मे सुखी रहे। यह ग्रामीण बाजार बहुत अच्छा बना है आप सभी इसका लाभ जरूर लें। इस प्रकार से यहाँ और कई बाजार बनाए जा सकते है नाबार्ड इसमें सहयोग करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सरपंच श्रीमती सावित्री सिरमौर ने नाबार्ड और जन कल्याण सामाजिक संस्थान को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी के लिए गर्व की बात है कि इस योजना के लिए आपने हमारे गांव का चयन किया। हम सभी को इसका भरपूर लाभ होगा। आगे भविष्य में इसी प्रकार नाबार्ड के सहयोग की अपेक्षा है।
ग्राम के वरिष्ठ समाज सेवी नरेन्द्र वैष्णव एवं बीएल गुप्ता ने सभा को संबोधित किया। कायक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के जिला विकास प्रबंधक सुनील गोवरकर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उप सरपंच बोधी राम साहू, धनुष राम साहू, कार्तिक दास वैष्णव, बोधिराय सिरमौर, बालेश्वर निषाद, जगतराम साहू, मोतीलाल गुप्ता, लीलाधर साहू, अर्जुन साहू, नानक साहू, द्वारिका साहू, शोभित साहू, बचन सिंह देशमुख, सोमनाथ निषाद, दिग्विजय सिरमौर, वरिष्ठ पत्रकार रमन सिंह राजपूत, उमेश साहू, सारस्वत झा, हरीश क्षत्रिय, तुलाराम यादव एवं ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जनकल्याण के जिला श्रोत समन्वयक जितेन्द्र जंघेल ने किया।
० पांच मांगों को लेकर परिवहन मंत्री मो. अकबर का कराया जाएगा ध्यानाकर्षण
० मांगे पूरी नहीं होने पर अंतिम विकल्प हड़ताल करने पर बैठक में बनी सहमति
राजनांदगांव / शौर्यपथ / शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित गांधी सांस्कृतिक भवन में जिला बस, मिनी ऑपरेटर संघ के जिला अध्यक्ष रईस अहमद शकील अध्यक्षता में आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें कोरोनाकाल में बस संचालन करने में आ रही कठिनाई पर सदस्यों का ध्यान आकृष्ट कराया गया। जिला बस, मिनी बस ऑपरेटर संघ एवं प्रदेश परिवहन संघ के उपाध्यक्ष व दिग्विजय कालेज जनभागीदारी के अध्यक्ष रईस अहमद शकील ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि डीजल और पेट्रोल के दाम निरंतर बढ़ रहें हैं, तो वहीं बसों में कोरोनाकाल में सवारियों का अभाव अब तक बना हुआ है उस पर लगातार डीजल के दामों में वृद्धि को हो रही है और मुसाफिरों से यात्री बस का किराया पुराने दर पर ही लिया जा रहा है। ऐसे में बसों का परिचालन करना मंहगा साबित हो रहा है।
अहमद ने बताया कि पूर्व में हमारे द्वारा शासन से यह मांग किया गया था कि डीजल के रेट बढ़ने पर किराया बढ़ाने और डीजल के दामों में कमी पर किराया घटाने की मांग की गई थी जो कि वह मांग आज तक पूरी नहीं किया गया है, इसलिए मजबूर होकर किराया बढ़ाने पर सहमति जताई गई। रईस अहमद शकील ने बताया कि पूर्व में स्पेशल बस परमिट शादी ब्याह और विभिन्न मांगलिक कार्यों के लिए परमिट जारी करने की व्यवस्था राजनांदगांव आरटीओ में थी, जिसे अब समाप्त कर दुर्ग संभागीय दफ्तर से जारी किया जा रहा है, जिसके कारण समय व धन का नुकसान बस ऑपरेटरों को उठाना पड़ रहा है, बार-बार दुर्ग का चक्कर लगाने के बाद बहुत मुश्किल से परमिट मिल पा रहा है। उक्त स्पेशल परमिट जारी करने की सुविधा को पूर्व की भांति राजनांदगांव आरटीओ कार्यालय से जारी करने की मांग की गई है। अध्यक्ष अहमद के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा-लोकसभा चुनावों के लिए ली गई बस सेवाओं के लिए राशि का आबंटन आज तक नहीं किया गया है, जिसके कारण भी बस मालिकों हालत खराब हो गई है। रईस अहमद शकील शासन से उक्त विषय में जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है। जिला बस आपरेटर संघ के अध्यक्ष ने बताया कि इसी तरह बसों में रेडियम चिपकाने-लगाने के नाम पर लगभग चार हजार रुपये लिए जा रहे जो कि बाजार से तीन गुना ज्यादा रेट पर लगाया जा रहा है, उस पर भी शासन से रोक लगाने और रेडियम लगाने की जवाबदेही बस संचालकों प्रदान करने की मांग की गई तथा के.एंड एम. फार्म की अवधि बढ़ाने की मांग की पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
रईस अहमद शकील ने बताया कि उपरोक्त सभी विषयों पर छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मो. अकबर से जिला बस, मिनी बस आपरेटर संघ के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही मुलाकात कर मांगों से अवगत कराया जाएगा, ध्यानाकर्षण पश्चात छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा उक्त उचित मांगे नहीं मानने पर हमें अपने बसों को खड़ी कर हड़ताल करने जैसे कठोर निणर्य लेने के लिए विवश होंगे। संघ ने संवेदनशील परिवहन मंत्री मो. अकबर से उक्त मांगों पर सहानुभुति पूर्वक विचार कर मांग को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए परिवहन एवं जिले के लोकप्रिय प्रभारी मंत्री मो. अकबर से निवेदन किया गया है। शकील ने कहा कि कोरोनाकाल दस से ग्यारह माह से यात्री बसें खड़ी की खड़ी रही जिसके कारण से बस मालिकों की आर्थिक हालत खराब है। ऐसे में लगातार डीजल के दाम बढ़ने से हालत और भी पतली हो गई है। ऐसे में यात्रियों को सुविधाएं देना मुश्किलें खड़ी कर रही है। बैठक के दौरान पुलवामा शहीदों के सम्मान में दो मिनट की मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में रईस अहमद शकील भारत ट्रेव्हल्स, अशोक जैन करणी माता, अहमद सोलंकी सुपर आनंद बस सर्विस, जसमुद्दीन सोलंकी परिवहन, मनीष यादव महेश ट्रेवल्स, बाबी गरचा अमृत ट्रेवल्स, हरिओम, हफीज वारसी अमन ट्रेवल्स, ललित लोधी न्यू लोधी ट्रेवल्स, नरेश यादव आशीर्वाद ट्रेवल्स, मुस्तफा सोलंकी आनंद रोडवेज, खैरागढ़ रोडवेज के रहीम मेमन आदि बड़ी संख्या में बस ऑपरेटर के मालिक प्रमुख रूप से मौजूद थे।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत 16 फरवरी से 18 फरवरी तक जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। डॉ. महंत 16 फरवरी को सायं 5:00 बजे कोरबा से प्रस्थान कर नगर पंचायत सारागांव पहुंचकर वहां रात्रि विश्राम करेंगे। डॉ. महंत 17 फरवरी को 10:30 बजे सारागांव से प्रस्थान कर बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम भागोडीह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सक्ती ब्लाक के ग्राम जेठा, सक्ती, अर्जुनी, रिस्दा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात सारागांव में रात्रि विश्राम करेंगे। वे 18 फरवरी को बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम सोनियापाठ, देवरी, सारागांव, कचंदा और नया बाराद्वार में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात सायं 4:30 बजे रायपुर स्पीकर हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे।
दुर्ग / शौर्यपथ / जनता द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रति भरोसा जताने व प्रदेश में भी सरकार होने से बेहतर तालमेल के साथ जनता की मूलभूत सुविधा का निपटारा किया जा रहा है। बल्कि नए विकास कार्यो के लिए लगातार निगम क्षेत्र की जनता को मांग के अनुरुप कार्य भी अविलंब नगर पालिक निगम एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। मेट्रो सिटी की तर्ज पर छात्र-छात्राओं को सर्वसुविधायुक्त प्रयास छात्रावास, वन परिक्षेत्र कार्यालय, एस.टी.एफ. बघेरा एवं परिवहन कार्यालय में पहुंच मार्ग के लिए सीसी रोड के लिए 111.32 लाख व ईरानी डेरा से महाराजा चौक तक ड्रेन निर्माण हेतु 4.97 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं नगर निगम वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू के द्वारा किया गया। विधायक ने कहा कि 2021 में जनता को निरंतर मिल रही है विकास की सौगात से निगम क्षेत्र के आंतरिक मार्गो में लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत कार्य प्रारंभ किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अतिशीघ्र कार्यो को निष्पादित करने एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने कहा।
जैसे की लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्व में 130 करोड़ के कार्यो का मुख्यमंत्री भूपेल बघेल द्वारा किया गया। जिसमें नेहरु नगर चौक से मिनीमाता चौक तक मार्ग एवं सौदर्यीकरण, पुलगांव से अंजोरा तक सिक्स लेन एवं ठगड़ाबांध का सौदर्यीकरण के कार्य प्रारंभ हो गया है। जल्द ही समय पर यह कार्य पूर्ण होकर जनता को समर्पित होगें। अब कोरोना काल में भी राज्य का विकास गतिमान होने लगा है। मुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग मंत्री के गृह जिला मुख्यालय होने का लाभ दुर्ग शहर को मिलता दिख रहा है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, प्रकाश गीते, मनोज चंद्राकर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अतुल विश्वकर्मा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ चंद्रकांत ओगरे, सुशील उरकुरे, उपअभियंता गंगन जैन, संदीप वोरा, थानसिंग साहू, आनंदराम साहू, अकबर अली, अशोक यादव, बाबा खान, ईश्वर साहू, बालाराम, दीपक देवांगन, रंजन पाली, देवेन्द्र पोतदार, शंकर विश्वास, पुनित ठाकुर, ममता साहू, बलवीर सिंग, मधु महराज, रामसिंग देवांगन आदि उपस्थित थे।
दुर्ग/ शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले एव पार्षद बिजेन्द्र भारद्वाज के साथ मठपारा गया नगर कचहरी वार्ड, शिवपारा वार्ड, बघेरा पदमनाभपुर कातुलबोर्ड,सिंधिया नगर एव अन्य वार्डो में पहुंच कर पार्षदों से सौजन्य मुलाकत कर उनके वार्डो में किये जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी ली । उन्होंने पार्षदों से उनके वार्डों में विकास के लिए बजट पर चर्चा कर सुझाव भी लिए ।
नरेंद्र बंजारे,शिवेंद्र परिहार, अरुण सिंह,श्रीमती हेमा शर्मा,कमल देवांगन,काशीराम कोसरे, श्रीमती पुष्पा गुलाब वर्मा, चंद्रशेखर चन्द्राकर, श्रीमती लीना दिनेश देवांगन, बिजेन्द्र भारद्वाज,श्रीमती साहू,मनीष साहू, ओमप्रकाश सेन,प्रकाश जोशी,श्रीमती चमेली साहू,पार्षद कुमारी साहू,सतीश देवांगन,अजीत वैध से बजट पर चर्चा किये ।
पार्षदों ने महापौर को अपने-अपने वार्डों की समस्याओं से अवगत कराये । महापौर ने वार्डों में सड़क नाली सफाई एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया, महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि वार्डों में लगातार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यो मूर्तरूप देने के लिए भ्रमण किया जा रहा है । वार्ड पार्षद एव वार्ड की जनताओ से मुलाकात कर सुझाव ले रहे है। भ्रमण के दौरान एल्डरमेन अजय गुप्ता,सह अभियंता जगदीश केशरवानी,स्वस्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एव अन्य उपस्थित थे ।
दुर्ग / शौर्यपथ / 32 वॉ सडक सुरक्षा माह के 27वे दिन रविवार को विवेकानंद, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश में दुर्ग पुलिस द्वारा विगत 26 दिन से लगातार जिले के आम नागरिकों को यातायात नियम के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराने के लिए विभिन्न प्रकार के यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज रविवार को प्रातः 07.00 बजे 5 किमी सड़क सुरक्षा दौड़ एवं बच्चो के लिए स्कैटिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आज के इस दौड में 2297 पुरूष धावक एवं 474 महिला धावक कुल-2771 धावक शामिल हुए दौड की शुरूआत से पहले दौड में शामिल सभी धावकों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेन्द्र यादव, विधायक भिलाई नगर के द्वारा यातायात नियमों का सदैव पालन करने हेतु शपथ दिलाया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि देवेन्द्र यादव विधायक भिलाईनगर, डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, जिला दण्डाधिकारी दुर्ग, प्रशांत ठाकुर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, रोहित झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के द्वारा स्कैटिंग में शामिल कुल-129 बच्चों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया तत्पश्चात आज का मुख्य आयोजन सडक सुरक्षा दौड को हरी झण्डी दिखाकर दौड का प्रारंभ किया गया।
दौड उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय यातायात जिला दुर्ग से प्रारंभ होकर बटालियन मार्ग होते हुए व्हाई शेप ब्रिज के सेन्टर पाइंट से गैरेज रोड की ओर 32 बंगला, आटीबीपी हेडक्वाटर से नेहरू नगर अण्डर ब्रिज, नेहरू नगर चौक से वापस उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय यातायात में समाप्त हुआ।
आज के इस दौड के प्रथम महिला/पुरूष को 5100/-रूपये नगद, द्वितीय महिला/पुरूष को 3100/-रूपये नगद, तृतीय महिला/पुरूष को 2100/-नगद, प्रथम चौथे से दसवे स्थान तक महिला/पुरूष को 1100/- रूपये सात्वंना पुरूस्कार से सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम 17 फरवरी को पुरूस्कृत किया जावेगा। दौड का प्रतिभागी बनने के लिए छत्तीसगढ के जिले कवर्धा, राजनांदगांव, रायपुर, जाजगीर चांपा, बलोदा बाजार, रायगढ़ लगभग छत्तीसगढ के सभी जिलो के साथ-साथ नागपुर (महाराष्ट्र), बालाघाट (मध्यप्रदेश) से भी धावक दौड में शामिल हुए। यातायात पुलिस दुर्ग के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगो में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना एवं उन तक यह संदेश पहुंचाना है कि सडक पर हमारी जरासी लापरवाही से हमारा, हमारे परिवार का एवं हमारे देश का होने वाले आर्थिक नुकसान के बारे में बताना है।
धावको के साथ साथ आज के इस दौड में विधायक देवेन्द्र यादव, डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, जिला दण्डाधिकारी दुर्ग, प्रशांत ठाकुर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, रोहित झा, अति.पुलिस अधीक्षक (शहर), शौकत अली, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), विश्वास चन्द्राकर, नगर पुलिस अधीक्षक, (छावनी), श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक(दुर्ग), आकाशराव गिरपुंजे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पाटन), श्री गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात), जयलाल मरकाम उप सेनानी प्रथम बटालियन भिलाई ,नीलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक नरेश पटेल, साइबर सेल प्रभारी, निरीक्षक श्रुति सिंह, यातायात, निरीक्षक भारती मरकाम, यातायात, निरीक्षक संग्राम सिंह, यातायात निरीक्षक लता चौरे, यातायात एवं सामाजिक संस्था के सदस्यगण, स्टील सिटी एथलैटिक्स क्लब भिलाई के कोच व रेफ्री शामिल हुए।
दौड के पूर्व यातायात पुलिस दुर्ग के साथ यातायात जागरूकता कार्यक्रम में पिछले दो वर्षो से मिलकर काम कर रही इप्टा कला मंच सेक्टर 01 संस्था के सदस्यों द्वारा एक छोटा सा नुक्कड नाटक यातायात नियम के पालन नहीं करने से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए प्रस्तुत की गई।
भारत से क्षय रोग को 2025 तक पूर्ण रुप से समाप्तल करने के उद्देश्यय से चलाए गए विशेष क्षय रोगी खोजी अभियान में 8 क्षय रोगी मिले हैं । ग्रामीण और शहरी मलिन बस्तियों को लक्षित करके चलाए गए इस अभियान में कुल 26,589 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी थी । साथ ही 705 संभावित व्यक्तियों की जांच की गई। जिसमें से 8 लोगों में टीबी की पुष्टी हुयी है जिनका पंजीकरण कर इलाज शुरू कर दिया गया है ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल ने बताया ‘‘ ज़िले में सघन क्षय रोगी खोज अभियान जो कि विशेष रुप से जिले के शहरी और ग्रामीण मलिन बस्ती, खदान क्षेत्र, प्लांट क्षेत्र, अनाथ आश्रम एवं वृद्ध आश्रम, हाई रिस्क क्षेत्र, जेल (महिला एवं पुरुष ) गिट्टी खदान क्षेत्र, राईस मिल क्षेत्र, में चलाया गया था ।उन्होंने कहा जिले के शहरी और ग्रामीण मलिन बस्ती क्षेत्र में कुल 18,072 लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी । जिसमें 456 संभावित की विशेष जांच की गई उसमें से 6 लोगों में क्षय रोग के लक्षण मिले है ।वही खदान क्षेत्र में कुल 4,772 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 209 संभावित की विशेष जांच की गई उसमें से 2 लोगों में क्षय रोग के लक्षण मिले है ।टीम द्वारा हाई रिस्क क्षेत्र में 135 लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी जिसमें 14 संभावित लोगों की विशेष जांच की गई थी ।लेकिन किसी में भी टीबी की पुष्टी नहीं हुयी है ।अनाथ आश्रम एवं वृद्ध आश्रम में 245 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें से 24 संभावित लोगोंकी विशेष जांच की गई थी । किसी में भी लक्षण नहीं पाए गए ।राइस मिल और धान खरीदी क्षेत्रों में भी 3065 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जहां पर 2 संभावित की विशेष जांच की गई किसी में भी लक्षण नहीं मिले ।जिले में कुल 8 लोगों में लक्षण मिले हैं जिनका नियमित रूप से निशुल्क इलाज शुरू कर दिया गया है ।’’
14 टीमों के द्वारा चलाया गया अभियान
सघन टीबी रोगी खोज अभियान में विभाग ने 14 टीमें लगाई थी । प्रत्येक टीम में 4 से 5 सदस्य रखे गये थे ।टीबी सुपरवाइजर,मितानिन, आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्थानिय एनजीओ कार्यकर्ताओं का भी विशेष सहयोग रहा है , इस दौरान 8 नए लोगों में टीबी की पुष्टि भी हुई है।
पंजीकरण और इलाज पर जोर
क्षय रोगी खोजी अभियान में यह भी बताया जा रहा है कि अगर उनके यहां कोई भी क्षय रोग से सम्ब न्धित किसी का इलाज चल रहा है तो उनको क्षय रोग कार्यालय में पंजीकृत कराएं। ताकि उन्हेंे बेहतर दवाएं निशुल्क मिलें और उनका इलाज करने के साथ ही उन्हें पोषण भत्तार दिलाया जा सके।
ऐसे लक्षण दिखे तो जांच जरूरी
दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी का आना। खांसी के साथ बलगम और बलगम के साथ खून आना। वजन घटना। बुखार, सीने में दर्द, शाम के समय हल्का बुखार, रात में बेवजह पसीना आना। कम भूख लगने जैसी जैसी शिकायत है तो एक बार अपनी जांच जरुर करा लें। समय पर इलाज हो जाने से टीबी ठीक हो सकता है।
जगदलपुर / शौर्यपथ / कोंडागांव जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र नेताम एवं अनशन कारी भारत कौशिक और बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने सयुंक्त प्रेस विज्ञपति जारी कहा की कोंडागांव जिला प्रशासन की लापरवाही से मारंगपुरी किसान ने की थी आत्महत्या जिसके बाद परिवार को न्याय दिलाने एवं दोषियों पे कार्यवाही हेतु जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी ने आमरण अनशन कर आंदोलन खड़ा किये . जिसके बाद लगातार अन्य राजनीति पार्टियों व संगठनो का आंदोलन को समर्थन प्राप्त हो रहा है . आज अनशन के 6 छटवें दिन भी राजमिस्त्री मजदुर संघ का मिला समर्थन और संघ के सदस्यों ने भी कहा जिला प्रशासन की यह उदासीनता बेहद निराशाजनक है आखिर क्या समस्या है किसान परिवार को न्याय देने के लिए आगे हर संभव साथ रहेगा हर इस आंदोलन को कहे !
वहीं अनशनकारी भारत कौशिक ने भी कहा की यह समर्थन मिलता देख मेरी शक्ति और बढ़ जाती है ! जब तक परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक अनशन में बैठा रहूँगा ! आमरण अनशन व आंदेलन कर रहे जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओ सही अन्य संगठन के लोगो की आज मंच पर उपस्थिति रही मंच पर नरेंद्र नेताम कोंडागांव जिलाध्यक्ष, बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी, अनशनकारी भारत कौशिक, किसान पत्नी सुमित्रा मरकाम, पुत्रिया लिलेस्वरी, कमलेश्वरी, प्रेम लाल नेताम, अगेस, निर्मल दीवान, एवं राजमिस्त्री मजदुर संघ के सदस्य, जिला उपाध्यक्ष बालकृष्ण सेठिया, ब्लाक अध्यक्ष कोंडागांव संतोष पटेल, ब्लाक उपाध्यक्ष मंगू सोरी, ब्लाक कोषाध्यक्ष नकुल कोर्राम, एवं अन्य साथी गण उपस्थित रहे .
मुख्य बातें ....
मारंगपुरी किसान ने कोंडागांव जिला प्रशासन की लापरवाही से की थी आत्महत्या जिसके न्याय हेतु आज आमरण अनशन का है छटवां दिन बावजूद मांगो लेकर जिला प्रशासन है मौन
आमरण अनशन आंदोलन को बल देने व मृत किसान को न्याय देने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी आएंगे कोंडागांव
किसान न्याय हेतु लगातार आंदोलन को मिल रहा समर्थन आज राजमिस्त्री मजदुर संघ का मिला न्याय हेतु समर्थन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार स्वास्थ्य विभाग धमतरी से समन्वय स्थापित कर सिहावा चौक बस स्टॉप के पास स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में वाहन चालकों का जिला अस्पताल के नेत्र सहायक श्री पी.एन. साहू, श्री संतोष साहू, श्री गुरु शरण साहू एवं श्री भूपेंद्र साहू के सहयोग से वाहन चालकों का स्वास्थ्य/नेत्र परीक्षण कराया गया तथा उन्हें घायल व्यक्तियों के प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण देकर यातायात नियमों का पालन करने समझाइश दी गई। सहायक उप निरीक्षक अनिल केसरवानी द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों, संकेतों, चिन्हों आदि का पालन करने की समझाइश देते हुए यातायात जन जागरूकता पाम्पलेट वितरण किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
