
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
प्रदेश में कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए ‘’स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’’ का आयोजन किया जा रहा है जिसFCके तहत ज़िले के विकासखण्ड आरंग, अभनपुर,धरसीवां और तिल्दा में प्रचार प्रसार कर कुष्ठ पहचान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं । साथ ही शहरी वार्ड और ग्राम पंचायत एवं आश्रित ग्रामों में ‘’स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’’ के लिये ग्राम सभा, भी आयोजित की जा रही है ।
अभियान की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डॉ.अनिल परसाई ने बताया,“महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2021 तक ”स्पर्श कुष्ठ जागरुकता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है l लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुँचाने के लिए प्रचार प्रसार के माध्यम का सहारा लिया जा रहा ताकि इसके प्रति भय और भ्रांतियों को दूर किया जा सके। इसके लिए शहरी वार्डों एवं समस्त ग्राम पंचायतों में माइक्रो प्लान बनाकर प्रत्येक ग्राम सभा में स्वास्थ विभाग की ओर से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एनएमए) महिला एवं पुरुष , मितानिने और मितानिन प्रशिक्षक समस्त बहुउद्देशीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (महिला एवं पुरुष) विभागीय कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम सभा में ‘’स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’’विषय पर परिचर्चा की जा रही है ।
कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिये लक्ष्य प्रति दस हजार की जनसंख्या में एक या एक से कम लाने का प्रयास भी किया जा रहा। इसके लिए कुष्ठ रोग विभाग की एनएमए की टीम घर-घर जाकर लोगों में लक्षण नजर आने पर जांच कर रही है । साथ ही 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर से चलाने हेतु ग्राम सभाओं का आयोजन, वॉल पेंटिंग और प्रचार–प्रचार किया जा रहा है । इस दौरान अनिवार्य रूप से कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन किया जा रहा है।
डॉ. परसाई ने कहा “कुष्ठ से प्रभावित दो तरह के मरीजों के होने की संभावना देखी जाती है। एक मल्टीबेसिलरी और दूसरा पोसिबेसिलरी। मल्टीबेसिलरी मरीज को 12 माह और पोसिबेसिलरी मरीज को छह माह तक दवा लेनी होती है। हमारे समाज में आज भी अंधविश्वास के कारण कई लोग पूर्व जन्म का पाप मानते हैं ऐसे छुपे हुए रोगी ही कुष्ठ रोग का प्रसार करते हैं, जबकि यह बीमारी एक जीवाणु (लेप्रा बेसीलाई) के कारण होता है। कुष्ठ रोग के कारण प्रभावित अंगों में अक्षमता एवं विकृति आ जाती है, इसलिए छुपे हुए केस को जल्दी से जल्दी खोज कर एवं जांच उपचार कर कुष्ठ रोग का प्रसार रोका जा सकता है और सामाज को कुष्ठ मुक्त कर सकते हैं”।
नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत उमरगांव का जहाँ के वार्ड क्रमांक 12 के एक महिला पंच ने मनरेगा अंतर्गत ग्राम में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों में न सिर्फ अपना नाम बल्कि अपने सास ससुर तक का फर्जी हाजिरी मस्टररोल में भरवाया है और राशि तक आहरण की जा चुकी है। इस सम्बन्ध में जब ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने जनदर्शन में लिखित शिकायत पत्र कलेक्टर को सौंपकर सम्बंधित पंच को तत्काल बर्खास्त कर नियमानुसार क़ानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।उमरगांव के ग्रामीण महेश अग्रवाल, लिलम्बर शेष ग्राम पटेल, ओमप्रकाश नेताम, अंगेश हिरवानी, देवेन्द्र सेन ने बताया की उक्त पंच एवं उनका परिवार आज तक ग्राम पंचायत में हुए मनरेगा कार्यों में उपस्थित तक नही हुए और वित्तीय वर्ष 2020-21 में उनका एवं उनके परिवार के नाम पर 40 दिन का हाजिरी दिखा रहा है, जिन कार्यो में उन लोगो का नाम है वे सभी मजदूरी मूलक कार्य है।ग्राम उमरगांव के किसी भी व्यक्ति को यदि पूछा जाये की उक्त लोगो ने गोदी मजदूरी का कार्य किये हैं तो हर कोई हैरान हो जायेगा।वार्ड पंच द्वारा किया गया यह कृत्य मनरेगा अधिनियम 2005 का सरासर उल्लंघन है तथा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार दोषी व्यक्ति पर क़ानूनी कार्यवाही की बात कही गयी है।ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि ऐसे प्रतिनिधि जो अपने पद का दुरूपयोग कर गरीब मजदूरों के मुँह का निवाला छीनते है ऐसे लोगो पर तत्काल जाँच कमेटी तैयार कर दोषी के विरुध्द क़ानूनी कार्यवाही कर पद से बर्खास्त करने की मांग की हैं।जनदर्शन में लिखित शिकायत करने वालों में बेददास मानिकपुरी, नरेश सिन्हा, मेघराज ध्रुव, सत्यनारायण साहू, कृष्णा वैष्णव, केशनाथ पुजारी, प्रह्लाद मरकाम, मिथलेश ध्रुव, मोंटू मरकाम, गजेन्द्र साहू सहित ग्रामवासी शामिल रहे।
थाना नगरी क्षेत्रान्तर्गत कक्षा 12 वी की छात्रा है अज्ञातआरोपी द्वारा दिनांक 24/05/20 से पीड़िता से रॉंग नंबर के जरिये मोबाइल से बात चीत कर जान पहचान बनाकर दोस्ती कर लिया गया था अपने प्रेमजाल में फंसाकर अज्ञात आरोपी द्वारा पीड़िता को जबरदस्ती उकसाकर पीड़िता का अश्लील नग्न वीडियो व्हाट्सएप्प के माध्यम से प्राप्त कर लिया गया था फिर धोखे से आरोपी पीड़िता के स्कूल के व्हाट्सएप्प ग्रुप जिसमे अन्य छात्र भी जुड़े थे में जुड़कर पीड़िता के स्कूली साथियों, शिक्षकों का व्हाट्सएप्प नंबर लेकर पीड़िता के अश्लील वीडियो को वायरल किया जा रहा था साथ ही पीड़िता, शिक्षकों, पीड़िता के पालक को भी फोन के माध्यम से लगातार गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा था जिससे परेशान होकर
इस बात की सूचना पीड़िता द्वारा लिखित में थाना नगरी में दिया गया जिस पर थाना नगरी में अज्ञात आरोपी मोबाइल नम्बर धारक के विरुद्ध अप0 क्र0 11/21 धारा 292,506,509 धारा 66,67 आई टी एक्ट दिनांक 11/01/21 को पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना दौरान आरोपी द्वारा प्रयुक्त मोबाइल नम्बरों के आधार पर जानकारी व लेने पर संदेही का लोकेशन दमोह मध्य प्रदेश होना पता चला जिस पर तत्काल थाना प्रभारी विनय पम्मार द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन व अनुमति बाद थाना से टीम गठित कर दिनांक 11/02/21 को आरोपी पता तलाश में दमोह रवाना हुए थे जो फील्ड में सूझबूझ व प्राप्त जानकारी के अनुसार काफी मेहनत बाद संदेही तक दमोह मध्य प्रदेश दिनांक 14/02/21 को पहुचे जिसने पूछताछ पर अपना नाम भगवानदास रैकवार उर्फ अरमान पिता प्रेमशंकर उम्र 26 साल निवासी सिविल वार्ड न0 1 दमोह मध्य प्रदेश बताया व अपराध करना स्वीकार किया साथ ही घटना मे प्रयुक्त मोबाइल व सीम नम्बर आरोपी से मौके पर ही जप्ती की गई व आरोपी की गिरफ्तारी दिनांक 14/02/21 को दमोह में कर आज दिनांक 15/02/21 को थाना नगरी लाकर रिमांड पर जे एम एफ सी न्यायालय पेश किया जा रहा है
अज्ञात आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी करने में थाना नगरी प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार आर0 आनंद कटकवार, शंकर दयाल त्रिपाठी और चालक राजेन्द्र साहू का विशेष सराहनीय भूमिका रही
थाना नगरी क्षेत्रान्तर्गत कक्षा 12 वी की छात्रा है अज्ञातआरोपी द्वारा दिनांक 24/05/20 से पीड़िता से रॉंग नंबर के जरिये मोबाइल से बात चीत कर जान पहचान बनाकर दोस्ती कर लिया गया था अपने प्रेमजाल में फंसाकर अज्ञात आरोपी द्वारा पीड़िता को जबरदस्ती उकसाकर पीड़िता का अश्लील नग्न वीडियो व्हाट्सएप्प के माध्यम से प्राप्त कर लिया गया था फिर धोखे से आरोपी पीड़िता के स्कूल के व्हाट्सएप्प ग्रुप जिसमे अन्य छात्र भी जुड़े थे में जुड़कर पीड़िता के स्कूली साथियों, शिक्षकों का व्हाट्सएप्प नंबर लेकर पीड़िता के अश्लील वीडियो को वायरल किया जा रहा था साथ ही पीड़िता, शिक्षकों, पीड़िता के पालक को भी फोन के माध्यम से लगातार गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा था जिससे परेशान होकर
इस बात की सूचना पीड़िता द्वारा लिखित में थाना नगरी में दिया गया जिस पर थाना नगरी में अज्ञात आरोपी मोबाइल नम्बर धारक के विरुद्ध अप0 क्र0 11/21 धारा 292,506,509 धारा 66,67 आई टी एक्ट दिनांक 11/01/21 को पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना दौरान आरोपी द्वारा प्रयुक्त मोबाइल नम्बरों के आधार पर जानकारी व लेने पर संदेही का लोकेशन दमोह मध्य प्रदेश होना पता चला जिस पर तत्काल थाना प्रभारी विनय पम्मार द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन व अनुमति बाद थाना से टीम गठित कर दिनांक 11/02/21 को आरोपी पता तलाश में दमोह रवाना हुए थे जो फील्ड में सूझबूझ व प्राप्त जानकारी के अनुसार काफी मेहनत बाद संदेही तक दमोह मध्य प्रदेश दिनांक 14/02/21 को पहुचे जिसने पूछताछ पर अपना नाम भगवानदास रैकवार उर्फ अरमान पिता प्रेमशंकर उम्र 26 साल निवासी सिविल वार्ड न0 1 दमोह मध्य प्रदेश बताया व अपराध करना स्वीकार किया साथ ही घटना मे प्रयुक्त मोबाइल व सीम नम्बर आरोपी से मौके पर ही जप्ती की गई व आरोपी की गिरफ्तारी दिनांक 14/02/21 को दमोह में कर आज दिनांक 15/02/21 को थाना नगरी लाकर रिमांड पर जे एम एफ सी न्यायालय पेश किया जा रहा है
अज्ञात आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी करने में थाना नगरी प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार आर0 आनंद कटकवार, शंकर दयाल त्रिपाठी और चालक राजेन्द्र साहू का विशेष सराहनीय भूमिका रही
रायपुर / शौर्यपथ / पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू की मुख्य आतिथ्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आज मैनपाट के रोपाखार में आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री साहू ने संस्कृति मंत्री भगत की मांग पर मैनपाट में चिन्हांकित 14 नए पर्यटन पॉइंट में पहुंच मार्ग के साथ ही अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृति देने की बात कही।
मंत्री साहू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मैनपाट सरगुजिहा, भोजपुरी और तिब्बती संस्कृतियों का त्रिवेणी संगम है। यहां पहाड़, झरने, नदी, इमारती लकड़ी, वनौषधि पौधों की समृद्धि ही नही बल्कि लोक कला और संस्कृति का गौरवशाली इतिहास भी है। यही कारण है कि विश्व पर्यटन के नक्शे पर मैनपाट पर्यटकों का पहली पसंद है। उन्होंने कहा कि महोत्सव आयोजन का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों एवं अपनी परम्पराओं को सहेजने के साथ युवाओं को अवगत कराना और समझाना भी है। मैनपाट की माटी में प्रभु श्री राम के चरण रज मिले हुए हैं। इन सब कारणों से छत्तसीगढ़ शासन ने यहां के निवासियों को रोजगार के साधन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए कमलेश्वरपुर में 21 करोड़ रुपये की लागत से एथनिक रिजॉर्ट कार्य कराया जा रहा है। वन विभाग द्वारा भी यहां के पर्यटन पॉइंट में 3 करोड़ 50 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मंत्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। इसके लिए पर्यटन नीति भी तैयार कर लिया गया हैं।
समापन समारोह में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, छ्त्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, पुलिस महानिरीक्षक आरपी साय, क्लेक्टर संजीव कुमार झा, मुख्य वन संरक्षक अनुराग श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पर्यटक उपस्थित थे।
० लोकसभा में सांसद संतोष पाण्डेय ने उठाया मुद्दा
० अवैध तस्करों व उत्खनन करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई : पाण्डेय
राजनांदगांव / शौर्यपथ / लोकसभा सत्र के दौरान राजनांदगांव जिले के सांसद संतोष पाण्डेय ने अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत मोहला-मानपुर एवं चौकी में रहे अवैध उत्खनन और सागौन तस्करी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन में अवैध उत्खनन करने वाले तथा सागौन की अवैध तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
सांसद संतोष पाण्डेय ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव जिले के वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र मानपुर मोहला व चौकी में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की धज्जियां उड़ाते हुए बेतहासा अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन खराब हो रहा है और खतरे में है। अवैध रेत उत्खनन की स्थिति यह है कि विकासखंड मानपुर अंतर्गत ग्राम तोलुम व नवागांव में नदी की दिशा ही बदल गई है और रेत माफिया बेधड़क अवैध उत्खनन कर रहें हैं।
सांसद संतोष पाण्डेय ने आगे कहा कि बिना रॉयल्टी पर्ची के अवैध उत्खनन किया जा रहा है जिससे सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये का आर्थिक आघात हो रहा है। वहीं अवैध रूप से जंगलों को काटकर सागौन व इमारती लकड़ियों की तस्करी महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश में किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। इस वजह से नदी की सीमाओं से लगे खेतों के क्षरण से आदिवासी किसानों की फसल उपजाऊ नहीं हो रही है और उन्हें आर्थिक व मानसिक रूप से परेशानी हो रही है, जिसके विरोध पिछले दो वर्षों से ग्रामीणों द्वारा लगातार किया जा रहा है।
सांसद संतोष पाण्डेय ने इस विषय में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में अवैध उत्खनन व तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है। इन लोगों पर सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करना राज्य सरकार की भूमिका पर सवालिया निशान खड़ा करती है। इन तस्करों व रेत माफियाओं को सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है, जिसकी वजह से उनके हौसले इतने बुलंद है कि वे प्रशासन के नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए बेखौफ होकर नदियों से अवैध रेत व जंगलों को काटकर बेशकीमती सागौन व इमारती लकड़ियों की तस्करी कर रहे हैं। इन लोगों की वजह से क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुँच रहा है, इसलिए इस प्रकार के कार्यों में संलिप्त लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
रायपुर/ शौर्यपथ / बस्तर के पत्रकारों लीलाधर राठी और गणेश मिश्रा के खिलाफ बीते 12 फरवरी को माओवादियों द्वारा जारी किये गए नामज़द पर्चे में जारी बयान की छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन कड़े शब्दों में निंदा करता है।
समय है जब सभी संघ संगठनों और पत्रकारों को एक होने की जरूरत है ताकि कोई भी देश के चौथे स्तंभ पर तिरछी आंख उठाकर ना देख सके। इस मामले को लेकर होने वाले धरना प्रदर्शन आंदोलन में छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन हिस्सा लेगी और गलत के खिलाफ अपनी आवाज निश्चित तौर पर बुलंद करने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। पत्रकार एकता जिंदाबाद
रायपुर/ शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की कवर्धा जिला इकाई को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। लगातार निष्क्रियता के चलते प्रदेश अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया है।
आगामी 15 कार्य दिवस में यूनियन के प्रदेश सचिव जितेंद्र नामदेव को जिम्मेदारी सौंपी जाती है कि वह जिला इकाई की बैठक कराकर नई कार्यकारिणी का गठन करें। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व अनुशासनहीनता के चलते कोंडागांव जिला इकाई को प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था।
प्रदेश अध्यक्ष की सोच के अनुसार यूनियन में कार्य करने वाले,पत्रकारों का हित समझने वाले और यूनियन को परिवार मानने वाले साथियों की जरूरत है ना कि यूनियन के माध्यम से केवल व केवल स्वार्थ सिद्धि करके यूनियन को उपयोग करने वाले की।
दुर्ग / शौर्यपथ / साल भर पहले उद्यानिकी प्रभार सँभालते ही प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा की एक सोंच भिलाई जैसा भव्य हो दुर्ग का फ्लावर शो ने आज जमीनी रूप में शहर की जनता को दिखा दिया कि भिलाई के मैत्री गार्डन जैसे बड़े स्थान और भिलाई इस्पात संयंत्र जैसी बड़ी संस्था से मुकाबले में दुर्ग निगम भी मजबूती के साथ खड़ा है हालंकि यहाँ कोई प्रतियोगिता नहीं हो रही किन्तु भिलाई के मैत्री गर्दन जैसे विशाल क्षेत्र के मुकाबले दुर्ग के सिमित क्षेत्र में एक सफल आयोजन श्रीमती सत्यवती वर्मा की सोंच के साथ दुर्ग के युवा महापौर के साथ ने आज दुर्ग में हुए फ्लावर शो के सफल आयोजन से दुर्ग निवासियों को एक नए उत्सव का अहसास करा दिया . नगर पालिक निगम दुर्ग के द्वारा लगातार दूसरे वर्ष फ्लावर शो का कार्यक्रम राजेंद्र पार्क का आयोजन किया गया।
सुबह 11:00 बजे उद्घाटन शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, आर एन वर्मा, पूर्व महापौर के द्वारा किया गया जिसमें अध्यक्षता महापौर धीरज बाकलीवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति राजेश यादव, प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर ,गया पटेल, राजेंद्र साहू तथा पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
फ्लावर शो देखने के लिए शहर में एक अलग सा माहौल दिखा लोग परिवार सहित राजेन्द्र पार्क फ्लावर शो के देखने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और आसपास लगे स्टॉल, खाने पीने के छत्तीसगढ़ व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे थे। दुर्ग निगमायुक्त इंद्रजीत बर्मन,ईई मोहन पुरी गोस्वामी, स्वास्थ अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।
सेनिटाइजर लेकर खड़े रहे निगम के कर्मचारी
कोविड-19 का प्रभाव भले ही कम हो गया हो पर सावधानी बरतने में निगम दुर्ग कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। भीड़ ना हो इसलिए क्षेत्र का विस्तार किया गया निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी स्वास्थ्य प्रभारी दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में आम जनता के बीच मौजूद रहे प्रवेश द्वारा पर निगम के कर्मचारियों के साथ स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता स्वयं सेनेटाइजर लेकर मुख्य द्वार पर तैनात रहे ।
फ्लावर शो की प्रंशसा
दुर्ग निगम के द्वारा लगातार दूसरे बार फ्लावर शो का आयोजन किया गया जिसे देखकर दुर्ग शहर विकास में महापौर धीरज बाकलीवाल और उद्यानिकी प्रभारी के प्रयासों की तारीफ़ और चर्चा आम जनता के बीच रही ।
दुर्ग निगम के इस भव्य फ्लावर शो कार्यक्रम में इस बार माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आम जनता को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए मॉडल तैयार किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री शहरी सनम स्वास्थ योजना पौनी पसारी योजना गोधनिया योजना एवं अनेक प्रजाति के फूलों की प्रदर्शनी फलों की प्रदर्शनी की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई । नगर पालिक निगम दुर्ग के द्वारा पारिवारिक वातावरण के अनुसार मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए ।
दुर्ग निगम के पार्षदगण भी फ्लावर शो कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
जिलाधीश भी पहुंचे सपरिवार
निगम प्रशासन द्वारा आयोजित इस फ्लावर शो को देखने जिलाधीश डॉ. भूरे शाम के समय सपत्निक राजेन्द्र पार्क पहुंचे एवं निगम के प्रयास की तारीफ की साथ ही जमीनी व्यवस्था से संतुष्ट नजर आये .
नहीं दिखे गुलाब के फुल
फ्लावर शो के एक दिन पहले ख़राब गुलाब फुल देख कर नए गुलाब फुल ठेकेदार को लाने की हिदायत दी गयी किन्तु शायद समय पर ज्यादा मात्रा में गुलाब के फूलो की व्यवस्था ना हो सकी इसलिए शायद राजेन्द्र पार्क में आयोजित फलावर शो की साज सज्जा में गुलाब के फुल नदारद रहे .
शहीदों को भूली निगम प्रशासन
फलावर शो में जब शहर वासियों ने देखा कि एक मंच ऐसा भी बना था जहाँ दुर्ग के कद्दावर कांग्रेसी नेता स्व. मोतीलाल वोरा को श्रधांजलि देने के लिए मंच सजाया गया वही लोगो में ये चर्चा का विषय रहा कि ३ साल पहले आज ही के दिन पुलवामा में शहीद हुए ४० जवानो की याद में कोई मंच नहीं बनाया गया जो कि आम जनता में चर्चा का विषय रहा .
गृहमंत्री इस बार भी नहीं पहुंचे ..
दुर्ग निगम क्षेत्र में प्रदेश के कद्दावर मंत्री ताम्रध्वज साहू का भी निवास स्थान है ये संयोग दूसरी बार हुआ कि प्रदेश के गृह मंत्री गृह क्षेत्र में होने के बाद भी दुर्ग निगम प्रशासन द्वारा आयोजित फ्लावर शो में नहीं पहुंचे चर्चा तो यहाँ तक हो रही है कि पिछली बार की तरह इस बार भी गृहमंत्री के पास निगम प्रशासन या जनप्रतिनिधि की तरफ से कोई अधिकारिक आमंत्रण हीं दिया गया .
मिडिया को भी रखा निगम प्रशासन ने फ्लावर शो से दूर
वैसे तो निगम प्रशासन को किसी भी तरह की विज्ञप्ति जारी करनी होती है तो दुर्ग क्षेत्र के मिडिया कर्मियों को याद करती है किन्तु बार के आयोजन में दुर्ग निगम प्रशासन ने मिडिया कर्मियों को भी आमंत्रण नहीं दिया इस बारे में जनसंपर्क विभाग से ज्ञात हुआ कि नोडल अधिकारी द्वारा आमंत्रण कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया वही जब इस बारे में निगम आयुक्त से जानकारी चाही गयी तो ज्ञात हुआ कि सभी कार्यो की जिम्मेदारी ईई मोहनपुरी गोस्वामी की थी क्यों आमंत्रण नहीं दिया गया इस बारे में पता किया जाएगा . वैसे भी दुर्ग निगम के ईई मोहन पूरी गोस्वामी मिडिया से दूर ही रहते है हो सकता है कि किसी बात से निजी द्वेष के कारण मिडिया कर्मियों को आमंत्रण नहीं दिया गया हो . किन्तु फिर भी कई मिडिया कर्मी समाचार संकलन के लिए पत्रकारिता के कार्य का निर्वहन करते हुए आयोजन स्थल पहुंचे .
पार्किंग की नहीं रही समुचित व्यवस्था ..
जिस तरह दुर्ग की जनता में उत्साह था फ्लावर शो को लेकर उसकी उम्मीद शायद निगम प्रशासन को भी नहीं थी और यही कारण रहा होगा कि फ्लावर शो देखने आने वाले लोग वाहन पार्किंग के लिए जगह खोजते रहे और बेतरतीब वाहन पार्किंग के कारण वाहन निकलने और लगाने में परेशानी होती रही
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
