September 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बिलासपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश में ‘पढ़ई तुहार दुआर‘ कार्यक्रम के अंतर्गत कोरोनाकाल में बच्चों को ऑनलाइन या ऑफलाइन शिक्षा उपलब्ध करायी जा रही है। बिलासपुर जिले के विकासखण्ड कोटा की तहसील रतनपुर के जमुनाही तिलकडीह प्राथमिक शाला के कक्षा 5वीं के छात्र विमल ने स्टोरीविवर के वेबसाइट में 10 कहानियों का स्थानीय भाषा छत्तीसगढ़ी भाषा में अनुवाद कर एक नई शुरूआत की। कहते हैं, “पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती” यह अपने आप में नई मिसाल है।
    कोरोना के कारण देश और प्रदेश में स्कूल बंद है, ऐसी स्थिति में बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग में ‘पढ़ई तुंहर दुआर‘ कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए विभिन्न प्रकार के कारगर उपाय किए गए। इसका लाभ सभी विद्यार्थियों को मिल रहा है।
    विमल की उम्र अभी 10 वर्ष है। उसने हाल ही में अपने बड़े पिता श्री बलदाऊ सिंह श्याम को लैपटॉप में काम करते देख प्रेरित हो स्वयं कहानी लिखने की ठानी। विमल ने पक्के इरादे के साथ स्टोरीविवर की वेबसाइट पर उपलब्ध कहानियों में 10 हिंदी भाषा की कहानी को स्थानीय छत्तीसगढ़ी भाषा मे अनुवाद किया। वर्तमान में छात्र मोबाइल सहित कम्प्यूटर लैपटॉप में काम करने में बिना किसी प्रशिक्षण के काफी जानकारी रखने लगा है। ऑनलाइन से सम्बंधित पढ़ई तुंहर दुआर के तहत चलने वाले ऑनलाइन क्लास में भी विमल नियमित रूप से शामिल होकर पढ़ाई करता है। विमल ने स्टोरीविवर सहित ऑग्मेंटेड रियलिटी वीडियो बनाने का भी काम कर रहा है। वह लगातार ऑनलाइन सहित ऑफलाइन क्लास का लाभ लेते हुए अपनी पढ़ाई को जारी रखा हुआ है।
    ग्रामीण अंचल के छात्र विमल सिंह गोंड जो माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपने बड़े पिता बलदाऊ सिंह श्याम के पास रहकर अपनी पढ़ाई-लिखाई सतत रूप कर रहा है। छात्र के पिता छोटे कृषक है। आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण छात्र बड़े पिता बलदाऊ सिंह के पास रहकर पढ़ाई कर रहा है, बलदाऊ सिंह द्वारा भी पढ़ाई में कभी आर्थिक स्थिति कारण न बने इसका ध्यान रखते हुए विमल को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराते हैं। छात्र विमल इस कोरोनाकाल में अपने बड़े पिता के साथ रहकर सभी ऑनलाइन तकनीकी जानकारी भी रखने लगा है। ऑफलाइन क्लास के रूप में संचालित मोहल्ला क्लास में अपने साथ पढ़ने वाले बच्चों को लगातार क्लास में आने और पढ़ाई निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित करता है।

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल पूरक परीक्षा-2020 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 20 जनवरी तक कक्षा 11वीं में प्रवेश दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के निर्देश पर लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को हाईस्कूल पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 20 जनवरी तक कक्षा 11वीं में प्रवेश दिया जाना सुनिश्चित करने के आदेश जारी कर दिए है। संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कि कोई भी छात्र प्रवेश से वंचित न रहे।

    खाना खजाना / शौर्यपथ /सर्दियों में अक्सर शाम को कुछ चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे में मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि ऐसा क्या खाया जाए जो हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हो। तो आपके ऐसे ही एक सवाल का जवाब है मटर की कचौड़ी। यह रेसिपी खाने में जितनी टेस्टी है बनने में उतनी ही आसान भी है। तो आइए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है ये टेस्टी रेसिपी।
    मटर की कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री-
    2 कप गेहूं का आटा या मैदा, 2 टीस्पून तेल, नमक स्वादानुसार, 1 कप हरी मटर, 2 टीस्पून तेल पिट्ठी भूनने के लिए, चुटकी भर हींग, 1/2 टीस्पून जीरा, 1 टीस्पून धनिया पाउडर , 1/2 टीस्पून सौंफ पाउडर, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून गरम मसाला, 1/4 टीस्पून अमचूर पाउडर, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1 इंच अदरक, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
    मटर की कचौड़ी बनाने की विधि-
    गूंथे हुए आटे को सेट होने के लिए 20 मिनट के लिए एक तरफ रख दें। पिट्ठी तैयार करने के लिए मटर के दानों को ग्राइंडर में दरदरा पीस लें। पैन में तेल डालकर गर्म करें। फिर उसमें हींग और जीरा डालें।
    जीरा ब्राउन होने के बाद धनिया पाउडर, सौंफ, हरी मिर्च, अदरक डालकर हलका सा भूनें और मटर का पेस्ट डालें। फिर लाल मिर्च, गर्म मसाला, अमचूर, हरा धनिया और नमक डालकर मटर को 3-4 मिनट तक भूनें। अब पिट्ठी तैयार है।
    नींबू के आकार का आटा लेकर लोई बनाएं। उसे हथेली पर रखकर थोड़ा दबाकर बीच में एक छोटी चम्मच पिट्ठी भरकर गोल करें। अब भरी हुई लोई को हथेली से दबाकर उसका आकार थोड़ा सा बढ़ा लें, इससे लोई में मटर की पिट्ठी एकसार हो जाती है। भरी हुई लोई को बेलन से बेल लें। इसी तरह बाकी कचौरियां भी तैयार कर लें। बेली हुई कचौरी को एक-एक करके गर्म तेल में डालें और पलट कर दोनों ओर से सेंकें।
    तली हुई कचौरियां किसी प्लेट पर पेपर नैपकिन बिछाकर निकाल लें। इसी तरह सारी कचौरियां तल लें। अब कचौरियों को हरे धनिये की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

    सेहत /शौर्यपथ / नारियल हमारे लिए प्रकृति का उपहार है। नारियल हमारी त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है लेकिन हम उसके गुणों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। हम यहां आपको बता रहे हैं कि आप नारियल तेल से किस प्रकार सुन्दरता पा सकते हैं।
    * प्राइमर के रूप में प्रयोग करें - जब आप बाहर जाने के लिए तैयार हों तब आप फाउंडेशन लगाने से पहले नारियल तेल को प्राइमर के तौर पर लगाएं। इसकी सिर्फ कुछ बूंदें अपने चेहरे पर थपका कर पूरे चेहरे पर फैला लें। यह फाउंडेशन के लिए बेस का काम करेगा और साथ ही चेहरे को मॉइश्चराइजर भी प्रदान करेगा। आप इसे चिक बोन पर थोड़ा ज्यादा लगा सकतीं हैं जिससे यह हाईलाइट हो जाए।
    * बालों के लिए है संजीवनी बूटी- नियमित रूप से नारियल तेल का प्रयोग बालों की खूबसूरती को बढ़ाता है। उन्हें अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाता है और उन्हें नरम और सिल्की बनाता है। डस्ट, प्रदूषित वातावरण से बचाता है। आपके बालों को प्रोटीन देता है और उन्हें मजबूत, चमकदार और स्वस्थ बनाता है। यह आपके बालों से दो मुंहे बालों वाली समस्या को पूरी तरह समाप्त करने का अद्भुत काम कर सकता है।
    * आपकी त्वचा के लिए-यदि आप अपनी त्वचा से प्यार करते हैं तो नारियल तेल आपके लिए कुंजी है। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और प्रदूषण से बचाता है। बदलते मौसम में त्वचा की रक्षा करता रहता है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है। नारियल तेल का त्वचा को डिटॉक्सीफाय करता है, इसलिए नहाने के बाद नियमित रूप से त्वचा पर नारियल तेल लगाएं।
    * बॉडी स्क्रब बनाएं- नारियल तेल में शक्कर मिलाएं और पूरे शरीर पर धीरे-धीरे रगड़ें और धो लें। आप पाएंगे अपनी त्वचा पर जादुई चमक।
    * मेकअप रिमूवर के रूप में- नारियल तेल सबसे अच्छा क्लिंज़र माना जाता है। मेक अप उतारने के लिए एक कॉटन पैड पर तेल लें और मेकअप रिमूव करें। यह मेकअप तो हटाएगा ही साथ ही त्वचा के भीतर से गंदगी और बैक्टीरिया भी हटाएगा।

    सेहत /शौर्यपथ सर्दियों का इंतजार अधिकतर लोगों को होता है। जितना इंतजार सर्दियों के मौसम का होता है, उतना शायद ही किसी और मौसम का होता होगा। और वैसे भी कहते हैं कि हम सर्दी के मौसम में खुद की जितनी देखभाल करेंगे, उसका उतना ही फायदा हमें गर्मी के मौसम में मिलेगा।
    चाहें बात करें सर्दियों में डाइट की या हमारी त्वचा की देखभाल की, इस समय हम जितना खुद पर ध्यान देंगे, यह उतना ही अच्छा माना जाता है। वहीं इस समय ठंडी हवाओं से भी खुद की देखभाल जरूरी होती है।
    अधिकतर लोगों में सर्दियों के मौसम में चेहरे व बॉडी में ड्राईनेस जैसी समस्या देखी जाती है। उसका एक कारण सर्द हवाएं भी होती हैं, क्योंकि सर्द हवाएं हमारे चेहरे से नमी छीन लेती हैं। इसी कारण ड्राईनेस जैसी समस्याएं सर्दियों में आम हो जाती हैं।
    आखिर कैसे हम सर्दियों के मौसम में रख सकते हैं खुद का ख्याल? किन बातों का रखना चाहिए विशेषतौर पर ध्यान? आइए जानते हैं इस लेख में।
    अधिकतर हम देखते हैं कि सर्दियों के मौसम में लोग बहुत गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं लेकिन वे यह बात नहीं जानते कि ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करने से हमारी स्कीन में ड्राईनेस आ जाती है और प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है। बहुत गर्म पानी हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है और यह हमारे शरीर से नमी को छीन लेता है। इसलिए जितना हो सके, ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें।
    जब भी आप नहाने जाएं तो अपने पूरे शरीर पर सरसों या जैतून के तेल से अच्छी तरह मालिश करें और उसके बाद ही नहाने जाएं। यह आपके शरीर में नमी बनाए रखेगा और रूखेपन से निजात दिलाएगा।
    नहाने के बाद आप ग्लीसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। नहाने के तुरंत बाद हल्के गीले शरीर में थोड़ा-सा ग्लीसरीन लें और पूरे शरीर पर लगा लें। इससे त्वचा में दिनभर सॉफ्टनेस बनी रहेगी।
    आप उबटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। उबटन के लिए बेसन, मलाई, दूध व शहद को आपस में मिला लें और नहाने से पहले पूरे शरीर पर लगाकर नहा लें। यह आपके शरीर को तरो-ताजा रखेगा और ड्राईनेस को भी दूर कर देगा।
    शहद और मलाई इन दोनों को समान मात्रा में मिलाकर आप अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके चेहरे में कोमलता लाएगा, साथ ही ग्लो के लिए भी यह अच्छा फेस पैक है।
    ठंड के मौसम में हम बहुत कम पानी पीते हैं जिसके कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। इसलिए ठंड में भी वॉटर इंटेक का पूरा ध्यान रखें।
    फ्रूट्स आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। यह आपको एनर्जी तो देते ही हैं, साथ ही मौसमी फलों का सेवन करना भी जरूरी हो जाता है। इसलिए मौसम जो भी हो, आप मौसमी फल का सेवन जरूर करें।
    रोज रात में सोने से पहले आप नाइट क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें। यह आपकी स्कीन को हेल्दी रखने में मदद करेगी।
    ग्लिसरीन व नींबू दोनों को समान मात्रा में मिलाकर रात को सोने से पहले लगाएं। यह एक नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है।

    सेहत /शौर्यपथ /कोरोनावायरस के बीच बर्ड फ्लू की खबर ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। ऐसे में जरूरी है कि हमें इस बारे में पूरी जानकारी रहें ताकि जागरूक और समझदारी के साथ हम अपने कदम आगे बढ़ा सके तो आइए जानते हैं क्या है बर्ड फ्लू और इसके लक्षण.....
    बर्ड फ्लू क्या है

    बर्ड फ्लू यह एक ऐसा वायरस है जो
    एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस कि वजह से होता है। इस वायरस से खतरा पक्षियों और इंसानों दोनों को ही माना जाता है। ये वायरस एक पक्षी से दूसरे पक्षी में फैलता है। बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षियों के संपर्क में यदि जानवर भी आता है या फिर
    इंसान भी आए तो
    ये वायरस उनको अपनी चपेट में ले सकता है।

    क्या हैं बर्ड फ्लू के लक्षण-
    बर्ड फ्लू के लक्षणों की बात करें तो बर्ड फ्लू होने पर कफ, बुखार, सांस की परेशानी, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द,
    बैचेनी जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए सतर्कता और समझदारी
    के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। किसी भी तरह की कोई परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

    सावधानी जरूरी हैं-
    ये वायरस सबसे तेजी से मुर्गियों में फैलता है। अगर संक्रमित पक्षी मृत हो और इसका सेवन किया जाएं तो ये इंसानों के शरीर में पहुंच सकता है और उन्हें संक्रमित कर सकता है। ये वायरस संक्रमित पक्षी के मल, लार में लगभग 10 दिनों तक जिंदा रह सकता है। ऐसे लोग जो मुर्गीपालन के कार्यो से जुड़ें है उन्हें वायरस के संपर्क में आने का खतरा ज्यादा होता है। इसके अलावा अगर संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आते है या कच्चा या अच्छी तरह से पका हुआ चिकन, अंडा खाते है तो भी इस वायरस की चपेट में आने का खतरा बना रहता है।

    धर्म संसार / शौर्यपथ / हिन्दू पंचांग अनुसार किसी भी कार्य को प्रारंभ करने के लिए तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण को देखना जरूरी है। इसी से शुभ लग्न और मुहूर्त पता चलता है। वार, तिथि, माह, लग्न और मुहूर्त का एक संपूर्ण विज्ञान है। जो लोग इस हिन्दू विज्ञान अनुसार अपनी जीवनशैली ढाल लेते हैं वे सभी संकटों से बचे रहते हैं, तो आइये जानते हैं कि बुधवार का क्या महत्व है और क्या है इसके संबंध में 10 रोचक बातें।
    1. सूर्य के सबसे निकटतम ग्रह है बुध। इसी के कारण एक वार का नाम बुधवार। बुध का व्यास लगभग 5140 किलोमीटर है और गुरुत्वाकर्षण शक्ति पृथ्वी की अपेक्षा एक चौथाई है। सौर मंडल का सबसे छोटा और प्रकाशमान बुध ग्रह सूर्य से लगभग 59200000 किलोमीटर दूर है। 48 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से यह 28 दिनों में सूर्य की परिक्रमा कर लेता है। इसे अपनी धुरी पर एक चक्कर लगाने में 60 दिन लगते हैं।
    बुधवार को क्या करें और क्या नहीं, जानिए
    2. बुधवार की प्रकृति चर और सौम्य मानी गई है। चर का अर्थ चलायमान होता है, जो स्थिर नहीं है। कन्या और मिथुन राशियां बुध की राशियां हैं। हालांकि ये दोनों राशियां चर राशि के अंतर्गत नहीं आती हैं। बुधवार और शुक्रवार के दिन आने वाले पुष्य नक्षत्र में कोई कार्य नहीं करते हैं।
    3. ज्योतिष अनुसार यह भगवान गणेश और लाल किताब अनुसार माता दुर्गा का दिन है। परंतु इसके देवता बुध हैं जो चंद्रमा के पुत्र हैं। बुध चंद्रमा के पुत्र हैं। उनकी माता का नाम रोहिणी है। उन्हें विद्वान और अथर्ववेद का ज्ञाता माना जाता है। उनका विवाह वैवस्वत मनु की पुत्री इला से हुआ। देवों की सभा में बुध को राजकुमार कहा गया है।
    4. कुंडली में बुध यदि शुभ है तो बहन, मौसी और बुआ की स्थिति ठीक रहती है। सुंदर देह वाला ऐसा व्यक्ति ज्ञानी और चतुर होता है। सोच-समझकर बोलता है। उसकी बातों का असर होता है। ईमानदार और सच्चाई से चलने वाले बुध प्रबल व्यक्ति का रुतबा होता है। सूंघने की शक्ति गजब की होती है। व्यापार और नौकरी में किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं आती। लोग इसीलिए बुधवार का उपवास करते हैं कि उनकी नौकरी और व्यापार अच्छे से चलता रहे।
    5. कमजोर मस्तिष्क वालों को बुधवार के दिन उपवास रखना चाहिए, क्योंकि बुधवार का दिन बुद्धि प्राप्ति का दिन होता है। बुद्धवार के व्रत से बुध ग्रह की शांति तथा धन, विद्या और व्यापार में वृद्धि होती है।
    6. बुधवार के दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाएं, दुर्गा माता और गणेशजी की पूजा करें, पूर्व, दक्षिण और नैऋत्य दिशा में यात्रा कर सकते हैं। इस दिन जमा किए गए धन में बरकत रहती है। मंत्रणा, मंथन और लेखन कार्य के लिए भी यह दिन उचित है। ज्योतिष, शेयर, दलाली जैसे कार्यों के लिए भी यह दिन शुभ माना गया है।
    7. इस दिन उत्तर, पश्‍चिम और ईशान में यात्रा न करें। बुधवार को धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए, बुधवार को लड़की की माता को सिर नहीं धोना चाहिए, ऐसा करने से लड़की का स्वास्थ्य बिगड़ता है या उसके समक्ष कोई कष्ट आता है।
    8. बिगड़े काम बनाने के लिए बुधवार को गणेश मंत्र का स्मरण करें-
    त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
    नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।
    अर्थात भगवान गणेश आप सभी बुद्धियों को देने वाले, बुद्धि को जगाने वाले और देवताओं के भी ईश्वर हैं। आप ही सत्य और नित्य बोधस्वरूप हैं। आपको मैं सदा नमन करता हूं। कम से कम 21 बार इस मंत्र का जप जरुर होना चाहिए।
    ग्रह दोष और शत्रुओं से बचाव के लिए-
    गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
    नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:।।
    धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
    गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम्।।
    ये भगवान गणेश जी के बारह नाम है। इन नामों का जप उचित स्थान पर बैठकर किया जाए तो यह उत्तम फलदायी है। जब पूरी पूजा विधि हो जाए तो कम से कम 11 बार इन नामों का जप करना शुभ होता है।
    9.बुध ग्रह और लाल किताब : बुध ग्रह यदि कमजोर है तो लाल किताब के अनुसार सूंघने की शक्ति क्षीण हो जाती है और जातक तुतलाने लगता है। समय पूर्व ही दांत खराब हो जाते है। मित्र से संबंध बिगड़ जाते हैं। बुध यदि केतु और मंगल के साथ है तो मंदा फल मिलता है। शत्रु ग्रहों से ग्रसित बुध का फल मंदा ही रहता है। विशेषत: यह नौकरी या व्यापार में नुकसान दे सकता है। संभोग की शक्ति क्षीण कर देता है। इसके अलावा आपके मकान की स्थिति भी बुध के खराब होने की निशानी बताता है। बुध के मकान के चारों ओर खाली जगह होती है। हो सकता है कि यह मकान सभी मकानों से अलग अकेला ही हो। मकान के साथ चौड़े पत्तों के वृक्ष होंगे। गुरु और चंद्र के वृक्ष के साथ न होगा और अगर हुआ तो वह घर बुध की दुश्मनी का पुख्ता प्रमाण माना जाएगा।
    10. बुध ग्रह के उपाय : दुर्गा माता की भक्ति करें। बुधवार को नाक छिनवाकर दूसरे दिन गुरु का दान करें और नाक में 43 दिन तक चांदी का तार डालकर रखें। बेटी, बहन, बुआ और साली से अच्छे संबंध रखें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। साबुत हरे मूंग का दान करें और सबसे जरूरी यह कि झूठ ना बोलें। बुधवार के दिन तुलसी का गिरा हुआ पत्ता धोकर खाना बहुत शुभ होता है। अपने साथ हरा रुमाल जरूर रखें। बुधवार के दिन दुर्गा माता के मंदिर में जाएं और उन्हें हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं या 9 कन्याओं को हरे रंग का रुमाल बांटें। ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जाप बुधवार के दिन करना बेहद शुभकारी होता है। इसके अलागा गणेश मंत्र या दुर्गा माता के मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।
    भगवान गणेश को अतिप्रिय है बुधवार का दिन। शीघ्र फलदायी होती है बुधवार की गणेश पूजा। शास्त्रों में भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता अर्थात सभी तरह की परेशानियों को खत्म करने वाला बताया गया है।
    कैसे करें पूजा?
    प्रातः काल स्नान ध्यान आदि से निवृत्त होकर पूजा स्थल पर पूर्व या उत्तर दिशा की और मुख कर के आसन पर विराजमान होकर सामने श्री गणेश यन्त्र की स्थापना करें। शुद्ध आसन पर बैठकर सभी पूजन सामग्री को एकत्रित कर पुष्प, धूप, दीप, कपूर, रोली, मौली लाल, चंदन, मोदक आदि गणेश भगवान को समर्पित कर, गणेशजी को सूखे सिंदूर का तिलक लगाएं और इनकी आरती करें। अंत में भगवान गणेश जी का स्मरण कर ॐ गं गणपतये नमः का 108 नाम मंत्र का जाप करना चाहिए।
    बुधवार की पूजा के 10 लाभ:
    1.बुधवार की प्रकृति चर और सौम्य मानी गई है। ज्योतिष अनुसार यह भगवान गणेश और लाल किताब अनुसार दुर्गा माता का दिन है। कमजोर मस्तिष्क वालों को बुधवार के दिन उपवास रखना चाहिए, क्योंकि बुधवार का दिन बुद्धि प्राप्ति का दिन होता है।
    2. पुराणों में गणेशजी की भक्ति शनि सहित सारे ग्रहदोष दूर करने वाली भी बताई गई हैं।
    3. प्रत्येक बुधवार के शुभ दिन गणेशजी की उपासना से व्यक्ति का सुख-सौभाग्य बढ़ता है और उसके जीवन से सभी तरह की रुकावटें दूर होती हैं।
    4. बुधवार के दिन घर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करने से समस्त प्रकार की तंत्र शक्ति का निवारण होता है।
    5. इसी प्रकार यदि परिवार में गृह कलेश हो तो बुधवार के दिन दूर्वा के गणेशजी की प्रतिकात्मक प्रतिमा बनाएं। इसे अपने घर के देवालय में स्थापित करें और प्रतिदिन इसकी विधि-विधान से पूजा करें।
    6. धन प्राप्ति के लिए बुधवार के दिन श्री गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाएं। बाद में यह घी व गुड़ गाय को खिला दें। ये उपाय करने से धन संबंधी समस्या का निदान हो जाता है।
    7.गणेश या दुर्गा मंदिर के बाहर बैठी किसी कन्या को बुधवार के दिन साबुत बादाम देना चाहिए। इससे घर की बीमारी दूर होती है।
    8. इस दिन जमा किए गए धन में बरकत रहती है। बुधवार को धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए।
    9. बिगड़े काम बनाने के लिए बुधवार को गणेश मंत्र का स्मरण करें-
    त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
    नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।
    अर्थात भगवान गणेश आप सभी बुद्धियों को देने वाले, बुद्धि को जगाने वाले और देवताओं के भी ईश्वर हैं। आप ही सत्य और नित्य बोधस्वरूप हैं। आपको मैं सदा नमन करता हूं। कम से कम 21 बार इस मंत्र का जप जरुर होना चाहिए।
    10. ग्रह दोष और शत्रुओं से बचाव के लिए-
    गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
    नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:।।
    धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
    गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम्।।
    ये भगवान गणेश जी के बारह नाम है। इन नामों का जप उचित स्थान पर बैठकर किया जाए तो यह उत्तम फलदायी है। जब पूरी पूजा विधि हो जाए तो कम से कम 11 बार इन नामों का जप करना शुभ होता है।


    प्रत्येक परिवार को मिला 100 दिन का रोजगारWhatsApp Image 2021-01-05 at 5.37.21 PM.jpeg

     धमतरी / शौर्यपथ /   गांव का समृद्ध विकास एक कुशल शासक के कार्य को दर्शाता है। जब यह कार्य गांव के हित में हो तो निश्चित इसकी चर्चा चहूं ओर होती है। गांव का विकास, योजना से निर्मित परिसंपत्ति का संरक्षण, संवर्धन होने से विकास कार्यों के प्रति लोगों के सोच में परिवर्तन आने लगता है। सकारात्मक सोच का परिणाम शासन की महत्वाकांक्षी योजना को बिना आड़े आये आबाद गति से क्रियान्वित करती है। 
    ग्राम पंचायत गोजी विकासखंड कुरूद मुख्यालय से 17 किलोमीटर की दूरी और धमतरी जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ज्यादातर ग्रामीण कृषि पर निर्भर है। कृषि कार्य हेतु ट्रैक्टर, बैलगाड़ी एवं पशुपालकों के मवेशियों के आने-जाने के लिए बड़ी समस्या थी। बरसात कि दिनों में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विकास कार्यों में आ रही समस्याओं का समाधान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से पूर्ण हुआ। वर्ष 2019-20 में हीरा से गोसाईं खेत तक मिट्टी धरसा सड़क निर्माण कार्य राशि 6.93 लाख रूपये, वर्ष 2020-21 में बजरंगबली मंदिर से रोहित घर तक धरसा सड़क निर्माण कार्य राशि 5.94 लाख रूपये, मुख्य मार्ग से शमशान घाट तक धरसा मिट्टी सड़क निर्माण कार्य राशि 3.29 लाख रूपये, लक्ष्मण घर से राधाकृष्ण मंदिर धरसा मिट्टी सड़क निर्माण कार्य राशि 4.18 लाख रूपये, विश्वा यादव खेत से बिसे ब्यारा तक धरसा मिट्टी सड़क निर्माण कार्य राशि 4.61 लाख रूपये के कार्य कराये गये। धरसा सड़क निर्माण हेतु किसानों की लंबी मांग थी। अब किसानों की सारी समस्याएं दूर हुई और आवागमन का मार्ग प्रशस्त हुआ। 
    इसी तरह वर्ष 2019-20 में नया तालाब निर्माण कार्य राशि 9.97 लाख,  रूपये, शमशान घाट तालाब सह घाट निर्माण कार्य राशि 9.66 लाख, वर्ष 2020-21 में रामसागर तालाब गहरीकरण सह पींिचंग निर्माण कार्य राशि 9.97 लाख रूपये, जुन्ना तालाब गहरीकरण सह पीचिंग निर्माण कार्य राशि 10.00 लाख रूपये, हीरा तालाब गहरीकरण सह पीचिंग निर्माण कार्य राशि 9.98 लाख रूपये जिला कार्यालय से स्वीकृति दी गई। 
    अब तक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से राशि 59.25 लाख रूपये के कार्य कराये जा चुके हैं। जाॅबकार्डधारी परिवारों की सक्रिय भागीदारी से पंचायत के कार्योंं को नया आयाम दिया गया। इस तरह 257 जाॅबकार्डधारी परिवार के कुल 450 श्रमिकों ने रोजगार नियोजित कर 27729 मानव दिवस अर्जित किया गया। तथा 197 नियोजित श्रमिकों को 100 दिवस का रोजगार दिया गया। कोरोना वायरस (कोविड-19) लाॅकडाउन के दौरान तत्काल उनके खाते में मजदूरी का भुगतान कराया गया। 
    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि-कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराकर जीविकोपार्जन हेतु आर्थिक समृद्धि का सुरक्षा दिया गया। संकट के समय यह राशि श्रमिकों के परिवार में संजीवनी की तरह काम आये। मनरेगा से श्रमिकों को आर्थिक समृद्धि का बढ़ावा देना योजना का मुख्य लक्ष्य है।
    सुश्री कुंती देवांगन कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत कुरूद ने बताया कि-उच्चाधिकारियों के  निर्देशानुसार प्रत्येक पंचायतों में कार्य स्वीकृत कराने के निर्देश दिये गये थे। पंचायत की सजगता से ग्रामीण श्रमिकों को मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया गया। लाॅकडाउन में मनरेगा कार्य से इन श्रमिकों को बड़ी राहत मिली।
    सरपंच श्री थानेश्वर तारक ने बताया कि-ग्रामीण एवं श्रमिकों के समन्वय से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से विकास कार्यों की सहभागिता सुनिश्चित हुई। आवश्यकतानुसार मूलभूत के कार्य होने से ग्रामीण कृषकों को भी आवागमन के साधन से मुश्किल आसान हुई। पंचायत का सपना साकार हुआ। लोगों में शासन के प्रति विश्वास बढ़ा। 

    राष्ट्रीय स्तर पर संकटकाल में भी सृजन का किया झंडा बुलंद


    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र ने कोरोना संकटकाल में भी अपनी सृजनशीलता को नई उ?ान देने में कामयाबी हासिल की है क्वालिटी कंसेप्ट्स के नेशनल कन्वेंशन प्रतियोगिता में पार-एक्सीलेंस एवार्ड जीतने का एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
    क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इण्डिया (क्यूसीएफआई) द्वारा आयोजित नेशनल क्वालिटी कंसेप्ट्स कन्वेंशन-2020(एनसीक्यूसी-2020) के प्रतियोगिता परिणाम घोषित किए गए। इस क्वालिटी कंसेप्ट्स प्रतियोगिता में सेल-बीएसपी की 61 टीमों ने भाग लिया जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। संकटकाल में भी सभी 61टीमों ने पुरस्कार जीत कर राष्ट्रीय स्तर पर भिलाई के सृजन का झंडा बुलंद किया ।
    36 पार-एक्सीलेंस एवार्ड जीतकर बनाया एक नया रिकॉर्ड
    इस प्रतियोगिता में 61 टीमों ने अपने-अपने विभागों में किए गए सृजनशील कार्यों पर केस स्टडी लिखकर जमा किया। इन केस स्टडीज का मूल्यांकन विशेषज्ञ जजों के माध्यम से कराया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष क्यूसीएफआई ने प्रत्यक्ष प्रस्तुतियाँ पर रोक लगा दी थी। अत: इस वर्ष लिखित प्रस्तुत केस स्टडियों का मूल्यांकन और नॉलेज टेस्ट कर सीधे परिणाम की घोषणा की गई। सेल-बीएसपी की टीमों ने अपना परचम लहराते हुए 36 टीमों ने पार-एक्सीलेंस एवार्ड और 21 टीमों ने एक्सीलेंस एवार्ड 04 टीमों ने डिस्टिंग्विश एवार्ड प्राप्त कर भिलाई का नाम रोशन किया है। इस प्रकार सेल-बीएसपी की टीमों ने कुल 36 टीमों ने पार एक्सीलेंस एवार्ड जीतकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
    विभिन्न क्वालिटी कंसेप्ट्स में की भागीदारी
    बीएसपी की टीमों ने प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग में भाग लिया। सभी वर्गों में पार एक्सीलेंस एवार्ड जीतकर अपने इनोवेशन की धमक दिखाई। विदित हो कि इन प्रतियोगिताओं में क्वालिटी सर्कल, 5-एस सिस्टम तथा लीन क्वालिटी सर्कल के तहत तीन वर्गों में आयोजित की जाती है। यह पहली बार हुआ है कि बिजनेस एक्सीलेंस विभाग (बीई विभाग) के मार्गदर्शन में सेल-बीएसपी की टीमों ने तीनों वर्गों में अपनी भागीदारी देकर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है।
    बीई विभाग का उत्कृष्ट योगदान
    व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा दिए गये मार्गदर्शन व प्रशिक्षण ने इस रिकार्ड तो? परफोर्मेंस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीई विभाग के विभागाध्यक्ष व महाप्रबंधक श्री मनोज दुबे के नेतृत्व में सहायक महाप्रबंधक श्री प्रकाश कुमार साहू,उप प्रबंधक रवि कुमार तथा सुनील कुमार देशमुख ने बेहतरीन योगदान दिया।
    पार-एक्सीलेंस एवार्ड विजेता टीमें
    बीएसपी की कुल 61 टीमों ने अपने-अपने विभाग के लिए किए गए मॉडिफिकेशन, काईजन क्रियान्वयन और कार्यों के बेहतर पद्धति विकास में किए गए सृजनशील कार्यों को लिखित रूप में प्रस्तुत किया। जिसमें से 36 टीमों के रचनात्मक कार्यों को पार एक्सीलेंस एवार्ड से नवाजा गया। यह अब तक का सर्वाधिक पार एक्सीलेंस एवार्ड जीतने का एक नया रिकॉर्ड है। पार एक्सीलेंस एवार्ड प्राप्त टीमों में शामिल हैं-सृष्टि, क्रिएटिव, शौर्य, जागृति, चैतन्य, प्रयास, जागरूक होता इंसान, क्षितिज, विकास, प्रवाह, सौजन्य, धवल, उत्कर्ष, अभिनंदन, सुगम, निर्मल, आकार (सभी 5-एस टीमें)। इसी प्रकार लीन क्वालिटी सर्कल टीमों में शामिल हैं-नवोदय, प्रज्ञान, साहस, सेफ्टी प्रमोटर्स, संकल्प, समर्थ। इसी क्रम में क्वालिटी सर्कल वर्ग में पार एक्सीलेंस एवार्ड प्राप्त करने वाली टीमों में शामिल हैं-नवसृजन, शौर्य, पलाश, शार्दुल, अनवरत, टीएमटी मास्टर्स, आदर्श, पहल, प्रखर, अविरल, अभियान ,समर्पण,सजग ।
    नेशनल कन्वेंशन में सर्वाधिक टीमें भेजने का नया रिकॉर्ड
    इतिहास गवाह है कि सेल-बीएसपी ने अपने सृजनहार कार्मिकों के नवाचार कार्यों को सदैव ही प्रोत्साहित करता आ रहा है। कोरोना के इस संकटकाल में भी बीएसपी प्रबंधन ने रिकॉर्ड 61 टीमों को नेशनल कन्वेंशन में भेजकर क्वालिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुन: सिद्ध किया है। इनोवेटिव कार्यों को बढावा देने के लिए बीएसपी प्रबंधन सदैव अग्रणी रहा है। कोरोना संकट में भी बीएसपी के सृजनहारों ने जहाँ अपनी क्रिएटिविटी को नई ऊँचाई दी वहीं बीएसपी प्रबंधन ने भी इस सृजनशील कार्मिकों को यथोचित मंच देकर इनका मनोबल बढाया है।

    सेहत / शौर्यपथ /सर्दियों का मौसम अपने साथ सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां भी साथ लेकर आता है, जिसमें सर्दी खांसी आम है। बदलता मौसम स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को भी न्यौता देता है। अगर आप भी सूखी खांसी से परेशान
    है, तो हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बता रहें है जिन्हें अपनाकर आप इन सेहत समस्या से निजात पा सकते है। आइए जानते हैं....
    तो आइए जानते हैं कि कैसे आप बदलते मौसम के साथ रख सकते हैं अपनी सेहत का ख्याल?
    अदरक और नमक से आपको सूखी खांसी से निजात मिल सकती है। इसके लिए आप 1 अदरक लीजिए और इसमें थोड़ा-सा नमक लगाकर इसका सेवन करें। यह उपाय आपकी खांसी को भी ठीक करेगा, साथ ही आपके गले को भी साफ करेगा।
    मुलेठी की चाय भी आपको सूखी खांसी से आराम दिला सकती है।
    हल्दी वाला दूध सूखी खांसी को ठीक करने के लिए बहुत कारगर है। इसका सेवन आपको रात को सोने से पहले करना है।
    गर्म पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है, मगर इससे भी ज्यादा यह सूखी खांसी को खत्म करने में असरदार होता है। दिन में अगर आप 3 बार गर्म पानी पी लेंगे तो आपको खांसी में काफी राहत मिलेगी।
    भाप आपको तुरंत और प्रभावी परिणाम भी दे सकती है। गर्म पानी की भाप एक सरल घरेलू उपाय है जिसे आप किसी भी समय फॉलो कर सकते हैं। यह कोल्‍ड और खराश से लड़ने में मददगार है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision