
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मोदी के बातों को शाह भी जुमला करार दिये
भाजपा नेताओं से मोदी सरकार के सात साल की उपलब्धि पूछो तो अगल बगल झांकने लगते है
आज भी जनता अच्छे दिन ढूंढ रही-कांग्रेस
रायपुर / शौर्यपथ / मोदी सरकार के 7 साल के कार्यकाल को असफल निराशाजनक और देश के लिए विनाशकारी बताते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 7 साल के कार्यकाल का जश्न मना रहे भाजपा नेताओं से उपलब्धि पूछो तो अगल-बगल झांकने लग जाते हैं। भाजपा के कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर रहता है।भाजपा की सरकार चाहे राज्य में हो या केंद्र में जनता से किये वादा को पूरा करने में असफल रही है 15 साल तक छत्तीसगढ़ में रमन भाजपा की सरकार रही है और जनता से किए वादों को पूरा करने में असफल रही है।
वही हाल उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश गुजरात हरियाणा सहित भाजपा शासित राज्यों का भी है आम जनता त्रस्त है कानून व्यवस्था लचर है मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता तरस रही है चुनाव मे किये वादे को पूरा करने में भाजपाशासित राज्यों की सरकारें असफल और निकम्मा साबित हुई है। केंद्र की सरकार भी बीते 7 साल में देश से जनता से किए वादों को पूरा करने में असफल रही है ।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आज भी जनता अच्छे दिन ढूंढ रही है जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को 303 सीटें दी 303 सीट वाली सरकार देश के संपत्तियों को बेच रही है आम जनता के ऊपर मनमाना टैक्स लगा रही है रिजर्व बैंक का खजाना लूटा जा रहा है बैंक डिफाल्टर देश छोड़कर भाग रहे है महंगाई चरम सीमा पर है बेरोजगारी के मामले में देश की स्थिति 45 साल पहले की है 40 साल बाद पहली बार जीडीपी इतना नीचे गिरा है 23 करोड़ लोग दोबारा गरीब हो गये,पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमत आसमान छू रही है सरसों का तेल ₹200 किलो बिक रहा है किसान दिल्ली के सीमा में बीते 6 माह से आंदोलन कर रहे हैं बेटियां असुरक्षित है। गैर भाजपाशासित राज्यो की लोकतांत्रिक तरीकों से चुनी हुई सरकार को केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर अस्थिर किया जा रहा है संघीय व्यवस्थाओं को तार-तार किया जा रहा है महामारी काल में जनता को मदद करने के बजाय केंद्र की सरकार मौन बैठी है वैक्सिंन की किल्लत है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी के चुनावी वादों को शाह भी जुमला करार दिए हैं जब भाजपा के नेता ही मोदी के बातों पर भरोसा नहीं करते हैं स्वभाविक बात है देश की जनता कैसे विश्वास करें?मोदी सरकार ने जनता के साथ विश्वासधात किया है 15-15लाख रुपए खाता में आएंगे, किसानों को स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य मिलेगा, दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष दिए जाएंगे महंगाई कम होगी हमारे एक सैनिक के बदले दुश्मन देश के सैनिकों के 10 सिर लाने का दम भरने वाले खुद को 56 इंच का सीना वाले बताने वाले इस महामारी काल में छुपे बैठे हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी और अब संगठन महामंत्री बेबस और लाचार है भाजपा नेताओं की गुटबाजी के संक्रमण हैं
संगठन में साल भर से महत्वपूर्ण पदों में नियुक्ति नही कर पर रहे है प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सभी डेड लाइन भी डेड हो गयी हैं
अगली डेड लाइन 31 मई तक अगर रिक्त पदों ने नियुक्तियां नही हुई तो भाजपा प्रभारी और संगठन प्रभारी को अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिये
रायपुर/शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने कहा कि जहां एक और समूचा देश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कोरोना वायरस के सेकंड वेव का संक्रमण झेल रहा है वहीं दूसरी ओर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अपने शीर्ष नेताओं की गुटबाजी के संक्रमण का सेकंड वेव झेल रही है भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय को इस जून में अध्यक्ष बने 1 वर्ष हो जायेंगे और शीर्ष नेताओं के गुटबाजी के संक्रमण के चलते वह अपनी संपूर्ण कार्यकारिणी घोषित नहीं कर पाये हैं प्रदेश प्रभारी बनने के बाद दुग्गाबाती पुरंदेश्वरी के आधा दर्जन डेडलाइन देने के बाद भी प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता विष्णु देव राय की कार्यकारिणी को गठित नहीं होने दे रहे हैं प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का डेट लाइन भी डेड हो चुका है क्योंकि डी पुरंदेश्वरी एक महिला है और भाजपा के पितृ संगठन आरएसएस में महिला विरोधी मानसिकता से ग्रसित है इस कारण भाजपा के शीर्ष नेता उनके आदेशो की खुलेआम अवहेलना कर रहे है।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता गुटबाजी के संक्रमण के सेकंड वेव से ग्रसित हैं जिसे देख नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और प्रदेश संगठन प्रभारी शिव प्रकाश ने भी चिंता जताई है और कहा है कि बचे हुए पदों पर 31 मई तक किसी भी हाल में नियुक्तियां पूरी कर ली जानी चाहिये। भारतीय जनता पार्टी जहां एक और अपने को कैडर बेस पार्टी कहती है दंभ भरती है वह केवल खोखला साबित हो रहा है।धरातल स्तर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है और शीर्ष नेताओं में गुटबाजी का संक्रमण फैला हुआ है कैडर बेस पार्टी का दंभ भरने वाली भाजपा का हवाई किला ढह चुका है जिसे अब संगठन महामंत्री शिव प्रकाश फिर से बनाने का स्वांग कर रहे हैं। जिसमें उन्हें सफलता नही मिल पा रहा है। 31 मई की डेट लाइन तक अगर प्रदेश भाजपा के रिक्त पदों में नियुक्तियां नहीं हो पाएगी तो प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और प्रदेश संगठन प्रभारी शिव प्रकाश को अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिये क्योंकि प्रदेश भाजपा का शीर्ष नेतृत्व आपसी गुटबाजी के भयावह व संक्रमण से गुजर रहा है जिसका की इलाज ना तो डी पुरंदेश्वरी के पास है ना शिव प्रकाश के पास है।
मोदी सरकार का एक ही लक्ष्य चंद पूँजीपत्तियो के तिजोरी भरना एवं सरकारी सम्पत्तियों को बेचना
कांग्रेस की सरकारें विपदा के समय जनता के साथ खड़ी रहती थी मोदी सरकार भाग रही
रायपुर / शौर्यपथ / मोदी सरकार के 7 साल का कार्यकाल हर वर्ग के लिए निराशा एवं विपदा से भरा रहा है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी भाजपा के लोक लुभावने वादों और लच्छेदार भाषणों से प्रभावित होकर जनता ने जिस अपेक्षा उम्मीद के साथ भाजपा को चुनाव उस उम्मीद को उन वादों को पूरा करने में मोदी सरकार 7 साल में भी नाकाम रही है। नोटबंदी के कटु अनुभव के बाद देश की जनता अब रात्रि 12 बजे तक सोती नही है और डरी सहमी रहती है कहीं फिर मध्यरात्रि से कोई नई मुसीबत का ऐलान ना हो जाए। अब तो भाजपा कार्यालय में भी भाजपा नेता चर्चा करने लग गए हैं कि 2 लोगों ने देश को पूरी तरीके से तबाह कर दिया है मोदी सरकार के गलत नीतियों से आम जनता के साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी प्रभावित हुए हैं व्यापार-व्यवसाय चौपट होने, रोजी रोजगार की गम्भीर संकट,महंगाई की मार और
केंद्र सरकार की महामारी कुप्रबंधन के चलते अपनों को खोने की पीड़ा से वो भी व्यथित एवं दुःखी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि न तो गुजरात मॉडल वाली सरकार ठीक से काम कर रही है न ही वेंटिलटर। मोदी सरकार का एक ही लक्ष्य मात्र है चंद पूंजीपतियों के तिजोरी को भरना एवं सरकारी संपत्तियों को बेचना व आम जनता के ऊपर टैक्स का बोझ लादना और पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दामों को बढ़ाकर मुनाफाखोरी करना, किसानों को चंद पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनाने कृषि कानून लागू करना। रोजगार और सरकारी नौकरी मांग रहे पढ़े-लिखे नौजवानों को पकोड़ा तलने ऑटो चलाने की सलाह देना।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें विपदा के समय जनता के साथ खड़ी रही है दुर्भाग्य की बात है मोदी सरकार इस महामारी काल में विपदा के समय जनता के साथ खड़े होने के बजाय भाग रही है आपदा में अवसर तलाश रही है। महामारी संकटकाल में जहां केंद्र सरकार को देश की जनता को सभी प्रकार से मदद करनी चाहिए थी वहां केंद्र की सरकार मदद के सारे द्वार बंद कर मौन हो गई और आम जनता को मदद करने वालों पर कानूनी कार्यवाही कर रही थी।अचानक की गई लॉक डाउन के चलते मजदूर सड़कों एवं ट्रेन पटरी में भटकते हुए दुर्घटनाओं का शिकार हो गये।देश आक्सीजन बैड दवाइयों के लिए तरस रही थी।वैक्सीन किल्लत से जनता परेशान है। मोदी सरकार का 7 साल का कार्यकाल आम जनता के लिए रोज नई मुसीबत आफत और विपदाओं से भरा हुआ रहा है जनता गुहार लगाते रही है और मोदी सरकार मनमानी एवं आत्ममुग्धा में विज्ञापन बाजी और विदेश घूमने तक सीमित रही है जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कह रही है और मोदी सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही है जनता अब 2024 के इलेक्शन का इंतजार कर रही है।
० किसानों को पेंशन व बिना ब्याज 1 लाख का ऋण योजना लागू करे केन्द्र सरकार व घोषणा पत्र पर अमल करना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीखे
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद ने केंद्र की भाजपा सरकार के असफल 7 वर्ष पूरे होने पर कहा कि यह वह सरकार है जो अपने संकल्प पत्र को भी पूरा नहीं कर पा रही है। महंगाई पर रोक पर बेबस होकर कोरोना संक्रमण के दौर ने तो केंद्र सरकार की पूरी पोल खोल कर रख दी है। अच्छे दिन का नारा देने वाली भाजपा के लिए अब देश की जनता सिर्फ एक ही नारा लगा रही है कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन।
महामंत्री शाहिद भाई ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार को सीधे खड़े कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सीधे तौर पर हमारे अन्नदाता किसानो के साथ अन्याय किया है। अंतर मंत्रालयीन समिति के गठन के बाद भी 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने की दुहाई देने वाली केंद्र सरकार ने कोई कार्ययोजना सार्वजनिक नहीं कर सकी। 60 वर्ष के छोटे किसानों को पेंशन देने की बात भी भाजपा ने कर सिर्फ किसानों को टेंशन देने का काम किया है। साथ ही किसानों को 1 लाख तक ऋण 5 वर्ष के लिए बिना ब्याज देने की बात की उसका भी अता-पता नहीं है।
कृषि कानून को लागू कर कृषि और कृषकों के साथ जो अन्याय किया गया है, वह काला अध्याय है। वर्तमान में कृषि में उपयोग आने वाली रासायनिक उर्वरकों के दामों में 50 प्रतिशत से अधिक वृद्धि कर जो कृषि को बर्बाद करने का फरमान जारी किया था चौतरफा विरोध होने के कारण सरकार को अपने निर्णय में परिवर्तन करना पड़ा, लेकिन सरकार का निर्णय किसानों के हित में नहीं बल्कि इस कोरोना संक्रमण काल में किसानों को मिलने वाली उर्वरक के जो दाम पूर्व में थे, उससे 50 प्रतिशत की छूट की दर पर किसानों को खाद दिलवा दे, जैसे 1200 की डीएपी को 600 में दिलवाए जिससे किसानों की लागत कम होकर आय बढ़ेगी, लेकिन केंद्र सरकार किसानों को गुमराह करने का ही काम कर रही है। पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम नियंत्रण में भाजपा सरकार पूरी तरह से असफल है और देश की जनता को महंगाई की मार झेलने के लिए विवश कर दिया है।
कोरोना के इस दौर में केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक स्वार्थ साधने में लगी हुई है। कोरोना का प्रथम चक्र में मध्य प्रदेश में सरकार गिराने में लगी रही। वहीं कोरोना से बचाव की योजना बनाना छोड़ बंगाल चुनाव में पूरी ताकत लगाकर कोरोना बचाओ की बातें भूल गई, जिसके कारण पूरा देश कोरोना की दूसरी चपेट में आ गई, जिसके चलते देश ने मौत का तांडव देखा और तो और पवित्र गंगा भी इससे अछूती नहीं रही। वैक्सीनेशन की बड़ी-दुहाई देने वाली मोदी सरकार 35 हजार करोड़ का वैक्सीनेशन बजट प्रावधान करने के बाद भी 28 मई तक मात्र 4488 करोड़ ही खर्च की है। राज्य सरकारों को पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध करा सकने में असमर्थ व वेक्सीन की समयावधि न में निरंतर बदलाव की मोदी नीति के चलते वेक्सीनेशन के ड्राइव में देश में अब तक 25 लाख 99 हजार 754 लोगों को प्रथम डोज और 2 लाख 7 हजार 657 लोगों को दोनों डोज ही लग पाए हैं यह मोदी सरकार की असफलता का भयानक चेहरा है।
महामंत्री शाहिद ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सूर्यास्त के बाद अंधकार के साए में शपथ लेकर देश को अंधकार में ले जाने का ताना-बाना 30 मई 2019 को ही बुन दिया था जो आज वास्तविक प्रमाणित है। पूरी भाजपा और केंद्र सरकार आज देश के युवा नेतृत्व कांग्रेस व राहुल गांधी की छवि खराब करने में लगे हुए हैं, जिसके लिए उन्होंने टूल किट जैसे मकड़जाल बुना, लेकिन उस जाल में खुद भाजपा फंस गई है अब सत्ता का दुरुपयोग कर उस मामले से बचने के लिए कर रही है। शाहिद ने यह भी कहा कि भाजपाई छग के यशस्वी मुख्यमंत्री से सीखे की घोषणा पत्र पर कैसे अमल किया जाता है, जिन्होंने मात्र 2 वर्ष में 36 में से 24 घोषणा को पूरा किया है। वही भाजपा 7 वर्ष में चुनावी घोषणा पत्र जिसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया था, उसे पूरा करने में असफल है।
- बेरोजगारी, महंगाई, किसानों समेत देश की जनता से वादाखिलाफी के लिए जाना जाएगा भाजपा सरकार का कार्यकाल
- देश की जनता कभी नहीं भूल सकती कोरोना संकट से निपटने में मोदी सरकार की विफलता
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने केंद्र में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर भाजपा की जमकर खिंचाई की है। राजेंद्र ने कहा कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में जनता के साथ किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया और दूसरे कार्यकाल के दो साल भी नाकामियों भरे हैं। मोदी सरकार बीते 7 साल के कार्यकाल में जनता के साथ किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। भाजपा की केंद्र सरकार ने अपने सात वर्षों के कार्यकाल में देशवासियों के साथ छल और विश्वासघात किया है। मोदी सरकार ने घोषणा पत्र में किये गए वायदों को पूरा नहीं किया, बल्कि नोटबंदी, जीएसटी लागू कर देश की जनता को बेरोजगारी और महंगाई की ओर धकेल दिया।
राजेंद्र ने कहा कि विदेश से कालाधन लाकर प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने, हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत घटाने, दुश्मन देशों को सबक सिखाने गंगा, यमुना नदी की सफाई, बुलेट ट्रेन, मेट्रो ट्रेन का विस्तार, देश में 100 स्मार्ट सिटी का निर्माण, किसानों की आय दोगुना करने, महिलाओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अनेक मुद्दे पर केंद्र सरकार विफल रही है।
राजेंद्र ने कहा कि प्रदेशो में चुनाव के समय घोषणावीर बन कर हजारों करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की गई लेकिन पैकेज की घोषणाओं को आज तक पूरा नहीं किया गया। कोरोना काल में घोषित 20 लाख करोड़ के पैकेज का अता-पता नहीं है, जो देश के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला साबित हो रहा है। सरकार आम जनता के हितों की अनदेखी कर सिर्फ हम दो हमारे दो की नीति पर चलकर कार्पोरेट घरानों के अनुसार नीतियां बना रही है। इससे देश में रोजगार के अवसर घट रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। खाद्य पदार्थों की कीमतें दुगुनी हो चुकी है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, रासायनिक खाद की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।
राजेंद्र ने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन के समय मजदूर अपने घर जाने के लिए और परिवार के पालन-पोषण को लेकर परेशान रहे। केंद्र सरकार ने उनकी अनदेखी कर मजदूरों का अपमान किया। किसान आंदोलन को आंदोलनजीवी और देशद्रोहियों के साथ जोड़कर अन्नदाताओं का अपमान किया गया। कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने में भी केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है। इसी तरह पिछले दो साल में केंद्र की वैक्सीन उत्पादन में ढिलाई सहित कई नाकामियो को देश की जनता ने देखा है। भाजपा सरकार की इन नाकामियों और वादाखिलाफी को करोड़ों देशवासी भूले नहीं हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने भाजपा सांसद सरोज पांडेय द्वारा वैक्सीन को लेकर राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। राजेंद्र ने कहा कि सरोज पांडेय के आरोप “उलटा चोर कोतवाल को डांटे” वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। आधारहीन आरोप लगाकर सरोज पांडेय भाजपा की केंद्र सरकार की विफलता और नाकामी को छुपाने का प्रयास कर रही हैं।
राजेंद्र ने कहा कि यदि वास्तव में भाजपा के सांसद और नेतागण वैक्सिनेशन से आम जनता का हित चाहते हैं, तो तत्काल केंद्र सरकार को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ राज्य को पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध कराएं और मेडिकल साइंस पर भरोसा कर अस्पतालों में इलाज कराने वाले करोड़ों देशवासियों और डॉक्टरों, नर्स, वार्ड बॉय समेत लाखों कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करते हुए बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।
राजेंद्र ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा समय पर वैक्सीन उत्पादन को गंभीरता से नहीं लिया गया और वैक्सीन की उपलब्धता जाने बिना देश की जनता से वैक्सीन लगाने का आव्हान कर दिया। देश की जनता वैक्सिनेशन सेंटर में पहुंचने के बाद निराश होकर लौट रही है। इन अव्यवस्थाओं के लिए केंद्र सरकार का कुप्रबंधन जिम्मेदार है।
राजेंद्र साहू ने कहा कि राज्य सरकार लगातार वैक्सीन की मांग कर रही है, लेकिन पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो रही। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और सांसद सरोज पांडेय सहित भाजपा के सांसद और नेतागण जनता के हितैषी होने का ढोंग न करें, बल्कि प्रदेश की जनता को बताएं कि वैक्सीन की मांग को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार को कितने बार पत्र लिखा। वे यह भी बताएं कि खुद की सांसद निधि से वैक्सीन खरीदने कितनी राशि प्रदान की है।
राजेंद्र ने कहा कि जनता की आंखों में मिर्ची झोंककर पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी सहित केंद्र सरकार की विफलताओं को छिपाने भाजपा नेताओं समेत बाबा रामदेव द्वारा ऊलजलूल बयान देकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। बाबा रामदेव का बयान लाखों कोरोना वारियर्स, डॉक्टर्स, नर्स, वार्ड ब्वाय, आक्सीजन सप्लायर सहित मेडिकल साइंस में विश्वास करने वाले सभी देशवासियों का अपमान है, जिन्होंने कोरोना संक्रमण काल में इलाज कराया है। भाजपा नेताओं में जरा भी नैतिकता और हिम्मत है तो बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।
दुर्ग / शौर्यपथ /
- फर्जी टूलकिट मामले में एक्सपोज हो गए भाजपा नेता, गिरफ्तारी देने की नौटंकी को समझ रही देश की जनता
- बाबा रामदेव का बयान लाखों कोरोना वारियर्स का अपमान
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने टूल किट मामले में भाजपा नेताओं द्वारा गिरफ्तारी देने को नौटंकी करार दिया है। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा का यह राजनीतिक दांव पूरी तरह असफल रहा। देश की जनता जान चुकी है कि भाजपा द्वारा जारी टूलकिट फर्जी है। ट्वीटर द्वारा जारी वक्तव्य में साफ कहा गया है कि संबित पात्रा द्वारा दिखाए गए टूल किट में छेड़छाड़ हुई है। राजेंद्र ने बाबा रामदेव के विवादित बयान पर कहा कि यह पूरे मेडिकल जगत का अपमान है। बाबा रामदेव को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
राजेंद्र ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बयान जारी कर कहा है कि बाबा रामदेव को विवादास्पद बयान वापस लेना चाहिए। लेकिन, सिर्फ बयान वापस लेने से काम नहीं चलेगा। केंद्रीय मंत्री के बयान वापस लेने के बयान से स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार बाबा रामदेव को बचाने का प्रयास कर रही है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होना चाहिए।
राजेंद्र ने कहा कि बाबा रामदेव ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए समय-समय पर देश की जनता को गुमराह करने का काम किया था। बाबा रामदेव ने 2014 में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए महंगाई कम करने, पेट्रोल-डीजल की कीमतें आधी करने और हर देशवासी को 15 लाख रुपए देने के वायदा किया था, जिससे देश की जनता गुमराह हुई। बाबा रामदेव को भारत के हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने, काला धन वापस लाने, पेट्रोल-डीजल के दाम आधे करने, महंगाई कम करने जैसे झूठे बयानों के लिए भी देशवासियों से माफी मांगते हुए बयान वापस लेना चाहिए।
राजेंद्र ने कहा कि जब-जब देश में मोदी सरकार ज्वलंत मुद्दों पर विफल रहती है, तब-तब भाजपा नेता देश की जनता को गुमराह करने इस तरह के टूल किट का प्रयोग करते हैं। देश में कोरोना संक्रमण का फैलाव जिस तेजी से फैला, उसका मुख्य कारण केंद्र सरकार की लापरवाही है। वैक्सिनेशन प्रोग्राम की गलत नीतियों और आधी अधूरी तैयारियों के कारण जनता को वेक्सिनेशन सेंटर से बिना टीका लगाए निराश लौटना पड़ रहा है। वैक्सीन बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूट के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुरेश जाधव ने इसकी पुष्टि की है।
बाबा रामदेव ने अब एलोपैथिक इलाज और एलोपैथिक दवाई को स्टूपिड और दिवालिया साइंस कहकर गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है। इस बयान से देश के लाखों डाक्टर, नर्स, वार्ड बॉय, एंबुलेंस चालक, ऑक्सीजन उपलब्ध कराने सहित उन सभी कोरोना वारियर्स का अपमान हुआ है, जिन्होंने कोरोना संक्रमण काल में अपनी जान जोखिम में डालकर देश की जनता को कोरोना महामारी सहित अन्य बीमारियों से बचाने का काम किया।
राजेंद्र ने कहा कि बाबा रामदेव और श्री श्री रविशंकर जिस गंगा-जमुना के सहारे अपनी राजनीति और व्यापार चलाते हैं, उसी पवित्र गंगा नदी में अनगिनत लाशें तैरते नजर आई और गंगा किनारे हजारों लाशें दफन कर दी गई, जिन्हें आज तक वे देखने भी नहीं गए। देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा नेता और उनको सहयोग करने वाले बाबा रामदेव, श्री श्री रविशंकर देश को गुमराह करने का काम करते हैं। बेहतर होगा कि भाजपा की केंद्र सरकार देश की जनता को वैक्सीन उपलब्ध कराए, न कि देश की जनता का ध्यान भटकाने का कुत्सित प्रयास करे।
दुर्ग / शौर्यपथ / टूल किट मामले को लेकर भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री ड्रॉ रमन सिंह एवम प्रवक्ता संबित पात्रा पर झूठा एफआईआर दर्ज की जाने मुद्दे को लेकर आज भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवम राज्यसभा सांसद सरोज पांडये के नेतृत्व में दुर्ग थाना सिटी कोतवाली के सामने धरने पर बैठकर प्रशासन को चुनोती देकर कहा कि हमे भी गिरफ्तार करे ,ताकि पता चले कांग्रेस सरकार मे जनता को पता चले किस प्रकार झूठे प्रकरण में फसाया जाता है किंंतु थाना प्रभारी ने हाथ खड़े किए कोविड नियम का पालन करते हुए ,पूर्व विधायक एवम प्रदेश भाजपा व्यपारिक प्रकोष्ठ के संयोजक लाभचंद बाफना , प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा टावरी ,जिला अध्यक्ष डॉ शिव तमेर ,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्रकार आदि उपस्थित थे .
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के गम्भीर संकटकाल मे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इशारे पर कोरोना के नए वैरियंट को मोदी वायरस को इंडिया वायरस का नाम देकर एक साजिश के तहत शोसल मीडिया मे टूल किट बनाकर वायरल कर के न केवल देश मे बल्कि विदेशों मे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छबि खराब करने की अभियान चलाया गया ,ताकि केंद्र की भाजपा मोदी सरकार बदनाम हो ,किंतु इस साजिश का भंडाफोड़ होते छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने राहुल गांधी के इशारे पर इस मामले को झूठा मोड़ देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर झूठा एफआईआर दर्ज किया गया जिसे यह मामला गरमा गया ,एवम आक्रोशित होकर पूरे प्रेदेश मे भाजपा नेता अपने अपने घर मे धरना प्रदर्शन किया एवम आज जिला स्तर पर पार्टी के शीर्ष नेता ने थाना परिसर में धरने पर बैठकर अपनी ग्रिप्तारी देने प्रशासन को चुनौती दिया । इस अवसर भाजपा ,भाजयुमो के सदस्य भी थाना परिसर पर नारे बाजी किया ,एवम मंडल स्तर पर भी थाने में बैठने की घोषणा की
धरने पर बैठे राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पांडये ने कहा कि ढाई साल के भूपेश सरकार के कार्यकाल में जनता बेहद परेशान हो गई है ,एवम कोरोना महामारी से हजारों लोगों जनता को अपने प्राण गवाने पड़े ,आज भी हजारों लोगों जीवन बचाने संघर्ष कर रहे है लेकिन सरकार आज भी दवा एवम सुविधा उपलब्ध नही करा पा रहे है ,तथा वैक्सीन भी उपलब्ध नही करवा पा रहे है एवम उनकी कमियों को उजागर करने वालो पर झूठा fir दर्ज कराकर जनता के ध्यान बाटने का प्रयास कर रही है ।
इस अवसर पर प्रदर्शन करने जिला महामंत्री ललित चंद्रकार, उपाध्यक्ष संतोष सोनी ,कांतिलाल जैन ,मंत्री दिनेश देवांगन ,मनोज मिश्रा ,कांतिलाल बोथरा ,मीडिया प्रभारी ks चौहान ,राजा महोबिया मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा ,लुकेश बघेल , राहुल पंडित, संदीप भाटिया ,मनोज टावरी ,विजय ताम्रकार, तेखन सिन्हा, राहुल दीवान ,प्रशान्त जोशी ,वरुण जोशी,अजित वैद ,राकेस सेन ,हरीश चौहान ,गौरव शर्मा ,जितेंद्र साहू ,गयात्री वर्मा, कुमुद बघेल , मीना निषाद ,एवम उपस्थित थे .
रायपुर / शौर्यपथ / रायपुर जिला काँग्रेस कमेटी के नेता सगीर सिद्दीक़ी ने शनिवार को दावा किया कि जिस डॉक्यूमेंट को लेकर भाजपा तिलमिला रही है वह चार नहीं बल्कि छह पन्नाों का है। इसके दो पन्नो को भाजपा शेयर नहीं कर रही है। सगीर सिद्दीकी जी ने आगे बताया कि ये वही डॉक्यूमेंट है जिसे कांग्रेस ने बनाया। सौम्या वर्मा ने 7 मई 2021 को इस डॉक्यूमेंट को बनाया था, लेकिन कोविड मिस-मैनेजमेंट टूलकिट किसने बनाया, इसका पता अब तक नहीं लगा। संबित पात्रा या भाजपा के नेताओं ने भी अब तक इसे लेकर किसी का नाम नहीं लिया है। यह बातें सगीर सिद्दीकी जी ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
सिद्दीकी जी ने कहा कि भाजपा ने खुद इसे फर्जी तरीके से बनाकर सेंट्रल विस्टा के डॉक्यूमेंट से लिंक कर दिया। ताकि लोग इसमे अंतर ना समझ सकें। टूलकिट भाजपा का ही तैयार किया गया प्रोपेगेंडा है। कांग्रेस की रिसर्च टीम के रिसर्च को फर्जी तरीके से लिंक करके टूलकिट का नाम दिया गया है। कांग्रेस रिसर्च टीम ने सेंट्रल विस्टा पर जो डॉक्यूमेंट तैयार किया है, वो चार नहीं छह पन्नो का है, लेकिन कोविड मिसमैनेजमेंट टूलकिट किसने तैयार की, ये अब तक साफ़ नहीं है।
भाजपा को शेयर किए गए डॉक्यूमेंट की पीडीएफ या वर्ड फाइल शेयर करने के लिए चैलेंज करते हुए सिद्दीकी जी ने कहा कि अगर भाजपा में हिम्मत है तो कांग्रेस का नाम लेकर जो डॉक्यूमेंट शेयर किए, उसे पीडीएफ या वर्ड फ़ाइल में शेयर करें।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
