September 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव (1783)

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर विकास की कडी में वार्डो में कराये जा रहे विकास कार्यो के तहत नगर निगम द्वारा विवेकानंद वार्ड नं. 29 लखोली नाका चंडी मंदिर के पास विधायक निधि अंतर्गत 3 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड़ कर किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य मधुकर वंजारी व स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य गणेश पवार, वार्ड के पार्षद श्रीमती उत्तरा अरूण दामले, पार्षद गप्पू सोनकर, टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, रानू जैन, गगन आईच, पूर्व पार्षद राजेन्द्र गोलछा व भोलाराम मिश्रेकर, पार्षद प्रतिनिधि अरूण दामले व आशीष डोंगरे, विशेष रूप से उपस्थित थे।
    कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड के प्रकाश यादव, कैलाश शर्मा, दिनेश शर्मा, पप्पू मरकाम, आशीष श्रीवास्तव, मनीष यादव, विनोद यादव, टीकम मिश्रेकर, अभिषेक शर्मा द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा चंडी मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया गया।
    कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि वार्डवासियों की सुविधा के लिये सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण हो जाने से क्षेत्रवासियों को आयोजनों में सुविधा होगी। प्राथमिकता के आधार पर इसी प्रकार वार्ड में अन्य कार्य कराये जायेगें। इस अवसर पर सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल व उप अभियंता सुश्री आयुषी सिंह एवं निगम का अमला सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / सेहत सुधारने के नाम पर लोगों की जान से खिलवाड़ करने का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें डॉक्टर के पास डिग्री तो है ही नहीं, कोई लाइसेंस भी नहीं है और तब भी क्लीनिक धड़ल्ले से चलाई जा रही है। इसकी भनक लगने पर स्थानीय लोगों ने क्लीनिक और वहां के डॉक्टर के खिलाफ भौंहें तानकर मोर्चा खोला और शुरुआती जांच में डॉक्टर की कार्यकुशलता औसतन अयोग्य भी पाई गई, लेकिन न जाने क्यों, क्लीनिक या डॉक्टर पर आगे की कार्रवाई करने के बजाय इस पूरे मामले को ही ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
    डोंगरगांव क्षेत्र में डा. रतन कुमार मंडल का नाम अधकचरा ज्ञान के सहारे क्लीनिक चलाने वाले विवादित डॉक्टरों की श्रेणी में सबसे अव्वल नंबर पर है। आरोप है कि, डा. रतन कुमार मंडल का क्लीनिक फर्जीवाड़े की ही बुनियाद पर टिकी है, क्योंकि डॉक्टर के पास न कोई अधिकृत डिग्री है और न ही क्लीनिक का लाइसेंस है। इसके बावजूद लोगों की सेहत और जान से खिलवाड़ के सारे साजो-सामान के साथ बेखौफ होकर क्लीनिक चलाया जा रहा है। वर्षों से संचालित इस क्लीनिक के संचालन से संबंधित फर्जीवाड़े की भनक लगने पर स्थानीय लोगों के साथ डोंगरगांव स्थित विजय मेडिकल स्टोर्स के संचालक हरिशंकर शाह ने राजनांदगांव कलेक्टर व डोंगरगांव बीएमओ से डॉ. रतन कुमार मंडल की लिखित शिकायत की थी। शिकायत में यह भी कहा गया था कि इस क्लीनिक में प्रैक्टिस करने वाले डॉ. रतन कुमार मंडल की डिग्री की तत्काल जांच की जाए। इस तरह डॉ. रतन कुमार मंडल की डिग्री व उनकी प्रैक्टिस पर शंका जताते हुए जांच की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक जांच करने पर पता लगा था कि डॉ. रतन कुमार मंडल के पास उपलब्ध डिग्री छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल के तहत अधिकृत नहीं है।
    डॉ. रतन कुमार मंडल छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल के मापदंड को पूरा नहीं करते और ऐसी दशा में वह प्रैक्टिस करने के योग्य नहीं हैं, लेकिन चिंता का विषय है कि, डा. रतन कुमार मंडल द्वारा क्लिनिक का संचालन अभी भी किया जा रहा है। लोगों को भ्रम में रखकर इलाज किया जा रहा है। वहीं हैरत की बात है कि, इस क्लीनिक या यहां के डॉ. रतन कुमार पर कार्रवाई करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

    सील होने के बाद भी चलने लगा है क्लीनिक
    शिकायतकर्ता ने आवेदन के माध्यम से बताया है कि फर्जीवाड़ा के इस मामले में डॉ. मंडल पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। उनका क्लीनिक भी सील किया गया था, परंतु नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए क्लीनिक को फिर से संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि सील होने के बाद उन्हें क्लीनिक संचालित करने की परमिशन ही नहीं मिली थी।

    स्वास्थ्य विभाग का जवाब-पुलिस के पास है मामला...
    इस संबंध में डॉ. अशोक बसोड़ ने बताया, जांच में पाया गया कि रतन कुमार मंडल की डिग्री सही नहीं है। इसके बाद जांच प्रतिवेदन बनाकर थाना प्रभारी को सौंप दिया गया है, आगे की कार्रवाई पुलिस विभाग की जिम्मेदारी है।

    कार्रवाई होगी : पिस्दा
    इस पूरे मामले में एसडीएम डोंगरगांव हितेश पिस्दा ने बताया, जांच प्रतिवेदन मेरे पास आया है, जिसमें डॉ. रमन कुमार मंडल के पास ऐसी कोई डिग्री नहीं है जिससे कि वे मरीजों का इलाज कर सकें और क्लीनिक चला सके। इस मामले में गंभीरता से जांच पश्चात यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    राजनांदगांव। शौर्यपथ / श्री कसौधन वैश्य गुप्ता गुप्ता समाज का राष्ट्रीय शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के बेबीलॉन कैपिटल होटल में संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्रीनारायण गुप्ता (श्री भैया) राजनांदगांव निवासी प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए। राष्ट्रीय शपथ ग्रहण समारो में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर संतोष गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव सुनील, गुप्ता राष्ट्रीय हिसाब निरीक्षक रूपनारायण गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष द्वारका प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शरद गुप्ता नियुक्त हुए। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 3 पदाधिकारी बनने से समाज गौरवान्वित हुआ है। सामाजिक बंधुओं में अत्यंत हर्ष है। इस पुनीत अवसर पर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री भैया ने सभी सामाजिक बंधुओं प्रदेशवासियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए धन्यवाद के साथ आभार ज्ञापित करते हुए आने वाले पर्व गुरू पूर्णिमा एवं सावन के महापर्व में बागेश्वर महोत्सव की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित किये। राजनांदगांव गुप्ता समाज के सचिव केशव गुप्ता एवं नवयुवक अध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं समस्त सदस्यगण हर्षोल्लास के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों हार्दिक अभिनंदन किया। नवयुवक अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने राष्ट्रीय संगठन को राजनांदगांव के चयन के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। -----------------

    राजनांदगांव । शौर्यपथ /ग्राम पंचायत चिरचारीखुर्द में ग्राम युवाओ द्वारा सतनाम भवन व अम्बेडकर भवन रोड मे वृक्षारोपण किया गया जिसमे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटि सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य क्रांति बंजारे ग्राम कोटवार मेहत्तर बोरकर, उमाशंकर मारकण्डेय जी शिक्षक,टीकम मंहिलकर जी शिक्षक, तोरण साहू जी शिक्षक,प्रेमलाल महिलकर,अजय बोरकर जी, पोषण मारकण्डेय जी,सेवाराम मालेकर जी, तोरण लाल साहू जी,बीरेन्द्र श्यामकुंवर,देवेन्द्र लहरे,दिलीप बोरकर, श्रीमती रूहल बाई साहू, राजेंद्र बोरकर, शेखर साहू जी,नमन महिलकर ,नयन महिलकर एवं रोशन साहू ने वृक्षारोपण किया गया जिसमें सभी ने वृक्ष लगा कर वृक्षों की सुरक्षा व संवर्धन कि जिम्मेदारी लिया गया

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जनहितैषी कार्यों से प्रभावित होकर दो दर्जन से अधिक युवाओं ने जकांछ प्रवेश किया है। इस संबंध में पार्टी के जिला संगठन का मानना है कि युवाओं के जकांछ प्रवेश करने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
    जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की युवा विंग के जिला अध्यक्ष दीपक सोनी, अजीत जोगी युवा मोर्चा के महासचिव मनीष चतुर्वेदी एवं जिला उपाध्यक्ष सुभाष महेश्वरी ने स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रेरणा को संज्ञान में लेते हुए शहर स्थित नया ढाबा वार्ड-4 सतनाम भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर 30 युवाओं ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की सदस्यता ली।
    जोगी कांग्रेस की युवा इकाई के जिला अध्यक्ष दीपक सोनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, अजीत जोगी द्वारा जो यहां छत्तीसगढ़ियों के अधिकार के लिए क्षेत्रीय पार्टी बनाई गई है, वह पार्टी न्यू जोगी नाम से है और इस न्यू जोगी पार्टी के माध्यम से हम सभी को में युवा अजीत जोगी मोर्चा के नाम से मजबूत दीवार खड़ा करना है। श्री सोनी ने कहा, स्वर्गीय अजीत प्रमोद कुमार जोगी ने जो सतनाम समाज को सम्मान देते हुए मनखे-मनखे एक समान का जो प्रभावी नारा दिया है, उसे देखते हुए हर व्यक्ति को समान रूप से सम्मान देते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयां देते हुए आगे बढ़ना ही हमारा कर्तव्य है।
    जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) में राजकुमार चतुर्वेदी, योगेश चतुर्वेदी, चुमन साहू, खिलेन्द्र साहू, अमृत साहू, देवेन्द्र साहू, दीपक यादव, ढेलेश साहू, तुषार, रूपेश, राकेश, दीपेश चतुर्वेदी, जोहर बारले, योगेश चतुर्वेदी, चेतन कोसरे, मनीष साहू आदि शामिल हुए।

    ० कोरोना संक्रमण के संभावित खतरे से निपटने को बन रहे 30 ऑक्सीजन सप्लाई प्लांट
    ० कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले प्रत्येक मरीज की कोरोना जांच करने के निर्देश

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर इस पर नियंत्रण करने के लिए जिले के छुईखदान विकासखंड में व्यापक तैयारी की जा रही है। इसके तहत कोरोना संक्रमितों के त्वरित उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तर वाले आइसोलेशन वार्ड को उन्नत किया जा रहा है, जिसमें वेंटीलेटर व सेमी वेंटीलेटर सहित अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी।
    कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के साथ ही मरीजों को शीघ्र राहत दिलाई जा सके, इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साल्हेवारा में 30 ऑक्सीजन सप्लाई प्लांट बनाए जा रहे हैं। इसी तरह अग्रसेन भवन गंडई और आईटीआई भवन छुईखदान को मिलाकर दो कोविड केयर सेंटरों को स्टाक सहित अपडेट किया जा रहा है। इन दोनों कोविड सेंटरों में सर्दी-खांसी व बुखार समेत कोरोना संक्रमण के अन्य लक्षण वाले प्रत्येक मरीज की कोरोना जांच की जाएगी। छुईखदान विकासखंड में पिछले कोरोना संक्रमण काल के समय से अब तक कुल 62,173 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई है, जिसमें 4,219 कोरोना संक्रमित पाए गए थे और स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनका समुचित उपचार करने के बाद अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।
    इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान के बीपीएम बृजेश ताम्रकार ने बताया, कोरोना संक्रमण से बचाव का प्रयास करते हुए ब्लॉक में अब तक 68,358 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें 18 वर्ष से ऊपर उम्र वाले 46,933 लोगों को प्रथम डोज तथा 21,425 को द्वितीय डोज का टीका लगाया गया है। एसडीएम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के समन्वय से सभी पीएचसी, सीएचसी, छुईखदान व गंडई में सोमवार से शनिवार तक कोरोना टीकाकरण सतत जारी है। उन्होंने बताया, विकासखंड के समस्त चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश भी दिया गया है कि उप स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले सर्दी-खांसी व बुखार समेत कोरोना संक्रमण के अन्य लक्षण वाले प्रत्येक मरीज की कोरोना जांच अनिवार्य रूप से की जाएश्।
    वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बघेल ने बताया, कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच संभावित खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हर आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। 10 बिस्तर का सेमी वेंटीलेटर वार्ड बनाया जा रहा है। कोरोना संक्रमित पाए जाने की स्थिति में उनका समुचित उपचार करने के लिए विकासखंड में दो कोविड सेंटर बनाए जा रहे हैं, जो लगभग पूर्णता की ओर है। वर्तमान में यहां 9 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं 41 छोटे-बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद हैंए जिसकी समय-समय पर रिफिलिंग भी की जा सकेगी। उन्होंने बताया, दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनपद सभापति एवं साहू समाज युवा प्रकोष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू के नेतृत्व में तेलघानी बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष संदीप साहू का साहू भवन रायपुर में मुलाकात कर बधाई दिए व प्रतीक चिन्ह भेंट किये। ज्ञात हो कुछ दिन पूर्व ही साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ति हुए थे, व राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर रायपुर पहुंचे, जहां सामाजिक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
    ओमप्रकाश साहू मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संदीप साहू जैसे संघर्षशील, युवा को तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष बनने से 1 नई दिशा में काम होगा। मुलाकात के दौरान साथ में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, महामंत्री ललित चंदतारे, गंभीर साहू, रितेश सिन्हा, परमा तिवारी उपस्थित रहे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / थाना क्षेत्र के नया ढाबा में आरोपी द्वारा रात्रि में पीड़िता के छेड़खानी करने के बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। गठित टीम द्वारा 14 जुलाई 2021 को प्रार्थिया श्रीमती एमलता टंडन पिता गोपाल टंडन उम्र 33 वर्ष निवासी नया ढाबा वार्ड नंबर 4 थाना लालबाग जिला राजनांदगांव साथ घटित घटना, जिसमें आरोपी द्वारा रात्रि 4.30 बजे करीबन प्रार्थिया जो अपने घर में सोयी थी के घर में घुसकर प्रार्थिया को बुरी नियत से हाथ-बांह पकड़ने लगा। रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में विवेचना कार्यवाही के दौरान लगातार आरोपियों का पतासाजी किया जाता रहा। 16 जुलाई को मुखबीर की सूचना पर घटना के बाद से फरार आरोपी गौतम यदु पिता हिरावन यदु उम्र 30 वर्ष निवासी मोतीपुर पुलिस चौकी चिखली राजनांदगांव को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
    इस मामले में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश साहू, सरस्वती नेताम, प्रधान आरक्षक देवसिंह माको, प्रधान आरक्षक किशोर यादव, आरक्षक संजय यादव, आरक्षक भूपेन्द्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू श्रीमती सुरेशा चौबे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी घनश्याम कामड़े के मार्गदर्शन में जिला राजनांदगांव में चलाये जा रहे जुआ-सट्टा के विरूद्ध अभियान के तहत् थाना गैंदाटोला में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमृतलाल साहू के नेतृत्व में टीम बनाकर अपराधों की रोकथाम हेतु थाना गैंदाटोला क्षेत्र में अभियान चलाकर सट्टा-पट्टी लिखने वाले 1 सटोरिया को रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी राजकुमार यादव पिता घुनारू यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम जंगलपुर थाना गैंदाटोला के कब्जे से एक नग सट्टा-पट्टी, एक नग डाट पेन एवं नगदी रकम 1080 रूपये जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध सदर का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 61/2021 धारा 4 (क) सट्टा एक्ट पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक तनलाल साहू, आरक्षक दिरबल मंडावी, हिरेन्द्र देशमुख का विशेष योगदान रहा।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, प्रज्ञा मेश्राम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जीसी पति पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ के निर्देशन, थाना प्रभारी खैरागढ़ मो. नासीर बाठी के मार्गदर्शन एवं पुलिस चौकी जालबांधा प्रभारी उप निरीक्षक हेमवंत चंद्राकर के नेतृत्व में एक ग्रे कलर की स्कूटी जूपीटर क्रमांक सीजी 07-बीएक्स 4750 मे अवैध रूप से गांजा तस्करी करने की सूचना पर हमराह स्टाप व गवाह के पेटी चौक पवनतरा मे नाकाबंदी कर रोककर चेक किया गया। बैग अंदर दो नग पैकेट मे अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपी जहीर खान पिता जुम्मन खान उम्र 36 साल साकिन वार्ड क्रमांक 41 केलाबाड़ी दुर्ग, रेशमा खान पति अनवर खान उम्र 35 साल साकिन बम्लेश्वरी कालोनी बोरसी दुर्ग के कब्जे से कुल 4 किलो 118 ग्राम गांजा किमती 40000 रूपये व स्कूटी जूपिटर किमती 70000 रूपये दो नग मोबाईल फोन किमती 10000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपियों से पुछताछ के दौरान पुलिस चौकी जालबांधा के अपराध क्रमांक 222/21 धारा 379 भादंवि में 27 जून 21 को चोरी गये टाटा इंडिका कार क्रमांक सीजी 11-ई 0331 को गांजा तस्करी करने ग्राम रेंगाकठेरा नाला के पास से चोरी करना स्वीकार किये तथा गाड़ी का नंबर प्लेट सीजी 07-एक्यू 1448 बदल दिया था। उक्त इंडिका कार को टीम भेज कर कोंडागांव से बरामद किया गया। आरोपीगणों को माननीय पेश कर न्यायिक रिमांड मे भेजा गया।
    उक्त कार्यवाही मे सायबर सेल टीम राजनांदगांव, उप निरीक्षक प्रियंका पैकरा, सउनि एमएल भाण्डेकर, सउ निरीक्षक गणेशराम निर्मल, प्रधान आरक्षक आशुतोष सिंह, प्रधान आरक्षक बलराम सिंह, आरक्षक लोकेश ठाकुर, आरक्षक नरेश साहू, महिला आरक्षक लक्ष्मी सिंह का विशेष योगदान रहा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision