
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में 15 मई 2021 को ऑनलाईन शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संचालक मनोविज्ञान विभाग के विभागध्यक्ष एवं शिक्षक-अभिभावक समिति के सदस्य डॉ. बसंत कुमारसोनबेर ने बताया कि महाविद्यालय की परंपरानुसार शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन वर्तमान समय में कोविड-19 कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हुई लॉकडाउन की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए गूगल मीट प्लेटफार्म पर ऑनलाईन मोड पर किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल ने कहा कि शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य महाविद्यालय के शिक्षकों एवं अध्ययनरत छात्राओं के अभिभावकों के मध्य सीधा संपर्क स्थापित करना होता है। इसके माध्यम से शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को महाविद्यालय के संचालित अकादमिक एवं पाठ्येत्तर गतिविधियों की जानकारी प्रदान की जाती है। साथ ही साथ यह महाविद्यालय द्वारा छात्राओं को प्रदाय की जाने वाली सेवाओं एवं सुविधाओं के आंकलन हेतु फीडबेक प्राप्त करने का भी अच्छा अवसर होता है, जिसके आधार पर महाविद्यालय की कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार किया जा सके। मुझे पूरा विश्वास है कि अब हम सब कार्यक्रम के उद्देश्यों को पूर्ण करने में सफल होगें।
शिक्षक अभिभावक समिति की संयोजक एवं राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष कु. आबेदा बेगम ने अपने उद्बोधन में कहा कि लॉकडाउन की परिस्थितियों में शिक्षण अधिगम की प्रक्रियाओं में अनेक परिवर्तन हो चुके हैं, जिन्हें छात्राओं एवं अभिभावकों द्वारा पूर्णतः स्वीकार किये जाने की आवश्यकता है, क्योंकि यही समय की मांग है।
महाविद्यालय की नैक को-ऑर्डिनेटर एवं अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. हरप्रीत कौर गरचा ने इस अवसर पर अभिभावकों से आग्रह किया कि वे महाविद्यालय की छात्राओं को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें, क्योंकि कोरोना संक्रमण से महाविद्यालयीन स्टॉफ एवं स्वयं छात्राओं की सुरक्षा के लिये यही एकमात्र उपाय है। संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक अभिभावक समिति की सम्मानीय सदस्य डॉ. सुषमा तिवारी ने अपने वक्तव्य के माध्यम से बताया कि शास्त्रों में संयमित व्यवहार को जीवन का महत्वपूर्ण अंग माना गया है। निःसंदेह आज लॉकडाउन की परिस्थितियों में यह सत्य प्रतीत हो रहा है। जब हम सभी को सीमित संसाधनों के साथ संयमित रूप से जीवन निर्वाह करना आवश्यक हो चुका है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य सहायक प्राध्यापकगण कृष्ण कुमार द्विवेदी श्रीमती ममता आर. देव, आलोक जोशी, डॉ. लाली शर्मा एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीता नायर ने भी अभिभावक जनों को अपने अपने विभाग की गतिविधियों से अवगत कराया अभिभावकों की ओर से पास्टर डॉ. फ्रांसिस नाग, हरीश, श्रीमती मरियम ललानी, नारायण देवांगन, श्रीमती रेखा कड़वे, मिश्रीलाल सोनी, श्रीमती मतिया आरिफ हुसैन, श्रीमती तस्मीन जमील, अशोक जंघेल, श्रीमती शीला सोनी, रमेश मानिकपुरी, प्रकाश पटेल, श्यामलाल साहू, अरविन्द निषाद, रेख राम देवांगन, कु. दीक्षा साहू, लक्ष्मण साहू, दिव्या सिंग राजपूत, द्रौपती खंडेलवाल, लेखराम देवांगन, श्रीमती लता बाई वर्मा, श्रीमती अश्वनी साहू आदि ने प्रमुख रूप से अपने विचार रखे।
अधिकांश अभिभावकों ने वर्तमान परिस्थितियों में महाविद्यालयीन शिक्षकों द्वारा संचालित किये जा रहे ऑनलाईन कक्षाओं की प्रशंसा की। कुछ अभिभावकों की ओर से महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त हुए, जिनमें से महाविद्यालय में एम. कॉम की कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग एवं स्नातक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकों की पर्याप्त उपलबधता सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख थी।
प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही उनके सुझावों पर विचार कर शासन के नियमानुसार अमल किये जाने का प्रयास किया जावेगा। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक अभिभावक समिति की सम्मानीय सदस्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने सभी आमंत्रित अभिभावकजनों के प्रति आभार प्रदर्शित करते हुए कि कोरोना संकट की इस विषम परिस्थिति में आप सभी ने समय निकालकर कार्यक्रम में भाग लिया यह महाविद्यालय के लिये गौरव का विषय है। हम आशा करते हैं भविष्य में भी आप सभी महाविद्यालय को इसी प्रकार अपना सहयोग प्रदान करते रहेंगे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ अविनाश भोई ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संबंधी नियमों के पालन के लिए निगरानी दल का गठन किया है। शासन के कोरोना संबंधी समय-समय पर जारी निर्देश शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संबंधी नियमों एवं निगरानी के लिए दल गठित करने दिए समय सीमा बैठक में दिए गए निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सहपाठित एपिडेमिक एक्ट 1897 यथासंशोधित 2020 के अधीन मतदान केंद्र वॉर निगरानी दल का गठन किया गया है। दल की जिम्मेदारी कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना तथा निगरानी करने की होगी।
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण को रोकने एवं निगरानी के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्रवार ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मचारियों का दल गठित किया गया है। जो गांव में निगरानी का कार्य करेंगे ग्राम कोटवार पटेल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लेंगे। इस टीम द्वारा प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने और मास्क नहीं लगाने वालों पर चालानी कार्रवाई करने तथा कंटेनमेंट जोन का कड़ाई से पालन कराने के अधिकार होंगे। टीम की जिम्मेदारी होगी कि उनके क्षेत्र में कोई भी शादी बिना अनुमति के नहीं होनी चाहिए। शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर बनाए गए टीम द्वारा इन घरों में निगरानी रखते हुए कार्य करेंगे। शादी में कोरोना प्रोटोकॉल तथा निर्धारित संख्या से अधिक व्यक्ति होने पर कार्रवाई करेंगे।
इसके साथ ही अंत्येष्टि एवं अन्य समारोह में भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन हो यह सुनिश्चित करेंगे एवं नागरिकों को टीकाकरण के लिए भी जागरूक करेंगे। गठित दल संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से की गई कार्रवाई की जानकारी जनपद में जमा करेंगे एवं गठित दलों के सहयोग के लिए मतदान केंद्र वॉर सेक्टर प्रभारियों के सहयोग से इंसिडेंट कमांडर तहसीलदार, नायब तहसीलदार संबंधित थाना प्रभारी के सहयोग से लगातार अपने-अपने क्षेत्र का निरीक्षण कर कोविड उचित व्यवहार (कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर) सुनिश्चित कराएंगे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज दिग्विजय स्टेडियम स्थित डिस्ट्रिक वार रूम में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक में कहा कि राजनांदगांव जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए थे। इसी आदेश के अनुक्रम में दोपहिया एवं चारपहिया वाहन शो-रूम को कोरोना प्रोटोकाल के आवश्यक शर्तों के साथ सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है।
उन्होंने टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे में वैक्सीनेशन एवं पंजीयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण केस में कमी आई है, लेकिन सावधानी एवं सर्तकता बहुत जरूरी है। सघन अभियान चला कर सैम्पल लेने का कार्य करें। विशेषकर भीड़ वाले स्थानों में सैम्पल कलेक्शन का कार्य अवश्य करें। बाजार में व्यापारियों, सब्जी-फल ठेलेवाले तथा बैंकों में सैम्पल लेने का कार्य जारी रखें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, राहुल रजक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे, डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे, डीएसपी यातायात पुलिस गजेन्द्र सिंह, ई-जिला प्रबंधक सौरभ मिश्रा, शासकीय मेडिकल कालेज से अविन चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिजन के दुकान खोलने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
- कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का कड़ाई से अनुपालन किया जाना होगा अनिवार्य
- डिस्ट्रिक वार रूम में कोविड-19 संक्रमण के संबंध में समीक्षा
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज दिग्विजय स्टेडियम स्थित डिस्ट्रिक वार रूम में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक में कहा कि कल से व्यवसायिक प्रतिष्ठानें, दुकान सप्ताह में सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को प्रात: 6 बजे से 3 बजे तक खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए व्यवसायी कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी इसके लिए लगातार मानिटरिंग करते रहे। कोरोना संक्रमित मरीज के परिजन किसी भी हालत में दुकान न खोलें, यह सुनिश्चित करें। ऐसा करते पाए जाने पर दुकान सील करते हुए कड़ी कार्रवाई करें।
सभी पात्र व्यवसायियों एवं उनके कार्य करने वाले कर्मचारियों को कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का कड़ाई से अनुपालन किया जाना अनिवार्य होगा। विशेषकर बैंक एवं सहकारी बैंक में भी सावधानी रखने तथा सैम्पल लेने के निर्देश दिए। बाजार के खुलने पर सावधानी एवं सर्तकता रखने की जरूरत है। कोविड-19 के केस कम जरूर हुए हैं, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। विकासखंड मुख्यालय के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यवस्था करने की आवश्यकता है। कोरोना संक्रमण के दृष्टिकोण से स्वास्थ्यगत व्यवस्था बढ़ाने की जरूरत है।
कलेक्टर वर्मा ने शासकीय मेडिकल हास्पिटल एवं विकासखंडों में किए जा रहे व्यवस्था की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि अभी हॉस्पिटल में रेमडीसिविर इंजेक्शन पर्याप्त संख्या में है। डीपीएम गिरीश कुर्रे ने बताया कि शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री में 100 ऑक्सीजेनेटेड बैड के लिए ऑक्सीजन गैस पाईंट हेतु सहमति प्रदान की गई है। सोमनी, मानपुर एवं डोंगरगांव में ऑक्सीजन गैस प्लांट की स्थापना के लिए शासकीय स्वीकृत प्राप्त हुई है। वहीं डोंगरगांव में 40, अम्बागढ़ चौकी में 30, गंडई में 30 एवं खैरागढ़ में 30 ऑक्सीजेनेटेड बैड के लिए ऑक्सीजन गैस पाईप लाईन की स्वीकृति प्रदान की गई है।
कलेक्टर वर्मा ने जिले में चालानी कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को लगातार पेट्रोलिंग करने एवं प्रतिबंध होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लैक फंगस के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे से वैक्सीनेशन की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, राहुल रजक, सीएसपी लोकेश देवांगन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे, डीपीएम गिरीश कुर्रे, शासकीय मेडिकल कालेज से अविन चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
0 महात्मा गांधी नरेगा जैसे महत्वपूर्ण योजना के भुगतान में भेदभाव कर रही है केंद्र सरकार
0 केन्द्र सरकार द्वारा किये गये भेदभाव के विरोध में आज राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव/ शौर्यपथ / पंचायती राज संगठन की संभागीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य क्रांति बंजारे ने केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा में एसी /एसटी वर्गा के साथ किये गये भेदभाव के विरोध में आज जिला कार्यालय राजनांदगांव पहुंच कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम से सौंपा ज्ञापन
क्रांति बंजारे ने कहां की महात्मा गांधी नरेगा जैसे महत्वपूर्ण योजना में मोदी सरकार जातिवाद के नाम पर लोगों को आपस में बांटने का काम कर रही है इस महत्वपूर्ण योजना में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति श्रमिकों को मजदूरी भुगतान में भेदभाव कर रही है जबकि महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत एक ही ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के श्रमिकों के मजदूरी भुगतान हेतु एफटिओ जारी किया गया है जिसमें केवल अन्य वर्ग के श्रमिकों को ही भुगतान हो रहा है लेकिन अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के श्रमिकों को भुगतान नहीं हो रहा है क्रांति बंजारे ने कहा कि यह 1 अप्रैल से भारत सरकार द्वारा नए नियम लागू होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है जबकि नए नियम लागू करने का केंद्र सरकार को जरूरत हि नहीं था और अगर नये नियम लागू करना ही था तो सभी वर्ग के श्रमिकों को एकरूपता मजदूरी भुगतान का नियम में मनरेगा भुगतान मे हो रही देरी को जल्द से जल्द भुगतान करने का नियम बनाते पर ऐसा नहीं केंद्र में बैठे बीजेपी के लोग तो सिर्फ जाति के नाम पर राजनीति करते आई .
जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिल गया की कैसे मनरेगा जैसे महत्वकांक्षी योजना मे भी एससी एसटी वर्ग के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है जिसमें साफ पता चलता है कि केंद्र में बैठे मोदी सरकार का ओछी मानसिकता की राजनीतिक प्रदर्शित हो रही है एससी एसटी वर्ग के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा समय आने पर इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा अगर इस नियम को मोदी सरकार वापस नहीं लेती ज्ञात हो कि इसके लिए श्री प्रसन्न आर छत्तीसगढ़ शासन के सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग रायपुर के पत्र क्रमांक 371 में दिनांक 13 /5 /2021 को संयुक्त सचिव भारत सरकार महात्मा गांधी नरेगा ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली को पत्र भी लिखा गया है जिसमें साफ पता चलता है कि नरेगा जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं में भी भेद भाव किया गया है
जिसका ऐसा प्रतित हो रहा है जैसे बीजेपी सरकार समय आने इस योजना को बंद करना वह जातिवाद को बढ़ावा दो और लोगों को आपस में बांटने की राजनीति करो जबकि बंजारे ने कहा कि यह योजना कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना शुरुआत किया गया था जिससे गांव के किसान व मजदूरों को राहत मिलते आ रही है इस योजना का देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सहराया आया है .
मनरेगा जैसे योजना से गांव के मजदूरों को न्यूनतम 100 दिन तक रोजगार की गारंटी नियम बनाया गया है पर इस योजना को भाजपा के सरकार को राह नहीं आ रही है और एनकेन प्रकार से इस योजना को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे देश के मजदूर कभी भी माफ नहीं करेंगे वह इस देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के समस्त एसटी एससी वर्गों के साथ भेदभाव व जातिवाद में बांटने की राजनीति केंद्र में बैठे मोदी सरकार ना करें अन्यथा इसका परिणाम समय आने पर पुरजोर विरोध करके किया जाएगा
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र और राजनांदगांव के अंतिम छोर कोहका के समीप ग्राम कामखेड़ा के जंगल में आज सुबह लगभग 5 बजे के आसपास नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों ओर से लगभग 1 घंटे तक फायरिंग चलती रही। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ में दो नक्सलियों को पुलिस ने मौत के घाट उतार दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर लगे कोहका के समीप कामखेड़ा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें महाराष्ट्र पुलिस की सी 60 टीम के द्वारा दो नक्सलियों को मार गिराया है। महाराष्ट्र की सीमा पर लगातार नक्सलियों के दबाव को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने लगातार सर्चिंग जारी रखी है। इसी के चलते आज सुबह सी 69 के जवानों को यह जानकारी मिली थी कि छत्तीसगढ़ की सीमा के पास कुछ नक्सली हैं, जिस पर सर्चिंग पर निकली सी 60 की टीम से नक्सलियों का सामना हो गया। दोनों ओर से लगभग 1 घंटे तक फायरिंग चलती रही। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए। इसी बीच दो नक्सलियों को पुलिस ने मौत के घाट उतार दिया है तथा कुछ नक्सली के घायल होने की भी बातें सामने आ रही है। पूरे एरिया में सबसे तेज कर दी गई है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ की सीमा पर भी सर्चिंग बढ़ा दी गई है और नक्सलियों के हर मूवमेंट पर दोनों राज्यों की पुलिस नजर रखी हुई है।
शव मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस ने दो नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। दोनों ही नक्सलियों के शव को पुलिस ने हेलीकॉप्टर की मदद से हेड मर्टर लाए हैं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला एवं निगम प्रशासन की लापरवाही से ही कोरोना संक्रामक की स्थिति बिगड़ी हुई है, पार्षद शरद सिन्हा ने महापौर के बयान पर पलटवार करते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक अपने कार्यकाल पर राजनांदगांव शहर सहित जिले व प्रदेश में विकास कार्य को देखकर कांग्रेसी पचा नहीं पा रहे हैं, इसलिए महापौर अनावश्यक प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक के खिलाफ अखबारों की सुर्खियों में रहने के उद्देश्य अनावश्यक बयान बाजी करते हुए अपने आप को विधायक और सांसद का प्रत्याशी होने का परिचय दे रही है, महापौर को पहले अपने निगम की व्यवस्था को सुधारने के बजाय पूर्व मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक अपने कार्यकाल में विकास किए हैं, जो लोगों को मालूम है ।
सिन्हा ने आगे यह भी बताया शहर सहित जिला व प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा हाल बेहाल है, जो महापौर ने कलेक्टर महोदय के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंस से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत किए हैं, जरा आप ने स्वास्थ्य विभाग की बेहाल व्यवस्था के बारे में शिकायत करने से पहले सोचना था, स्वास्थ विभाग की नियंत्रण राज्य सरकार पर है, या केंद्र सरकार पर खुद की सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर पा रहे हैं, और आप ने मेडिकल कॉलेज में स्तर हीन खाना मरीजों को दिए जाने के संबंध में शिकायत करते हुए उचित कार्यवाही का मांग किए थे, लेकिन आपकी शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज व जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था क्या सुधर गया छत्तीसगढ़ राज्य का पहला फ्लाईओवर राजनांदगांव में बना दिग्विजय स्टेडियम का नवीन निर्माण बाईपास सड़क निर्माण मोहरा नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण के साथ शहर सहित जिले व प्रदेश में विकास कार्य किए हैं, जो आम जनता के नजरों में दिख रहे हैं, लेकिन हमारे शहर के महापौर स्तरहीन राजनीतिक करते हुए अपने गिरेबान को झांककर देखने के बजाय विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक के खिलाफ बयानबाजी देकर शहर सहित छत्तीसगढ़ वासियों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जो ओछी राजनीतिक का परिचय दे रहे हैं .
उन्होंने महापौर जी को आड़े हाथ लेते हुए यह भी बताया पिछले वर्ष कोरोना वायरस को देखते हुए वाहवाही लूटने के लिए निगम से सुखा खाद्यान्न पूरे वार्डों में किए थे, लेकिन इस बार कोरोना वायरस में सुखा खाद्यान्न पैकेट क्यों नहीं बांट रहे हैं, क्योंकि निगम से लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी चुप्पी क्यों साधे हैं, यह जनता आपको पूछ रही है, यहां बात को भी अखबार के माध्यम से जवाब दीजिए, जब से कांग्रेस का महापौर बना है, निगम प्रशासन में कोई नियंत्रण नही है, शहर की जनता छोटे – छोटे कामों के लिए निगम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आम जनता की समस्या कोई सुनने वाला नहीं है, इसका कौन है जिम्मेदार इसलिए खुद का घर कांच का हो वह दूसरे घर घर पत्थर नहीं मारते महापौर जी इसलिए अपने निगम को सुधार कीजिए फिर अखबारों की सुर्खियों में बने रहने के लिए विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री स्थानीय विधायक के खिलाफ बयान बाजी करते रहिए।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश के परिपालन में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के कक्ष क्रमांक 11 में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। आगामी बरसात के मौसम में प्राकृतिक आपदा, बाढ़, अतिवृष्टि की स्थिति में बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। डिप्टी कलेक्टर एवं राहत शाखा की प्रभारी श्रीमती लता युगल उर्वशा (मोबाईल नंबर 99811-85311) को जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष एक जून 2021 से 15 अक्टूबर 2021 तक 24 घंटे चालू रहेगा। यहां का दूरभाष क्रमांक 07744-220557 है। इसके अतिरिक्त कार्यालयीन समय में भू-अभिलेख शाखा के दूरभाष क्रमांक 07744-227028 पर भी बाढ़ या प्राकृतिक आपदा की सूचना दी जा सकती है।
आदेश के अनुसार जिले की सभी तहसील कार्यालयों में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्षों के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। तहसील कार्यालय खैरागढ़ के बाढ़ नियंत्रण (दूरभाष क्रमांक 07820-234230) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार खैरागढ़ प्रीतम साहू (मोबाईल नंबर 99074-19970), तहसील कार्यालय छुईखदान के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07743-263503) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार छुईखदान प्रफुल्ल कुमार गुप्ता (मोबाईल नंबर 91650-51326), तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07823-232244) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार डोंगरगढ़ अविनाश ठाकुर (मोबाईल नंबर 94076-20657), तहसील कार्यालय राजनांदगांव के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07744-225403) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार राजनांदगांव रमेश कुमार मोर (मोबाईल नंबर 84588-56716), तहसील कार्यालय डोंगरगांव के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07745-271756) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार डोंगरगांव सुश्री प्रीति लारोकर (मोबाईल नंबर 94076-73835), तहसील कार्यालय छुरिया के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07745-264400) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार छुरिया शिव कुमार कंवर (मोबाईल नंबर 90981-66347), तहसील कार्यालय अंबागढ़ चौकी के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07747-248100) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार अंबागढ़ चौकी हुलेश्वर नाथ खंूटे (मोबाईल नंबर 86029-09390), तहसील कार्यालय मोहला के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07747-249280) के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त तहसीलदार मोहला कुलदीप ठाकुर (मोबाईल नंबर 70006-57703), तहसील कार्यालय मानपुर के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07746-298682) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार मानपुर सुरेन्द्र कुमार उर्वशा (मोबाईल नंबर 75872-10195, 98261-41112) तथा तहसील कार्यालय गंडई के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07743-263503) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार गंडई टीआर वर्मा (मोबाईल नंबर 94241-19838, 79870-32759) को बनाए गए हैं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ के मार्गदर्शन में सहायक खाद्य अधिकारी आशीष रामटेके एवं कृषि उपज मंडी निरीक्षक ईश्वरी प्रसाद चंद्राकर एवं टीम के द्वारा सूरज नरेडी पिता गणेश नरेडी निवासी जय स्तंभ चौक डोंगरगढ शहर के निवास की जांच की गई। जांच में पाया गया सूरज नरेडी के द्वारा अपने निवास स्थल में ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं से चावल की खरीदी की जा रही थी जिसका बयान एवं पंचनामा द्वारा पुष्टि किया गया।
जाँच में परिसर में 40 बोरी वजन 16 क्विंटल चावल पाया गया। सूरज नरेडी द्वारा अपने बयान में बताया गया कि वह कृषि उपज मंडी का अनुज्ञप्तिधारी नही है और उसके द्वारा स्टॉक किये गए चावल के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर मौजूद चावल को खाद्य एवं कृषि उपज मंडी की टीम के द्वारा जब्त किया गया। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
SHOURYAPATH News । राजनांदगांव। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने दिग्विजय स्टेडियम स्थित डिस्टि्रक वार रूम में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक में 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वाले नागरिकों के कोविड -19 वैक्सीनेशन की जानकारी लेते हुए कहा कि लोग उत्साह से वैक्सीनेशन करा रहे है। सभी टीकाकरण केन्द्रों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें। इसके लिए कार्य योजना तैयार करें, ताकि वहां भीड़ न हो। 18 से 44 वर्ष के सभी कार्डधारी तथा फ्रंट लाईन वर्कर को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराएं। उन्होंने कहा कि जिन गांव में कोरोना के केस नहीं है, वहां शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य करें। जिले के कुछ गांव जैसे विकासखंड छुरिया के ग्राम लाटमेटा (नवाटोला) के 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों ने स्वयं प्रेरित होकर कोरोना से सुरक्षा के लिए अधिक संख्या में टीकाकरण कराया। ऐसे ही अन्य गांव के लोगों को प्रेरणा लेकर वैक्सीनेशन कराना चाहिए। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर बढ़ी है और मरीजों की संख्या में कमी आई है। नागरिक इसे ध्यान में रखते हुए लापरवाही न बरतें और अनावश्यक घरों से बाहर न निकले। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करें। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि कुछ समय के लिए सेवाओं में छूट दी गई है। इस अवधि में सभी प्रोटोकाल का पालन करें तथा मास्क जरूर लगाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाजार, दुकानों में प्रोटोकाल का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्रवाई करें। उन्होंने कोविड केयर सेंटर तथा मेडिकल कालेज में मरीजों की जानकारी ली। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अन्य राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट जरूर करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन, एसडीएम मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा, डिप्टी कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, राहुल रजक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे, डीपीएम गिरीश कुर्रे, जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम, शासकीय मेडिकल कालेज से अविन चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
SHOURYAPATH News। राजनांदगांव। कोरोना टीकाकरण के लिए एक बानगी उस वक्त देखने को मिली, जब छुरिया विकासखंड के ग्राम लाटमेटा (नवाटोला) के ग्रामवासियों ने एकजुट होकर जागरूकता दिखाई और संपूर्ण गांव को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित करने के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण करने का निर्णय लिया। जिसका सुखद परिणाम यह रहा कि ग्राम लाटमेटा (नवाटोला) के ग्रामवासियों की जागरूकता एवं प्रेरक पहल पर शुभ टीका त्यौहार मनाते हुए संपूर्ण गांव में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों का कोरोना के विरूद्ध टीकाकरण का आयोजन किया गया। गांव के जागरूक जनप्रतिनिधियों एवं लोगों ने घर-घर जाकर सर्वे किया और संपूर्ण गांव में अंत्योदय कार्ड, बीपीएल एवं एपीएल कार्डधारियों को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामवासियों का सर्वे किया गया। जिसमें 171 टीकाकरण योग्य लोगों को पात्र पाया गया। शुभ टीकाकरण त्यौहार में ग्राम लाटमेटा (नवाटोला) में 150 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिसमें 23 अंत्योदय, 113 बीपीएल एवं 14 एपीएल कार्डधारियों का टीकाकरण किया गया। इसके पहले 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 163 लोगों को टीका लग चुका है। इस ग्राम की कुल जनसंख्या 575 है। ग्राम में सर्वे करने के पश्चात ग्रामवासियों ने जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान, तहसीलदार शिव कंवर, नोडल अधिकारी श्रीमती केश्वरी देवांगन से संपर्क किया और उन्हें ग्राम लाटमेटा (नवाटोला) में विशेष टीकाकरण शिविर लगाने का अनुरोध किया। जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए यहां टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुमर्दा के स्वास्थ्य कार्यकर्ता गिरवर पटेल, श्रीमती लता देवांगन द्वारा टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। कुमारी समृद्धि यादव ने टीकाकरण के बाद कहा कि मैं खो-खो की राष्ट्रीय खिलाड़ी हूं। खेल के सिलसिले में मुझे हमेशा अन्य प्रदेशों में जाना पड़ता है। टीका लगने के पश्चात मैं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हूं। कुमारी ऐश्वर्या यादव ने बताया कि डोंगरगांव कॉलेज में एमए के विद्यार्थी है और अब टीकाकरण के बाद निर्भीक होकर परीक्षा की तैयारी करेंगे। खिलाड़ी कुमारी प्रीति पटेल ने अपने मन की बात साझा करते हुए कहा कि मैं खो-खो की इंडिया टीम कैम्प में शामिल होते रहती हूं। आज टीकाकरण के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और मैं अपने खेल को निखारने का प्रयास करूंगी। हसदेव साहू ने कहा कि मैं रोजगार गारंटी कार्य में मेट के रूप में कार्यकर्ता हूं और मुझे लोगों के बीच जाकर कार्य करना पड़ता है। टीकाकरण के पश्चात मैं निर्भीक होकर कार्य करूंगा। इस अवसर पर सरपंच भगवानी राम भंडारी, सचिव भूषण भरत, शिक्षक राम पटेल, यामिनी साहू, रोजगार सहायक मुकेश साहू, इंजीनियर हेमलता बघमरिया, चंद्रशेखर धु्रव, श्रीमती दामिनी साहू, श्रीमती रूखमनी साहू उपस्थित थे। गांव में सर्वे कार्य मेट चंदन यादव, असदेव साहू, ऐश्वर्या यादव, संतोषी निषाद, मितानिन कौशिल्या, लक्ष्मी निषाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मधुरानी शुक्ला, श्रीमती द्रौपती ठाकुर, पंच कामता साहू, मोहन गोर्रा, समीर शुक्ला, श्रीमती सीमा शुक्ला, नरेश शुक्ला, विष्णु राम कुलदीप, सुकांत राम यादव, ओमकार चंद्रवंशी, टीकम गोर्रा, चन्द्रभान गोर्रा, छगन राम मेरिया, शुभम शुक्ला, विक्रांत शुक्ला, मुकेश गंधर्व, यशवंत साहू, दाऊ निर्मलकर द्वारा सर्वे का कार्य किया गया।
SHOURYAPATH News । राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई के निर्देशन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी घनश्याम कामड़े अं. चौकी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी केपी मरकाम थाना डोंगरगांव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध किये जाने हेतु मुखबीर सक्रिय किये गये है, जिनके जरिये शराब कारोबारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में मुखबीर के जरिये सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम खुज्जी निवासी मिलन देवांगन अपने घर में महाराष्ट्र निर्मित शराब बिक्री कर रहा है। सूचना तस्दीक हेतु थाना डोंगरगांव पुलिस टीम रवाना होकर ग्राम खुज्जी मिलन देवांगन के घर के पास पहुचा तो कुछ लोग आते-जाते दिखा, संदेह होने पर मिलन देवांगन के घर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही पर मिलन देवांगन घर पर मिला से पुछताछ एवं घर की तलाशी लेने पर आरोपी मिलन देवांगन आ. तोरण लाल देवांगन उम्र 23 साल, ग्राम खुज्जी थाना डोंगरगाव के पास से एक भठा कलर के कपड़ा के बैग में रखा 15 पौव्वा देशी दारू टायगर संत्रा शराब प्रत्येक पौवा में 180 एमएल, शराब भरी हुई प्लास्टिक के शीशी में जुमला 2700 एमएल किमती 780 रूपये एवं 90 एमएल का प्लास्टिक शीशी कुल 80 नग देशी दारू टायगर संत्रा महाराष्ट्र निर्मित जुमला 7200 एमएल कीमती 2080 रूपये तथा कुल देशी दारू टायगर संत्रा की मात्रा 9900 एमएल तथा कुल कीमती 2860 रूपये मिला, जिसे पुलिस कब्जा में लिया गया। आरोपी पास शराब रखने के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं होने व आरोपी के कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 147/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना डोंगरगांव पुलिस का योगदान रहा है।
SHOURYAPATH News । राजनांदगांव। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज जिलेवार कोरोना की जानकारी के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया कि जिले में कोरोना संक्रमण का दर कम हुआ है और आपके निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के पदाधिकारियों को आम जनता के सहयोग के लिए जिम्मेदारी दी गई है, उनके मोबाइल नंबरों को हेल्पलाइन नंबर के रूप में सार्वजनिक किया गया है, जिसका सुखद परिणाम सबको मिला और जनता को अधिक परेशानीयो का सामना नहीं करना पड़ा। आपके नेतृत्व में कोरोना की लड़ाई के लिए सब एकजुट हैं। इसी प्रकार कोविड सेंटरों में भर्ती मरीजों को फल एवं पौष्टिक आहार देने का काम भी जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सभी ब्लॉकों में निरंतर कर रही है। आवश्यकतानुसार सूखा राशन भी जरूरतमंद लोगों को पहुंचाकर उन्हें राहत दी जा रही है। कोरोना वैक्सीन के संबंध में आम जनता को जागरूक करने के लिए जिले के कांग्रेसजन निरंतर लगे हुए हैं। जिलाध्यक्ष कोठारी ने बताया कि वर्चुअल बैठक में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षगणों को मेरा बूथ कोरोना मुक्त के संकल्पित कार्ययोजना से कार्य करने निर्देशित किया है जिसे पूर्ण करने का संकल्प लेकर राजनांदगांव जिले के प्रत्येक ग्राम के बूथ स्तर पर कांग्रेसजनों की टीम बना कर बूथ के प्रत्येक घरों के टीका हेतु पात्र सदस्यों को कोरोना वैक्सीन लगाने टीकाकरण केंद्र में लाने अन्य को प्रोत्साहित करने एवं कोरोना से बचाव के उपायों के लिए जन जागरूकता के साथ कार्य कर कोरोना के विरुद्ध युद्ध मे मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा किया जायेगा। छग सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिले इस दिशा में भी हम काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष पदम कोठारी ने मुख्यमंत्री से एक विशेष आग्रह किया कि जिले में कुछ घुमंतू प्रजाति के परिवार निवासरत हैं, जिनका कोई निश्चित ठिकाना नहीं होता जिसके चलते उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है, उन्हें भी चिन्हित कर शासन से राशन की उपलब्धता हो जाए तो उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले में आजकल समस्त विकासखंड में कही-कही आंधी तुफान के साथ वर्षा हो रही है, जिन गांवों की खेतों के मिट्टी में हल चलाने लायक नमी है, वे सभी नमी का लाभ उठाते हुए ग्रीष्मकालीन जुताई करें तथा जिन किसानों कीे खेत के मिट्टी में नमी हल चलाने लायक नहीं है, वे इन्तजार करें तथा जैसे हल चलाने हेतु पर्याप्त वर्षा होती है, खेतों की ग्रीष्म कालीन जुताई करें।
उप संचालक कृषि जीएस धु्रर्वे ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन जुताई दो प्रकार से की जा सकती है, पहला मिट्टी पलटने वाली हल से तथा दूसरा देशी हल अथवा कल्टीवेटर से। मिट्टी पलटने वाली हल से खेत की जुताई 3 साल में एक बार अवश्य करना चाहिए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
