
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण आई गंभीर आपदा की घडी में कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु वार्डो में उपाय करने, 18 वर्ष से उपर के व्यक्तियों को कोविड वेक्सीन लगाने प्रेरित करने तथा कोरोना से बचाव व सावधानी के लिये समझाईस देने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की उपस्थिति में अलग अलग दो पालियो में सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये पार्षदों की बैठक आहुत की गयी। बैठक में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु सहित पार्षद एवं नामांकित पार्षदगण उपस्थित थे।
बैठक में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये शासन, प्रशासन एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा इसके रोकथाम के लिये कोविड सेन्टर, वेक्सीन सेन्टर के अलावा होम आईसोलेशन वाले मरीजो के लिये खाना सहित अन्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही हैै। इसी कडी में नगर पालिक निगमों महापौर, पार्षद व एल्डरमेन निधि से नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के रोकथाम हेतु उपाय करने एंव सुसंगत उपकरण तथा अन्य आवश्यक सामाग्री क्रय करने की अनुमति राज्य शासन द्वारा प्रदान की गयी है। अनुमति की कडी में पार्षद निधि एवं नामांकित पार्षद निधि से इस आपदा की घडी में अपने अपने वार्डो में वार्डवासियों को सुविधा प्रदान करने आवश्यकता अनुसार सामाग्री क्रय एवं सुसंगत उपकरण क्रय किया जाना है तथा वार्डो में कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय भी किया जाना हैै।
इस संबंध में आज पार्षदों की बैठक बुलाई गयी है। उन्होंने बताया कि महापौर निधि से मेडिकल कालेज परिसर में नगर निगम द्वारा निर्मित रैन बसेरा में 50 बिस्तर आक्सीजन की सुविधा सहित मेयर केयर कोविड सेन्टर प्रारंभ किया गया है। जहॉ मरीजो को भर्ती कर उपचार भी किया जा रहा है। उन्हांेने सभी पार्षदों एवं नामांकित पार्षदोें से अपील करते हुये कहा कि इस आपदा की घडी में हम सब लोगों को मिल जुलकर कार्य करना है एवं वार्डो में निम्नवर्ग के लोगों को राहत पहुचाना है तथा 18 वर्ष से उपर के व्यक्तियों को कोरोना वेक्सीन लगाने प्रेरित करना है।
आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि पार्षद निधि से सुसंगत उपकरण एवं अन्य सामाग्री क्रय करने क्रय समिति का गठन किया गया है, समिति का अध्यक्ष कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके को, सदस्य सचिव प्र. स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव को एवं सदस्य लेखा अधिकारी यू.एस.वर्मा, सहायक अभियंता संजय ठाकुर को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार आप सभी पार्षद अपनी निधि का उपयोग करने लिखकर दे सकते है। बैठक के अंत में पूर्व महापौर सुदेश देशमुख की माता एवं महापौर श्रीमती हेमा देशमुख की सासुमॉ के स्वर्गवास एवं कोविड में स्वर्गवास हुये अन्य लोगों को दो मिनेट की श्रद्धांजली दी गयी।
० वैक्सीनेशन के मिल रहे सकारात्मक परिणाम, कोरोना प्रभावित होने की संभावना हुई कम
० जिले में 15 हजार 129 स्वास्थ्य कर्मी तथा 11 हजार 426 अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को लगा वैक्सीन
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। जिले में हमारे अग्रिम पंक्ति के कोरोना वारियर्स का वैक्सीनेशन हो चुका है। कोरोना की पहली लहर के बाद से ही हमारे कोरोना वारियर्स जनसामान्य की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर ने जब रफ्तार पकड़ी तब हमारे स्वास्थ्य कर्मी एवं अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं राजस्व, पुलिस, नगर निगम एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले योद्धाओं ने पुनः ड्यूटी की कमान संभाली। ड्यूटी के दौरान हमारे स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी तथा अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा दुबारा कोरोना संक्रमित हो रहे हैं लेकिन इस बार स्थितियां अलग हैं। वैक्सीनेशन से कोरोना संक्रमित होने संभावना कम होती है जिससे उन्हें सुरक्षा मिली है। कोरोना संक्रमित होने की स्थिति में भी जल्दी रिकवरी हो रही है। किसी तरह के गंभीर प्रकरण सामने नहीं आए हैं।
जिले में अब तक 15 हजार 129 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज तथा 12 हजार 537 को दूसरा डोज लग चुका है। वहीं अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं में 11 हजार 426 को पहला डोज तथा 7 हजार 897 को दूसरा डोज लग चुका है। जिले में कोरोना संक्रमण की विषम परिस्थितियों में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पूरी टीम रात-दिन लगी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के कोरोना योद्धा विभिन्न मोर्चे पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कोविड-19 हॉस्पिटल, कोविड केयर सेंटर में इलाज के अलावा सैम्पलिंग, वैक्सीनेशन एवं अन्य सुविधाओं की भी दरकार है, जिसे उन्हें पूरा करना है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने नागरिकों से टीकाकरण के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना से सुरक्षा के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं। यह वैक्सीन हमारे लिए सुरक्षा कवच है। जिले में टीकाकरण कार्य प्रगति पर है। टीकाकरण होने की स्थिति में कोरोना संक्रमित होने पर गंभीर स्थिति उत्पन्न नहीं होती है और जनसामान्य होम आइसोलेशन में ठीक हो जाते हैं।
वैक्सीनेशन के कारण इजराईल में लोगों ने कोरोना को मात दी है और वहां जिन्दगी की गाड़ी फिर से पटरी पर आ गई है। इसी तरह अमेरिका में वैक्सीनेशन से कोविड-19 के केस 80 प्रतिशत तक कम हुए है। स्पेन, फ्रांस और जर्मनी एवं ब्रिटेन में स्थिति में सुधार आया है। हमारे देश में वैक्सीनेशन से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के अनुसार लोग कम संक्रमित हो रहे हैं और कोविड संक्रमित होने पर शीघ्र स्वस्थ भी हो रहे हैं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / चम्पेश्वर गोस्वामी के छत्तीसगढ़ी गीत संग्रह गीत के गाड़ी के अधिकांश गीतों की रिकॉर्डिंग हो चुकी है। प्रसारित गीतों को पुस्तक का रूप देकर गीतकार ने अपने पाठकों को अपने गीतों के और पास लाने का प्रयास किया है। इस कृति को पढ़ने के बाद पाठक गीत को हृदय में उतार पाएंगे व एक एक शब्दों का भाव के साथ आनंद ले पाएंगे, ऐसा चम्पेश्वर गोस्वामी का मानना है। श्री गोस्वामी की अब तक लगभग 8 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। साथ ही साथ लगभग 5000 से अधिक रचनाएं गीत, गजल व कविता के रूप में पृथक रूप से अनेक प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रसारित व प्रकाशित हो चुके हैं।
आकाशवाणी, दूरदर्शन के कई कार्यक्रम में संचालन करते हुए अभी जय जोहार चैनल में बतौर प्रस्तोता उनके कार्यक्रम जोहार पहुना व जोहार सितारा को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। लेखन के क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए चम्पेश्वर जी को विद्यावाचस्पति, विद्यासागर जैसे कई सम्मान भी मिल चुके हैं। लेखन के क्षेत्र में चम्पेश्वर गोस्वामी की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बन चुकी है। लेखक, कवि, गीतकार, स्तंभकार, फिल्म समीक्षक, पटकथा, संवाद लेखक आदि के रूप में स्थापित श्री गोस्वामी के अनेक गीत फिल्म व एलबम के माध्यम से कई म्यूजिक कंपनी से लगातार आ रहे हैं। वर्तमान में हिंदी फिल्म का पटकथा, संवाद व गीत भी लिख रहे हैं। लेखन की अनेक विधाओं में परिपम् लेखन करते हुए इनकी अनेक पुस्तकें भी प्रकाशनाधीन हैं, जिन्हें चम्पेश्वर गोस्वामी कई बहुचर्चित प्रकाशन संस्थान से प्रकाशित करने के लिए लगातार अपनी तैयारी में लगे हुए हैं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / बाल विवाह रोकथाम हेतु जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समाज में जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के द्वारा बाल विवाह रोकथाम हेतु लाकडाउन के पहले जिला बाल संरक्षण समिति एवं विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश जारी किया गया है। जिसके अनुरूप आंगनबाडी कार्यकताओं, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयंसहायता समूह की महिलाएं, पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्यगण के द्वारा ग्राम स्तर पर होने वाले प्रत्येक विवाह की जानकारी रखी जा रही है।
जिन लड़के की उम्र 21 वर्ष एवं लड़कियों की उम्र 18 वर्ष से कम होने की दशा में स्थानीय स्तर पर परिवार को समझाइश दिया जा रहा है कि 21 वर्ष से कम आयु के लड़के एवं 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की का विवाह बाल विवाह माना गया है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति जो बाल विवाह को बढ़ावा देता है, बाल विवाह करता एवं कराता है अथवा सम्मिलित होता है तो 2 वर्ष तक का कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 1 लाख रूपये अथवा जुर्माना दोनों से दण्डित किया जाने का प्रावधान है।
1 अप्रैल 2021 से अब तक 6 बाल विवाह जिसे बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी सह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रोका गया है। लॉकडाउन अवधि के दौरान भी बाल विवाह न हो इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मती रेणु प्रकाश के द्वारा जिले के सभी 9 विकासखण्डों में बाल विवाह रोकथाम व फॉलोअप हेतु नोडल नामांकित किये गये हैं जिसमें छुरिया विनोद जंघेल, अंबागढ़ चौकी किशन देवांगन, राजनांदगांव- संतोष केंवट, डोंगरगांव श्रीमती स्मिता ऊके, डोंगरगढ़ श्रीमती गीतांजजी नेताम, छुईखदान पुरूषोत्तम सिदार, मोहला एवं मानपुर अनिल सिन्हा, खैरागढ़ श्रीमती शिखा वर्मा शामिल हैं, जो नामांकित विकासखण्डों में आंगनबाड़ी कार्यकताओं, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्यगण से प्रतिदिन फॉलोअप ले रहे है। बाल विवाह के प्रकरण प्राप्त होने पर उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति एवं नगरीय निकाय स्तरीय बाल संरक्षण समिति के साथ मिल कर तत्काल रोकथाम की कार्यवाही की जाएगी।
आम नागरिकों से अपील की जाती है कि आपके आसपास में बाल विवाह की सूचना मिलने पर सर्वप्रथम उस परिवार को बाल विवाह नहीं करने की समझाईश देवें नहीं मानने पर ग्राम के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर समझाईश देवें। इसके पश्चात् भी बाल विवाह नहीं रोक पाने की दशा में जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग के संपर्क नम्बर 07744-220405 एवं बाल कल्याण समिति के संपर्क नबर 07744-220406, चाईल्ड हेल्प लाइन के निःशुल्क नंबर 1098 एवं पुलिस हेल्प लाइन 112 तथा अपने नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सूचना प्रदान कर बाल विवाह रोकने में अपनी महती भूमिका अदा करें।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने कहां की पुराने जिला अस्पताल को कोविड-19 सेंटर बनाए जाए। उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ते कोरोना महामारी को ध्यान रखते हुए। जिला प्रशासन तथा सीएमएचओ इस पर गंभीरता से विचार कर शासन को अवगत कराना चाहिए उन्होंने कहा कि विगत दिनों जिला प्रशासन द्वारा सभी सामाजिक संस्था राजनीतिक दल के लोगों कोरोना महामारी से निपटने के लिए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने अलग - अलग सुझाव दीये कोरोना मरीज को सुविधा देने के लिए अलग - अलग जगहो पर जन सहयोग से कोविड-19 सेंटर बनाया जाए जहा जन सहयोग से मरीजों के रखरखाव के लिए सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो जिसके तहत कहीं पर 10 बेड, कहीं पर 50 बेड, कहीं पर 20 तो कहीं पर 30 बेड का कोविड-19 सेंटर बनाया गया।
वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल क जिम्मेदार अधिकारी जिला प्रशासन क्यों नहीं चाहते कि पुराने जिला अस्पताल में जहां पर दो ढाई सौ बेड क कोविड-19 सेंटर बनाई जा सकता है जो शहर के मध्य में है जहां पर 14 व 15 वार्ड के कोविड-19 मरीज को यहां पर रखकर उनको आसानी से सुविधा दे सकते हैं। आखिर पुराने जिला अस्पताल जहां पर सिर्फ जिला अस्पताल के अधिकारी का हीं ऑफिस कहीं इसी के कारण इस अस्पताल को कोविड-19 सेंटर नहीं बना रहे हैं।
वर्मा ने अभी वर्तमान में कोरोना महामारी अभी थमा नहीं है और जितने भी पूर्व में कोई कोविड-19 सेंटर बनाया गया था वह पूरी तरह भर चुका है और अभी कोरोना मरीज बढ़ते क्रम में इसलिए मेरा जिला प्रशासन से तथा सीएमएचओ से करबद्ध निवेदन है कि इस पर गंभीरतापूर्वक विचार कर निर्णय लेने का आवश्यकता है अभी वर्तमान में शहरी स्वास्थ्य केंद्र में एक तरफ टीकाकरण हो रहे और उसी जगह पर ही कोरोना जांच भी हो रहे हैं यह भी न्याय संगत नहीं है।
वर्मा ने कहा कि पुराने जिला अस्पताल को कोविड-19 सेंटर बनाने मे शासन प्रशासन का ज्यादा खर्चा नहीं आएगा अभी वहां पर वर्तमान में पानी,बिजली, पंखा, साफ सफाई की सुविधा है। एवं स्टॉप भी है। यह कोविड-19 का बड़ा सेंटर बन सकता है तथा लोगों को आने जाने में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। पास में ही मेडिकल स्टोर।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना वायरस के बढते चरण से आई गंभीर आपदा की घडी में लॉक डाउन के कारण रोजी मजदूरी बंद होने पर गरीब परिवारों को रोटी रोजी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। जिसे ध्यान में रखते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरीब परिवारों को व्यापारी एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से राहत सामग्री उपलब्ध कराने के सहयोग लेने की अपिल किये थे। जिसके क्रियान्वयन के लिये गत दिनों महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने नगर निगम सभा गृह में नगर के समाज प्रमुखों एवं व्यापारियों की बैठक लेकर गरीब परिवारो को राहत सामाग्री उपलब्ध कराने सहयोग करने की अपील की थी। बैठक में व्यापारियों एवं समाज प्रमुखों ने सहयोग का आश्वासन दिया था और उनके द्वारा महाजन बाडी में राशन कीट तैयार किया जा रहा है। जिसका महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने जल विभाग के प्रभारी सदस्य सतीश मसीह के साद जाकर जायजा लिया।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि कोरोना का संक्रमण पिछली बार की तुलना में इस वर्ष बहुत ज्यादा है, जिससे बचाव के लिये देश के विभिन्न प्रांतों सहित छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में प्रशासन द्वारा लॉक डाउन लगाया गया है। लॉक डाउन के कारण प्रतिदिन रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वालों पर रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। जिन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दो माह का चावल निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है और गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस आपातकाल में सामाजिक संस्था एवं व्यापारियों के सहयोग से राहत सामाग्री प्रदान किया जाना है। इसी कडी में नगर के समाज प्रमुखों एवं व्यापारी बंधुओं द्वारा मिलकर गरीब परिवारों को राहत पहुचाने कीट तैयार किया जा रहा है। इसके लिये मैं मुख्यमंत्री की ओर से इनका आभार व्यक्त करती हूॅ।
राहत कीट के संबंध में चेम्बर आफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष हसमुख भाई रायचा एवं प्रदेश मंत्री राजा माखीजा ने बताया कि सभी व्यापरियों के सहयोग से राहत कीट तैयार किया जा रहा है, जिसमें तीन किलो आटा, एक किलो पोहा, एक पैकेट नमक, एक पैकेट सोयाबिन बडी, आधा-आध किलो दाल,चना एवं तेल,100-100 ग्राम धनिया, मिर्ची, हल्दी एवं एक नहाने का साबुन रखा गया है। कीट तैयार करके नगर निगम में दिया जायेगा। महापौर मती हेमा देशमुख ने कहा कि कीट तैयार होते ही नगर निगम के सभागृह में रखकर जरूरतमंद लोगों को आवश्यकता अनुसार वार्डो में वितरण किया जायेगा।
इस अवसर पर शरद अग्रवाल, शिव अग्रवाल, सुरज खण्डेलवाल, सुनील उभरानी, रेखचंद जैन, सुनील मुदडा, आलोक बिंदल, गुरूमुखदास वाधवा, सुमित खण्डेलवाल, विजय कांकरिया, विक्की भाटिया, प्रहलाद लढ्ढा, बलबीर बग्गा, विकास अग्रवाल, जयदीप पटेल, नवीन माखिजा समस्त व्यापारी बंधु उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा वैक्सीन की अलग-अलग दरें तय की है जिसके विरोध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आव्हन पर सभी जिलों में कांग्रेसजनों द्वारा सादगीपूर्वक विरोध करते हुए भाजपा नेताओं को गुलाब फुल भंेट किया था। जिसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह जी द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र लिखा हो वैक्सीन की दर कम करने के लिए तो इस पत्र को जनता को दिखाएं।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि केन्द्र सरकार वैक्सीन 150 रूपए, 400 रूपए राज्य सरकार को व 600 से 1200 रूपए प्राइवेट हॉस्पिटल को दरें निर्धारित किया था। जिस पर प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा प्रदेश के सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन का लाभ मिल सके और उनकी जीवन की रक्षा हो सके इसको लेकर वैक्सीन के दरों को एक रूप देते हुए उनके दरों को कम करने को लेकर सभी कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को केन्द्र सरकार के विरोध में सादगी पूर्वक प्रदर्शन करने का आव्हान किया था। आज जनता पूछ रही है कि वैक्सीन की दरें मोदी सरकार राज्य के नागरिकों से व्यापारी बनकर ज्यादा पैसा ले रही है। उसमें पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह अपने छत्तीसगढ़ राज्य के प्रति कितने गंभीर है यह जानकारी दें।
मोदी सरकार का आपातकाल स्थिति में भी जनता के जेब से डाका डालने का क्रम नहीं छूट रहा है। उंची-उंची बात करने वाले डा.रमन छत्तीसगढ़ की जनता के उपर मोदी सरकार द्वारा हो रहे अन्याय में क्यों मौन धारण करें बैठे हैं। 15 साल के मुख्यमंत्री रहे डा.रमन जनता के प्रति कितने गंभीर है ये साफ पता चल रहा है। महामारी काल में जनसेवा के समय सेवा छोड़ के कुछ ऑक्सीजन सिलेण्डर अपने कार्यालय में रखकर पोंगा बजाकर ऑक्सीजन सिलेण्डर का ढोल पीटा जा रहा है हजारों फोटो इन्हीं ऑक्सीजन सिलेण्डरों के साथ भाजपाई खिंचाकर गंदी राजनीति का ढोल पीट रहे हैं। वर्तमान समय में यहां के विधायक डा.रमन अपने क्षेत्र में 24 घंटे उपलब्ध हो और विधानसभा चुनाव के दिनांक से लेकर आज दिनांक तक कितने बार जनता के समक्ष उपस्थित हुए है यह भी जानकारी जनता को है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / बागनदी के कैंप में पदस्थ 38वीं वाहिनी आइटीबीपी के आरक्षक 32 वर्षीय मनोज कुमार मांडी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात आरोपित ने उसके अकाउंट से दो बार में 30 हजार तीन सौ रूपये निकाल लिया है। खाते से रूपये निकलने के बाद खुद को ठगा महसूस कर आरक्षक मनोज ने बागनदी थाना में लिखित शिकायत की। आरक्षक मनोज ने बताया कि बीते 15 अप्रैल को वो अपने मोबाइल फोन में एक आनलाइन एप से अपने हवलदार सुभाष चंद्र के लिए नागपुर से दिल्ली की रेलवे टिकिट बुक कर रहे थे। टिकिट बुकिंग नहीं हुई, लेकिन उसके खाते से टिकिट का 1455 रूपये कट गया। आनलाइन एप के कस्टमर केयर में बात करने पर उन्होंने अधिकारी द्वारा फोन करने की बात कही। दूसरे दिन फोन-पे का अधिकारी बताकर अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और मोबाइल फोन पर एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने कहा। एप्लीकेशन में खाता नंबर के बाद ओटीपी आया, जिसे अज्ञात व्यक्ति ने मांगा और कुछ देर में राशि वापस आने की बात कही, लेकिन दिनभर में भी राशि खाते में वापस नहीं आयी। अज्ञात व्यक्ति ने दो बार में आरक्षक के खाते से 30 हजार तीन सौ रूपये निकाल लिए। दो दिनों बाद भी जब राशि आरक्षक के खाते में नहीं आयी तो उसने इसकी शिकायत बागनदी थाने में की। जिस पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जीवनदायिनी केंद्र बनने वाली संस्कारधानी कोविड सेंटर सोमनी में कोरोना संक्रमितों को विशेष स्तर पर उपचार के उद्देश्य से शाहिद भाई के पहल पर सोमनी क्षेत्र के उद्योगपतियों, माहेश्वरी पंचायत एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव के विशेष सहयोग के साथ प्रारंभ किया गया है। 20 अप्रैल से प्रारंभ इस संस्था से स्वस्थ होकर जाने वाले 7 लोगों का आज सेंटर से विदाई पारंपरिक संगीत एवं गुलाब की पंखुड़ियों के छिड़काव के साथ की गई।
संस्कारधानी कोविड सेंटर के संचालक शाहिद ने बताया कि कोरोना के दूसरे दौर में प्रदेश सहित जिले के संक्रमित एवं अस्पतालों में जगह नहीं मिल सकने के कारण हो रही उनको परेशानियों और इलाज के अभाव में मृत्यु जैसे दुखद पल का सामना संक्रमित एवं उनके परिजनों को करना पड़ रहा था, जिससे उन्हें राहत दिलाने के उद्देश्य से संस्कारधानी कोविड सेंटर प्रारंभ करने की भूमिका बनाई गई और इसमें सभी के सहयोग से बहुत ही अल्प समय में सर्व सुविधा एवं 30 ऑक्सीजन युक्त बेड एवं 50 सामान्य बेड की उपलब्धता के उद्देश्य को क्षेत्र के उद्योगपतियों सामाजिक संगठनों जनप्रतिनिधियों ने सहर्ष स्वीकार किया, उसके पश्चात माहेश्वरी पंचायत एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा पौष्टिक भोजन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की मजबूत कार्य योजना से राहें आसान हो गई और यह सेंटर प्रारंभ हुआ।
20 तारीख से आज 29 तारीख तक सेंटर में कार्यरत सेवाभावी चिकित्सक एवं योग्य नर्सिंग स्टाफ, सेंटर से जुड़े सभी सदस्यों के दिन-रात की मेहनत से यहां में आने वाले मरीजों को पर्याप्त एवं उचित चिकित्सा व दवाई उपलब्ध हुई जिसके चलते वे स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच जा रहे हैं, यह हम सब के लिए आत्मिक सुख का क्षण है और इसे खुशनुमा बनाने के लिए पारंपरिक दफड़ा-दमाउ, बाजे के सुमधुर संगीत के साथ स्वस्थ होने वाले जनक राम साहू, जितेंद्रपालए, भुनेश्वरी उईके, छगन साहू, केशव साहू, कथित साहू, जोहन साहू का गमछा, श्रीफल देकर उन पर पुष्प वर्षा कर उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी गई। कोविड सेंटर से मिले स्नेह एवं सुविधा से अभिभूत सातों स्वस्थ होकर अपने घर प्रस्थान करने वालों ने क्षण को मार्मिक बताते हुए संस्था के सदस्यों की चिकित्सक स्टाफ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।
राजनांदगांव शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा जो मार्गदर्शन और सलाह सेंटर के मरीजों को वर्चुअल दी जा रही है, उसका भी सार्थक और सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और कोरोना मरीज एवं उनके परिजन दृढ़ इच्छाशक्ति से इलाज करा रहे हैं और अपने आसपास वालों को लक्षण दिखने पर तत्काल कोरोना टेस्ट कराने एवं उचित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने एवं वहां पर बेड नहीं होने पर कोविड सेंटर में जाकर समय रहते इलाज प्राप्त करने की अपील करने संकल्प के साथ वे अपने घर जा रहे हैं। मार्मिक लेकिन हर्षोल्लास से निर्मित वातावरण का समूचा सोमनी क्षेत्र में जन चर्चा का विषय रहा।
इस अवसर पर महेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष पवन धागा, सचिव संजय लड्ढा, जिला कांग्रेस के महामंत्री भागवत साहू, समाजसेवी नीलकंठ, क्षेत्रीय जनपद सदस्य टिंकू साहू, टूल दास साहू, मोहनीश धनकर, तोरणकट्टा सरपंच श्रीमती ज्योति साहू, अंजोरा सरपंच पति शैलेश साहू, पूर्व सरपंच शैलेंद्र कश्यप, राम सिंह साहू, नरसिंह साहू सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज दिग्विजय स्टेडियम स्थित डिस्ट्रिक वार रूम में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए कन्टेनमेंट जोन का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें। वहां एक्टीव सर्विलेंस टीम के माध्यम से लगातार मानिटरिंग होनी चाहिए। इन क्षेत्रों में कोविड-19 के प्रोटोकाल नियमों का पालन होना चाहिए। जिले में वैवाहिक, अंत्येष्ठी जैसे कार्यक्रम हो रहे है। उन कार्यक्रमों में निर्धारित संख्या में लोग उपस्थित हो तथा कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।
इन कार्यक्रमों के लिए जारी आदेश का पालन नहीं करने वाले तथा अधिक संख्या में लोग उपस्थित होने पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में जाने वाले कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव मरीज को दवाई किट के साथ डॉक्टर का मोबाईल नंबर भी उपलब्ध कराएं। जिससे परेशानी होने पर डॉक्टर से तत्काल सलाह लिया जा सकें।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हाथ को बार-बार सेनेटाईज करते रहे। जिले में कोविड सेम्पलिंग की संख्या बढ़ाएं। उन्होंने कोविड हास्पिटल में उपलब्ध खाली बेड की संख्या, ऑक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता, रेमडिसिविर इंजेक्शन तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कविलाश टंडन, एसडीएम मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक, डीपीएम गिरीश कुर्रे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेणु प्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम, ईडीएम सौरभ मिश्रा, शासकीय मेडिकल कालेज के डॉ. पोषण एवं अरविंद चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / निगम एवं जिला प्रशासन लॉकडाउन में अवधि बढ़ाने से आम जनता एवं रोजमर्रा जीवन यापन करने वालों की बढ़ रही है समस्याएं, सिर्फ़ टेबल में बैठकर ही आदेश फरमान कर रहे हैं, जमीनी स्तर पूरी खोखला साबित हो रहे हैं, जो शहरवासियों को भी समझ में आने लगे हैं, क्योंकि लॉकडाउन अवधि बढ़ाने समस्या का समाधान नहीं और अगर लॉकडाउन बढ़ाने से समस्या का समाधान होते तो पर भी निगम एवं जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए । सिर्फ होम डिलीवरी आदेश देने से समस्या का समाधान नहीं होम डिलीवरी व्यवस्था नहीं की बराबर हैं, लोग अपने दुकान के शटर खोलकर दुकानदार और ग्राहक बिना मास्क उपयोग किए समान आवश्यक वस्तु पूर्ति कर रहे हैं, जबकि लॉकडाउन आदेश के बाद धरातल पर कितनी हकीकत आदेश का पालन हो रहे हैं.
इसके लिए जिला स्तर के अधिकारियों को वार्ड वार्ड सुबह से ही ड्यूटी लगाना चाहिए इससे लॉकडाउन का पालन भी होता और आम जनता को होम डिलीवरी का लाभ भी मिलता व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य योगेश खत्री ने जिला प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए बताया प्रशासन की नाकामी से कोरोना संक्रमण शहर सहित जिले में बढ़ रहे हैं, उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार निगम एवं जिला प्रशासन है, जो अपने आदेश पर पालन करवाने में खुद का पसीना छूट रहे हैं ।
खत्री ने आगे बताया कि जब तक लाकडाउन का कड़ाई से पालन नहीं होगा तब तक शहर सहित जिले में व प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या कम होना बड़ी मुश्किल है, आम जनता बिना आवश्यक के खुलेआम गली मोहल्ला शहर में घूम रहे हैं, जिसको रोकने टोकने वाला कोई नहीं है, पुलिस प्रशासन भी सायरन के माध्यम से लोगों को संकेत दे रहे हैं, कि पुलिस आ रहे हैं बाहर बैठे हैं वहां घर चले जाएं इतनी जिम्मेदारी के अलावा और कुछ काम नहीं कर रहे हैं, जबकि पुलिस प्रशासन की कडाई लॉकडाउन का पालन करवाते होते तो एक निश्चित समय के बाद शहर में कर्फ्यू जैसे माहौल होते हैं, और संक्रमित फैलने से शहर सहित जिला बजाते हैं, निगम प्रशासन सबसे ज्यादा लापरवाही कर रहे हैं.
शहर में ही अधिक संक्रमित मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं, शहर के हर गली वार्डों में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, कोई हॉस्पिटल में भर्ती है, तो कोई घर में होम आइसोलेशन में है, निगम प्रशासन सिर्फ संक्रमित मरीजों को दाह संस्कार में ही अपना कर्तव्य निभा रहे हैं, निगम प्रशासन अपने शहर में कड़ाई से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए टीम गठन करते तो निश्चित ही लोग होम डिलीवरी की व्यवस्था करते और लोगों को समान भी मिल जाते हैं, निगम प्रशासन स्वयं उच्च अधिकारी शहर में एक भी दिन लॉक डाउन का पालन कड़ाई से अपने कर्तव्य निभाते तो शहर में निगम प्रशासन की एक डर भय रहते । निगम प्रशासन की ही लापरवाही से शहर में संक्रमित व्यक्ति भी खुलेआम घूम रहे हैं, उन्होंने व्यापारी बंधुओं से अपील करते हुए कोरोना वायरस गाइडलाइन पालन किजिऐ और आम जनता को भी पालन करवाने के लिए समझाइश दीजिए।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी टोपेश्वर वर्मा ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट 1897 यथा संशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राजनांदगांव जिला अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र को 5 मई 2021 सुबह 6 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। आदेश में ई-कामर्स कंपनियों अमेजान, फ्लिपकार्ड इत्यादि को होम डिलीवरी की छूट दी गई थी। जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए ऑनलाईन डिलीवरी अमेजान, फ्लिपकार्ड एवं अन्य द्वारा होम डिलीवरी को प्रतिबंध किया गया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण के भीषण दौर में अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। वहीं जिले में कुछ ऐसे भी अधिकारी हैं, जो मानवता की मिशाल पेश कर रहे हैं। दरअसल 27 अप्रैल की सुबह शहर के युवा कांग्रेस नेता अभिमन्यु मिश्रा को समदा अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन द्वारा वेंटिलेटर बेड की आवश्यकता होने पर कॉल किया गया, तब उन्होंने पेंड्री मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डॉ. अजय कोसाम को कॉल कर मरीज की गंभीरता की जानकारी दी व वेंटिलेटर बेड की आवश्यकता बताई। उसके बाद डॉ. कोसाम द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल बेड की व्यवस्था कराई गई।
मरीज की स्थिति ज़्यादा गंभीर होने के कारण उसे लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस से ही ले जाना जरूरी था, जो शहर में कहीं मिल नही पा रही थी। ऐसे में जब सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी को मामले की जानकारी दी गयी तब उन्होंने बीच बैठक से ही तुरंत लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई, जिसके बाद मरीज को तुरंत ही पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया।
सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी व डॉ. अजय कोसाम का उक्त सहयोग के लिए युवा कांग्रेसी अभिमन्यु मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि इससे यह स्पष्ट होता है कि एक ओर कुछ अधिकारियों पर लगातार अव्यवस्था का आरोप लगता आया है, वहीं जिले में कई अधिकारी ऐसे हैं जो जनता के प्रति अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देकर दिन रात मेहनत में लगे हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महापौर हेमा देशमुख की मौजूदगी में सुचारू रूप से व्यवस्था बनाये रखने निर्देशित किया थाए जिसका की पालन अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राजनांदगांव की शेडो विधायक एवं पूर्व सांसद करुणा शुक्ला के निधन पर जिला भाजपा ने करोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वर्चुअल शोकसभा के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचन्द पारख, लीलाराम भोजवानी, अशोक शर्मा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने एक स्वर में कहा कि करुणा शुक्ला एक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व थी, वे अपनी बात को दमदारी एवं मुखरता से रखती थी, उनके निधन से राजनांदगाँव की राजनीति में रिक्तता आई है, उनके प्रति सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दुख व्यक्त किया।
जिला महामंत्री सचिन बघेल एव दिनेश गांधी ने बताया कि पूर्व सांसद करुणा शुक्ला को शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में रजिन्दरपाल सिंह भाटिया, विनोद खांडेकर, सरोजनी बनजारे, संजीव शाह, खेदूराम साहू, प्रदीप गांधी, संतोष अग्रवाल, सुरेश डुलानी, सुरेश एच लाल, भरत वर्मा, नीलू शर्मा, गीता साहू, विक्रांत सिंह, प्रतिक्षा भंडारी, शिव वर्मा, अशोक चौधरी, कोमल सिंह राजपूत, सौरभ कोठारी, कचरू शर्मा, राजेश श्यामकर, रमेश पटेल, तरुण लहरवानी, अतुल रायजादा, रोहित चंद्राकर, कृष्णा तिवारी, मनोज साहू सहित सभी नेताओं ने सादर श्रंद्धाजलि अर्पित की है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
