July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बेमेतरा

    बेमेतरा (512)

    बेमेतरा /शौर्यपथ/ 

    बेमेतरा जिले में नगरीय निकाय आम/उपनिर्वाचन नगरपालिका परिषद बेमेतरा के वार्ड क्र.05 तथा 11 नगर पंचायत थान खाम्हरिया वार्ड क्र 11 नगर पंचायत-देवकर वार्ड क्र.07 नगर पंचायत-मारो क्र 01 से 15 तक निर्वाचन को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए रिटर्निग आफिसर एक सहायक रिटर्निंग आफिसर (ए.आर ओ ) नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन)  विलास भोसकर संदीपान ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा के वार्ड क्र.05 तथा 11 के लिए स्वयं कलेक्टर रिटर्निंग अधिकारी होंगे,  दुर्गेश वर्मा एस डी एम,  होरी सिंह ठाकुर मुख्य नगरपालिका अधिकारी बेमेतरा सहायक रिटर्निंग अधिकारी होगे। इसी तरह थान खाम्हरिया के वार्ड क्र.11 के रिटर्निग अधिकारी  एम एल झारिया तहसीलदार,  आर सी तिवारी सी एम ओ सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर पंचायत देवकर के वार्ड क्र 07 के रिटर्निंग अधिकारी  चंद्रशेखर चन्द्राकर प्रभारी तहसीलदार साजा, कोमल ठाकुर सी एम ओ देवकर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नगर पंचायत मारो के रिटर्निंग अधिकारी  विश्वास राव मस्के एस डी एम नवागढ प्रकाश चन्द्र साहू तहसीलदार नांदघाट एवं सी एम ओ मारो  रामवन सिंह नेताम को सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाया गया हैं।

    बेमेतरा /शौर्यपथ/

    भारत सरकार द्वारा ’’संविधान दिवस’’ 26 नवम्बर को मनाया जायेगा। डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारुप निर्माण समिति के अध्यक्ष थें। भारतीय संविधान को 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया था। 26 नवम्बर 2021 को सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं में भारतीय संविधान के ’’उद्देशिका’’ को पढ़ा जाए

    नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ में सतनामी समाज के साथ संसदीय  सचिव व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने अगामी दिसम्बर माह में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पंथी प्रतियोगिता एवं बाबा गुरु घासीदास लोक महोत्सव को लेकर सतनाम भवन नवागढ़ में बैठक की । बैठक में समाज को संबोधित करते हुए ससदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने दिसम्बर में 28,29 और 30 को नवागढ़ में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाबा गुरु घासीदास महोत्सव के रूप में मनाने और कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शामिल होने की जानकारी दिया।  बैठक में  पंथी महोत्सव के विषय मे चर्चा के साथ कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार किया गया । संसदीय सचिव बंजारे ने कहा इस तरह के  आयोजन  से समाजिक सद्भावना  समरसता नजर आता है । लोग सामाजिक कार्यक्रम के माध्यम से ही एक-दूसरे के नजदीक आते हैं और समाज में एकरूपता व अखंडता आती है । बैठक में नगर पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष तिलक घोष, जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि दद्दू मार्कण्डेय, राजनारायण कुर्रे, नैना कुर्रे, सहित समाजिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / शनिवार को संसदीय सचिव व विधायक गुरूदयाल सिंह बंजारे के कार्यकाल में जिला सेन समाज के लोगो ने सौजन्य मुलाकत कर सामाजिक भवन की मांग रखी, जिसपर सहमति जताते हुए संसदीय सचिव बंजारे ने 6.50 लाख की लागत से सामाजिक भवन की घोषणा की।

    बेमेतरा / शौर्यपथ / पिछले 20 घंटे में देश के विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के बढ़ते प्रकरण एवं इससे हुई मौत के आंकड़ों को देखते हुए जिले में कोविड-19 के प्रकरण बढऩे की आशंका बनी हुई है, कोरोना का द्वितीय लहर प्रथम लहर की तुलना में अत्यधिक संक्रामक एवं जानलेवा था इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि तीसरी लहर कितना संक्रामक और जानलेवा हो सकता है, तीसरी लहर का अधिक प्रभाव विशेष कर बच्चों में पडने की संभावना है।
             कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने जिलेवासीयों से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति अपना टीकाकरण आवश्यक रूप से करावें एवं परिवार के सदस्यों एवं बच्चों को सुरक्षित रखने में अपनी अमुल्य जिम्मेदारी को पूर्ण करें। भीड़ भाड वाले जगहों पर मॉस्क अनिवार्य रूप से लगाएं खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरो को भी सुरक्षित बनायें।
              मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप घोष ने जानकारी देते हुए कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए केवल टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है। अत: जिले में 18 वर्ष एवं अधिक आयु के समस्त नागरिकों को शतप्रतिशत टीका लगवाया जाना अत्यंत आवश्यक है। टीके लगाये जाने पर शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, संक्रमण का खतरा कम हो जाता है, चूंकि वर्तमान में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए कोविड-19 का टीका नही लगाया जा रहा है। अत: अत्यंत आवश्यक है, कि जिले के प्रत्येक 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के नागरिकों को शीघ्र ही वैक्सीन लगवाएं एवं शत प्रतिशत टीकाकरण कराते हुए अपने एवं परिवार के सदस्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएं। डॉ. घोष ने यह भी जानकारी दी की आगामी दिवसों में होने वाले त्यौहार (गुरूनानक जयंती, छठ पूजा, क्रिसमस, नया साल) स्थानीय मेले मड़ई के आयोजन में भीड़ इक्_ा होने एवं त्यौहारी सीजन में अन्य राज्यों से परिजानों के यात्रा के दौरान आवागमन होने से संक्रमण की प्रबल संभावना होगी। भीड़-भाड़ मे जाने से बचें, मास्क का प्रयोग करें, दो गज की दूरी के नियमों को पालन करें, समय-समय पर हाथ को साबुन से धोते रहें।

      बेमेतरा/शौर्यपथ/

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गुरुवार 11 नवम्बर को सवेरे 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष मे आयोजित होगी। जिसमें भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा होगी। बैठक की अध्यक्षता दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद  विजय बघेल करेंगे। कलेक्टर ने अद्यतन जानकारी के साथ बैठक मे उपस्थित रहने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।  

    बेमेतरा /शौर्यपथ/ 

    आम जनता की शिकायत/मांगों/समस्याओं के निराकरण हेतु, संयुक्त जिला कार्यालय परिसर भवन बेमेतरा मे आज मंगलवार को समय-सीमा बैठक के पश्चात् कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जायेगा। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर स्वयं आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी भी जनदर्शन में मौजूद रहेंगे। कोरोना महामारी के कारण कलेक्टर जनदर्शन स्थगित कर दिया गया था। अवकाश के दिनों को छोड़कर अब प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होगा।

    बेमेतरा /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के ऐतिहासिक बेसिक मैदान में राज्योत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे मछली पालन विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमो, मछली पालन करने की विधियों के संबंध मे प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राज्य पोषित योजना, समन्वित बहुउद्देशीय मछली पालन योजना आदि शामिल है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभप्रद योजनाओं का फोटो व फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही ब्रोसर सहित अन्य प्रचार सामाग्री का भी प्रदान किया गया जो आम जनों के लिए बेहद उपयोगी है। मछली पालन विभाग के स्टॉल को तीसरा स्थान मिला।

    बेमेतरा /शौर्यपथ/

    कलेक्टर  विलास भोसकर संदीपान ने जिले के विभिन्न संचार माध्यमों, सोशल मीडिया जिसमें फेसबुक, वॉटसअप, ट्वीटर, आदि की निगरानी के लिए जिला सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम का गठन किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार टीम मे प्रभारी एडीएम दुर्गेश कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला  संदीप ठाकुर, एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी  रोहित चंद्रवंशी, ई-जिला प्रबंधक महेन्द्र कुमार वर्मा शामिल हैं।

    नवागढ़ / शौर्यपथ /  नवागढ़ नगर में मुस्लिम समुदाय द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया ईद-ए-मिलादुन्नावी के त्योहार मनाया गया। इस दौरान शहर में शांतिपूर्वक जुलूस निकालकर रात्रि में मिलाद का आयोजन भी किया गया।बताया गया है कि अपने अंतिम नबी और अपने हुजूर का जन्मदिन ईद मिलादुन्नाबी त्योहार के रूप में मनाया गया।जिसमें सरकार और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने नबी की याद में नाद पढ़ते हुए शहर में जुलूस निकाला गया। यह जुलूस मुस्लिम मुहल्ले से दरगाह शरीफ तक पहुँची जंहा चादर चढ़ाने के बाद कब्रिस्तान होते हुए पुनः वापस हो गई।
      हालांकि पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से किसी भी प्रकार के जुलूस पर सरकार और प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके कारण त्योहार फीके दिखाई दिए थे।लेकिन इस वर्ष त्योहार में काफी रौनक दिखाई दी।इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में मुस्लिम भाइयों की मौजूदगी रही।
      वसीम खान ने बताया कि लोगों ने घरों व मस्जिदों को रोशनी से सजाया। लंगर वितरित किए। जगह-जगह झंडे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने देश दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा मिलती है।
     जुलूस में हनीफ खान,नवाब खान,रशिद खान,इस्माइल खान,जलील खान,कयूम खान,वसीम खान,रउफ खान,जिब्राइल खान,जाहिद ,फरोज खान,रहीश खान,हीरू खान,मजीद अली,डागा खान, ज़ियाउल खान,मुम्मद अली,रिज़वान खान,मोहसिन खान,वाहिद खान,जुगनू खान,जुनैद खान सहित मुस्लिम बन्धु उपस्थित रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision