
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कवर्धा / शौर्यपथ /
कवर्धा-नगर पालिका कवर्धा व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज वार्ड क्रं. 08 सोसायटी के बाजू शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे व्यक्तियों को हटाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोसायटी के पास शासकीय भूमि पर रामकृपाल झारिया पिता बजारी लाल कहार एवं कविता झारिया द्वारा अपने वार्ड से अवैध कब्जा किया जाकर झोपडी नुमा मकान बनाया जा रहा है वार्डवासियों की शिकायत पर तत्काल आज नगर पालिका व पुलिस प्रशासन की टीम ने पहुंचकर अवैध कब्जा हटाया गया। कार्यवाही में उपअभियंता अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक राजस्व निरीक्षक मनीष ठाकुर, नगर पालिका व पुलिस प्रशासन टीम उपस्थित रहे।
कवर्धा / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत कवर्धा पहुँचे। कवर्धा विश्राम गृह में मंत्री अकबर का अभूतपूर्व स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इससे पहले गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद अकबर ने विश्राम गृह के हाल में क्षेत्र की जनता की समस्याएं, मांग और शिकायतों को गभीरता से सुना तथा प्राथमिकता के आधार पर समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, अपर कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक डर लाल उम्मेद सिंह, डीएफओ चूड़ामणि सिंह, सहित मुकुंद माधव कश्यप, अगम दास, राजेश शुक्ला, मोहित महेश्वरी, सुधीर केशरवानी, दलजीत पाहुजा, सुनील साहू, आकाश केशरवानी, अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।
कबीरधाम / शौर्यपथ /
आईपीएल क्रिकेट का इंतज़ार पहले खेल प्रेमी करते थे किन्तु वर्तमान में जिस तरह आईपीएल प्रतियोगिता शुरू होते ही सटोरियों की चांदी हो रही है . आईपीएल पर सट्टा लगा कर लाखो कमाने का ख्वाब देखने वाले अपना सर्वस्व लुटा रहे है और सटोरियों की बल्ले बल्ले हो रही है . वही इस बार पुलिस प्रशासन द्वारा भी लगातार आईपीएल पर सट्टा के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए निरंतर कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है . पुलिस प्रशासन की कार्यवाही के आगे अब सटोरियों पर भी लगाम कासी जा रही है . ऐसे ही एक मामले में कबीरधाम पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी .
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में थाने में प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण करते हुए लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियों को सलाखों के भीतर भेजा जा रहा है।
शहर में असामाजिक कृत जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री, अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन, चोरी नकबजनी आदि अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के द्वारा विशेष टीम गठित कर स्वयं उक्त टीम को लगातार आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अपराध तथा अपराधियों पर लगाम लगाने सख्त कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक-14-15/ 04/2022 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि शहर के कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों के द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच में रनवाल विकेट एवं टीम के हार जीत पर मोबाइल फोन पर सट्टा लिख कर अवैध धन अर्जित कर रहे हैं तथा शहर के आम जनों को क्रिकेट आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी के द्वारा विशेष टीम को रवाना किया गया जिनके द्वारा रामनगर स्थित मकान पर जाकर घेराबंदी कर आरोपी 01 हर्ष खुराना पिता किशोर खुराना उम्र 22 साल साकिन सिविलाईन कवर्धा जिला कबीरधाम, 02 रवि सोनी पिता विजेन्द्र सोनी उम्र 27 साल साकिन रामनगर कवर्धा, 03 राहुल आहूजा पिता आशोक आहूजा उम्र 25 साकिन कालिका नगर के पास दरीपारा कवर्धा, 04 गौरवा पिता गणेश उम्र 36 वर्ष साकिन कालिक नगर कवर्धा 05 फैयाज खान पिता तबजुलखान उम्र 26 साल सकिन बीचपारा कवर्धा 06 हितेश पिता घनश्याम उम्र 33 साल द्वारा आनलाईन रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा खिलाते गवाहों के समक्ष पुलिस टीम के द्वारा धर दबोचा गया जिनके कब्जे से अलग-अलग कुल नगदी रकम 28,400/ रू एवं 07 अलग-अलग कंपनी के मोबाइल फोन, एक नग टीवी, एक लेपटाप, एक टेबलेट, चार मोटरसाइकिल कुल जुमला कीमती 585400/ रुपये को गवाहों के समक्ष पुलिस टीम के द्वारा जप्त किया गया है।
आरोपीगण के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 298,299,300,301,302,303/2022 धारा 4क सट्टा एक्ट पंजीबद्ध कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर में थाना प्रभारी उप. निरीक्षक श्रीमती गीतांजलि सिन्हा, सहायक उप. निरीक्षक आशीष सिंह, सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी, आरक्षक आकाश राजपूत, नीरज सिंह, गोपाल धुर्वे।
कवर्धा / शौर्यपथ /
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने आज नगर पालिका कार्यालय के सामने निर्माणाधीन ओव्हर हैड टैंक व पाईप लाईन का निरीक्षण करने पहुंचे। पाईप लाईन टेस्टिंग कार्य व निर्धारित समय-समय में जल आवर्धन संबंधी समस्त कार्य पूर्ण करने उपअभियंता को निर्देश दिये।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने नगर पालिका कार्यालय के सामने ओव्हर हैड टैंक का निरीक्षण करने पहुंचे। नपाध्यक्ष ने ओव्हरहैड टैंक के कार्यो के प्रगति की जानकारी ली व उप अभियंता विरेन्द्र नवघरे को निर्माण कार्य संबंधी दिशा-निर्देश दिये। नपाध्यक्ष ने बताया कि ओव्हरहैण्ड टैंक का निर्माण पूर्ण हो चुका है अब टेस्टिंग कार्य समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को कहा।
उन्होनें कहा कि पाईप लाईन टेस्ंिटग कार्य में विशेष रूप से सावधानी बरते तथा वार्डो में पाईप लाईन हेतु खोदे गये गड्डे का रेनोवेशन कार्य भी पूर्ण करें व कार्य पूर्ण उपरांत ही अन्य वार्ड में कार्य लगाये ताकि आम नागरिकों को खोदे गये गड्डे से आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना न पडे। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने सभी जगहों के जल आवर्धन योजनांतर्गत चल रहे कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। नपाध्यक्ष के साथ में एल्डरमेन कौशल कौशिक, राजकुमार तिवारी, उपअभियंता विरेन्द्र नवघरे उपस्थित रहे।
कवर्धा / शौर्यपथ /
पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने आज बोड़ला के पटेल समाज भवन में कक्षा दसवीं एवं 12वीं के ओपन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा परीक्षा संबंधित आवश्यक टिप्स भी बताया। एसपी ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।परीक्षार्थियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के परीक्षार्थियों को आवास सुविधा प्रदान करते हुए उनके रहने का इंतजाम किया गया। साथ ही परीक्षार्थियों को भी परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का व्यवस्था किया गया है जिससे हम परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों का हाल चाल भी जाना और बेहतर तरीक़े से परीक्षा देने कहा गया। उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग में भाग लेने व कॉलेज में दाख़िला लेने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर सोना लाल बैगा सदस्य बैगा विकास अभिकरण, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला जगदीश उइके, थाना बोड़ला के एएसआई चंद्रवंशी उपस्थित थे।
100 अधिक विद्यार्थियों ने ओपन परीक्षा पास करके शासकीय सेवा,
स्वरोजग़ार व कॉलेज की कर रहे है पढ़ाई
ज्ञात हो कि पुलिस द्वारा वनांचल के शाला त्यागी लगभग 100 बच्चों को ओपन परीक्षा दिला रहे है। पूर्व सालों में भी 100 अधिक विद्यार्थियों ने ओपन परीक्षा पास करके कुछ शासकीय सेवा में व कुछ स्वरोजग़ार व कॉलेज की पढ़ाई कर रहें हैं। बच्चे एसपी डॉ. सिंह को साथ पाकर बहुत खुश हुवे। एसपी डॉ. सिंह ने आत्मानंद स्कूल के लिए पंखे भी भेंट की।
उल्लेखनीय है कि नक्सल प्रभावित वनांचल ग्राम के छात्र-छात्राओं को जो कक्षा दसवीं के ओपन परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु उपयुक्त वाहन के अभाव में काफी परेशान थे जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के संज्ञान में आते ही तत्काल वनांचल क्षेत्र के थाना, चौकी प्रभारियों को वनांचल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं तथा आम जनों की हर संभव मदद करने, तथा शिक्षा के महत्व को बता कर जागरूक करने कह
कवर्धा /शौर्यपथ/
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग, कवर्धा के पत्र के माध्यम से रायपुर-कवर्धा-जबलपुर मार्ग के किलोमीटर 244/10 सकरी नदी में नवीन पुल का कार्य पूर्ण कराए जाने तथा पहुंच मार्ग में व्यपवर्तित मार्ग वाले भाग में रिटेनिंग वॉल का कार्य शेष है, जिसे पूरा करने करने के लिए एक माह के लिए वर्तमान मार्ग को बंद किये जाने तथा आवागमन को अन्य मार्ग में परिवर्तित कर यातायात सुचारू रखने हेतु अनुमति प्रदाय किया है।
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार रायपुर-कवर्धा-जबलपुर मार्ग के किलोमीटर 244/10 के सकरी नदी पर पहुंॅच मार्ग में व्यपवर्तित मार्ग वाले भाग में रिटेनिंग वाल का निर्माण कार्य आवश्यक है। रायपुर-कवर्धा-जबलपुर मार्ग के किलोमीटर 244/10 के सकरी नदी पर वि़द्यमान को प्रतिबंधित किये जाने एवं वाहनों को वैकल्पिक मार्गां की ओर परिवर्तित करने के लिए शर्तां का पालन करते हुए अनुमति प्रदान किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार परिवर्तित मार्ग रायपुर-कवर्धा-जबलपुर मार्ग में यातायात दबाव के अनुरूप एवं सुरक्षा उपयों के मापदण्ड अनुसार हो। परिवर्तित मार्ग की जानकारी के लिए परिवर्तित किये जाने वाले स्थानों पर पर्याप्त सूचना बोर्ड एवं वाहनों के डायवर्सन के लिए पर्याप्त रूप से कर्मचारी अवश्य लगाया जावे। मार्ग परिवर्तित करने वाले स्थानों पर पर्याप्त प्रकाष की व्यवस्था हो। मार्ग प्रतिबंधित होने एवं परिवर्तित मार्गां की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित किया जावे । यह अनुमति दिनांक 11 अप्रैल 2022 से एक माह तक के लिए दिया जाता है। शर्तां का पालन नहीं करने पर अनुमति निरस्त मानी जाएगी। उपरोक्त शर्तां के अधीन छत्तीगढ़ मोटरयान नियम 1994 के नियम 215 के तहत प्रदत्त अधिकार का उपयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने रायपुर-कवर्धा-जबलपुर मार्ग के कि.मी. 244/10 सकरी नदी पर पहुंच मार्ग में व्यपर्तित मार्ग वाले भाग में रिटेनिंग वॉल का का निर्माण कार्य कराए जाने के दृष्टिकोण से विद्यमान मार्ग को प्रतिबंधित करते हुए रायपुर से जबलपुर जाने वाली भारी वाहनों को बेमेतरा-नवागढ़-फास्टरपुर-प्रतापपुर बोड़ला-जबलपुर मार्ग से एवं राजनांदगांव, दुर्ग से जबलपुर की ओर जाने वाली भारी वाहनों को गण्डई-नर्मदा- साल्हेवारा-साल्हेटेकरी-बैहर-जबलपुर मार्ग से तथा हल्के एवं सवारी वाहनों को बस स्टैण्ड, सिग्नल चौक-अम्बेडकर चौक से समनापुर पुल मार्ग-होली क्रास स्कूल से परिवर्तित किये जाने की अनुमति दी है।
कवर्धा / शौर्यपथ /
राज्य शासन के वन मंत्री मो.अकबर के मंशानुसार वनमण्डलाधिकारी चूड़ामणि सिंह के मार्गदर्शन में भोरम अभ्यारण के आसपास तथा वनांचल सहित पर्यटन स्थलों में कुल 15 अलग अलग स्थानों में रहागिरो के लिए प्याऊ घर खोला गया है।
वन मण्डलाधिकारी ने बताया कि गर्मी से राहगीरों को निजात दिलाने भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत जामुनपानी बैरियर, बांदाघाट, मां बंजारी, बांदा बैरियर एवं सरोदा जलाशय के पास, लोहारा वन परीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोतिमपुर, बानो, बसिंनझोरी, कवर्धा वन परीक्षेत्र अंतर्गत रायपुर रोड़, डिवीजन आफिस, बोड़ला वनोपज जांच नाका, तरेगांव वन परीक्षेत्र अंतर्गत पांडातराई, तरेगांव बाजार क्षेत्र, रेंगखार वन परीक्षेत्र अंतर्गत रेंगखार वन परिक्षेत्र ऑफिस के सामने और खारा वनोपज जाँच नाका में वन विभाग द्वारा प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। जिसमें रास्ते से गुजरने वाले आम जनों को वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा मटके का शुद्ध ठंडा पानी पिलाया जाएगा। वन मंडलाधिकारी के संदेश को कर्मचारियों ने समस्त आम जनों को बताया कि अपने अपने घरों के सामने बाल्टी/ बड़े डब्बे में जानवरों के लिए पानी रखने तथा पेड़ों में छोटे डिब्बे में पानी भरकर पक्षियों के लिए लगाने कहा गया। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि वन विभाग प्याऊ घर में प्रतिदिन आम जनों एवं सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के लिए मटके का शुद्ध जल की व्यवस्था की गई है। वन मंडलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि आगामी सभी जांच केंद्र एवं आवस्यकता वाले स्थान में प्याऊ घर खोला जाएगा।
कवर्धा / शौर्यपथ /
पुलिस कप्तान ने राहगीरों को खिलाया गुड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा पिलाया गया पानी। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावते, उप. पुलिस अधीक्षक संजय धुर्वे के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बढ़ते गर्मी से राहगीरों को निजात दिलाने प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया जिसमें रास्ते से गुजरने वाले आम जनों को पुलिस कप्तान के द्वारा गुड़ खिलाया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा मटके का शुद्ध ठंडा पानी पिलाया गया, तथा उपस्थित समस्त आम जनों एवं पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस कप्तान के द्वारा अपने अपने घरों के सामने बाल्टी/ बड़े डब्बे में जानवरों के लिए पानी रखने तथा पेड़ों में छोटे डिब्बे में पानी भरकर पक्षियों के लिए लगाने कहा गया, साथ ही यह भी जानकारी दिया गया कि पुलिस प्याऊ घर में प्रतिदिन आम जनों एवं सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के लिए शुद्ध गुड़ एवं मटके का शुद्ध जल की व्यवस्था की गई है, जिसे कार्यालय के प्रत्येक शाखा के कर्मचारियों के द्वारा प्रतिदिन अपनी उपस्थिति देकर सुचारू रूप से प्याऊ घर का संचालन किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक संजय धुर्वे, एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी तथा अधिक संख्या में राहगीर आम महिला पुरुष उपस्थित रहे।
कबीरधाम / शौर्यपथ /
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप. निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा के कुशल नेतृत्व में नवरात्रि पर्व के अवसर पर शहर के भीड़भाड़ की स्थिति का ध्यान रखते हुए संदिग्ध एवं तेज रफ्तार वाहन चालकों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने अलग-अलग टीम वरिष्ठ अधिकारी गणों के आदेशानुसार रवाना किया गया था। इसी तारतम्य में आज दिनांक-02/ 03.04.2022 को संघन वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम समनापुर पुल के पास पुलिस पार्टी को देखकर एक कार शेवरलेट सी.जी.12क्र0074 कथा रंग की तेज रफ्तार से कवर्धा की ओर आते दिखी जिसमें बैठे लोग संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे, पुलिस टीम के द्वारा उक्त वाहन को रोकने पर वाहन की रफ्तार और अधिक तेज कर पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की गई जिसमें पुलिस टीम के द्वारा वाहन को घेराबंदी कर धर दबोचा गया, वाहन में सवार व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे जिनसे नाम पता एवं वाहन संबंधी दस्तावेज मांगने पर पुलिस को गुमराह कर गलत नाम पता बता रहे थे जिन्हें संदेह के आधार पर अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम (1) रोहित कुमार साहू उर्फ राहुल पिता गोवर्धन साहू उम्र 27 वर्ष साकिन रामनगर रायपुर ऋषि केश नगर रायपुर कोटा थाना सरस्वती नगर जिला रायुपर, (2) धर्मेन्द्र चौधरी पिता सुभाष चौधरी उम्र 37 वर्ष साकिन रामकृष्ण परमहंस नगर गुढीयारी रोड कोटा वार्ड न02 सुयश हास्पिटल के बाजू में एसबीआई एटीएम के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर का रहने वाला बाताए जिन्हें उक्त वाहन के संबंध में पुछताछ कर धारा-91 जाफ़ौ का नोटिस देकर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक दस्तावेज मांगा गया जिस पर किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्राप्त ना होने तथा कबीरधाम जिले से लगे अन्य जिलो में लगातार चार पहिया वाहन चोरी की रिपोर्ट थाना में दर्ज होने की सूचना प्राप्त होने से उक्त वाहन को चोरी के अन्देशा पर थाना कवर्धा के इस्तगाशा कमांक 05/2022 धारा 41(14) जाफौ/379 भादवि के तहत दोनों आरोपीगण को गिरफतार कर उक्त शेवरलेट कार कत्थे रंग कीमती 500000/ रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से स.उ.नि. आशीष सिंह, आर. 745 सुनील चंद्रवंशी, 490 संजय यादव, आर. मनोज साहू, आर. प्रकाश सिंह, आर मनोहर साहू, सैनिक 80 अनिल पाण्डेय का सराहनिय योगदान रहा।
कवर्धा /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ की लोक-पारंम्परिक लोकगीत तथा बॉलीवुड की सुपर-डूपर हिन्दी फिल्मों की गाने के साथ कबीरधाम जिले में आयोजित भोरमदेव महोत्सव वर्ष 2022 का विधिवत समापन हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार...............जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मैया साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ कबीरधाम की ऐतिहासिक, पुरात्तविक, धार्मिक, पर्यटन और जन आस्था का केन्द्र के नाम से प्रत्येक वर्ष यह आयोजन होते आ रहा है। यह 26 वां भोरमदेव महोत्सव था। महोत्सव समापन से पूर्व बाबा भोरमदेव मंदिर के शिव जी का विधिवत प्रात: काल महाअभिषेक, एक हजार नामों से सहस्त्रार्चन,रूद्राभिषेक, विशेष श्रृंगार आरती की गई। दूसरे पहर शायं काल में सहस्त्रधारा से महाभिषेक, श्रृंगार महाआरती-भस्म आरती, शिव सरोवर के सामने भगवान वरूण देव का पूजन, दीपदान, गंगा आरती की गई। भोरमेदव महोत्सव के द्वितीय दिन समापन समारोह के विशेष अतिथि के रूप में मां महामाया मंदिर के पुजारी अमित दुबे, मां सिंहवासनी मंदिर कवर्धा के पुजारी शंकर पाण्डेय, राम मंदिर बोडला के पुजारी हरि पाठक, मां महामाया मंदिर पंडरिया के पुजारी प्रयास पाठक, मां परमेश्वरी मंदिर के पुजारी प्रहलाद देवांगन, खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी चन्द्रकिरण तिवारी और मां चण्डी मंदिर के पुजारी आनंद मिश्रा तथा कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
भोरमदेव महोत्सव में दूसरे दिन मंदिर प्रांगण पर प्रतिमा बारले द्वारा पण्डवानी, ग्राम छांटा के शिवकुमार यादव द्वारा बांसगीत, बाजार चारभाठा के निहोराराम मरकाम के द्वारा जसगीत, राकेश जैन द्वारा जसगीत एवं फागगीत ग्राम ढोगईटोला के गणेश यादव के द्वारा शिवजी का भजन की शानदान प्रस्तुति दी।
महोत्सव स्थल पर स्कूली बच्चों के आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्याक्रमों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद छत्तीसगढ़ रायपुर के भजन गायक श्री प्रदीप चौबे द्वारा शिव भजन की प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ और ओडिसा से आए डॉ गजेन्द्र पंडया एवं आर्या नंदे द्वारा ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देते हुए भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। गुरूदास मानिकपुरी छत्तीसगढ़ लोकगीत की प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम का संमा बांधा। बिलासपुर की अनिल गढेंवाल की टीम द्वारा छत्तीसगढ़ की गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति देते हुए राज्य की सांस्कृति विरासत की झलक प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ के हास्य कार्यक्रमों के लिए मशहुर कौशल साहू और उनकी टीम महोत्सव के बीच बीच में अपनी प्रस्तुति देते हुए महोत्सव में आए दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद इंडियन आईडल सेलीब्रीटी बॉलीवुड सिंगर फेम अनुष्का बनर्जी, नचिकेत लेले, निहाल तारों एवं उनकी पूरी टीम की सुपर-हिट गीत संगीत की प्रस्तुति देकर महोत्सव की ख्याति बढ़ाई। वहीं महोत्सव के समापन अवसर पर छत्त्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक अनिल मानिकपुरी ने अपनी प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति और धार्मिक गीतों की प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को आगे बढ़ाया।
उन्होने छत्तीसगढ़ की कर्मा गीत की प्रस्तुति देकर दर्शकों का खुब मनोरंजन किया।
कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद ने कलाकारों को किया सम्मानित
भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट की ओर से कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह ने महोत्सव में समापन अवसर उपस्थित सभी विशेष अतिथियों एवं कलाकारों को भोरमदेव महोत्सव वर्ष 2022 को प्रतिक चिन्ह, शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा व जनप्रतिनिधि हुए शामिल
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य गणेश योगी, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चन्द्रवंशी, गंगोत्री योगी, बोडला जनपद उपाध्यक्ष सनत जयसवाल, मोहित महेश्वरी, सुनिल साहू, एल्डर मेन दलजीत पहुआ,कौशल कौशिक, कन्नूसोनी,एवं अन्य गणमान्य नागरिक सहित वनमण्डलाअधिकारी चुरामणि सिंह, अपर कलेक्टर बीएस उइके, बोडला एसडीएम पीसी कोरी, कवर्धा एसडीएम विनय सोनी, डिप्टी कलेकटर संदीप ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। विशेष रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन अवधेश नंदन श्रीवास्तव एवं तुलिका शर्मा ने किया।
बेमेतरा /शौर्यपथ/
कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र ढोलिया बेमेतरा में आज गुरुवार को मशरूम उत्पादन तकनीक पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया था। जिसमें कृषकों को स्वयं संचालित उद्यम करके आत्मनिर्भर बनाने के लिए मशरूम उत्पादन की विभिन्न तकनीकों के बारे में बताया गया। इस संगोष्ठी में पैरा मशरूम एवं बटन मशरूम के उत्पादन के लिए वैज्ञानिक तरिकों के बारे में बताया गया। इसके साथ-साथ प्रशिक्षण में पैरा मशरूम उत्पादन के लिए आवश्यक तकनीक, आयस्टर मशरूम के उत्पादन से संबंधित तकनीकों के बारे में चर्चा की गई। प्रशिक्षण में इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सी.एस शुक्ला द्वारा पैरा मशरूम उत्पादन पर जानकारी दी गई। वैज्ञानिक श्री एच.के.सिंग ने बटन मशरूम के उत्पादन एवं उसका प्रसंस्करण करने की विधियों के बारे में किसानों को बताया तथा इसके प्रसंस्करण करके कैसे इसे अधिक दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है के बारे में प्रशिक्षनार्थियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. टी.डी. साहू द्वारा किया गया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. के.पी. वर्मा द्वारा कृषकों को मशरूम के विभिन्न उत्पाद बनाकर उसके मूल्य वर्धन एवं गुणवत्ता को लंबे समय तक बनाए रखने के बारे में अवगत कराया साथ-साथ वे किसान जो पहले से मशरूम उत्पादन कर रहे हैं उनसे उनके अनुभव के बारे में जाना। मशरुम उत्पादन तकनीक प्रशिक्षण कार्यक्रम में 107 प्रशिक्षनार्थियों ने प्रशिक्षण लिया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय के विभिन्न सहायक प्राध्यापक डॉ. असित कुमार, संजीव मलैया, डॉ. यू.के. धू्रव, डॉ. भारती बघेल, डॉ. प्रीती पैंकरा, डॉ. प्रफुल्ल कुमार, डॉ. सरिता शर्मा एवं अन्य कर्मचारीगणों की भी सहभागिता रही।
कवर्धा /शौर्यपथ/
पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर की अनुसंशा पर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा द्वारा पंडरिया विधानसभा के निर्माण कार्य के लिए विधायक मद से 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग संभाग कवर्धा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। विधायक मद से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतिमपुर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।
बेमेतरा / शौर्यपथ / हाल के दिनों में सेवा सहकारी समिति कुंरा के द्वारा राइस मिल में गुपचुप तरीके से पुराने धान बेचने के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला किसान मोर्चा एवं महिला मोर्चा के तत्वाधान में नवागढ़ एसडीएम को कुंरा समिति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। साथ ही 7 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन व आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
दरअसल स्थानी किसानों की शिकायत पर नवागढ़ एसडीएम ने कुंरा सेवा सहकारी समिति में दबिश दी। तब गत वर्ष किसानों से समर्थन मूल्य खरीदी किए गए 2,600 कट्टे धान को बेमेतरा के भूतड़ा राइस मिल में बेचे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गत वर्ष हुई धान खरीदी की रिपोर्ट में कुंरा समिति द्वारा स्टॉक में इस धान के बारे में नही बताया गया था। परंतु अब समिति द्वारा धान कहां से लाया गया, यह जांच का विषय बन गया है। वही इस धान को बेचने के लिए समिति ने कहां से अनुमति ली, वह भी स्पष्ट नहीं है। इस मामले में समिति पदाधिकारी एवं अधिकारियों की संलिप्तता को नकारा नहीं जा सकता।
किसानों के धान को समझ रहे बपौती
ज्ञापन देने पहुँचे भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलु राजपूत ने कहा कि समिति के संचालक सदस्यों एवं प्रबंधक के द्वारा साठगांठ कर सरकारी रजिस्टर में भ्रामक जनाकारी देकर हजारों क्विंटल धान को बेचा गया है। जबकि समिति को स्वतः धान बेचने का कोई अधिकार नहीं है। कुंरा समिति पूरी तरह भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है। इस मामले विस्तृत जांच किया जाएगा तो और भी बड़ी लेनदेन का मामला सामने आएगा।
जिला से लेकर विधानसभा तक उठाएंगे प्रश्न
महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा एवं सुविधा के लिए बनी समिति ही अब चोरी करने लगी है। ऐसी भ्रष्ट संचालक मण्डल को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए एवं संलिप्त लोगों पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी है, मामले में जो कोई भी दोषी हो उस पर कार्यवाही होनी चाहिए अन्यथा तहसील एवं जिला स्तर पर आंदोलन प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महामंत्री मिन्टू बिसेन, सुरेश निषाद, टिकम गोस्वामी, अमिता बघेल, कुलेश्वर सिन्हा, केदार साहू सहित भाजपाई उपस्थित रहे।
बेमेतरा/नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ तहसील मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम भदराली में आवारा घूम रहे करीब 50 मवेशियों को सरकारी मिडिल स्कूल के पुराने भवन के एक छोटे से कमरे में कथित रूप से बीते चार दिनों से बिना चारा-पानी के ठूस-ठूस कर बंद कर दिया गया है। बेरहमी को हद तो तब हो गयी जब बिना - चारा व पानी के एक गर्भवती गाय की बच्चे को जन्म देते समय मौत भी हो गई। इस मामले की लिखित शिकायत नवागढ़ एसडीएम प्रवीण तिवारी के समक्ष की गई है। शिकायत में बंधक पशुओं को मुक्त कराने के साथ साथ दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।
वहीं स्थानीय स्कूल के शिक्षक ने बताया कि पशुओं को बंधक बनाने का निर्णय स्थानीय पंचायत सदस्यों का है। जिन्होंने स्कूल भवन को अस्थाई कांजी हाउस बना दिया है। स्कूल प्रबंधन के विरोध के बावजूद जबरदस्ती पशुओं को बंद किया गया है।
मामले में ग्राम भदराली सरपंच का कहना है कि फसल नुकसान के मद्देनजर गांव वालों ने सामूहिक रूप से पशुओं को बंधक बनाने का निर्णय लिया है, इसमें पंचायत का लेना देना नही है। वहाँ चारा पानी का व्यवस्था किया गया है। वही गर्भवती गाय की मृत्यु डिलवरी के दौरान समस्या आने ले चलते हुई है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
