
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़( बेमेतरा ) / शौर्यपथ / शनिवार को नवागढ़ बीएमओ डॉ बोधेश्वर वर्मा के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं ब्लाक के सभी पीएचसी प्रभारियों की बैठक लिया गया। जिसमें विगत दिनों एसडीएम नवागढ़ द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान ओपीडी समय में अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को फटकार लगाया और समय का पालन करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी क्लीनिक स्टॉप, पैथोलैब, एक्सरे, डेंटल ओपीडी पंजीयक, काउंसलर, डॉक्टर आदि को सुबह ओपीडी समय 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपस्थित रहने को कहा। जिसमें सुबह 8 से 1 तक ओपीडी पंजीयन होगा। अगले आधे घंटे में सभी जांच संबंधित मरीजों के इलाज पश्चात पश्चात ही प्रस्थान करेंगे। कार्यालय ने स्टाफ सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपस्थित रहने का निर्देश हुआ।
ब्लॉक में सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे समय पर ओपीडी एवं आईपीडी का संचालन करें। इसके अलावा आंखों की जांच सीएससी में प्रतिदिन ओपीडी समय में कराने की बात कही। 24 घंटे तीन पाली में लैब जांच हेतु लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा डॉक्टर वर्मा ने के द्वारा बताया गया कि इस समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में केवल एक ही रेगुलर डॉक्टर है ,जबकि एक डॉक्टर एनएचएम एक डॉक्टर बांड में है। जिनका बांड अवधि अप्रैल-मई में खत्म हो जाएगा। जबकि एक चिकित्सक को व्यवस्था के साथ देवर वीजा हॉस्पिटल से लाकर कार्य लिया जा रहा है। साथ ही संस्था में कोई भी ड्रेसर नहीं है। नर्सों की भी भारी कमी है, वहीं पूरे महीने ओपीडी,आईपीडी डिलीवरी एवं इमरजेंसी ड्यूटी कार्य देखते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नवागढ़ एसडीएम एवं उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
बेमेतरा /शौर्यपथ/
कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने कल बेरला प्रवास के दौरान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने बच्चों से उनके पढ़ाई-लिखाई के बारे मे जानकारी ली। इसके अलावा कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्याें का मुआयना किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला संदीप ठाकुर एवं स्कूल के शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
बेमेतरा /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विलास भोसकर संदीपान एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने आज मंगलवार को जिले के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं टी.आई. तथा थाना प्रभारियों की बैठक लेकर जिले मे कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिले मे चल रहे अवैध कार्य एवं सामाजिक बुराई वाले कामों पर नकल कसने के निर्देश अधिकारियों को दिए साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूचना तंत्र को मजबूती प्रदान करने के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भोसकर ने कहा कि नागरिकों को बेहतर प्रशासन देना जिला प्रशासन का दायित्व है। इस हेतु राजस्व और पुलिस प्रशासन की उपस्थिति सभी क्षेत्रों में दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आम जनता को न्याय देने के लिए निष्पक्ष होकर कार्य करना चाहिए ताकि आम जनता की नजर में उनका सकारात्मक छवि बने और प्रशासन के प्रति विश्वास पैदा हो। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों के कार्य से असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण निर्मित हो। ताकि आम जनता भयमुक्त होकर कार्य कर सकें। इस अवसर पर उन्होंने अवैध गतिविधियों पर सतत् नजर रखने और अवैध गतिविधियों पर संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने कमजोर वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्यकरने की बात कही। बैठक में उन्होंने जमीन संबंधी मामलों व अन्य छोटी-छोटी वाद विवाद के मामलों को गंभीरता से लेने और उचित कार्यवाही कर पीड़ित को न्याय दिलाने की भी बात कही। इस अवसर पर उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन और शासकीय भूमि में अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व और पुलिस विभाग की यह महत्वपूर्ण बैठक है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की भूमिका सभी क्षेत्रों में रहती है। पुलिस को घटना स्थल पर तत्काल पहुंचता होता है। वर्दी का सम्मान बरकरार है। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग के आपसी समन्वय से कार्य करने पर बड़ी से बड़ी समस्या का सकारात्मक निराकरण हो जाता है। उन्होंने पुलिस को आचरण में मानवीय संवदेना को ध्यान में रखकर कार्य करने की बात कही। बैठक मे अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, प्रशिक्षु आईपीएस कु. पूजा कुमार, एएसपी पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा दुर्गेश वर्मा, बेरला संदीप ठाकुर, नवागढ़ प्रवीण तिवारी, एसडीओपी राजीव शर्मा सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बेमेतरा /शौर्यपथ/
कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान के निर्देश के परिपालन में बेमेतरा जिले में खाद उर्वरक की उपलब्धता एवं निर्धारित दर पर विक्रय सुनिश्चित करने हेतु कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग, उप संचालक कृषि, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सहायक संचालक कृषि, समस्त तहसीलदार, उर्वरक निरीक्षक/वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं पटवारियों के संयुक्त जाँच दल गठित किया गया है। जाँच दल द्वारा जिले के चार विकासखंडो बेमेतरा, बेरला, साजा एवं नवागढ़ में भ्रमण कर कुल 63 उर्वरक विक्रय केन्द्रो के प्रतिष्ठानो एवं गोदामो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिन उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों में मूल्य सूची प्रदर्शित न होने, उर्वरको का भण्डारण स्कंध (स्टॉक), विक्रय रसीद बुक का मिलान न होने एवं पी.ओ.एस मशीन में अंतर पाये जाने के कारण जिले के 04 उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानो पर उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही अन्य 30 उर्वरक विक्रेताओ को स्पष्टीकरण नोटिस दिया गया है। छ.ग. शासन के आदेशानुसार आगे भी उर्वरको की कालाबाजारी को रोकने हेतु कृषि विभाग को उर्वरक विक्रय केन्द्रो का सतत् निरीक्षण करते हुए कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / दिनांक 28.01.2022 को जिला बेमेतरा के अंतर्गत विकासखंड बेरला में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की 63वीं नवीन शाखा ‘‘खर्रा’’ का शुभारंभ माननीय ताम्रध्वज साहू मंत्री लोक निर्माण, गृह जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन छ.ग.शासन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री आषीष छाबड़ा जी विधायक बेमेतरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विषेष अतिथि माननीय श्री जवाहर वर्मा जी, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग श्रीमती हीरा देवलाल वर्मा जी, अध्यक्ष, जनपद पंचायत बेरला, श्री बंषी पटेल जी, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, श्रीमती पुष्पा टंकेष साहू जी, सभापति, जिला पंचायत बेमेतरा, श्री रामेष्वर देवांगन जी, अध्यक्ष, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी बेरला, श्री नवाज मुंषी खान जी, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत बेरला, श्री यामिनी सुरेष वैष्णव जी, सदस्य, जनपद पंचायत बेरला, श्री बिरेन्द्र पाठक जी, सरपंच ग्राम पंचायत खर्रा।
माननीय श्री ताम्रध्वज साहू जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा की खर्रा में सहकारी बैंक की नवीन शाखा के प्रारंभ होने से लगभग 11000 किसानों, अमानतदारो, एवं हितग्राहियों को उनके निवास के नजदीक अधिक से अधिक बैंकिंग सुविधायें प्राप्त होगी। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के जनकल्याणकारी योजना धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, शून्य प्रतिषत ब्याज पर अल्पकालीन ऋण सुविधा इस शाखा के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को प्राप्त होगा।
माननीय श्री आषीष छाबड़ा जी द्वारा कहा गया कि उनका प्रयास था की खर्रा में सहकारी बैंक की नवीन शाखा खुले जिससे सरदा, कुसमी, आनंदगांव, बारगांव अछोली समिति के आश्रित ग्रामों के कृषकों एवं अमानतदारों को बैकिंग सुविधा का लाभ मिले। उनके द्वारा नवीन शाखा प्रारंभ होने पर बधाई दी गयी।
बैंक अध्यक्ष श्री जवाहर वर्मा ने कहा कि दुर्ग बैंक लगातार अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत शाखाओं एवं एटीएम लगाने का कार्य प्रगति में है जिससे क्षेत्रीय कृषकों को अधिक से अधिक बैंकिंग सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होने बताया कि जिला बेमेतरा में बैंक की कुल 19 शाखाएॅ एवं 14 एटीएम संचालित है।
कार्यक्रम में श्रीमती अपेक्षा व्यास मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री हृदेष शर्मा विपणन अधिकारी श्री एस.के.निवसरकर, शाखा प्रबध्ंाक श्री खम्हनलाल साहू, श्री सुरेन्द्र सिंह भुवाल एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / सरल पोर्टल डाटा एंट्री के संबंध में नवागढ़ भाजपा मंडल बैठक माँ महामाया मन्दिर परिसर नवागढ़ में हुई। जिसमें भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान, मण्डल प्रभारी फिरतुराम साहू, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा मंडल के बूथों का गठन हो चुका है और पार्टी के आदेशानुसार बूथ समिति को 15 से बढ़ाकर 25 सदस्यों का बूथ गठन किया जाना है।
दीवान ने कहा की बूथ गठन करके हम पार्टी को और मजबूत स्थिति में कर सकते हैं। आज हमने जो बूथ में 15 सदस्यों का गठन किया है, उसे बढ़ा कर 25 सदस्यों का बूथ गठन करेंगे। जिससे एक शक्ति केंद्र में हमारे लगभग 150 कार्यकर्ता काम करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में हम बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे, सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे। इस बार सारे गिले शिकावे भूलकर केवल पार्टी के लिए कार्य करते तो निश्चित ही सफल होंगे। भाजपा में कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है।
फिरतुराम साहू ने कहा कि जितनी जल्दी बूथ गठन करेंगे उससे हमें काम करने में उतनी मदद मिलेगी। प्रदेश भाजपा से लगातार कार्यक्रम मिल रहें। जिसको मंडल से लेकर बूथ स्तर तक ले जाने की जवाबदेही कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ नेताओं की है। साथ ही संगठित होकर पार्टी के कार्यो को आगे बढ़ाए।
बैठक में भाजपा मंडल के अध्यक्ष चन्द्रपाल ने बैठक की रूपरेखा को प्रभारियों को अवगत कराया। जिसमें सभी शक्ति केंद्रों में प्रभारी,सयोंजक व सह संयोजक को सरल पोर्टल को जल्द पूर्ण करने का दायित्व दिया गया है। साहू ने कहा हमारे मंडल में 16 शक्ति केंद्र है, जिसमें सभी शक्ति केंद्रों में बूथ गठन का काम हो गया है। आगे जो पार्टी निर्देश करेगी, उस पर काम करने तैयार हैं।
इस दौरान महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, प्रवीण दत्त दुबे, राजेन्द्र मिश्रा, सुरेश निषाद, टिकम गोस्वामी, जनपद सदस्य महेश टण्डन, चैन साहू, मीना साहू, उमा मिश्रा, फूलचंद साहू, गोलू सिन्हा, मनीष श्रीवास, श्रीकान्त ठाकुर, तनु दीवान, राजा खान, हेमा यादव, सुभाष महिलांग, रामसागर साहू, नंदू यादव, धनीराम निर्मलकर, कुलेश्वर सिन्हा, मनी साहू, छन्नू सोनकर, रवि यादव, मिथलेश सोनकर, सरिता कुंभकार, परसादी यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ ब्लॉक अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ ने नवागढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे के नाम उनके निज सहायक हेमकांत यादव के समक्ष पदोन्नति में आरक्षण से संबंधित उच्च न्यायालय बिलासपुर प्रक्रियाधीन रिट याचिका अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों के मूलभूत संविधानिक अधिकारों के संरक्षण एवं भारत के संविधान आर्टिकल 16(4)(क) (ख) तथा आरक्षण अधिनियम 1994 एवं पदोन्नति के प्रावधानों के विरुद्ध शिक्षा विभाग तथा अन्य विभाग द्वारा की जा रही है पदोन्नति प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने अथवा एसटी एससी वर्ग के आरक्षित रिक्त पदों को सुरक्षित रखने का आदेश देने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ब्लॉक अध्यक्ष हेमलाल ध्रुव ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा 8 जनवरी को प्रधान पाठक प्राथमिक शाला शिक्षक तथा प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पदों पर एलटी संवर्ग के शिक्षकों का पदोन्नति करने आदेश जारी किया गया वर्तमान के अनुसूचित जाति व जनजाति पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर का मामला कोर्ट में सुनवाई प्रक्रियाधीन है ऐसी स्थिति में पदोन्नति में जल्दी बाजी करना अनुचित होगा । मौलिक अधिकारों के प्रावधान होने के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा संवैधानिक अधिकारों को नजर अंदाज कर आरक्षण अधिनियम प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे हैं।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ विधानसभा स्थित ग्राम घठोली में आयोजित मढ़ई कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विजय बघेल डायरेक्टर अंत्यावसायी सहकारी वित्त विकास निगम शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यादव समाज के लोगो द्वारा मढ़ई मातर में पारंपरिक वेशभूषा पहनकर समाज की संस्कृति धरोहर को सहेजने का काम यदुवंशियों के द्वारा किया जाता है।कार्यक्रम में भगवान सिंह नेताम, बाल कुमारी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य,संतोष साहू जनपद सदस्य, कैलाश सोनी, टेकु राम साहू सरपंच, विनोद साहू पूर्व सरपंच , अश्वनी साहू, कन्हैया नेताम, ताराचंद भास्कर, भागवत साहू, कांग्रेस नेता, सहित ग्रामवासी उस्थित रहे।
बेमेतरा /शौर्यपथ/
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में सवेरे 9ः00 बजे विधायक पंडरिया ममता चंद्राकर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। विधायक ध्वजारोहण के पश्चात् प्रदेश के मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। जिले के कोरोना वारियर्स एवं उत्कृट अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेट कर सम्मानित किया जायेगा।
बेमेतरा /शौर्यपथ/
कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने जिले के आम नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक भीड़ में जाने से बचें। कोविड-19 एवं कोरोना के नए वेरियन्ट ओमिक्रान से सुरक्षा के लिए यह सुनिश्चित करें ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्थान पर न जाये, बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें और मास्क का प्रयोग करें।
जैसा कि आप सभी को विदित है कि कोविड व इसके नए वैरियन्ट ओमिक्रान का प्रकोप फिर से बढ़ रहा है अतः घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें व बार-बार प्रॉपर हैंड वाश करें यह सम्भव ना हो तो हैंड सेनेटाइजर का उपयोग अवश्य करें। बेमेतरा जिले के समस्त सार्वजनिक स्थलों पर मास्क की अनिवार्यता को बढ़ावा दिया जा रहा है। अतः आप सभी से अपील है कि मास्क अवश्य लगाएं व कोविड से बचाव में मदद करें। मास्क अभी हमारे जीवन की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। आइये मास्क पहनने को अपने जिंदगी की आदत बना लें। यह समय देश, प्रदेश और समाज के लिए फर्ज निभाने का है। अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। साबुन से बार-बार हाथ धोएं, सेनेटाइजर का उपयोग करें तथा दो गज की दूरी के नियमों का पालन करें।
मुकेश तम्बोली की रिपोर्ट
नवागढ़ / शौर्यपथ / पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर भाजयुमो नवागढ़ मंडल ने बस स्टैंड पर पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंका। भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर थे। उनकी सुरक्षा में चूक हुई और प्रदर्शनकारियों के हाईवे रोकने पर करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसी दल का नहीं देश का होता है। जो प्रधानमंत्री पंजाब के विकास के लिए कई सौ करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने जा रहे थे, उन्हीं का जीवन को खतरे में डालने का षड्यंत्र रचा गया। पंजाब के मुख्यमंत्री ने नैतिकता और मर्यादाओं को तार-तार किया। संसदीय परंपराओं का भी अपमान किया। नैतिकता के आधार पर चन्नी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे ने कहा कि फिरोजपुर में ओवरब्रिज पर सुनियोजित तरीके से प्रधानमंत्री का काफिला रोककर मारने की कोशिश की गई। प्रकरण की जांच कर पंजाब के मुख्यमंत्री पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया जाए। एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी ने कहा कि इसमें पंजाब सरकार की साजिश की बू आ रही है। पंजाब सरकार का यह कृत्य गैर जिम्मेदाराना है। भाजपा इसकी घोर निदा करती है। देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री से मांग करती है कि पंजाब सरकार को तत्काल बर्खास्त करते हुए वहां के मुख्यमंत्री पर मुकदमा दर्ज किया जाए।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, मधु रॉय,सुरेश निषाद, टिकम गोस्वामी, तनु दीवान, गोलू सिन्हा, मनीष श्रीवास, रमेश निषाद, राजा खान, हेमा यादव, विनय गेडाम, शिव सोनकर, मिथलेश पुरबिया सहित भाजपाई उपस्थित रहें।
बेमेतरा /शौर्यपथ/
जिले को वर्ष 2021-22 के लिए 85977 परिवारो का घरेलू नलजल कलेक्शन प्रदाय करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमे 209 रेट्रेफिटिंग योजना एवं 251 एकल ग्राम योजना से पूर्ण किया जाना है 08 दिसम्बर 2021 के पश्चात् प्राप्त 23 योजनाओं की लागत रू. 2993.50 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया, अभी तक 215 रेट्रोफिटिंग योजना के अंतर्गत 44515 एफएचटीसी एवं 354 एकल ग्राम योजना के अंतर्गत 70394 एफएचटीसी की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त योजनाओं में से 215 रेट्रोफिटिंग योजना एवं 140 एकल ग्राम योजना की निविदा जारी की गई। तथा अभी तक 265 निविदाओं के ग्राम 202 के 202 रेट्रोफिटिंग योजना 135 ग्राम के 138 योजना में कुल 65252 एफएचटीसी हेतु राशि रू. 181.33 करोड़ के कार्यादेश जारी किये गये, शेष निविदा प्रक्रियाधीन है।
8 दिसम्बर 2021 के पश्चात् प्राप्त 23 एकल ग्राम योजनाओं की लागत रू. 2993.50 लाख की प्रशासकीय स्वीकृत का अनुमोदन हेतु समिति को अवगत कराया गया। सदस्य सचिव द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले के शालाओं, आंगनबाड़ी केन्द्रों, आश्रमों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में रनिंग वाटर का कार्य पूर्ण कराकर कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र, उपयोगिता प्रमाण पत्र, फोटोग्राॅफ्स, इत्यादि के साथ जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से आवश्यक स्वीकृत राशि की मांग किये जाने हेतु समिति को अवगत कराया गया। सदस्य सचिव द्वारा 01 अप्रैल 2021 से 29 दिसम्बर 2021 तक विभिन्न मदों में प्राप्त आबंटन एवं व्यय की जानकारी से समिति को अवगत कराया गया।
बेमेतरा /शौर्यपथ/
बेमेतरा जिला अन्तर्गत कोविड-19 एवं नये वेरियन्ट ओमिक्रान के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को ध्यान मे रखते हुए जिले मे स्थित समस्त सभी डीजल पेट्रोल पम्पों, व्यापारिक/व्यवसायिक केन्द्रों व मदिरा दुकानों मे कार्यरत कर्मचारियों एवं उक्त संस्थानों मे आने वाले ग्राहकों के द्वारा मास्क/फेस कव्हर लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विलास भोसकर संदीपान द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित संस्थान/व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर विधि सम्मत कार्यवाही की जायेगी।
शुभम दुबे की रिपोर्ट
नवागढ़ / शौर्यपथ / नगर के मिश्रा पारा वार्ड 07 में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिवस में कथावाचक अंतरराज्यीय ख्याति प्राप्त मानस चिंतक पंडित अरुण दुबे ने प्रह्लाद चरित्र के बारे में विस्तार से सुनाया और बताया कि भगवान नृसिंह रुप में लोहे के खंभे को फाड़कर प्रगट होना बताता है कि प्रह्लाद को विश्वास था कि मेरे भगवान इस लोहे के खंभे में भी है और उस विश्वास को पूर्ण करने के लिए भगवान उसी में से प्रकट हुए एवं हिरण्यकश्यप का वध कर प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा की। उन्होंने कहा कि भक्त और भगवान के बीच जो भावनात्मक संबंध होतेे हैं, उनका वर्णन नहीं किया जा सकता है। भक्तों के कष्ट दूर करने के लिए उनकी एक ही पुकार पर भगवान दौड़े चले आते हैं, लेकिन यह तभी संभव है जब भक्त निश्छल और कपटरहित हृदय से उनका स्मरण करता है।
कथा व्यास पंडित दुबे बताते हैं कि परमात्मा का वास सब जगह है, बस जरूरत है उसे पहचानने की, जो भी उसे सच्चे मन से स्मरण करता है वह अवश्य ही उसे प्राप्त होता है। उन्होंने भगवन्नाम स्मरण का महात्म्य बताते हुए अजामिल की कथा सुनाई, बताया कि दुष्टात्मा अजामिल ने अपने पुत्र का नाम नारायण रख लिया और अपने अंत समय में जब उसने नारायण को पुकारा तो भगवान स्वयं वहां पधारे और उसकी ज्योति को अपने में विलीन कर उसे मुक्ति प्रदान की।उ न्होंने कहा कि गो, ब्राह्मण, संत और सत्संगी जीवों पर जब भी विपत्ति आती है और वे निर्मल मन से जब भगवान का स्मरण करते हैं तब परमात्मा किसी न किसी रूप में इस धरा पर आकर भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं।
संगीतकारो ने बढ़ाई रौनक
कथा के दौरान वृंदावन धाम से आये संगीतकार पंडित आलोक वशिष्ठ, सत्यम भारद्वाज एवं राजेश दुबे ने भजन "काली कमली वाला मेरा यार है" की जब प्रस्तुति दी।उस भजन पर भक्तजन भाव विभोर हो गए।और नाचने झूमने पर मजबूर हो गए।
कथा श्रवण के लिए कमलेश शर्मा,महेश मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा, मनभर मिश्रा, राकेश जायसवाल, अश्वनी धर दीवान,दारा मिश्रा, पं सुंदरम पाठक, रामावतार, संतोष, दिनेश, बीरबल, सन्तु, विनोद, कृष्णकुमार, बबला, रमेश चौहान, तुलसीराम चौहान, दिनेश साहू, सालिकराम श्रीवास्तव, जुठेल सिन्हा, रामनारायण पाठक, खेलन यादव, बहोरन ठाकुर, बिहारी श्रीवास्तव, कन्हैया भोई, रामनाथ ध्रुव, कयूम खान, बसीर खान सहित आसपास के तमाम भक्त मौजूद रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
